Home | बात करामात | दो दिन के आयोजन पर सिर्फ दो सवाल

दो दिन के आयोजन पर सिर्फ दो सवाल

image

भारतीय तंत्र शास्त्र बताता है कि मनुष्य 12 वर्ष में अपनी अवस्था बदल देता है. इसलिए भारतीय समाज व्यवस्था में 12 वर्ष का बड़ा महत्व होता है. हर बारहवें साल देश में महाकुंभ का आयोजन होता है. महाकुंभ के आयोजन के पीछे ऐसी व्यवस्था थी कि हर बारह साल में एक नयी पीढ़ी समाज में आकार ले लेती है इसलिए उस नये समाज के लिए व्यवस्था में जो बदलाव करने हैं उनकी संसद महाकुंभ में आयोजित की जाती है जिसे धर्म संसद कहते हैं.

इस धर्मसंसद में समाज और सन्यास दोनों ओर से प्रतिनिधि शामिल होते हैं और महीने भर की समीक्षा के बाद नयी व्यवस्था का सूत्रपात करते हैं जिसके सहारे फिर अगले बारह सालों तक समाज में चल संन्यासियों के भरोसे समाज व्यवस्था को संचालित किया जाता था. वह व्यवस्था अब लगभग टूट चुकी है. धर्म संसद के नाम पर विश्व हिन्दू परिषद संघ के राजनीतिक एजेण्डे पर चर्चा करती है और देश के मीडिया के जरिए लोगों को बताती है कि देखो धर्म संसद ने यह निर्णय किया है. चल सन्यासी भिखारी होकर दर दर भटकते हैं और महीने भर के लिए यहां भी आते हैं तो भीख मांगने से ऊपर कुछ सोच नहीं पाते. अखाड़े और पीठ अपने ऐश्वर्य के प्रदर्शन से ज्यादा कुछ सोच नहीं पाते हैं. समाज की नागा रक्षापंक्ति क्रूर और हिंसक दिखने के अलावा अपना कोई मोल नहीं समझती है. यह महाकुंभ जिस प्रयाग के पावन संगम पर होता है उसी प्रयाग में एक दो दिवसीय ब्लाग शिविर का भी आयोजन हुआ. नामकरण किया गया-चिट्ठाकारी की दुनिया.

उद्घाटन में ही देश के सर्वोच्च आलोचक और हम सबके बुजुर्ग नामवर सिंह ने बड़े झूठ से वज्रपात कर दिया- चिट्ठाकारी शब्द का आविष्कार हमारे विश्वविद्यालय की देन है. उनका विश्वविद्यालय यानी महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिन्दी विश्वविद्यालय, वर्धा. उनके इस झूठे दावे पर कई ब्लागर नाराज हो गये. लेकिन नामवर सिंह कच्चे खिलाड़ी नहीं. शब्द, समाज और सत्ता तीनों को साधने में सिद्धहस्त हैं. बाहर मीडिया से मिले तो बोल पड़े- यह पांचवा स्तंभ है. संभवत: नामवर सिंह भी मानते हैं कि चार स्तंभ कमजोर हुए हैं इसलिए नियति के कारीगर ने इस पांचवे स्तंभ को गढ़ने का काम शुरू कर दिया है. लेकिन नियति की इस पांचवी कला के उद्घाटन में ही नये मीडिया माध्यम को नसीहत दी गयी- सावधान रहना. आजादी मिली है, तो गलती मत कर देना. संभलना. अपने ऊपर नियंत्रण रखना. अगर तुम अपने ऊपर नियंत्रण नहीं रखोगे तो सरकार तुम्हारे ऊपर नौकरशाही की नकेल डाल देगी. बोलने वाले सभी लोग लगभग एक सी ही बात कर रहे थे. शब्द थोड़े बहुत अलग-थलग जरूर थे लेकिन संदेश एक ही था- सावधान. इसमें नामवर सिंह से लेकर विभूति नारायण राय तक सभी ब्लागरों को यही नसीहत दे रहे थे. आप इनकी नसीहत सुनिये लेकिन गुनने से पहले सिर्फ एक बात जान लीजिए कि नसीहत देनेवाले लोग भी चीख चिल्लाकर यही कह रहे थे कि वे इस विधा को जानते भी नहीं है कि यह क्या बला है. फिर भी उनकी नसीहत सुनिये क्योंकि वे हमारी भाषा के स्वनामधन्य पितामह हैं.

