Home | बात-करामात | खो गया 'कामदेव का अपना वसंत रितु का सपना'

खो गया 'कामदेव का अपना वसंत रितु का सपना'

Font size: Decrease font Enlarge font 652
image

वह 1994 जाडो की रात थी , जब मेरा सामना हबीब साहब से हुआ था, दिन याद नही है...थियेटर का शौक था, किसी ग्रुप में जाओ तो दाखिला लेने में मारामारी...दिल्ली आने पर कोई थियेटर वाला लेने का आसानी से तैयार होता नही था, हालांकि ज्यादातर थियेटर वाले चिरकुट ही लगा करते थे... बातें इतनी बडी कि नसीरुद्दीन शाह, ओमपुरी या फिर अनुपम खेर उन्ही से सीख कर गये है...तभी किसी दोस्त ने बताया कि हबीब साहब का ग्रुप भी है...उनके यंहा कोशिश की जा सकती है...

पहले तो भरोसा ही नही हुआ कि हबीब तनवीर यंहा दिल्ली में होंगे...फिर हुआ भी तो ये यकीन नही कि वो अंदर भी आने देंगे कि नही...लेकिन फिर भी कदम बढ गये...जाडो की एक रात को पंहुच गये उनके यंहा...दिल्ली के बेर सराय में एक टूटे से घर में वो रिर्हसल किया करते थे...भीड लगी थी...ज्यादातर उनके ही एक्टर्स थे...छत्तीसगढी कलाकार...माशाअल्लाह क्या एक्टर्स हुआ करते थे...हम 5 लडके थे...जो उनके ग्रुप को ज्वाइन करने के इरादे से गये थे...उस टूटे से मकान को रोशन करने की जद्दोजहद कर रहा था एक बल्ब ...उसी के आंगन में कोई 20 22 लोग बैठे थे...कुछ संगीत कार एक कुर्सी के पास थे...पूरे परिसर में सिर्फ एक कुर्सी ..बाकी सब दरी पर बैठे थे...थोडी ही देर में एक कमजोर लेकिन चुस्त शख्स जो तकरीबन 75 साल का होगा...वो दाखिल होता है...उनके आते ही सब शांत...मेरे किसी साथी ने मेरा हाथ दबा कर बताया था कि यही है..हबीब साहब...मुझे वो पहली नजर में कम्यूनिस्ट, इंटलैक्च्युल लगे...कंधे पर एक लैदर बैग...हाथ में पाइप....व्यक्तित्व पसंद आया...आये , बैठे...कुछ हंसी मजाक...फिर हमारी तरफ मखातिब...धीमी आबाज़ में पूछा...कि हां भाई किस लिये आये हो...मेरे साथ के लडके ने उनसे फोन पर बात कर रखी थी...लिहाजा वो पहचान गये...बोले कि आईये...देखिये रिर्हसल...समझिये...फिर देखेंगे...बस...फिर उनका रिर्हसल शुरू हो गया....कामदेव का अपना वसंत रितु का सपना... ये नाटक था, जिसकी रिर्हसल पर वो लगे थे.नाटक हिंदी और छत्तीसगढी में था क्योंकि ज्यादातर कलाकार उसी इलाके के थे...लिहाजा वो अपनी बोली बोलने में लगे थे...कोई लिखित स्क्रिप्ट नही...सब मुंह ज़बानी...मेरे को समझने में थोडी मेहनत करनी पडती थी...लेकिन नाटक इतना मजेदार कि गज़ब  का बांध कर रखता था...3 घंटे कंहा निकल जाते थे...पता ही नही चलता था...

