Home | बात-करामात | एक चुनाव सर्वेक्षण जरा हटकर

एक चुनाव सर्वेक्षण जरा हटकर

Font size: Decrease font Enlarge font 599
image

जैसे ही लोकसभा चुनावों के लिए आखिरी दौर का मतदान समाप्त हुआ विभिन्न समाचार चैनलों, अखबारों ने अपने अपने चुनाव सर्वेक्षण जारी करने शुरू कर दिये. केवल मीडिया के सर्वे सार्वजनिक नहीं हुए बल्कि राजनीतिक दलों ने अपने आंतरिक सर्वे भी सार्वजनिक किये और देश के दो बड़े राजनीतिक दलों ने अपने आंतरिक सर्वे को आधार मानते हुए केन्द्र में अपनी सरकार बनाने की संभावना भी जताई है. लेकिन इन सर्वेक्षणों के बीच बच्चों के लिए काम करनेवाली एक संस्था बचपन बचाओ आंदोलन ने भी एक सर्वेक्षण किया और पाया कि इस आमचुनाव में बच्चों का भविष्य कोई मुद्दा नहीं बन पाया.

बचपन बचाओ आंदोलन ने अपने सर्वेक्षण में पाया है कि 80 प्रतिशत से भी अधिक उम्मीदवारों ने बच्चों की शिक्षा और अधिकारों को अपने चुनावी भाषणों में कोई जगह नहीं दिया. 175 लोक सभा क्षेत्रों में 476 उम्मीदवारों में से महज 49 ने बाल मजदूरी के खात्मे को अपनी चुनावी जनसभाओं में उठाया, जबकि सिर्फ 35 उम्मीदवारों ने अपने लोक सभा क्षेत्र में शिक्षा अधिकार सुनिश्चित करवाने की वकालत की। ज्ञात हो कि शिक्षा अधिकार विधेयक अब भी संसद में लटका हुआ है। जिन उम्मीदवारों ने बाल अधिकारों के मुददों को उठाया वे मुख्यत: दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रेदश के हैं, जहां बचपन बचाओ आन्दोलन विगत कई वर्षों से लोक सभा चुनावों के दौरान राजनैतिक अभियान चला रहा है।

बचपन बचाओ आन्दोलन द्वारा इस सर्वेक्षण में 543 लोक सभा क्षेत्रों में से 18 राज्यों एव 6 केन्द्र शासित राज्यों की 175 लोक सभा सीटों को शामिल किया गया था। सर्वेक्षण के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के 19 उम्मीदवारों ने अपने चुनावी भाषणों में बाल मजदूरी का खात्मा और बच्चों के अधिकार सुनिश्चित करने को अपना मुख्य मुद्दा बनाया जबकि कांग्रेस के 16 उम्मीदवारों ने प्राथमिक शिक्षा को अपने लोक सभा क्षेत्र में सुनिश्चित करवाने की बात चुनावी भाषणों में की। वाम दलों, बहुजन समाज पार्टी एवं समाजवादी पार्टी ने कहीं भी बाल अधिकारों और शिक्षा के मुद्दों को प्रमुखता नहीं दी।EC_663726756.gif

बचपन बचाओ आन्दोलन के संस्थापक कैलाश सत्यार्थी ने इस सर्वेक्षण को जारी करते हुए आरोप लगाया कि बच्चे आज भी राजनैतिक दलों की प्राथमिकता में नहीं है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सभी राजनैतिक दल एक दूसरे पर कीचड़ उछालने पर लगे हैं और धर्म व जाति के नाम पर वोट मांग रहे हैं, जबकि बच्चे, शिक्षा और विकास उनकी प्राथमिकता में कहीं नहीं है। उन्होंने कहा कि लगभग सभी प्रमुख राजनैतिक दल के घोषणापत्र में शिक्षा अधिकार को कानून बनाने और शिक्षा पर बजट बढ़ाने की बात कही गई है लेकिन उनके उम्मीदवारों ने अपने लोक सभा क्षेत्र में चुनावी भाषणों के दौरान इस पर चर्चा तक नहीं की। उन्होंने कहा कि महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती रेणुका चौधरी जोकि खम्मम (आंध्र प्रदेश) लोक सभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रही हैं, ने भी बाल अधिकारों और शिक्षा को तरजीह नहीं दी। गुमशुदा बच्चों के मामले में उनका चुप्पी साधना खासा निराशाजनक है।