इलाहाबाद में ब्लाग सेमीनार के नाम पर जो कुछ हुआ उसमें व्यवस्था बनाने की कोशिश की गयी लेकिन हुआ वही जो ब्लाग पर होता है. सब अपने अपने केन्द्र पर घूमते रहे और केन्द्र से छूटे तो वृत्त के ही बाहर चले गये. फिर भी ब्लागरों की इस नयी उभरती जमात ने किसी से कोई शिकायत नहीं की. मानो विविधता में एकता हिन्दी ब्लागरी का वास्तविक उद्घोष है. ब्लाग पर जाओ तो वही मिलेगा और धरातल पर आओ तो वही मिलेगा. यही भारत की खूबी है. जिसे आप घामड़पन घोषित करते हैं वह इस देश की वास्तविक मेधा है, जिसे आप भीड़ और कोलाहल कहते हैं वह इस देश की अव्यक्त व्यवस्था है और जिसे आप बिखराव समझते हैं वह इसकी विविधता में एकता है.

और जिनके सामने जिनके बारे में यह बात बोली जा रही थी, वे खुद क्या बोलते हैं? उद्घाटन भाषण में रतलाम के हिन्दी ब्लागर रवि रतलामी को एक प्रेजेन्टेशन देना था जिसमें वे बतानेवाले थे कि आप इंटरनेट पर अपना ब्लाग कैसे बनाएं? बहुत मुश्किल से आपाधापी के बीच वे दो चार स्लाइड दिखाकर चुप होकर बैठ गये. थोड़ा आश्चर्य हुआ लेकिन रहस्य अगले दिन पता चला जब रवि रतलामी ने स्वीकार किया कि वे पोडियम से घबराते हैं. और केवल रनि रतलामी ही नहीं, पोडियम से हर वो रचनाकार घबराता है जो रचनाधर्मी होता है. पोडियम और माइक उन्हें चाहिए जो विशुद्ध उद्घोषक होते हैं. जो लोग यह जानते हैं कि बोलना सिर्फ बोलने के लिए होता है आचरण में उतारने के लिए नहीं वे पोडियम पाते हैं तो धाराप्रवाह बोलते हैं और भूल जाते हैं. भारत में नये मीडिया माध्यम की जो आधारशिला पड़ रही है उसकी नींव में कोई नामवर सिंह नहीं है. उसकी नींव में ऐसे अनाम लोग हैं जिनकी कुल ताकत एक अदद ब्लाग और थोड़ा सा कामचलाऊं तकनीकि ज्ञान है. लेकिन क्योंकि यह नियति की योजना है कि पांचवा स्तंभ बनाना है इसलिए नियति इसके प्रचार और प्रसार का भी आयोजन कर रही है.

इस आयोजन में हिन्दी के जो कुछ लोग फन्दे में आ गये हैं वे तो इंटरनेट को समझने में ही चुके जा रहे हैं. इंटरनेट पर आने, खड़े होने, चलने और फिर दौड़ लगाने की न जाने कितनी तकलीफें हैं जिससे पार पाना ही सबसे बड़ी समस्या है. फिर अपनी अभिव्यक्ति भी कितनी? जितनी चादर, उतना पैर. लेकिन नये मीडिया माध्यम और खासकर ब्लाग ने आम जनमानस को यह आभास करा दिया है कि वह अपने आप को अभिव्यक्त कर सकता है इसलिए वह भागा दौड़ा बड़ी आस लगाए इंटरनेट की ओर चला आ रहा है. उद्घाटन के बाद दो दिनों तक इन्हीं बातों पर चर्चा होनी थी. हुई भी. लेकिन एक मजेदार बात यह दिखी कि नामवर सिंह के इस पांचवे स्तंभ का व्यवहार देखते तो समझ में आ जाता कि यह पांचवा स्तंभ कितना अनगढ़ और अबोध है.

