Home | बात-करामात | मानवतावादी मकसद के लिए मैदान में

मानवतावादी मकसद के लिए मैदान में

Font size: Decrease font Enlarge font 733
image

सुधीर गंडोत्रा के कांधे पर लटका झोला उनके प्रचार अभियान का ब्रह्मास्त्र है. उनके पास न तो अखबार और टीवी में भारी भरकम विज्ञापन देने के लिए धनबल है और न ही मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए बाहुबल. फिर भी वे पंद्रहवीं लोकसभा के लिए नई दिल्ली से मैदान में हैं. जहां जाते हैं झोले से निकालकर एक आठ पेज का मेमोरन्डम थमा देते हैं जिसमें उनकी पार्टी की अपील भी है और यह सीख भी कि अच्छे लोग हमारी संसद में क्यों पहुंचने चाहिए. हमने जानना चाहा कि एक लाईन में आपको बताना हो कि आप चुनाव क्यों लड़ रहे हैं तो क्या कहेंगे?

उन्होंने कहा "हम अंदर और बाहर दोनों तरह की हिंसा का अंत चाहते हैं." वे केवल कहते ही नहीं है. लंबी तकरीर के जरिए मिलनेवालों को समझाते भी हैं और एक छोटा सा पैंपलेट थमा देते हैं जिसमें आंतरिक हिंसा से निजात पाने की कुछ यौगिक विधियां सचित्र समझाई गयी हैं.

नई दिल्ली सीट से कांग्रेस के अजय माकन और भाजपा के विजय गोयल मैदान में हैं. लड़ाई कांटे की है. ऐसे में सुधीर गंडोत्रा के मैदान में आने का मकसद क्या है? शायद वे जानते हैं कि जीतना मुश्किल है लेकिन उनका लक्ष्य बड़ी राजनीति है. वे कहते हैं- "हमारी पार्टी हार-जीत के खेल से अलग इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में हिस्सेदारी इसलिए कर रही है क्योंकि हम पार्टी का संदेश "मानवतावाद" लोगों के बीच ले जाना चाहते हैं." सुधीर गंडोत्रा पहली बार यह काम नहीं कर रहे हैं. रामराज्य परिषद जैसी पार्टियां पहले भी यही कहते हुए लोकतांत्रिक प्रक्रिया में हिस्सा लेती रही हैं कि वे अपना विचार लोगों के बीच ले जाना चाहती है. लेकिन समय के साथ विचार का विस्तार तो हुआ नहीं उन पार्टियों का खात्मा जरूर हो गया. सुधीर गंडोत्रा की पार्टी ह्यूमनिस्ट पार्टी है और उसका विस्तार देश और राज्यों की सीमाओं से परे संपूर्ण मानव समाज है.

ह्यूमनिस्ट पार्टी की स्थापनाः 1960 के दशक में अर्जेंटीना के कुछ युवकों को लगा कि दुनिया में हिंसा बहुत तेजी से बढ़ रही है. यह हिंसा अंदर और बाहर दोनों जगह बढ़ रही है. इस हिंसा में मनुष्य के मन में छिपा लालच है. इस लालच का विस्तार राष्ट्र-राज्यों के बीच भी है. इसलिए आंतरिक लालच जब समूहगत स्वरूप धारण कर लेती है तो वाह्य युद्ध का वातावरण तैयार करती है. ह्युमनिस्ट पार्टी इस वाह्य हिंसा को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में शामिल होकर निपटना चाहती है. सुधीर गंडोत्रा पार्टी के भारत में महासचिव हैं. इसलिए उन्होंने खुद तय किया कि पहले वे खुद मैदान में उतरेंगे. हालांकि वे कहते हैं कि अच्छी राजनीति की बातें करनेवाले वक्त आने पर खुद सबसे अधिक राजनीति से दूर भागते हैं. फिर भी देश के कुछ लोकसभा सीटों पर इस बार उनकी पार्टी के प्रत्याशी मैदान में जोर आजमा रहे हैं.

