Home | बात करामात | सरकारी पप्पूओं को कौन जगाएगा?

सरकारी पप्पूओं को कौन जगाएगा?

image

सरकार की चिंता है कि मतदान का प्रतिशत कम हो रहा है इसलिए दिल्ली में इस बार खास तौर पर मतदान करने के लिए चुनाव आयोग ने विज्ञापन अभियान चलाया. गैर-सरकारी संगठनों के अलावा मीडिया ने भी इस बारे में जागरूकता फैलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी. लेकिन यह क्या? उत्साह से लबालब मतदाता जब पोलिंग बूथ पर पहुंचा तो नाम ही गायब. दिल्ली और दिल्ली से सटे गाजियाबाद के इलाकों में एक जैसी परेशानी से मतदाताओं को दो-चार होना पड़ा. कहीं मतदाता सूची से नाम ही गायब तो कहीं गलत और गलत पता. निश्चित रूप से यह कमाल सरकारी पप्पूओं का है. आम मतदाता को पप्पू न बनने की सलाह देनेवाली सरकारें अपने ही महकमें के पप्पूओं को कब जगाएगी जो मतदान के लिए सारी पूर्व तैयारी करते हैं?

इस लेखक के पास 05 जनवरी 2005 को जारी मतदाता पहचान पत्र है लेकिन वोट डालना संभव नहीं हुआ क्योंकि तमाम प्रयासों के बावजूद मतदाता सूची में नाम नहीं ढूंढ़ा जा सका। वह भी तब जब पिछले विधानसभा और नगरपालिका चुनावों में मतदान किया था और वैशाली में ग्यारह मंजिल की एक बिल्डिंग में सात साल पहले खरीदे गए अपने फ्लैट में लगातार रह रहा हूं। लेकिन मतदाता सूची का पुनरीक्षण करने वालों को इस बार यह बिल्डिंग नहीं मिली और इसके तमाम अधिवासियों का नाम मतदाता सूची से हटा दिया गया।

मतदान के कम प्रतिशत पर लोग हमेशा से चिन्ता जताते आए हैं. पर लगता है कि इसका एक बड़ा कारण कहीं न कहीं मतदाता सूची का पूरी तरह व्यवस्थित नहीं होना है। गाजिबायाद के मुकाबले दिल्ली की मतदाता सूची काफी व्यवस्थित है पर वहां भी नाम ढूंढ़ना आसान नहीं है। पटपड़गंज का जो हिस्सा आई.पी. एक्सटेंशन के नाम से बसाया गया है उसका नाम मतदाता सूची में नहीं है और यह पटपड़गंज में ही शामिल किया गया है। इसी तरह, दिल्ली का ही शेखसराय नाम का मोहल्ला बुधवार को सर्च करने पर नहीं मिला। गनीमत यह है कि दिल्ली की मतदाता सूची नेट पर है और आप थोड़ा समय लगाकर अपना नाम ढूंढ़ कर वोट डाल सकते हैं। पर गाजियाबाद तो शायद हिन्दुस्तान के सबसे पिछड़े चुनाव क्षेत्रों में है। मतदाता सूची तो नहीं ही मिली। चुनाव से संबंधित सामान्य जानकारी भी सरकारी वेबसाइट पर नहीं है। जो फोन नंबर मिले वे सब गलत थे। 

गाजियाबाद रहने आने से पहले दिल्ली समेत जहां कहीं भी मतदाता सूची में नाम रहा और मतदान केंद्र पर गया वहां मतदान अधिकारी उस पर्ची की मांग जरूर करते हैं जो भिन्न उम्मीदवार मतदाताओं की सुविधा के लिए बंटवाते हैं। जाहिर है, यह व्यवस्था सरकारी नहीं है पर सुविधा के लिए इसकी मांग की जाती है और इसका प्रचलन है। सवाल यह है कोई मतदाता किसी उम्मीदवार की यह सेवा क्यों ले। और न ले तो मतदाता सूची में अपना नाम कैसे ढूंढ़े। कायदे से मतदाता सूची मतदान से काफी पहले जनता के लिए सार्वजनिक और सुविधाजनक रूप से (इंटरनेट समेत) उपलब्ध होनी चाहिए और उसके बाद लोगों को समय व मौका दिया जाना चाहिए कि वे अपना नाम शामिल कराने के लिए आवेदन और आवश्यक प्रयास करें। नियम पूरा करने के लिए यह सब अभी भी होता है पर औपचारिकता के लिए ही। 

