Home | बात करामात | आलोक तोमर जी, मैं राजीव शर्मा बोल रहा हूं

आलोक तोमर जी, मैं राजीव शर्मा बोल रहा हूं

image

उस दिन मेरे आश्चर्य की सीमा नहीं रही जब देश के ख्यातिनाम संघर्षशील कहे जाने वाले पत्रकार आलोक तोमर का ई मेल अपने इनवॉक्स में देखा। सच कहूं तो बहुत देर तक उसे खोलकर पढ नही सका, लेकिन उस दिन सौमवती अमावस्या को गोर्वधन महाराज की परिक्रमा देने और उनसे ये अनुरोध करने जा रहा था कि प्रभू अब तो अपने इस नातुक्ष भक्त पर कुछ कृपा कर दीजिए जिससे जीवन के अनवरत संघर्षों में कुछ राहत मिल सके।

साथी बार बार चलने का अनुरोध कर रहे थे इतने में इच्छा हुई कि एक बार कोई मेल हो तो देखता चलूं। इतने में आलोक तोमर जी का मेल नजर आया तो लगा कि गोर्वधन महराज ने परिक्रमा से पहले ही मानो मनौती पूरी कर दी है। आलोक जी ने कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के साक्षात्कार जो विस्फोट डॉट काम पर प्रकाशित हो चुका था की तारीफ के साथ उसको डेट लाईन इंडिया पर प्रकाशित करने की अनुमति मॉगी थी। मन बल्लियों उछल रहा था इसलिए अनुमति को अपना सौभाग्य मान देने में बिल्कुल देरी नहीं की और कम्प्यूटर ऑफ कर परिक्रमा देने चला गया।

रास्ते भर साथियों के बीच इसी बात के साथ कि अब अपने दिन फिरने वाले है, कुछ ऐसी ही बातें करता रहा और बडी श्रद्धा के साथ खुशी के मारे परिक्रमा के 21 किलोमीटर के कंक्रीट पडे रास्तों का पता ही नहीं चला। बार बार ईश्वर को धन्यवाद देते मन ये सोच रहा था कि अब लगता है कि मीडिया की चकाचौंध भरी दुनिया में अपने लिए भी कहीं छोटी सी जगह अब मिल जाएगी। इसी बीच धीरे से एक बात और याद आई की ये तो वो ही आलोक तोमर है जिनके पास कई बार अपना बायोडॉटा और अनुरोध पत्र भेजे मगर आज तक किसी का कोई जबाब और सलाह इनकी ओर से देने की कोशिश नहीं की गई। अब अचानक ऐसा क्या हो गया या मैने कर दिया कि वो खबर प्रकाशित करने की अनुमति मॉग रहे है। लेकिन मन प्रसन्न था इसलिए अधिक ध्यान नहीं दे पाया।

परिक्रमा की थकान के बाद तेज धूप में एक सौ किलोमीटर मोटर साईकिल चलाकर जब घर वापिस पहुंचा तो सबसे पहले कम्प्यूटर आन करके ये देखा कि आलोक जी ने उसे किस तरह से प्रकाशित किया है। और फिर एक बार आलोक जी के द्वारा भेजे ई मेल को देखने का मन हुआ तो वहॉ आलोक तोमर डॉट काम का लिंक दिखाई दिया। उस पर एक खबर दिखाई दी ´भीख मॉगकर विस्फोट करने वाले लोग´शरीर में थकान थी मगर ´विस्फोट´ का नाम देखकर पढने की इच्छा को रोक नहीं सका, फिर तो कई बार पढा और लगा कि आखिर ये क्या है। क्या दिल्ली जिसे देखने की अभी तमन्ना बाकी है, में रहने वाले सभ्य समाज और विशेषकर मीडिया के लोगों के बीच आपसी खीचंतान और व्यवहार कुछ ऐसा ही है जैसा असभ्य कहे जाने वाले हम जैसे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के बारे में कहा जाता है। क्या दिल्ली हमारे उन इलाकों से भी बदतर है जहॉ लोग थूक कर चाटते है?

