Home | बात करामात | सिर्फ आर्थिक अपराध नहीं है जन धन की लूट

सिर्फ आर्थिक अपराध नहीं है जन धन की लूट

image

पिछले कुछ समय से ऐसा कोई सप्ताह नहीं बीतता जब समाचार माध्यमों में किसी न किसी सरकारी अधिकारी, राजनेता, या ठेकेदार के यहाँ पड़े छापों में करोड़ों रुपयों का अवैध धन और किलो की तौल में सोना निकलने का समाचार नहीं आता। समाचार माध्यमों का आम पाठक, श्रोता या दर्शक इसे कौतूहल या ईर्षा के भाव से देखता है और निरीह सा अपनी व्यवस्था में आस्था घटाते हुये चुप बैठ जाता है। इन समाचारों से केवल अल्पकालीन सनसनी भर पैदा होती है, और फिर आरोपियों को मामला रफा दफा करने के लिए पर्याप्त समय देते हुये ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है।

लोग यह मानते हुए कि इस देश में कुछ नहीं बदल सकता उस घटना को भूलने लगते हैं। आरोपी यथावत अपना शानदार जीवन जी रहे होते हैं उनके ऐश और सम्मान में कोई अंतर नहीं आता उल्टे समाज में उनकी दबंगई और बढ जाती है क्योंकि इतने पक्के सबूत के बाद भी लोगों को लगता है कि सरकार भी इसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती। अपनी सुरक्षा में वे और ज्यादा कठोर व आक्रामक हो जाते हैं।

हमारे लोकतंत्र में शोषण का रास्ता बहुत पेंचदार है जिससे जनता को अपना शत्रु पता ही नहीं चलता। सरकार जनता से धन वसूलती है और उसे टैक्स कहती है, उसका एक बड़ा हिसा जिस तरह से खर्च करती है उसे देश की सुरक्षा, जनहित या विकास कहती है। इस सुरक्षा, जनहित और विकास के नाम पर ही सारा खेल खेला जाता है। रोचक यह है कि देश में काम करने वाले राजनीतिक दल इस अप्रत्यक्ष शोषण के खिलाफ कभी आन्दोलन खड़ा नहीं करते जबकि यह सीधा सीधा आर्थिक अपराध ही नहीं अपितु दण्डनीय अपराध भी है। मध्य प्रदेश में अकेले एक स्वास्थ विभाग के मामूली से अधिकारी के पास से सौ करोड़ रुपयों की अवैध कमाई का पता चला था, उसके बाद विभाग के मंत्री के भाई भतीजों के यहां से भी इतनी ही राशियाँ बरामद हुयी थीं। विभाग के लोग बताते हैं कि ये तो बहुत ही मामूली से नमूने हैं इन से भी बड़े सैकड़ों मगरमच्छ तो अभी भी धन के सरोवर में तैर रहे हैं। यहाँ केवल उनकी काली कमाई का सवाल ही नहीं है अपितु यह कमाई उन्होंने जनस्वास्थ में खर्च होने वाले जिस बजट में से की है वह आम जनता के स्वास्थ के साथ आपराधिक खिलवाड़ का मामला है। उनके इस अपराध के कारण हजारों की संख्या में वे सामान्य लोग असमय ही काल कवलित हो गये जिन्हें अगर इलाज और उचित दवा मिल जाती तो उनकी जान बचाई जा सकती थी। लाखों की संख्या में लोग सरकारी अस्पतालों से मिली नकली दबाइयों के कारण स्वस्थ नहीं हो सके या और अधिक बीमार और अपंग हो गये। कभी पंजाब और महाराष्ट्र में लोक सेवा आयोग के सचिव करोड़ों रुपयों के साथ पकड़े गये थे जिनके द्वारा चयनित अपात्रों के सहारे प्रशासन चल रहा है। उन लोगों ने अपनी नियुक्ति के लिए चुकाये गये धन को कितने गुना वसूला होगा और प्रशासन में क्या न्याय किया होगा इसकी सहज ही कल्पना की जा सकती है।

