Home | बात-करामात | मीडिया की महामारी के बीच पत्रकारिता का जनाजा

मीडिया की महामारी के बीच पत्रकारिता का जनाजा

Font size: Decrease font Enlarge font 560
image

भारत में प्रेस को संविधान का चौथा खंभा होने का दर्जा हासिल है। प्रेस हमारे यहां आजादी का एक पर्याय भी है। देश जब गुलाम था उस दौर से ही आजादी का सपना देखने वाले लोगों ने प्रेस को साथी बनाया। अभिव्‍यक्‍ति की स्‍वतंत्रता को मान देने वाले इस मुल्‍क में प्रेस को अभिव्‍यक्‍ति की स्‍वतंत्रता के माध्‍यम होने का गौरव हासिल है। कुछ साल पहले जब भारत मे मीडिया का फैशन शुरू नहीं हुआ था उस दौर तक प्रेस एक सम्‍मानजनक कर्तव्‍य हुआ करता था। इससे वे लोग जुड़ते थे जो सरोकारों से लबरेज होते थे। कम से कम शुरू शुरू में तो प्रेस से जुड़ने वाले लोगों के मन में अब भी यही होता है। ये बात दीगर है कि अब चमक दमक और ताकत का पर्याय भी प्रेस है, लेकिन पहले प्रेस संजीदा विषय था सरोकारों वाला पेशा था।

मीडिया की महामारी फैलने के बाद अब यह धंधे में तब्‍दील हो रही है। खुद सरोकारों का गाना गाने वाले भी इसे इन हालातों में पहुंचाने के लिए जिम्‍मेदार हैं। अब आज की तारीख में मीडिया ने प्रेस को हाशिये पर ला खड़ा कर दिया है।मिशन तो दूर की बात है, प्रोफेशन का दावा करने वाले मीडिया ने प्रोफेशनल नैतिकता भी खत्‍म कर दी है। ये मीडिया ही है जो इन दिनों पहले स्‍वर्ग की सीढ़ियां खोजने का दावा कर रहा था, जिसने आधे नर शरीर वाला और आधे जानवर के शरीर वाला प्राणी ढूंढ लिया, ये मीडिया का प्रोफेश्‍नलिज्‍म ही होगा कि इंटरनेट से वीडियो डाउनलोड कर उसमें फेरबदल कर एक सम्‍मानित संप्रदाय के धर्मगुरू को तालिबानी नेता की शादी में शामिल होने का पूरा झूठा वीडियो दिखा दिया। ये भी मीडिया ही है जिसने उमा खुरान का फर्जी स्‍टिंग आपरेशन कर सनसनी और चिंता फैला दी थी, मीडिया ही तो है जिसने एक अमेरिका में पालिसी विश्‍लेषक और लेक्‍चरर को अमेरिकी जासूस बता दिया। मीडिया ही तो है जो असर वाली बातें उछालता है। इन दिनों इस मुल्‍क में प्रेस की जमीन पर मीडिया पत्रकारों की फसल से मुनाफा काट रहा है।

