Home | बात-करामात | इस देश में भाजपा के लिए संजीवनी हैं मुसलमान

इस देश में भाजपा के लिए संजीवनी हैं मुसलमान

Font size: Decrease font Enlarge font 1153
image

1984 के लोकसभा में चुनाव भाजपा केवल दो सीटें जीतकर मर चुकी थी। केवल अन्तिम संस्कार शेष था। लेकिन राजीव गांधी की अपरिपक्व मंडली ने हिन्दुओं को खुश करने के लिए फरवरी 1986 में बाबरी मस्जिद पर लगे ताले को खुलवाकर बोतल में बंद जिन्न को बाहर निकाल दिया। ताला खुलने के बाद आखिरी सांसें गिन रही भाजपा को जैसे 'संजीवनी' मिल गयी। लालकृष्ण आडवाणी सहित कल्याण सिंह, साध्वी रितम्भरा, उमा भारती, अशोक सिंहल, विनय कटियार, प्रवीण तोगड़िया और न जाने कितने लोगों ने राम मंदिर को ही अपना एकमात्र मुद्दा बना लिया। गली-गली रामसेवकों की फौजें तैयार हो गयीं। नफरत,घृणा और कत्लोगारद का ऐसा माहौल तैयार किया गया कि हिन्दुस्तान का धर्मनिरपेक्ष ढांचा चरमरा कर रह गया।

पूरा प्रदेश साम्प्रदायिक दंगों की आग में झुलसने लगा। नतीजा, 1989 के चुनाव में भाजपा की सीटें दो से बढ़कर 88 हो गयीं। भाजपा ने विश्वनाथ प्रताप सिंह की जनता दल की सरकार को बाहर से समर्थन दिया। राम मंदिर आंदोलन अपनी गति से चलता रहा। बेकसूर हिन्दू और मुसलमानों का खून पीता रहा। भाजपा रुपी 'ड्राक्यूला' पनपता रहा। विश्वनाथ प्रताप सिंह ने मंडल आयोग की सिफारिशों को लागू कर दिया। इससे भाजपा बौखला गयी। आडवाणी रथ पर सवार होकर रामरथ लेकर यात्रा पर निकल पड़े। उनका रथ जहां-जहां से गुजरा वहां दहशत और नफरत फैलती चली गयी। आखिरकार भारी खून-खराबे के बाद बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने समस्तीपुर में आडवाणी को गिफ्तार किया। राम रथ के घोड़े की लगाम को खींचकर उसे आगे बढ़ने से रोका। भाजपा ने विरोधस्वरुप जनता दल सरकार से समर्थन वापस ले लिया। नतीजे में 1991 में मध्यावधि चुनाव हुए। उत्तर प्रदेश में पहली बार भाजपा की सरकार बनी। केन्द्र में कांग्रेस की सरकार बनी लेकिन भाजपा की 88 से बढ़कर 120 सीटें हो गयी। भाजपा ने अपनी ताकत बढ़ती देखकर राममंदिर आंदोलन को और ज्यादा तेज कर दिया। आखिरकार वो दिन भी आया, जब रामसेवकों ने पूरे संघ परिवार के संरक्षण में बाबरी मस्जिद को तोड़ दिया।

