Home | बात-करामात | सोचिए, कांग्रेस का 'हाथ' किसके साथ?

सोचिए, कांग्रेस का 'हाथ' किसके साथ?

Font size: Decrease font Enlarge font 270
image

इंतिहा हो गई इंतजार की। पर अपने पीएम अभी भी यही कह रहे, थोड़ा और इंतजार करिए। कांग्रेस की वर्किंग कमेटी महंगाई पर सीएम मीटिंग से ठीक पहले हुई। तो मनमोहन ने कुछ हफ्तों में सरकारी कदम के असर की सफाई दी। शरद पवार ने दस दिन में महंगाई कम होने का दावा किया था। अपने पीएम पिछले साल अगस्त की वर्किंग कमेटी में भी कुछ ऐसी ही दलील दे चुके। पर महंगाई का कुछ नहीं बिगड़ा।

अलबत्ता महंगाई 'पुराण बन गई। मौके-बेमौके नेतागण बांच रहे। अब शनिवार को सीएम मीटिंग में बेपर्दा हों।  कांग्रेस ने शुक्रवार को ही वर्किंग कमेटी कर अपनी गंभीरता का ढोंग रचाया। अब आशंकाएं तो यहां तक जताई जा रहीं। यूपीए के अर्थशास्त्रीगण कृषि में विदेशी निवेश यानी एफडीआई का रास्ता खोलने की जुगत में। सो महंगाई को जानबूझकर बेलगाम होने दिया गया। ताकि मांग-आपूर्ति, भंडारण और लचर सिस्टम पर सवाल उठे। फिर बेहतर कोल्ड स्टोरेज, मांग-आपूर्ति में संतुलन और डिस्ट्रीब्यूशन की पूरी श्रृंखला को दुरुस्त करने के बहाने एफडीआई की पैरवी हो। इसलिए दलील दी जा रही, कृषि क्षेत्र का उचित प्रबंधन न होने से 40 फीसदी अनाज बेकार हो रहा। कहीं ट्रांसपोर्टेशन की दिक्कत। तो कहीं स्टोरेज की। सो बेहतरी के नाम पर निवेश फार्मूला सोच रही सरकार। अब सचमुच ऐसा हुआ। तो सोचिए, कांग्रेस का 'हाथ' किसके साथ?

पर शुक्रवार को कांग्रेस ने सिर्फ महंगाई पर ढोंग नहीं किया। सुरक्षा अमले से घिरे राहुल गांधी ने मुंबई जाकर शिवसेना को चुनौती दी। एटीएम से पैसे निकाले। लोकल ट्रेन का टिकट लाइन में लग खरीदा। फिर चाक-चौबंद सुरक्षा के बीच 'आम मुसाफिरों' की माफिक सफर किया। अब महाराष्ट्र का गृह राज्यमंत्री जूता उठाने को बैठा हो। तो ऐसी यात्रा कोई भी कर ले। राहुल की सुरक्षा में समूची सरकार और प्रशासन सड़कों पर उतरा था। सीएम अशोक चव्हाण राहुल की अगवानी में इतने तन, मन, धन से लगे रहे। सीडब्ल्यूसी की बैठक में आना भी मुनासिब न समझा। यों राहत की बात, शिवसेनिक दड़बे में ही बांध दिए गए। राहुल सकुशल मुंबई का दौरा पूरा कर पुडिचेरी चले गए। पर अपना एक छोटा सा सवाल विलासराव देशमुख, अशोक चव्हाण, आरआर पाटिल और बड़े नेता सोनिया-मनमोहन से। जब 2008 में राज ठाकरे मुंबई की सड़कों पर तांडव कर रहे थे। क्या तब महाराष्ट्र में कोई सीएम था या नहीं? पुलिस थी या नहीं? क्या सिर्फ सरकार और पुलिस सिर्फ वीआईपी के लिए होती? अगर नहीं, तो ऐसा सुरक्षा बंदोबस्त तब उत्तर भारतीयों के लिए क्यों नहीं किया गया? माना, शिवसेना को उसके गढ़ में चुनौती देकर राहुल ने माकूल जवाब दिया। पर क्या इस दौरे से शिवसेना-राज ठाकरे की ओछी सियासत बंद हो जाएगी? आखिर इस दौरे का क्या संदेश गया?