सुधीर बताते हैं कि दुनियाभर के 80 देशों में ह्यूमनिस्ट पार्टी लोकतांत्रिक प्रक्रिया में हिस्सा ले रही है. 1983 से ह्यूमनिस्ट पार्टी भारत में सक्रिय है और आज इस पार्टी के एक लाख के करीब सक्रिय सदस्य हैं. भारत की लोकतांत्रिक प्रक्रिया को दुनिया की श्रेष्ठतम लोकतांत्रिक विधियों में से एक माननेवाले सुधीर बताते हैं कि अमेरिका जैसे तथाकथित आधुनिक देश में भी पार्टी बनाना इतना आसान नहीं है जितना भारत में. अमेरिका में किसी भी राजनीतिक दल के गठन के लिए कम से कम 10 लाख नागरिकों के हस्ताक्षर का शपथपत्र दाखिल करना अनिवार्य होता है जबकि भारत में कोई भी व्यक्ति बहुत सामान्य सी प्रक्रिया पूरी करके राजनीतिक दल बना सकता है और देश की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में हिस्सेदारी कर सकता है. वे कहते हैं भारत में राजनीतिक प्रक्रिया नहीं बल्कि राजनीतिक दलों की कार्यप्रणाली में सुधार और पारदर्शिता लाने की जरूरत है. राजनीतिक दलों के ऊपर किसी प्रकार का कोई खास अंकुश नहीं होता. इसलिए उनके व्यवहार में मनमानी साफ दिखती है. सुधीर मानते हैं कि अगर राजनीतिक दलों के ऊपर कुछ आचार संहिता लागू हो जाए तो देश की लोकतांत्रिक प्रक्रिया ज्यादा जनवादी हो जाएगी.

एक तरफ जहां देश में पूंजीपति, बाहुबली और प्रभावशाली लोग भारत के आमचुनाव में चर्चा के केन्द्र में है वहीं सुधीर गंडोत्रा जैसे लोग भी हैं जो लोकतांत्रिक प्रक्रिया में मानवतावादी मकसद से सक्रिय हैं. वे राजनीति को भले मकसद के लिए इस्तेमाल करना चाहते हैं और राजनीतिक प्रक्रिया में हर खासो-आम को शामिल करके इसे जनापेक्षी बनाने की कोशिश कर रहे हैं. निश्चित है कि उनकी आवाज नक्कारखाने में तूती से अधिक नहीं होगी लेकिन वे भी तुरंत कोई व्यापक परिवर्तन देखने की उम्मीद भी नहीं कर रहे हैं. वे मानते हैं कि विकल्प होना चाहिए और हमें अपनी बात लोगों के सामने रखनी चाहिए. मानना न मानना यह लोगों के ऊपर छोड़ देना चाहिए. सुधीर मानते हैं कि आंतरिक हिंसा से निपटने के सबसे बेहतर उपाय भारत में ही विकसित हुए हैं. एक दिन जरूर आयेगा जब भारत ही पूरी दुनिया को वाह्य हिंसा और युद्धोन्माद से निपटने का रास्ता दिखाएगा, वह भी बहुत ही लोकतांत्रिक तरीके से. गंडोत्रा की अच्छी सी मंशा जरूर पूरी हो.

Subscribe to comments feed Comments (0 posted):

total: | displaying:

Post your comment comment

Please enter the code you see in the image:

Type in Hindi (हिन्दी में कमेन्ट करने के लिए यहां रोमन में लिखिए यह अपने आप हिन्दी में बदल देगा.)

Title :
Body
Powered by Vivvo CMS v4.1.2
Share |
  • email Email to a friend
  • print Print version

ईमेल से विस्फोटः अपना ईमेल यहां भरें और सब्सक्राइब करें:

