Home | बात-करामात | जेपी जिन्दा होते तो नीतीश के खिलाफ ही आंदोलन छेड़ देते

जेपी जिन्दा होते तो नीतीश के खिलाफ ही आंदोलन छेड़ देते

Font size: Decrease font Enlarge font 722
image

जिस 5 जून को सारा देश संपूर्ण क्रांति दिवस के रूप में याद करता है उसे नीतीश कुमार ने नया नाम दे दिया है। पेंशन दिवस। आप जानते है कि नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री हैं। उन्हें तुलनात्मक रूप में बेहतर मुख्यमंत्री लोग मान रहे हैं। वे शासन और प्रशासन के मापदंड बदल रहे हैं। भले हीं कोई नया काम न कर रहे हों पर उन्हें इस बात के लिए जाना जा रहा है कि अपने राज्य को वे अराजकता के भंवर से निकाल लाए हैं। यह कोई कम बड़ी उपलब्धि नहीं हैं। उस नीतीश कुमार को जब बड़ी रेखा खींचने के लिए अधिक सोच विचार करना चाहिए था तब वे कांग्रेसियों के पीटे पिटाए नुस्खे को आजमाने लगे यह बहुत अफसोसनाक है। उन्होंने जेपी आंदोलन सम्मान पेंशन की घोषणा कर टुकड़े फेंकने की राजनीति शुरू कर दी है। यह न तो जेपी आंदोलन का सम्मान है और न हीं उससे जुड़े लोगों का।

इतना ही नहीं है, और भी सवाल हैं। पहला यह कि क्या जेपी आंदोलन को स्वाधीनता संग्राम का दर्जा दिया जाएगा? किसी भी राजनीतिक व्याकरण से  देखने पर यह नहीं कहा जा सकता कि 1974 में  जिस आंदोलन को कुछ बुनियादी मांगो से छात्रो ने शुरू किया वह  मुक्ति का आंदोलन था। गुलामी से मुक्ति पहले ही हो चुकी थी। वह मूलत: छात्र आंदोलन था। जिसकी प्रकृति राजनीतिक थी। छात्रों के आग्रह पर जेपी ने जब नैतृत्व संभाला तो उस आंदोलन में नए आयाम जुडे़ और उसे राष्ट्रीय मान्यता मिली। अगर इमरजंसी का दखल न हुआ होता तो वह आंदोलन विकल्प की राह पर चल पड़ता। उसकी मंजिल होती एक नई राजनीतिक-सामाजिक-आर्थिक व्यवस्था। इस संभावना से वह आंदोलन भरपूर था। यह भी एक वजह थी कि उससे वे लोग भी जुड़े जो कांग्रेस को अंग्रेजी औपनिवेशिकता का वाहक महसूस करने लगे थे। वैसे जेपी आंदोलन को एक राज्य में नहीं बांधा जा सकता। वह सचमुच राष्ट्रीय आंदोलन था। नीतीश कुमार की घोषणा से उसकी महिमा कम हुई है।

सामाजिक न्याय का आंदोलन जब जातिवादी रंग में ढलने लगा तब नीतीश कुमार ने एक पहल की। वह सराहनीय थी। उसे देश और बिहार ने सामाजिक समरसता की पहचान दी। नीतीश कुमार जहां पहुंचे हैं वह उसी का एक पड़ाव है। जिसे वे मंजिल समझ कर ऐसी उटपटांग पेंशन घोषणा करने लगे हैं।जो राजनीतिक नेता अपना स्वधर्म भूलने लगे वह गलती को सही और सही को गलत समझने लगता है। कुछ ऐसा ही बिहार के मुख्यमंत्री अपनी घोषणा से आभास दे रहे हैं। यह सचमच आभास है या वे परस्पर विरोधी खींचतान के जंजाल में फंसने जा रहे हैं इसका फैसला अभी नहीं किया जा सकता। इतना ही कहा जा सकता है कि वे पेंशन देने की घोषणा कर सामाजिक विषमता को बढ़ाएगे।  यह समझ लेने की जरूरत है कि किस तरह उनके फैसले से विषमता बढ़ेगी। आंदोलन के कार्यकर्ताओं को वे सरकारी भाषा में अलग-अलग श्रेणियों में बाटेंगे। उनकी सरकार जेल बंदियों के मूल्य का इस आधार पर निर्धारण करेगी कि कौन कितने दिन जेल रहा। इस पर कोहराम मचेगा और वह व्यर्थ नहीं जाएगा। क्या किसी आंदोलन का आंकलन इस आधार पर होना चाहिए?