इसलिए सवाल ब्लाग या नये मीडिया का नहीं है. सवाल है उस अभिव्यक्ति की चरम लालसा का जो भारतीय समाज में कूट-कूट कर भरी हुई है. दो दिन का यह ब्लाग सम्मेलन देखकर मन में यही सवाल उठता है कि आखिर कौन हैं वो लोग जिन्होंने सदियों, दशकों तक लोगों की अभिव्यक्ति पर अपने गुंडई की मुहर लगा रखी थी? कहीं ये वही लोग तो नहीं हैं जो आज स्वतंत्रता और स्वच्छंदता का भेद बताकर नौकरशाही की नकेल कसने की धमकी दे रहे हैं? हम ब्लागरों के सामने भी एक सवाल आया है कि बारह साल पर न सही शुरूआत में ही इस दो दिवसीय मिनी ब्लाग कुंभ से हम कौन सी व्यवस्था लेकर बाहर आये हैं? क्या हम ब्लाग को उसके अगले चरण में ले जाने के लिए तैयार हैं? पहले के दो सवाल आयोजकों के लिए तो बाद के दो सवाल ब्लागरों के लिए हैं. जवाब भी उन्हें ही देने हैं.

Subscribe to comments feed Comments (10 posted):

arvind mishra on 25 October, 2009 05:30;58
avatar
http://mishraarvind.blogspot.com/
Thumbs Up Thumbs Down
0
arvind mishra on 25 October, 2009 05:34;28
avatar
जी हाँ जवाबदेही उभय पक्षों की बनती है ! जिम्मेदार प्रस्तुति !
Thumbs Up Thumbs Down
0
Lovely on 25 October, 2009 10:06;11
avatar
शेष बातों पर कुछ नही कहूँगी ..पर जहाँ तक अभिव्यक्ति पर लगाम कसने की बात है मुझे लगता है वैसे ही लोग इसके पक्ष में हैं इस मौलिक अधिकार पर राजनीती करके रोजी रोटी चलाते हैं ..इसपर अपने विचार लिखूंगी जल्द ही ..वैसे अंतरजाल पर शिकंजा कसना इतना आसान नही है.
Thumbs Up Thumbs Down
0
रवि on 25 October, 2009 11:16;18
avatar
बढ़िया रिपोर्ट.
बस, एक बात साफ कर दूं कि मुझे कहा गया था कि समय कम है, (अतिथियों को ज्यादा बोलना है, ) अतः प्रस्तुति संक्षिप्त रखें. इसीलिए बात संक्षिप्त में की, और तकनीकी स्लाइडों को आगे खिसका दिया :)

वैसे, पोडियम से घबराता हूं - जैसे कि आपने कहा - हर रचनाकार घबराता है, पर उतना भी नहीं कि बात पूरी करने से पहले बैठ जाऊं :)
Thumbs Up Thumbs Down
1
शेष नारायण सिंह on 25 October, 2009 11:36;32
avatar
नामवर सिंह जब ३०-३५ साल के थे तो उन्होंने भी व्यवस्था को चुनौती दी थी. आज वे बूढे हो गए हैं लेकन आसक्ति भाव से ग्रस्त हैं. मीडिया के जनवादीकरण के जश्न को समझ नहीं पा रहे हैं. जैसे उन्होंने १९५५ में व्यवस्था को चुनौती दी थी, उसी तरह आज के मीडिया के जनवादीकरण के नायक, मीडिया के क्षेत्र में स्थापित सत्ता को चुनौती दे रहे हैं . इन नायकों में संजय तिवारी भी हैं तो अविनाश भी.यशवंत भी हैं तो समरेन्द्र भी .नामवर को चाहिए कि वे मीडिया के जनतंत्र के नए महारथियों का स्वागत करें जैसे महाभारत के दौर में भीष्म पितामह और द्रोणाचार्य में अर्जुन का किया था. और अगर इन्होने इन धनुर्धरों को एकलव्य बनाने की कोशिश की तो इतिहास नामवर सिंह और उन जैसे सत्ताधीशों को माफ़ नहीं करेगा..
Thumbs Up Thumbs Down
1
Ankur Gupta on 25 October, 2009 11:37;50
avatar
सर जी, प्लीज मेरे ऊपर हंसियेगा नही. पर मुझे ये "पोडियम" समझ में नही आया. ये क्या है?
Thumbs Up Thumbs Down
-1
sanjay Tiwari on 25 October, 2009 16:29;18
avatar
जब एक वक्ता बोलने चलता है तो उसके आगे एक माइक रखा होता है. वह माइक भी किसी अधिष्ठान पर रखा जाता है. जिस अधिष्ठान पर माइक रखा जाता है इसे पोडियम कहते हैं.
Thumbs Up Thumbs Down
0
Shirish on 25 October, 2009 18:35;50
avatar
बहुत बढ़िया विश्लेषण करते हुए लिखा है.कुछ अलग हटकर और शानदार लिखा है.
शुक्रिया.
Thumbs Up Thumbs Down
0
राजीव शर्मा on 25 October, 2009 19:41;58
avatar
संजय भाई आपने ये तो कहा था कि आप इलाहाबाद जा रहे है, लेकिन ये नहीं बताया कि किस लिए जा रहे है। काश बताया होता तो इस मौके को अपनी तंगहाली के बीच देखने की कोशिश किसी कोने में बैठकर जरूर करता। बडे बडे नाम हमेशा दूसरों को डराते है। पत्रकारिता के क्षेत्र में तो ये कहीं अधिक ही होता है। आप अपनी कुशलता और हिम्मत के साथ लगे रहो। आने वाला कल आपकी ही राह देख रहा है।
Thumbs Up Thumbs Down
1
RAJ SINH on 26 October, 2009 14:34;07
avatar
संजय भाई ,
बड़ी उम्दा प्रस्तुति .वापस यू यस आना था अतः मैं शामिल न हो सका . नामवर जी ने यह नहीं बताया की बिक चुके मीडिया का पर्याय बन कर यह ' पांचवा खम्भा उतर सकता है , और उसका एक्सटेंसन भी बन सकता है ' ?

