Home | बात करामात | हो गयी है पीर पर्वत सी पिघलनी चाहिए

हो गयी है पीर पर्वत सी पिघलनी चाहिए

image

आदरणीय प्रधानमंत्री जी व बताए जा रहे भावी प्रधानमंत्री महोदय, जय हिंद। आप लोग अपने अपने क्षेत्र के वो विशिष्ठ नागरिक हैं जो कई शिखर छू चुके हैं। इत्तफाक की बात ये भी है कि आप दोनों महानुभावों के साथ किसी का वैचारिक मतभेद जैसा भी हो पर आप दोनों का ही सार्वजनिक जीवन बेहद पाक साफ रहा है, कोयले जैसे राजनीति के प्रोफेशन में होते हुए भी आपके दामन पर कहीं भी कालिख नहीं है।

इस पत्र का विषय चुनावी दौर में चल रहे समीकरणों व जनता की उम्मीदों व भावनाओं से जुड़ा हुआ है। महोदय आप भी देख रहे होंगे और महसूस भी हो रहा होगा कि 15 वीं लोकसभा के चुनावी दौर में मतदाता का उद्वेलित रुझान किसी को भी देखने को नहीं मिल रहा। मतदाताओं की खामोशी के अर्थ जो भी निकालें पर सच्चाई ये है कि पिछले 62 साल से व्यक्ति बदलते बदलते जनता दुखी, निराश और हताश हो चुकी है। पंडित नेहरु से लेकर सरदार मनमोहन सिंह तक जितने भी प्रधानमंत्री रहे उनमें से किसी भी माई के लाल ने ये हिम्मत नहीं दिखाई कि चल रही गली सड़ी व्यवस्था को बदलने के लिए कोई क्रांतिकारी कदम उठाए जाएं। यही कारण है कि कभी किसी मुद्दे, कभी किसी लहर व कभी किसी व्यक्तित्व से प्रभावित होकर भारत का मतदाता नए युग की आशा लिए मतदान करता रहा है पर उसे सिवाए सत्ता में चेहरे बदलने के अलावा कुछ भी हासिल नहीं हो सका।

अंग्रेज़ों ने 1857 की क्रांति की विफलता के बाद जिस प्रकार के कायदे कानून व व्यवस्था बनाई थी वो केवल और केवल अंग्रेज़ (यानि सत्ताधारी) को ही सूट करती थी। उस व्यवस्था का मूल सिद्धांत केवल एक ही था कि गुलामों को दबा कर कैसे रखा जाए। यदि आप पुलिस मैनुअल पढ़ने की जहमत उठाएं तो आपको पता चलेगा कि कि अंग्रेज़ों ने तो पुलिस का डिज़ाईन ही ऐसा किया था कि गुलाम हिंदुस्तानियों की पिटाई के लिए बनाई गई ये फोर्स निमर्म, बेरहम, भ्रष्ट हो व अनुशासन के नाम पर केवल वही हुक्म सुने जो स्टेट चाहती हो। आज पुलिस से जनता को जितनी शिकायतें हैं उसका निराकरण करने के नाम पर किसी का तबादला या किसी को सस्पैंड कर देना उस पेड़ के पत्तों की रोजाना धुलाई व पालिश करने जैसा काम है जिसकी असली कमी उसकी जड़ों में है। क्या कभी हमारे देश की पुलिस ब्रिटेन, अमेरिका, कनाडा, दुबई जैसी पुलिस बन सकती है? सवाल व्यवस्था से जुड़ा है जिसमें करोड़ों हिंदोस्तानियों का गहरा दर्द जुड़ा हुआ है।