1996 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की ताकत बढ़कर 182 हो गयी। भाजपा ने अटल बिहारी के नेतृत्व में सरकार बनाने का दावा पेश किया लेकिन वाजपेयी संसद में बहुमत नहीं जुटा सके लिहाजा मात्र 13 दिन में उन्हें इस्तीफा देना पड़ा। 1998 में देश ने फिर से मध्यावधि चुनाव का दंश झेला। भाजपा की सीटें 188 हो गयीं।  भाजपा ने फिर से केन्द्र में सरकार बनायी, जो केवल 13 महीने ही चल सकी। एक बार फिर देश पर मध्यावध्चिुनाव का भार पड़ा। 1999 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की सीटें नहीं बढ़ सकीं। वह 188 पर ही टिकी रही। तमामतर कोशिशों के बाद भी पूर्ण बहुमत पाने का भाजपा का सपना पूरा नहीं हो सका। 1999 में भाजपा ने राममंदिर, धारा 370 और समान सिविल कोड जैसे मुद्दों को सत्ता की खातिर कूड़े दान में डाल कर यह दिखा दिया कि वह अब सत्ता से ज्यादा दिन दूर नहीं रह सकती। इसमें कोई शक नहीं कि भाजपा को 2 से 188 सीटों तक लाने का श्रेय आडवाणी को ही जाता है। लेकिन प्रधानमंत्री बनने में उनकी कट्टर छवि उनकी दुश्मन बन गयी। लेकिन भाजपा के पास अटल बिहारी वाजपेयी के रुप में एक 'मुखौटा' मौजूद था। इसी मुखौटे को आगे करके बार-बार के चुनावों से आजिज आ चुके छोटे-बड़े राजनैतिक दलों का समर्थन लेकर गठबंधन सरकार बनायी। भले ही भाजपा ने तीनों मुद्दों को छोड़ दिया हो, लेकिन संघ परिवार ने पर्दे के पीछे से अपना साम्प्रदायिक एजेंडा चलाए रखा।

फरवरी 2002 में नरेन्द्र मोदी ने गुजरात में जो कुछ किया, वह उसी एजेंडे का हिस्सा था। नरेन्द्र मोदी 'हिन्दू सम्राट' हो गए। अब उन्हें 2014 का 'पीएम इन वेटिंग' बताया जाने लगा है। यह संघ परिवार का नया पैंतरा है। वह क्या संदेश देना चाहता है, इसे समझना मुश्किल नहीं है। संघ परिवार को अब वरुण में दूसरे नरेन्द्र मोदी भी दिखायी देने लगे हैं। भाजपा में जो शख्स दूसरे समुदायों के बारे में जितनी अधिक नफरत भरी बातें करता है, भाजपा में उसका कद उतना ही उंचा हो जाता है। उसे चुनावों में 'स्टार प्रचारक' का दर्जा हासिल हो जाता है। वरुण ने पीलीभीत की एक सभा में मुसलमानों के हाथ काटने की बात की तो नरेन्द्र मोदी के बाद अब वरुण भी भाजपा के स्टार प्रचारक हो गए। लेकिन जनता यह देख चुकी है कि वरुण कितने कमजोर दिल के इंसान हैं। माफी मांग कर जेल से बाहर आए हैं। संघ परिवार में माफी मांगने की परम्परा रही है। अटल बिहारी वाजपेयी ब्रिटिश हुकूमत से माफी मांग कर रिहाई ले चुके हैं। भाजपा के लिए 90 का दशक स्वर्णिम काल कहा जा सकता है। उस स्वर्णिम काल में भाजपा 188 सीटों से आगे नहीं बढ़ सकी है। अब नरेन्द्र मोदी या वरुण गांधी जैसे स्टार प्रचारक कितने भी गुजरात बनाने या मुसलमानों के हाथ काटने की बात करें, 'भाजपा शाईन' होना मुश्किल ही लगता है। क्या कोई भाजपाई यह बतायेगा कि क्या केवल दूसरे समुदायों के प्रति अनाप-शनाप बोल कर ही वोट हासिल किए जा सकते हैं ? क्या इस देश में मुद्दों का अकाल पड़ गया है ? भाजपा को तो मुसलमानों को एहसानमंद होना चाहिए कि वह उनकी वजह से 'मृत्यू शैया' से उठकर फिर से चलने-फिरने लगी है। मैं तो कभी-कभी यह सोचता हूं कि यदि इस देश में मुसलमान नहीं होते तो भाजपाई तो भूखे ही मर जाते। (saleem_iect@yahoo.co.in)