यही ना, अगर शासन और प्रशासन ईमानदारी दिखाए। तो मुंबई में उत्तर भारतीय बेखौफ रह सकते हैं। अगर कांग्रेस वाकई ईमानदार। तो चचा-भतीजा ठाकरे पर कड़ी कार्रवाई का साहस दिखाए। वरना राहुल का दौरा भी महंगाई जैसा ही महज ढोंग माना जाएगा। पर शिवसेना कहां मुंह बंद रखने वाली। राहुल ने एटीएम से पैसा निकाला। तो उद्धव ठाकरे बोले- 'दिल्ली के नेता मुंबई को एटीएम यानी ऑल टाइम मनी समझते। यही मानसिकता हमें बदलनी है।' अब उद्धव ने छोटी बात से अपने वोटरों को बड़ा संदेश दे दिया। यानी अनजाने में ही सही, शिवसेना को छोटी बात से बड़ा फायदा मिल गया। सो जरूरत जुबानी जंग की नहीं। अलबत्ता कुछ करने की है, ताकि चचा-भतीजा ठाकरे पर नकेल कसी जा सके। पर अपनी सरकार जैसे घरेलू मोर्चे पर असहाय दिख रही। अब कूटनीतिक मोर्चे पर भी नाकामी का सेहरा बंध गया। कहां 26/11 के हमले के बाद भारत ने पाक को दुनिया के कटघरे में खड़ा किया। मनमोहन ने दो-टूक कह दिया। जब तक पाक दोषियों पर कार्रवाई नहीं, बातचीत नहीं। पर जुलाई 2009 में ही शर्म अल शेख जाकर पाक पीएम गिलानी संग साझा बयान कर आए। अमेरिकी दबाव में पहली बार बलूचिस्तान साझा बयान में आ गया। पर देश में बवाल मचा। बीजेपी ने सरकार को बेपर्दा किया।

तो कांग्रेस घबरा गई। घबराहट में तबके विदेश सचिव और मौजूदा एनएसए ने ड्राफ्टिंग एरर कहा। तो विदेश राज्यमंत्री शशि थरूर ने साझा बयान को बंदिश नहीं माना। पर चूक तो थी, सो संसद के दोनों सदनों में मनमोहन को सफाई देनी पड़ी। फिर वही वायदा, जब तक पाक 26/11 के दोषियों पर कार्रवाई नहीं करता। सार्थक बातचीत नहीं होगी। पर ओबामा के दबाव में अब खुद भारत ने आगे बढ़ पाक के सामने बातचीत की पेशकश कर दी। इसी महीने की दो तारीखें भी सुझाईं। तो जैसे गिलानी ने शर्म अल शेख को अपनी जीत बताया था। अब भारत की पेशकश को दुनिया का दबाव बता रहे। भारत से बातचीत का विषय और एजंडा पहले साफ करने की शर्त रख दी। इसे कहते हैं, चोरी और सीनाजोरी। याद है, 22 जनवरी को ही गिलानी ने क्या कहा था। पाक 26/11 नहीं दोहराने की गारंटी नहीं दे सकता। अब पाक पीएम ऐसा बयान दे। फिर भी भारत अपनी ओर से बातचीत की पेशकश करे। तो क्या कहेंगे आप। विपक्ष को तो मनमोहन की नीयत पर संदेह। अब बजट सत्र में बीजेपी पीएम से नया वादा मांगेगी। अरुण जेतली बोले- 'संसद में हमें पीएम से स्पष्ट वायदा चाहिए कि कश्मीर पर 1994 के प्रस्ताव से नहीं हटेंगे। और ना ही सीमा के बारे में भारत की पुरानी स्थिति को छोड़ेंगे।'