अपनी काली कमाई करने के लिए ये लोग मूल रूप से हत्यारे हैं और इनका अपराध मय सबूतों के सामने आ चुका है फिर भी वे आज समाज में गर्व से सिर ऊंचा करके घूम रहे हैं। मंत्रीजी का पद यथावत है और वे उस पद के प्रभाव से मामले को रफा दफा करने में लगे हैं। आयकर विभाग का काम केवल सामने आई सम्पत्ति पर टैक्स और मामूली दण्ड की राशि वसूलने तक सीमित है, उसे इस बात से कोई मतलब नहीं है कि उक्त राशि किसने कैसे कमाई है और यह राशि हजारों लोगों की अप्रत्यक्ष हत्या करके वसूली गयी है। राज्य सरकारें स्वयं ही इसमें सम्मलित हैं इसलिए उसकी कार्यवाही पहले तो होती ही नहीं है और यदि हो भी जाये तो वह ऐसी होती है जिसमें से आरोपी न केवल आसानी से निकल जाता है अपितु अपनी पिछली भरपाई भी कर लेता है। दण्ड का एक उद्देश्य दूसरे सम्भावित अपराधियों के मन में एक भय पैदा करना भी होता है, किंतु जब सामने आये अपराधियों को दण्ड नहीं मिलता और वे ईर्षायोग्य जीवन शैली जीते नजर आते हैं तो उससे प्रतिदिन नये नये लोग अपराधों के लिए प्रोत्साहित होते हैं।

एक मतदाता भी जब यह पाता है कि उसके मत से कुछ भी नहीं होने जा रहा तो वह अपने मत को उपलब्ध तात्कालिक लाभ से ही भुनाने की कोशिश करता हुआ पूरे लोकतंत्र को ही चूना लगा देता है। अपराधी बड़ी शान से खरीदे हुये वोटों से जनता के विश्वास की दुहाई देता हुआ विधानसभा में पहुँचता है और मंत्री पद सुशोभित करता है। सड़कें अपना जीवन चार दिन भी नहीं जी पातीं और उनके गड्ढों से न जाने कितने वाहन फिसलते और गिरते रहते हैं सैकड़ों सम्भानाशील युवा सड़कों के इन गड्ढों के शिकार होकर दुर्घटना में प्रति वर्ष काल के गाल में समा जाते है, पर इंजीनियर, ठेकेदार और मंत्री के घरों में सोने की बरसात होती रहती है। उनके बंगले कभी नहीं गिरते। सिंचाई मंत्री के यहाँ बोरों में नोट भरे रहते हैं और उनके अधिकारियों के बेड में नोट बिछे रहते हैं। वहीं सूखे में कर्ज न चुका पाने के कारण किसान आत्म हत्या करते रहते हैं। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश भी स्वीकार करते हैं कि तीस प्रतिशत न्यायाधीश भ्रष्ट हैं और यह आंकड़ा उनका अनुमान भर है यह कई गुना कम या ज्यादा भी हो सकता है। किसी भी काम के लिए किसी को भी कितने ही दिन का स्टे मिल सकता है, भले ही वह स्टे न्याय को टालने के लिए ही क्यों न लिय जा रहा हो। शिकायतों पर जाँच बैठा दी जाती है जिसका कार्यकाल अनिश्चित काल तक बढता रहता है। ऐसा एक जगह से ही नहीं होता है अपितु अब यही तरीका सब जगह अपनाया जाने लगा है और इतने बड़े बड़े नक्कारखाने पैदा हो गये हैं कि उनमें तूतियों की आवाजें कहीं नहीं सुनायी देतीं। कुछ ज्यादा आवाज पैदा करने वाली तूतियों को शांत कर दिया जाता है।

इस हम्माम में न केवल विरोधी दल भी सम्मलित हैं अपितु पुलिस प्रशासन और मीडिया भी हिस्सेदार है। पुल धसक रहे हैं, भवन गिर रहे हैं, बाँध रिस रहे हैं, खेती सूख रही है, लोगों को इलाज नहीं मिल पाता, बच्चे कुपोषित हैं, शिक्षा का निजीकरण और निजीकरण से लूट मची हुयी है, जरूरी वस्तुयें लागत मूल्य और उपलब्धता के अनुपात से भी मँहगी हो रही हैं। दलित, पिछड़े, आदिवासी, महिला और अल्प्संख्यकों को सशक्तिकरण के नाम पर अरबों रुपयों का बण्टाढार हो रहा है पर उनकी दशा में कोई परिवर्तन होता नहीं दिखता। गरीबी, बेरोजगारी और अपराध दिन प्रति दिन वृद्धि पर हैं। सीमा पर अनावश्यक तनाव पैदा कर रक्षा खर्चों में बजट का बड़ा हिस्सा  व्यय किया जाता है, जिसका विवरण गोपनीय रहता है। किंतु जनता को अपना दुश्मन सीधे सीधे दिखाई नहीं देता। सरकारें आये दिन अखबारों में पूरे पूरे पृष्ठों के विज्ञापन और उन विज्ञापनों में अपनी उपलब्धियाँ बखानती रहती रहती हैं जो राष्ट्रीय या प्रदेश स्तर की होती हैं। यदि यही उपलब्धियाँ ग्राम स्तर पर लाभांवित  के नाम सहित छोटे छोटे अखबारों में प्रकाशित की जायें तब पता चलेगा कि इनकी सच्चाई क्या है।

