Home | बात-करामात | असली अमिताभ और फिल्मी अमिताभ में कोई समानता नही है

असली अमिताभ और फिल्मी अमिताभ में कोई समानता नही है

Font size: Decrease font Enlarge font 259
image

सदी के महानायक और पर्दे के एंग्री यंगमैन अमिताभ बच्चन वह नहीं है जो नरेन्द्र मोदी से हाथ मिलाकर राज्य में पर्यटन का बढ़ावा देने चल पड़ते हैं. यह अमिताभ बच्चन वह अमिताभ है जो पैसे के लिए किसी भी विज्ञापन में काम कर सकता है और किसी भी कंपनी का ब्राण्ड एम्बेसडर बन सकता है.

सदी का महानायाक अमिताभ बच्चन पर्दे पर जो है उस पर कोई सिरफिरा व्यक्ति ही होगा जो अमिताभ बच्चन की अभिनय क्षमता पर अंगुली उठा सके। इसमें कोई दो राय नहीं है कि महाकवि स्व. हरिवंश राय बच्चन जो ''मधुशाला'' सहित अनेकों कालजयी रचनाओं के जनक हैं के लल्ला अमिताभ बच्चन में नैसर्गिक अभिनय क्षमता कूट-कूट कर भरी हुई है।

अमर कथाकार-लेखक-फिल्म निर्माता ख्वाजा अहमद अब्बास की छोटे बजट वाली यादगार फिल्म ''सात हिन्दुस्तानी'' में एक हिन्दुस्तानी के छोटे से रोल वह भी गूंगे पात्र के द्वारा भारतीय फिल्म जगत में पदार्पण करने वाले अमिताभ के बारे में किसने सोचा था कि यह व्यक्ति इंडियन फिल्म इंडस्ट्रीज का दो-चार साल वास्ते नहीं वरन् दशकों तक के लिये पर्याय बन जायेगा।

लगातार दस-बारह फ्लॉफ फिल्में देने वाले अमिताभ को जब १९७३ में निर्माता-निर्देशक प्रकाश मेहरा ने ''जंजीर'' फिल्म में ब्रेक दिया तो रातों रात अमिताभ स्टार बन गये। और इसके बाद से आज तक उन्होंने पीछे मुडक़र नहीं देखा। हालांकि २० वीं सदी के अंतिम दशक में इनकी अनेकों फिल्में बॉक्स आफिस पर धड़ाधड़ पीट गई थीं। साथ ही इनके द्वारा स्थापित फिल्म एवं टी.वी. सीरियल निर्माण क्म्पनी एबीसीएल की विफलताओं ने इन्हें सर से पैर तक कर्ज में डूबा दिया था।

सेल्यूलाईड, रजतपट पर ऐंग्री यंग मैन (क्षुब्ध पुरूष) के रूप में छा जाने वाले अमिताभ अपनी असली जिंदगी में एक बेहद कमजोर, मौका परस्त, पलायनवादी व्यक्ति हैं। फिल्मों में अन्याय एवं सितमगरों के खिलाफ जोरदार जंग लडऩे वाला नायक ''विजय'' अपने वास्तविक जीवन में बहुत ही समझौतापरस्त और धन पिपासु अति साधारण मानव है। ''दीवार'' सहित कई फिल्मों में भगवान से भी टकराने का हौसला रखने वाला अमिताभ अत्यंत धर्मभीरू, अंधविश्वासी, भाग्यवादी, डरपोक व्यक्ति है। इन सब तथ्यों की पुष्टि उनके सार्वजनिक जीवन का चलताऊ विश्लेषण करने पर ही हो जाती है इसके लिये किसी गहन एवं सूक्ष्म समीक्षा की तो कतई आवश्यक्ता नहीं है।

