राजेन्द् जोशी
निशंक ने मारा चौका, सभी मंत्रियों को कैबिनेट मंत्री का दर्जा
देहरादून। मुख्यमंत्री निशंक मंत्रिमंडल का आज दूसरी बार विस्तार हुआ। राजभवन में एक सादे समारोह के बीच प्रदेश की राज्यपाल मारग्रेट आल्वा ने निशंक मंत्रिमंडल में शामिल चारों राज्यमंत्रियों को कैबिनेट मंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। शपथग्रहण के बाद अब निशंक मंत्रिमंडल में अब सभी बारहों मंत्री कबीना मंत्री हो गये हैं। प्रदेश मंत्रिमंडल में हुए इस विस्तार को भाजपा के मिशन 2012 की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है।
उत्तराखण्ड में पहाड़तोड़ बारिश
प्रदेश में मानसून की बारिश का कहर जारी है। मानसून ने रविवार को अतिवृष्टि का 44 साल पुराना रिकार्ड भी तोड़ दिया है। भारी वर्षा से नदियों में उफान आने के बाद हरिद्वार में गंगा का जल स्तर खतरे के निशान से 2 मीटर से भी अधिक बढ़ जाने के बाद पटना और गंगासागर तक के इलाकों में चेतावनी जारी कर दी गई है।...Author info