अंग्रेज़ों ने कर नियमावली (टैक्स स्ट्रक्चर) बेहद जटिल व कड़ा बनाया था। लेकिन जानबूझकर उसमें दस चोर रास्ते छोड़ दिये गए थे। हर रास्ते पर तैनात किए अधिकारी को ये हुक्म था कि टैक्स चोरी की सुरंग से निकलते सेठ साहुकार लोगों की तरफ देख कर पीठ फेर ली जाए। सेठ को मानसिक तौर पर पहले चोर बनाओ फिर जिमखाना जैसे क्लब खोल कर उसमें प्राईवेट सदस्यों को सदस्यता देकर उनके साथ जान पहचान व पारिवारिक रिश्ते बढ़ाओ। इस सारी प्रक्रिया का लब्बो लुआब यह था कि यदि फिर से क्रांतिकारी सिर उठाएं तो उन्हें वित्तीय पोषण न मिल सके. क्रांतिकारियों को आर्थिक मदद करनेवाले लोगों को सरकार का दोस्त बना दिया जाए ताकि क्रांतिकारियों को सेठ साहुकार इस डर से मदद न दें कि कहीं उनके सरकार से रिश्ते खराब न हो जाएं। वो व्यवस्था आज भी कायम है। कुत्ता और चोर मिल चुके हैं, इंसाफ का रोजाना खून हो रहा है, आपसे आशा है कि इस तरफ भी ध्यान देंगे।vishesh01.jpg

अंग्रेज़ों ने जो न्याय व्यवस्था रची थी वह हमारी पंचायत प्रणाली पर आधारित न्याय प्रणाली को तहस नहस करने के लिए थी जिसके हर कोने में स्टेट की कील ठोक दी गयी थी ताकि स्टेट जो चाहे वही फैसला हो। उस वक्त लिखी गई दंड संहिता में से मात्र दो उदाहरण ही आपकी आंखें खोलने के लिए काफी होंगी क्योंकि खीर का स्वाद तो एक चम्मच से भी पता चल जाता है। हमारे देश में यदि कोई व्यक्ति किसी जिंदा व्यक्ति को गाड़ी से कुचल कर उसकी जान भी ले ले तो गाड़ी के चालक को थाने में ही जमानत मिल जाती है, दूसरी तरफ किसी के घर में बिना उसकी अनुमति के घुस कर घूर कर देख लेने मात्र से ही धारा 452 लगती है जिसकी जमानत के लिए बड़े बड़े लोगों को लोहे के चने चबाने पड़ते हैं। इसका कारण भी जान लें। जब ये कानून लिखा गया था तब हिंदुस्तानियों के पास गाड़ी नहीं हुआ करती थी। ये कानून इसलिए बनाया गया था कि यदि किसी गोरे साहिब की गाड़ी के नीचे आकर कोई ब्लडी इंडियन कुचल कर मारा जाए तो साहिब बहादुर को जमानत लेने में तकलीफ न हो। इसी तरह अंग्रेजों को ही ये आशंका थी कि कहीं हिंदुस्तानी हज़ूम बना कर उनके घरों में न आ घुसें इसलिए 452 लिख दी गई। इस प्रकार एक-एक धारा की गहराई में जाएंगे तो पता चलेगा कि कैसे भारतीय गुलामों को इंसाफ के लिए दर-दर भटकने को मज़बूर करने वाले कानून बनाए गए हैं? कैसे न्याय की हत्या के लिए या फिर अपनी मर्जी का न्याय दिलाने के लिए मुख्यमंत्री के दफ्तर से वाया एडवोकेट जनरल होते हुए हाईकोर्ट को जज से स्थानीय जज व सरकारी वकील जैसी व्यवस्था काम कर रही है। जेलों में बंद नब्बे फीसदी निर्दोष कानून की मार झेल रहे हैं और इस देश में कदम कदम पर इंसाफ की हत्या हो रही है।

सरकार योजना बनाती है कि फलां इलाके को विकसित किया जाएगा। पर बिना किसी व्यवस्थागत योजना के पहले सड़कें बन जाती हैं, फिर सीवरेज वाले उन्हें तोड़ने आ जाते हैं, सीवरेज तो डलता नहीं सड़क भी जाती लगती है, फिर कभी टेलीफोन वाले तो कभी वाटर सप्लाई वाले आ धमकते हैं। क्या हमारे मुल्क में ये संभव नहीं कि विकास की राह पर चलने वाले किसी क्षेत्र को तरतीबवार बुनियादी सुविधाएं एक ही किस्त में उपलब्ध करवाई जा सकें? क्या बासठ साल की आज़ादी के बावजूद हमारा तंत्र इस हद तक जनता की सुविधाओं के प्रति क्रूर व उदासीन है जिसे दूर करने की तरफ किसी की नज़र ही नहीं गई?

