तनवीर जाफरी
9/11 की साजिश और अहमदीनेजाद के सवाल
अमेरिका पर 9/11 को हुए अब तक के सबसे बड़े आतंकी हमले के बाद जहां एक ओर पूरी दुनिया ने आतंकवाद का सबसे भयानक चेहरा देखा वहीं इसी दुनिया का एक बहुत बड़ा वर्ग जिसमें अमेरिका के तमाम लोग भी शामिल हैं, को इस हादसे के पीछे विश्व का अब तक का सबसे बड़ा एक सुनियोजित षड्यंत्र भी नज़र आया। गौरतलब है कि जार्ज बुश द्वितिय का कार्यकाल अमेरिका के लिए एक ऐसा दुर्भाग्यपूर्ण कार्यकाल गिना जाएगा जिसमें न केवल ईसाईयत व इस्लाम के मध्य सत्ता के संघर्ष की अवधारणा को विश्व स्तर पर बल मिला बल्कि उनके कार्यकाल में अमेरिका को सबसे अधिक बदनामी भी उठानी पड़ी।
आतंकवाद और पाकिस्तान का मजबूत जोड़ है, टूटेगा नहीं
अभी कुछ ही दिन बीते हैं जबकि एक अमेरिकी रिपोर्ट के माध्यम से यह धमाकेदार खुलासा किया गया है कि पाकिस्तान की आई एस आई के तालिबानी लड़ाकों के साथ गुप्त संबंध हैं। अब ज़रा कल्पना कीजिए कि कहां तो अमेरिका पाकिस्तान को इसी तालिबान का सफाया करने के नाम पर बार-बार मुंह मांगी रकम तथा इनसे निपटने के लिए आधुनिकतम हथियार उपलब्ध करा रहा है। और कहां ऐसी रिपोर्ट आ रही है कि पाकिस्तान सरकार की आंख समझे जाने वाली आई एस आई ही तालिबानों से मिली हुई है।...सऊदी, सईद और इस्लामी आतंकवाद
एक ओर तो भारतीय प्रधानमंत्री सऊदी अरब से मधुर रिश्ते स्थापित करने की गऱज़ से सऊदी अरब जा रहे हैं तथा अरब का शाही परिवार उनका अभूतपूर्व स्वागत कर रहा है और दोस्ती की राह पर आगे बढ़ने का संदेश दे रहा है तो दूसरी ओर यही सऊदी अरब पाकिस्तान में जमात-उद- दावा सहित ऐसे कई संगठनों की आर्थिक सहायता भी कर रहा है जोकि भारत के विरुद्ध आतंकवादी गतिविधियों में सक्रिय हैं।...Author info