अभी हालत यह है कि आपको वोट देने के लिए तो छुट्टी मिलती है पर वोटिंग लिस्ट में नाम शामिल कराने के लिए कोई छुट्टी नहीं मिलती जबकि यह काम अपेक्षाकृत काफी मुश्किल और जटिल है। मतदाता सूची में नाम शामिल करना आसान किए जाने की भी जरूरत है और यह काम छुट्टी के दिन तथा कार्य समय के बाद भी हो सके इसकी भी व्यवस्था की जानी चाहिए। अभी यह काम आप किसी कार्य दिवस को ही कर सकते हैं। अब  कहा जा रहा है कि लोग-बाग छुट्टी होने के बावजूद वोट देने निकलने की जहमत नहीं उठाते। अगर ऐसा है तो क्या कोई अपना नाम मतदाता सूची में शामिल कराने की जहमत उठाएगा। और जब मतदाता सूची में नाम ही नहीं होगा (और हो तो ढूंढ़ने पर भी न मिले) तो कौन वोट दे पाएगा। 

लोग मतदान करें इसके लिए बहुत जरूरी है कि लोगों को बताया जाए कि उन्हें वोट देने कहां जाना है और मतदाता सूची में उनका नाम कहां है। अभी यह काम सरकारी स्तर पर नहीं होता है और उम्मीदवार अपने खर्च पर करते हैं। लेकिन गाजियाबाद के वैशाली क्षेत्र की मतदाता सूची ऐसी है कि किसी भी पार्टी के उम्मीदवार सभी मतदाताओं को ढूंढ़कर उनतक पर्ची नहीं पहुंचा पाते हैं और मतदाता अपना नाम ढ़ूंढ़ते एक मतदान केंद्र से दूसरे के चक्कर लगाते रहते हैं। उसपर हर चुनाव में मतदान केंद्र बदल जाए और नाम अपने आप हट जाएं या शामिल कर लिए जाएं तो क्या कहने।  मतदाता सूची तैयार करने का काम पूरे हिन्दुस्तान में एक ही तरीके से होता है। गांवों में अगर बीएलओ (बूथ लेवल अफसर) मुखिया अथवा तहसीलदार या किसी अन्य के घर पर बैठकर आस-पास के सभी घरों के लोगों के नाम जान सकता है और बताने वाले पर भरोसा करके उन्हें शामिल भी कर सकता है तो शहरों की बहुमंजिली इमारतों और कई इमारतों वाले अपार्टमेंट कांपलेक्स में यह बिल्कुल संभव नहीं है। यहां तो लोग पड़ोसी को नहीं जानते उसके पूरे परिवार को क्या जानेंगे। ऐसे में क्या उसी बीएलओ के लिए उतने ही पैसे, समय या सुविधा में घर-घर जाकर सबके नाम देखना तय करना और मतदाता सूची में शामिल करना संभव है। यहां कोई मुखिया नहीं होता जिसकी दिलचस्पी इस तरह के कामों में होगी। 

दिल्ली, फरीदाबाद, गुड़गांव और गाजियाबाद के साथ-साथ देश के कई अन्य शहरों में स्थिति अलग है और वहां दूसरी व्यवस्था करने की आवश्यकता है। उदाहरण के लिए, हैदराबाद में मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए ड्रॉप बॉक्स की सुविधा उल्लेखनीय है। ऐसा दूसरे शहरों में भी किया जाना चाहिए। इसी तरह, सभी इमारतों और पॉश कहे जा सकने वाले मोहल्लों में रेजीडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन है जिसकी सहायता ली जा सकती है। लाखों रुपए खर्च करके बनाए जाने वाले मतदाताओं के परिचय पत्र का क्या मतलब अगर वे मतदान के ही काम नहीं आएं। और अगर कोई काम रेजीडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन कम खर्च में ज्यादा जिम्मेदारी से कर सकता है तो उसके लिए बीएलओ की क्या जरूरत। 

