संजय स्वदेश
एबी बर्धन ने शस्त्र उत्पादन में आत्मनिर्भर होने की नसीहत दी
नागपुर। भारतीय रक्षा विभाग को सामरिक उपकरणों के लिए विदेशी कंपनियों की निर्भरता का विरोध करते हुए भारतीय क युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता ए. बी. बर्धन ने सरकार को आत्मनिर्भर होने की सलाह दी है। चंद्रपुर में हो रहे अखिल भारतीय रक्षा कर्मचारी फेडरेशन की 23वीं स मेलन में हिस्सा लेने आए श्री बर्धन ने नागपुर में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भारतीय सैन्य सेवा के 70 प्रतिशत सामरिक उपकर विदेशी कंपनियों से निर्यात किया जाता है। केवल 30 प्रतिशत रक्षा उत्पाद ही देश में तैयार होते हैं।
डॉ कोठारी का 'दाल सत्याग्रह'
अंग्रेजों द्वारा नमक पर कर लगाए जाने के विरोध में राष्ट्रपति महात्मा गांधी ने दांडी यात्रा कर 'सत्याग्रह' किया था। उस दौरान महात्मा गांधीजी के साथ हजारों लोगों का हूजूम उमड़ गड़ा था किन्तु इस दौर में गांधीजी को प्रेरणास्रोत मानकर उनकी विचारधारा पर पिछले कई सालों से संघर्षरत एक आधुनिक गांधी सरकार से बात मनवाने के लिए अन्न त्याग कर प्राण त्यागने की जिद पर अड़े हैं लेकिन अभी तक उनके आस-पास कोई इकट्ठा नहीं हुआ है....नागपुर में अम्बेडकर की मूर्ति पर चप्पलों की माला
ऐन चुनाव से पहले महाराष्ट्र में एक आश्चर्यजनक घटनाक्रम के तहत रविवार को कुछ शरारती तत्वों ने नागपुर के धरमपेठ में स्थापित भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर चप्पलों की माला पहना दी. देखते ही देखते नागपुर के धरमपेठ में स्थिति तनावपूर्ण हो गयी. ...सवाल उठने शुरू हुए तो प्रेस कांफ्रेंस खत्म कर दी
नागपुर। रविवार को रामदासपेठ स्थित होटल सेंटर प्वाईंट में आयोजित एक प्रेस-कांफ्रेन्स में महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माणिक राव ठाकरे पत्रकारों के सवालों के संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। पत्रकारों के सवालों से घिरते देख श्री ठाकरे ने थोड़ी देर में ही धन्यवाद कह कर प्रेस-कांफ्रेंस समाप्त कर दिया। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस, राकंपा और आरपीआई गठबंध की जीत के दावा करते हुए श्री ठाकरे ने कहा कि हर कांग्रेस हर क्षेत्र में बढ़त बनाए हुए हैं। इस बार पिछली बार से ज्याद सीट जीतने की उम्मीद है।...नक्सलियों की चेतावनी: अंगुली पर स्याही दिखी तो हाथ काट डालेंगे
गुरुवार को गढ़चिरोली में 17 पुलिसकर्मियों की हत्या कर देने के बाद अतिउत्साहित नक्सलियों ने शुक्रवार को ऐलान किया है कि वोट डालने वालों को वे हाथ काट डालेंगे। महाराष्ट्र में आगामी 13 अक्टूबर को होनेवाले मतदान का बहिष्कार करने के लिए माओवादियों ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में जगह-जगह पोस्टर लगा रखे हैं जिसमें मतदान का बहिष्कार करने की चेतावनी दी गयी है....मरा नहीं है मारनेवाला कपास का मुद्दा
देश के प्रमुख औद्योगिक राज्य महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में ठाकरे बंधुओं के वाकयुद्ध और नेताओं के ग्लैमरस बच्चों के बनते राजनीतिक करियर की खबरों के बीच प्रदेश के बेदम होते किसानों (जो अपनी आत्महत्या की प्रवृत्ति के लिए देश ही नहीं दुनिया भर में चर्चित हो चुके हैं) के मुद्दे कहीं दब से जा रहे हैं। मीडिया भी इन मुद्दों को नीरस मान तरजीह नहीं दे रहा है। जानकार कहते हैं कि बीते आठ सालों में छह हजार किसानों की आत्महत्या के साक्षी बने विदर्भ क्षेत्र में यह कोई मुद्दा ही नहीं है। लेकिन यह पूर्ण सत्य भी नहीं है। खेती-किसानी और गांव-गरीबी के मुद्दे अंदर ही अंदर सुलग रहा है।...अपराधियों को टिकट देने में मनसे और सपा सबसे आगे
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव मैदान में किस्मत अजमा रहे कुल 3559 उम्मीदवारों में 276 उम्मीदवारों के खिलाफ किसी न किसी तरह के अपराधिक मामले लंबित हैं। नागपुर के छह विधानसभा क्षेत्र में खड़े कुल उम्मीदवारों में 45 के खिलाफ किसी न किसी तरह के आपराधिक मामले दर्ज हैं।...पत्नी पीड़ितों ने भी मनाया अहिंसा दिवस
नागपुर। इस बार इंटरनैशनल डे ऑफ नॉन वॉयलंस यानी विश्व अहिंसा दिवस संतरानगरी नागपुर के पत्नी पीड़ितों ने अलग ढंग से मनाया है। यह पहला मौका है जब बीवियों के सताए पतियों ने 2 अक्टूबर को घरेलू हिंसा जागरुकता महीना मनाने की शुरुआत किया है। सेव इंडिया फैमिली फाउंडेशन नागपुर के प्रमुख राजेश बखारिया ने बताया कि इसके जरिए वे घरेलू हिंसा कानून के दुरुपयोग के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं।...Author info