नीतीश कुमार जेपी आंदोलन में शामिल लोंगो को ही पेंशन क्यों देना चाहते हैं? क्या वे उन्हीं लोंगो के मुख्यमंत्री हैं जो जेपी आंदोलन में थे? उन्हें यह याद रखना चाहिए कि वे अपनी घोषणा से उन लोंगो का निरादर कर रहे हैं जो जेपी आंदोलन के बाद इस धरती पर आए हैं। कम से कम दो पीढ़ी नई आ गई हैं। तीसरी उसकी कतार में खड़ी है। जब वे बिहार के मुख्यमंत्री बने हैं तो इन नई पीढ़ियों के प्रति भी उनकी जवाबदेही बनती हैं। जेपी आंदोलन में जिन लोंगो ने हिस्सा लिया था वे पुरुषार्थी थे। कुछ ऐसे भी रहे होंगे जिन्होंने उस समय की राज्य और केंद्र सरकार की एजेंसियों के लिए काम किया होगा। उसका मुआवजा उनको तभी मिल गया होगा। ऐसे भी लोंगो को नीतीश कुमार की सरकार दोहरा लाभ पहुंचाने जा रही है।

jayprakash_673752016.jpg

किसी भी सरकार के ये बुनियादी काम होते हैं-नागरिकों को सुरक्षा देना, रोजगार देना और न्याय दिलाना, शिक्षा और समता मूलक समाज बनाने का प्रयास करना। इस कसौटी पर नीतीश कुमार की सरकार को परखना होगा। उनकी पेंशन योजना इसमें कहीं नहीं बैठती। वह खैरात बांटने का निर्णय है। एक मुख्यमंत्री को यह अधिकार कहां से मिल जाता है कि वह आम आदमी की गाढ़ी कमाई से बने खजाने को खैरात में लुटा दे। यह तो समझ में आता है कि नीतीश कुमार में चतुराई भरी करुणा है। वे उसे शासकीय चोला पहनाने लगे है।क्या यह  मानवीय भावना का राजनीतिक शोषण नहीं है? इसी चाल में से पेंशन देने का विचार निकला होगा। यह जितना सच है उतना ही यह भी सच होगा कि किसी दरबारी ने उनको सलाह दी होगी और वे इस फैसले को वोट के लिए माफिक समझ बैठे होंगे। बेहतर यही होगा कि नीतीश कुमार ऐसी सस्ती लोकप्रियता की फिसलन से बचें। अभी भी वक्त है। वे चाहे तो अपने फैसले पर पुनर्विचार करें।