रात को 11 बजे बस मिलनें में भी दिक्कत होती थी...मैं उन दिनो गोविंदपुरी में रहा करता था...जेएनयू से नेहरू प्लेस तक आनें में बडे पापड बेलने पडते थे...आटो के पैसे होते नही थे...लेकिन एक नाटक दूसरा हबीब साहब की पर्सनाल्टी ने जोश बनाये रखा...करीब 10 या 12 दिन के बाद अचानक एक दिन रिर्हसल के बीचो बीच उन्होने हम 5 लडको को ...एक सीन दिया...और डायलाग बोलने को कहा...मुझे तो जैसे कि लकवा मार गया...हलक सूख गया...इतने मझे कलाकारो के सामनें उन्ही की लाईन या कहे कि उन्ही की एक्टिंग...मुझे लगा कि मारे गये गुलफाम...पता नही मैने क्या बोला...क्या कहा...लेकिन इतना यंकी था कि बहुत बुरा किया था...5 मिनट के बाद उन्होने हमको बैठ जाने को कहा...और काम मे लग गये...हमे लगा कि आज से खेल खत्म...यंहा आना अब नही होगा...रिर्हसल के आखिरी में चलते वक्त उन्होने हम 5 लोगो में से दो को इशारा किया...कि आप आ सकते है....बाकी कि जरूरत नही है...उन दो में से एक में भी था...मुझे यंकी ही नही हुआ कि मेरी क्या बात उनको पंसद आयी...लेकिन बहुत खुशी मिली...दूसरे दिन से मेरी पहचान ग्रुप मे ज्यादा होने लगी...और मैं इस तरह नया थियेटर से जुड गया.

फिर जब तक वो दिल्ली रहे मै नया थियेटर से जुडा रहा.कई शहरो में जाकर शो किये.खासकर पुणे जाकर थियेटर फैस्टीवल में हिस्सा लेना यादगार अनुभव था.हबीब साहब को जितना मैं जान पाया कि वो इस देश का वो चेहरा थे जो गंगा जमुनी तहजीब को दर्शाता है.ग़जब के सैक्यूलर और इंटलैक्चुअल.खुद मुस्लिम घऱ मे पैदा हुये लेकिन शादी हिंदू से की.नाटक शुरू होने से पहले उनके कलाकार स्टेज पर जाकर पूजा करते थे भजन गाकर नारियल फोडते थे, आरती देते थे.वो सब हबीब साहब के साथ करते थे.धर्म कभी आड़े नही आया...या कहे कि पाखंड नही आया.ये धर्म के प्रति उनका नजरिया ही था या कहे कि किसी भी नाटककार का होना चाहिये कि पाखंड को रख सके कि पोंगा पंडित में उनके नाटक को लेकर हो हल्ला हुआ. देख रहे है नैन, चरनदास चोर..या फिर बेहद मजेदार गांव का नाम ससुराल मोर नाम दामाद में उनके धर्म के ठेकेदारो पर कटाक्ष गज़ब की तालियां लाते थे...लोग उनके आगरा बाजार की बहुत बात करते है...लेकिन जिस लाहौर नही देख्य वो जन्मया नही...को भूल जाते है...मुझे ये समझने मे काफी वक्त लगा कि हबीब साहब आखिर नाटक का चयन करते कैसे है या उसको एडप्ट कैसे कर लेते है.जिन लोगो ने उनका नाटक कामदेव का अपना वसंत रितु का सपना देखा है वो याद करेगें कि उस नाटक के डायलाग कितने हिदुस्तानी लेकिन कितने प्रासंगिक जिसने शैक्सपीयर के मिडसमर नाइट ड्रीम को जरा भी नही बदला.लोग उनकी ब्लाकिंग की भी बात करते है या सगीत की लेकिन किसी ने भी यदि उनको एक्टिंग करते देखा है खासकर चरनदास चोर मे पुलिस वाले की भूमिका में तो कहेगा कि क्या कलाकार थे.

मेरा काम छोटे मोटे रोल, पूरे नाटक में दो या तीन एंट्री बस बाकी का काम बैक स्टेज को संभालना.मैं उनकी मंडली का नॉन पेड एक्टर था...लेकिन कोई शिकायत नही...लेकिन उनके साथ स्टेज शेयर कर लेना चाहे चंद सैंकड के लिये ही सही लगता था कि बस मिल गया..जो मिलना था...वो जब सरकार की बेरूखी के चलते दिल्ली छोडकर गये. तो लगा कि कुछ छिन रहा है मैं भोपाल जा नही सकता था लिहाजा साथ छूट गया.फिर मीडिया में आना  हुआ लेकिन जब भी पता लगता कि हबीब साहब दिल्ली में है तो पंहुच जाता था अब वो चले गये. मोनिका जी 3 साल पहले ही चली गयी थी..पता नही क्या होगा नया थियेटर का...हालांकि उनकी बेटी नगीन है.लेकिन हबीब साहब नही है.कौन पैदा करेगा वो पंच, वो लाफ्टर, और वो प्रभाव जो नया थियेटर की पहचान थे...इतना ही कहूंगा कि हबीब साहब वी विल मिस यू.एंड योर थियेटर.

