संजय स्वदेश
नक्सलियों के डर से नहीं आये गृहमंत्री
नागपुर। महाराष्ट्र के सबसे ज्यादा नक्सल प्रभावित जिले गढ़चिरोली में इन दिनों काफी कुछ चल रहा है जिससे राज्य सरकार पूरी तरह से भयभीत है। पिछले दिनों नक्सली नेता आजाद की पुलिस मुठभेड़ में मौत के बाद गढ़चिरोली जिले में सक्रिय खूंखार नक्सलियों की घातक गतिविधियों को देखते हुए राज्य के गृह मंत्री आर.आर. पाटिल 'आबा' का गढ़चिरोली दौरा रद्द हो गया। आबा 29 जुलाई को गढ़चिरोली के दौरे पर आने वाले थे। आर.आर. पाटिल गढ़चिरोली के पालकमंत्री भी हैं।
खैरलांजी: सजा बदली तो दलितों पर फिर बढ़ा अत्याचार
नागपुर। खैरलांजी हत्याकांड में दोषियों की फांसी की सजा आजीवन कारावास में बदलने का विरोध अभी भी जारी है। सोमवार को रिजर्व बैंक चौक पर आधे दर्जन से भी ज्यादा संगठनों ने इस निर्णय के विरोध में प्रदर्शन किया। दीक्षाभूमि महिला धम्म संयोजन समिति, राष्ट्रीय संबुद्ध महिला संगठन, ऑल इंडिया प्रोग्रेसिव वूमेन्स ऑर्गनाइजेशन, संजीवनी सखी मंच, जरीपटका, दलित महिला संघ, गौतमी महिला मंडल, नालंदा महिला मंडल, रमाबाई आंबेडकर महिला संगठन कोराड़ी आदि संगठन के कार्यकर्ताओं ने चौक पर धरना देते हुए फैसले के विरोध में नारेबाजी की।...असंयमित भाषा के बहाने असली मुद्दा टालने की राजनीति
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी के बयान पर राष्ट्रीय राजनीति में संयत भाषा को लेकर बवाल मचा हुआ है। आम आदमी का लहू बहाने वाले आतंकियों को फांसी की सर्जा मुकरर्र होने के बाद आखिर सरकार उन्हें क्यों पाल रही है। गड़करी ने जो सवाल उठाया, वह उनका निजी सवाल नहीं, देश की जनता का है।...Author info
