Home | बात करामात | पाक दलाली के दलदल में फंसा फ्रांस

पाक दलाली के दलदल में फंसा फ्रांस

image

प्रसिद्ध अमरीकी साहित्यकार नैथनियल हव्थोर्न ने लिखा था कि गुज़रा हुआ समय वर्तमान के ऊपर किसी मृत दानव के शरीर की तरह पड़ा होता है. इस बात को आज फ़्रांस के राष्ट्रपति निकोलस सार्कोज़ी और पकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली ज़रदारी से बेहतर कोई महसूस नहीं कर सकता है. 1994 में फ़्रांस और पकिस्तान के बीच हुए पनडुब्बी सौदे में ली गयी और दी गयी दलाली का मसला एक बार फिर दोनों शासनाध्यक्षों की नींद हराम कर रहा है.

लक्ज़मबर्ग पुलिस के हालिया रिपोर्ट के मुताबिक सौदे में दलाली का लेन-देन लक्ज़मबर्ग में पंजीकृत दो कंपनियों के मार्फ़त हुआ था और दोनों कम्पनियाँ 1994 में तत्कालीन फ्रांसीसी प्रधानमन्त्री एदवर्द बलादुर और उनके बजट मंत्री निकोलस सार्कोज़ी के सीधे आदेश से बनी थीं. इन कंपनियों के माध्यम से दलाली के धन का एक हिस्सा 1995 के राष्ट्रपति चुनाव में बलादुर के प्रचार में खर्च हुआ जिनकी उम्मीदवारी को सार्कोज़ी का समर्थन हासिल था. इस रिपोर्ट के बाद फ़्रांस की राजनीति में भूचाल आ गया है और विपक्षी समाजवादी खेमे ने उनसे सफाई मांगी है. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस ताज़ा झमेले से उबरना सार्कोज़ी के लिये बहुत कठिन होगा जिनकी लोकप्रियता कई कारणों से वैसे भी गिरती जा रही है. हाल के कुछ सर्वेक्षणों की मानें तो राष्ट्रपति की लोकप्रियता का प्रतिशत ३० से नीचे चला गया है.

यह हमारे समय का एक भयानक सच है कि जब भी पाकिस्तानी राजनीति की बात होती है तो उसके साथ भ्रष्टाचार और हिंसा का वीभत्स आयाम भी अनिवार्य रूप से जुड़ा होता है. पनडुब्बी सौदे की इस कहानी में भी ऐसा ही है. 8 मई 2002 को कराची में हुए एक आत्मघाती हमले में 14 लोग मारे गए थे. मरनेवालों में 11 फ्रांसीसी नौसेना के इंजीनियर थे जो फ़्रांस से खरीदी गयी तीन अगोस्ता पनडुब्बियों पर काम कर रहे थे. आतंकी गिरोह अल-क़ायदा पर इस हमले का आरोप लगाया गया और यह घटना भी पकिस्तान में रोज़मर्रा की बात बन चुके आतंवादी हिंसा की सूची में दर्ज़ कर दिया गया. लेकिन मरने वाले फ्रांसीसियों के परिवार ने कुछ समय बाद आरोप लगाया कि इस घटना का सम्बन्ध पनडुब्बी सौदे की दलाली से है और दलाली का ठीक से भुगतान नहीं होने से नाराज़ पकिस्तान के ख़ुफ़िया और सेना के अफसरों ने यह हमला करवाया है. हालाँकि अभी यह साबित नहीं हो सका है, लेकिन पिछले साल से मामले की जांच में जुड़े न्यायाधीश मार्क त्रायीवेदिक ने इस आरोप को गंभीरता से लेते हुए कारवाई शुरू कर दी थी. लक्ज़मबर्ग पुलिस की सहायता इसी प्रक्रिया में ली जा रही है. दरअसल 2007 में ही फ्रांसीसी जाँच अधिकारियों को नौसेना के निर्माण विभाग से ऐसे दस्तावेज़ मिले थे जिसमें यह खुलासा था कि सार्कोज़ी ने बजट मंत्री के तौर पर लक्ज़मबर्ग में हाईन नाम की फर्जी कम्पनी खोलने का निर्देश जारी किया था. इसके साथ ही एक संसदीय समिति भी दलाली मामले की जाँच कर रही है.