आर्थिक अपराधों के खिलाफ मारे गये छापों में उस अपराध के मूल तत्व को पहचाना जाना जरूरी है। यह गैरकानूनी ढंग से केवल मुद्रा का संचयन भर नहीं है अपितु जिन लोगों का इस पर अधिकार था, या जिनके उपयोग के लिए यह राशि जनता से वसूली गयी थी उनके हित में उपयोग न करके उन्हें कुपोषण, बीमारी, और मौत के मुँह में झोंकने की यह हत्यारी मुहिम है और जनता को गलत जानकारी से धोखा देने का प्रयास है।

Subscribe to comments feed Comments (1 posted):

Krishna Baraskar on 07 October, 2010 13:59;19
avatar
bahut achha jankariyo se bharaa lekh
Thumbs Up Thumbs Down
0
total: 1 | displaying: 1 - 1

Post your comment comment

Type in Hindi (हिन्दी में कमेन्ट करने के लिए यहां रोमन में लिखिए यह अपने आप हिन्दी में बदल देगा.)

Title :
Body
Powered by Vivvo CMS v4.1.2
Share |
  • email Email to a friend
  • print Print version

ईमेल से विस्फोटः अपना ईमेल यहां भरें और सब्सक्राइब करें:

Delivered by FeedBurner

Author info
image वीरेन्द् जैन सन 1969 से देश की विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हो रहे वीरेन्द्र जैन जनवादी लेखक संघ के भोपाल ईकाई के अध्यक्ष रहे हैं. व्यंग पर चार पुस्तकें प्रकाशित. संप्रति भोपाल में निवास और स्वतंत्र लेखन. संपर्क:j_virendra@yahoo.com
Rate this article
0
More from बात करामात
Previous
image
अजमेर चार्जशीट और संघी उछल-कूद
बढ़ते पैमाने पर इसके साक्ष्य सामने आ रहे हैं कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आर एस एस) से जुड़े लोगों का आतंकवादी हमलों में हाथ रहा है। इन हालात में आर एस एस इस पुराने सूत्र पर चल रहा लगता है कि हमला ही सबसे अच्छा बचाव है। उसने 10 नवंबर को देशव्यापी विरोध कार्रवाइयों का आह्वान किया है। इन कार्रवाइयों में संघ के शीर्ष नेताओं के शामिल होने की बात कही जा रही है। बहरहाल, इसकी चर्चा हम जरा बाद में करेंगे।...
image
खुद ही खुदा बनने चला संघ
आर एस एस ने अब शायद बी जे पी को हाशिये पर लाने का मन बना लिया है .अपनी आबरू बचाने के लिए १० नवम्बर को आरएसएस के नेता खुद सडकों पर उतरेगें और धरना प्रदर्शन करेगें . उनकी शिकायत है कि यूपीए सरकार संघी आतंकवाद के ब्रैंड को प्रचारित करने में लगभग कामयाब हो गयी है और बीजेपी वाले कोई भी राजनीतिक पहल नहीं कर रहे हैं. नाराज़ संघी नेतृत्व अब खुद ही मैदान ले रहा है ....
image
शाबाश ओबामा, पहले दिन ही दस अरब डालर का बिजनेस
अपने भारत दौरे के पहले दिन ही बराक ओबामा दस अऱब डालर का बिजनेस कर गए। बेशक भारत को कुछ न मिले। पर भारत ओबामा को काफी कुछ देगा। भारत अमेरिकी बेरोजगारी को दूर करेगा। बेशक आतंकी हमलों से संबंधित भाषण में ओबामा ने पाकिस्तान का नाम नहीं लिया, पर भारत ने अपनी सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ी। भारत सरकार और भारत के प्राइवेट कारपोरेट ने ओबामा को खुश कर दिया है। चीन से परेशान बराक ओबामा को भारत दौरे से राहत मिली है।...