बिना किसी प्रकार के कम्प्यूटर प्रशिक्षण के बाद एक दिन एक साथी के इंटरनेट पर यों ही हाथ पैर मार रहा था, तो आलोक तोमर जी कि डेटलाईन इंडिया को देखा था। स्थानीय अखबारी दुनिया से परेशान मन की इच्छा हुई कि बेव मीडिया में हाथ आजमाया जाए। स्थानीय अखबारों में पत्रकार नहीं दलाल चाहिए थे। मैं जहॉं रहता हूं वहॉ एक भी प्रशिक्षित पत्रकार नहीं है मगर अखबारों को इससे क्या? उन्हें तो खबरें नहीं विज्ञापन चाहिए, पत्रकार महोदय भले ही स्नातक भी न हो कोई जरूरी नहीं है। इसलिए आलोक तोमर जी को कई बार अपना बायोडाटा और अनुरोध पत्र प्रेषित किये, मगर आज तक उनकी ओर से किसी भी प्रकार का कोई जबाब नहीं आया।विस्फोट से जुड़ने की कहानी भी दिलचस्प है. एक दिन अचानक एक लिंक से चलते चलते विस्फोट डॉट कॉम तक पहुंच गया और बहॉ भी पत्रकार बनने जैसा एक कॉलम था जिसमें यूनीकोड एक ऐसा ‘शब्द था जिसे में खुद और इस छोटी सी जगह के कुछ परिचित लोग नहीं समझ पा रहे थे, तो एक दोस्त ने सलाह दी कि क्यों न संपादक महोदय से पत्र व्यवहार करके पूछ लिया जाऐ? तो एक बार फिर से एक और अनुरोध पत्र इन संपादक महोदय के नाम लिख दिया, मन में इतना जरूर था कि जबाब तो आने वाला नही है क्योंकि इस बीच और कई बड़े लोगों को ऐसे ही अनुरोध पत्र भेज चुका था। लेकिन इस बार कुछ बात अलग निकली। दूसरे ही दिन यूनीकोड की पहेली को सुलझाने के साथ उत्साह बढ़ानेवाला ईमेल मिला। उसके बाद एक जनवरी को ´गिद्धों' से संबधित एक खबर भेजी जिसे यूनीकोड फॉण्ट में बदल कर अगले दिन प्रकाशित किया. मुझे याद है स्टोरी प्रकाशित होने के बाद संजय जी का फोन आया था और उन्होंने कहा था कि यह आज के दिन की सबसे बड़ी स्टोरी है. उनसे बाद विस्फोट पर लिखने का जो सिलसिला शुरू हुआ वह आज तक जारी है।

संजय जी से केवल मोबाईल से बात होती है जिसमें सुझाव और सलाह के साथ पत्रकारिता के मूल्यों के साथ काम करने की प्रेरणा भी देते रहते हैं। आरम्भ में ही संजय जी ने अपनी आर्थिक व्यवस्थाओं का खुले मन से खुलासा कर दिया था। उनके साथ यह जुड़ाव ही था कि जिस दिन विस्फोट पर विराम की खबर देखी,खुद को रोने से रोक नहीं पाया था। आलोक जी ने एक बात लिखी है कि खबरों के प्रकाशन से पहले लेखक से स्वीकृति लेते रहे है। इसके संबंध में इतना जरूर कहूंगा कि मुझे नहीं पता कि विस्फोट से लेकर उन्होंने मेरी कितनी खबरों का प्रकाशन किया है। हॉ मैनें कर्नल बैसला के साक्षात्कार के प्रकाशन की अनुमति बड़े ही खुशी के माहौल में उन्हें दी थी, लेकिन इस बीच मैंने एक और खबर ´हिण्डौन में छोटे बच्चों के शरीर से निजी नर्सिग होमों के संचालक डाक्टरों के द्वारा रक्त निकाल लेने´ वाली खबर को मैने डेटलाईन इंडिया पर देखा था जो अभी भी वहां मौजूद है। मैं दावे से कह सकता हूं कि वह खबर छापने से पहले अनुमति से संबधित उनका कोई पत्र व्यवहार मेरे साथ नहीं हुआ।

राजस्थान के छोटे से गॉव में रहते हुए जहॉ वेब की चर्चा करना अपने लिए मुसीबत मोल लेने से कम नहीं है। पत्रकारिता करने की इच्छा पता नहीं कहॉ से मन में टीस की तरह चुभती रही है। उस ओर बढने पर हर तरफ जब अंधेरा दिखाई पड़ रहा था तो संजय जी ने जिस प्रकार हाथ थामा वो ही मेरे लिए उनके व्यक्तित्व का आईना है, जो बार बार मुझसे ये कहता है कि वो आम इंसान से अलग ऐसे व्यक्ति है जो कि जीवन के संघर्ष के साथ अपनी अलग पहचान और मूल्यों के साथ खडे हुए हैं, उन्हें दी गई चुनौती खीज सी लगती है।

