Home | बात करामात | लूट की लड़ाई का नया मैदान बनेगा अफगानिस्तान

लूट की लड़ाई का नया मैदान बनेगा अफगानिस्तान

image

अफगानिस्तान अमेरिका के लिए दूसरा वियनताम साबित हो चुका है। यह सच विकीलीक्स के खुलासे के बाद आ चुका है। अमेरिका अफगानिस्तान से भागने की तैयारी में है। वीकीलीक्स ने इसकी जमीन तैयार कर दी है। अफगानिस्तान को अब अपनी नियति खुद तय करनी होगी। अमेरिका के जाने के बाद अफगानिस्तान में क्या होगा, यह दुनिया को दिखने लगा है।

अफगानिस्तान से नाटो फोर्स हटने के बाद अहम भूमिका पाकिस्तान, भारत, सोवियत रूस, चीन और मध्य एशिया के रूसी गणराज्यों की होगी। इसके लिए खूब जोड़तोड़ शुरू हो गई है। पाकिस्तान अपनी जोर लगा रहा है तो भारत अपनी। इस खेल में चीन और रूस की भूमिका भी दिलचस्प होगी। अमेरिकी फौजी की वापसी की सूचना सूंघने के बाद ही पाकिस्तान ने अफगानिस्ता पर दबाव बढ़ाना शुरू कर दिया है। खासकर पाकिस्तानी फौज के मुखिया परवेज कयानी ने हामिद करजई से मुलाकात में यह बता दिया है कि भारतीयों की ज्यादा मौजूदगी पाकिस्तान को पसंद नहीं है। दरअसल अब लड़ाई गरीब काबुल पर कब्जे को लेकर नहीं बल्कि अफगानिस्तान की 900 बिलियन डालर के खनिज रिजर्व को लेकर होगी, जिसकी खोज हाल ही में अमेरिकी वैज्ञानिकों ने की है। भारत की अफगान नीति को कई दृष्टि से देखना होगा। अफगान कबीलाई संस्कृति के आधार पर चलने वाला एक देश है, जहां के कबीले आपस में लड़ते है। इस देश के भूगोल और सांस्कृतिक पहचान के आधार पर पाकिस्तान यहां अपना पूरा हस्तक्षेप चाहता है। इस हस्तक्षेप को मजबूत करने के लिए पाकिस्तान पख्तून वर्चस्व वाले तालिबान को बढ़ावा देता है। गौरतलब है कि पाकिस्तान के खैबर पख्तूनखवा प्रांत में पख्तूनों की आबादी खासी है। पर अफगानिस्तान में पख्तून वर्चस्व को अन्य जनजातियां जिसमें उजबेक और ताजिक शामिल है, बरदाश्त नहीं करती है। इनकी संख्या उतरी अफगानिस्तान जिनकी सीमा मध्य एशिया के रूसी गणराज्यों से लगती है ज्यादा है। नाटो फोर्स के हटने के बाद अफगानिस्तान में एक और भीषण संघर्ष शुरू होगा, जो पाकिस्तान समर्थित तालिबान और अफगान सरकार के बीच होगा। अफगान सरकार निश्चित तौर पर तालिबान के सामने कमजोर पड़ेगी। मजबूरी में वहां की सरकार को उन देशों से सहारा लेना पड़ेगा जो सबसे ज्यादा नजदीक के पड़ोसी है।

वीकीलीक्स के खुलासे ने यह स्पष्ट कर दिया है कि तालिबान और पाकिस्तान के बीच जोरदार गठजोड़ है। इस खुलासे ने यह भी बताया कि भारत विरोधी सारी कार्रवाई अफगानिस्तान में तालिबान ही आईएसआई के इशारे पर कर रहा है। यहां तक की भारतीय अधिकारियों की हत्या के लिए ईनाम भी रखा गया है। यह सारा काम नाटो फोर्स की मौजूदगी में हो रहा है। अब यह सोचने की बात है कि जब नाटो फोर्स की मौजूदगी में यह हो रहा है तो नाटो फोर्स के जाने के बाद क्या होगा। दिलचस्प बात है कि अफगानिस्तान में अमेरिका समर्थित सता पर काबिज हामिद करजई सरकार भारी भ्रष्ट है। हामिद करजई के भाई का ड्रग तस्करी का बड़ा कारोबार है। हाल ही में अमेरिकी सहायता के रुप में मिले चार अरब डालर को अफगानिस्तान के नेताओं ने विकास कार्य में खर्च करने के बजाए विदेशों में अपने एकाउंटों में भेज दिए। ये भ्रष्ट नेता नाटो फोर्स के वापस जाने के बाद तालिबान से कितनी देर लड़ पाएंगे, यह समय ही बताएगा।