image
भारत के रुख से चीन बेचैन
इस समय चीन बैचेन है। बैचेनी का कारण भारत की विस्तारवादी विदेश नीति है। इस विदेश नीति के तहत भारत ने उन देशों से दोस्ती बढ़ानी शुरू कर दी है, जो देश चीन से किसी न किसी मसले पर भीड़े है। चीन काफी बैचेने से भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की हाल ही में हुई विदेश यात्रा और बराक ओबामा का नवंबर के दूसरे सप्ताह में होने वाली दक्षिण एशिया की यात्रा पर नजर रखे है। भारतीय प्रधानमंत्री की जापान, मलेशिया, दक्षिण कोरिया, वियतनाम यात्रा की आलोचना चीनी अखबार पीपुल्स डेली कर रहा है। जबकि ओबामा की यात्रा को भी चीनी अखबार विस्तारवादी यात्रा बता रहा है।...
image
चड्ढी पहन के फूल खिलाने वाले उपेक्षित
छत्तीसगढ़ के सन्दर्भ में कुछ साल पहले ‘ विकास बनाम संस्कृति ’ पर चर्चा करते हुए डा. रमन सिंह ने एक बड़ी अच्छी बात कही थी. बकौल डा. सिंह ‘आखिर कब तक आप संस्कृति के नाम पर गरीब आदिवासियों के सिर पर सिंह लगा उन्हें नचाते रहेंगे ? उनको भी विकास और समाज की मुख्यधारा में शामिल होने का अवसर दीजिए.’ तो ज़ाहिर सी बात है कि अगर हम प्रदेश को बदलते वैश्विक परिवेश के अनुसार आगे बढते और विकसित प्रदेश के रूप में उसकी पहचान बनाना देखना चाहते हों तो हमें नवाचार को बढ़ावा देना होगा....
image
बस, एक सरदार चाहिए कश्मीर के लिए!
कश्मीर समस्या ने इस मिथक को भी तोड़ दिया की विकास की योजनाओं और बुनियादी अवशक्ताओ की पूर्ति से किसी भी समस्या का हल ढूंढा जा सकता है ,कश्मीर में वो सब प्रयास विफल रहे है। वो हाथ जो डल झील में नाव चलाते थे, अब पत्थर-बाजी में शरीक है। इन स्थितियों में तो ऐसा लगता है काश आज सरदार पटेल के कद और राजनीतिक दृढता वाला कोई नेता देश में होता तो अब तक ये विवाद कब का हल हो गया होता। ...
image
शुक्र मनाओ कि तुम भारत में हो अरुंधती
भारतीय समाज में बुद्धजीवी का दर्जा पा चुकी अरुंधती रॉय ने कहा है कि कश्मीर कभी भी भारत का अभिन्न हिस्सा रहा ही नहीं है. गिलानी दिल्ली में सेमिनार में कह रहें है कि उन्हें आज़ादी से कम कुछ भी नहीं चाहिए. गिलानी अगर ऐसी बात कहें तो कोई हैरानी नहीं होती लेकिन अरुंधती ऐसा कहें तो आश्चर्य होता है. हालांकि इसके पहले भी अरुंधती रॉय एक ऐसा ही बयान दे चुकी हैं. तब उन्होंने मावोवाद का समर्थन किया था. कश्मीर को भारत का अभिन्न हिस्सा ना मानने सम्बन्धी बयान वहां पर अपनी जान कि बाज़ी लगा रहे जवानों के लिए एक तमाचा है. साथ ही शेष देश के लोगों के लिए क्षोभ और शर्मिंदगी की वजह है....
image
आइये अरुंधती को लानत भेंजे
उसका बस चले तो वो हिंदुस्तान के सिर्फ इसलिए टुकड़े टुकड़े कर दे क्यूंकि ऐसा करने से वो भीड़ से अलग नजर आएगी। उसके पास हत्याओं को वाजिब ठहराने के तमाम तर्क हमेशा मौजूद रहते हैं ,क्यूंकि इसे वो खुद को महान साबित करने का औजार समझती है। संभव है इसके बहाने वो नोबेल पुरस्कार पाने की कोशिश कर रही हो। वो वामपंथ का ऐसा क्रूर चेहरा है जिसका इस्तेमाल मीडिया कभी अपनी टीआरपी बढाने में तो कभी व्यवस्था के विरुद्ध अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए करता है। संभव है बहुतों को उससे मोहब्बत हो लेकिन हम अरुंधती को लानत भेजते हैं क्योंकि उसे राष्ट्र के अस्तित्व से नफरत है।...
