Home | बात करामात | क्या आपने यावुरू का नाम सुना है

क्या आपने यावुरू का नाम सुना है

image विविधता हमारे होने के लिए बहुत जरूरी है.

नहीं न. मैंने भी नहीं सुना था. हाल में ही इसके बारे में पढ़ा. यह पश्चिम आष्ट्रेलिया में बोली जानेवाली एक भाषा थी जिसे अब केवल एक ही आदमी बोल पाता है.

आपने यावुरू का नाम सुना है? नहीं न. मैंने भी नहीं सुना था. कल इसके बारे में पढ़ा. यह पश्चिम आष्ट्रेलिया में बोली जानेवाली एक भाषा थी जिसे अब केवल एक ही आदमी बोल पाता है. तो आश्चर्य भी हुआ और भय भी लगा. अभी तो खोजकर्ताओं को वह आदमी मिल गया जो यावुरू बोलता है इसलिए इतिहास में यह दर्ज हो गया कि यावुरू भी एक भाषा थी. लेकिन जहां तक खोजकर्ता नहीं पहुंच पाये होंगे ऐसी कितनी भाषाएं कब-कब लुप्त हुईं और हो रही हैं इसका ठीक अंदाज किसी को है?

अनुमान लगाना हो तो कह सकते हैं कि दुनियाभर में सात हजार से अधिक भाषाएं बोली जाती हैं. अंग्रेजी, चाईनीज, हिन्दी, स्पेनिश जैसी भाषाओं के बोलनेवाले करोड़ों में हैं तो मगाटा जैसी भाषाएं भी हैं जो तीन-चार लोगों की भाषा बन कर रह गयी है. जब ये तीन-चार लोग इस दुनिया से विदा होंगे तो उनके साथ विदा हो जाएगी वह भाषा भी. इस भाषा में ज्ञान की क्या धरोहर, जीवन के कौन से संस्कार और प्रकृति का कौन सा उपहार छिपा होगा वह तो खत्म हो ही जाएगा लेकिन खत्म हो जाएगी वह भावना जो प्रकृति में सह-अस्तित्व से सबको रहने और पल्लवित-पुष्पित होने की जगह देती है.

मेरा होना हो सकता है आपके लिए किसी काम का न हो लेकिन मेरा होना ही अकारण है यह कहना ठीक नहीं होगा. सबका होना जरूरी है. प्रकृति का दूसरा नाम विविधता है. क्योंकि विविधता न हो तो अभिव्यक्ति की सीमाएं लग जाती हैं. यह कभी ठीक नहीं कहा जा सकता है कि आप अभिव्यक्ति को भी सीमाओं में बांध दें. अगर ऐसा करते हैं तो नैसर्गिक शब्द को ही हमें अपनी शब्दावली से निकालना पड़ेगा. जो नैसर्गिक है उसकी कभी सीमा नहीं होती और जो सीमारहित होता है उसमें विविधता तो रहेगी.

प्रकृति में सबको विकसित होने का समान अधिकार प्राप्त है. सत्य को भी और असत्य को भी. अमृत को भी और विष को भी. अच्छे को भी और बुरे को भी. इनका द्वंद और संघर्ष रहेगा और इसका होना ही हमारे होने की सार्थकता है. हमें तय करना है कि हम किस ओर रहें. लेकिन नैसर्गिकता को ही चुनौती मिलने लगे तब? तब क्या करें जब योजनाबद्ध तरीके से हमारी आवश्यकताओं और अभिव्यक्ति का निर्धारण होने लगे? अगर हमें यह शिक्षा मिल जाए कि किसी खास भाषा में ही उन्नति की अच्छी संभावनाएं हैं तो अपनी मूल भाषा को पकड़े रहना बहुत मुश्किल होता है. हो सकता है यह मूर्खतापूर्ण भी हो.

लेकिन कुछ लोग इस स्वाभाविक मूर्खता को ओढ़ लेते हैं. वे अनाम लोग कौन होते हैं जो भाषा, भूषा, भेषज और भोजन की धरोहर पीढ़ी-दर पीढ़ी आगे बढ़ाते हैं बिना इसकी चिंता किये हुए कि वे दुनिया से अलग-थलग पड़ गये हैं. ऐसे अनाम लोग ही प्रकृति की सच्ची धरोहर होते हैं. मानों कोई गुप्त शक्ति उन्हें ऐसा करने के लिए प्रेरित करती है. उन्हें नहीं पता होता कि ऐसा करने का तार्किक कारण क्या हो सकता है. डूबती नाव के साथ तैरने में कोई तार्किक कारण नहीं होता. लेकिन कुछ लोग डूबती नांव को ही अपनी नियती बना लेते हैं. वे इसके साथ तैरते हैं. और उनके साथ तैरती है एक पूरी संस्कृति. युग-काल और परिवेश के अनुकूल होते ही वही डूबती नाव फिर से जहाज बन जाती है.