सरकार में बैठे आला अफसर अगर नागरिकों को पप्पू बनने से बचने के लिए मतदान केन्द्र तक खींचकर लाते हैं तो जरा अपने महकमें को भी पप्पू बनने से बचाएं ताकि जब मतदाता पोलिंग बूथ तक आये तो कम से कम वोट देकर शुकून से घर वापस जाए. (anuvaadmail@gmail.com)

Subscribe to comments feed Comments (1 posted):

Sanjay Swadesh on 08 May, 2009 15:38;22
avatar
hakikat ka exprience hain. delhi me aisa mere sat v ho chuka hai. jab votoc id card mila to lok sabha election me vote cast kiya. usake bat jab delhi mcd ka election huwa to votar list se nam gyab tha.
Thumbs Up Thumbs Down
0
total: 1 | displaying: 1 - 1

Post your comment comment

Type in Hindi (हिन्दी में कमेन्ट करने के लिए यहां रोमन में लिखिए यह अपने आप हिन्दी में बदल देगा.)

Title :
Body
Powered by Vivvo CMS v4.1.2
Share |
  • email Email to a friend
  • print Print version

ईमेल से विस्फोटः अपना ईमेल यहां भरें और सब्सक्राइब करें:

Delivered by FeedBurner

Author info
visfot news network विस्फोट.कॉम इंटरनेट पर नये दौर की पत्रकारिता में परंपरागत मूल्यों को स्थापित करने की दिशा में लगातार काम कर रहा है, जो कि पूरी तरह से जनकेन्द्रित, वास्तविक और निहित स्वार्थी तत्वों के प्रभाव से मुक्त है. हमारा संपर्क है visfot@visfot.com
Rate this article
5.00
More from बात करामात
Previous
image
अजमेर चार्जशीट और संघी उछल-कूद
बढ़ते पैमाने पर इसके साक्ष्य सामने आ रहे हैं कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आर एस एस) से जुड़े लोगों का आतंकवादी हमलों में हाथ रहा है। इन हालात में आर एस एस इस पुराने सूत्र पर चल रहा लगता है कि हमला ही सबसे अच्छा बचाव है। उसने 10 नवंबर को देशव्यापी विरोध कार्रवाइयों का आह्वान किया है। इन कार्रवाइयों में संघ के शीर्ष नेताओं के शामिल होने की बात कही जा रही है। बहरहाल, इसकी चर्चा हम जरा बाद में करेंगे।...
image
खुद ही खुदा बनने चला संघ
आर एस एस ने अब शायद बी जे पी को हाशिये पर लाने का मन बना लिया है .अपनी आबरू बचाने के लिए १० नवम्बर को आरएसएस के नेता खुद सडकों पर उतरेगें और धरना प्रदर्शन करेगें . उनकी शिकायत है कि यूपीए सरकार संघी आतंकवाद के ब्रैंड को प्रचारित करने में लगभग कामयाब हो गयी है और बीजेपी वाले कोई भी राजनीतिक पहल नहीं कर रहे हैं. नाराज़ संघी नेतृत्व अब खुद ही मैदान ले रहा है ....
image
शाबाश ओबामा, पहले दिन ही दस अरब डालर का बिजनेस
अपने भारत दौरे के पहले दिन ही बराक ओबामा दस अऱब डालर का बिजनेस कर गए। बेशक भारत को कुछ न मिले। पर भारत ओबामा को काफी कुछ देगा। भारत अमेरिकी बेरोजगारी को दूर करेगा। बेशक आतंकी हमलों से संबंधित भाषण में ओबामा ने पाकिस्तान का नाम नहीं लिया, पर भारत ने अपनी सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ी। भारत सरकार और भारत के प्राइवेट कारपोरेट ने ओबामा को खुश कर दिया है। चीन से परेशान बराक ओबामा को भारत दौरे से राहत मिली है।...
