शिरीष खरे
नाबालिग लड़कियों के बच्चों में कुपोषण सबसे ज्यादा
18 साल से कम उम्र में मां बनने वाली लड़कियों से पैदा होने वाले बच्चों पर कुपोषण का खतरा सबसे ज्यादा मंडराता है। बीएमजे यानि बिट्रिश मेडीकल जनरल ने हाल में प्रकाशित अपने शोध अध्ययन से ऐसा जाहिर किया है।
सूरत में जीरो स्लम आपदा
एक जमाने में विकास के लिए ‘गरीबी हटाओ’ एक घोषित नारा था। मगर आज आलम यह है कि विकास के रास्ते से ‘गरीबों को हटाना’ अघोषित एंजेडा बन चुका है। बतौर एक शहर, सूरत के उदाहरणों से यह समझा जा सकता है कि ‘गरीबी की बजाय गरीबों को हटाने’ का यह व्यंग्यात्मक मुहावरा किस तरह से गंभीर हकीकत में तब्दील हुआ है।...छात्र-आत्महत्याओं के चलते पाठ्यक्रम की समीक्षा करेगी महाराष्ट्र सरकार
महाराष्ट्र में छात्र-आत्महत्याओं की बढ़ती तादाद के मद्देनजर, राज्य सरकार ने समस्या के कारणों को समझने के लिए अब टाटा इंस्टीट्यूट आफ सोशल साइंस से व्यापक अध्ययन करवाने की सोची है। इस मामले में स्कूली शिक्षा मंत्री बालासाहेब थोरात का मानना है कि सरकार प्राथमिक स्तर पर जांच कर चुकी है, मगर एक विस्तृत अध्ययन किए जाने की जरूरत है।...सूचना के अधिकार के लिए सतीश शेट्टी की शहादत
बुधवार 13 जनवरी को सूचना के अधिकार के कार्यकर्ता सतीश शेट्टी की पुणे में हत्या पर अब बाम्बे हाईकोर्ट सख्त हो गया है. हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार को कहा है कि वह इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए दोषियों को पकड़ें. जाहिर है इसके बाद सरकार थोड़ा सक्रिय जरूर होगी लेकिन जरूरत इस बात की है कि सूचना के अधिकार पर पहरा बैठानेवाले लोगों को उनके घुटनों पर बैठा दिया जाए ताकि सतीश शेट्टी की शहादत बेकार न जाए. ...सैयद मदारी समाज: करतब है, कद्रदान नहीं
हो सकता है कि आपको मालूम न हो कि आजादी के तीन दशक बीत जाने के बाद हिन्दी फिल्मों में जब जन आक्रोश को एक्शन का रंग-रूप दिया जाने लगा तो हीरो के ज्यादातर स्टण्ट सैय्यद मदारी ही किया करते। यह और बात है कि मायानगरी में 30 साल से ज्यादा बीताने पर भी इन्हें न शोहरत मिली, न दौलत। कुछ सैय्यद मदारी इसे अपनी बदकिस्मती मानते हैं तो बहुत से पहुंच न होने पर अफसोस जताते हैं।...13 वर्षीय दलित से गैंगरेप के 11 साल बाद
इन दिनों रूचिका गिरहोत्रा की दुखद दास्तान से पूरे देश के लोग सकते में हैं और सरकार के कान कुछ खड़े हुए हैं; ऐसे में आइए एक दशक पुरानी उस दास्तान से भी धूल की परतें हटा लेते हैं जिसमें धूलेटी त्यौहार की रात को 13 साल की दलित लड़की के साथ, स्थानीय विधायक के रिश्तेदार और उसके साथी ने बलात्कार किया था।...Author info