सरकारी अस्पताल में सुविधाएं कैसी होती हैं, ये बताने की जरूरत नहीं है पर गंभीर मामलों में सरकारी डाक्टर की रिपोर्ट को ही सही मानने वाला कानून व उसके कर्णधार ये नहीं जानते कि आधा मरा व्यक्ति सरकारी अस्पताल की प्रक्रिया में फंस कर पूरा ही मर जाता है। क्या सरकार जिन लाखों प्राइवेट डाक्टरों को डाक्टर होने का प्रमाण पत्र देती है उनमें इतनी योग्यता भी नहीं मानती कि आपराधिक मामले में घायल लोगों की वो जांच करने में भी अक्षम है? इस व्यवस्था के चलते सरकारी अस्पताल बूचड़खाने बन चुके हैं व सरकारी डाक्टर कसाई।

शिक्षा का जहां तक सवाल है, इस देश में निजी शिक्षा का तंत्र दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है पर सरकारी शिक्षा गटर में गिरती जा रही है। उपर से स्थानीय सरकारों का ये हाल है कि साल में पांच महीने सरकारी अध्यापकों की ड्यूटी कभी वोट बनाने व कभी वोटर कार्ड बनवाने में लगाए रखी जाती है। क्या सरकार जो करोड़ों रुपए शिक्षा के नाम पर खर्च कर रही है उसके बजाए वो पैसा सीधे तौर पर ही यदि गरीब परिवारों में बांट दिया जाए तो शायद गरीब के परिवार से एक के बजाए दो बच्चे स्तरीय शिक्षा ग्रहण कर सकें।

महोदय बड़ी हैरानी की बात है कि जनता को गले गले तक हलकान करने वाले ये मुद्दे कभी भी चुनावी मुद्दे नहीं बन पाते क्योंकि आपस में लाख विरोधाभासों के बावजूद सारे राजनीतिक दल जानते हैं कि व्यवस्था का मुद्दा उठाया तो जनता जाग जाएगी तथा फिर सरकार की सत्ता व विरोधियों को मज़ा चखाने वाली स्टेट की ताकत हाथ से जाती रहेगी। यही कारण है कि जनता लगातार पिस रही है। जनता का लोकतंत्र पर से विश्वास उठता जा रहा है। आपसी बातचीत में लोग किसी सुभाष चंद्र बोस या भगत सिंह की शासक के तौर पर कल्पना करते हैं। इसीलिए वोट प्रतिशत लगातार गिरता जा रहा है। बहुत हो चुका। जिन्होंने मलाई खानी थी उनके घर भर चुके हैं। अब तो भारत की जनता को इस दुराचारी व जालिम व्यवस्था से छुटकारा दिला कर मानवीय व्यवस्था बनवाने का वादा भी करें और कर के भी दिखाएं

आशा की अंतिम उम्मीद पर खड़ा एक हिंदुस्तानी

अर्जुन शर्मा, जालंधर, पंजाब

Subscribe to comments feed Comments (1 posted):

दीपक on 05 May, 2009 13:07;18
avatar
आपने दिल की बात कही अनुज जी !! जारी रहे मगर आप तो जानते ही होंगे दिल्ली तो बहरी है !!
Thumbs Up Thumbs Down
0
total: 1 | displaying: 1 - 1

Post your comment comment

Type in Hindi (हिन्दी में कमेन्ट करने के लिए यहां रोमन में लिखिए यह अपने आप हिन्दी में बदल देगा.)