Subscribe to comments feed Comments (4 posted):

RAJ SINH on 06 February, 2010 16:37;21
avatar
शाबास !
Thumbs Up Thumbs Down
1
Vicky G on 06 February, 2010 17:06;10
avatar
संतोष ने अच्छा लिखा है. लेकिन मैं विस्फ़ोट की टीम को विशेष साधुवाद दूंगा फ़ोटो सलेक्शन के लिए. लेख के साथ लगाया गया फ़ोटो दिल को छू गया. सच में, वह बुज़ुर्ग महिला निरीह आम आदमी का प्रतिनिधि चेहरा लगती है.
Thumbs Up Thumbs Down
0
Jitendra Dave on 06 February, 2010 18:00;29
avatar
अच्छा लिखा है.
Thumbs Up Thumbs Down
1
Anand G.Sharma on 07 February, 2010 08:52;39
avatar
एक बात सीधी सरल भाषा में समझ लीजिये - मंहगाई बढती नहीं है - मंहगाई बढाई जाती है l फार्मूला एकदम सरल है : ९९% जनता की मूर्खता पर १% धूर्त नेताओं की मक्कारी का तड़का - बस, जायकेदार मंहगाई तैयार है - जी भर के स्वाद ले ले कर खाइए - खूब बखान कीजिये - टीवी पर खूब चर्चा कीजिये - खूब कागज काले कीजिये - बड़ा मजा आता है l
आनंद शर्मा
Thumbs Up Thumbs Down
0
total: 4 | displaying: 1 - 4

Post your comment comment

Please enter the code you see in the image:

Type in Hindi (हिन्दी में कमेन्ट करने के लिए यहां रोमन में लिखिए यह अपने आप हिन्दी में बदल देगा. हिन्दी से अंग्रेजी और अंग्रेजी से हिन्दी में बदलने के लिए "अ" पर क्लिक करिए.)

Title :
Body
Powered by Vivvo CMS v4.1.2
Share |
  • email Email to a friend
  • print Print version

ईमेल से विस्फोटः अपना ईमेल यहां भरें और सब्सक्राइब करें:

Delivered by FeedBurner

Author info
image संतोष कुमार मीडिया में माखन लाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री. अमर उजाला, यूनिवार्ता और नवज्योति का कार्य अनुभव. दिल्ली में रहकर दिल्ली की रिपोर्टिंग और नवज्योति में नियमित इंडिया गेट कालम का लेखन. पत्रकार के साथ साथ समालोचक. विस्फोट के लिए विशेष लेखन.
Rate this article
3.67
More from बात-करामात
Previous
image
मुस्लिम आरक्षण करेगा राष्ट्र का भक्षण
महिला आरक्षण पर संसद की चिकचिक चीख पुकार में बदल गयी. लालू प्रसाद यादव ने तो यहां तक कह दिया कि महिला आरक्षण विधेयक उनकी लाश पर ही पारित होगा. लेकिन लालू से लेकर तथाकथित प्रगतिशील दलों ने महिला आरक्षण का विरोध नहीं किया. उन्होंने महिला आरक्षण में जाति और मजहब के आधार पर आरक्षण के भीतर आरक्षण के लिए बवाल किया. यह प्रगतिशील दलों की नयी चाल है जिसमें उन्होंने अपने जातिवाद को धर्मनिर्पेक्षता का जामा पहना दिया है. मुस्लिम और इसाईयों के लिए आरक्षण की मांग इसी धर्मनिर्पेक्षता की पैदाइश है. ...
image
सत्ता में महिला भागीदारी का कड़वा सच
सत्ता में सबको भागीदारी चाहिए। महिलाओं को भी सत्ता में भागीदारी देने के लिए महिला विधेयक राज्यसभा में पास करा लिया गया। सब कुछ ठीक रहा तो सत्ता में महिलाओं की तैंतींस प्रतिशत भागीदारी निश्चित हो जाएगी। हालांकि सपा, राजद और कुछ मुस्लिम नेताओं की राय है कि जो तैंतीस प्रतिशम महिलाएं चुनकर आएंगी, वे केवल 'इलीट' क्लास की होंगी। दलित, पिछड़ी और अल्पसंख्यक महिलाओं की भागीदारी नहीं के बराबर होगी। इसलिए इन राजनैतिक दलों का तर्क है कि दलित, पिछड़ी और अल्पसंख्यक महिलाओं को भी आरक्षण दिया जाए। इन दलों की बात सही है। लेकिन बात यहीं खत्म नहीं होती।...
image
खुला दिमाग लेकिन दरवाजा बंद
संसद और विधान मंडलों में महिलाओं को आरक्षण देने के लिए संविधान में संशोधन करने की कोशिशों को एक ज़बरदस्त झटका लगा है. बी जे पी की नेता सुषमा स्वराज ने कहा है कि इस बिल को लोकसभा में पास कराने के लिए प्रस्तावित सभी पार्टियों की मीटिंग में उनकी पार्टी खुले दिमाग से जायेगी. यह बयान बी जे पी के अब तक के रुख से थोडा अलग है....
image
माला तो माया की, पर मालामाल कौन नहीं?
वाकई माला के अनेकों रूप। भगवान के गले में डाल दो, तो धर्म। शादी में दूल्हा-दुल्हन एक-दूसरे को पहनाएं, तो वरमाला। वर्कर अपने नेताओं को पहनाएं, तो आप ही तय करो। यह स्वागत या चमचागिरी? नेताओं के प्रति किसकी कितनी श्रद्धा, यह तो महानुभाव खुद ही जानते। फिर भी माला पहन हाथ ऐसे लहराते, मानो देश के पालनहार हो गए। कोई फूलों की माला पहन हाथ लहराता तो कोई सशरीर धर्मकांटे में बैठ सोने-चांदी के सिक्कों से तोला जाता है।...
image
काम नहीं, नाम बना टीम गडकरी का पैमाना
बजट सत्र में अभी तीन हफ्ते का ब्रेक। सो बीजेपी में संगठन की चाल बदलने की कवायद शुरू हो गई। हिंदी कलेंडर के मुताबिक मंगलवार से नया साल शुरू हो गया। सो हिंदी, हिंदू, हिंदुस्थान के हमराह होने का दंभ भरने वाली बीजेपी ने नए सफर की शुरुआत कर दी। नितिन गडकरी ने अपनी टीम का एलान कर दिया। टीम में 33 फीसदी सीटें बढ़ा करीब 60 फीसदी नए चेहरे लेकर आए।...