Subscribe to comments feed Comments (20 posted):

Suresh Chiplunkar on 01 May, 2009 22:16;56
avatar
संजय तिवारी जी, विस्फ़ोट.कॉम की नीति बदल गई है क्या? इस प्रकार के सौ लेख मैं भी भेज सकता हूँ, जिसमें कथित "शर्मनिरपेक्षता" की पोल खोली जाये और साथ ही एक तथाकथित "इंसानियत के धर्म" के बारे में भी कई तथ्य और आँकड़े पेश किये जायें, क्या उसे भी विस्फ़ोट पर जगह दी जायेगी? मैं अपने ब्लॉग पर अलग प्रकार के लेख लिखता हूँ और विस्फ़ोट को मैं एक समसामयिक पोर्टल समझता था। अब "भाजपा रूपी ड्राक्यूला" जैसे घटिया शब्द भी विस्फ़ोट पर आने लगे? यदि आपकी नीति बदल गई हो तो अलग बात है… अन्यथा इस लेख को तत्काल यहाँ से हटाइये… ये लेख वहीं पर ठीक है, जहाँ से यह चेपा गया है। और आपकी नीति बदल गई हो तो सूचित करें, मैं भी इस प्रकार के लेख भेजता हूँ…
Thumbs Up Thumbs Down
0
on 01 May, 2009 22:51;11
avatar
एसे लेख घटिया मानसिकता दर्शाते हैं खुशी की बात है कि विस्फोट भी बाकी मीदिया से कदमताल करने लगा
जब सारे कुओ में भांग पड़ी हो तो विस्फोट में भी एसे लेख आने दो
Thumbs Up Thumbs Down
0
on 01 May, 2009 22:56;03
avatar
"क्या कोई भाजपाई यह बतायेगा कि क्या केवल दूसरे समुदायों के प्रति अनाप-शनाप बोल कर ही वोट हासिल किए जा सकते हैं ?"

नहीं, वोट हासिल करने के लिये तो कांग्रेसिओं की तरै मुस्लिम तुष्तिकरन करना होता है, मुसलमानों को पीछड़ा रखना होता है जिससे वह बेअक्ल बने रह कर कांग्रेस को खुदा माने

जैसे कि सलिम सिद्दीकी कर रहे हे
Thumbs Up Thumbs Down
0
Dinesh on 02 May, 2009 00:28;03
avatar
जेहाद के नाम पर ये लोग बेक़सूर हिन्दुओं का कत्लेआम करते रहे और साथ में हमे इंसानियत और धर्मनिरपेक्षता का भी पाठ सिखाते रहे| बहुत खूब|
गुजरात के दंगे इनको याद है पर उन लाखों कश्मीरी हिन्दुओं के बारे में बोलना इन्हें मंजूर नहीं|

http://voiceofhindus.blogspot.com/
Thumbs Up Thumbs Down
0
sanjay tiwari on 02 May, 2009 00:47;38
avatar
यह लेख एक ब्लाग पर भी छपा दिख रहा है. हो सकता है सलीम सिद्दीकी ने वहां भी भेजा हो लेकिन आम तौर पर मैं खुद वे लेख नहीं प्रकाशित करता जो पहले ही किसी ब्लाग पर प्रकाशित हो चुके हैं. इसके कारण संपादकीय नहीं बल्कि तकनीकि हैं.

फिर भी ऐसा देखने में आया है कि "हिन्दुस्तान का दर्द" ब्लाग पर लगभग उसी समय वे लेख आते हैं जब विस्फोट पर प्रकाशित होता है. मैं उन्हें मना तो नहीं कर सकता लेकिन इस ब्लाग को चलानेवाले सज्जन से भी मेरी विनती है कि थोड़ी समझदारी दिखाएं. इससे ज्यादा मैं न कुछ कह सकता हूं न कर सकता हूं.