लेकिन आज हरिवंश राय बच्चन के बिटवा, सदी के महानायक, ऐंग्री यंग मैन को उनका मेहनताना देकर (बहुत बड़ी रकम) आप अमिताभ से किसी भी घटिया, अनजान, अविश्वसनीय वस्तु का भी विज्ञापन, गुण-गान करवा सकते हैं। अपने आर्थिक-राजनैतिक लाभ के लिये अमिताभ नामक यह शख्स नेहरू-गांधी परिवार से भी पीढिय़ों पुराने प्रगाढ़ रिश्तों को पल भर में ही तोड़ सकता है बशर्ते कि उनकी पत्नी को कोई दूसरा राजनैतिक दल राज्य सभा सदस्य बना दे एवं स्वयं अमिताभ को उत्तर प्रदेश का ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त कर उनकी वाहयात फिल्मों को भी राज्य में मनोरंजन कर से छूट प्रदान कर दे।

पैसा कमाने के लिये और अपनी तथा अपने परिवार की राजनैतिक-सामाजिक-आर्थिक-प्रचारात्मक सुरक्षा एवं अभिवृद्धि हेतु अमिताभ नाम का यह इंसान कुछ भी, कभी भी, कैसा भी कर सकता है इसमें कोई शक ओ सुबहा नहीं है। अमिताभ की केंचुंआ प्रवृत्ति, रीढ़हीनता का ताजा उदाहरण है इनका गुजरात राज्य का ब्रांड एम्बेसडर बनना, विवादास्पद मुख्यमंत्री भाजपाई नरेन्द्र मोदी का पिछलग्गू हो जाना। अमिताभ बच्चन ऐसा न करते तो अच्छा रहता. कम से कम पर्दे के अमिताभ के महानायक की छवि को कोई धक्का नहीं लगता.

Subscribe to comments feed Comments (8 posted):

Pushkar on 05 February, 2010 20:18;00
avatar
Illogical and basied article, dose not deserve a palce in Visfot.
Thumbs Up Thumbs Down
0
NAMAN on 05 February, 2010 21:40;29
avatar
KULBHUSHN JI AGAR AMITABH BACHCHAN GUJRAT KE PARYATAN BADHANE KE LIYE KARYA KAR RAHEN HAI TO< TUMHE MIRCHI KYO LAG RAHI HAI,
AMITABH APNE DESH KE EK RAJUA KA BRAND AMBASDOR NA BANE TO KYA PAKISTAN KA BANE.
KYA TUM BHI DHONGI SECULAR HO.
AGAR TUM SACHHE SECULAR HO KASHMIR KE BARE ME BHI LIKHO,
UPA ME MANTRI BANE AUR EK SAMRADAYIK PARTY MUSLM LEAGUE KE BARE ME LIKHO,
Thumbs Up Thumbs Down
-1
Sanjeet Tripathi.blogspot.com on 06 February, 2010 00:37;30
avatar
एक तथ्य सुधार लें,
अमिताभ " सात हिंदुस्तानी' में गूंगे नही थे, वे गूंगे थे तो " रेशमा और शेरा" जहां तक मेरी याददाश्त साथ देती है, बाकी आप लोग बड़े लोग/लेखक/पत्रकार हैं। जैसा ठीक लगे।
Thumbs Up Thumbs Down
1
sanjiv on 06 February, 2010 00:49;09
avatar
likhne ka matlab ye nhi hota ki kuchh bhi likh diya jaye.aur hr insaan ki apni vaktigal kamjoriyaan hoti hain . aise bahut se kaam hum aur aap bhi krte hain ya krne padte hain.....
fir bhi mujhe nhi lgta ki big b koi gunah kr rhe hain .