image
भारत के रुख से चीन बेचैन
इस समय चीन बैचेन है। बैचेनी का कारण भारत की विस्तारवादी विदेश नीति है। इस विदेश नीति के तहत भारत ने उन देशों से दोस्ती बढ़ानी शुरू कर दी है, जो देश चीन से किसी न किसी मसले पर भीड़े है। चीन काफी बैचेने से भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की हाल ही में हुई विदेश यात्रा और बराक ओबामा का नवंबर के दूसरे सप्ताह में होने वाली दक्षिण एशिया की यात्रा पर नजर रखे है। भारतीय प्रधानमंत्री की जापान, मलेशिया, दक्षिण कोरिया, वियतनाम यात्रा की आलोचना चीनी अखबार पीपुल्स डेली कर रहा है। जबकि ओबामा की यात्रा को भी चीनी अखबार विस्तारवादी यात्रा बता रहा है।...
image
चड्ढी पहन के फूल खिलाने वाले उपेक्षित
छत्तीसगढ़ के सन्दर्भ में कुछ साल पहले ‘ विकास बनाम संस्कृति ’ पर चर्चा करते हुए डा. रमन सिंह ने एक बड़ी अच्छी बात कही थी. बकौल डा. सिंह ‘आखिर कब तक आप संस्कृति के नाम पर गरीब आदिवासियों के सिर पर सिंह लगा उन्हें नचाते रहेंगे ? उनको भी विकास और समाज की मुख्यधारा में शामिल होने का अवसर दीजिए.’ तो ज़ाहिर सी बात है कि अगर हम प्रदेश को बदलते वैश्विक परिवेश के अनुसार आगे बढते और विकसित प्रदेश के रूप में उसकी पहचान बनाना देखना चाहते हों तो हमें नवाचार को बढ़ावा देना होगा....
image
बस, एक सरदार चाहिए कश्मीर के लिए!
कश्मीर समस्या ने इस मिथक को भी तोड़ दिया की विकास की योजनाओं और बुनियादी अवशक्ताओ की पूर्ति से किसी भी समस्या का हल ढूंढा जा सकता है ,कश्मीर में वो सब प्रयास विफल रहे है। वो हाथ जो डल झील में नाव चलाते थे, अब पत्थर-बाजी में शरीक है। इन स्थितियों में तो ऐसा लगता है काश आज सरदार पटेल के कद और राजनीतिक दृढता वाला कोई नेता देश में होता तो अब तक ये विवाद कब का हल हो गया होता। ...
image
शुक्र मनाओ कि तुम भारत में हो अरुंधती
भारतीय समाज में बुद्धजीवी का दर्जा पा चुकी अरुंधती रॉय ने कहा है कि कश्मीर कभी भी भारत का अभिन्न हिस्सा रहा ही नहीं है. गिलानी दिल्ली में सेमिनार में कह रहें है कि उन्हें आज़ादी से कम कुछ भी नहीं चाहिए. गिलानी अगर ऐसी बात कहें तो कोई हैरानी नहीं होती लेकिन अरुंधती ऐसा कहें तो आश्चर्य होता है. हालांकि इसके पहले भी अरुंधती रॉय एक ऐसा ही बयान दे चुकी हैं. तब उन्होंने मावोवाद का समर्थन किया था. कश्मीर को भारत का अभिन्न हिस्सा ना मानने सम्बन्धी बयान वहां पर अपनी जान कि बाज़ी लगा रहे जवानों के लिए एक तमाचा है. साथ ही शेष देश के लोगों के लिए क्षोभ और शर्मिंदगी की वजह है....
image
आइये अरुंधती को लानत भेंजे
उसका बस चले तो वो हिंदुस्तान के सिर्फ इसलिए टुकड़े टुकड़े कर दे क्यूंकि ऐसा करने से वो भीड़ से अलग नजर आएगी। उसके पास हत्याओं को वाजिब ठहराने के तमाम तर्क हमेशा मौजूद रहते हैं ,क्यूंकि इसे वो खुद को महान साबित करने का औजार समझती है। संभव है इसके बहाने वो नोबेल पुरस्कार पाने की कोशिश कर रही हो। वो वामपंथ का ऐसा क्रूर चेहरा है जिसका इस्तेमाल मीडिया कभी अपनी टीआरपी बढाने में तो कभी व्यवस्था के विरुद्ध अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए करता है। संभव है बहुतों को उससे मोहब्बत हो लेकिन हम अरुंधती को लानत भेजते हैं क्योंकि उसे राष्ट्र के अस्तित्व से नफरत है।...