यह महाकुम्भ भी आपकी शुरुआती बातों जैसा न बन जाये , देखते रहना है .
Thumbs Up Thumbs Down
1
total: 10 | displaying: 1 - 10

Post your comment comment

Type in Hindi (हिन्दी में कमेन्ट करने के लिए यहां रोमन में लिखिए यह अपने आप हिन्दी में बदल देगा.)

Title :
Body
Powered by Vivvo CMS v4.1.2
Share |
  • email Email to a friend
  • print Print version

ईमेल से विस्फोटः अपना ईमेल यहां भरें और सब्सक्राइब करें:

Delivered by FeedBurner

Author info
image संजय तिवारी आप जहां तक सोच सकते हैं इंटरनेट आपको वह करने का मौका देता है. अभी तक मानव सभ्यता ने जितने भी मीडिया माध्यमों का उपयोग किया है यह उन सबमें अनूठा, प्रभावी और सर्वगुण संपन्न है. सूचना लेने देने के तीन माध्यमों दृश्य, श्रवण और पाठ को एक ही धागे में लपेटे नया मीडिया उत्पादन और पहुंच दोनों के लिहाज से सर्वश्रेष्ठ है. ऐसे नये मीडिया का जनहित के लिए भरपूर उपयोग हो, विस्फोट.कॉम उसी दिशा में उठा एक कदम है. sanjaytiwari07@gmail.com
Rate this article
5.00
More from बात करामात
Previous
image
अजमेर चार्जशीट और संघी उछल-कूद
बढ़ते पैमाने पर इसके साक्ष्य सामने आ रहे हैं कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आर एस एस) से जुड़े लोगों का आतंकवादी हमलों में हाथ रहा है। इन हालात में आर एस एस इस पुराने सूत्र पर चल रहा लगता है कि हमला ही सबसे अच्छा बचाव है। उसने 10 नवंबर को देशव्यापी विरोध कार्रवाइयों का आह्वान किया है। इन कार्रवाइयों में संघ के शीर्ष नेताओं के शामिल होने की बात कही जा रही है। बहरहाल, इसकी चर्चा हम जरा बाद में करेंगे।...
image
खुद ही खुदा बनने चला संघ
आर एस एस ने अब शायद बी जे पी को हाशिये पर लाने का मन बना लिया है .अपनी आबरू बचाने के लिए १० नवम्बर को आरएसएस के नेता खुद सडकों पर उतरेगें और धरना प्रदर्शन करेगें . उनकी शिकायत है कि यूपीए सरकार संघी आतंकवाद के ब्रैंड को प्रचारित करने में लगभग कामयाब हो गयी है और बीजेपी वाले कोई भी राजनीतिक पहल नहीं कर रहे हैं. नाराज़ संघी नेतृत्व अब खुद ही मैदान ले रहा है ....
image
शाबाश ओबामा, पहले दिन ही दस अरब डालर का बिजनेस
अपने भारत दौरे के पहले दिन ही बराक ओबामा दस अऱब डालर का बिजनेस कर गए। बेशक भारत को कुछ न मिले। पर भारत ओबामा को काफी कुछ देगा। भारत अमेरिकी बेरोजगारी को दूर करेगा। बेशक आतंकी हमलों से संबंधित भाषण में ओबामा ने पाकिस्तान का नाम नहीं लिया, पर भारत ने अपनी सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ी। भारत सरकार और भारत के प्राइवेट कारपोरेट ने ओबामा को खुश कर दिया है। चीन से परेशान बराक ओबामा को भारत दौरे से राहत मिली है।...
image
भारत के रुख से चीन बेचैन