असल में भारत में समाचार माध्‍यमों और मीडिया के बीच के बारीक अंतर को समझा ही नहीं गया। विश्‍व में समाचार एक ऐसी कॉमोडिटी है जिसकी सबसे ज्‍यादा मांग होती है।रायटर जैसी समाचार एजेंसी का विकास भी स्‍टॉक एक्‍सचेंज के समाचार प्रसारित करने वाली एजेंसी के बतौर हुआ था। आज ये दुनिया की प्रतिष्‍ठित समाचार एजेंसी है। समाचारों की इतनी मांग होने के पीछे एक सीधा सा कारण मनुष्‍य के जिज्ञासु होने की प्रवृत्‍ति भी है। ऐसा भी कह सकते हैं कि इसे जानबूझ कर अनदेखा किया गया। भारत में आजादी की लड़ाई में प्रेस का योगदान कोई बिसरा नहीं सकता है। महात्‍मा गाँधी, तिलक, नेहरू जैसे नेताओं ने प्रेस का सहारा लिया। उस दौर में अगर सस्‍ते माध्‍यम से अधिकतम लोगों तक अपनी बात पहुंचानी होती थी तो एक सहारा प्रेस का ही होता था। प्रेस का असर भी था।अब भी प्रेस का जादू बरकरार है लेकिन अब परिदृश्‍य बदल चुका है। हमारे मुल्‍क में समाचार माध्‍यमों ने मनोरंजन का जिस खूबसूरती से घालमेल किया है उससे कम से कम यही बात सामने आती है कि यहां मीडिया ने अतिक्रमण किया है। प्रेस की जमीन छीन ली गई है। प्रेस ने जिस यकीन को स्‍थापित किया था मीडिया ने उस पर चमक दमक वाली शीशे की इमारतें खड़ी कर दी हैं। मीडिया ताकतवर हो गया क्‍योंकि उसके पीछे प्रेस की छवि थी, उसके साथ प्रेस द्वारा कमाया लोगों का वो विश्‍वास है जिसे प्रेस ने कर्तव्‍यपरायण हो पाला पोसा है। प्रेस ने लोगों के यकीन को ईमानदारी से सींचा है और शायद यही कारण है कि मीडिया इस विश्‍वास के चलते फायदे की फसल काट रहा है।

हिंदुस्‍तान की तकदीर बहुत हद तक प्रेस ने बदली है। हमारे यहां आजादी की लड़ाई लड़ने वाले लोगों ने प्रेस को हथियार बनाया। इसे क्रांति और एकता के लिए इस्‍तेमाल किया। यहीं कहा गया कि जब तोप मुकाबिल हो तो अखबार निकालो। यहां प्रेस की एक महान परंपरा रही है।प्रेस ने जन जागरण का काम किया है। आज भी लोगों पर अखबार की खबर असर करती है।अखबार भले ही रंगीन हो गए हों, भले ही तमाम अखबारों के इंटरनेट संस्‍करण शुरू हो गए हों, लेकिन अखबारों अक्षर अब भी काले हैं और पेज अब भी सफेद हैं। अखबारों की खबरें अब भी भरोसा जगाती हैं कि अगर कहीं कुछ काला है तो सामने आएगा। प्रेस ने खींचतान कर यह परंपरा जारी रखी है। प्रेस ने पैसा बनाया तो है लेकिन मेहनत भी की है। अब भी लोगों के भीतर प्रेस के लिए आदर सम्‍मान है। आज अगर कोई कहता है कि वो मीडिया हाउस में काम करता है, अच्‍छा पैसा कमाता है, खुद की कार, गाड़ी, बंग्‍ले की सुविधाएं अगर उसके पास हैं, तो वो आज भी गाड़ी पर प्रेस लिखना ही पसंद करता है। लोग अब भी प्रेस पर यकीन रखते हैं। अगर ऐसा नहीं होता तो अखबार शायद बंद ही हो चुके होते। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