एक अच्छी बात ये है कि इतनी खराब तस्वीर के बावजूद उत्तर प्रदेश के खीरी लोक सभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार एवं पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा ने विकास खासकर बच्चों की शिक्षा और शिक्षा अधिकार विधेयक को अगले लोक सभा सत्र में पास करवाने को प्रमुख मुद्दा बनाया है।

पूर्व में केन्द्र सरकार में श्रम मंत्री रहे उज्जैन से चुनाव लड़ रहे श्री सत्यनारायण जटिया और महबूबनगर से चुनाव लड़ रहे चन्द्रशेखर राव ने भी बाल श्रम या शिक्षा को मुद्दा बनाने के बजाय अपने क्षेत्रीय मुद्दों पर ही जोर दिया है।  “भारत निर्माण'' और “मजबूत नेता निर्णायक सरकार" जैसे नारे इन सब मुद्दों के मामले में खोखले साबित हुए हैं। यू0पी0ए0, एन0डी0ए0 तथा तीसरे मोर्चे के वरिष्ठ नेताओं ने भी अपनी बड़ी चुनावी जनसभाओं में इन मुद्दों को छुआ तक नहीं है।

सर्वेक्षण के बारे में और अधिक जानकारी देते हुए बचपन बचाओ आन्दोलन के राश्ट्रीय सचिव राकेश सेंगर ने बताया कि आन्दोलन के कार्यकर्ताओं ने इन लोक सभा क्षेत्रों में बड़ी जनसभाओं के दौरान उम्मीदवारों को सुना और उनके भाषणों का विश्लेषण किया। साथ ही इसके साथ ही मीडिया में दिये गये नेताओं के बयानों और अपने चुनाव क्षेत्र में बांटी गई प्रचार सामग्री का भी इस सर्वेक्षण के दौरान अध्ययन किया गया जिसके बाद ये नतीजे निकाले गये हैं.

Subscribe to comments feed Comments (0 posted):

total: | displaying:

Post your comment comment

Please enter the code you see in the image:

Type in Hindi (हिन्दी में कमेन्ट करने के लिए यहां रोमन में लिखिए यह अपने आप हिन्दी में बदल देगा. हिन्दी से अंग्रेजी और अंग्रेजी से हिन्दी में बदलने के लिए "अ" पर क्लिक करिए.)

Title :
Body
Powered by Vivvo CMS v4.1.2
Share |
  • email Email to a friend
  • print Print version

ईमेल से विस्फोटः अपना ईमेल यहां भरें और सब्सक्राइब करें:

Delivered by FeedBurner

Author info
visfot news network विस्फोट.कॉम इंटरनेट पर नये दौर की पत्रकारिता में परंपरागत मूल्यों को स्थापित करने की दिशा में लगातार काम कर रहा है, जो कि पूरी तरह से जनकेन्द्रित, वास्तविक और निहित स्वार्थी तत्वों के प्रभाव से मुक्त है. हमारा संपर्क है visfot@visfot.com
Rate this article
5.00
More from बात-करामात
Previous
image
मराठी बनाम बिहारी बनी टीम गडकरी
शिवसेना और महाराष्ट्र नव निर्माण सेना द्वारा समूचे महाराष्ट्र सूबे में उत्तर भारतीयों विशेषकर बिहारियों के साथ किए गए अत्याचार के बाद अब महाराष्ट्र प्रदेश से उठकर भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय राजनीति में कमान संभलने वाले नितिन गडकरी की नई टीम को मराठा बनाम बिहारी के तौर पर देखा जाने लगा है।...
image
खुला दिमाग लेकिन दरवाजा बंद
संसद और विधान मंडलों में महिलाओं को आरक्षण देने के लिए संविधान में संशोधन करने की कोशिशों को एक ज़बरदस्त झटका लगा है. बी जे पी की नेता सुषमा स्वराज ने कहा है कि इस बिल को लोकसभा में पास कराने के लिए प्रस्तावित सभी पार्टियों की मीटिंग में उनकी पार्टी खुले दिमाग से जायेगी. यह बयान बी जे पी के अब तक के रुख से थोडा अलग है....
image
मुस्लिम आरक्षण करेगा राष्ट्र का भक्षण
महिला आरक्षण पर संसद की चिकचिक चीख पुकार में बदल गयी. लालू प्रसाद यादव ने तो यहां तक कह दिया कि महिला आरक्षण विधेयक उनकी लाश पर ही पारित होगा. लेकिन लालू से लेकर तथाकथित प्रगतिशील दलों ने महिला आरक्षण का विरोध नहीं किया. उन्होंने महिला आरक्षण में जाति और मजहब के आधार पर आरक्षण के भीतर आरक्षण के लिए बवाल किया. यह प्रगतिशील दलों की नयी चाल है जिसमें उन्होंने अपने जातिवाद को धर्मनिर्पेक्षता का जामा पहना दिया है. मुस्लिम और इसाईयों के लिए आरक्षण की मांग इसी धर्मनिर्पेक्षता की पैदाइश है. ...
image
सत्ता में महिला भागीदारी का कड़वा सच
सत्ता में सबको भागीदारी चाहिए। महिलाओं को भी सत्ता में भागीदारी देने के लिए महिला विधेयक राज्यसभा में पास करा लिया गया। सब कुछ ठीक रहा तो सत्ता में महिलाओं की तैंतींस प्रतिशत भागीदारी निश्चित हो जाएगी। हालांकि सपा, राजद और कुछ मुस्लिम नेताओं की राय है कि जो तैंतीस प्रतिशम महिलाएं चुनकर आएंगी, वे केवल 'इलीट' क्लास की होंगी। दलित, पिछड़ी और अल्पसंख्यक महिलाओं की भागीदारी नहीं के बराबर होगी। इसलिए इन राजनैतिक दलों का तर्क है कि दलित, पिछड़ी और अल्पसंख्यक महिलाओं को भी आरक्षण दिया जाए। इन दलों की बात सही है। लेकिन बात यहीं खत्म नहीं होती।...
image
माला तो माया की, पर मालामाल कौन नहीं?
वाकई माला के अनेकों रूप। भगवान के गले में डाल दो, तो धर्म। शादी में दूल्हा-दुल्हन एक-दूसरे को पहनाएं, तो वरमाला। वर्कर अपने नेताओं को पहनाएं, तो आप ही तय करो। यह स्वागत या चमचागिरी? नेताओं के प्रति किसकी कितनी श्रद्धा, यह तो महानुभाव खुद ही जानते। फिर भी माला पहन हाथ ऐसे लहराते, मानो देश के पालनहार हो गए। कोई फूलों की माला पहन हाथ लहराता तो कोई सशरीर धर्मकांटे में बैठ सोने-चांदी के सिक्कों से तोला जाता है।...
image
