संजय स्वदेश
संघ मुख्यालय में शिवराज की दस्तक
नागपुर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को सुबह करीब 8.30 बजे नागपुर पहुंचे। उन्होंने महल स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मुख्यालय में संघ प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की। संघ सूत्रों का कहना है कि चौहान ने संघ प्रमुख से करीब दो-ढाई घंटे तक चर्चा की।
लोकतंत्र में अप्रत्यक्ष हिस्सेदारी कर रहे हैं नक्सली
नागपुर। विदर्भ के नक्सलग्रस्त जिले गड़चिरोली में ग्राम पंचायत चुनाव का आयोजन कर प्रशासन भले ही अपनी पीठ थपथपा रहा हो। लेकिहन हकीकत यह है कि कई उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए। निर्विरोध चुने गए उम्मीद नक्सल समर्थक माने जा रहे हैं। लोकतंत्र का विरोध करने वाले नक्सली अब अपने समर्थक उम्मीदवरों को जनप्रतिनिधि बनाने के लिए रणनीति पर काम कर रहे हैं।...तपती सड़क पर नंगे पैर नौनिहाल
यह नागपुर शहर है. गर्मी के दिनों में तापमान झुलसा देनेवाली गर्मी पैदा करता है. ऐसी गर्मी में एक तो आप घर से निकलते नहीं और निकलते भी हैं तो इतने सुरक्षित होकर कि गर्मी का कोई थपेड़ा आपको छू न जाए. लेकिन भरी दोपहरी में तपती सड़क पर नंगे पैर दौड़ते नौनिहाल आपकी गाड़ी को चमगादड़ की तरह घेर लेते हैं और अपनी गंदगी को दूर करने की चिंता किये बगैर आपकी गाड़ी को चमका देना चाहते है. दिल धक्क से सीना फाड़कर बाहर आने को हो जाता है. ...वर्धा विवाद में राष्ट्रपति कार्यालय का दखल
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिन्दी विवि में पदों की कथित नीलामी के मामले में छात्र संघर्ष समिति और गैर-सरकारी संस्था द मार्जिनलाइज्ड की शिकायत पर केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने संज्ञान ले लिया है।...ग्रीन कोर्ट में भी बाघ बहादुर को न्याय नहीं
बाघों के गणना का कार्य जारी है। गणना कार्य के लिए जुटाये गए संकेतों के समग्र अध्ययन के आधार पर ठोस निष्कर्ष निकालने से पहले ही किसी क्षेत्र में कम तो किसी क्षेत्र में ज्यादा बाघ होने की खबर भी आ रही है। तरह-तरह के कयास हैं। कोई कह रहा है, बाघों की संख्या वर्तमान संख्या 1411 से कम होगी। ...वर्धा विश्वविद्यालय में रद्द हो सकती है नियुक्ति प्रक्रिया
5 अप्रैल से महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिन्दी विश्वविद्यालय में होने वाले विभिन्न शैक्षणिक पदों के साक्षात्कार अब खटाई में पड़ते दिखाई दे रहे हैं। इस प्रक्रिया को रद्द करने के मामले में राष्ट्रपति भवन, मानव संसाधन विकास मंत्रालय और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के सक्रिय होने की जानकारी मिली है। इस संबंध में जब यूजीसी के अध्यक्ष सुखदेव थोराट से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वे अभी-अभी विदेश यात्रा से लौटे हैं। सारे प्रकरण को देखकर ही कोई निर्णय लेंगे।...Author info