रही बात भाजपा को ड्राक्यूला कहने की तो इसकी शिकायत लेखक को भी की जा सकती है. मुझे लगता है यह ज्यादा जिम्मेदार तरीका होगा. एक संपादक चाहे तो शब्दों के साथ तोड़-मरोड़ कर सकता है लेकिन बेहतर हो कि लेखक खुद इतना सावधान रहे. जहां तक मुसलमानों के बारे में लिखने की बात है उस समाज पर निष्पक्ष रूप से जितना हमने लिखा है मुख्यधारा की मीडिया से कल्पना भी नहीं की जा सकती. हमारा इरादा सबको मंच देना है और वह भी पूरी तरह से निष्पक्ष. हमारी कोशिश है कि हम निष्पक्ष वाले निष्पक्ष हों न कि किसी पक्ष वाले.

हम तो सिर्फ कोशिश कर रहे हैं. सफलता-असफलता हमारे हाथ में तो है नहीं...
Thumbs Up Thumbs Down
0
azk on 02 May, 2009 02:32;09
avatar
सलीम भाई
कुछ कश्मीर के बारे में भी लिखो न
दे गई न हिम्मत जवाब
तुमको पता है न यदि हिन्दू शहिष्णु नहीं होता तो हिंदुस्तान के मुसलमानों की हालत स्वातघाटी के सिखोंजैसी हो रही होती .
और भी अच्छा होता अगर आप स्वात घटी के जंगल राज या आपकी नजर में शरीयत राज के बारे में कुछ लिखते
कोई बात नहीं आप अपनी आठ दस पुश्तों के बारे में ही कुछ लिखें
शायद आपको पता चले कि या तो आपके बाप दादे इस देश के बहर से आये थे या फिर आपके पितामह या प्र्दादादी परनानी ;या उनके परदादा दादी या पर नाना नानी कोई लालच में या भय से इसलाम कुबूले हों .
तब शायद आपको सद्बुद्धि आये .
Thumbs Up Thumbs Down
0
RAJKUMAR SINGH on 02 May, 2009 08:10;56
avatar
कोयी आस्चर्य नही .मुसल्मनोन को डर दिखा कर मुस्लिम लीग ने पाकिस्तान बन्वा लिया , कन्ग्रेस्स ने ६० साल राज्य किय . अब भाजपा कर रही है !
Thumbs Up Thumbs Down
0
संजय बेंगाणी on 02 May, 2009 10:39;10
avatar
तो विस्फोट ने विस्फोट कर दिया. नीति बदल गई या सम्पादक बहक गया? विस्फोट को मौहल्ला या हाशिया मत बनाओ. यहाँ तर्क गायब है और नफरत ही नफरत है. जो स्वस्थ पत्रकारिता में नहीं आता.

भाजपा हो या हिन्दु इनकी तर्क संगत आलोचना करना गलत नहीं है. हमें स्वागत करना चाहिए. मगर यह आलोचना नहीं है, यह आप भी समझ सकते है.

भाईजान इतना बता दे कि देश तोड़ कर पाकिस्तान किसने बनवाया? क्या तब भी नरेन्द्र मोदी जुल्म कर रहा था? कश्मीर से हिन्दुओं का सफाया किस मोदी ने किया? दे दे जवाब तो बदले में अपन भारत में शरिया कानून लगवाने में जनाब कि मदद करेंगे. वरना अपनी बकवास बन्द करे और मुसलमानों को पोंगापंथियों के चंगुल से निकलवाने में उर्जा लगाए.
Thumbs Up Thumbs Down
1
म्यां मरदूद on 02 May, 2009 10:54;32
avatar
सही गोटी फिट की है म्यां! लेकिन सच्चाई तो यह है कि इस देश में मुसलमानों के लिये संजीवनी है भाजपा. याद करो भाजपा के आने से पहले मुसलमानों की देश में राजनैतिक औकात क्या थी? वोट तो सारे कांग्रेस वैसे ही लेकर जाती थी. मुसलमान साइड में पड़े सिसक रहे थे. न उनके लिये कोटे की बात उठती थी, न उत्थान की. संजय गांधी ने उनकी जो गत बनाई थी कि आज भी मुसलमान उनके नाम पर रोते हैं. फिर संघ के आने पर जब राजीव गांधी को कांग्रेस की नैया डूबती दिखाई दी तो मुसलमानों का दामन थामा और उन्हें राजनैतिक पहचान मिली. वरना सिर्फ लीग-लीग बिलबिला कर मुसलमान पिस रहे थे (वैसे आज भी पीस रहें हैं मुल्ला-मौलवी).