काम नहीं, नाम बना टीम गडकरी का पैमाना
बजट सत्र में अभी तीन हफ्ते का ब्रेक। सो बीजेपी में संगठन की चाल बदलने की कवायद शुरू हो गई। हिंदी कलेंडर के मुताबिक मंगलवार से नया साल शुरू हो गया। सो हिंदी, हिंदू, हिंदुस्थान के हमराह होने का दंभ भरने वाली बीजेपी ने नए सफर की शुरुआत कर दी। नितिन गडकरी ने अपनी टीम का एलान कर दिया। टीम में 33 फीसदी सीटें बढ़ा करीब 60 फीसदी नए चेहरे लेकर आए।...
image
पाठशाला में राजनीति की पढ़ाई
रविवार को दिल्ली में गोविन्दाचार्य के घर पर पूर्व नियत समय के अनुसार 19 छात्र, एक शिक्षक और तीन सहयोगी उनसे मिलने के लिए आये थे. ये कोई सामान्य छात्र नहीं थे. ये राजनीति के छात्र थे. राजनीति के ऐसे छात्र जो पाठशाला में राजनीति और समाजसेवा की पढ़ाई पढ़ रहे हैं. कंपनीराज के तहत विकास का पाठ पढ़ रहे भारत के ऐसे नौजवान छात्र जो छात्र राजनीति करके राजनीति की पढाई नहीं पढ़ते बल्कि सीधे किताब ही राजनीति की पढ़ते हैं और परीक्षा भी उसी की देते हैं. ...
image
अंधेरे में है चालीस फीसदी शाईनिंग इंडिया
ग्रीनपीस की स्टिल वेटिंग रिपोर्ट जाहिर करती है कि ग्रिड आधारित वर्तमान विद्युत प्रणाली में सरकारी असमानता के चलते आजादी के 62 सालों के बाद भी आज देश के चालीस फीसदी गांवों में बिजली किसे कहते हैं, इस बात से ग्रामीण अनिभिज्ञ ही हैं। बिजली उत्पदान में लगातार बढोत्तरी और कार्बन उत्सर्जन में बदनाम हो जाने के बावजूद भी ग्रामीण इलाकों के चालीस फीसदी घरों में लोग अब भी अंधेरे में रहने को मजबूर हैं।...
image
लोडिंग, बफरिंग का शिकार हो गया आईपीएल
तीसरी बार आयोजित हो रहे इंडियन प्रीमीयर लीग के लिए केवल बाल ठाकरे ही संकट नहीं थे जिन्होंने आष्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को भारत न आने देने की बात कहकर बीसीसीआई को परेशान कर दिया था. ऐसा लगता है कि बीसीसीआई में आईपीएल के प्रभारी और कमिश्नर ललित मोदी ही इसके जन्मदाता भी थे और अब वही इस खेल को मार भी देंगे. ...
image
नरेन्द्र मोदी को शर्म नहीं आती
फरवरी 2002 के गोधरा कांड के बाद भड़के गुजरात दंगों के दौरान अहमदाबाद की गुलबर्गा सोसासटी में हुए नरसंहार के सिलसिले में विशेष जांच दल ने पूछताछ के लिए गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी को 21 मार्च को विशेष जांच दल के सामने पेश होने के लिए समन जारी किया है। भारत के इतिहास में यह पहला मामला है, जिसमें किसी सिटिंग मुख्यमंत्री को किसी आपराधिक मामले में पुलिस ने समन जारी किया है।...
image
मकबूल को क्यों करें कबूल?
अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का नाम लेकर कुछ हुसैन समर्थक अश्लीलता, भारतीय अस्मिता, देवी-देवताओं के प्रति आस्था और देश के प्रति सम्मान का अपमान करने वाले हुसैन और उसकी करतूतों पर पर्दा डालने और उसका बचाव करने की कोशिश कर रहे हैं। हुसैन का बचाव करनेवाले यह क्यों नहीं मानते कि अभिव्यक्ति जब सार्वजनिक होती है उसका प्रभाव व्यापक होता है और हुसैन की अभिव्यक्ति से भी करोड़ों लोग आहत होते रहे हैं। ऐसे में ये करोड़ों लोग मकबूल को कबूल क्यों करें?...
image