अभी तक विभिन्न जांचों से जो कहानी सामने आयी है वह कुछ इस तरह से है. 1994 में फ़्रांस और पाकिस्तान के बीच तीन अगोस्ता पनडुब्बी की खरीद का सौदा हुआ था. इन पनडुब्बियों को फ्रांसीसी नौसेना निर्माण निदेशालय ने तैयार किया था. उस समय बालादुर फ़्रांस के प्रधानमंत्री तथा सार्कोज़ी बजट मंत्री थे. सौदे के समय पकिस्तान में वर्तमान राष्ट्रपति ज़रदारी की पत्नी बेनज़ीर भुट्टो प्रधानमंत्री थीं और ख़ुद ज़रदारी निवेश मंत्री थे. इस सौदे के मुताबिक इन पनडुब्बियों की कीमत 800 मिलियन यूरो (लगभग 4800 करोड़) तय हुई थी. सौदे की मंजूरी के बदले दलालों को 80 मिलियन यूरो (लगभग 480 करोड़) कमीशन दिया गया. फ़्रांसीसी मीडिया के अनुसार इस धन का बटवारा आसिफ अली ज़रदारी के हाथों हुआ था और इसका एक हिस्सा उन दो कंपनियों के खाते में जमा हुआ जिसे लक्ज़मबर्ग में सार्कोज़ी ने पंजीकृत करवाया था. तत्कालीन प्रधानमंत्री बलादुर 1995 के राष्ट्रपति चुनाव में लड़ना चाहते थे और इसके लिये उन्हें बड़ी रकम की जरुरत थी. इसके लिये उन्होंने सार्कोज़ी के मार्फ़त इस सौदे में दखल दिया और दलाली में से एक बड़ा हिस्सा ले लिया. पड़ताल से यह पता चला है कि ठीक चुनाव से पहले बालादुर के चुनाव कोष में फ़र्ज़ी कंपनियों से पैसा जमा हुआ था. उल्लेखनीय है कि फ़्रांस के कानून में उस समय दलाली देना वैध था, लेकिन दलाली में हिस्सा लेने पर पाबंदी थी. हालांकि फ़्रांस की राजनीति में ऐसे धन का उपयोग हमेशा से होता आ रहा है और अक्सर वहाँ के नेताओं पर घुस खाने का आरोप लगता रहा है. 2000 में हर तरह की दलाली देने पर रोक लगा दी गयी है. बहरहाल, इस चुनाव में बालादुर पराजित हुए और जैक़ शिराक राष्ट्रपति बने. शिराक को बालादुर के चुनाव-प्रचार में इस्तेमाल धन के बारे में अंदाज़ा था और उन्होंने दलाली की बाक़ी रक़म देने पर रोक लगा दी जिससे तथाकथित रूप से क्षुब्ध हो कर पाकिस्तानी सेना के अफ़सरों ने कराची हमला करवाया.

खोज़ी फ्रांसीसी पत्रकारों के अनुसार पकिस्तान की जाँच ब्यूरो को ब्रिटेन के अधिकारियों ने 2001 में ही इस सौदे में की गयी दलाली के बारे में जानकारी दे दी थी जिसमें कहा गया था कि ज़रदारी के स्विस खाते में लेबनानी उद्योगपति अब्दुल रहमान अल असीर ने 1994-95 के दौरान कई बार भारी रक़म जमा की. यह वही लेबनानी है जिसे फ़्रांस ने इस सौदे में एजेंट बनाया था. जब ज़रदारी पहली बार 1988 में मंत्री बने थे तभी से उनपर भ्रष्टाचार के कई संगीन आरोप लगते रहे है. यहाँ तक कि पकिस्तान में उन्हें मिस्टर 10% कहकर बुलाया जाने लगा.

दोनों राष्ट्रपतियों की ओर से इन आरोपों का औपचारिक खंडन किया जा चुका है लेकिन बीते वर्षों में जो तथ्य सामने आए हैं और इन तथ्यों की रौशनी में चल रही जाँच-प्रक्रिया से सार्कोज़ी और ज़रदारी को बेचैनी तो हो ही रही है. इस बेचैनी को उनके प्रवक्ताओं के बयानों में पढ़ा जा सकता है. लेकिन एक कहावत यह भी है कि चोर चोरी भले न करे लेकिन वह हेराफेरी से बाज़ नहीं आता. पाकिस्तानी नौसेना ने जर्मनी से पनडुब्बी खरीदने के लिये सौदा लगभग पक्का कर लिया है. लेकिन ऐसा लग रहा है कि पाकिस्तानी हुकूमत का एक शक्तिशाली तबका इस सौदे को रोकना चाहता है और उसकी कोशिश है कि यह सौदा फ़्रांस से हो. फ्रांसीसी कूटनीति की भी कोशिश है कि पकिस्तान जर्मनी से सौदा न करे. अगर अगोस्ता की दलाली की कहानी में सच्चाई है तो सार्कोज़ी और ज़रदारी की जुगलबंदी एक बार फिर हो सकती है. फ़्रांस में पाकिस्तानी राजदूत के रूप में ज़रदारी के एक विश्वासपात्र किन्तु कनिष्ठ की नियुक्ति क्या यही संकेत देती है?