Title :
Body
Powered by Vivvo CMS v4.1.2
Share |
  • email Email to a friend
  • print Print version

ईमेल से विस्फोटः अपना ईमेल यहां भरें और सब्सक्राइब करें:

Delivered by FeedBurner

Author info
image अर्जुन शर्मा जालंधर के रहनेवाले अर्जुन शर्मा बीस साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. बीस साल में 10 मीडिया घरानों की सैर कर चुके अर्जुन शर्मा का ट्रैक रिकार्ड बताता है कि उन्होंने कलम के साथ कभी कोई समझौता नहीं किया. मीडिया में नये आनेवाले पत्रकारों के लिए व्यावहारिक पत्रकारिता नाम की एक पुस्तक भी लिखी है. विस्फोट.कॉम के लिए पंजाब और हिमाचल का प्रभार. journalistarjun@gmail.com 09814055501
Rate this article
3.00
More from बात करामात
Previous
image
अजमेर चार्जशीट और संघी उछल-कूद
बढ़ते पैमाने पर इसके साक्ष्य सामने आ रहे हैं कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आर एस एस) से जुड़े लोगों का आतंकवादी हमलों में हाथ रहा है। इन हालात में आर एस एस इस पुराने सूत्र पर चल रहा लगता है कि हमला ही सबसे अच्छा बचाव है। उसने 10 नवंबर को देशव्यापी विरोध कार्रवाइयों का आह्वान किया है। इन कार्रवाइयों में संघ के शीर्ष नेताओं के शामिल होने की बात कही जा रही है। बहरहाल, इसकी चर्चा हम जरा बाद में करेंगे।...
image
खुद ही खुदा बनने चला संघ
आर एस एस ने अब शायद बी जे पी को हाशिये पर लाने का मन बना लिया है .अपनी आबरू बचाने के लिए १० नवम्बर को आरएसएस के नेता खुद सडकों पर उतरेगें और धरना प्रदर्शन करेगें . उनकी शिकायत है कि यूपीए सरकार संघी आतंकवाद के ब्रैंड को प्रचारित करने में लगभग कामयाब हो गयी है और बीजेपी वाले कोई भी राजनीतिक पहल नहीं कर रहे हैं. नाराज़ संघी नेतृत्व अब खुद ही मैदान ले रहा है ....
image
शाबाश ओबामा, पहले दिन ही दस अरब डालर का बिजनेस
अपने भारत दौरे के पहले दिन ही बराक ओबामा दस अऱब डालर का बिजनेस कर गए। बेशक भारत को कुछ न मिले। पर भारत ओबामा को काफी कुछ देगा। भारत अमेरिकी बेरोजगारी को दूर करेगा। बेशक आतंकी हमलों से संबंधित भाषण में ओबामा ने पाकिस्तान का नाम नहीं लिया, पर भारत ने अपनी सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ी। भारत सरकार और भारत के प्राइवेट कारपोरेट ने ओबामा को खुश कर दिया है। चीन से परेशान बराक ओबामा को भारत दौरे से राहत मिली है।...
image
भारत के रुख से चीन बेचैन
इस समय चीन बैचेन है। बैचेनी का कारण भारत की विस्तारवादी विदेश नीति है। इस विदेश नीति के तहत भारत ने उन देशों से दोस्ती बढ़ानी शुरू कर दी है, जो देश चीन से किसी न किसी मसले पर भीड़े है। चीन काफी बैचेने से भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की हाल ही में हुई विदेश यात्रा और बराक ओबामा का नवंबर के दूसरे सप्ताह में होने वाली दक्षिण एशिया की यात्रा पर नजर रखे है। भारतीय प्रधानमंत्री की जापान, मलेशिया, दक्षिण कोरिया, वियतनाम यात्रा की आलोचना चीनी अखबार पीपुल्स डेली कर रहा है। जबकि ओबामा की यात्रा को भी चीनी अखबार विस्तारवादी यात्रा बता रहा है।...