Delivered by FeedBurner

Author info
visfot news network विस्फोट.कॉम इंटरनेट पर नये दौर की पत्रकारिता में परंपरागत मूल्यों को स्थापित करने की दिशा में लगातार काम कर रहा है, जो कि पूरी तरह से जनकेन्द्रित, वास्तविक और निहित स्वार्थी तत्वों के प्रभाव से मुक्त है. हमारा संपर्क है visfot@visfot.com
Rate this article
5.00
More from बात-करामात
Previous
image
जातिवाद, क्षेत्रवाद, धर्मवाद का शिकार माओवाद
बिहार में हुई हाल की घटनाओं ने साबित कर दिया है कि माओवादी अब महज डकैतों और माफिया गुंडों का समूह है जिनसे सिर्फ डरा जा सकता है. विचारधारा और शोषण के खिलाफ लड़ने के उनके जज्बे के कारण लोगों में उनके प्रति जो सम्मान बचा था वह भी अब खत्म होने की कगार पर है. मगर इस क्राइसिस के बाद जो सबसे चौकाने वाली बात उभर कर सामने आयी है वह इन समूहों की वास्तविकता बन चुके जातिवादी झगड़े हैं....
image
चलाचली की बेला में चिदम्बरम
भारत गणराज्य के गृह मंत्री पलनिअप्पम चिदम्बरम की रूखसती की बेला आ गई है। एक के बाद एक हर मोर्चे पर नाकामी का सेहरा अपने सर बांधने वाले चिदम्बरम के खिलाफ कांग्रेस में भी अंदर ही अंदर रोष और असंतोष के स्वर खदबदाने लगे हैं। ...
image
असफल गृहमंत्री का सफल 'आतंकवाद'
हमारे केंद्रीय गृहमंत्री पी.चिदबरम ने पुलिस प्रमुखों के समेलन में ''भगवा आतंकवाद'' का नया शगूफा छोड़ दिया। वैसे इस केंद्रीय मंत्रिमंडल के कई मंत्री बयानों के मामले में शूरवीर की प्रसिद्धी प्राप्त कर चुके है। पी. चिदबरम भी ऐसे ही मंत्री हैं जो अपने बयानों के कारण चर्चा में रहते हैं. आतंकवाद का मामला हो, नकसलवाद का मामला हो, कश्मीर समस्या का मामला हो, या देश में घटित कोई भी अन्य महत्वपूर्ण मामला हो उनके आतंकवाद की थ्योरी भले ही सफल हो रही हो लेकिन बतौर गृहमंत्री वे असफल साबित हो रहे हैं....
image
मुसलमान ही सुलझाएं अयोध्या विवाद
अयोध्या विवाद के संभावित फैसले पर मुझे झटका तब लगा, जब मेरे एक दोस्त की पन्द्रह साल की बेटी का एक एसएमएस मिला। एसएमएस में लिखा था- 'बाबरी मस्जिद का फैसला आने वाला है। दुआ कीजिए कि फैसला मुसलमानों के हक में हो। इस एसएमएस को अपने मुसलिम भाईयों को फॉरवर्ड करें।' इस बात का मतलब यह है कि अयोध्या फैसले की सुरसराहट उन बच्चों में भी हो गयी है, जिन्होंने 1992 के बाद दुनिया देखी है। ...
image
नियमगिरी में अमन चैन की वापसी
भारत अपने विकास के पथ पर तो बढ़ता जा रहा है लेकिन साथ-साथ देश में अमीर-गरीब के बीच की दूरियां भी लगातार बढती ही जा रही हैं। देश के कई भू-भागों में आज भी प्राकृतिक संसाधनों पर स्वामित्व का संघर्ष अपने चरम पर हैं, जहाँ एक ओर अपने जीवन यापन के लिए जंगल और प्रकृति पर निर्भर आदिवासी समुदाय है, तो उनके सामने सर्वाधिकार युक्त एवं सशक्त उद्योगपति हैं। इस संघर्ष में जीत किसी होगी ये एक बड़ा सवाल होता हैं। भय और औद्योगिक आतंक के साए में जी रहे उड़ीसा के कालाहांडी जिले के नियमगिरि पहाड़ों के आसपास निवास करने वाले आदिवासी समुदाय के लोग अब निस्संदेह चैन की साँस ले सकते है।...
image
जयराम की जय हो!