image
टुम बोले टुम बोले हम टो टुप्पई टाप!
पुरानी कहानी है कि एक परिवार के तीन तोतलों की शादी नहीं हो पा रही थी। पिता ने हिदायत दी कि इस बार जो लडकी वालों के सामने बोलेगा उसको घर से निकाल दिया जाएगा। लकड़ी वाले आए, बडे बोला -‘पितादी ती बात याद है न।‘‘ मंझला बोला -‘‘टुप्प भईया।‘‘ छोटा बोल उठा -‘‘टुम बोले टुम बोले हम टो टुप्पई टाप!‘‘ इस तरह तीनों की पोल खुल गई। कांग्रेसनीत केंद्र सरकार में भी कमोबेश एसा ही कुछ होता दिख रहा है।...
image
संघ को बदनाम करने की कांग्रेसी साजिश
राजस्थान सरकार के आतंकवाद विरोधी दस्ते ने अजमेर दरगाह शरीफ पर कुछ साल पहले हुूए बम धमाके के मामले में कुछ तथाकथित अभियुक्तों के खिलाफ अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश के न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया है। इस आरोप पत्र में जिन आरोपियों को नाम हैं उनमें इन्द्रेश कुमार का नाम नहीं है। यहां तक का किस्सा सामान्य जांच प्रक्रिया का अंग है। परंतु उसके बाद की कहानी राजनैतिक कहानी है।...
image
सामी नहीं, कांग्रेस के मुंह पर कालिख
कहने के लिए भले ही छत्तीसगढ़ कांग्रेस में केंद्रीय राज्य मंत्री वी नारायण सामी पर कालिख फेंके जाने का मुद्दा शांत होता दिख रहा हो लेकिन इसकी गूंज अभी लंबे समय तक सुनाई देगी। हकीकत यह है कि यहां कांग्रेस की गुटबाजी को आलाकमान अपना पूरा दम लगाकर भी शांत नहीं कर सकता। प्रभारी के रूप में सामी की यहां यह दूसरी बार फजीहत हुई है। मंगलवार को पीसीसी प्रतिनिधियों की बैठक में जब महज एक लाइन का प्रस्ताव पारित करवाने के लिए सामी यहां पहुंचे थे तो कांग्रेस भवन के बाहर ही उन पर काली स्याही फेंकी गई जो उनके चेहरे और कपड़े पर होते हुए उनके साथ कार से उतरे शहर कांग्रेस अध्यक्ष इंदरचंद धाड़ीवाल पर भी पड़े।...
image
अब देखिए राजनीति का कॉमनवेल्थ
कॉमनवेल्थ घोटाले की कड़ी से कड़ी जुडऩे लगी। पहले दिन बीजेपी नेता सुधांशु मित्तल निशाने पर रहे, तो दूसरे दिन खेल गांव बनाने वाली कंपनी एम्मार-एमजीएफ का खेल बिगड़ गया। डीडीए के पास जमा 183 करोड़ की बैंक गारंटी जब्ती का नोटिस जारी हो गया। पर अभी तो सिर्फ ठेका लेने वाली कंपनियों पर शिकंजा कसा। यक्ष प्रश्न, ठेका देने वाले नौकरशाहों-नेताओं ने कितना खाया, इसकी परतें कब उधड़ेंगी? अब ठेकेदारों पर कार्रवाई में तेजी दिखाने से क्या होगा? ठेकेदार तो अपना टेंडर भरते। यह तो देने वाले पर निर्भर, किस कंपनी को ठेका दे। सो सवाल, ठेका देते वक्त नौकरशाहों-नेताओं ने होश क्यों गंवाया?...
image
अब शुरू हुआ असली खेल
