Home | बात करामात | स्पैम ईमेल बंद हो तो रोशन हो जाएं 24 लाख घर

स्पैम ईमेल बंद हो तो रोशन हो जाएं 24 लाख घर

image

कंप्यूटर का इस्तेमाल करने वाले लोग मैकेफी के नाम से वाकिफ होंगे। एंटी वायरस बनाने वाली कंपनियों में मैकेफी एक बड़ा नाम है। इसने हाल ही में एक अध्ययन जारी किया। इसमें यह बताया गया है कि ईमेल के जरिए भेजे जाने वाले अनचाहे संदेशों यानी स्पैम का पर्यावरण पर क्या असर पड़ रहा है। मैकेफी ने अनुमान लगाया है कि दुनिया भर में जितने स्पैम एक साल में भेजे जाते हैं, उसे बनाने, भेजने और रोकने में जितनी ऊर्जा खर्च होती है उससे 24 लाख घरों की बिजली की जरूरत को पूरा किया जा सकता है, या फिर 31 लाख कारों को चलाया जा सकता है।

स्पैम का सामना हर ईमेल इस्तेमाल करने वाले को करना पड़ता है। बताते चलें कि स्पैम वैसे संदेश को कहते हैं जो किसी अनजान व्यक्ति या समूह द्वारा किसी ईमेल प्रयोक्ता को भेजा जाता है। ज्यादातर स्पैम किसी उत्पाद के विज्ञापन के मकसद से भेजे जाते हैं। आजकल तो ठगी के लिए भी जमकर स्पैम भेजे रहे हैं। इनमें किसी लॉटरी निकलने की बात कहकर निजी जानकारियां मांगी जाती हैं और फिर उनका गलत इस्तेमाल होता है। स्पैम के जरिए कई तरह के साइबर अपराध को अंजाम दिया जा रहा है।

वैसे स्पैम भेजना भी एक तरह का अपराध है। पर जाने-अनजाने में स्पैम भेजने वाले इसकी वजह से पर्यावरण को पहुंचने वाले नुकसान से गाफिल मालूम पड़ते हैं। यही वजह है कि स्पैम की संख्या में दिनोंदिन बढ़ोतरी होती जा रही है। मैकेफी ने जो अध्ययन किया है उसके मुताबिक ईमेल इस्तेमाल करने वाला एक पेशेवर व्यक्ति 2008 में औसतन 131 किलो कार्बन डायऑक्साइड के उत्सर्जन के लिए जिम्मेवार है। इसमें से 22 फीसद कार्बन उत्सर्जन के लिए अनचाहे संदेश यानी स्पैम जिम्मेवार हैं। एक स्पैम की वजह से 0.3 ग्राम कार्बन का उत्सर्जन होता है। इस कंपनी के मुताबिक पिछले साल पूरी दुनिया में 62 अरब स्पैम यहां से वहां भेजे गए। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि सिर्फ एक साल में कितना कार्बन स्पैम की वजह से पैदा हुआ।

दुनिया में हर तरफ पर्यावरण की बिगड़ती हालत को लेकर चिंता जताई जा रही है। पर्यावरण की बिगड़ती सेहत और प्रदूशण को कम करने के मकसद से कई जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं। इसमें भी सबसे ज्यादा सकारात्मक पहल की उम्मीद पढ़े-लिखे लोगों से की जाती है। कहना न होगा कि कंप्यूटर का इस्तेमाल ऐसे लोग ही करते हैं और स्पैम यहां से वहां भेजने का काम भी यही लोग करते हैं। ये एक सच्चाई कि आज ईमेल सेवा एक जरूरत बन गई है। पर किसी भी सुविधा के उपयोग और दुरुपयोग में फर्क होता है। सही मायने में कहा जाए तो स्पैम करना इस सुविधा का दुरुपयोग ही है। इसलिए पर्यावरण के खातिर ही सही स्पैम भेजने की प्रवृत्ति पर लगाम लगनी चाहिए।