अगर दिल्ली दरबार में एक मंत्री भी अपना काम इमानदारी से करने का फैसला कर ले तो बहुत कुछ बदल सकता है. आज के ६३ साल पहले व्यवस्था बदल देने के लिए सत्ता में आई कांग्रेस के शुरुआती मंत्री तो बहुत ही इमानदार थे ,शायद इसीलिये बहुत सारी चीज़ें ऐसी हुईं जिनकी उम्मीद आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाले वीरों ने देखी थी लेकिन वक़्त के साथ बेईमानों की संख्या बढ़ने लगी और बहुत सारे फैसले पैसे के बल पर होने लगे....
image
हिन्दुस्तानी होने की आम बीमारी
हिंदुस्तानी आदमी की सबसे बड़ी कमजोरी है कि उसमें किलर इंस्टिंक्ट का सर्वथा अभाव होता है. दैनंदिन राजनय से लेकर खेल के मैदान तक उसकी यह कमी देखी जा सकती है. हमेशा हिन्दवी समुदाय इस तथ्य को बिसार देता है कि 'क्षमा शोभती उस भुजंग को जिसके पास गरल हो. ' अर्थात क्षमा उस सर्प का आभूषण है जिसके पास गरल यानी जहर हो. जिसके पास जहर ही नहीं होगा उस सांप को कोई केचुए से ज्यादा महत्त्व क्यों देगा? हिंदुस्तानी हमेशा बिना जहर दिखाए क्षमा करने निकल पड़ते हैं इसलिए जीवन के हर क्षेत्र में उन्हें अपमान का घूँट पीना पड़ता है....
image
अंधेरे में रहने को मजबूर है राजमाता की रियाया
भारत गणराज्य में छोटे बच्चे से अगर पूछा जाए कि देश पर वास्तव में शासन कौन कर रहा है तो निश्चित तौर पर उसका जवाब होगा ‘सोनिया गांधी‘। नेहरू गांधी परिवार के नाम पर आधी सदी से ज्यादा राज करने वाली कांग्रेस ने अघोषित तौर पर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमति सोनिया गांधी को अपनी राजमाता और कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी को अपना युवराज मान ही लिया है। क्या आप जानते हैं कि राजमाता और युवराज की सल्तनत का आलम क्या है?...
image
सिर्फ आर्थिक अपराध नहीं है जन धन की लूट
पिछले कुछ समय से ऐसा कोई सप्ताह नहीं बीतता जब समाचार माध्यमों में किसी न किसी सरकारी अधिकारी, राजनेता, या ठेकेदार के यहाँ पड़े छापों में करोड़ों रुपयों का अवैध धन और किलो की तौल में सोना निकलने का समाचार नहीं आता। समाचार माध्यमों का आम पाठक, श्रोता या दर्शक इसे कौतूहल या ईर्षा के भाव से देखता है और निरीह सा अपनी व्यवस्था में आस्था घटाते हुये चुप बैठ जाता है। इन समाचारों से केवल अल्पकालीन सनसनी भर पैदा होती है, और फिर आरोपियों को मामला रफा दफा करने के लिए पर्याप्त समय देते हुये ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है।...
image
आजाद कर दो कश्मीर
अगर कश्मीरी हिंदुस्तान में नहीं रहना चाहते तो उन्हें यह अनुभव कर लेने दिया जाना चाहिये कि वे जंगी और आर्थिक समस्याओं से घिरे अस्थिर पाकिस्तान में रह लें या फिर नेपाल या बांग्लादेश की तरह आजाद रहकर तय तक लें कि प्रगति के दौर में वह कहां तक जा पाते हैं. हालांकि इस देश ने अपने किसी वासी को यह तय करने का मौका नहीं दिया कि वह देश में रहना चाहता है या नहीं मगर अगर कश्मीर खुद को थोड़ा अलग महसूस कर रहा है तो उसे मौका दिया जाना चाहिये. बनिस्पत उसे हर साल दसियों हजार करोड़ के स्पेशल पैकेज दिये जायें और उसमें अपनी हजारों फौजों को मौत से मुकाबला करने के लिये ढकेल दिया जाय....
image
दंभ के चलते ख़त्म हो रही है एक बड़ी पार्टी
