श्री पद्रे
मीठे पानी को जोड़ लेने की जुगत
यह पूरा इलाका खारे पानी से भरा है. कुदायूं (केरल) के पास राष्ट्रीय राजमार्ग १७ के आसपास का यह इलाका मीठे पानी के लिए मुश्किल जगह है. लेकिन ७० साल के फादर बेंजामिन डीसूजा ने ऐसा अभिनव प्रयोग किया है कि सबके लिए मीठे पानी तक पहुंच का रास्ता खुल गया है. चर्च के अपने पास चार एकड़ जमीन है. फादर बेंजामिन ने तय किया कि वे इस भूभाग पर बरसनेवाली हर बूंद को रोकेंगे और इस खारे पानी के इलाके में कुओं को मीठे पानी से भर देंगे. उन्होंने पांच कुओं को मीठे पानी से लबालब कर दिया. अब मीठे स्वभाव और व्यवहार ही नहीं, मीठे पानीवाले पादरी है.
Author info