दरअसल अफगानिस्तान की अगली लड़ाई उतनी आसान नहीं होगी जितना सोचा जा रहा है। अगली लड़ाई गरीब अफगानिस्तान के काबुल पर कब्जे के लिए नहीं होगी। अगली लड़ाई अमीर अफगानिस्तान के खनिज पर कब्जे के लिए होगी। हाल ही में अमेरिकी वैज्ञानिकों ने 900 अरब डालर के खनिज रिजर्व की खोज की है। इसमें कोयला, लिथियम, लोहा समेत कई महत्वपूर्ण खनिज है। अफगानिस्तान में प्राकृतिक गैस का बड़ा भंडार है। हालांकि इसकी आरंभिक खोज रूसी वैज्ञानिकों ने ही की थी, लेकिन रूसी सेना के हटने के बाद खोज संबंधी दस्तावेज धूल फांक रहे थे। कुछ साल पहले जब अमेरिकी सेना को यह दस्तावेज हाथ लगे तो उन्होंने इस खोज को आगे बढ़ाया। अब अफगानिस्तान के इन प्राकृतिक संसाधनों पर नजर तालिबान, अलकायदा और अन्य फोर्सेस की है जिसमें नार्दन एलांयस भी शामिल है। इस पर नजर पाकिस्तान की भी है। इन संसाधनों पर कब्जे के लिए अफगानिस्तान में आगे भीषण लड़ाई होगी। इसमें कई बड़े माफिया और तस्कर भी शामिल होंगे। लेकिन इन सबों से अलग पाकिस्तान विरोधी सोवियत रूस और भारत भी इन संसाधनों के लूट का मतलब समझ रहे है। इसलिए संसाधनों की लूट को रोकने के लिए भी एक नया गुट तैयार करने की तैयारी हो चुकी है। इसमें भारत और सोवियत रूस शामिल होने की तैयारी में है। इसमें ईरान भी सहायता दे सकता है। क्योंकि शिया बहुल ईरान सुन्नी आतंकी गतिविधियों से काफी ज्यादा परेशान है। अभी तक सुन्नी गतिविधियों का केंद्र पाकिस्तान के बलूचिस्तान रहा है, जहां से आंतकी घूसकर ईरान में हमला करते है। ईरान नहीं चाहता है कि कोई कट्टर सुन्नी आतंकी गुट का कब्जा अफगानिस्तान पर हो सके। इसलिए ईरान अफगानिस्तान को लेकर भारत और सोवियत रूस को सहयोग करने को तैयार हो सकता है। लेकिन इन सबों से अलग चीन की नीति होगी जो निश्चित रुप से अफगानिस्तान को लेकर पाकिस्तानी नीति का सहयोग करेगी। हालांकि चीन में फैले मुस्लिम अलगाववाद को लेकर चीन भी परेशान है, इसके बावजूद चीन की भारत विरोधी नीति पाकिस्तान के समर्थन में बदल जाती है।

पाकिस्तान अफगानिस्तान में काफी एक्टिव हो चुका है। भारत को अपनी विदेश नीति और आक्रमक करनी होगी। पाकिस्तान का पहला जोर जलालाबाद और कंधार में काम कर रहे भारतीय कांसुलेट को बंद कराने को लेकर है। इस मसले को लेकर हामिद करजई से अपनी नाराजगी पाकिस्तान के फौजी मुखिया कयानी बता चुके है। पाकिस्तान का दूसरा जोर अफगानिस्तान में भारतीय कंपनियों द्वारा चलाए जा रहे विकास कार्यों को बंद कराने संबंधी है। पाकिस्तान खुद कहीं पर विकास कार्य कराने की क्षमता नहीं रखता है। वहां की निजी कंपनियां भी इतनी मजबूत नहीं है कि विदेशों में जाकर विकास का कार्य कर सके। जबकि भारत में सरकारी और प्राइवेट दोनों क्षेत्रों की कंपनियां विकास और खोज का काम तेजी से करती है। आने वाले दिनों में अफगानिस्तान गैस और पेट्रोलियम रिजर्व का एक बड़ा केंद्र बनेगा। इसमें भारतीय कंपनियों की भूमिका को लेकर पाकिस्तान डरा है। पाकिस्तान को पता है कि भारत में प्राइवेट सेक्टर के रिलांयस और सरकारी सेक्टर के ओएनजीसी जैसी कंपनियों में पूरे विश्व में अपने झंडे गाड़ दिए है। कहीं यह अफगानिस्तान में न ज्यादा घुस जाए इसका भय पाकिस्तान को है। रिलायंस जैसी कंपनियों के मधुर संबंध सारे मध्य एशिया के पेट्रोलियम बहुल देशों से है। इसका फायदा भी रिलांयस को मिल सकता है।