मेरा ऐसा मानना है कि नीतीश कुमार के इस निर्णय पर देश के समझदार लोगों को सवाल उठाना चाहिए.नीतीश कुमार का यह निर्णय अपने प्रशंसकों को खुश करने का एक ऐसा निर्णय है जिसका असर समाज और राजनीतिक आंदोलनों पर बहुत बुरा होगा. मैं उम्मीद करता हूं कि जे पी आंदोलन के पुराने लोग नीतीश कुमार की इस चाल को समझेंगे और उनके इस निर्णय के खिलाफ आवाज उठायेंगे. क्योंकि नीतिश कुमार का यह निर्णय किसी राजनीतिक आंदोलन के सरकारीकरण करने का षण्यंत्र है. बेहतर होगा कि नीतीश कुमार उस आंदोलन के मूल मकसद को पाने का प्रयास करें और टुकड़े फेंकने की राजनीति बंद करें. यह तो हो सकता है कि आंदोलन में शामिल रहे लोगों में कुछ लोगों को वास्तव में गुजारे भत्ते की जरूरत हो. बिहार सरकार उनके लिए कुछ करे तो समझ में आता है लेकिन पेंशन देने की व्यवस्था सिरे से खारिज किये जाने की जरूरत है. जहां तक मैं जेपी को समझ सका था अगर आज वे होते और नीतिश के इस निर्णय को सुनते तो नीतिश कुमार के खिलाफ आंदोलन छेड़ देते. कम से कम खुद जेपी बिहार आंदोलन का ऐसा अनादर बर्दाश्त नहीं कर पाते.

Subscribe to comments feed Comments (3 posted):

Amitabh k sINGH on 08 June, 2009 00:29;07
avatar
Yes, I am totally agree with this and i hope this matter should go to Mr Nitish. he should rethink otherwise it will hit his growing image
Thumbs Up Thumbs Down
-3
sunil kumar pandey on 08 June, 2009 02:02;37
avatar
सत्ता में आने के बाद नितीश कुमार जी ने कई सारे निर्णय मूर्खता पूर्ण लिए हैं. शिक्षकों के नियोजन का हीं जो तरीका था, निहायत गलत था. हाँ अगर वोट के हिसाब से देखें तो वे सही जा रहे हैं. वैसे भी मूलभूत समस्याओं के तरफ देखने की फुरसत किसको है, और साहब उससे वोट भी तो नहीं मिलते.........
Thumbs Up Thumbs Down
-1
anup on 10 June, 2009 03:07;56
avatar
phir bhi.....lalu se to theek hai.....bahut badiya hai......
Thumbs Up Thumbs Down
0
total: 3 | displaying: 1 - 3

Post your comment comment

Please enter the code you see in the image:

Type in Hindi (हिन्दी में कमेन्ट करने के लिए यहां रोमन में लिखिए यह अपने आप हिन्दी में बदल देगा. हिन्दी से अंग्रेजी और अंग्रेजी से हिन्दी में बदलने के लिए "अ" पर क्लिक करिए.)

Title :
Body
Powered by Vivvo CMS v4.1.2
Share |
  • email Email to a friend
  • print Print version

ईमेल से विस्फोटः अपना ईमेल यहां भरें और सब्सक्राइब करें:

Delivered by FeedBurner

Author info
image आर बी राय पत्रकार. छात्र आंदोलन से राजनीति और राजनीति से पत्रकारिता में आये रामबहादुर राय हिन्दी में खोजी पत्रकारिता के शीर्षपुरूष समझे जाते हैं. वर्तमान में प्रथम प्रवक्ता के संपादक और विस्फोट.कॉम के सम्मानित स्तंभलेखक. संपर्क- 09350972403
Rate this article
5.00
More from बात-करामात
Previous
image
माला तो माया की, पर मालामाल कौन नहीं?
वाकई माला के अनेकों रूप। भगवान के गले में डाल दो, तो धर्म। शादी में दूल्हा-दुल्हन एक-दूसरे को पहनाएं, तो वरमाला। वर्कर अपने नेताओं को पहनाएं, तो आप ही तय करो। यह स्वागत या चमचागिरी? नेताओं के प्रति किसकी कितनी श्रद्धा, यह तो महानुभाव खुद ही जानते। फिर भी माला पहन हाथ ऐसे लहराते, मानो देश के पालनहार हो गए। कोई फूलों की माला पहन हाथ लहराता तो कोई सशरीर धर्मकांटे में बैठ सोने-चांदी के सिक्कों से तोला जाता है।...
image
काम नहीं, नाम बना टीम गडकरी का पैमाना
बजट सत्र में अभी तीन हफ्ते का ब्रेक। सो बीजेपी में संगठन की चाल बदलने की कवायद शुरू हो गई। हिंदी कलेंडर के मुताबिक मंगलवार से नया साल शुरू हो गया। सो हिंदी, हिंदू, हिंदुस्थान के हमराह होने का दंभ भरने वाली बीजेपी ने नए सफर की शुरुआत कर दी। नितिन गडकरी ने अपनी टीम का एलान कर दिया। टीम में 33 फीसदी सीटें बढ़ा करीब 60 फीसदी नए चेहरे लेकर आए।...
image
पाठशाला में राजनीति की पढ़ाई
रविवार को दिल्ली में गोविन्दाचार्य के घर पर पूर्व नियत समय के अनुसार 19 छात्र, एक शिक्षक और तीन सहयोगी उनसे मिलने के लिए आये थे. ये कोई सामान्य छात्र नहीं थे. ये राजनीति के छात्र थे. राजनीति के ऐसे छात्र जो पाठशाला में राजनीति और समाजसेवा की पढ़ाई पढ़ रहे हैं. कंपनीराज के तहत विकास का पाठ पढ़ रहे भारत के ऐसे नौजवान छात्र जो छात्र राजनीति करके राजनीति की पढाई नहीं पढ़ते बल्कि सीधे किताब ही राजनीति की पढ़ते हैं और परीक्षा भी उसी की देते हैं. ...
image
अंधेरे में है चालीस फीसदी शाईनिंग इंडिया
ग्रीनपीस की स्टिल वेटिंग रिपोर्ट जाहिर करती है कि ग्रिड आधारित वर्तमान विद्युत प्रणाली में सरकारी असमानता के चलते आजादी के 62 सालों के बाद भी आज देश के चालीस फीसदी गांवों में बिजली किसे कहते हैं, इस बात से ग्रामीण अनिभिज्ञ ही हैं। बिजली उत्पदान में लगातार बढोत्तरी और कार्बन उत्सर्जन में बदनाम हो जाने के बावजूद भी ग्रामीण इलाकों के चालीस फीसदी घरों में लोग अब भी अंधेरे में रहने को मजबूर हैं।...
image
लोडिंग, बफरिंग का शिकार हो गया आईपीएल
तीसरी बार आयोजित हो रहे इंडियन प्रीमीयर लीग के लिए केवल बाल ठाकरे ही संकट नहीं थे जिन्होंने आष्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को भारत न आने देने की बात कहकर बीसीसीआई को परेशान कर दिया था. ऐसा लगता है कि बीसीसीआई में आईपीएल के प्रभारी और कमिश्नर ललित मोदी ही इसके जन्मदाता भी थे और अब वही इस खेल को मार भी देंगे. ...
image
नरेन्द्र मोदी को शर्म नहीं आती