इस समय चीन बैचेन है। बैचेनी का कारण भारत की विस्तारवादी विदेश नीति है। इस विदेश नीति के तहत भारत ने उन देशों से दोस्ती बढ़ानी शुरू कर दी है, जो देश चीन से किसी न किसी मसले पर भीड़े है। चीन काफी बैचेने से भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की हाल ही में हुई विदेश यात्रा और बराक ओबामा का नवंबर के दूसरे सप्ताह में होने वाली दक्षिण एशिया की यात्रा पर नजर रखे है। भारतीय प्रधानमंत्री की जापान, मलेशिया, दक्षिण कोरिया, वियतनाम यात्रा की आलोचना चीनी अखबार पीपुल्स डेली कर रहा है। जबकि ओबामा की यात्रा को भी चीनी अखबार विस्तारवादी यात्रा बता रहा है।...
image
चड्ढी पहन के फूल खिलाने वाले उपेक्षित
छत्तीसगढ़ के सन्दर्भ में कुछ साल पहले ‘ विकास बनाम संस्कृति ’ पर चर्चा करते हुए डा. रमन सिंह ने एक बड़ी अच्छी बात कही थी. बकौल डा. सिंह ‘आखिर कब तक आप संस्कृति के नाम पर गरीब आदिवासियों के सिर पर सिंह लगा उन्हें नचाते रहेंगे ? उनको भी विकास और समाज की मुख्यधारा में शामिल होने का अवसर दीजिए.’ तो ज़ाहिर सी बात है कि अगर हम प्रदेश को बदलते वैश्विक परिवेश के अनुसार आगे बढते और विकसित प्रदेश के रूप में उसकी पहचान बनाना देखना चाहते हों तो हमें नवाचार को बढ़ावा देना होगा....
image
बस, एक सरदार चाहिए कश्मीर के लिए!
कश्मीर समस्या ने इस मिथक को भी तोड़ दिया की विकास की योजनाओं और बुनियादी अवशक्ताओ की पूर्ति से किसी भी समस्या का हल ढूंढा जा सकता है ,कश्मीर में वो सब प्रयास विफल रहे है। वो हाथ जो डल झील में नाव चलाते थे, अब पत्थर-बाजी में शरीक है। इन स्थितियों में तो ऐसा लगता है काश आज सरदार पटेल के कद और राजनीतिक दृढता वाला कोई नेता देश में होता तो अब तक ये विवाद कब का हल हो गया होता। ...
image
शुक्र मनाओ कि तुम भारत में हो अरुंधती
भारतीय समाज में बुद्धजीवी का दर्जा पा चुकी अरुंधती रॉय ने कहा है कि कश्मीर कभी भी भारत का अभिन्न हिस्सा रहा ही नहीं है. गिलानी दिल्ली में सेमिनार में कह रहें है कि उन्हें आज़ादी से कम कुछ भी नहीं चाहिए. गिलानी अगर ऐसी बात कहें तो कोई हैरानी नहीं होती लेकिन अरुंधती ऐसा कहें तो आश्चर्य होता है. हालांकि इसके पहले भी अरुंधती रॉय एक ऐसा ही बयान दे चुकी हैं. तब उन्होंने मावोवाद का समर्थन किया था. कश्मीर को भारत का अभिन्न हिस्सा ना मानने सम्बन्धी बयान वहां पर अपनी जान कि बाज़ी लगा रहे जवानों के लिए एक तमाचा है. साथ ही शेष देश के लोगों के लिए क्षोभ और शर्मिंदगी की वजह है....
image
आइये अरुंधती को लानत भेंजे
उसका बस चले तो वो हिंदुस्तान के सिर्फ इसलिए टुकड़े टुकड़े कर दे क्यूंकि ऐसा करने से वो भीड़ से अलग नजर आएगी। उसके पास हत्याओं को वाजिब ठहराने के तमाम तर्क हमेशा मौजूद रहते हैं ,क्यूंकि इसे वो खुद को महान साबित करने का औजार समझती है। संभव है इसके बहाने वो नोबेल पुरस्कार पाने की कोशिश कर रही हो। वो वामपंथ का ऐसा क्रूर चेहरा है जिसका इस्तेमाल मीडिया कभी अपनी टीआरपी बढाने में तो कभी व्यवस्था के विरुद्ध अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए करता है। संभव है बहुतों को उससे मोहब्बत हो लेकिन हम अरुंधती को लानत भेजते हैं क्योंकि उसे राष्ट्र के अस्तित्व से नफरत है।...
