Prakash Chandaliya
कंगाल पड़े बंगाल में रा-हुल-रा-हुल
कांग्रेस के चिकने चुपड़े युवराज राहुल गाँधी को तीन दिन के बंगाल दौरे से वहां की उबड़-खाबड़ सियासी जमीन का अंदाज जरुर लग गया होगा. पार्क स्ट्रीट के रेस्तरां में मुर्ग मसल्लम उड़ाने से लेकर शांति निकेतन में नौजवान लड़कियों के रा-हुल रा-हुल नारों की मस्ती के बीच राहुल ने फुर्सत के क्षणों के लुत्फ़ जरूर उठाया, लेकिन बात जब सियासी जमीन पर कुछ कहने की आई तो ममता बनर्जी की पार्टी के साथ कांग्रेस के स्वाभिमान की बात उठा कर उन्होंने नयी मुसीबत मोल ले ली. राहुल गाँधी ने यहाँ कहा कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस तृणमूल के साथ हाथ जरूर मिलाएगी पर सर झुका कर नहीं. बंगाल में कांग्रेस के हाल से वाकिफ समझदार लोग सवाल कर रहे हैं कि यहाँ जब कांग्रेस ही नहीं बची है तो स्वाभिमान किसका?
राइटर्स बिल्डिंग के दरवाजे पर ममता की दस्तक
तृणमूल से राइटर्स बिल्डिंग की सगाई की रस्म 2 जून 2010 को बाकायदा हो चुकी है और उनकी कुड़माई को अब कोई रोक नहीं सकता, यह तय है। राइटर्स बिल्डिंग की मंगेतर बन चुकी ममता बनर्जी की पार्टी ने सत्ता का सेमीफाइनल जीत कर वाममोर्चा के कोफिन की आखिरी कील का इंतजाम कर दिया है। राज्य की 81 पालिकाओं के लिए हुए मतदान में परिवर्तन की सुनामी ने वामपंथियों के गढ़ में जो कहर बरपा किया है, उससे उबरना अब मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन सा लगता है।...तृण मूल को तरसती कांग्रेस
"वो अफसाना जिसे अंजाम तक लाना न हो मुमकिन,उसे इक खूबसूरत मोड़ देकर छोडऩा अच्छा." पश्चिम बंगाल में कांग्रेस और ममता बनर्जी की पार्टी के बीच निगम चुनावों को लेकर सीटों की छीना-झपटी के सियासी खेल की पूर्णाहुति जिस अंदाज में हुयी, उस पर हिन्दी फिल्म का यह मशहूर गाना बहुत फिट बैठता है।...ममता की कुल्हाड़ी कांग्रेस के सिर
गठबंधन की सियासत में न कोई नीति होती है न आचारसंहिता. अगर कुछ होता है तो केवल स्वार्थ, मनमानापन और तानाशाही. ममता बनर्जी ने जिस पाठशाला में राजनीति का शास्त्र पढ़ा है, उसमे यही सिखाया गया होगा. शायद इसी सीख का नातीजा है कि १४१ सीटों वाले कोलकाता नगर निगम में कांग्रेस की रजामंदी के बगैर ममता ने अपने ११५ उम्मीदवार मैदान में उतार दिए....बंगाल की आग पर सियासत की रोटियां
कोलकाता में आगजनी का खेल आए दिन की बात है, पर 18 ए पार्क स्ट्रीट में लगी इस आग का मंजर और आग से अधिक भयावह था। इस दावानल ने कम से कम एक दर्जन लोगों को अपने आगोश में ले लिया। हजारों लोग मौत के इस धारावाहिक मंजर के साक्षी रहे, जबकि लाखों लोगों को बंगला और राष्ट्रीय टीवी चैनलों ने जिन्दा लोगों को पलक झपकते मौत के आगोश में जाते दिखाया।...बंगाल में सियासी सुनामी से आतंकित हैं वामपंथी
परिवर्तन की सुनामी से ग्रसित पश्चिम बंगाल में वामपंथियों को कुछ ही दिनों में एक और बड़े तूफ़ान से मुखातिब होना है. यह तूफ़ान सुनामी से भी बड़ा हो सकता है और वामपंथियों के गढ़ को उखाड़ कर फेंक सकता है. इसी खौफ से घबराये सत्तारूढ़ मोर्चे के आला नेताओं की नींद हराम है....हिन्दू रीति रिवाज से होगा ज्योति बाबू का श्राद्धकर्म
इस बात पर तमाम वामपंथी भले पसर जाएं, पर चन्दन बसु ने बाकायदा हिन्दु रीति-रिवाजों के अनुसार अपने पिता का श्राद्धक्रम की 12 दिन चलने वाली प्रक्रिया शुरु कर दी है। इस बात की पुष्टि स्वयं चन्दन बसु की मौजूदा पत्नी राखी (चंदन की दूसरी पत्नी हैं राखी) ने की है। राखी ने जानकारी दी है कि चन्दन बंगाली परम्परा के अनुसार अपने पिता के मरणोपरान्त किए जाने वाले नियमों का पालन कर रहे हैं।...ज्योति बसु जो अब नहीं रहे
सदी के सबसे बड़े सूर्यग्रहण के दूसरे ही दिन पश्चिम बंगाल के राजनीतिक सूर्य को सदा सर्वदा के लिए ग्रहण लग गया. सूर्योदय आज भी हुआ है। पश्चिम बंगाल के फलक पर भी सूर्य निकला। लेकिन आज शायद उसकी किरणों में वह चमक, वह ज्योति कमतर लग रही थी, जो हर रोज रहा करती है। ऐसा आभास होता है कि पश्चिम बंगाल में वामपंथी राजनीति का सूर्यास्त हो गया है....आईसीयू से वेंटिलेटर पर पहुंची वाममोर्चा सरकार
सियासत के तूफां में बेतरह फंस चुके पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य के लिए यह खबर उम्मीद की रोशनी लेकर आई है। माकपा पोलित ब्यूरो उन्हें बंगाल के मुख्यमंत्री पद से नहीं हटाने जा रहा है। कम से कम यह खबर बुद्धदेव बाबू को कुछ दिनों के लिए तो राहत प्रदान कर ही सकती है।...नही रहा माकपा का 'महा'जन
एक ऐसे वक्त, जबकि पश्चिम बंगाल में वामपंथियों का गढ़ भेदने में ममता बनर्जी प्रबल पराक्रम के साथ निरन्तर अग्रसर हो रही हैं, वामपंथी आन्दोलन के कद्दावर नेता व राज्य के वरिष्ठ मंत्री सुभाष चक्रवर्ती का प्रयाण वामपंथियों के लिए जोर का झटका है। पिछले 32 सालों से बंगाल में राज कर रहे वामपंथियों के पास विशाल जन समावेश करने का एक ही हथियार था-सुभाष चक्रवर्ती।...Author info