भारत के बारे में कहा जाता है कि ये तमाशबीन लोगों का मुल्‍क है। एक बार एक वरिष्‍ठ पत्रकार की टिप्‍पणी भी इस बारे में पढ़ी थी कि यहां किसी चौराहे पर कोई प्‍लास्‍टिक का टुकड़ा रख दीजिए और एक टकटकी लगाकर उसे देखिए। चंद पलों में ही आपके इर्दगिर्द एक मजमा लग जाएगा। यह एकदम सटीक बात है लेकिन इससे हमारे मन के भीतर छिपी उत्‍सुक्‍ता के स्‍तर का पता भी चलता है। यही बात हमारे मीडिया घरानों ने बहुत पहले समझ ली थी। उसी दूरदृष्‍टि का फायदा उनको अब तक मिल रहा है। लेकिन वक्‍त के साथ साथ उन्‍होंने अपने आप को बदला नहीं। उनकी यह सोच वक्‍त के साथ साथ और मजबूत होती गई कि वे जो दुनिया को बताएंगे दुनिया उसे ही अंतिम सत्‍य मान लेगी। लेकिन प्रेस को मीडिया में बदलने वाले लोगों ने यह बात कभी स्‍वीकारी नहीं। वे मीडिया को तरहीज देते रहते हैं क्‍योंकि मीडिया से उनको फायदा होता है। अगर ऐसा नहीं हुआ होता तो मीडिया के मालिकान सिर्फ मीडिया ही चला रहे होते। दुर्भाग्‍य से आज वे लोग भी अच्‍छे खासे मीडिया संस्‍थानों के मालिक हैं जो काले कारनामों के लिए कुख्‍यात हैं। राजनेता, बिल्‍डर्स, ठेकेदार सबने मीडिया को बतौर हथियार हथिया लिया है। यहां इस कथन से कतई यह तात्‍पर्य नहीं है कि इन सब पेशों से जुड़े लोग पत्रकारिता संस्‍थान नहीं चला सकते हैं, बल्‍कि अच्‍छा चला सकते हैं लेकिन क्‍या सिर्फ यही चला सकते हैं। ये सब प्रेस के नाम पर हो रहा है। मीडिया के हितों के लिए प्रेस का इस्‍तेमाल हो रहा है, और प्रेस से जुड़े लोग ही ऐसा कर रहे हैं। अब भी अगर प्रेस में कोई नौसिखिया नौजवान कुछ सीखने, कर गुजरने की गरज से जाता है, तो उस्‍ताद पत्रकार शोखियां बघारते हैं, बड़े सब्‍जबाग दिखाते हैं,लेकिन कुछ ही दिनों में असलियत सामने आ जाती है, तो प्रशिक्षु की धारणाएं ध्‍वस्‍त हो जाती हैं। उसे विकसित होने ही नहीं देते।

लेकिन गौर करने वाली बात यह भी है कि आखिर हर वक्‍त सरोकारों का दम भरने वाले मीडिया संस्‍थानों को क्‍या आवश्‍यकता हो सकती है कि वे रियल ईस्‍टेट क्षेत्र में भी व्‍यापार विस्‍तार करें। और अगर करें तो फिर खुलकर करें। सरोकारों की बात कर दुनिया को कब तक अंधेरे में रखा जा सकता है। और किसलिए।क्‍या सिर्फ फायदे के लिए। क्‍यों हिंदुस्‍तान में चुनावी चैनल खुलने की परंपरा शुरू हुई। सब जानते हैं, मीडिया के वे लोग भी जो अंदरखाने में हैं और वे भी जो मंचासीन हो मीडिया के सरोकारों पर लंबे चौड़ें भाषण दिया करते हैं। मंच से उतरते ही उनके सारे सरोकार काफूर हो जाते हैं। प्रेस की ताकत और मीडिया की दमक का फायदा इन लोगों ने बहुत उठाया है।और इनकी ही हरकतों के कारण प्रेस की छवि दागदार हुई है। आज कोई अभिभावक अपने बच्‍चे को मीडिया में तो भेजना चाहेगा, लेकिन पत्रकार नहीं बनाना चाहेगा। यह इसीका नतीजा है।एक दौर था जब बुद्धिमान लोग इस पेशे में आते थ, एक विजन के साथ कि कुछ करेंगे, आज पत्रकार जंहा तहां मार खाते दिखाई देते हैं।पैसे लेकर खबरें लिखने का धंधा फल फूल रहा है। पूरे पेज के पेज बुक करा लिए जाते हैं।विज्ञापन ही छापने हैं तो समाचार का सहारा क्‍यों। इसलिए क्‍योंकि उन्‍हें पता है कि समाचार की मांग ज्‍यादा है। समाचार के नाम पर कुछ भी बेचा जा सकता है।