image
चड्ढी पहन के फूल खिलाने वाले उपेक्षित
छत्तीसगढ़ के सन्दर्भ में कुछ साल पहले ‘ विकास बनाम संस्कृति ’ पर चर्चा करते हुए डा. रमन सिंह ने एक बड़ी अच्छी बात कही थी. बकौल डा. सिंह ‘आखिर कब तक आप संस्कृति के नाम पर गरीब आदिवासियों के सिर पर सिंह लगा उन्हें नचाते रहेंगे ? उनको भी विकास और समाज की मुख्यधारा में शामिल होने का अवसर दीजिए.’ तो ज़ाहिर सी बात है कि अगर हम प्रदेश को बदलते वैश्विक परिवेश के अनुसार आगे बढते और विकसित प्रदेश के रूप में उसकी पहचान बनाना देखना चाहते हों तो हमें नवाचार को बढ़ावा देना होगा....
image
बस, एक सरदार चाहिए कश्मीर के लिए!
कश्मीर समस्या ने इस मिथक को भी तोड़ दिया की विकास की योजनाओं और बुनियादी अवशक्ताओ की पूर्ति से किसी भी समस्या का हल ढूंढा जा सकता है ,कश्मीर में वो सब प्रयास विफल रहे है। वो हाथ जो डल झील में नाव चलाते थे, अब पत्थर-बाजी में शरीक है। इन स्थितियों में तो ऐसा लगता है काश आज सरदार पटेल के कद और राजनीतिक दृढता वाला कोई नेता देश में होता तो अब तक ये विवाद कब का हल हो गया होता। ...
image
शुक्र मनाओ कि तुम भारत में हो अरुंधती
भारतीय समाज में बुद्धजीवी का दर्जा पा चुकी अरुंधती रॉय ने कहा है कि कश्मीर कभी भी भारत का अभिन्न हिस्सा रहा ही नहीं है. गिलानी दिल्ली में सेमिनार में कह रहें है कि उन्हें आज़ादी से कम कुछ भी नहीं चाहिए. गिलानी अगर ऐसी बात कहें तो कोई हैरानी नहीं होती लेकिन अरुंधती ऐसा कहें तो आश्चर्य होता है. हालांकि इसके पहले भी अरुंधती रॉय एक ऐसा ही बयान दे चुकी हैं. तब उन्होंने मावोवाद का समर्थन किया था. कश्मीर को भारत का अभिन्न हिस्सा ना मानने सम्बन्धी बयान वहां पर अपनी जान कि बाज़ी लगा रहे जवानों के लिए एक तमाचा है. साथ ही शेष देश के लोगों के लिए क्षोभ और शर्मिंदगी की वजह है....
image
आइये अरुंधती को लानत भेंजे
उसका बस चले तो वो हिंदुस्तान के सिर्फ इसलिए टुकड़े टुकड़े कर दे क्यूंकि ऐसा करने से वो भीड़ से अलग नजर आएगी। उसके पास हत्याओं को वाजिब ठहराने के तमाम तर्क हमेशा मौजूद रहते हैं ,क्यूंकि इसे वो खुद को महान साबित करने का औजार समझती है। संभव है इसके बहाने वो नोबेल पुरस्कार पाने की कोशिश कर रही हो। वो वामपंथ का ऐसा क्रूर चेहरा है जिसका इस्तेमाल मीडिया कभी अपनी टीआरपी बढाने में तो कभी व्यवस्था के विरुद्ध अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए करता है। संभव है बहुतों को उससे मोहब्बत हो लेकिन हम अरुंधती को लानत भेजते हैं क्योंकि उसे राष्ट्र के अस्तित्व से नफरत है।...
image
टुम बोले टुम बोले हम टो टुप्पई टाप!