पप्पू प्वाइंट पर अटक गई बिहार कांग्रेस की सूई
राहुल गांधी की फार्मूला कार पर बैठकर फर्श से अर्श पर पहुंचने का सपना देख रही बिहार कांग्रेस की मुसीबत यह है कि वह हर बार एक न एक ऐसी अंदरूनी मुसीबत में उलझ जाती है कि उसे बाहर ध्यान देने का वक्त ही नहीं मिल पाता। फिलहाल साधु यादव से ज्यादा बहुचर्चित बाहुबली राजनेता पप्पू यादव उसके लिए गले की फांस बने हुए हैं।...
image
नेक काम लेकिन नीयत पर शक
इस महिला आरक्षण विधेयक के कई पहलू हैं। ऐसा तो होगा नहीं कि सभी आरक्षित सीटों पर नेताओं की बीबीयां ही मैदान में उतरेंगी। ऐसा भी नहीं है कि किसी महिला कार्यकर्ता ने जगह नहीं बनाई। सुषमा स्वराज या मायावती किसकी बीबी हैं? वो तो अपने ही दम पर आगे आईं हैं। मगर ऐसी महिलाओं की संख्या कम है। आरक्षण के बाद से ऐसी महिलाओं की संख्या बढ़ने लगेगी।...
image
तस्लीमा, रुश्दी और फिदा हुसैन
जब कोई चित्रकार कोई चित्र बनाता है तो उसके दिमाग में यह तो होता ही होगा कि वह चित्र के माध्यम के क्या कहना चाहते है। इस सारे विवाद के बाद भी सम्भवतः हुसैन से किसी ने यह सवाल नहीं किया कि आखिर जिस तरह की चित्रकारी वे करते हैं, उसके पीछे उनकी क्या भावना रहती है ? विवाद के दौरान हुसैन की तरफ से भी आज तक यह नहीं कहा गया कि जिन विवादित पेंटिंगों पर बवाल किया जा रहा है, उन्हें बनाने के पीछे उनकी अपनी क्या सोच रही थी ?...
image
महिला आरक्षण विधेयक का मंहगा सौदा
महिला आरक्षण के सवाल पर सरकार खुद ही फंस गई है। अब सरकार से कोई पूछे, इतनी हड़बड़ी क्यों दिखाई? बिल के विरोधी तो खुल्लमखुल्ला कह ही रहे थे कि बर्दाश्त नहीं करेंगे। अभी तो सिर्फ कुर्सी और बैंच तक चढ़े हैं, जरूरत पड़ी तो लक्ष्मण रेखा के आगे जाएंगे। वाकई राज्यसभा में तो महज आठ-दस सांसद बवाली फिर भी मानो, बिल पास हो गया तो लोकसभा में क्या होगा? वहां तो बवालियों के सरदार लालू-मुलायम-शरद बैठे हुए हैं। कहीं ऐसा तो नहीं है कि सरकार महंगाई से ध्यान बंटाने के लिए राज्यसभा से महिला आरक्षण का बिल पास कराए, फिर लोकसभा में चुनाव तक पेंडिंग कर दे?...
image
नारी मुक्ति का नाजायज नारा
आज अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर महिला दिवस का अनुष्ठान है. आज सरकारी तौर पर लम्बे -चौड़े वक्तव्य,विज्ञापन,संकल्प, धूमधडाका, विमर्श, कार्यशालाओं आदि के आयोजन होंगे. सवाल पैदा होता है कि क्या एक दिन महिलाओं के नाम पर इस तरह के औपचारिक अनुष्ठान संपन्न करा लेने भर से महिलाओं का समग्र कल्याण हो जाना निश्चित है?...
image
महिला आरक्षण से बनेगा इतिहास या बिगड़ेगा भविष्य?
सदन पटल पर आ रहे महिला आरक्षण विधेयक के लिए उम्मीद है कि यह बहुमत से भी अधिक मतों से पारित हो जायेगा. हालांकि सरकार इस विधेयक को संसद में सर्वमत की मुहर लगवाना चाहती है लेकिन इतना साफ दिख रहा है कि तेरह सालों के अथक प्रयास के बाद बिल के पास होने घड़ी नजदीक आ गयी है. जिस वक्त महिला आरक्षण विधेयक पर बात शुरू हुए तब से अब तक तेरह साल बीत चुके हैं. इन तेरह सालों में बहुत कुछ बदला है. वह बदलाव क्या-क्या है?...
Next
Tags
No tags for this article
Powered by Vivvo CMS v4.1.2