Subscribe to comments feed Comments (4 posted):

hridayendra pratap singh on 25 June, 2009 10:10;02
avatar
संजय भैय्या ये क्या हो गया है आपको, आप हमेशा बिना किसी विवाद या बहस में पड़े अपना काम करते रहते हैं फ़िर आप न तो कुछ बोल रहे हैं न आप ये कह रहे हैं की आप आलोक जी से गुस्सा हैं न ये कह रहे हैं की आप उनसे खुश हैं, बल्कि कुछ कुछ ऐसा हो रहा है जिससे समझ में यही आता है की आप बिना कुछ कहे भी आलोक जी की बातों को दिल में गहरे तक ले गए हैं, शायद तभी हम जैसे तमाम साथियों के अनुरोध के इस मुद्दे को लगातार तूल देते जा रहे हैं, भैय्या आलोक जी ने बाकायदा एक पोस्ट में आपसे विनम्रता से मुद्दे के समापन का अनुरोध किया है, फ़िर पता नही क्यूँ आप लगातार बढाते जा रहे हैं, ऑफिस आने के बाद कुछ साइट्स की लिस्ट है जिनपर अपने २ घंटे रोज देता हूँ उनमे विस्फोट भी है, दादा ये बताइए क्या राजीव जी का ताजा लेख इस लायक है की उसे विस्फोट पर जगह दी जाती, बिला शक राजीव जी का पिछला लेख संग्रहनीय था उसे पढ़ा आनंद आया, पर ये क्या की आलोक तोमर की सांकेतिक आलोचना करने वाले उनके बेहद घटिया और एकपक्षीय लेख को आपने छाप दिया, विस्फोट के किसी लेख को देख लीजिये आपकी नजर में विस्फोट का जो सबसे सतही लेख हो उसकी भी तुलना राजीव शर्मा जी के ताजा लेख से कर लीजिये यकीन जानिए इसको विस्फोट पर प्रकाशित करने का इसके सिवाय दूसरा कोई कारण आपको नजर नही आएगा की '' आपके मन में अभी भी कहीं आलोक तोमर के प्रति खलिश बाकी है'' दादा मयंक सक्सेना, मैंने और दूसरे कई युवा साथियों ने आपसे अपील की है की कृपा करके इस मामले का पटाक्षेप कर दें, पर पता नही क्या वजह है, विस्फोट जिसका शायद आपने कभी बेजा इस्तेमाल किया हो उसे उस दिशा में लेके चले जा रहे हैं जहाँ आपसे कई सवाल करने का मन करता है, दादा हाथ जोड़ता हूँ कृपा करके कुछ ज्वलंत और पहले की तरह बढ़िया आलेखों से दो चार कराइए, जो काम आपने आज तक नही किया आज भी न कीजिये, उम्मीद है मुझ नाचीज की बातों का मान रखेंगे, बिना किसी स्वार्थ के आपसे और आलोक जी दोनों से जुडाव है इसलिए आपसे प्रार्थना करता हूँ, न मैंने आलोक जी से कभी नौकरी की अपेक्षा की है ना आपसे किसी फायदे की अपेक्षा है, तो अब मान भी जाइए वरना दरियागंज आकर अनशन ही शुरू करना पड़ेगा, फ़िर पान खिलाने से भी मामला सुलझेगा नही,
आपका नालायक
हृदयेंद्र
..........................
भाई राजीव के नाम एक पाती,
भाई राजीव जी आपके संघर्ष को सलाम, आपके शब्दों से बेहतर पत्रकारिता करने की ललक किसी भी ठीक-ठाक आदमी को समझ आ जायेगी, पर भैय्या ये क्या गुड गोबर कर डाला आपने,
एक मामला जिसका समापन हर कोई चाहता है उसे फ़िर से तूल दे दिया और ऐसा वैसा नही बल्कि न जाने क्या क्या अनाप शनाप लिख डाला ख़ुद पढिये ''क्या दिल्ली जिसे देखने की अभी तमन्ना बाकी है, में रहने वाले सभ्य समाज और विशेषकर मीडिया के लोगों के बीच आपसी खीचंतान और व्यवहार कुछ ऐसा ही है जैसा असभ्य कहे जाने वाले हम जैसे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के बारे में कहा जाता है। क्या दिल्ली हमारे उन इलाकों से भी बदतर है जहॉ लोग थूक कर चाटते है?'' भैय्या दिल्ली में चाट तो बहुत खायी है मैंने और मुझ जैसे कई तेवर वाले साथियों ने लेकिन थूक कर शायद ही किसी ने चाटाहो और आप ये शब्द उस आदमी के बारे में कह रहे हैं जिसके इतिहास और भूगो़ल के बारे में भी आपको नही मालूम, राजीव जी आप पत्रकारिता में आना चाहते हैं लेकिन बात एकतरफा करते हैं, भाई आपकी पोस्ट पढ़ कर यही लगा की आपने आलोक जी से ये आशा की थी की वो अपने संपर्कों के चलते कहीं न कहीं नौकरी दिला देंगे, भाई मेरे भी खानदान में कोई पत्रकार नही है लखनऊ से दिल्ली आया और बिना किसी की मदद के आज ठीकठाक मुकाम पर हूँ, यकीनन रास्ता बहुत ज्यादा कठिन था, पर धीरे धीरे रास्ता बनता गया, आपके लिए भी रास्ता बनेगा और कोई नही बनाएगा आप ख़ुद बना लेंगे, और अगर आप किसी से अपेक्षाएं कर रहे हैं की वो आपको पत्रकारिता में स्थापित करेगा तो ये आपका पलायनवादी रवैय्ये के सिवा और कुछ नही हो सकता, आलोक जी को आपने इसलिए बहुत कुछ संकेतों में भला बुरा कह दिया क्यूंकि वो आपको एक अदद नौकरी दिलाने में मददगार नही रहे , ये कहीं न कहीं किसी मुद्दे पर आपका स्टैंड कम खुन्नस ज्यादा लगती है, भाई हमसे आपसे तोमर जी उम्र में बेहद बड़े हैं और उनके लिए आप जिस भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं क्या अपने घर के बड़ों के लिए थूक के चाटना, और ना जाने क्या क्या शब्द इस्तेमाल करते हैं भैय्या इस दर्जे की भाषा के साथ आप पत्रकारिता में कीर्तिमान बनाने की उम्मीद करते हैं, जरा ठंडे दिमाग से सोचियेगा क्या सही है क्या ग़लत है, बहुत सारे उथले और बाजारू लोगों की तरह आप भी कीचड उछालने में जुट गए और आप चाहते हैं इस शैली को गले लगाया जाए, संजय जी से आपसे कम प्रेम नही करता हूँ