ईमेल सेवा मुहैया कराने वाली कंपनियों ने स्पैम पर लगाम कसने के मकसद से कुछ कवायद भी की है। पर अभी तक उनकी कोशिशें पूरी तरह से रंग लाती नहीं दिख रही हैं। कई ईमेल सेवा प्रदाताओं ने ऐसी तकनीक अपनाई जो अनचाहे संदेशों को लोगों के पास पहुंचने से रोके। पर वे इसमें पूरी तरह कामयाब नहीं हो पाए। मैकेफी की रपट के मुताबिक स्पैम को रोकने की तकनीक इस पूरी प्रक्रिया में खपत होने वाली ऊर्जा के महज सोलह फीसदी का ही बचत कर पाती है। इसके बावजूद स्पैम रोकने के लिए और भी आधुनिक तकनीक विकसित करने की कवायद जारी है।

इस अध्ययन में ये भी बताया गया है कि जिन देशों में इंटरनेट का ज्यादा इस्तेमाल होता है उन देशों में प्रति ईमेल प्रयोक्ता कार्बन का उत्सर्जन भी अधिक होता है। इस मामले में भी बाजी अमेरिका ने मारी है। पूरी दुनिया को कार्बन उत्सर्जन के मामले में आंख दिखाते रहने वाले अमेरिका के ईमेल प्रयोक्ता सबसे ज्यादा कार्बन उत्सर्जन के लिए जिम्मेवार हैं। रपट के मुताबिक अमेरिका में ईमेल इस्तेमाल करने वाला एक व्यक्ति स्पेन के एक ईमेल प्रयोक्ता की तुलना में 38 गुना अधिक कार्बन उत्सर्जन के लिए जिम्मेवार है। भारत भी इस मामले में पीछे नहीं है। यहां भी इंटरनेट प्रयोक्ताओं की संख्या काफी तेजी से बढ़ रही है और उसी तेजी से ईमेल के प्रयोग की वजह से कार्बन उत्सर्जन भी। मैकेफी के अध्ययन में ईमेल की वजह से ज्यादा कार्बन उत्सर्जन करने वाले देशों में अमेरिका और भारत के अलावा ब्राजील, ब्रिटेन, कनाडा और चीन शामिल है। ईमेल से कम कार्बन उत्सर्जन करने वाले देशों में आस्टेलिया, जर्मनी, फ्रांस, मैक्सिको और स्पेन शामिल हैं।

ईमेल सुविधा का इस्तेमाल करने वालों के मन में ये सवाल उठ सकता है कि वे जब कंप्यूटर का इस्तेमाल करते हैं तो उस वक्त तो कोई गैस वगैरह निकलती नहीं है तो फिर प्रदूशण कैसे फैलता है? दरअसल, हर कंप्यूटर या जो सुविधा उसके जरिए जो सुविधा दी जा रही है उसमें ऊर्जा की खपत होती है। इस ऊर्जा का उत्पादन कहीं न कहीं होता है। इस ऊर्जा के उत्पादन के दौरान कार्बन का उत्सर्जन होता है। जो पर्यावरण की सेहत के लिए नुकसानदेह है। अब दुनिया में यह चलन काफी तेजी से बढ़ रहा है कि ऊर्जा और उसका इस्तेमाल जिस काम में हो रहा है उसके आधार पर कार्बन उत्सर्जन का लेखा-जोखा तैयार हो। इसी कड़ी में स्पैम और ईमेल के जरिए होने वाले कार्बन उत्सर्जन का हिसाब तैयार किया गया है।

Subscribe to comments feed Comments (2 posted):

sushant jha on 06 June, 2009 01:13;56
avatar
good article...
Thumbs Up Thumbs Down
0
सुमित कटारिया on 06 June, 2009 17:29;19
avatar
प्रदूशण नहीं प्रदूषण। मेरे ख़याल से ई-मेल और स्पैम के अलावा भी कंप्यूटर पर बहुत वक़्त बर्बाद किया जाता है। इन दो चीज़ों के अलावा दूसरे ग़ैर-ज़रूरी इस्तेमालों के परिचय और आँकड़े देते। और जिन सामान्य तरीक़ों से वक़्त बचाया जा सकता उनके बारे में भी।
Thumbs Up Thumbs Down
0
total: 2 | displaying: 1 - 2

Post your comment comment

Type in Hindi (हिन्दी में कमेन्ट करने के लिए यहां रोमन में लिखिए यह अपने आप हिन्दी में बदल देगा.)