image
पाठशाला में राजनीति की पढ़ाई
रविवार को दिल्ली में गोविन्दाचार्य के घर पर पूर्व नियत समय के अनुसार 19 छात्र, एक शिक्षक और तीन सहयोगी उनसे मिलने के लिए आये थे. ये कोई सामान्य छात्र नहीं थे. ये राजनीति के छात्र थे. राजनीति के ऐसे छात्र जो पाठशाला में राजनीति और समाजसेवा की पढ़ाई पढ़ रहे हैं. कंपनीराज के तहत विकास का पाठ पढ़ रहे भारत के ऐसे नौजवान छात्र जो छात्र राजनीति करके राजनीति की पढाई नहीं पढ़ते बल्कि सीधे किताब ही राजनीति की पढ़ते हैं और परीक्षा भी उसी की देते हैं. ...
image
अंधेरे में है चालीस फीसदी शाईनिंग इंडिया
ग्रीनपीस की स्टिल वेटिंग रिपोर्ट जाहिर करती है कि ग्रिड आधारित वर्तमान विद्युत प्रणाली में सरकारी असमानता के चलते आजादी के 62 सालों के बाद भी आज देश के चालीस फीसदी गांवों में बिजली किसे कहते हैं, इस बात से ग्रामीण अनिभिज्ञ ही हैं। बिजली उत्पदान में लगातार बढोत्तरी और कार्बन उत्सर्जन में बदनाम हो जाने के बावजूद भी ग्रामीण इलाकों के चालीस फीसदी घरों में लोग अब भी अंधेरे में रहने को मजबूर हैं।...
image
लोडिंग, बफरिंग का शिकार हो गया आईपीएल
तीसरी बार आयोजित हो रहे इंडियन प्रीमीयर लीग के लिए केवल बाल ठाकरे ही संकट नहीं थे जिन्होंने आष्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को भारत न आने देने की बात कहकर बीसीसीआई को परेशान कर दिया था. ऐसा लगता है कि बीसीसीआई में आईपीएल के प्रभारी और कमिश्नर ललित मोदी ही इसके जन्मदाता भी थे और अब वही इस खेल को मार भी देंगे. ...
image
नरेन्द्र मोदी को शर्म नहीं आती
फरवरी 2002 के गोधरा कांड के बाद भड़के गुजरात दंगों के दौरान अहमदाबाद की गुलबर्गा सोसासटी में हुए नरसंहार के सिलसिले में विशेष जांच दल ने पूछताछ के लिए गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी को 21 मार्च को विशेष जांच दल के सामने पेश होने के लिए समन जारी किया है। भारत के इतिहास में यह पहला मामला है, जिसमें किसी सिटिंग मुख्यमंत्री को किसी आपराधिक मामले में पुलिस ने समन जारी किया है।...
image
मकबूल को क्यों करें कबूल?
अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का नाम लेकर कुछ हुसैन समर्थक अश्लीलता, भारतीय अस्मिता, देवी-देवताओं के प्रति आस्था और देश के प्रति सम्मान का अपमान करने वाले हुसैन और उसकी करतूतों पर पर्दा डालने और उसका बचाव करने की कोशिश कर रहे हैं। हुसैन का बचाव करनेवाले यह क्यों नहीं मानते कि अभिव्यक्ति जब सार्वजनिक होती है उसका प्रभाव व्यापक होता है और हुसैन की अभिव्यक्ति से भी करोड़ों लोग आहत होते रहे हैं। ऐसे में ये करोड़ों लोग मकबूल को कबूल क्यों करें?...
image
पप्पू प्वाइंट पर अटक गई बिहार कांग्रेस की सूई
राहुल गांधी की फार्मूला कार पर बैठकर फर्श से अर्श पर पहुंचने का सपना देख रही बिहार कांग्रेस की मुसीबत यह है कि वह हर बार एक न एक ऐसी अंदरूनी मुसीबत में उलझ जाती है कि उसे बाहर ध्यान देने का वक्त ही नहीं मिल पाता। फिलहाल साधु यादव से ज्यादा बहुचर्चित बाहुबली राजनेता पप्पू यादव उसके लिए गले की फांस बने हुए हैं।...
image
नेक काम लेकिन नीयत पर शक