रह कोई अपेक्षा भी नही है, उनके ख़िलाफ़ कही एक-एक बात पर खून
खौलता
है इसलिए क्यूंकि उनके सरोकार मैंने भी देखें हैं, यकीनन आलोक जी ने जो विस्फोट के बारे में कहा उससे सहमत नही हूँ, पर बंधू आपको पता है इसके पीछे कितनी बड़ी साजिश काम कर रही है, पहले हमारे एक साथी को बलात्कारी साबित करने का कुचक्र उस घटिया जानवर अविनाश दाश ने किया अब वही नीच संजय जी और आलोक जी के बीच दुराव पैदा करने में लगा है क्या आपको पता है ये सब, शायद नही क्यूंकि आप राजस्थान के एक गाँव में बैठकर वो सब देख सुन नही पा रहे हैं जो हम देख समझ रहे हैं, ये सही है आलोक जी को थोड़ा सा उकसाइए और वो किसी की ऐसी तैसी करने के लिए तैयार हो जाते हैं, बेहद भावुक और भले आदमी हैं हाँ गुस्सा बहुत तेज आता है इसी का फायदा बहुतों ने उठाया और आज भी उनकी इसी कमजो़री का फायदा उठाकर कुछ नीच अपना उल्लू सीधा करने में जुटे हैं
आप जिस मुद्दे पर बिना वजह दाना पानी लेकर कूद पड़े हैं उसके पीछे की कहानी जानते तो बेहतर होता, और यूँ ही सारे दिल्ली वालों और मीडिया वालों को गरियाकर अपने बारे में घटिया सोच बनाने के लिए मजबूर न करें, हो सकता है जिनसे आप मिले हों उनसे आपके अनुभव अच्छे न रहे हों लेकिन इसका मतलब ये नही की आप सबको एक तराजू में तौलें, आपको नौकरी नही दिला सकता पर वायदा है दिल्ली आइये जितना दिन रहना है मेरे घर रहिये मजे से और संघर्ष कीजिये आपको जरूर अपनी राय बदलने में मदद मिलेगी मेरे साथ रहकर, ये सही है पत्रकारिता में योग्य आदमी हैं नही और जो हैं वो हाशिये पर हैं, लेकिन इसका मतलब ये नही हर पत्रकार गड़बड़ है,
अंत में भैय्या ये बता दूँ संजय जी को कोई चुनौती नही दे रहा, आपकी ग़लतफ़हमी है, आलोक जी के मन में संजय जी के प्रति कोई दुराव नही है, बस आप जैसे भाई बंधू इसे तूल न दें तो सब कुछ मजे में चलेगा, और भाई एक बार आलोक तोमर से मिलिए तो उनके बारे में आपकी राय वो नही रहेगी जो आपके ताजा लेख में है, मेरा आपसे निवेदन है दिल्ली आइये और यहाँ संजय भाई साहब से मिलिए और आलोक जी से भी मिलिए इसलिए नही की ये आपको कोई नौकरी दिलाएंगे बल्कि इसलिए क्यूंकि पत्रकारिता के लिए बहुत कुछ नया बहुत कुछ अलहदा जानने समझने को आपको मिलेगा साथ ही मैं भी इसी बहाने बहुत कुछ जान लूँगा
कई मायनों में आपसे बहुत कम ज्ञान रखता हूँ, लेकिन अपने अनुभवों से इतना ही सीखा है की बड़ों को सिर्फ़ आदर ही दीजिये जीवन बड़ा चंगा बीतेगा, और जिनको आप लगभग गरिया रहे थे वो जब नही रहेंगे तब यकीन जानिए उनके बारे में किताबें और महाग्रंथ लिखे जायेंगे, जनसत्ता एक इतिहास है और उसमे काम करने वाले कई लोग इतिहासपुरुष रहे हैं, आपको बहुत बाद में पता चलेगा की एक छोटीसी खुन्नस में आपने किसको शब्दों की सूली पर चदा दिया है, आप जैसा भला आदमी मेरी बात पर गौर करेगा उम्मीद ऐसी ही है, ये सब संजय भैय्या और आलोक जी के बीच का मामला है वो बड़े लोग हैं हम क्यूँ उनके बीच में आए
हृदयेंद्र
Thumbs Up Thumbs Down
0
ALOKTomar on 26 June, 2009 04:05;09
avatar
Sanjay bhai, Ye ho kyaa raha hai? dismanee lakh karo, par ye gunjaaish rahe, ki jab kabhee hum dost ban jaayen to sharmindaa na hon.
kahne ko sabke pas bahut kuchh hai, magar............?
Thumbs Up Thumbs Down
-1
मयंक on 26 June, 2009 08:22;57
avatar
संजय जी.
आपने तो बात खत्म कर दी थी....क्या बात पर टिके रहने का पत्रकारिता में चलन खत्म हो गया...पहले सर्वाधिकार असुरक्षित वाली बात और अब ये....आप कम से कम अपने स्तर और कद का तो ध्यान करें....
आपस में ही लड़ते रहेंगे क्या....पहले मामला खत्म किया और कहा कि कोई नाराज़गी नहीं और अब....दिल में कोई गुबार हो तो खुल के कहें...खुद कुछ लिखें...इस तरह पर्दे के पीछे से क्यों खेल हो...
जब किसी से कोई गिला रखना
सामने अपने आईना रखना