मुसलमानों को तो दुआ देनी चाहिये भाजपा और आडवाणी को जिन्होंने कांग्रेसी और वामपंथी नरपिशाचों को मुसलमानों का दामन थामने पर मजबूर किया, वरना आज जितना मुसलमान राजनीती में दबाव रखते हैं इतना न होता.

तो सभी मुसलमानों को चाहिये कि बोलिये मुसलमानों की भी राजनैतिक उत्थान करने वाली भारतीय जनता पार्टी की जय!
Thumbs Up Thumbs Down
1
anup on 02 May, 2009 11:22;05
avatar
संजय जी,
यह संपादक की भी जिम्मदारी होती है की उसके पत्र में क्या लिखा जा रहा है.
येसे लेख से आप सावधान रहे..........

अनूप
Thumbs Up Thumbs Down
1
1 2 next total: 20 | displaying: 1 - 10

Post your comment comment

Please enter the code you see in the image:

Type in Hindi (हिन्दी में कमेन्ट करने के लिए यहां रोमन में लिखिए यह अपने आप हिन्दी में बदल देगा.)

Title :
Body
Powered by Vivvo CMS v4.1.2
Share |
  • email Email to a friend
  • print Print version

ईमेल से विस्फोटः अपना ईमेल यहां भरें और सब्सक्राइब करें:

Delivered by FeedBurner

Author info
visfot news network विस्फोट.कॉम इंटरनेट पर नये दौर की पत्रकारिता में परंपरागत मूल्यों को स्थापित करने की दिशा में लगातार काम कर रहा है, जो कि पूरी तरह से जनकेन्द्रित, वास्तविक और निहित स्वार्थी तत्वों के प्रभाव से मुक्त है. हमारा संपर्क है visfot@visfot.com
Rate this article
3.40
More from बात-करामात
Previous
image
असफल गृहमंत्री का सफल 'आतंकवाद'
हमारे केंद्रीय गृहमंत्री पी.चिदबरम ने पुलिस प्रमुखों के समेलन में ''भगवा आतंकवाद'' का नया शगूफा छोड़ दिया। वैसे इस केंद्रीय मंत्रिमंडल के कई मंत्री बयानों के मामले में शूरवीर की प्रसिद्धी प्राप्त कर चुके है। पी. चिदबरम भी ऐसे ही मंत्री हैं जो अपने बयानों के कारण चर्चा में रहते हैं. आतंकवाद का मामला हो, नकसलवाद का मामला हो, कश्मीर समस्या का मामला हो, या देश में घटित कोई भी अन्य महत्वपूर्ण मामला हो उनके आतंकवाद की थ्योरी भले ही सफल हो रही हो लेकिन बतौर गृहमंत्री वे असफल साबित हो रहे हैं....
image
मुसलमान ही सुलझाएं अयोध्या विवाद
अयोध्या विवाद के संभावित फैसले पर मुझे झटका तब लगा, जब मेरे एक दोस्त की पन्द्रह साल की बेटी का एक एसएमएस मिला। एसएमएस में लिखा था- 'बाबरी मस्जिद का फैसला आने वाला है। दुआ कीजिए कि फैसला मुसलमानों के हक में हो। इस एसएमएस को अपने मुसलिम भाईयों को फॉरवर्ड करें।' इस बात का मतलब यह है कि अयोध्या फैसले की सुरसराहट उन बच्चों में भी हो गयी है, जिन्होंने 1992 के बाद दुनिया देखी है। ...
image
नियमगिरी में अमन चैन की वापसी
भारत अपने विकास के पथ पर तो बढ़ता जा रहा है लेकिन साथ-साथ देश में अमीर-गरीब के बीच की दूरियां भी लगातार बढती ही जा रही हैं। देश के कई भू-भागों में आज भी प्राकृतिक संसाधनों पर स्वामित्व का संघर्ष अपने चरम पर हैं, जहाँ एक ओर अपने जीवन यापन के लिए जंगल और प्रकृति पर निर्भर आदिवासी समुदाय है, तो उनके सामने सर्वाधिकार युक्त एवं सशक्त उद्योगपति हैं। इस संघर्ष में जीत किसी होगी ये एक बड़ा सवाल होता हैं। भय और औद्योगिक आतंक के साए में जी रहे उड़ीसा के कालाहांडी जिले के नियमगिरि पहाड़ों के आसपास निवास करने वाले आदिवासी समुदाय के लोग अब निस्संदेह चैन की साँस ले सकते है।...
image
जयराम की जय हो!
अगर दिल्ली दरबार में एक मंत्री भी अपना काम इमानदारी से करने का फैसला कर ले तो बहुत कुछ बदल सकता है. आज के ६३ साल पहले व्यवस्था बदल देने के लिए सत्ता में आई कांग्रेस के शुरुआती मंत्री तो बहुत ही इमानदार थे ,शायद इसीलिये बहुत सारी चीज़ें ऐसी हुईं जिनकी उम्मीद आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाले वीरों ने देखी थी लेकिन वक़्त के साथ बेईमानों की संख्या बढ़ने लगी और बहुत सारे फैसले पैसे के बल पर होने लगे....
image
हिन्दुस्तानी होने की आम बीमारी
हिंदुस्तानी आदमी की सबसे बड़ी कमजोरी है कि उसमें किलर इंस्टिंक्ट का सर्वथा अभाव होता है. दैनंदिन राजनय से लेकर खेल के मैदान तक उसकी यह कमी देखी जा सकती है. हमेशा हिन्दवी समुदाय इस तथ्य को बिसार देता है कि 'क्षमा शोभती उस भुजंग को जिसके पास गरल हो. ' अर्थात क्षमा उस सर्प का आभूषण है जिसके पास गरल यानी जहर हो. जिसके पास जहर ही नहीं होगा उस सांप को कोई केचुए से ज्यादा महत्त्व क्यों देगा? हिंदुस्तानी हमेशा बिना जहर दिखाए क्षमा करने निकल पड़ते हैं इसलिए जीवन के हर क्षेत्र में उन्हें अपमान का घूँट पीना पड़ता है....