पुरानी कहानी है कि एक परिवार के तीन तोतलों की शादी नहीं हो पा रही थी। पिता ने हिदायत दी कि इस बार जो लडकी वालों के सामने बोलेगा उसको घर से निकाल दिया जाएगा। लकड़ी वाले आए, बडे बोला -‘पितादी ती बात याद है न।‘‘ मंझला बोला -‘‘टुप्प भईया।‘‘ छोटा बोल उठा -‘‘टुम बोले टुम बोले हम टो टुप्पई टाप!‘‘ इस तरह तीनों की पोल खुल गई। कांग्रेसनीत केंद्र सरकार में भी कमोबेश एसा ही कुछ होता दिख रहा है।...
image
संघ को बदनाम करने की कांग्रेसी साजिश
राजस्थान सरकार के आतंकवाद विरोधी दस्ते ने अजमेर दरगाह शरीफ पर कुछ साल पहले हुूए बम धमाके के मामले में कुछ तथाकथित अभियुक्तों के खिलाफ अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश के न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया है। इस आरोप पत्र में जिन आरोपियों को नाम हैं उनमें इन्द्रेश कुमार का नाम नहीं है। यहां तक का किस्सा सामान्य जांच प्रक्रिया का अंग है। परंतु उसके बाद की कहानी राजनैतिक कहानी है।...
image
सामी नहीं, कांग्रेस के मुंह पर कालिख
कहने के लिए भले ही छत्तीसगढ़ कांग्रेस में केंद्रीय राज्य मंत्री वी नारायण सामी पर कालिख फेंके जाने का मुद्दा शांत होता दिख रहा हो लेकिन इसकी गूंज अभी लंबे समय तक सुनाई देगी। हकीकत यह है कि यहां कांग्रेस की गुटबाजी को आलाकमान अपना पूरा दम लगाकर भी शांत नहीं कर सकता। प्रभारी के रूप में सामी की यहां यह दूसरी बार फजीहत हुई है। मंगलवार को पीसीसी प्रतिनिधियों की बैठक में जब महज एक लाइन का प्रस्ताव पारित करवाने के लिए सामी यहां पहुंचे थे तो कांग्रेस भवन के बाहर ही उन पर काली स्याही फेंकी गई जो उनके चेहरे और कपड़े पर होते हुए उनके साथ कार से उतरे शहर कांग्रेस अध्यक्ष इंदरचंद धाड़ीवाल पर भी पड़े।...
image
अब देखिए राजनीति का कॉमनवेल्थ
कॉमनवेल्थ घोटाले की कड़ी से कड़ी जुडऩे लगी। पहले दिन बीजेपी नेता सुधांशु मित्तल निशाने पर रहे, तो दूसरे दिन खेल गांव बनाने वाली कंपनी एम्मार-एमजीएफ का खेल बिगड़ गया। डीडीए के पास जमा 183 करोड़ की बैंक गारंटी जब्ती का नोटिस जारी हो गया। पर अभी तो सिर्फ ठेका लेने वाली कंपनियों पर शिकंजा कसा। यक्ष प्रश्न, ठेका देने वाले नौकरशाहों-नेताओं ने कितना खाया, इसकी परतें कब उधड़ेंगी? अब ठेकेदारों पर कार्रवाई में तेजी दिखाने से क्या होगा? ठेकेदार तो अपना टेंडर भरते। यह तो देने वाले पर निर्भर, किस कंपनी को ठेका दे। सो सवाल, ठेका देते वक्त नौकरशाहों-नेताओं ने होश क्यों गंवाया?...
image
अब शुरू हुआ असली खेल
कॉमनवेल्थ खेलों के लिए लगाये गये टेन्ट, तंबू कनात उखड़ गये हैं. लेकिन असली खेल उसके बाद शुरू हुआ है. भारतीय जनता पार्टी बनाम कांग्रेस के इस खेल में राजनीति का स्वर्ण पदक कौन हासिल करेगा यह कहना मुश्किल है लेकिन जो खुलासे होंगे वे यह साबित कर देंगे कि खेल भारतीय राजनीति में पर्दे के पीछे असली समाजवाद कायम है. अगर भाजपा की सरकार में कांग्रेसी सुरेश कलमाड़ी कामनवेल्थ खेलों के लिए अगुआ बने रहते हैं तो कांग्रेस की सरकार में आठ सौ करोड़ का ठेका भाजपा के हितैषी सुधांशु मित्तल को मिल जाता है. ...