jb vo ads krte hain to sirf acting krte hain . ye unka kaam hai.
Thumbs Up Thumbs Down
0
dilip kumar singh on 06 February, 2010 14:02;29
avatar
AAP APNE AAP KO KISKE CHAMCHE SABIT KARNA CHAHTE HO LAGTA HAI ABHI MEDIA ME NAYE HO ABHI AAP KA NAAM TAK NAHI SUNA HAMNE YE KULBHUSHN KAUN HAI MAI AAP SE PUCHNA CHAHTA HU AAP PAISE KE LIYE KYA NAHI KAR SAKTE HO YE SAB LIKH KAR KYA SABIT KARNA CHAHTE HO KI AMITABH KE BARE ME LIKH KAR CHARCHA ME AA JAUNGA KOI NAAM LENE WALA NAHI HAI YE KULBHUSHN KIS CIDIYA KA NAAM HAI MODI KE BARE ME KYA JANTE HO BAS YAHI WO VIVADIT HAI. MODI ME KUCH HAI AMIT JI KI BATT HI KYA APNE BARE ME SOCHO DUSARO KE BARE ME LIKHNA TUM JAISO KA KAAM HAI KABHI APNE BARE ME BHI SOCHA MAI KAHA HU SHARMA JI KUCH NAYA LIKHO IN SAB KO PATHAK NAHI MANTA SACH KADVA LAGTA
Thumbs Up Thumbs Down
-1
dilip kumar singh on 06 February, 2010 14:27;31
avatar
PATA NAHI VISFOT ME KITNE DENO BAD ITNE NICHLE ASTAR KA ARTICLE PADA LEKHAK KI SOCH KITNE NIMN ASTAR KI HAI BHAI REAL LIFE AUR REAIL LIFE ME SAMANTA HOTI HAI KYA KABHI APNE BARE ME LIKA KYA AGAR ACCHA NAHI LIKHNE AATA TO KOSHIS KARO LIKH LOGE HAME LAGTA HAI ULTA KA SEEDHA LIKO
Thumbs Up Thumbs Down
-1
R K GUPTA on 06 February, 2010 14:41;10
avatar
सेल्यूलाईड, रजतपट पर ऐंग्री यंग मैन (क्षुब्ध पुरूष) के रूप में छा जाने वाले अमिताभ अपनी असली जिंदगी में एक बेहद कमजोर, मौका परस्त, पलायनवादी व्यक्ति हैं। फिल्मों में अन्याय एवं सितमगरों के खिलाफ जोरदार जंग लडऩे वाला नायक ''विजय'' अपने वास्तविक जीवन में बहुत ही समझौतापरस्त और धन पिपासु अति साधारण मानव है।

@yaa EaImaana jaI Aaap BaI naa jaanao kha^M sao @yaa ilaKnao hao Agar ilaKnaa nahI Aata hO tao @yaoa ilaKto hao .
Thumbs Up Thumbs Down
0
अनमोल on 06 February, 2010 17:15;38
avatar
कुलभूषण शर्मा कमाते कितना हो...इतना Frustated....मर जाओगे.... और विस्फोट ये टीआरपी की जंग में तुम भी आ गये क्या....
Thumbs Up Thumbs Down
-1
total: 8 | displaying: 1 - 8

Post your comment comment

Please enter the code you see in the image:

Type in Hindi (हिन्दी में कमेन्ट करने के लिए यहां रोमन में लिखिए यह अपने आप हिन्दी में बदल देगा. हिन्दी से अंग्रेजी और अंग्रेजी से हिन्दी में बदलने के लिए "अ" पर क्लिक करिए.)

Title :
Body
Powered by Vivvo CMS v4.1.2
Share |
  • email Email to a friend
  • print Print version

ईमेल से विस्फोटः अपना ईमेल यहां भरें और सब्सक्राइब करें:

Delivered by FeedBurner

Author info
Rate this article
2.33
More from बात-करामात
Previous
image
नरेन्द्र मोदी को शर्म नहीं आती
फरवरी 2002 के गोधरा कांड के बाद भड़के गुजरात दंगों के दौरान अहमदाबाद की गुलबर्गा सोसासटी में हुए नरसंहार के सिलसिले में विशेष जांच दल ने पूछताछ के लिए गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी को 21 मार्च को विशेष जांच दल के सामने पेश होने के लिए समन जारी किया है। भारत के इतिहास में यह पहला मामला है, जिसमें किसी सिटिंग मुख्यमंत्री को किसी आपराधिक मामले में पुलिस ने समन जारी किया है।...
image
मकबूल को क्यों करें कबूल?
अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का नाम लेकर कुछ हुसैन समर्थक अश्लीलता, भारतीय अस्मिता, देवी-देवताओं के प्रति आस्था और देश के प्रति सम्मान का अपमान करने वाले हुसैन और उसकी करतूतों पर पर्दा डालने और उसका बचाव करने की कोशिश कर रहे हैं। हुसैन का बचाव करनेवाले यह क्यों नहीं मानते कि अभिव्यक्ति जब सार्वजनिक होती है उसका प्रभाव व्यापक होता है और हुसैन की अभिव्यक्ति से भी करोड़ों लोग आहत होते रहे हैं। ऐसे में ये करोड़ों लोग मकबूल को कबूल क्यों करें?...
image
पप्पू प्वाइंट पर अटक गई बिहार कांग्रेस की सूई
राहुल गांधी की फार्मूला कार पर बैठकर फर्श से अर्श पर पहुंचने का सपना देख रही बिहार कांग्रेस की मुसीबत यह है कि वह हर बार एक न एक ऐसी अंदरूनी मुसीबत में उलझ जाती है कि उसे बाहर ध्यान देने का वक्त ही नहीं मिल पाता। फिलहाल साधु यादव से ज्यादा बहुचर्चित बाहुबली राजनेता पप्पू यादव उसके लिए गले की फांस बने हुए हैं।...
image
नेक काम लेकिन नीयत पर शक
इस महिला आरक्षण विधेयक के कई पहलू हैं। ऐसा तो होगा नहीं कि सभी आरक्षित सीटों पर नेताओं की बीबीयां ही मैदान में उतरेंगी। ऐसा भी नहीं है कि किसी महिला कार्यकर्ता ने जगह नहीं बनाई। सुषमा स्वराज या मायावती किसकी बीबी हैं? वो तो अपने ही दम पर आगे आईं हैं। मगर ऐसी महिलाओं की संख्या कम है। आरक्षण के बाद से ऐसी महिलाओं की संख्या बढ़ने लगेगी।...
image
तस्लीमा, रुश्दी और फिदा हुसैन
जब कोई चित्रकार कोई चित्र बनाता है तो उसके दिमाग में यह तो होता ही होगा कि वह चित्र के माध्यम के क्या कहना चाहते है। इस सारे विवाद के बाद भी सम्भवतः हुसैन से किसी ने यह सवाल नहीं किया कि आखिर जिस तरह की चित्रकारी वे करते हैं, उसके पीछे उनकी क्या भावना रहती है ? विवाद के दौरान हुसैन की तरफ से भी आज तक यह नहीं कहा गया कि जिन विवादित पेंटिंगों पर बवाल किया जा रहा है, उन्हें बनाने के पीछे उनकी अपनी क्या सोच रही थी ?...
image
महिला आरक्षण विधेयक का मंहगा सौदा