image
अंधेरे में रहने को मजबूर है राजमाता की रियाया
भारत गणराज्य में छोटे बच्चे से अगर पूछा जाए कि देश पर वास्तव में शासन कौन कर रहा है तो निश्चित तौर पर उसका जवाब होगा ‘सोनिया गांधी‘। नेहरू गांधी परिवार के नाम पर आधी सदी से ज्यादा राज करने वाली कांग्रेस ने अघोषित तौर पर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमति सोनिया गांधी को अपनी राजमाता और कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी को अपना युवराज मान ही लिया है। क्या आप जानते हैं कि राजमाता और युवराज की सल्तनत का आलम क्या है?...
image
सिर्फ आर्थिक अपराध नहीं है जन धन की लूट
पिछले कुछ समय से ऐसा कोई सप्ताह नहीं बीतता जब समाचार माध्यमों में किसी न किसी सरकारी अधिकारी, राजनेता, या ठेकेदार के यहाँ पड़े छापों में करोड़ों रुपयों का अवैध धन और किलो की तौल में सोना निकलने का समाचार नहीं आता। समाचार माध्यमों का आम पाठक, श्रोता या दर्शक इसे कौतूहल या ईर्षा के भाव से देखता है और निरीह सा अपनी व्यवस्था में आस्था घटाते हुये चुप बैठ जाता है। इन समाचारों से केवल अल्पकालीन सनसनी भर पैदा होती है, और फिर आरोपियों को मामला रफा दफा करने के लिए पर्याप्त समय देते हुये ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है।...
image
आजाद कर दो कश्मीर
अगर कश्मीरी हिंदुस्तान में नहीं रहना चाहते तो उन्हें यह अनुभव कर लेने दिया जाना चाहिये कि वे जंगी और आर्थिक समस्याओं से घिरे अस्थिर पाकिस्तान में रह लें या फिर नेपाल या बांग्लादेश की तरह आजाद रहकर तय तक लें कि प्रगति के दौर में वह कहां तक जा पाते हैं. हालांकि इस देश ने अपने किसी वासी को यह तय करने का मौका नहीं दिया कि वह देश में रहना चाहता है या नहीं मगर अगर कश्मीर खुद को थोड़ा अलग महसूस कर रहा है तो उसे मौका दिया जाना चाहिये. बनिस्पत उसे हर साल दसियों हजार करोड़ के स्पेशल पैकेज दिये जायें और उसमें अपनी हजारों फौजों को मौत से मुकाबला करने के लिये ढकेल दिया जाय....
image
दंभ के चलते ख़त्म हो रही है एक बड़ी पार्टी
पश्चिम बंगाल में सरकार गँवा देने के मुहाने पर खडी मार्क्सवादी काम्युनिस्ट पार्टी को अपनी एक और ऐतिहासिक भूल का पता लग गया है. पार्टी के लगभग सभी बड़े नेता आन्ध्र प्रदेश के नगर, विजयवाड़ा में मिले और स्वीकार किया कि यूपीए सरकार से समर्थन वापस लेने में देर हो गयी. पार्टी को लगता है कि समर्थन उसी वक़्त वापस ले लेना चाहिए था जब यूपीए-प्रथम सरकार अमरीका से परमाणु समझौता करने का मंसूबा ही बना रही थी. ...
image
कश्मीरी आवाम से अहिंसा की उम्मीद क्यों?
कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग के रूप में शामिल वाला पूरे भारत की ओर से कश्मीर को क्या मिला है? वहां कश्मीर घाटी की हिंसा में मरने स्थानीय लोगों की खबरों हमें नहीं झकझोरती हैं। देश ने केवल यह दावा किया की कश्मीर हमारा है। लेकिन इस दावे के बाद भी पूरा कश्मीर उपेक्षित हो गया। भूख तो पशु भी बर्दाश्त कर सकते हैं, लेकिन उपेक्षा नहीं। फिर भला एक पूरी समुदाय उपेक्षित हो तो उसे अहिंसक होने की अपेक्षा कैसे की जा सकती है?...
image
राष्ट्रमंडल खेलों के बहाने होगी लंपटों की नारी 'पूजा'