हमारे देश में पत्रकारिता के लोगों ने ही प्रेस को मीडिया की चमक दमक से छिपा दिया है। कई लोग पत्रकारिता में ऐसे भी हैं जो महज दशक भर पहले टूटी चप्‍पलों में फिरा करते थे और आज संस्‍थानों में मालिक की हैसियत रखते हैं। प्रेस की इसी तकदीर बदलने वाली ताकत का हमारे यहां गलत फादया उठाया गया है। यहां मीडिया हाउसों ने सरासर दगाबाजी की है। प्रेस के विश्‍वास की बदौलत कमाई गई अकूत संपत्‍तियों को मीडिया के धंधों में लगाया गया। असल में मीडिया का काम समाचार कभी रहा ही नहीं। ये मीडिया ही था जिसने इन्‍फारमेशन को इन्‍फोटेनमेंट में बदला। और जब नुक्‍सान हुआ तो मंदी का रोना शुरू कर दिया। अब जब पत्रकारों पर ही बन आई है तो उनके स्‍वर मुखर हुए हैं। इधन नए मीडिया ने भी जबरदस्‍त दस्‍तक दर्ज कराई है। लाखों हजारों ब्‍लॉगर बिना किसी पैसे के लालच के स्‍वतंत्रता से अभिव्‍यक्‍ति दे रहे हैं। और लोग उन्‍हें सराह भी रहे हैं।

लेकिन अब भी बदस्‍तूर प्रेस की छवि कायम है। हां लोगों का मीडिया पर से भरोसा उठा है, पर असल में हमारे यहां अब भी जनमानस मीडिया को प्रेस नहीं समझता है,यही बात प्रेस के पक्ष में है। उसे फिर से अपनी जमीन तलाशनी होगी और अपनी जमीन से मीडिया को खदेड़ना होगा। प्रेस को थोड़ा सा कुछ करने की जरूरत है। वे लोग जो मीडिया की करनी का रोना रो रहे हैं, जो सरोकारों की बातें करते फिरते हैं, वे भी जो मीडिया से उम्‍मीद रखते हैं, इन सबको इस दिशा में प्रयास भी करना चाहिए कि प्रेस और मीडिया का स्‍वतंत्र विकास हो, एक दूसरे के पूरक बनें लेकिन दोनों के कामकाज का घालमेल न हो। प्रेस मनोरंजन का साधन नहीं बने और मीडिया इन्‍फोटेनमेंट की शक्‍ल में खबर परोसने का दावा नहीं करे। समाचार और सूचनाओं के सम्‍मिश्रण बनाए जाने को भी तत्‍काल रोका जाना चाहिए। ऐसी रीतियों को बढ़ावा नहीं दिया जाना चाहिए।शायद इस तरह के प्रयोगों से ये चौथा खंभा ढहने से रूक जाए। शायद ऐसा हो सके तो इसकी ताकत से फायदे की फसल कोई और न काटे।शायद प्रेस की धुंधली पड़ती चमक फिर से रौशन हो जाए, और इस रौशनी में नौजवान फिर से नहाना पसंद करें।

Subscribe to comments feed Comments (2 posted):

कपिल on 29 April, 2009 12:14;44
avatar
संदीप भाई, मार्के की बात कही है। मुद्दे पर बारीक नजर है आपकी। इस मामले में गंभीरता से सोचने वाले लोगों के बीच विचारों का आदान-प्रदान जरूरी है। Kapilwrting@gmail.com
Thumbs Up Thumbs Down
0
कुलदीप शर्मा on 01 May, 2009 12:00;57
avatar
बिलकुल सही कहा है.
Thumbs Up Thumbs Down
0
total: 2 | displaying: 1 - 2

Post your comment comment

Please enter the code you see in the image:

Type in Hindi (हिन्दी में कमेन्ट करने के लिए यहां रोमन में लिखिए यह अपने आप हिन्दी में बदल देगा. हिन्दी से अंग्रेजी और अंग्रेजी से हिन्दी में बदलने के लिए "अ" पर क्लिक करिए.)

