राजीव शर्मा
सामाजिक मूल्यांकन से साँसत में सरपंचों की जान
पचास साल पहले पंचायतीराज की स्थापना राजस्थान में हुई। स्वर्ण जयंती भी यही मनाई गई। सोशल आडिट (सामाजिक मूल्यांकन) भी यही से आरम्भ हुआ और अब सरपंच भी यहीं के परेशान है। उदयपुर में खुलेआम प्रदर्शन हो रहा है तो दूसरी जगहों से सरकार पर कागजी दबाब बनाया जा रहा है। आखिर क्यों ?
राजस्थान में महानरेगा का महाघोटाला कलक्टर के खिलाफ मामला दर्ज
महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में राजस्थान के करौली कलक्टर नीरज के पवन के खिलाफ एससीबी ने भ्रष्टाचार का एक मामला दर्ज किया है। कलक्टर कांफे्रस में अपने करौली जिले में 25 हजार फर्जी जाँब कार्ड बताकर चर्चाओं में आये नीरज पवन खुद ही आरोपों के घेरे में आ गये हैं। ...राजस्थान निकाय चुनावों में कांग्रेस ने बाजी मारी
जादूगर का जादू एक बार फिर चल गया। विधानसभा, लोकसभा और उसके बाद अब हुए शहरी निकायों के चुनाव में भी कांग्रेस ने बाजी मार ली है।...राजस्थान में राहुल की सोशल इंजीनियरिंग से सवर्ण गायब
कांग्रेस महासचिव राहुल गाँधी दो दिन की राजस्थान यात्रा पर रहे। यों तो राहुल गाँधी के राजस्थान आने का बहाना सदस्यता अभियान की समीक्षा करना रहा था। लेकिन इस बहाने कांग्रेस महासचिव ने प्रदेश में सोशल इंजीनियरिंग का संदेश भी युवाओं के बीच देने और समझने का काम बखूबी किया। मगर इसमें से सवर्ण वर्ग नजरअंदाज कर दिया गया। ...राहुल राजस्थान में "विशेष" युवा बिग्रेड से ही मिलेगें
लोकसभा चुनावों के दौरान खुद को ‘युवराज’ और हाल ही में ‘पीएम इन वेंटिग’ न कहने को लेकर सुर्खियों में आये कांग्रेस महासचिव राहुल गाँधी दो दिन के लिए राजस्थान आ रहे है। इस दौरे में युवक कांग्रेस के सदस्यता अभियान की समीक्षा के साथ 7 जिलों में उनका युवाओं के विशेष वर्ग से मिलने का कार्यक्रम रखा गया है जिसमें वो युवाओं को 'नेता बनो नेता चुनो' का संदेश देगें। ...राजस्थान में बच्चों पर स्वाइन फ्लू का कहर
राजस्थान में स्वाइन फ्लू ने अपने पैर पसार लिए हैं। अब उसकी चपेट में स्कूली बच्चे अधिक आ रहे है। प्रदेश में अब तक जहाँ करीब 850 लोग चपेट में आ चुके है। वही 26 लोगों की मौत हो चुकी है जिनमें एक पाँच बर्षीय बच्चा भी शामिल है। ...राजस्थान में जनता सीधे चुनेगी अपने नगरपति
विधानसभा और लोकसभा चुनावों के बाद एक बार फिर राजस्थान में चुनावी खुमार चढा हुआ है। प्रदेश के 46 नगर निकायों के लिए 23 नबंवर को बोट डाले जाऐगें। इन चुनावों में शहरी क्षेत्रों के मतदाता पहली बार अपने लिए सीधे नगरपति का चुनाव करेगें। दोनों प्रमुख दलों कांग्रेस, भाजपा ने अपनी ताकत चुनावों में झोंक रखी है। भाजपा की अंदरूनी राजनीति भी इन चुनावों में साफ नजर आ रही हैं। ...बाल दिवस पर बड़े सवाल
ये देश के प्रथम प्रधानमंत्री का जन्मदिन है। उनका बडप्पन ही था कि उन्होंने अपने जन्म दिन को बाल दिवस के रूप में मनाने की बात कही। 14 नबम्बर को जबाहर लाल नेहरू का जन्म दिवस है। इसे उनकी इच्छा से बाल दिवस के रूप में मनाया जाता आ रहा है। लेकिन सवाल भी यही है कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाने से बच्चों को क्या फायदा हुआ है। आज जबकि देश में 20 लाख बच्चें प्रतिवर्ष ऐसे हालातों में मर रहे है जिन्हें बचाया जा सकता है लेकिन बाल दिवस मनानेवाली सरकारें इस बारे में क्यों विचार नहीं करती है?...मिड डे मील पर मंहगाई की मनमोहिनी मार
बेतहाशा बढ रही महॅगाई से आम आदमी परेशान है।सरकारों का ध्यान इस ओर बिल्कुल भी नहीं जा रहा है। इतना ही नहीं अपने गाडी बगलों पर करोडों के वारे न्यारे कर रहे नेताओं का ध्यान गरीब बच्चों के मिड डे मील पर भी बिल्कुल नहीं जा रहा है। हालात ये हो रहे है कि भोजन बनाने वाले अब इससे मुक्ति माँग रहे है।कारण साफ है पाँच बर्षो में इसकी लागत में मामूली वृद्वि भी नहीं की गई है। ...जयपुर को किनारे कर रही है कांग्रेस
राजस्थान में केन्द्रीय निरीक्षण दल ने आईआईटी के लिए जोधपुर की सिफारिश को ज्यों का त्यों स्वीकार कर हरी झंडी दे दी है। ऐसे में इन संस्थानों के स्थान चयन करने के लिए गठित कमेटी की रिपोर्ट की पडताल जरूरी है। इसके साथ ही कांग्रेस की राजनीति में शक्ति संतुलन को समझना भी आवश्यक हो जाता है। जिसके आधार पर उच्च शिक्षा के महत्वपूर्ण संस्थानों का आपस में बंटबारा कर लिया गया है जिसमें कोटा के हिस्से की आई आई टी जोधपुर को दे दी गई है। ...Author info