Title :
Body
Powered by Vivvo CMS v4.1.2
Share |
  • email Email to a friend
  • print Print version

ईमेल से विस्फोटः अपना ईमेल यहां भरें और सब्सक्राइब करें:

Delivered by FeedBurner

Rate this article
5.00
More from बात करामात
Previous
image
अजमेर चार्जशीट और संघी उछल-कूद
बढ़ते पैमाने पर इसके साक्ष्य सामने आ रहे हैं कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आर एस एस) से जुड़े लोगों का आतंकवादी हमलों में हाथ रहा है। इन हालात में आर एस एस इस पुराने सूत्र पर चल रहा लगता है कि हमला ही सबसे अच्छा बचाव है। उसने 10 नवंबर को देशव्यापी विरोध कार्रवाइयों का आह्वान किया है। इन कार्रवाइयों में संघ के शीर्ष नेताओं के शामिल होने की बात कही जा रही है। बहरहाल, इसकी चर्चा हम जरा बाद में करेंगे।...
image
खुद ही खुदा बनने चला संघ
आर एस एस ने अब शायद बी जे पी को हाशिये पर लाने का मन बना लिया है .अपनी आबरू बचाने के लिए १० नवम्बर को आरएसएस के नेता खुद सडकों पर उतरेगें और धरना प्रदर्शन करेगें . उनकी शिकायत है कि यूपीए सरकार संघी आतंकवाद के ब्रैंड को प्रचारित करने में लगभग कामयाब हो गयी है और बीजेपी वाले कोई भी राजनीतिक पहल नहीं कर रहे हैं. नाराज़ संघी नेतृत्व अब खुद ही मैदान ले रहा है ....
image
शाबाश ओबामा, पहले दिन ही दस अरब डालर का बिजनेस
अपने भारत दौरे के पहले दिन ही बराक ओबामा दस अऱब डालर का बिजनेस कर गए। बेशक भारत को कुछ न मिले। पर भारत ओबामा को काफी कुछ देगा। भारत अमेरिकी बेरोजगारी को दूर करेगा। बेशक आतंकी हमलों से संबंधित भाषण में ओबामा ने पाकिस्तान का नाम नहीं लिया, पर भारत ने अपनी सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ी। भारत सरकार और भारत के प्राइवेट कारपोरेट ने ओबामा को खुश कर दिया है। चीन से परेशान बराक ओबामा को भारत दौरे से राहत मिली है।...
image
भारत के रुख से चीन बेचैन
इस समय चीन बैचेन है। बैचेनी का कारण भारत की विस्तारवादी विदेश नीति है। इस विदेश नीति के तहत भारत ने उन देशों से दोस्ती बढ़ानी शुरू कर दी है, जो देश चीन से किसी न किसी मसले पर भीड़े है। चीन काफी बैचेने से भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की हाल ही में हुई विदेश यात्रा और बराक ओबामा का नवंबर के दूसरे सप्ताह में होने वाली दक्षिण एशिया की यात्रा पर नजर रखे है। भारतीय प्रधानमंत्री की जापान, मलेशिया, दक्षिण कोरिया, वियतनाम यात्रा की आलोचना चीनी अखबार पीपुल्स डेली कर रहा है। जबकि ओबामा की यात्रा को भी चीनी अखबार विस्तारवादी यात्रा बता रहा है।...
image
चड्ढी पहन के फूल खिलाने वाले उपेक्षित