यूँ उजालों से वास्ता रखना
शम्मा के पास ही हवा रखना

घर की तामीर चाहे जैसी हो
इस में रोने की जगह रखना

मस्जिदें हैं नमाज़ियों के लिये
अपने घर में कहीं ख़ुदा रखना
Thumbs Up Thumbs Down
0
अवधेश आकोदिया on 26 June, 2009 10:04;31
avatar
हृदयेंद्र भाई,
आपकी तरह मैं भी इस बेवजह विवाद से बेहद दुखी हूं। सबसे ज्‍यादा दुख की बात तो यह है कि इसे यहीं दफन करने की बजाय तूल दिया जा रहा है। आपकी तरह संजय भाई को मैं भी गुजारिश कर रहा हूं कि 'बीती ताही बिसार दे, आगे की सुध ले...'
वैसे हृदयेंद्र जी आपने राजीव जी को कुछ ज्‍यादा ही भला-बुरा कह दिया। वे भले आदमी हैं और इस विवाद से दुखी हैं। आलोक भाई के लिए उनके मन में कोई द्वेष नहीं है। दरअसल, वे भी भावनाओं में बहकर इतना कुछ कह गए। संजय जी से उनका जु़डाव ज्‍यादा गहरा है, इसलिए अनजाने में थोड़ी सी तरफदारी कर गए। चलिए, उम्‍मीद करते हैं इस विवाद पर मेरी यह पोस्‍ट आखरी होगी और सब मिलजुल कर साथ-साथ आगे बढ़ेंगे...
Thumbs Up Thumbs Down
0
total: 4 | displaying: 1 - 4

Post your comment comment

Type in Hindi (हिन्दी में कमेन्ट करने के लिए यहां रोमन में लिखिए यह अपने आप हिन्दी में बदल देगा.)

Title :
Body
Powered by Vivvo CMS v4.1.2
Share |
  • email Email to a friend
  • print Print version

ईमेल से विस्फोटः अपना ईमेल यहां भरें और सब्सक्राइब करें:

Delivered by FeedBurner

Author info
image राजीव शर्मा राजीव शर्मा राजस्थान में रहकर मुक्त पत्रकारिता कर रहे हैं.इससे पूर्व कइ अखवारों के लिए रिपोटिंग कर चुके हें। राजनीति के अलावा पानी-पर्यावरण के मुद्दे पर संवेदनशील रिपोर्टिंग के लिए प्रयासरत। विस्फोट के लिए राजस्थान से नियमित लेखन और रिपोर्टिंग. rsmediaraj@gmail.com
Rate this article
3.67
More from बात करामात
Previous
image
अजमेर चार्जशीट और संघी उछल-कूद
बढ़ते पैमाने पर इसके साक्ष्य सामने आ रहे हैं कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आर एस एस) से जुड़े लोगों का आतंकवादी हमलों में हाथ रहा है। इन हालात में आर एस एस इस पुराने सूत्र पर चल रहा लगता है कि हमला ही सबसे अच्छा बचाव है। उसने 10 नवंबर को देशव्यापी विरोध कार्रवाइयों का आह्वान किया है। इन कार्रवाइयों में संघ के शीर्ष नेताओं के शामिल होने की बात कही जा रही है। बहरहाल, इसकी चर्चा हम जरा बाद में करेंगे।...
image
खुद ही खुदा बनने चला संघ
आर एस एस ने अब शायद बी जे पी को हाशिये पर लाने का मन बना लिया है .अपनी आबरू बचाने के लिए १० नवम्बर को आरएसएस के नेता खुद सडकों पर उतरेगें और धरना प्रदर्शन करेगें . उनकी शिकायत है कि यूपीए सरकार संघी आतंकवाद के ब्रैंड को प्रचारित करने में लगभग कामयाब हो गयी है और बीजेपी वाले कोई भी राजनीतिक पहल नहीं कर रहे हैं. नाराज़ संघी नेतृत्व अब खुद ही मैदान ले रहा है ....
image
शाबाश ओबामा, पहले दिन ही दस अरब डालर का बिजनेस
अपने भारत दौरे के पहले दिन ही बराक ओबामा दस अऱब डालर का बिजनेस कर गए। बेशक भारत को कुछ न मिले। पर भारत ओबामा को काफी कुछ देगा। भारत अमेरिकी बेरोजगारी को दूर करेगा। बेशक आतंकी हमलों से संबंधित भाषण में ओबामा ने पाकिस्तान का नाम नहीं लिया, पर भारत ने अपनी सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ी। भारत सरकार और भारत के प्राइवेट कारपोरेट ने ओबामा को खुश कर दिया है। चीन से परेशान बराक ओबामा को भारत दौरे से राहत मिली है।...
image
भारत के रुख से चीन बेचैन
इस समय चीन बैचेन है। बैचेनी का कारण भारत की विस्तारवादी विदेश नीति है। इस विदेश नीति के तहत भारत ने उन देशों से दोस्ती बढ़ानी शुरू कर दी है, जो देश चीन से किसी न किसी मसले पर भीड़े है। चीन काफी बैचेने से भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की हाल ही में हुई विदेश यात्रा और बराक ओबामा का नवंबर के दूसरे सप्ताह में होने वाली दक्षिण एशिया की यात्रा पर नजर रखे है। भारतीय प्रधानमंत्री की जापान, मलेशिया, दक्षिण कोरिया, वियतनाम यात्रा की आलोचना चीनी अखबार पीपुल्स डेली कर रहा है। जबकि ओबामा की यात्रा को भी चीनी अखबार विस्तारवादी यात्रा बता रहा है।...
image
चड्ढी पहन के फूल खिलाने वाले उपेक्षित
छत्तीसगढ़ के सन्दर्भ में कुछ साल पहले ‘ विकास बनाम संस्कृति ’ पर चर्चा करते हुए डा. रमन सिंह ने एक बड़ी अच्छी बात कही थी. बकौल डा. सिंह ‘आखिर कब तक आप संस्कृति के नाम पर गरीब आदिवासियों के सिर पर सिंह लगा उन्हें नचाते रहेंगे ? उनको भी विकास और समाज की मुख्यधारा में शामिल होने का अवसर दीजिए.’ तो ज़ाहिर सी बात है कि अगर हम प्रदेश को बदलते वैश्विक परिवेश के अनुसार आगे बढते और विकसित प्रदेश के रूप में उसकी पहचान बनाना देखना चाहते हों तो हमें नवाचार को बढ़ावा देना होगा....
image
बस, एक सरदार चाहिए कश्मीर के लिए!
कश्मीर समस्या ने इस मिथक को भी तोड़ दिया की विकास की योजनाओं और बुनियादी अवशक्ताओ की पूर्ति से किसी भी समस्या का हल ढूंढा जा सकता है ,कश्मीर में वो सब प्रयास विफल रहे है। वो हाथ जो डल झील में नाव चलाते थे, अब पत्थर-बाजी में शरीक है। इन स्थितियों में तो ऐसा लगता है काश आज सरदार पटेल के कद और राजनीतिक दृढता वाला कोई नेता देश में होता तो अब तक ये विवाद कब का हल हो गया होता। ...