महिला आरक्षण के सवाल पर सरकार खुद ही फंस गई है। अब सरकार से कोई पूछे, इतनी हड़बड़ी क्यों दिखाई? बिल के विरोधी तो खुल्लमखुल्ला कह ही रहे थे कि बर्दाश्त नहीं करेंगे। अभी तो सिर्फ कुर्सी और बैंच तक चढ़े हैं, जरूरत पड़ी तो लक्ष्मण रेखा के आगे जाएंगे। वाकई राज्यसभा में तो महज आठ-दस सांसद बवाली फिर भी मानो, बिल पास हो गया तो लोकसभा में क्या होगा? वहां तो बवालियों के सरदार लालू-मुलायम-शरद बैठे हुए हैं। कहीं ऐसा तो नहीं है कि सरकार महंगाई से ध्यान बंटाने के लिए राज्यसभा से महिला आरक्षण का बिल पास कराए, फिर लोकसभा में चुनाव तक पेंडिंग कर दे?...
image
नारी मुक्ति का नाजायज नारा
आज अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर महिला दिवस का अनुष्ठान है. आज सरकारी तौर पर लम्बे -चौड़े वक्तव्य,विज्ञापन,संकल्प, धूमधडाका, विमर्श, कार्यशालाओं आदि के आयोजन होंगे. सवाल पैदा होता है कि क्या एक दिन महिलाओं के नाम पर इस तरह के औपचारिक अनुष्ठान संपन्न करा लेने भर से महिलाओं का समग्र कल्याण हो जाना निश्चित है?...
image
महिला आरक्षण से बनेगा इतिहास या बिगड़ेगा भविष्य?
सदन पटल पर आ रहे महिला आरक्षण विधेयक के लिए उम्मीद है कि यह बहुमत से भी अधिक मतों से पारित हो जायेगा. हालांकि सरकार इस विधेयक को संसद में सर्वमत की मुहर लगवाना चाहती है लेकिन इतना साफ दिख रहा है कि तेरह सालों के अथक प्रयास के बाद बिल के पास होने घड़ी नजदीक आ गयी है. जिस वक्त महिला आरक्षण विधेयक पर बात शुरू हुए तब से अब तक तेरह साल बीत चुके हैं. इन तेरह सालों में बहुत कुछ बदला है. वह बदलाव क्या-क्या है?...
image
इनके 'भगवान' को जरूर मिले भारत रत्न
सचिन तेन्दुलकर क्रिकेट के भगवान हैं. हमारे कहने की बात नहीं है. समूचा लब्ध प्रतिष्ठित समाज यही उद्घोष कर रहा है. और ऐसा कहे भी क्यों नहीं? अगर क्रिकेट इस देश की आत्मा है तो क्रिकेट का शहंशाह बिना शक भागवत पद पाने का दावेदार है. जिस देश की आत्मा भी आयात करके आरोपित कर दी गयी हो उस देश में भगवान की इससे अच्छी व्याख्या और क्या हो सकती है? ...
image
दलित सरकार के सामंती हाथियों का ताण्डव
आखिरकार उत्तर प्रदेश की बसपा सरकार ने मेरठ में हाथी के तांडव पर तुरंत कार्रवाई करते हुए निर्णय कर लिया कि अब भीड़-भाड़ वाली जगहों पर हाथी को ले जाना कानूनन जुर्म होगा. मायावती प्रशासन का यह फैसला मेरठ की उस घटना के बाद आया है जिसमें एक शादी के दौरान हाथी ने जमकर उत्पात मचाया था. लेकिन क्या आप जानते हैं कि मतवाला हाथी जिन दो लोगों को िरश्ते में बांधने की बघाई देने आया था वे दोनों भी सत्ता के हाथी पर सवार हैं? उनके मद को कौन चूर करेगा? ...
image
आजमगढ़ पर क्यों इतरा रहे हैं अमर सिंह?
खबर है कि राजनीति में राजनीतिज्ञों और धनपतियों के बीच फिल्मस्टारों के माध्यम से मध्यस्थ की भूमिका निभाने वाले अमर सिंह ने आज़मगढ में बड़ी रैली कर डाली है और उस रैली में पच्चीस हज़ार लोगों की भीड़ भी जुटा ली। यह रैली समाजवादी पार्टी से निकाले जाने के बाद व्यापारियों और फिल्म स्टारों के सहारे एक राजनैतिक भूमिका खरीदने के लिये किया गया उनका संयुक्त प्रयास था जिसकी सफालता भविष्य तय करेगा।...