छत्तीसगढ़ के सन्दर्भ में कुछ साल पहले ‘ विकास बनाम संस्कृति ’ पर चर्चा करते हुए डा. रमन सिंह ने एक बड़ी अच्छी बात कही थी. बकौल डा. सिंह ‘आखिर कब तक आप संस्कृति के नाम पर गरीब आदिवासियों के सिर पर सिंह लगा उन्हें नचाते रहेंगे ? उनको भी विकास और समाज की मुख्यधारा में शामिल होने का अवसर दीजिए.’ तो ज़ाहिर सी बात है कि अगर हम प्रदेश को बदलते वैश्विक परिवेश के अनुसार आगे बढते और विकसित प्रदेश के रूप में उसकी पहचान बनाना देखना चाहते हों तो हमें नवाचार को बढ़ावा देना होगा....
image
बस, एक सरदार चाहिए कश्मीर के लिए!
कश्मीर समस्या ने इस मिथक को भी तोड़ दिया की विकास की योजनाओं और बुनियादी अवशक्ताओ की पूर्ति से किसी भी समस्या का हल ढूंढा जा सकता है ,कश्मीर में वो सब प्रयास विफल रहे है। वो हाथ जो डल झील में नाव चलाते थे, अब पत्थर-बाजी में शरीक है। इन स्थितियों में तो ऐसा लगता है काश आज सरदार पटेल के कद और राजनीतिक दृढता वाला कोई नेता देश में होता तो अब तक ये विवाद कब का हल हो गया होता। ...
image
शुक्र मनाओ कि तुम भारत में हो अरुंधती
भारतीय समाज में बुद्धजीवी का दर्जा पा चुकी अरुंधती रॉय ने कहा है कि कश्मीर कभी भी भारत का अभिन्न हिस्सा रहा ही नहीं है. गिलानी दिल्ली में सेमिनार में कह रहें है कि उन्हें आज़ादी से कम कुछ भी नहीं चाहिए. गिलानी अगर ऐसी बात कहें तो कोई हैरानी नहीं होती लेकिन अरुंधती ऐसा कहें तो आश्चर्य होता है. हालांकि इसके पहले भी अरुंधती रॉय एक ऐसा ही बयान दे चुकी हैं. तब उन्होंने मावोवाद का समर्थन किया था. कश्मीर को भारत का अभिन्न हिस्सा ना मानने सम्बन्धी बयान वहां पर अपनी जान कि बाज़ी लगा रहे जवानों के लिए एक तमाचा है. साथ ही शेष देश के लोगों के लिए क्षोभ और शर्मिंदगी की वजह है....
image
आइये अरुंधती को लानत भेंजे
उसका बस चले तो वो हिंदुस्तान के सिर्फ इसलिए टुकड़े टुकड़े कर दे क्यूंकि ऐसा करने से वो भीड़ से अलग नजर आएगी। उसके पास हत्याओं को वाजिब ठहराने के तमाम तर्क हमेशा मौजूद रहते हैं ,क्यूंकि इसे वो खुद को महान साबित करने का औजार समझती है। संभव है इसके बहाने वो नोबेल पुरस्कार पाने की कोशिश कर रही हो। वो वामपंथ का ऐसा क्रूर चेहरा है जिसका इस्तेमाल मीडिया कभी अपनी टीआरपी बढाने में तो कभी व्यवस्था के विरुद्ध अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए करता है। संभव है बहुतों को उससे मोहब्बत हो लेकिन हम अरुंधती को लानत भेजते हैं क्योंकि उसे राष्ट्र के अस्तित्व से नफरत है।...
image
टुम बोले टुम बोले हम टो टुप्पई टाप!
पुरानी कहानी है कि एक परिवार के तीन तोतलों की शादी नहीं हो पा रही थी। पिता ने हिदायत दी कि इस बार जो लडकी वालों के सामने बोलेगा उसको घर से निकाल दिया जाएगा। लकड़ी वाले आए, बडे बोला -‘पितादी ती बात याद है न।‘‘ मंझला बोला -‘‘टुप्प भईया।‘‘ छोटा बोल उठा -‘‘टुम बोले टुम बोले हम टो टुप्पई टाप!‘‘ इस तरह तीनों की पोल खुल गई। कांग्रेसनीत केंद्र सरकार में भी कमोबेश एसा ही कुछ होता दिख रहा है।...