image
शुक्र मनाओ कि तुम भारत में हो अरुंधती
भारतीय समाज में बुद्धजीवी का दर्जा पा चुकी अरुंधती रॉय ने कहा है कि कश्मीर कभी भी भारत का अभिन्न हिस्सा रहा ही नहीं है. गिलानी दिल्ली में सेमिनार में कह रहें है कि उन्हें आज़ादी से कम कुछ भी नहीं चाहिए. गिलानी अगर ऐसी बात कहें तो कोई हैरानी नहीं होती लेकिन अरुंधती ऐसा कहें तो आश्चर्य होता है. हालांकि इसके पहले भी अरुंधती रॉय एक ऐसा ही बयान दे चुकी हैं. तब उन्होंने मावोवाद का समर्थन किया था. कश्मीर को भारत का अभिन्न हिस्सा ना मानने सम्बन्धी बयान वहां पर अपनी जान कि बाज़ी लगा रहे जवानों के लिए एक तमाचा है. साथ ही शेष देश के लोगों के लिए क्षोभ और शर्मिंदगी की वजह है....
image
आइये अरुंधती को लानत भेंजे
उसका बस चले तो वो हिंदुस्तान के सिर्फ इसलिए टुकड़े टुकड़े कर दे क्यूंकि ऐसा करने से वो भीड़ से अलग नजर आएगी। उसके पास हत्याओं को वाजिब ठहराने के तमाम तर्क हमेशा मौजूद रहते हैं ,क्यूंकि इसे वो खुद को महान साबित करने का औजार समझती है। संभव है इसके बहाने वो नोबेल पुरस्कार पाने की कोशिश कर रही हो। वो वामपंथ का ऐसा क्रूर चेहरा है जिसका इस्तेमाल मीडिया कभी अपनी टीआरपी बढाने में तो कभी व्यवस्था के विरुद्ध अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए करता है। संभव है बहुतों को उससे मोहब्बत हो लेकिन हम अरुंधती को लानत भेजते हैं क्योंकि उसे राष्ट्र के अस्तित्व से नफरत है।...
image
टुम बोले टुम बोले हम टो टुप्पई टाप!
पुरानी कहानी है कि एक परिवार के तीन तोतलों की शादी नहीं हो पा रही थी। पिता ने हिदायत दी कि इस बार जो लडकी वालों के सामने बोलेगा उसको घर से निकाल दिया जाएगा। लकड़ी वाले आए, बडे बोला -‘पितादी ती बात याद है न।‘‘ मंझला बोला -‘‘टुप्प भईया।‘‘ छोटा बोल उठा -‘‘टुम बोले टुम बोले हम टो टुप्पई टाप!‘‘ इस तरह तीनों की पोल खुल गई। कांग्रेसनीत केंद्र सरकार में भी कमोबेश एसा ही कुछ होता दिख रहा है।...
image
संघ को बदनाम करने की कांग्रेसी साजिश
राजस्थान सरकार के आतंकवाद विरोधी दस्ते ने अजमेर दरगाह शरीफ पर कुछ साल पहले हुूए बम धमाके के मामले में कुछ तथाकथित अभियुक्तों के खिलाफ अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश के न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया है। इस आरोप पत्र में जिन आरोपियों को नाम हैं उनमें इन्द्रेश कुमार का नाम नहीं है। यहां तक का किस्सा सामान्य जांच प्रक्रिया का अंग है। परंतु उसके बाद की कहानी राजनैतिक कहानी है।...
image
सामी नहीं, कांग्रेस के मुंह पर कालिख
कहने के लिए भले ही छत्तीसगढ़ कांग्रेस में केंद्रीय राज्य मंत्री वी नारायण सामी पर कालिख फेंके जाने का मुद्दा शांत होता दिख रहा हो लेकिन इसकी गूंज अभी लंबे समय तक सुनाई देगी। हकीकत यह है कि यहां कांग्रेस की गुटबाजी को आलाकमान अपना पूरा दम लगाकर भी शांत नहीं कर सकता। प्रभारी के रूप में सामी की यहां यह दूसरी बार फजीहत हुई है। मंगलवार को पीसीसी प्रतिनिधियों की बैठक में जब महज एक लाइन का प्रस्ताव पारित करवाने के लिए सामी यहां पहुंचे थे तो कांग्रेस भवन के बाहर ही उन पर काली स्याही फेंकी गई जो उनके चेहरे और कपड़े पर होते हुए उनके साथ कार से उतरे शहर कांग्रेस अध्यक्ष इंदरचंद धाड़ीवाल पर भी पड़े।...
image
अब देखिए राजनीति का कॉमनवेल्थ