image
टुम बोले टुम बोले हम टो टुप्पई टाप!
पुरानी कहानी है कि एक परिवार के तीन तोतलों की शादी नहीं हो पा रही थी। पिता ने हिदायत दी कि इस बार जो लडकी वालों के सामने बोलेगा उसको घर से निकाल दिया जाएगा। लकड़ी वाले आए, बडे बोला -‘पितादी ती बात याद है न।‘‘ मंझला बोला -‘‘टुप्प भईया।‘‘ छोटा बोल उठा -‘‘टुम बोले टुम बोले हम टो टुप्पई टाप!‘‘ इस तरह तीनों की पोल खुल गई। कांग्रेसनीत केंद्र सरकार में भी कमोबेश एसा ही कुछ होता दिख रहा है।...
image
संघ को बदनाम करने की कांग्रेसी साजिश
राजस्थान सरकार के आतंकवाद विरोधी दस्ते ने अजमेर दरगाह शरीफ पर कुछ साल पहले हुूए बम धमाके के मामले में कुछ तथाकथित अभियुक्तों के खिलाफ अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश के न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया है। इस आरोप पत्र में जिन आरोपियों को नाम हैं उनमें इन्द्रेश कुमार का नाम नहीं है। यहां तक का किस्सा सामान्य जांच प्रक्रिया का अंग है। परंतु उसके बाद की कहानी राजनैतिक कहानी है।...
image
सामी नहीं, कांग्रेस के मुंह पर कालिख
कहने के लिए भले ही छत्तीसगढ़ कांग्रेस में केंद्रीय राज्य मंत्री वी नारायण सामी पर कालिख फेंके जाने का मुद्दा शांत होता दिख रहा हो लेकिन इसकी गूंज अभी लंबे समय तक सुनाई देगी। हकीकत यह है कि यहां कांग्रेस की गुटबाजी को आलाकमान अपना पूरा दम लगाकर भी शांत नहीं कर सकता। प्रभारी के रूप में सामी की यहां यह दूसरी बार फजीहत हुई है। मंगलवार को पीसीसी प्रतिनिधियों की बैठक में जब महज एक लाइन का प्रस्ताव पारित करवाने के लिए सामी यहां पहुंचे थे तो कांग्रेस भवन के बाहर ही उन पर काली स्याही फेंकी गई जो उनके चेहरे और कपड़े पर होते हुए उनके साथ कार से उतरे शहर कांग्रेस अध्यक्ष इंदरचंद धाड़ीवाल पर भी पड़े।...
image
अब देखिए राजनीति का कॉमनवेल्थ
कॉमनवेल्थ घोटाले की कड़ी से कड़ी जुडऩे लगी। पहले दिन बीजेपी नेता सुधांशु मित्तल निशाने पर रहे, तो दूसरे दिन खेल गांव बनाने वाली कंपनी एम्मार-एमजीएफ का खेल बिगड़ गया। डीडीए के पास जमा 183 करोड़ की बैंक गारंटी जब्ती का नोटिस जारी हो गया। पर अभी तो सिर्फ ठेका लेने वाली कंपनियों पर शिकंजा कसा। यक्ष प्रश्न, ठेका देने वाले नौकरशाहों-नेताओं ने कितना खाया, इसकी परतें कब उधड़ेंगी? अब ठेकेदारों पर कार्रवाई में तेजी दिखाने से क्या होगा? ठेकेदार तो अपना टेंडर भरते। यह तो देने वाले पर निर्भर, किस कंपनी को ठेका दे। सो सवाल, ठेका देते वक्त नौकरशाहों-नेताओं ने होश क्यों गंवाया?...
image
अब शुरू हुआ असली खेल