Title :
Body
Powered by Vivvo CMS v4.1.2
Share |
  • email Email to a friend
  • print Print version

ईमेल से विस्फोटः अपना ईमेल यहां भरें और सब्सक्राइब करें:

Delivered by FeedBurner

Author info
visfot news network विस्फोट.कॉम इंटरनेट पर नये दौर की पत्रकारिता में परंपरागत मूल्यों को स्थापित करने की दिशा में लगातार काम कर रहा है, जो कि पूरी तरह से जनकेन्द्रित, वास्तविक और निहित स्वार्थी तत्वों के प्रभाव से मुक्त है. हमारा संपर्क है visfot@visfot.com
Rate this article
5.00
More from बात-करामात
Previous
image
मकबूल को क्यों करें कबूल?
अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का नाम लेकर कुछ हुसैन समर्थक अश्लीलता, भारतीय अस्मिता, देवी-देवताओं के प्रति आस्था और देश के प्रति सम्मान का अपमान करने वाले हुसैन और उसकी करतूतों पर पर्दा डालने और उसका बचाव करने की कोशिश कर रहे हैं। हुसैन का बचाव करनेवाले यह क्यों नहीं मानते कि अभिव्यक्ति जब सार्वजनिक होती है उसका प्रभाव व्यापक होता है और हुसैन की अभिव्यक्ति से भी करोड़ों लोग आहत होते रहे हैं। ऐसे में ये करोड़ों लोग मकबूल को कबूल क्यों करें?...
image
पप्पू प्वाइंट पर अटक गई बिहार कांग्रेस की सूई
राहुल गांधी की फार्मूला कार पर बैठकर फर्श से अर्श पर पहुंचने का सपना देख रही बिहार कांग्रेस की मुसीबत यह है कि वह हर बार एक न एक ऐसी अंदरूनी मुसीबत में उलझ जाती है कि उसे बाहर ध्यान देने का वक्त ही नहीं मिल पाता। फिलहाल साधु यादव से ज्यादा बहुचर्चित बाहुबली राजनेता पप्पू यादव उसके लिए गले की फांस बने हुए हैं।...
image
नेक काम लेकिन नीयत पर शक
इस महिला आरक्षण विधेयक के कई पहलू हैं। ऐसा तो होगा नहीं कि सभी आरक्षित सीटों पर नेताओं की बीबीयां ही मैदान में उतरेंगी। ऐसा भी नहीं है कि किसी महिला कार्यकर्ता ने जगह नहीं बनाई। सुषमा स्वराज या मायावती किसकी बीबी हैं? वो तो अपने ही दम पर आगे आईं हैं। मगर ऐसी महिलाओं की संख्या कम है। आरक्षण के बाद से ऐसी महिलाओं की संख्या बढ़ने लगेगी।...
image
तस्लीमा, रुश्दी और फिदा हुसैन
जब कोई चित्रकार कोई चित्र बनाता है तो उसके दिमाग में यह तो होता ही होगा कि वह चित्र के माध्यम के क्या कहना चाहते है। इस सारे विवाद के बाद भी सम्भवतः हुसैन से किसी ने यह सवाल नहीं किया कि आखिर जिस तरह की चित्रकारी वे करते हैं, उसके पीछे उनकी क्या भावना रहती है ? विवाद के दौरान हुसैन की तरफ से भी आज तक यह नहीं कहा गया कि जिन विवादित पेंटिंगों पर बवाल किया जा रहा है, उन्हें बनाने के पीछे उनकी अपनी क्या सोच रही थी ?...
image
महिला आरक्षण विधेयक का मंहगा सौदा
महिला आरक्षण के सवाल पर सरकार खुद ही फंस गई है। अब सरकार से कोई पूछे, इतनी हड़बड़ी क्यों दिखाई? बिल के विरोधी तो खुल्लमखुल्ला कह ही रहे थे कि बर्दाश्त नहीं करेंगे। अभी तो सिर्फ कुर्सी और बैंच तक चढ़े हैं, जरूरत पड़ी तो लक्ष्मण रेखा के आगे जाएंगे। वाकई राज्यसभा में तो महज आठ-दस सांसद बवाली फिर भी मानो, बिल पास हो गया तो लोकसभा में क्या होगा? वहां तो बवालियों के सरदार लालू-मुलायम-शरद बैठे हुए हैं। कहीं ऐसा तो नहीं है कि सरकार महंगाई से ध्यान बंटाने के लिए राज्यसभा से महिला आरक्षण का बिल पास कराए, फिर लोकसभा में चुनाव तक पेंडिंग कर दे?...