image
संघ को बदनाम करने की कांग्रेसी साजिश
राजस्थान सरकार के आतंकवाद विरोधी दस्ते ने अजमेर दरगाह शरीफ पर कुछ साल पहले हुूए बम धमाके के मामले में कुछ तथाकथित अभियुक्तों के खिलाफ अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश के न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया है। इस आरोप पत्र में जिन आरोपियों को नाम हैं उनमें इन्द्रेश कुमार का नाम नहीं है। यहां तक का किस्सा सामान्य जांच प्रक्रिया का अंग है। परंतु उसके बाद की कहानी राजनैतिक कहानी है।...
image
सामी नहीं, कांग्रेस के मुंह पर कालिख
कहने के लिए भले ही छत्तीसगढ़ कांग्रेस में केंद्रीय राज्य मंत्री वी नारायण सामी पर कालिख फेंके जाने का मुद्दा शांत होता दिख रहा हो लेकिन इसकी गूंज अभी लंबे समय तक सुनाई देगी। हकीकत यह है कि यहां कांग्रेस की गुटबाजी को आलाकमान अपना पूरा दम लगाकर भी शांत नहीं कर सकता। प्रभारी के रूप में सामी की यहां यह दूसरी बार फजीहत हुई है। मंगलवार को पीसीसी प्रतिनिधियों की बैठक में जब महज एक लाइन का प्रस्ताव पारित करवाने के लिए सामी यहां पहुंचे थे तो कांग्रेस भवन के बाहर ही उन पर काली स्याही फेंकी गई जो उनके चेहरे और कपड़े पर होते हुए उनके साथ कार से उतरे शहर कांग्रेस अध्यक्ष इंदरचंद धाड़ीवाल पर भी पड़े।...
image
अब देखिए राजनीति का कॉमनवेल्थ
कॉमनवेल्थ घोटाले की कड़ी से कड़ी जुडऩे लगी। पहले दिन बीजेपी नेता सुधांशु मित्तल निशाने पर रहे, तो दूसरे दिन खेल गांव बनाने वाली कंपनी एम्मार-एमजीएफ का खेल बिगड़ गया। डीडीए के पास जमा 183 करोड़ की बैंक गारंटी जब्ती का नोटिस जारी हो गया। पर अभी तो सिर्फ ठेका लेने वाली कंपनियों पर शिकंजा कसा। यक्ष प्रश्न, ठेका देने वाले नौकरशाहों-नेताओं ने कितना खाया, इसकी परतें कब उधड़ेंगी? अब ठेकेदारों पर कार्रवाई में तेजी दिखाने से क्या होगा? ठेकेदार तो अपना टेंडर भरते। यह तो देने वाले पर निर्भर, किस कंपनी को ठेका दे। सो सवाल, ठेका देते वक्त नौकरशाहों-नेताओं ने होश क्यों गंवाया?...
image
अब शुरू हुआ असली खेल
कॉमनवेल्थ खेलों के लिए लगाये गये टेन्ट, तंबू कनात उखड़ गये हैं. लेकिन असली खेल उसके बाद शुरू हुआ है. भारतीय जनता पार्टी बनाम कांग्रेस के इस खेल में राजनीति का स्वर्ण पदक कौन हासिल करेगा यह कहना मुश्किल है लेकिन जो खुलासे होंगे वे यह साबित कर देंगे कि खेल भारतीय राजनीति में पर्दे के पीछे असली समाजवाद कायम है. अगर भाजपा की सरकार में कांग्रेसी सुरेश कलमाड़ी कामनवेल्थ खेलों के लिए अगुआ बने रहते हैं तो कांग्रेस की सरकार में आठ सौ करोड़ का ठेका भाजपा के हितैषी सुधांशु मित्तल को मिल जाता है. ...