image
बताओ भला, सीएजी शीला और कलमाड़ी का क्या बिगाड़ लेगी?
कॉमनवेल्थ के आयोजक सफलता की खुमारी में हैं तो देश की जनता विजयादशमी के जश्न में डूबी है, ऐसे में रामायण के एक प्रसंग का जिक्र लाजिमी होगा। जब भगवान राम लंका पर फतह कर अयोध्या लौटे। राज्याभिषेक हो गया तब सिर्फ एक धोबी की टिप्पणी सुन राम ने अग्नि परीक्षा दे चुकी सीता को तज दिया था। पर कॉमनवेल्थ के आयोजकों पर न जाने कितने आरोप लग चुके, फिर भी किसी ठोस कार्रवाई की उम्मीद बेमानी। पहले भी जांच हुई, रपटे आईं लेकिन उन्हीं शीला दीक्षित ने सीएजी को ठेंगा दिखा दिया जिनके खिलाफ अब कामनवेल्थ खेलों में भ्रष्टाचार के खिलाफ जांच करने की बात कही जा रही है....
image
काश हर मस्जिद की खिडकी मंदिर में खुलती
6 दिसंबर, 1992 को जब विवादित ढांचा ढहाया गया, तब मैं जवान हो रहा था। बारहवीं में था। पिताजी उन दिनों बुलंदशहर में बतौर अध्यापक तैनात थे। हम सब उनके साथ ही रह रहे थे। दंगे भडक चुके थे। हमने छत पर चढकर दूर मकानों से उठती लपटों की आंच महसूस की थी। मौत के खौफ से बिलबिलाते लोगों की चीखें सुनी थीं। हैवानियत का नंगा नाच देखा था। 'जयश्री राम' और 'अल्लाह ओ अकबर' के नारों में भले ही ईश्वर और अल्लाह का नाम हो, लेकिन तब उन्हें सुनकर रीढ़ में बर्फ-सी जम जाती थी।...
image
ऐसे आदमी का सियासत में क्या काम?
कहां इकबाल,गालिब व फैज का शौक और कहां सियासत! जो भी हो पर पंजाब के कमजोर आर्थिक पक्ष व सियासत की गफलत में पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री (निलंबन के दूसरे दिन उन्हें पूर्व भी कर दिया गया है) मनप्रीत सिंह बादल पंजाब के उन अहम से मारे सियासतदानों से बिल्कुल अलग है जो सियासतदान गनमैनों के लाव लश्कर के बिना चलना अपनी तौहीन समझते हैं।...
image
आरटीआई का दिल है इंटरनेट
इन्टरनेट आरटीआई का दिल है, यह बात किसी आईटी प्रोफेसनल या इन्टरनेट सर्विस प्रोवाइडर द्वारा अथवा ईमेल सेवा प्रदाता कंपनी ने नहीं कही, बल्कि ऐसे शख्स श्री वजाहत हबीबुल्लाह ने कही, जो केन्द्रीय सूचना आयोग के मुख्य सूचना आयुक्त रहे हैं। जिस कार्यक्रम में मुख्य सूचना आयुक्त ने दिल की बात दिल से जोड़कर कही, उस कार्यक्रम में मैं भी मौजूद था। मैंने कार्यक्रम में आये भारत के विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों व अन्य देशों से आये विषय विशेषज्ञों से आरटीआई को इन्टरनेट के जरिए प्रोत्साहित करने की बात कही।...
Next
Tags
No tags for this article
सर्वाधिकार (अ)सुरक्षित

विस्फोट.कॉम में प्रकाशित सामग्री पर हमारी ओर से कोई कापीराइट नहीं है.

Powered by Vivvo CMS v4.1.2