image
बजट में दलितों से दगाबाजी
अब तक बजट पर जितनी प्रतिक्रियाएं आई हैं उनमें मायावती की टिप्पणी सबसे सटीक है . उन्होंने साफ़ साफ़ कहा है कि "बजट में विदेशी पूंजीपतियों को खुले बाजार में अनाप-शनाप मुनाफा कमाने का मौका दिया गया है। यह बजट पूंजीपति समर्थक तथा धन्नासेठों को माला-माल करने वाला है." एक अन्य प्रतिक्रिया में मायावती ने कहा है कि "बजट में सोशल सेक्टर, ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के निर्धन लोगों के उत्थान के लिए कुछ नहीं किया गया है, बल्कि आंकड़ों की बाजीगरी से देश के लोगों को गुमराह करने की कोशिश की गयी है."...
image
सिर चढ़कर बोला बंगाल का जादू
बंगाल काला जादू के लिए खूब मशहूर। सो अबके बजट में प्रणव दा का जादू सिर चढ़कर बोला। अब कोई बड़ा चुनाव होता तो ऐसा जादू दादा क्या, कोई भी न दिखाता। ले-देकर बिहार के चुनाव इसी साल। जहां कांग्रेस की हालत वैसी ही, जैसे महंगाई के मारे आम आदमी की। सो जादूगर की जादूगरी देखिए। टेक्स स्लैब में बड़ा बदलाव कर शर्ट की जेब में पैसे डाले, पेंट की जेब से निकाल लिए।...
image
कांग्रेस अक्लमंद है इसलिए मंहगाई पर फिक्रमंद नहीं है
चलो, संसद भी महंगाई से निपट ली। यूपीए के छह साल में नौवीं बार बहस हुई तो पहली मर्तबा सांसदों में दिलचस्पी दिखी। भले कामरोको प्रस्ताव खारिज हो गया हो पर अबके नियम 193 के तहत विशेष चर्चा हुई। प्रश्रकाल को स्थगित करना पड़ा, सो विपक्ष इसी से गदगद हो गया। गुरुवार को संसद ने ठाना, सातवें आसमान की महंगाई सात घंटे में निपटा देंगे।...
image
दरवेशी में बीते दो साल
आपको यह जानकर अच्छा लगेगा कि हालात जैसे थे वैसे ही हैं. 25 फरवरी 2008 से लेकर आज 25 फरवरी 2010 तक हालात बदस्तूर हैं. न बाहर की दुनिया के रुख में कोई बदलाव आया है और न अपनी परिस्थितियों में. हां, अब दिमाग उस समग्रता में विषय वस्तु को पकड़ने से मना कर देता है जैसे दो साल पहले पकड़ लेता है. लेकिन इसमें दिमाग का भी कोई दोष नहीं है....
image
सिर्फ बात के लिए बातचीत
अमरीका की तरफ से बार बार की गयी पहल और मुंबई हमले के करीब १४ महीने बाद भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया है. विदेश सचिव स्तर की बातचीत से कुछ नहीं निकलेगा, यह सबको मालूम था लेकिन दोनों देशों की जनता के लिए यह एक ऐसी दवाई है जिसका बीमारी पर कोई असर भले न पड़े लेकिन तथाकथित शांतिदूतों को लॉलीपाप जरूर मिल गया है....
image
पाकिस्तान में सिखों की हत्या का विरोध करें भारतीय मुसलमान
पाकिस्तान में दो सिखों के सिर कलम करने की घटना निहायत ही निन्दनीय और घटिया है। किसी भी देश के अल्पसंख्यकों की रक्षा करने की जिम्मेदारी वहां की सरकार के साथ ही बहुसंख्यकों की भी होती है, लेकिन बेहद अफसोस की बात है कि पाकिस्तान और बंग्लादेश के अल्पसंख्यकों पर जुल्म कुछ ज्यादा ही हो रहे हैं।...
Next
Tags
No tags for this article
Powered by Vivvo CMS v4.1.2