image
टुम बोले टुम बोले हम टो टुप्पई टाप!
पुरानी कहानी है कि एक परिवार के तीन तोतलों की शादी नहीं हो पा रही थी। पिता ने हिदायत दी कि इस बार जो लडकी वालों के सामने बोलेगा उसको घर से निकाल दिया जाएगा। लकड़ी वाले आए, बडे बोला -‘पितादी ती बात याद है न।‘‘ मंझला बोला -‘‘टुप्प भईया।‘‘ छोटा बोल उठा -‘‘टुम बोले टुम बोले हम टो टुप्पई टाप!‘‘ इस तरह तीनों की पोल खुल गई। कांग्रेसनीत केंद्र सरकार में भी कमोबेश एसा ही कुछ होता दिख रहा है।...
image
संघ को बदनाम करने की कांग्रेसी साजिश
राजस्थान सरकार के आतंकवाद विरोधी दस्ते ने अजमेर दरगाह शरीफ पर कुछ साल पहले हुूए बम धमाके के मामले में कुछ तथाकथित अभियुक्तों के खिलाफ अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश के न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया है। इस आरोप पत्र में जिन आरोपियों को नाम हैं उनमें इन्द्रेश कुमार का नाम नहीं है। यहां तक का किस्सा सामान्य जांच प्रक्रिया का अंग है। परंतु उसके बाद की कहानी राजनैतिक कहानी है।...
image
सामी नहीं, कांग्रेस के मुंह पर कालिख
कहने के लिए भले ही छत्तीसगढ़ कांग्रेस में केंद्रीय राज्य मंत्री वी नारायण सामी पर कालिख फेंके जाने का मुद्दा शांत होता दिख रहा हो लेकिन इसकी गूंज अभी लंबे समय तक सुनाई देगी। हकीकत यह है कि यहां कांग्रेस की गुटबाजी को आलाकमान अपना पूरा दम लगाकर भी शांत नहीं कर सकता। प्रभारी के रूप में सामी की यहां यह दूसरी बार फजीहत हुई है। मंगलवार को पीसीसी प्रतिनिधियों की बैठक में जब महज एक लाइन का प्रस्ताव पारित करवाने के लिए सामी यहां पहुंचे थे तो कांग्रेस भवन के बाहर ही उन पर काली स्याही फेंकी गई जो उनके चेहरे और कपड़े पर होते हुए उनके साथ कार से उतरे शहर कांग्रेस अध्यक्ष इंदरचंद धाड़ीवाल पर भी पड़े।...
image
अब देखिए राजनीति का कॉमनवेल्थ
कॉमनवेल्थ घोटाले की कड़ी से कड़ी जुडऩे लगी। पहले दिन बीजेपी नेता सुधांशु मित्तल निशाने पर रहे, तो दूसरे दिन खेल गांव बनाने वाली कंपनी एम्मार-एमजीएफ का खेल बिगड़ गया। डीडीए के पास जमा 183 करोड़ की बैंक गारंटी जब्ती का नोटिस जारी हो गया। पर अभी तो सिर्फ ठेका लेने वाली कंपनियों पर शिकंजा कसा। यक्ष प्रश्न, ठेका देने वाले नौकरशाहों-नेताओं ने कितना खाया, इसकी परतें कब उधड़ेंगी? अब ठेकेदारों पर कार्रवाई में तेजी दिखाने से क्या होगा? ठेकेदार तो अपना टेंडर भरते। यह तो देने वाले पर निर्भर, किस कंपनी को ठेका दे। सो सवाल, ठेका देते वक्त नौकरशाहों-नेताओं ने होश क्यों गंवाया?...
image
अब शुरू हुआ असली खेल