Subscribe to comments feed Comments (1 posted):

indrasingh on 06 August, 2010 21:53;03
avatar
अफगानिस्तान की कबीलाई संसकृति , कबिलाइयो का आपस में लड़ना , हजारो बरसो से लड़ रहे है / कभी ये एकदूसरे को मारकाट कर अपना पेट भरते थे , लेकिन अब सब बदल गया है , अब उन्हें बाहरी शक्तिया अपने फायदे के लिए लड़वा रही है / ये कबाइली खुद भी सुधरना नहीं चाहते है / अफगानिस्तान में इतनी अराजकता है, की इन कबीलों पर नियंत्रण करना किसी के बूते की बात नहीं है / ऐसे में इनकी खनिज सम्पदा पर दुनिया की नजर पड़ना स्वाभाविक है / और यदि मौका मिला तो अफगानिस्तान पर सबसे पहले पाकिस्तान ही कब्ज़ा करेगा / और यह भी सम्भव है की अमेरिकी अफगान से जाने से पहले खुद ही पाक का राज तिलक कर जाये /
Thumbs Up Thumbs Down
0
total: 1 | displaying: 1 - 1

Post your comment comment

Type in Hindi (हिन्दी में कमेन्ट करने के लिए यहां रोमन में लिखिए यह अपने आप हिन्दी में बदल देगा.)

Title :
Body
Powered by Vivvo CMS v4.1.2
Share |
  • email Email to a friend
  • print Print version

ईमेल से विस्फोटः अपना ईमेल यहां भरें और सब्सक्राइब करें:

Delivered by FeedBurner

Author info
image संजीव पाण्डेय छात्र राजनीति से पत्रकारिता में आये संजीव पाण्डेय ने कई अखबारों के लिए काम किया है. हाल-फिलहाल तक अमर उजाला में कार्यरत थे. वर्तमान में चंडीगढ़ में रहकर स्वतंत्र पत्रकारिता और लेखन. विस्फोट.कॉम के नियमित स्तंभलेखक.
Rate this article
0
More from बात करामात
Previous
image
अजमेर चार्जशीट और संघी उछल-कूद
बढ़ते पैमाने पर इसके साक्ष्य सामने आ रहे हैं कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आर एस एस) से जुड़े लोगों का आतंकवादी हमलों में हाथ रहा है। इन हालात में आर एस एस इस पुराने सूत्र पर चल रहा लगता है कि हमला ही सबसे अच्छा बचाव है। उसने 10 नवंबर को देशव्यापी विरोध कार्रवाइयों का आह्वान किया है। इन कार्रवाइयों में संघ के शीर्ष नेताओं के शामिल होने की बात कही जा रही है। बहरहाल, इसकी चर्चा हम जरा बाद में करेंगे।...
image
खुद ही खुदा बनने चला संघ
आर एस एस ने अब शायद बी जे पी को हाशिये पर लाने का मन बना लिया है .अपनी आबरू बचाने के लिए १० नवम्बर को आरएसएस के नेता खुद सडकों पर उतरेगें और धरना प्रदर्शन करेगें . उनकी शिकायत है कि यूपीए सरकार संघी आतंकवाद के ब्रैंड को प्रचारित करने में लगभग कामयाब हो गयी है और बीजेपी वाले कोई भी राजनीतिक पहल नहीं कर रहे हैं. नाराज़ संघी नेतृत्व अब खुद ही मैदान ले रहा है ....
image
शाबाश ओबामा, पहले दिन ही दस अरब डालर का बिजनेस
अपने भारत दौरे के पहले दिन ही बराक ओबामा दस अऱब डालर का बिजनेस कर गए। बेशक भारत को कुछ न मिले। पर भारत ओबामा को काफी कुछ देगा। भारत अमेरिकी बेरोजगारी को दूर करेगा। बेशक आतंकी हमलों से संबंधित भाषण में ओबामा ने पाकिस्तान का नाम नहीं लिया, पर भारत ने अपनी सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ी। भारत सरकार और भारत के प्राइवेट कारपोरेट ने ओबामा को खुश कर दिया है। चीन से परेशान बराक ओबामा को भारत दौरे से राहत मिली है।...
image
भारत के रुख से चीन बेचैन
इस समय चीन बैचेन है। बैचेनी का कारण भारत की विस्तारवादी विदेश नीति है। इस विदेश नीति के तहत भारत ने उन देशों से दोस्ती बढ़ानी शुरू कर दी है, जो देश चीन से किसी न किसी मसले पर भीड़े है। चीन काफी बैचेने से भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की हाल ही में हुई विदेश यात्रा और बराक ओबामा का नवंबर के दूसरे सप्ताह में होने वाली दक्षिण एशिया की यात्रा पर नजर रखे है। भारतीय प्रधानमंत्री की जापान, मलेशिया, दक्षिण कोरिया, वियतनाम यात्रा की आलोचना चीनी अखबार पीपुल्स डेली कर रहा है। जबकि ओबामा की यात्रा को भी चीनी अखबार विस्तारवादी यात्रा बता रहा है।...
image
चड्ढी पहन के फूल खिलाने वाले उपेक्षित
छत्तीसगढ़ के सन्दर्भ में कुछ साल पहले ‘ विकास बनाम संस्कृति ’ पर चर्चा करते हुए डा. रमन सिंह ने एक बड़ी अच्छी बात कही थी. बकौल डा. सिंह ‘आखिर कब तक आप संस्कृति के नाम पर गरीब आदिवासियों के सिर पर सिंह लगा उन्हें नचाते रहेंगे ? उनको भी विकास और समाज की मुख्यधारा में शामिल होने का अवसर दीजिए.’ तो ज़ाहिर सी बात है कि अगर हम प्रदेश को बदलते वैश्विक परिवेश के अनुसार आगे बढते और विकसित प्रदेश के रूप में उसकी पहचान बनाना देखना चाहते हों तो हमें नवाचार को बढ़ावा देना होगा....
image
बस, एक सरदार चाहिए कश्मीर के लिए!
कश्मीर समस्या ने इस मिथक को भी तोड़ दिया की विकास की योजनाओं और बुनियादी अवशक्ताओ की पूर्ति से किसी भी समस्या का हल ढूंढा जा सकता है ,कश्मीर में वो सब प्रयास विफल रहे है। वो हाथ जो डल झील में नाव चलाते थे, अब पत्थर-बाजी में शरीक है। इन स्थितियों में तो ऐसा लगता है काश आज सरदार पटेल के कद और राजनीतिक दृढता वाला कोई नेता देश में होता तो अब तक ये विवाद कब का हल हो गया होता। ...