Subscribe to comments feed Comments (0 posted):

total: | displaying:

Post your comment comment

Please enter the code you see in the image:

Type in Hindi (हिन्दी में कमेन्ट करने के लिए यहां रोमन में लिखिए यह अपने आप हिन्दी में बदल देगा. हिन्दी से अंग्रेजी और अंग्रेजी से हिन्दी में बदलने के लिए "अ" पर क्लिक करिए.)

Title :
Body
Powered by Vivvo CMS v4.1.2
Share |
  • email Email to a friend
  • print Print version

ईमेल से विस्फोटः अपना ईमेल यहां भरें और सब्सक्राइब करें:

Delivered by FeedBurner

Author info
image अनुराग पुनेठा टीवी न्यूज एंकर. दूरदर्शन और जीन्यूज में काम करने के बाद वर्तमान में सहारा समय में न्यूज एंकर के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय डेस्क के इंचार्ज. अनुराग पुनेठा का ईमेलः anuragpunetha@gmail.com
Rate this article
5.00
More from बात-करामात
Previous
image
नरेन्द्र मोदी को शर्म नहीं आती
फरवरी 2002 के गोधरा कांड के बाद भड़के गुजरात दंगों के दौरान अहमदाबाद की गुलबर्गा सोसासटी में हुए नरसंहार के सिलसिले में विशेष जांच दल ने पूछताछ के लिए गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी को 21 मार्च को विशेष जांच दल के सामने पेश होने के लिए समन जारी किया है। भारत के इतिहास में यह पहला मामला है, जिसमें किसी सिटिंग मुख्यमंत्री को किसी आपराधिक मामले में पुलिस ने समन जारी किया है।...
image
मकबूल को क्यों करें कबूल?
अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का नाम लेकर कुछ हुसैन समर्थक अश्लीलता, भारतीय अस्मिता, देवी-देवताओं के प्रति आस्था और देश के प्रति सम्मान का अपमान करने वाले हुसैन और उसकी करतूतों पर पर्दा डालने और उसका बचाव करने की कोशिश कर रहे हैं। हुसैन का बचाव करनेवाले यह क्यों नहीं मानते कि अभिव्यक्ति जब सार्वजनिक होती है उसका प्रभाव व्यापक होता है और हुसैन की अभिव्यक्ति से भी करोड़ों लोग आहत होते रहे हैं। ऐसे में ये करोड़ों लोग मकबूल को कबूल क्यों करें?...
image
पप्पू प्वाइंट पर अटक गई बिहार कांग्रेस की सूई
राहुल गांधी की फार्मूला कार पर बैठकर फर्श से अर्श पर पहुंचने का सपना देख रही बिहार कांग्रेस की मुसीबत यह है कि वह हर बार एक न एक ऐसी अंदरूनी मुसीबत में उलझ जाती है कि उसे बाहर ध्यान देने का वक्त ही नहीं मिल पाता। फिलहाल साधु यादव से ज्यादा बहुचर्चित बाहुबली राजनेता पप्पू यादव उसके लिए गले की फांस बने हुए हैं।...
image
नेक काम लेकिन नीयत पर शक
इस महिला आरक्षण विधेयक के कई पहलू हैं। ऐसा तो होगा नहीं कि सभी आरक्षित सीटों पर नेताओं की बीबीयां ही मैदान में उतरेंगी। ऐसा भी नहीं है कि किसी महिला कार्यकर्ता ने जगह नहीं बनाई। सुषमा स्वराज या मायावती किसकी बीबी हैं? वो तो अपने ही दम पर आगे आईं हैं। मगर ऐसी महिलाओं की संख्या कम है। आरक्षण के बाद से ऐसी महिलाओं की संख्या बढ़ने लगेगी।...
image
तस्लीमा, रुश्दी और फिदा हुसैन