image
नारी मुक्ति का नाजायज नारा
आज अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर महिला दिवस का अनुष्ठान है. आज सरकारी तौर पर लम्बे -चौड़े वक्तव्य,विज्ञापन,संकल्प, धूमधडाका, विमर्श, कार्यशालाओं आदि के आयोजन होंगे. सवाल पैदा होता है कि क्या एक दिन महिलाओं के नाम पर इस तरह के औपचारिक अनुष्ठान संपन्न करा लेने भर से महिलाओं का समग्र कल्याण हो जाना निश्चित है?...
image
महिला आरक्षण से बनेगा इतिहास या बिगड़ेगा भविष्य?
सदन पटल पर आ रहे महिला आरक्षण विधेयक के लिए उम्मीद है कि यह बहुमत से भी अधिक मतों से पारित हो जायेगा. हालांकि सरकार इस विधेयक को संसद में सर्वमत की मुहर लगवाना चाहती है लेकिन इतना साफ दिख रहा है कि तेरह सालों के अथक प्रयास के बाद बिल के पास होने घड़ी नजदीक आ गयी है. जिस वक्त महिला आरक्षण विधेयक पर बात शुरू हुए तब से अब तक तेरह साल बीत चुके हैं. इन तेरह सालों में बहुत कुछ बदला है. वह बदलाव क्या-क्या है?...
image
इनके 'भगवान' को जरूर मिले भारत रत्न
सचिन तेन्दुलकर क्रिकेट के भगवान हैं. हमारे कहने की बात नहीं है. समूचा लब्ध प्रतिष्ठित समाज यही उद्घोष कर रहा है. और ऐसा कहे भी क्यों नहीं? अगर क्रिकेट इस देश की आत्मा है तो क्रिकेट का शहंशाह बिना शक भागवत पद पाने का दावेदार है. जिस देश की आत्मा भी आयात करके आरोपित कर दी गयी हो उस देश में भगवान की इससे अच्छी व्याख्या और क्या हो सकती है? ...
image
दलित सरकार के सामंती हाथियों का ताण्डव
आखिरकार उत्तर प्रदेश की बसपा सरकार ने मेरठ में हाथी के तांडव पर तुरंत कार्रवाई करते हुए निर्णय कर लिया कि अब भीड़-भाड़ वाली जगहों पर हाथी को ले जाना कानूनन जुर्म होगा. मायावती प्रशासन का यह फैसला मेरठ की उस घटना के बाद आया है जिसमें एक शादी के दौरान हाथी ने जमकर उत्पात मचाया था. लेकिन क्या आप जानते हैं कि मतवाला हाथी जिन दो लोगों को िरश्ते में बांधने की बघाई देने आया था वे दोनों भी सत्ता के हाथी पर सवार हैं? उनके मद को कौन चूर करेगा? ...
image
आजमगढ़ पर क्यों इतरा रहे हैं अमर सिंह?
खबर है कि राजनीति में राजनीतिज्ञों और धनपतियों के बीच फिल्मस्टारों के माध्यम से मध्यस्थ की भूमिका निभाने वाले अमर सिंह ने आज़मगढ में बड़ी रैली कर डाली है और उस रैली में पच्चीस हज़ार लोगों की भीड़ भी जुटा ली। यह रैली समाजवादी पार्टी से निकाले जाने के बाद व्यापारियों और फिल्म स्टारों के सहारे एक राजनैतिक भूमिका खरीदने के लिये किया गया उनका संयुक्त प्रयास था जिसकी सफालता भविष्य तय करेगा।...
image
बजट में दलितों से दगाबाजी