कॉमनवेल्थ खेलों के लिए लगाये गये टेन्ट, तंबू कनात उखड़ गये हैं. लेकिन असली खेल उसके बाद शुरू हुआ है. भारतीय जनता पार्टी बनाम कांग्रेस के इस खेल में राजनीति का स्वर्ण पदक कौन हासिल करेगा यह कहना मुश्किल है लेकिन जो खुलासे होंगे वे यह साबित कर देंगे कि खेल भारतीय राजनीति में पर्दे के पीछे असली समाजवाद कायम है. अगर भाजपा की सरकार में कांग्रेसी सुरेश कलमाड़ी कामनवेल्थ खेलों के लिए अगुआ बने रहते हैं तो कांग्रेस की सरकार में आठ सौ करोड़ का ठेका भाजपा के हितैषी सुधांशु मित्तल को मिल जाता है. ...
image
बताओ भला, सीएजी शीला और कलमाड़ी का क्या बिगाड़ लेगी?
कॉमनवेल्थ के आयोजक सफलता की खुमारी में हैं तो देश की जनता विजयादशमी के जश्न में डूबी है, ऐसे में रामायण के एक प्रसंग का जिक्र लाजिमी होगा। जब भगवान राम लंका पर फतह कर अयोध्या लौटे। राज्याभिषेक हो गया तब सिर्फ एक धोबी की टिप्पणी सुन राम ने अग्नि परीक्षा दे चुकी सीता को तज दिया था। पर कॉमनवेल्थ के आयोजकों पर न जाने कितने आरोप लग चुके, फिर भी किसी ठोस कार्रवाई की उम्मीद बेमानी। पहले भी जांच हुई, रपटे आईं लेकिन उन्हीं शीला दीक्षित ने सीएजी को ठेंगा दिखा दिया जिनके खिलाफ अब कामनवेल्थ खेलों में भ्रष्टाचार के खिलाफ जांच करने की बात कही जा रही है....
image
काश हर मस्जिद की खिडकी मंदिर में खुलती
6 दिसंबर, 1992 को जब विवादित ढांचा ढहाया गया, तब मैं जवान हो रहा था। बारहवीं में था। पिताजी उन दिनों बुलंदशहर में बतौर अध्यापक तैनात थे। हम सब उनके साथ ही रह रहे थे। दंगे भडक चुके थे। हमने छत पर चढकर दूर मकानों से उठती लपटों की आंच महसूस की थी। मौत के खौफ से बिलबिलाते लोगों की चीखें सुनी थीं। हैवानियत का नंगा नाच देखा था। 'जयश्री राम' और 'अल्लाह ओ अकबर' के नारों में भले ही ईश्वर और अल्लाह का नाम हो, लेकिन तब उन्हें सुनकर रीढ़ में बर्फ-सी जम जाती थी।...
image
ऐसे आदमी का सियासत में क्या काम?
कहां इकबाल,गालिब व फैज का शौक और कहां सियासत! जो भी हो पर पंजाब के कमजोर आर्थिक पक्ष व सियासत की गफलत में पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री (निलंबन के दूसरे दिन उन्हें पूर्व भी कर दिया गया है) मनप्रीत सिंह बादल पंजाब के उन अहम से मारे सियासतदानों से बिल्कुल अलग है जो सियासतदान गनमैनों के लाव लश्कर के बिना चलना अपनी तौहीन समझते हैं।...
image
आरटीआई का दिल है इंटरनेट
इन्टरनेट आरटीआई का दिल है, यह बात किसी आईटी प्रोफेसनल या इन्टरनेट सर्विस प्रोवाइडर द्वारा अथवा ईमेल सेवा प्रदाता कंपनी ने नहीं कही, बल्कि ऐसे शख्स श्री वजाहत हबीबुल्लाह ने कही, जो केन्द्रीय सूचना आयोग के मुख्य सूचना आयुक्त रहे हैं। जिस कार्यक्रम में मुख्य सूचना आयुक्त ने दिल की बात दिल से जोड़कर कही, उस कार्यक्रम में मैं भी मौजूद था। मैंने कार्यक्रम में आये भारत के विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों व अन्य देशों से आये विषय विशेषज्ञों से आरटीआई को इन्टरनेट के जरिए प्रोत्साहित करने की बात कही।...
Next
Tags
No tags for this article
सर्वाधिकार (अ)सुरक्षित

विस्फोट.कॉम में प्रकाशित सामग्री पर हमारी ओर से कोई कापीराइट नहीं है.

Powered by Vivvo CMS v4.1.2