कॉमनवेल्थ खेलों के लिए लगाये गये टेन्ट, तंबू कनात उखड़ गये हैं. लेकिन असली खेल उसके बाद शुरू हुआ है. भारतीय जनता पार्टी बनाम कांग्रेस के इस खेल में राजनीति का स्वर्ण पदक कौन हासिल करेगा यह कहना मुश्किल है लेकिन जो खुलासे होंगे वे यह साबित कर देंगे कि खेल भारतीय राजनीति में पर्दे के पीछे असली समाजवाद कायम है. अगर भाजपा की सरकार में कांग्रेसी सुरेश कलमाड़ी कामनवेल्थ खेलों के लिए अगुआ बने रहते हैं तो कांग्रेस की सरकार में आठ सौ करोड़ का ठेका भाजपा के हितैषी सुधांशु मित्तल को मिल जाता है. ...
image
बताओ भला, सीएजी शीला और कलमाड़ी का क्या बिगाड़ लेगी?
कॉमनवेल्थ के आयोजक सफलता की खुमारी में हैं तो देश की जनता विजयादशमी के जश्न में डूबी है, ऐसे में रामायण के एक प्रसंग का जिक्र लाजिमी होगा। जब भगवान राम लंका पर फतह कर अयोध्या लौटे। राज्याभिषेक हो गया तब सिर्फ एक धोबी की टिप्पणी सुन राम ने अग्नि परीक्षा दे चुकी सीता को तज दिया था। पर कॉमनवेल्थ के आयोजकों पर न जाने कितने आरोप लग चुके, फिर भी किसी ठोस कार्रवाई की उम्मीद बेमानी। पहले भी जांच हुई, रपटे आईं लेकिन उन्हीं शीला दीक्षित ने सीएजी को ठेंगा दिखा दिया जिनके खिलाफ अब कामनवेल्थ खेलों में भ्रष्टाचार के खिलाफ जांच करने की बात कही जा रही है....
image
काश हर मस्जिद की खिडकी मंदिर में खुलती
6 दिसंबर, 1992 को जब विवादित ढांचा ढहाया गया, तब मैं जवान हो रहा था। बारहवीं में था। पिताजी उन दिनों बुलंदशहर में बतौर अध्यापक तैनात थे। हम सब उनके साथ ही रह रहे थे। दंगे भडक चुके थे। हमने छत पर चढकर दूर मकानों से उठती लपटों की आंच महसूस की थी। मौत के खौफ से बिलबिलाते लोगों की चीखें सुनी थीं। हैवानियत का नंगा नाच देखा था। 'जयश्री राम' और 'अल्लाह ओ अकबर' के नारों में भले ही ईश्वर और अल्लाह का नाम हो, लेकिन तब उन्हें सुनकर रीढ़ में बर्फ-सी जम जाती थी।...
image
ऐसे आदमी का सियासत में क्या काम?
कहां इकबाल,गालिब व फैज का शौक और कहां सियासत! जो भी हो पर पंजाब के कमजोर आर्थिक पक्ष व सियासत की गफलत में पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री (निलंबन के दूसरे दिन उन्हें पूर्व भी कर दिया गया है) मनप्रीत सिंह बादल पंजाब के उन अहम से मारे सियासतदानों से बिल्कुल अलग है जो सियासतदान गनमैनों के लाव लश्कर के बिना चलना अपनी तौहीन समझते हैं।...
image
आरटीआई का दिल है इंटरनेट
इन्टरनेट आरटीआई का दिल है, यह बात किसी आईटी प्रोफेसनल या इन्टरनेट सर्विस प्रोवाइडर द्वारा अथवा ईमेल सेवा प्रदाता कंपनी ने नहीं कही, बल्कि ऐसे शख्स श्री वजाहत हबीबुल्लाह ने कही, जो केन्द्रीय सूचना आयोग के मुख्य सूचना आयुक्त रहे हैं। जिस कार्यक्रम में मुख्य सूचना आयुक्त ने दिल की बात दिल से जोड़कर कही, उस कार्यक्रम में मैं भी मौजूद था। मैंने कार्यक्रम में आये भारत के विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों व अन्य देशों से आये विषय विशेषज्ञों से आरटीआई को इन्टरनेट के जरिए प्रोत्साहित करने की बात कही।...
Next
Tags
No tags for this article
सर्वाधिकार (अ)सुरक्षित

विस्फोट.कॉम में प्रकाशित सामग्री पर हमारी ओर से कोई कापीराइट नहीं है.

Powered by Vivvo CMS v4.1.2