अब तक बजट पर जितनी प्रतिक्रियाएं आई हैं उनमें मायावती की टिप्पणी सबसे सटीक है . उन्होंने साफ़ साफ़ कहा है कि "बजट में विदेशी पूंजीपतियों को खुले बाजार में अनाप-शनाप मुनाफा कमाने का मौका दिया गया है। यह बजट पूंजीपति समर्थक तथा धन्नासेठों को माला-माल करने वाला है." एक अन्य प्रतिक्रिया में मायावती ने कहा है कि "बजट में सोशल सेक्टर, ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के निर्धन लोगों के उत्थान के लिए कुछ नहीं किया गया है, बल्कि आंकड़ों की बाजीगरी से देश के लोगों को गुमराह करने की कोशिश की गयी है."...
image
सिर चढ़कर बोला बंगाल का जादू
बंगाल काला जादू के लिए खूब मशहूर। सो अबके बजट में प्रणव दा का जादू सिर चढ़कर बोला। अब कोई बड़ा चुनाव होता तो ऐसा जादू दादा क्या, कोई भी न दिखाता। ले-देकर बिहार के चुनाव इसी साल। जहां कांग्रेस की हालत वैसी ही, जैसे महंगाई के मारे आम आदमी की। सो जादूगर की जादूगरी देखिए। टेक्स स्लैब में बड़ा बदलाव कर शर्ट की जेब में पैसे डाले, पेंट की जेब से निकाल लिए।...
image
कांग्रेस अक्लमंद है इसलिए मंहगाई पर फिक्रमंद नहीं है
चलो, संसद भी महंगाई से निपट ली। यूपीए के छह साल में नौवीं बार बहस हुई तो पहली मर्तबा सांसदों में दिलचस्पी दिखी। भले कामरोको प्रस्ताव खारिज हो गया हो पर अबके नियम 193 के तहत विशेष चर्चा हुई। प्रश्रकाल को स्थगित करना पड़ा, सो विपक्ष इसी से गदगद हो गया। गुरुवार को संसद ने ठाना, सातवें आसमान की महंगाई सात घंटे में निपटा देंगे।...
image
दरवेशी में बीते दो साल
आपको यह जानकर अच्छा लगेगा कि हालात जैसे थे वैसे ही हैं. 25 फरवरी 2008 से लेकर आज 25 फरवरी 2010 तक हालात बदस्तूर हैं. न बाहर की दुनिया के रुख में कोई बदलाव आया है और न अपनी परिस्थितियों में. हां, अब दिमाग उस समग्रता में विषय वस्तु को पकड़ने से मना कर देता है जैसे दो साल पहले पकड़ लेता है. लेकिन इसमें दिमाग का भी कोई दोष नहीं है....
image
सिर्फ बात के लिए बातचीत
अमरीका की तरफ से बार बार की गयी पहल और मुंबई हमले के करीब १४ महीने बाद भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया है. विदेश सचिव स्तर की बातचीत से कुछ नहीं निकलेगा, यह सबको मालूम था लेकिन दोनों देशों की जनता के लिए यह एक ऐसी दवाई है जिसका बीमारी पर कोई असर भले न पड़े लेकिन तथाकथित शांतिदूतों को लॉलीपाप जरूर मिल गया है....
image
पाकिस्तान में सिखों की हत्या का विरोध करें भारतीय मुसलमान
पाकिस्तान में दो सिखों के सिर कलम करने की घटना निहायत ही निन्दनीय और घटिया है। किसी भी देश के अल्पसंख्यकों की रक्षा करने की जिम्मेदारी वहां की सरकार के साथ ही बहुसंख्यकों की भी होती है, लेकिन बेहद अफसोस की बात है कि पाकिस्तान और बंग्लादेश के अल्पसंख्यकों पर जुल्म कुछ ज्यादा ही हो रहे हैं।...
image
1411 का इमोशनल अत्याचार
अगर आप किसी नगर या महानगर में रहते हैं तो इस संख्या 1411 से अपरिचित नहीं होंगे. देश की पांचवी सबसे बड़ी मोबाइल फोन सेवा प्रदाता कंपनी एयरसेल ने भारत में घटते बाघों की चिंता में यह धुंआधार प्रचार अभियान शुरू किया है. एयरसेल का मानना है कि देश में कुल 1411 बाघ ही बचे हैं. कंपनी का ऐसा मानना क्यों है इसका कोई आधार नहीं है फिर भी कंपनी ने बाघ बचाने का बीड़ा उठा रखा है....
Next
Tags
No tags for this article
Powered by Vivvo CMS v4.1.2