फरवरी 2002 के गोधरा कांड के बाद भड़के गुजरात दंगों के दौरान अहमदाबाद की गुलबर्गा सोसासटी में हुए नरसंहार के सिलसिले में विशेष जांच दल ने पूछताछ के लिए गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी को 21 मार्च को विशेष जांच दल के सामने पेश होने के लिए समन जारी किया है। भारत के इतिहास में यह पहला मामला है, जिसमें किसी सिटिंग मुख्यमंत्री को किसी आपराधिक मामले में पुलिस ने समन जारी किया है।...
image
मकबूल को क्यों करें कबूल?
अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का नाम लेकर कुछ हुसैन समर्थक अश्लीलता, भारतीय अस्मिता, देवी-देवताओं के प्रति आस्था और देश के प्रति सम्मान का अपमान करने वाले हुसैन और उसकी करतूतों पर पर्दा डालने और उसका बचाव करने की कोशिश कर रहे हैं। हुसैन का बचाव करनेवाले यह क्यों नहीं मानते कि अभिव्यक्ति जब सार्वजनिक होती है उसका प्रभाव व्यापक होता है और हुसैन की अभिव्यक्ति से भी करोड़ों लोग आहत होते रहे हैं। ऐसे में ये करोड़ों लोग मकबूल को कबूल क्यों करें?...
image
पप्पू प्वाइंट पर अटक गई बिहार कांग्रेस की सूई
राहुल गांधी की फार्मूला कार पर बैठकर फर्श से अर्श पर पहुंचने का सपना देख रही बिहार कांग्रेस की मुसीबत यह है कि वह हर बार एक न एक ऐसी अंदरूनी मुसीबत में उलझ जाती है कि उसे बाहर ध्यान देने का वक्त ही नहीं मिल पाता। फिलहाल साधु यादव से ज्यादा बहुचर्चित बाहुबली राजनेता पप्पू यादव उसके लिए गले की फांस बने हुए हैं।...
image
नेक काम लेकिन नीयत पर शक
इस महिला आरक्षण विधेयक के कई पहलू हैं। ऐसा तो होगा नहीं कि सभी आरक्षित सीटों पर नेताओं की बीबीयां ही मैदान में उतरेंगी। ऐसा भी नहीं है कि किसी महिला कार्यकर्ता ने जगह नहीं बनाई। सुषमा स्वराज या मायावती किसकी बीबी हैं? वो तो अपने ही दम पर आगे आईं हैं। मगर ऐसी महिलाओं की संख्या कम है। आरक्षण के बाद से ऐसी महिलाओं की संख्या बढ़ने लगेगी।...
image
तस्लीमा, रुश्दी और फिदा हुसैन
जब कोई चित्रकार कोई चित्र बनाता है तो उसके दिमाग में यह तो होता ही होगा कि वह चित्र के माध्यम के क्या कहना चाहते है। इस सारे विवाद के बाद भी सम्भवतः हुसैन से किसी ने यह सवाल नहीं किया कि आखिर जिस तरह की चित्रकारी वे करते हैं, उसके पीछे उनकी क्या भावना रहती है ? विवाद के दौरान हुसैन की तरफ से भी आज तक यह नहीं कहा गया कि जिन विवादित पेंटिंगों पर बवाल किया जा रहा है, उन्हें बनाने के पीछे उनकी अपनी क्या सोच रही थी ?...
image
महिला आरक्षण विधेयक का मंहगा सौदा
महिला आरक्षण के सवाल पर सरकार खुद ही फंस गई है। अब सरकार से कोई पूछे, इतनी हड़बड़ी क्यों दिखाई? बिल के विरोधी तो खुल्लमखुल्ला कह ही रहे थे कि बर्दाश्त नहीं करेंगे। अभी तो सिर्फ कुर्सी और बैंच तक चढ़े हैं, जरूरत पड़ी तो लक्ष्मण रेखा के आगे जाएंगे। वाकई राज्यसभा में तो महज आठ-दस सांसद बवाली फिर भी मानो, बिल पास हो गया तो लोकसभा में क्या होगा? वहां तो बवालियों के सरदार लालू-मुलायम-शरद बैठे हुए हैं। कहीं ऐसा तो नहीं है कि सरकार महंगाई से ध्यान बंटाने के लिए राज्यसभा से महिला आरक्षण का बिल पास कराए, फिर लोकसभा में चुनाव तक पेंडिंग कर दे?...
image
नारी मुक्ति का नाजायज नारा