कॉमनवेल्थ खेलों के लिए लगाये गये टेन्ट, तंबू कनात उखड़ गये हैं. लेकिन असली खेल उसके बाद शुरू हुआ है. भारतीय जनता पार्टी बनाम कांग्रेस के इस खेल में राजनीति का स्वर्ण पदक कौन हासिल करेगा यह कहना मुश्किल है लेकिन जो खुलासे होंगे वे यह साबित कर देंगे कि खेल भारतीय राजनीति में पर्दे के पीछे असली समाजवाद कायम है. अगर भाजपा की सरकार में कांग्रेसी सुरेश कलमाड़ी कामनवेल्थ खेलों के लिए अगुआ बने रहते हैं तो कांग्रेस की सरकार में आठ सौ करोड़ का ठेका भाजपा के हितैषी सुधांशु मित्तल को मिल जाता है. ...
image
बताओ भला, सीएजी शीला और कलमाड़ी का क्या बिगाड़ लेगी?
कॉमनवेल्थ के आयोजक सफलता की खुमारी में हैं तो देश की जनता विजयादशमी के जश्न में डूबी है, ऐसे में रामायण के एक प्रसंग का जिक्र लाजिमी होगा। जब भगवान राम लंका पर फतह कर अयोध्या लौटे। राज्याभिषेक हो गया तब सिर्फ एक धोबी की टिप्पणी सुन राम ने अग्नि परीक्षा दे चुकी सीता को तज दिया था। पर कॉमनवेल्थ के आयोजकों पर न जाने कितने आरोप लग चुके, फिर भी किसी ठोस कार्रवाई की उम्मीद बेमानी। पहले भी जांच हुई, रपटे आईं लेकिन उन्हीं शीला दीक्षित ने सीएजी को ठेंगा दिखा दिया जिनके खिलाफ अब कामनवेल्थ खेलों में भ्रष्टाचार के खिलाफ जांच करने की बात कही जा रही है....
image
काश हर मस्जिद की खिडकी मंदिर में खुलती
6 दिसंबर, 1992 को जब विवादित ढांचा ढहाया गया, तब मैं जवान हो रहा था। बारहवीं में था। पिताजी उन दिनों बुलंदशहर में बतौर अध्यापक तैनात थे। हम सब उनके साथ ही रह रहे थे। दंगे भडक चुके थे। हमने छत पर चढकर दूर मकानों से उठती लपटों की आंच महसूस की थी। मौत के खौफ से बिलबिलाते लोगों की चीखें सुनी थीं। हैवानियत का नंगा नाच देखा था। 'जयश्री राम' और 'अल्लाह ओ अकबर' के नारों में भले ही ईश्वर और अल्लाह का नाम हो, लेकिन तब उन्हें सुनकर रीढ़ में बर्फ-सी जम जाती थी।...
image
ऐसे आदमी का सियासत में क्या काम?
कहां इकबाल,गालिब व फैज का शौक और कहां सियासत! जो भी हो पर पंजाब के कमजोर आर्थिक पक्ष व सियासत की गफलत में पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री (निलंबन के दूसरे दिन उन्हें पूर्व भी कर दिया गया है) मनप्रीत सिंह बादल पंजाब के उन अहम से मारे सियासतदानों से बिल्कुल अलग है जो सियासतदान गनमैनों के लाव लश्कर के बिना चलना अपनी तौहीन समझते हैं।...
image
आरटीआई का दिल है इंटरनेट
इन्टरनेट आरटीआई का दिल है, यह बात किसी आईटी प्रोफेसनल या इन्टरनेट सर्विस प्रोवाइडर द्वारा अथवा ईमेल सेवा प्रदाता कंपनी ने नहीं कही, बल्कि ऐसे शख्स श्री वजाहत हबीबुल्लाह ने कही, जो केन्द्रीय सूचना आयोग के मुख्य सूचना आयुक्त रहे हैं। जिस कार्यक्रम में मुख्य सूचना आयुक्त ने दिल की बात दिल से जोड़कर कही, उस कार्यक्रम में मैं भी मौजूद था। मैंने कार्यक्रम में आये भारत के विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों व अन्य देशों से आये विषय विशेषज्ञों से आरटीआई को इन्टरनेट के जरिए प्रोत्साहित करने की बात कही।...
Next
Tags
No tags for this article
सर्वाधिकार (अ)सुरक्षित

विस्फोट.कॉम में प्रकाशित सामग्री पर हमारी ओर से कोई कापीराइट नहीं है.

Powered by Vivvo CMS v4.1.2