सरिता अरगरे
कमल का चला जोर, हाथ हुआ कमजोर
मध्यप्रदेश में हुए नगरीय निकाय चुनावों के पहले चरण में भाजपा ने एक बार फिर बाजी मार ली है। पहले दौर में 12 नगर निगमों में से सात में महापौर पद पर भाजपा का कब्जा हो गया है। सूबे के चार बड़े शहरों की नगर निगम अब बीजेपी के खाते में हैं।
भोपाल की नसों में आज भी रिस रही है त्रासदी
दुनिया की सबसे बड़ी औद्यौगिक त्रासदी "भोपाल गैस कांड" का जहर चौथाई सदी बीतने के बावजूद आज भी शहर की नसों में घुला हुआ है। 2-3 दिसम्बर 1984 की रात हजारों जिंदगियाँ लील चुके यूनियन कार्बाइड संयंत्र के आसपास के इलाकों की मिट्टी और पानी में अब भी भारी मात्रा में जहर मौजूद है। विज्ञान एवं पर्यावरण केन्द्र (सीएसई) के अध्ययन के अनुसार फैक्ट्री से तीन किलोमीटर दूर तक के इलाके के भू-जल में भारतीय मानकों से 40 गुना अधिक तक कीटनाशक पाए गए हैं।...Author info