जब कोई चित्रकार कोई चित्र बनाता है तो उसके दिमाग में यह तो होता ही होगा कि वह चित्र के माध्यम के क्या कहना चाहते है। इस सारे विवाद के बाद भी सम्भवतः हुसैन से किसी ने यह सवाल नहीं किया कि आखिर जिस तरह की चित्रकारी वे करते हैं, उसके पीछे उनकी क्या भावना रहती है ? विवाद के दौरान हुसैन की तरफ से भी आज तक यह नहीं कहा गया कि जिन विवादित पेंटिंगों पर बवाल किया जा रहा है, उन्हें बनाने के पीछे उनकी अपनी क्या सोच रही थी ?...
image
महिला आरक्षण विधेयक का मंहगा सौदा
महिला आरक्षण के सवाल पर सरकार खुद ही फंस गई है। अब सरकार से कोई पूछे, इतनी हड़बड़ी क्यों दिखाई? बिल के विरोधी तो खुल्लमखुल्ला कह ही रहे थे कि बर्दाश्त नहीं करेंगे। अभी तो सिर्फ कुर्सी और बैंच तक चढ़े हैं, जरूरत पड़ी तो लक्ष्मण रेखा के आगे जाएंगे। वाकई राज्यसभा में तो महज आठ-दस सांसद बवाली फिर भी मानो, बिल पास हो गया तो लोकसभा में क्या होगा? वहां तो बवालियों के सरदार लालू-मुलायम-शरद बैठे हुए हैं। कहीं ऐसा तो नहीं है कि सरकार महंगाई से ध्यान बंटाने के लिए राज्यसभा से महिला आरक्षण का बिल पास कराए, फिर लोकसभा में चुनाव तक पेंडिंग कर दे?...
image
नारी मुक्ति का नाजायज नारा
आज अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर महिला दिवस का अनुष्ठान है. आज सरकारी तौर पर लम्बे -चौड़े वक्तव्य,विज्ञापन,संकल्प, धूमधडाका, विमर्श, कार्यशालाओं आदि के आयोजन होंगे. सवाल पैदा होता है कि क्या एक दिन महिलाओं के नाम पर इस तरह के औपचारिक अनुष्ठान संपन्न करा लेने भर से महिलाओं का समग्र कल्याण हो जाना निश्चित है?...
image
महिला आरक्षण से बनेगा इतिहास या बिगड़ेगा भविष्य?
सदन पटल पर आ रहे महिला आरक्षण विधेयक के लिए उम्मीद है कि यह बहुमत से भी अधिक मतों से पारित हो जायेगा. हालांकि सरकार इस विधेयक को संसद में सर्वमत की मुहर लगवाना चाहती है लेकिन इतना साफ दिख रहा है कि तेरह सालों के अथक प्रयास के बाद बिल के पास होने घड़ी नजदीक आ गयी है. जिस वक्त महिला आरक्षण विधेयक पर बात शुरू हुए तब से अब तक तेरह साल बीत चुके हैं. इन तेरह सालों में बहुत कुछ बदला है. वह बदलाव क्या-क्या है?...
image
इनके 'भगवान' को जरूर मिले भारत रत्न
सचिन तेन्दुलकर क्रिकेट के भगवान हैं. हमारे कहने की बात नहीं है. समूचा लब्ध प्रतिष्ठित समाज यही उद्घोष कर रहा है. और ऐसा कहे भी क्यों नहीं? अगर क्रिकेट इस देश की आत्मा है तो क्रिकेट का शहंशाह बिना शक भागवत पद पाने का दावेदार है. जिस देश की आत्मा भी आयात करके आरोपित कर दी गयी हो उस देश में भगवान की इससे अच्छी व्याख्या और क्या हो सकती है? ...
image
दलित सरकार के सामंती हाथियों का ताण्डव
आखिरकार उत्तर प्रदेश की बसपा सरकार ने मेरठ में हाथी के तांडव पर तुरंत कार्रवाई करते हुए निर्णय कर लिया कि अब भीड़-भाड़ वाली जगहों पर हाथी को ले जाना कानूनन जुर्म होगा. मायावती प्रशासन का यह फैसला मेरठ की उस घटना के बाद आया है जिसमें एक शादी के दौरान हाथी ने जमकर उत्पात मचाया था. लेकिन क्या आप जानते हैं कि मतवाला हाथी जिन दो लोगों को िरश्ते में बांधने की बघाई देने आया था वे दोनों भी सत्ता के हाथी पर सवार हैं? उनके मद को कौन चूर करेगा? ...
image
आजमगढ़ पर क्यों इतरा रहे हैं अमर सिंह?