image
शुक्र मनाओ कि तुम भारत में हो अरुंधती
भारतीय समाज में बुद्धजीवी का दर्जा पा चुकी अरुंधती रॉय ने कहा है कि कश्मीर कभी भी भारत का अभिन्न हिस्सा रहा ही नहीं है. गिलानी दिल्ली में सेमिनार में कह रहें है कि उन्हें आज़ादी से कम कुछ भी नहीं चाहिए. गिलानी अगर ऐसी बात कहें तो कोई हैरानी नहीं होती लेकिन अरुंधती ऐसा कहें तो आश्चर्य होता है. हालांकि इसके पहले भी अरुंधती रॉय एक ऐसा ही बयान दे चुकी हैं. तब उन्होंने मावोवाद का समर्थन किया था. कश्मीर को भारत का अभिन्न हिस्सा ना मानने सम्बन्धी बयान वहां पर अपनी जान कि बाज़ी लगा रहे जवानों के लिए एक तमाचा है. साथ ही शेष देश के लोगों के लिए क्षोभ और शर्मिंदगी की वजह है....
image
आइये अरुंधती को लानत भेंजे
उसका बस चले तो वो हिंदुस्तान के सिर्फ इसलिए टुकड़े टुकड़े कर दे क्यूंकि ऐसा करने से वो भीड़ से अलग नजर आएगी। उसके पास हत्याओं को वाजिब ठहराने के तमाम तर्क हमेशा मौजूद रहते हैं ,क्यूंकि इसे वो खुद को महान साबित करने का औजार समझती है। संभव है इसके बहाने वो नोबेल पुरस्कार पाने की कोशिश कर रही हो। वो वामपंथ का ऐसा क्रूर चेहरा है जिसका इस्तेमाल मीडिया कभी अपनी टीआरपी बढाने में तो कभी व्यवस्था के विरुद्ध अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए करता है। संभव है बहुतों को उससे मोहब्बत हो लेकिन हम अरुंधती को लानत भेजते हैं क्योंकि उसे राष्ट्र के अस्तित्व से नफरत है।...
image
टुम बोले टुम बोले हम टो टुप्पई टाप!
पुरानी कहानी है कि एक परिवार के तीन तोतलों की शादी नहीं हो पा रही थी। पिता ने हिदायत दी कि इस बार जो लडकी वालों के सामने बोलेगा उसको घर से निकाल दिया जाएगा। लकड़ी वाले आए, बडे बोला -‘पितादी ती बात याद है न।‘‘ मंझला बोला -‘‘टुप्प भईया।‘‘ छोटा बोल उठा -‘‘टुम बोले टुम बोले हम टो टुप्पई टाप!‘‘ इस तरह तीनों की पोल खुल गई। कांग्रेसनीत केंद्र सरकार में भी कमोबेश एसा ही कुछ होता दिख रहा है।...
image
संघ को बदनाम करने की कांग्रेसी साजिश
राजस्थान सरकार के आतंकवाद विरोधी दस्ते ने अजमेर दरगाह शरीफ पर कुछ साल पहले हुूए बम धमाके के मामले में कुछ तथाकथित अभियुक्तों के खिलाफ अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश के न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया है। इस आरोप पत्र में जिन आरोपियों को नाम हैं उनमें इन्द्रेश कुमार का नाम नहीं है। यहां तक का किस्सा सामान्य जांच प्रक्रिया का अंग है। परंतु उसके बाद की कहानी राजनैतिक कहानी है।...
image
सामी नहीं, कांग्रेस के मुंह पर कालिख
कहने के लिए भले ही छत्तीसगढ़ कांग्रेस में केंद्रीय राज्य मंत्री वी नारायण सामी पर कालिख फेंके जाने का मुद्दा शांत होता दिख रहा हो लेकिन इसकी गूंज अभी लंबे समय तक सुनाई देगी। हकीकत यह है कि यहां कांग्रेस की गुटबाजी को आलाकमान अपना पूरा दम लगाकर भी शांत नहीं कर सकता। प्रभारी के रूप में सामी की यहां यह दूसरी बार फजीहत हुई है। मंगलवार को पीसीसी प्रतिनिधियों की बैठक में जब महज एक लाइन का प्रस्ताव पारित करवाने के लिए सामी यहां पहुंचे थे तो कांग्रेस भवन के बाहर ही उन पर काली स्याही फेंकी गई जो उनके चेहरे और कपड़े पर होते हुए उनके साथ कार से उतरे शहर कांग्रेस अध्यक्ष इंदरचंद धाड़ीवाल पर भी पड़े।...
image
अब देखिए राजनीति का कॉमनवेल्थ