पश्चिम बंगाल में सरकार गँवा देने के मुहाने पर खडी मार्क्सवादी काम्युनिस्ट पार्टी को अपनी एक और ऐतिहासिक भूल का पता लग गया है. पार्टी के लगभग सभी बड़े नेता आन्ध्र प्रदेश के नगर, विजयवाड़ा में मिले और स्वीकार किया कि यूपीए सरकार से समर्थन वापस लेने में देर हो गयी. पार्टी को लगता है कि समर्थन उसी वक़्त वापस ले लेना चाहिए था जब यूपीए-प्रथम सरकार अमरीका से परमाणु समझौता करने का मंसूबा ही बना रही थी. ...
image
कश्मीरी आवाम से अहिंसा की उम्मीद क्यों?
कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग के रूप में शामिल वाला पूरे भारत की ओर से कश्मीर को क्या मिला है? वहां कश्मीर घाटी की हिंसा में मरने स्थानीय लोगों की खबरों हमें नहीं झकझोरती हैं। देश ने केवल यह दावा किया की कश्मीर हमारा है। लेकिन इस दावे के बाद भी पूरा कश्मीर उपेक्षित हो गया। भूख तो पशु भी बर्दाश्त कर सकते हैं, लेकिन उपेक्षा नहीं। फिर भला एक पूरी समुदाय उपेक्षित हो तो उसे अहिंसक होने की अपेक्षा कैसे की जा सकती है?...
image
राष्ट्रमंडल खेलों के बहाने होगी लंपटों की नारी 'पूजा'
इन दिनों एक खबर जोरशोर से उछाली जा रही है कि राष्ट्रमण्डल खेलों के आयोजन के दौरान भारत सरकार की मंजूरी से या भारत सरकार की ओर से या सरकार की मौन सहमति से हजारों 'सुरक्षित' सेक्स वर्कर राजधानी नयी दिल्ली में आने को तैयार हैं। कहा जा रहा है, कि यह न मात्र हमारी स्वर्णिम और नारी की पूजा करने वाली संस्कृति को नष्ट कर देने वाली पश्चिमी जगत की चाल है, बल्कि इससे ऐड्‌स के तेजी से फैलने की भी भारी आशंका है। इससे देश का चरित्र भी नष्ट होना तय है।...
image
सचमुच हिप्पोक्रेसी की हद है
मीडिया सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट का भगवान मानता है और उसकी पूजा के लिये बहाने ढूंढता है. और अपनी इस कोशिश में कई बार मीडिया इतना अतार्किक हो जाता है कि उसपर हंसने की भी इच्छा नहीं होती....
image
भ्रष्टाचार का रंगा शियार निकला 'शेरा'
मणिशंकर अय्यर के भाग्य से कॉमनवेल्थ का छीका टूट ही गया। यों कॉमनवेल्थ के नाम पर मची राष्ट्रीय लूट का खुलासा शरद यादव दो साल से करते आ रहे पर लोकतंत्र के चारों स्तंभों ने अनसुना कर दिया। अब मणि के बोल से ही सही, परतें उधड़ रहीं तो सुनने वाले दांतों तले उंगली नहीं, पूरा हाथ दबा रहे हैं। ...
image
लूट की लड़ाई का नया मैदान बनेगा अफगानिस्तान
अफगानिस्तान अमेरिका के लिए दूसरा वियनताम साबित हो चुका है। यह सच विकीलीक्स के खुलासे के बाद आ चुका है। अमेरिका अफगानिस्तान से भागने की तैयारी में है। वीकीलीक्स ने इसकी जमीन तैयार कर दी है। अफगानिस्तान को अब अपनी नियति खुद तय करनी होगी। अमेरिका के जाने के बाद अफगानिस्तान में क्या होगा, यह दुनिया को दिखने लगा है। ...
image
प्रेमचंद के बहाने साहित्यकारों से दो बातें
महान कथाकार प्रेमचंद की कल जयंती बीत गई। मेरे जेहन में उनका जयशंकर प्रसाद के साथ खिंचवाई एक तसवीर ताजा हो गई है। इस तसवीर में कामायनी के रचयिता महाकवि प्रसाद धीर-गंभीर मुद्रा में खड़े हैं। लेकिन उनके साथ खड़े उपन्यास सम्राट की भंगिमा बिलकुल अलग है। उपन्यास सम्राट के फटे जूते से पैरों की अनामिका उंगली किंचित झांकती सी नजर आ रही है। प्रसाद जी की गंभीरता से ठीक उलट प्रेमचंद के स्मित होठ इससे बेपरवाह नजर आ रहे हैं।...
Next
सर्वाधिकार (अ)सुरक्षित

विस्फोट.कॉम कॉपीराइट के सभी प्रकार के दावों और दायरों से मुक्त है.

Powered by Vivvo CMS v4.1.2