मुदित माथुर
लेने नहीं, देने का दिन बना बहनजी का जन्मदिन
मुख्यमन्त्री मायावती ने अपना जन्मदिन मनाने की शैली बदल दी है। इस बार न तो उन्होने केक काटा न ही तोहफे कबूल किए। आगन्तुकों ने उन्हें बहुरंगी फूल दे कर अपनी शुभकामनाओं की अभिव्यक्ति की। इस साल से उन्होंने अपने जन्मदिन पर पार्टी के लिए अपने कार्यकर्ताओं से आर्थिक सहयोग लेना भी बन्द करा दिया है।
लखनऊ की पत्रकारिता में लोकतंत्र लौट आया है
दस जनवरी को सम्पन्न यूपीएसएसीसी के चुनाव के परिणाम पर चुनाव अधिकारियों को कठघरे में खड़ा किये जाना अत्यन्त दुर्भाग्यपूर्ण है। हेमंत तिवारी इलेक्ट्रानिक मीडिया के लोगों को भड़का कर पत्रकारों के बीच अनावश्यक मतभेद पैदा करा रहे हैं। आरोप लगाने की घृणित राजनीति मे उलझने की बजाय हेमंत तिवारी को अपनी हार स्वीकार कर लेनी चाहिए। उन्होंने जो बोया था वही काटा है।...दादरी से दरबदर नहीं हुआ है रिलायंस
देशभर की मीडिया में छपे इन खबरों से आप रूबरू हो चुके होंगे कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने अनिल अंबानी के दादरी पावर प्रोजेक्ट के लिए जमीन अधिग्रहण को रद्द कर दिया है. लेकिन है उल्टा. इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने उद्योगपति अनिल अम्बानी के बहुचर्चित दादरी पावर प्रोजेक्ट के लिए मुलायम सिंह यादव की सरकार हुए भूमि अधिग्रहण को रद्द नहीं किया है। तो क्या इलाहाबाद हाइकोर्ट के इस फैसले का मुकेश अंबानी समूह ने मीडिया के माध्यम से अनिल अंबानी के खिलाफ इस्तेमाल कर लिया?...आईएएस अधिकारी की आत्महत्या से कटघरे में आयी माया सरकार
उत्तर प्रदेश के आवास विभाग के प्रमुख सचिव हरमिन्दर राज सिंह द्वारा शनिवार की रात खुद को गोली मारने की घटना का रहस्य गहरा होता जा रहा है. शनिवार को दिनभर इस मामले में जो घटनाक्रम घटित हुए और जिस तरह की खबरें लखनऊ की राजनीतिक गलियारों में तैर रही हैं उससे संदेह पैदा हो रहा है कि क्या उक्त अधिकारी के ऊपर कोई ऐसा दबाव भी था जिसे वह सहन नहीं कर पाया और आखिरकार उसने आत्महत्या कर ली. ...मायावती ने सतीश मिश्र के पर कतरे,अन्ना बसपा से बाहर
समाजवादी पार्टी छोड़ कर बहुजन समाज पार्टी के महासचिव सतीश चन्द्र मिश्र दामन थाम कर उन्नाव संसदीय सीट से चुनाव लड़ने वाले बाहुबली अरूण शंकर शुक्ला `अन्ना´ को आज पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। इसके साथ ही पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने के कारण व्यापारी नेता बनवारी लाल कंछल और संदीप बंसल को भी बहुजन समाज पार्टी ने निकाल दिया। इन पर लखनऊ के उपचुनाव में अपने व्यक्तिगत स्वार्थों की पूर्ति के लिए बीएसपी उम्मीदवार के साथ भीतरघात का आरोप है।...अपने ही बुने जाल में फंसते जा रहे हैं अमर सिंह
समाजवादी पार्टी के राज्य सभा सदस्य अमर सिंह अपने बुने जाल में फँसते जा रहे हैं। अपने बचाव में रखे तर्कों से मीडिया को संतुष्ट करने में विफल रहे अमर सिंह की विपदा कम होने की बजाए बढ़ती ही जा रही हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने आज अरबों रूपये के आर्थिक घोटाले से जुड़े बहुचर्चित अमर सिंह प्रकरण के़ समस्त दस्तावेज केन्द्र सरकार के प्रवर्तन निदेशालय के माँगने पर उसे भिजवा दिए। इसके साथ ही प्रदेश के आर्थिक अपराध अनुसंधान विभाग ने केन्द्र सरकार के कम्पनी मामलों के मंत्रालय में बने गम्भीर जालसाजी जाँच प्रकोष्ठ और सेबी को जाँच के लिए भेज दिए हैं। यह जानकारी प्रदेश के कैबिनेट सचिव शशाँक शेखर सिंह ने आज शाम यहाँ जल्दबाजी में बुलाए गए संवाददाता सम्मेलन में दी।...उत्तर प्रदेश में पांच सालों में बिजली की हालत सुधारने का निर्णय
मुख्यमंत्री मायावती की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में नई ऊर्जा नीति 2009 के प्रारूप को मंजूरी मिल गई। अगले पांच वर्षों में प्रदेश के सभी परिवारों को बिजली उपलब्ध कराने का वादा करते हुए नई नीति से उत्पादन, पारेषण तथा वितरण क्षेत्रों के विकास को गति मिलने का दावा किया गया है।...बांदा में टूटा गांधी चबूतरा, खण्डित हुई गांधी की मूर्ति
उत्तर प्रदेश के बांदा जिले की बबेरू तहसील के चौराहे के पास जिला पंचायत भवन में निर्माण की आड़ में गुपचुप तरीके से वहाँ निर्मित गांधी चबूतरे ध्वस्त कर के वहाँ लगी गांधी जी की प्रतिमा गायब होने की घटना से प्रदेश के काँग्रेसजन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के अपमान पर आक्रोशित हैं। उन्होंने इस कुकृत्य में शामिल लोगों पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज कर यथाशीघ्र गिरफ्तार करने की माँग की। ...आईआईटी प्रवेश परीक्षा के मसले पर मायावती भी हुई हमलावर
केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्री कपिल सिब्बल की घोषणा पर बिफरी मुख्यमंत्री मायावती ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उनको लिखे पत्र में आई0आई0टी0 प्रवेश परीक्षा के लिए इण्टर में 80 प्रतिशत अंक प्राप्त करने की शर्त वापस लेने की माँग की। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार आई0आई0टी0 प्रवेश परीक्षाओं में व्याप्त कमियों को दूर करने के बजाये नई शर्त लगाकर छात्रों के हितों से खिलवाड़ कर रही है।...मिलावट के स्वर्ग में बेअसर सरकार
यूं तो मुख्यमंत्री मायावती खाद्य पदार्थों में मिलावट और नकली दवाओं की बिक्री रोकने के लिए काफी सख्त हैं परन्तु उनके शासन में एक भी मिलावटखोर को इस तरह के मानवता विरोधी कृत्य के लिए अदालत से सज़ा नहीं मिली है। उनके कड़े निर्देशों के बाद मिलावट के खिलाफ 9 अक्टूबर से चलाये जा रहे विशेष अभियान में अब तक राज्य भर में 59 व्यक्ति गिरफ्तार कर जेल भेजे गए हैं।...Author info