कॉमनवेल्थ घोटाले की कड़ी से कड़ी जुडऩे लगी। पहले दिन बीजेपी नेता सुधांशु मित्तल निशाने पर रहे, तो दूसरे दिन खेल गांव बनाने वाली कंपनी एम्मार-एमजीएफ का खेल बिगड़ गया। डीडीए के पास जमा 183 करोड़ की बैंक गारंटी जब्ती का नोटिस जारी हो गया। पर अभी तो सिर्फ ठेका लेने वाली कंपनियों पर शिकंजा कसा। यक्ष प्रश्न, ठेका देने वाले नौकरशाहों-नेताओं ने कितना खाया, इसकी परतें कब उधड़ेंगी? अब ठेकेदारों पर कार्रवाई में तेजी दिखाने से क्या होगा? ठेकेदार तो अपना टेंडर भरते। यह तो देने वाले पर निर्भर, किस कंपनी को ठेका दे। सो सवाल, ठेका देते वक्त नौकरशाहों-नेताओं ने होश क्यों गंवाया?...
image
अब शुरू हुआ असली खेल
कॉमनवेल्थ खेलों के लिए लगाये गये टेन्ट, तंबू कनात उखड़ गये हैं. लेकिन असली खेल उसके बाद शुरू हुआ है. भारतीय जनता पार्टी बनाम कांग्रेस के इस खेल में राजनीति का स्वर्ण पदक कौन हासिल करेगा यह कहना मुश्किल है लेकिन जो खुलासे होंगे वे यह साबित कर देंगे कि खेल भारतीय राजनीति में पर्दे के पीछे असली समाजवाद कायम है. अगर भाजपा की सरकार में कांग्रेसी सुरेश कलमाड़ी कामनवेल्थ खेलों के लिए अगुआ बने रहते हैं तो कांग्रेस की सरकार में आठ सौ करोड़ का ठेका भाजपा के हितैषी सुधांशु मित्तल को मिल जाता है. ...
image
बताओ भला, सीएजी शीला और कलमाड़ी का क्या बिगाड़ लेगी?
कॉमनवेल्थ के आयोजक सफलता की खुमारी में हैं तो देश की जनता विजयादशमी के जश्न में डूबी है, ऐसे में रामायण के एक प्रसंग का जिक्र लाजिमी होगा। जब भगवान राम लंका पर फतह कर अयोध्या लौटे। राज्याभिषेक हो गया तब सिर्फ एक धोबी की टिप्पणी सुन राम ने अग्नि परीक्षा दे चुकी सीता को तज दिया था। पर कॉमनवेल्थ के आयोजकों पर न जाने कितने आरोप लग चुके, फिर भी किसी ठोस कार्रवाई की उम्मीद बेमानी। पहले भी जांच हुई, रपटे आईं लेकिन उन्हीं शीला दीक्षित ने सीएजी को ठेंगा दिखा दिया जिनके खिलाफ अब कामनवेल्थ खेलों में भ्रष्टाचार के खिलाफ जांच करने की बात कही जा रही है....
image
काश हर मस्जिद की खिडकी मंदिर में खुलती
6 दिसंबर, 1992 को जब विवादित ढांचा ढहाया गया, तब मैं जवान हो रहा था। बारहवीं में था। पिताजी उन दिनों बुलंदशहर में बतौर अध्यापक तैनात थे। हम सब उनके साथ ही रह रहे थे। दंगे भडक चुके थे। हमने छत पर चढकर दूर मकानों से उठती लपटों की आंच महसूस की थी। मौत के खौफ से बिलबिलाते लोगों की चीखें सुनी थीं। हैवानियत का नंगा नाच देखा था। 'जयश्री राम' और 'अल्लाह ओ अकबर' के नारों में भले ही ईश्वर और अल्लाह का नाम हो, लेकिन तब उन्हें सुनकर रीढ़ में बर्फ-सी जम जाती थी।...
image
ऐसे आदमी का सियासत में क्या काम?
कहां इकबाल,गालिब व फैज का शौक और कहां सियासत! जो भी हो पर पंजाब के कमजोर आर्थिक पक्ष व सियासत की गफलत में पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री (निलंबन के दूसरे दिन उन्हें पूर्व भी कर दिया गया है) मनप्रीत सिंह बादल पंजाब के उन अहम से मारे सियासतदानों से बिल्कुल अलग है जो सियासतदान गनमैनों के लाव लश्कर के बिना चलना अपनी तौहीन समझते हैं।...
image
आरटीआई का दिल है इंटरनेट
इन्टरनेट आरटीआई का दिल है, यह बात किसी आईटी प्रोफेसनल या इन्टरनेट सर्विस प्रोवाइडर द्वारा अथवा ईमेल सेवा प्रदाता कंपनी ने नहीं कही, बल्कि ऐसे शख्स श्री वजाहत हबीबुल्लाह ने कही, जो केन्द्रीय सूचना आयोग के मुख्य सूचना आयुक्त रहे हैं। जिस कार्यक्रम में मुख्य सूचना आयुक्त ने दिल की बात दिल से जोड़कर कही, उस कार्यक्रम में मैं भी मौजूद था। मैंने कार्यक्रम में आये भारत के विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों व अन्य देशों से आये विषय विशेषज्ञों से आरटीआई को इन्टरनेट के जरिए प्रोत्साहित करने की बात कही।...
Next
Tags
No tags for this article
सर्वाधिकार (अ)सुरक्षित

विस्फोट.कॉम में प्रकाशित सामग्री पर हमारी ओर से कोई कापीराइट नहीं है.

Powered by Vivvo CMS v4.1.2