कॉमनवेल्थ घोटाले की कड़ी से कड़ी जुडऩे लगी। पहले दिन बीजेपी नेता सुधांशु मित्तल निशाने पर रहे, तो दूसरे दिन खेल गांव बनाने वाली कंपनी एम्मार-एमजीएफ का खेल बिगड़ गया। डीडीए के पास जमा 183 करोड़ की बैंक गारंटी जब्ती का नोटिस जारी हो गया। पर अभी तो सिर्फ ठेका लेने वाली कंपनियों पर शिकंजा कसा। यक्ष प्रश्न, ठेका देने वाले नौकरशाहों-नेताओं ने कितना खाया, इसकी परतें कब उधड़ेंगी? अब ठेकेदारों पर कार्रवाई में तेजी दिखाने से क्या होगा? ठेकेदार तो अपना टेंडर भरते। यह तो देने वाले पर निर्भर, किस कंपनी को ठेका दे। सो सवाल, ठेका देते वक्त नौकरशाहों-नेताओं ने होश क्यों गंवाया?...
image
अब शुरू हुआ असली खेल
कॉमनवेल्थ खेलों के लिए लगाये गये टेन्ट, तंबू कनात उखड़ गये हैं. लेकिन असली खेल उसके बाद शुरू हुआ है. भारतीय जनता पार्टी बनाम कांग्रेस के इस खेल में राजनीति का स्वर्ण पदक कौन हासिल करेगा यह कहना मुश्किल है लेकिन जो खुलासे होंगे वे यह साबित कर देंगे कि खेल भारतीय राजनीति में पर्दे के पीछे असली समाजवाद कायम है. अगर भाजपा की सरकार में कांग्रेसी सुरेश कलमाड़ी कामनवेल्थ खेलों के लिए अगुआ बने रहते हैं तो कांग्रेस की सरकार में आठ सौ करोड़ का ठेका भाजपा के हितैषी सुधांशु मित्तल को मिल जाता है. ...
image
बताओ भला, सीएजी शीला और कलमाड़ी का क्या बिगाड़ लेगी?
कॉमनवेल्थ के आयोजक सफलता की खुमारी में हैं तो देश की जनता विजयादशमी के जश्न में डूबी है, ऐसे में रामायण के एक प्रसंग का जिक्र लाजिमी होगा। जब भगवान राम लंका पर फतह कर अयोध्या लौटे। राज्याभिषेक हो गया तब सिर्फ एक धोबी की टिप्पणी सुन राम ने अग्नि परीक्षा दे चुकी सीता को तज दिया था। पर कॉमनवेल्थ के आयोजकों पर न जाने कितने आरोप लग चुके, फिर भी किसी ठोस कार्रवाई की उम्मीद बेमानी। पहले भी जांच हुई, रपटे आईं लेकिन उन्हीं शीला दीक्षित ने सीएजी को ठेंगा दिखा दिया जिनके खिलाफ अब कामनवेल्थ खेलों में भ्रष्टाचार के खिलाफ जांच करने की बात कही जा रही है....
image
काश हर मस्जिद की खिडकी मंदिर में खुलती
6 दिसंबर, 1992 को जब विवादित ढांचा ढहाया गया, तब मैं जवान हो रहा था। बारहवीं में था। पिताजी उन दिनों बुलंदशहर में बतौर अध्यापक तैनात थे। हम सब उनके साथ ही रह रहे थे। दंगे भडक चुके थे। हमने छत पर चढकर दूर मकानों से उठती लपटों की आंच महसूस की थी। मौत के खौफ से बिलबिलाते लोगों की चीखें सुनी थीं। हैवानियत का नंगा नाच देखा था। 'जयश्री राम' और 'अल्लाह ओ अकबर' के नारों में भले ही ईश्वर और अल्लाह का नाम हो, लेकिन तब उन्हें सुनकर रीढ़ में बर्फ-सी जम जाती थी।...
image
ऐसे आदमी का सियासत में क्या काम?
कहां इकबाल,गालिब व फैज का शौक और कहां सियासत! जो भी हो पर पंजाब के कमजोर आर्थिक पक्ष व सियासत की गफलत में पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री (निलंबन के दूसरे दिन उन्हें पूर्व भी कर दिया गया है) मनप्रीत सिंह बादल पंजाब के उन अहम से मारे सियासतदानों से बिल्कुल अलग है जो सियासतदान गनमैनों के लाव लश्कर के बिना चलना अपनी तौहीन समझते हैं।...
image
आरटीआई का दिल है इंटरनेट
इन्टरनेट आरटीआई का दिल है, यह बात किसी आईटी प्रोफेसनल या इन्टरनेट सर्विस प्रोवाइडर द्वारा अथवा ईमेल सेवा प्रदाता कंपनी ने नहीं कही, बल्कि ऐसे शख्स श्री वजाहत हबीबुल्लाह ने कही, जो केन्द्रीय सूचना आयोग के मुख्य सूचना आयुक्त रहे हैं। जिस कार्यक्रम में मुख्य सूचना आयुक्त ने दिल की बात दिल से जोड़कर कही, उस कार्यक्रम में मैं भी मौजूद था। मैंने कार्यक्रम में आये भारत के विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों व अन्य देशों से आये विषय विशेषज्ञों से आरटीआई को इन्टरनेट के जरिए प्रोत्साहित करने की बात कही।...
Next
Tags
No tags for this article
सर्वाधिकार (अ)सुरक्षित

विस्फोट.कॉम में प्रकाशित सामग्री पर हमारी ओर से कोई कापीराइट नहीं है.

Powered by Vivvo CMS v4.1.2