इन दिनों एक खबर जोरशोर से उछाली जा रही है कि राष्ट्रमण्डल खेलों के आयोजन के दौरान भारत सरकार की मंजूरी से या भारत सरकार की ओर से या सरकार की मौन सहमति से हजारों 'सुरक्षित' सेक्स वर्कर राजधानी नयी दिल्ली में आने को तैयार हैं। कहा जा रहा है, कि यह न मात्र हमारी स्वर्णिम और नारी की पूजा करने वाली संस्कृति को नष्ट कर देने वाली पश्चिमी जगत की चाल है, बल्कि इससे ऐड्‌स के तेजी से फैलने की भी भारी आशंका है। इससे देश का चरित्र भी नष्ट होना तय है।...
image
सचमुच हिप्पोक्रेसी की हद है
मीडिया सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट का भगवान मानता है और उसकी पूजा के लिये बहाने ढूंढता है. और अपनी इस कोशिश में कई बार मीडिया इतना अतार्किक हो जाता है कि उसपर हंसने की भी इच्छा नहीं होती....
image
भ्रष्टाचार का रंगा शियार निकला 'शेरा'
मणिशंकर अय्यर के भाग्य से कॉमनवेल्थ का छीका टूट ही गया। यों कॉमनवेल्थ के नाम पर मची राष्ट्रीय लूट का खुलासा शरद यादव दो साल से करते आ रहे पर लोकतंत्र के चारों स्तंभों ने अनसुना कर दिया। अब मणि के बोल से ही सही, परतें उधड़ रहीं तो सुनने वाले दांतों तले उंगली नहीं, पूरा हाथ दबा रहे हैं। ...
image
लूट की लड़ाई का नया मैदान बनेगा अफगानिस्तान
अफगानिस्तान अमेरिका के लिए दूसरा वियनताम साबित हो चुका है। यह सच विकीलीक्स के खुलासे के बाद आ चुका है। अमेरिका अफगानिस्तान से भागने की तैयारी में है। वीकीलीक्स ने इसकी जमीन तैयार कर दी है। अफगानिस्तान को अब अपनी नियति खुद तय करनी होगी। अमेरिका के जाने के बाद अफगानिस्तान में क्या होगा, यह दुनिया को दिखने लगा है। ...
image
प्रेमचंद के बहाने साहित्यकारों से दो बातें
महान कथाकार प्रेमचंद की कल जयंती बीत गई। मेरे जेहन में उनका जयशंकर प्रसाद के साथ खिंचवाई एक तसवीर ताजा हो गई है। इस तसवीर में कामायनी के रचयिता महाकवि प्रसाद धीर-गंभीर मुद्रा में खड़े हैं। लेकिन उनके साथ खड़े उपन्यास सम्राट की भंगिमा बिलकुल अलग है। उपन्यास सम्राट के फटे जूते से पैरों की अनामिका उंगली किंचित झांकती सी नजर आ रही है। प्रसाद जी की गंभीरता से ठीक उलट प्रेमचंद के स्मित होठ इससे बेपरवाह नजर आ रहे हैं।...
image
मानो या ना मानो ‘मीडिया बन चुकी है धनकुबेर की लौंडी‘
स्वच्छ, निष्छल, निर्भीक, जनसेवा के लिए की जाने वाली पत्रकारिता के दिन लद चुके हैं। अब जमाना पेड न्यूज का आ चुका है। मीडिया की लगाम वाकई में धनपतियों के हाथों में जा चुकी है। पेड न्यूज पर देशभर में हो रही बहस बेमानी नहीं है। नए चुनाव आयुक्त एस.वाई.कुरैशी का कहना है कि आयोग की पेड न्यूज पर पैनी नजर होगी।...
image
कोहिनूर के बहाने कुछ सवाल
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन अपनी पहली दो दिवसीय यात्रा पर भारत आए। सुना है कि ब्रिटेन को फांके पड़ रहे हैं। ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था बदहाल है। प्रधानमंत्री डेविड कैमरन की इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य ब्रिटेन की डूबती नैया के लिए सहारा जुटाना था। कैमरन भारत के साथ व्यापार बढ़ाना चाहते हैं और 600 अरब रुपए के सौदे को भुनाने की ताक में थे जिसमें उन्हें कामयाबी हासिल हुई।...
Next
Tags
No tags for this article
सर्वाधिकार (अ)सुरक्षित

विस्फोट.कॉम कॉपीराइट के सभी प्रकार के दावों और दायरों से मुक्त है.

Powered by Vivvo CMS v4.1.2