Subscribe to comments feed Comments (1 posted):

anand on 13 June, 2010 01:16;18
avatar
अंतर्राष्ट्रीय राजनीति में धन की भूमिका और दलाली को साफ-पाक काम मानने वाले वर्ग का पर्दाफाश किया है आपने. प्रकाश कुमार राय अंतर्राष्ट्रीय राजनीति के जानकर और प्रतिबद्ध लेखक हैं. वे यह जानते हैं की उदारीकरण-भूमंडलीकरण में यह सब अनिवार्य रूप से होता है. साम्राज्यवाद पूंजीवाद की चरमावस्था है. साम्राज्यवादी देश पहले दूसरे देशों की राजनीति और व्यवस्था को भ्रष्ट करते हैं फिर डरा-डराकर काम करते हैं. वारेन एंडरसन के लिए अमेरिका ने जो किया वह यही था.
ऐसे धारदार लेख के लिए प्रकाश कुमार राय को हार्दिक बधाई.
Thumbs Up Thumbs Down
2
total: 1 | displaying: 1 - 1

Post your comment comment

Type in Hindi (हिन्दी में कमेन्ट करने के लिए यहां रोमन में लिखिए यह अपने आप हिन्दी में बदल देगा.)

Title :
Body
Powered by Vivvo CMS v4.1.2
Share |
  • email Email to a friend
  • print Print version

ईमेल से विस्फोटः अपना ईमेल यहां भरें और सब्सक्राइब करें:

Delivered by FeedBurner

Author info
visfot news network विस्फोट.कॉम इंटरनेट पर नये दौर की पत्रकारिता में परंपरागत मूल्यों को स्थापित करने की दिशा में लगातार काम कर रहा है, जो कि पूरी तरह से जनकेन्द्रित, वास्तविक और निहित स्वार्थी तत्वों के प्रभाव से मुक्त है. हमारा संपर्क है visfot@visfot.com
Rate this article
0
More from बात करामात
Previous
image
अजमेर चार्जशीट और संघी उछल-कूद
बढ़ते पैमाने पर इसके साक्ष्य सामने आ रहे हैं कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आर एस एस) से जुड़े लोगों का आतंकवादी हमलों में हाथ रहा है। इन हालात में आर एस एस इस पुराने सूत्र पर चल रहा लगता है कि हमला ही सबसे अच्छा बचाव है। उसने 10 नवंबर को देशव्यापी विरोध कार्रवाइयों का आह्वान किया है। इन कार्रवाइयों में संघ के शीर्ष नेताओं के शामिल होने की बात कही जा रही है। बहरहाल, इसकी चर्चा हम जरा बाद में करेंगे।...
image
खुद ही खुदा बनने चला संघ
आर एस एस ने अब शायद बी जे पी को हाशिये पर लाने का मन बना लिया है .अपनी आबरू बचाने के लिए १० नवम्बर को आरएसएस के नेता खुद सडकों पर उतरेगें और धरना प्रदर्शन करेगें . उनकी शिकायत है कि यूपीए सरकार संघी आतंकवाद के ब्रैंड को प्रचारित करने में लगभग कामयाब हो गयी है और बीजेपी वाले कोई भी राजनीतिक पहल नहीं कर रहे हैं. नाराज़ संघी नेतृत्व अब खुद ही मैदान ले रहा है ....
image
शाबाश ओबामा, पहले दिन ही दस अरब डालर का बिजनेस
अपने भारत दौरे के पहले दिन ही बराक ओबामा दस अऱब डालर का बिजनेस कर गए। बेशक भारत को कुछ न मिले। पर भारत ओबामा को काफी कुछ देगा। भारत अमेरिकी बेरोजगारी को दूर करेगा। बेशक आतंकी हमलों से संबंधित भाषण में ओबामा ने पाकिस्तान का नाम नहीं लिया, पर भारत ने अपनी सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ी। भारत सरकार और भारत के प्राइवेट कारपोरेट ने ओबामा को खुश कर दिया है। चीन से परेशान बराक ओबामा को भारत दौरे से राहत मिली है।...
image
भारत के रुख से चीन बेचैन
इस समय चीन बैचेन है। बैचेनी का कारण भारत की विस्तारवादी विदेश नीति है। इस विदेश नीति के तहत भारत ने उन देशों से दोस्ती बढ़ानी शुरू कर दी है, जो देश चीन से किसी न किसी मसले पर भीड़े है। चीन काफी बैचेने से भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की हाल ही में हुई विदेश यात्रा और बराक ओबामा का नवंबर के दूसरे सप्ताह में होने वाली दक्षिण एशिया की यात्रा पर नजर रखे है। भारतीय प्रधानमंत्री की जापान, मलेशिया, दक्षिण कोरिया, वियतनाम यात्रा की आलोचना चीनी अखबार पीपुल्स डेली कर रहा है। जबकि ओबामा की यात्रा को भी चीनी अखबार विस्तारवादी यात्रा बता रहा है।...
image
चड्ढी पहन के फूल खिलाने वाले उपेक्षित
छत्तीसगढ़ के सन्दर्भ में कुछ साल पहले ‘ विकास बनाम संस्कृति ’ पर चर्चा करते हुए डा. रमन सिंह ने एक बड़ी अच्छी बात कही थी. बकौल डा. सिंह ‘आखिर कब तक आप संस्कृति के नाम पर गरीब आदिवासियों के सिर पर सिंह लगा उन्हें नचाते रहेंगे ? उनको भी विकास और समाज की मुख्यधारा में शामिल होने का अवसर दीजिए.’ तो ज़ाहिर सी बात है कि अगर हम प्रदेश को बदलते वैश्विक परिवेश के अनुसार आगे बढते और विकसित प्रदेश के रूप में उसकी पहचान बनाना देखना चाहते हों तो हमें नवाचार को बढ़ावा देना होगा....
image
बस, एक सरदार चाहिए कश्मीर के लिए!
कश्मीर समस्या ने इस मिथक को भी तोड़ दिया की विकास की योजनाओं और बुनियादी अवशक्ताओ की पूर्ति से किसी भी समस्या का हल ढूंढा जा सकता है ,कश्मीर में वो सब प्रयास विफल रहे है। वो हाथ जो डल झील में नाव चलाते थे, अब पत्थर-बाजी में शरीक है। इन स्थितियों में तो ऐसा लगता है काश आज सरदार पटेल के कद और राजनीतिक दृढता वाला कोई नेता देश में होता तो अब तक ये विवाद कब का हल हो गया होता। ...