आज अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर महिला दिवस का अनुष्ठान है. आज सरकारी तौर पर लम्बे -चौड़े वक्तव्य,विज्ञापन,संकल्प, धूमधडाका, विमर्श, कार्यशालाओं आदि के आयोजन होंगे. सवाल पैदा होता है कि क्या एक दिन महिलाओं के नाम पर इस तरह के औपचारिक अनुष्ठान संपन्न करा लेने भर से महिलाओं का समग्र कल्याण हो जाना निश्चित है?...
image
महिला आरक्षण से बनेगा इतिहास या बिगड़ेगा भविष्य?
सदन पटल पर आ रहे महिला आरक्षण विधेयक के लिए उम्मीद है कि यह बहुमत से भी अधिक मतों से पारित हो जायेगा. हालांकि सरकार इस विधेयक को संसद में सर्वमत की मुहर लगवाना चाहती है लेकिन इतना साफ दिख रहा है कि तेरह सालों के अथक प्रयास के बाद बिल के पास होने घड़ी नजदीक आ गयी है. जिस वक्त महिला आरक्षण विधेयक पर बात शुरू हुए तब से अब तक तेरह साल बीत चुके हैं. इन तेरह सालों में बहुत कुछ बदला है. वह बदलाव क्या-क्या है?...
image
इनके 'भगवान' को जरूर मिले भारत रत्न
सचिन तेन्दुलकर क्रिकेट के भगवान हैं. हमारे कहने की बात नहीं है. समूचा लब्ध प्रतिष्ठित समाज यही उद्घोष कर रहा है. और ऐसा कहे भी क्यों नहीं? अगर क्रिकेट इस देश की आत्मा है तो क्रिकेट का शहंशाह बिना शक भागवत पद पाने का दावेदार है. जिस देश की आत्मा भी आयात करके आरोपित कर दी गयी हो उस देश में भगवान की इससे अच्छी व्याख्या और क्या हो सकती है? ...
image
दलित सरकार के सामंती हाथियों का ताण्डव
आखिरकार उत्तर प्रदेश की बसपा सरकार ने मेरठ में हाथी के तांडव पर तुरंत कार्रवाई करते हुए निर्णय कर लिया कि अब भीड़-भाड़ वाली जगहों पर हाथी को ले जाना कानूनन जुर्म होगा. मायावती प्रशासन का यह फैसला मेरठ की उस घटना के बाद आया है जिसमें एक शादी के दौरान हाथी ने जमकर उत्पात मचाया था. लेकिन क्या आप जानते हैं कि मतवाला हाथी जिन दो लोगों को िरश्ते में बांधने की बघाई देने आया था वे दोनों भी सत्ता के हाथी पर सवार हैं? उनके मद को कौन चूर करेगा? ...
image
आजमगढ़ पर क्यों इतरा रहे हैं अमर सिंह?
खबर है कि राजनीति में राजनीतिज्ञों और धनपतियों के बीच फिल्मस्टारों के माध्यम से मध्यस्थ की भूमिका निभाने वाले अमर सिंह ने आज़मगढ में बड़ी रैली कर डाली है और उस रैली में पच्चीस हज़ार लोगों की भीड़ भी जुटा ली। यह रैली समाजवादी पार्टी से निकाले जाने के बाद व्यापारियों और फिल्म स्टारों के सहारे एक राजनैतिक भूमिका खरीदने के लिये किया गया उनका संयुक्त प्रयास था जिसकी सफालता भविष्य तय करेगा।...
image
बजट में दलितों से दगाबाजी
अब तक बजट पर जितनी प्रतिक्रियाएं आई हैं उनमें मायावती की टिप्पणी सबसे सटीक है . उन्होंने साफ़ साफ़ कहा है कि "बजट में विदेशी पूंजीपतियों को खुले बाजार में अनाप-शनाप मुनाफा कमाने का मौका दिया गया है। यह बजट पूंजीपति समर्थक तथा धन्नासेठों को माला-माल करने वाला है." एक अन्य प्रतिक्रिया में मायावती ने कहा है कि "बजट में सोशल सेक्टर, ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के निर्धन लोगों के उत्थान के लिए कुछ नहीं किया गया है, बल्कि आंकड़ों की बाजीगरी से देश के लोगों को गुमराह करने की कोशिश की गयी है."...
Next
Tags
No tags for this article
Powered by Vivvo CMS v4.1.2