image
बताओ भला, सीएजी शीला और कलमाड़ी का क्या बिगाड़ लेगी?
कॉमनवेल्थ के आयोजक सफलता की खुमारी में हैं तो देश की जनता विजयादशमी के जश्न में डूबी है, ऐसे में रामायण के एक प्रसंग का जिक्र लाजिमी होगा। जब भगवान राम लंका पर फतह कर अयोध्या लौटे। राज्याभिषेक हो गया तब सिर्फ एक धोबी की टिप्पणी सुन राम ने अग्नि परीक्षा दे चुकी सीता को तज दिया था। पर कॉमनवेल्थ के आयोजकों पर न जाने कितने आरोप लग चुके, फिर भी किसी ठोस कार्रवाई की उम्मीद बेमानी। पहले भी जांच हुई, रपटे आईं लेकिन उन्हीं शीला दीक्षित ने सीएजी को ठेंगा दिखा दिया जिनके खिलाफ अब कामनवेल्थ खेलों में भ्रष्टाचार के खिलाफ जांच करने की बात कही जा रही है....
image
काश हर मस्जिद की खिडकी मंदिर में खुलती
6 दिसंबर, 1992 को जब विवादित ढांचा ढहाया गया, तब मैं जवान हो रहा था। बारहवीं में था। पिताजी उन दिनों बुलंदशहर में बतौर अध्यापक तैनात थे। हम सब उनके साथ ही रह रहे थे। दंगे भडक चुके थे। हमने छत पर चढकर दूर मकानों से उठती लपटों की आंच महसूस की थी। मौत के खौफ से बिलबिलाते लोगों की चीखें सुनी थीं। हैवानियत का नंगा नाच देखा था। 'जयश्री राम' और 'अल्लाह ओ अकबर' के नारों में भले ही ईश्वर और अल्लाह का नाम हो, लेकिन तब उन्हें सुनकर रीढ़ में बर्फ-सी जम जाती थी।...
image
ऐसे आदमी का सियासत में क्या काम?
कहां इकबाल,गालिब व फैज का शौक और कहां सियासत! जो भी हो पर पंजाब के कमजोर आर्थिक पक्ष व सियासत की गफलत में पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री (निलंबन के दूसरे दिन उन्हें पूर्व भी कर दिया गया है) मनप्रीत सिंह बादल पंजाब के उन अहम से मारे सियासतदानों से बिल्कुल अलग है जो सियासतदान गनमैनों के लाव लश्कर के बिना चलना अपनी तौहीन समझते हैं।...
image
आरटीआई का दिल है इंटरनेट
इन्टरनेट आरटीआई का दिल है, यह बात किसी आईटी प्रोफेसनल या इन्टरनेट सर्विस प्रोवाइडर द्वारा अथवा ईमेल सेवा प्रदाता कंपनी ने नहीं कही, बल्कि ऐसे शख्स श्री वजाहत हबीबुल्लाह ने कही, जो केन्द्रीय सूचना आयोग के मुख्य सूचना आयुक्त रहे हैं। जिस कार्यक्रम में मुख्य सूचना आयुक्त ने दिल की बात दिल से जोड़कर कही, उस कार्यक्रम में मैं भी मौजूद था। मैंने कार्यक्रम में आये भारत के विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों व अन्य देशों से आये विषय विशेषज्ञों से आरटीआई को इन्टरनेट के जरिए प्रोत्साहित करने की बात कही।...
Next
Tags
No tags for this article
सर्वाधिकार (अ)सुरक्षित

विस्फोट.कॉम में प्रकाशित सामग्री पर हमारी ओर से कोई कापीराइट नहीं है.

Powered by Vivvo CMS v4.1.2