image
शुक्र मनाओ कि तुम भारत में हो अरुंधती
भारतीय समाज में बुद्धजीवी का दर्जा पा चुकी अरुंधती रॉय ने कहा है कि कश्मीर कभी भी भारत का अभिन्न हिस्सा रहा ही नहीं है. गिलानी दिल्ली में सेमिनार में कह रहें है कि उन्हें आज़ादी से कम कुछ भी नहीं चाहिए. गिलानी अगर ऐसी बात कहें तो कोई हैरानी नहीं होती लेकिन अरुंधती ऐसा कहें तो आश्चर्य होता है. हालांकि इसके पहले भी अरुंधती रॉय एक ऐसा ही बयान दे चुकी हैं. तब उन्होंने मावोवाद का समर्थन किया था. कश्मीर को भारत का अभिन्न हिस्सा ना मानने सम्बन्धी बयान वहां पर अपनी जान कि बाज़ी लगा रहे जवानों के लिए एक तमाचा है. साथ ही शेष देश के लोगों के लिए क्षोभ और शर्मिंदगी की वजह है....
image
आइये अरुंधती को लानत भेंजे
उसका बस चले तो वो हिंदुस्तान के सिर्फ इसलिए टुकड़े टुकड़े कर दे क्यूंकि ऐसा करने से वो भीड़ से अलग नजर आएगी। उसके पास हत्याओं को वाजिब ठहराने के तमाम तर्क हमेशा मौजूद रहते हैं ,क्यूंकि इसे वो खुद को महान साबित करने का औजार समझती है। संभव है इसके बहाने वो नोबेल पुरस्कार पाने की कोशिश कर रही हो। वो वामपंथ का ऐसा क्रूर चेहरा है जिसका इस्तेमाल मीडिया कभी अपनी टीआरपी बढाने में तो कभी व्यवस्था के विरुद्ध अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए करता है। संभव है बहुतों को उससे मोहब्बत हो लेकिन हम अरुंधती को लानत भेजते हैं क्योंकि उसे राष्ट्र के अस्तित्व से नफरत है।...
image
टुम बोले टुम बोले हम टो टुप्पई टाप!
पुरानी कहानी है कि एक परिवार के तीन तोतलों की शादी नहीं हो पा रही थी। पिता ने हिदायत दी कि इस बार जो लडकी वालों के सामने बोलेगा उसको घर से निकाल दिया जाएगा। लकड़ी वाले आए, बडे बोला -‘पितादी ती बात याद है न।‘‘ मंझला बोला -‘‘टुप्प भईया।‘‘ छोटा बोल उठा -‘‘टुम बोले टुम बोले हम टो टुप्पई टाप!‘‘ इस तरह तीनों की पोल खुल गई। कांग्रेसनीत केंद्र सरकार में भी कमोबेश एसा ही कुछ होता दिख रहा है।...
image
संघ को बदनाम करने की कांग्रेसी साजिश
राजस्थान सरकार के आतंकवाद विरोधी दस्ते ने अजमेर दरगाह शरीफ पर कुछ साल पहले हुूए बम धमाके के मामले में कुछ तथाकथित अभियुक्तों के खिलाफ अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश के न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया है। इस आरोप पत्र में जिन आरोपियों को नाम हैं उनमें इन्द्रेश कुमार का नाम नहीं है। यहां तक का किस्सा सामान्य जांच प्रक्रिया का अंग है। परंतु उसके बाद की कहानी राजनैतिक कहानी है।...
image
सामी नहीं, कांग्रेस के मुंह पर कालिख
कहने के लिए भले ही छत्तीसगढ़ कांग्रेस में केंद्रीय राज्य मंत्री वी नारायण सामी पर कालिख फेंके जाने का मुद्दा शांत होता दिख रहा हो लेकिन इसकी गूंज अभी लंबे समय तक सुनाई देगी। हकीकत यह है कि यहां कांग्रेस की गुटबाजी को आलाकमान अपना पूरा दम लगाकर भी शांत नहीं कर सकता। प्रभारी के रूप में सामी की यहां यह दूसरी बार फजीहत हुई है। मंगलवार को पीसीसी प्रतिनिधियों की बैठक में जब महज एक लाइन का प्रस्ताव पारित करवाने के लिए सामी यहां पहुंचे थे तो कांग्रेस भवन के बाहर ही उन पर काली स्याही फेंकी गई जो उनके चेहरे और कपड़े पर होते हुए उनके साथ कार से उतरे शहर कांग्रेस अध्यक्ष इंदरचंद धाड़ीवाल पर भी पड़े।...
image
अब देखिए राजनीति का कॉमनवेल्थ