खबर है कि राजनीति में राजनीतिज्ञों और धनपतियों के बीच फिल्मस्टारों के माध्यम से मध्यस्थ की भूमिका निभाने वाले अमर सिंह ने आज़मगढ में बड़ी रैली कर डाली है और उस रैली में पच्चीस हज़ार लोगों की भीड़ भी जुटा ली। यह रैली समाजवादी पार्टी से निकाले जाने के बाद व्यापारियों और फिल्म स्टारों के सहारे एक राजनैतिक भूमिका खरीदने के लिये किया गया उनका संयुक्त प्रयास था जिसकी सफालता भविष्य तय करेगा।...
image
बजट में दलितों से दगाबाजी
अब तक बजट पर जितनी प्रतिक्रियाएं आई हैं उनमें मायावती की टिप्पणी सबसे सटीक है . उन्होंने साफ़ साफ़ कहा है कि "बजट में विदेशी पूंजीपतियों को खुले बाजार में अनाप-शनाप मुनाफा कमाने का मौका दिया गया है। यह बजट पूंजीपति समर्थक तथा धन्नासेठों को माला-माल करने वाला है." एक अन्य प्रतिक्रिया में मायावती ने कहा है कि "बजट में सोशल सेक्टर, ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के निर्धन लोगों के उत्थान के लिए कुछ नहीं किया गया है, बल्कि आंकड़ों की बाजीगरी से देश के लोगों को गुमराह करने की कोशिश की गयी है."...
image
सिर चढ़कर बोला बंगाल का जादू
बंगाल काला जादू के लिए खूब मशहूर। सो अबके बजट में प्रणव दा का जादू सिर चढ़कर बोला। अब कोई बड़ा चुनाव होता तो ऐसा जादू दादा क्या, कोई भी न दिखाता। ले-देकर बिहार के चुनाव इसी साल। जहां कांग्रेस की हालत वैसी ही, जैसे महंगाई के मारे आम आदमी की। सो जादूगर की जादूगरी देखिए। टेक्स स्लैब में बड़ा बदलाव कर शर्ट की जेब में पैसे डाले, पेंट की जेब से निकाल लिए।...
image
कांग्रेस अक्लमंद है इसलिए मंहगाई पर फिक्रमंद नहीं है
चलो, संसद भी महंगाई से निपट ली। यूपीए के छह साल में नौवीं बार बहस हुई तो पहली मर्तबा सांसदों में दिलचस्पी दिखी। भले कामरोको प्रस्ताव खारिज हो गया हो पर अबके नियम 193 के तहत विशेष चर्चा हुई। प्रश्रकाल को स्थगित करना पड़ा, सो विपक्ष इसी से गदगद हो गया। गुरुवार को संसद ने ठाना, सातवें आसमान की महंगाई सात घंटे में निपटा देंगे।...
image
दरवेशी में बीते दो साल
आपको यह जानकर अच्छा लगेगा कि हालात जैसे थे वैसे ही हैं. 25 फरवरी 2008 से लेकर आज 25 फरवरी 2010 तक हालात बदस्तूर हैं. न बाहर की दुनिया के रुख में कोई बदलाव आया है और न अपनी परिस्थितियों में. हां, अब दिमाग उस समग्रता में विषय वस्तु को पकड़ने से मना कर देता है जैसे दो साल पहले पकड़ लेता है. लेकिन इसमें दिमाग का भी कोई दोष नहीं है....
image
सिर्फ बात के लिए बातचीत
अमरीका की तरफ से बार बार की गयी पहल और मुंबई हमले के करीब १४ महीने बाद भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया है. विदेश सचिव स्तर की बातचीत से कुछ नहीं निकलेगा, यह सबको मालूम था लेकिन दोनों देशों की जनता के लिए यह एक ऐसी दवाई है जिसका बीमारी पर कोई असर भले न पड़े लेकिन तथाकथित शांतिदूतों को लॉलीपाप जरूर मिल गया है....
image
पाकिस्तान में सिखों की हत्या का विरोध करें भारतीय मुसलमान
पाकिस्तान में दो सिखों के सिर कलम करने की घटना निहायत ही निन्दनीय और घटिया है। किसी भी देश के अल्पसंख्यकों की रक्षा करने की जिम्मेदारी वहां की सरकार के साथ ही बहुसंख्यकों की भी होती है, लेकिन बेहद अफसोस की बात है कि पाकिस्तान और बंग्लादेश के अल्पसंख्यकों पर जुल्म कुछ ज्यादा ही हो रहे हैं।...
Next
Tags
No tags for this article
Powered by Vivvo CMS v4.1.2