इस महिला आरक्षण विधेयक के कई पहलू हैं। ऐसा तो होगा नहीं कि सभी आरक्षित सीटों पर नेताओं की बीबीयां ही मैदान में उतरेंगी। ऐसा भी नहीं है कि किसी महिला कार्यकर्ता ने जगह नहीं बनाई। सुषमा स्वराज या मायावती किसकी बीबी हैं? वो तो अपने ही दम पर आगे आईं हैं। मगर ऐसी महिलाओं की संख्या कम है। आरक्षण के बाद से ऐसी महिलाओं की संख्या बढ़ने लगेगी।...
image
तस्लीमा, रुश्दी और फिदा हुसैन
जब कोई चित्रकार कोई चित्र बनाता है तो उसके दिमाग में यह तो होता ही होगा कि वह चित्र के माध्यम के क्या कहना चाहते है। इस सारे विवाद के बाद भी सम्भवतः हुसैन से किसी ने यह सवाल नहीं किया कि आखिर जिस तरह की चित्रकारी वे करते हैं, उसके पीछे उनकी क्या भावना रहती है ? विवाद के दौरान हुसैन की तरफ से भी आज तक यह नहीं कहा गया कि जिन विवादित पेंटिंगों पर बवाल किया जा रहा है, उन्हें बनाने के पीछे उनकी अपनी क्या सोच रही थी ?...
image
महिला आरक्षण विधेयक का मंहगा सौदा
महिला आरक्षण के सवाल पर सरकार खुद ही फंस गई है। अब सरकार से कोई पूछे, इतनी हड़बड़ी क्यों दिखाई? बिल के विरोधी तो खुल्लमखुल्ला कह ही रहे थे कि बर्दाश्त नहीं करेंगे। अभी तो सिर्फ कुर्सी और बैंच तक चढ़े हैं, जरूरत पड़ी तो लक्ष्मण रेखा के आगे जाएंगे। वाकई राज्यसभा में तो महज आठ-दस सांसद बवाली फिर भी मानो, बिल पास हो गया तो लोकसभा में क्या होगा? वहां तो बवालियों के सरदार लालू-मुलायम-शरद बैठे हुए हैं। कहीं ऐसा तो नहीं है कि सरकार महंगाई से ध्यान बंटाने के लिए राज्यसभा से महिला आरक्षण का बिल पास कराए, फिर लोकसभा में चुनाव तक पेंडिंग कर दे?...
image
नारी मुक्ति का नाजायज नारा
आज अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर महिला दिवस का अनुष्ठान है. आज सरकारी तौर पर लम्बे -चौड़े वक्तव्य,विज्ञापन,संकल्प, धूमधडाका, विमर्श, कार्यशालाओं आदि के आयोजन होंगे. सवाल पैदा होता है कि क्या एक दिन महिलाओं के नाम पर इस तरह के औपचारिक अनुष्ठान संपन्न करा लेने भर से महिलाओं का समग्र कल्याण हो जाना निश्चित है?...
image
महिला आरक्षण से बनेगा इतिहास या बिगड़ेगा भविष्य?
सदन पटल पर आ रहे महिला आरक्षण विधेयक के लिए उम्मीद है कि यह बहुमत से भी अधिक मतों से पारित हो जायेगा. हालांकि सरकार इस विधेयक को संसद में सर्वमत की मुहर लगवाना चाहती है लेकिन इतना साफ दिख रहा है कि तेरह सालों के अथक प्रयास के बाद बिल के पास होने घड़ी नजदीक आ गयी है. जिस वक्त महिला आरक्षण विधेयक पर बात शुरू हुए तब से अब तक तेरह साल बीत चुके हैं. इन तेरह सालों में बहुत कुछ बदला है. वह बदलाव क्या-क्या है?...
image
इनके 'भगवान' को जरूर मिले भारत रत्न
सचिन तेन्दुलकर क्रिकेट के भगवान हैं. हमारे कहने की बात नहीं है. समूचा लब्ध प्रतिष्ठित समाज यही उद्घोष कर रहा है. और ऐसा कहे भी क्यों नहीं? अगर क्रिकेट इस देश की आत्मा है तो क्रिकेट का शहंशाह बिना शक भागवत पद पाने का दावेदार है. जिस देश की आत्मा भी आयात करके आरोपित कर दी गयी हो उस देश में भगवान की इससे अच्छी व्याख्या और क्या हो सकती है? ...
Next
Tags
No tags for this article
Powered by Vivvo CMS v4.1.2