कॉमनवेल्थ घोटाले की कड़ी से कड़ी जुडऩे लगी। पहले दिन बीजेपी नेता सुधांशु मित्तल निशाने पर रहे, तो दूसरे दिन खेल गांव बनाने वाली कंपनी एम्मार-एमजीएफ का खेल बिगड़ गया। डीडीए के पास जमा 183 करोड़ की बैंक गारंटी जब्ती का नोटिस जारी हो गया। पर अभी तो सिर्फ ठेका लेने वाली कंपनियों पर शिकंजा कसा। यक्ष प्रश्न, ठेका देने वाले नौकरशाहों-नेताओं ने कितना खाया, इसकी परतें कब उधड़ेंगी? अब ठेकेदारों पर कार्रवाई में तेजी दिखाने से क्या होगा? ठेकेदार तो अपना टेंडर भरते। यह तो देने वाले पर निर्भर, किस कंपनी को ठेका दे। सो सवाल, ठेका देते वक्त नौकरशाहों-नेताओं ने होश क्यों गंवाया?...
image
अब शुरू हुआ असली खेल
कॉमनवेल्थ खेलों के लिए लगाये गये टेन्ट, तंबू कनात उखड़ गये हैं. लेकिन असली खेल उसके बाद शुरू हुआ है. भारतीय जनता पार्टी बनाम कांग्रेस के इस खेल में राजनीति का स्वर्ण पदक कौन हासिल करेगा यह कहना मुश्किल है लेकिन जो खुलासे होंगे वे यह साबित कर देंगे कि खेल भारतीय राजनीति में पर्दे के पीछे असली समाजवाद कायम है. अगर भाजपा की सरकार में कांग्रेसी सुरेश कलमाड़ी कामनवेल्थ खेलों के लिए अगुआ बने रहते हैं तो कांग्रेस की सरकार में आठ सौ करोड़ का ठेका भाजपा के हितैषी सुधांशु मित्तल को मिल जाता है. ...
image
बताओ भला, सीएजी शीला और कलमाड़ी का क्या बिगाड़ लेगी?
कॉमनवेल्थ के आयोजक सफलता की खुमारी में हैं तो देश की जनता विजयादशमी के जश्न में डूबी है, ऐसे में रामायण के एक प्रसंग का जिक्र लाजिमी होगा। जब भगवान राम लंका पर फतह कर अयोध्या लौटे। राज्याभिषेक हो गया तब सिर्फ एक धोबी की टिप्पणी सुन राम ने अग्नि परीक्षा दे चुकी सीता को तज दिया था। पर कॉमनवेल्थ के आयोजकों पर न जाने कितने आरोप लग चुके, फिर भी किसी ठोस कार्रवाई की उम्मीद बेमानी। पहले भी जांच हुई, रपटे आईं लेकिन उन्हीं शीला दीक्षित ने सीएजी को ठेंगा दिखा दिया जिनके खिलाफ अब कामनवेल्थ खेलों में भ्रष्टाचार के खिलाफ जांच करने की बात कही जा रही है....
image
काश हर मस्जिद की खिडकी मंदिर में खुलती
6 दिसंबर, 1992 को जब विवादित ढांचा ढहाया गया, तब मैं जवान हो रहा था। बारहवीं में था। पिताजी उन दिनों बुलंदशहर में बतौर अध्यापक तैनात थे। हम सब उनके साथ ही रह रहे थे। दंगे भडक चुके थे। हमने छत पर चढकर दूर मकानों से उठती लपटों की आंच महसूस की थी। मौत के खौफ से बिलबिलाते लोगों की चीखें सुनी थीं। हैवानियत का नंगा नाच देखा था। 'जयश्री राम' और 'अल्लाह ओ अकबर' के नारों में भले ही ईश्वर और अल्लाह का नाम हो, लेकिन तब उन्हें सुनकर रीढ़ में बर्फ-सी जम जाती थी।...
image
ऐसे आदमी का सियासत में क्या काम?
कहां इकबाल,गालिब व फैज का शौक और कहां सियासत! जो भी हो पर पंजाब के कमजोर आर्थिक पक्ष व सियासत की गफलत में पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री (निलंबन के दूसरे दिन उन्हें पूर्व भी कर दिया गया है) मनप्रीत सिंह बादल पंजाब के उन अहम से मारे सियासतदानों से बिल्कुल अलग है जो सियासतदान गनमैनों के लाव लश्कर के बिना चलना अपनी तौहीन समझते हैं।...
image
आरटीआई का दिल है इंटरनेट
इन्टरनेट आरटीआई का दिल है, यह बात किसी आईटी प्रोफेसनल या इन्टरनेट सर्विस प्रोवाइडर द्वारा अथवा ईमेल सेवा प्रदाता कंपनी ने नहीं कही, बल्कि ऐसे शख्स श्री वजाहत हबीबुल्लाह ने कही, जो केन्द्रीय सूचना आयोग के मुख्य सूचना आयुक्त रहे हैं। जिस कार्यक्रम में मुख्य सूचना आयुक्त ने दिल की बात दिल से जोड़कर कही, उस कार्यक्रम में मैं भी मौजूद था। मैंने कार्यक्रम में आये भारत के विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों व अन्य देशों से आये विषय विशेषज्ञों से आरटीआई को इन्टरनेट के जरिए प्रोत्साहित करने की बात कही।...
Next
Tags
No tags for this article
सर्वाधिकार (अ)सुरक्षित

विस्फोट.कॉम में प्रकाशित सामग्री पर हमारी ओर से कोई कापीराइट नहीं है.

Powered by Vivvo CMS v4.1.2