आज के दौर में बहुत सी भाषाओं, बोलियों, पहनाओं और विविध खान-पान के लिए संकट का दौर है. भाषाविदों के इस भय के साथ इत्तेफाक रखना कितनी सही होगा कि सदी के अंत तक सिर्फ दो हजार भाषाएं ही बचेंगी, पता नहीं. लेकिन कुछ ही भाषाओं में हम व्यवहार करेंगे यह तो साफ दिख रहा है. यह कुछ भाषाओं का सोता उफनती नदी बन जाए यह बाजार की अनियंत्रित ताकते भी चाहती हैं. बाजार की ताकते अमरत्व चाहती हैं. स्थिरता चाहती हैं और समाज पर अपना स्थाई प्रभाव चाहती हैं. यह सब संभव हो इसके लिए समाज और संसार में एकरूपता होना बहुत जरूरी है. भाषा, भूषा, भेषज और भोजन हर स्तर पर एकरूपता होना जरूरी है. यह एकरूपता जितनी प्रगाढ़ होगी कंपनियों को अपना पैर जमाने में उतनी ही आसानी होगी. क्योंकि विविधता कभी मोनोपोली नहीं होने देती.

अब कोई भी कह सकता है कि इसमें हर्ज क्या है? अगर पूरी दुनिया एक जुबान बोलती है तो हम अलग-अलग हिस्सों के निवासी न होकर एक धरती के वासी हो जाएंगे जिसकी एक सभ्यता, एक संस्कृति और एक भाषा होगी. फिर क्या फर्क पड़ता है कि मैं कौन सी भाषा बोलता हूं? मैं वही जबान बोलता हूं जो सारी दुनिया बोलती है क्या यह पर्याप्त नहीं है? इस सवाल का जवाब तो अपने आप से ही पूछना चाहिए. दिल से भी और दिमाग से भी. मेरा मानना है कि बहुलता में एकता भी होती है निजता भी. शायद हमारे होने की प्रासंगिकता भी. एकरूपता हमेशा नीरस होती है और हमारे होने पर ही सवाल खड़े करती है. अगर हमारी विविधता खत्म हो गयी तो हम बचे भी रहे तो हमारे बचे रहने का प्रयोजन क्या होगा?

Subscribe to comments feed Comments (3 posted):

अनूप शुक्ल on 16 June, 2008 08:36;00
avatar
आपकी चिंता जायज है।
Thumbs Up Thumbs Down
0
raju on 16 June, 2008 13:16;28
avatar
Bahut achha...
Thumbs Up Thumbs Down
0
abhay singh on 16 June, 2008 13:21;23
avatar
संजय जी आपकी चिंता हम सभी की फिक्र है।आपका कहना कि विविधता ही जीवन है बिल्कुल सही है। और भारत जैसे विविधता भरे देश से ये प्रमाणित होता है । अत: सभी का जिवित रहना जरुरी है। सभी को अपना विकास करना जरुरी है ।
Thumbs Up Thumbs Down
0
total: 3 | displaying: 1 - 3

Post your comment comment

Type in Hindi (हिन्दी में कमेन्ट करने के लिए यहां रोमन में लिखिए यह अपने आप हिन्दी में बदल देगा.)

Title :
Body
Powered by Vivvo CMS v4.1.2
Share |
  • email Email to a friend
  • print Print version

ईमेल से विस्फोटः अपना ईमेल यहां भरें और सब्सक्राइब करें:

Delivered by FeedBurner

Author info
image संजय तिवारी आप जहां तक सोच सकते हैं इंटरनेट आपको वह करने का मौका देता है. अभी तक मानव सभ्यता ने जितने भी मीडिया माध्यमों का उपयोग किया है यह उन सबमें अनूठा, प्रभावी और सर्वगुण संपन्न है. सूचना लेने देने के तीन माध्यमों दृश्य, श्रवण और पाठ को एक ही धागे में लपेटे नया मीडिया उत्पादन और पहुंच दोनों के लिहाज से सर्वश्रेष्ठ है. ऐसे नये मीडिया का जनहित के लिए भरपूर उपयोग हो, विस्फोट.कॉम उसी दिशा में उठा एक कदम है. sanjaytiwari07@gmail.com
Rate this article
5.00
More from बात करामात
Previous
image
अजमेर चार्जशीट और संघी उछल-कूद
बढ़ते पैमाने पर इसके साक्ष्य सामने आ रहे हैं कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आर एस एस) से जुड़े लोगों का आतंकवादी हमलों में हाथ रहा है। इन हालात में आर एस एस इस पुराने सूत्र पर चल रहा लगता है कि हमला ही सबसे अच्छा बचाव है। उसने 10 नवंबर को देशव्यापी विरोध कार्रवाइयों का आह्वान किया है। इन कार्रवाइयों में संघ के शीर्ष नेताओं के शामिल होने की बात कही जा रही है। बहरहाल, इसकी चर्चा हम जरा बाद में करेंगे।...
image
खुद ही खुदा बनने चला संघ
आर एस एस ने अब शायद बी जे पी को हाशिये पर लाने का मन बना लिया है .अपनी आबरू बचाने के लिए १० नवम्बर को आरएसएस के नेता खुद सडकों पर उतरेगें और धरना प्रदर्शन करेगें . उनकी शिकायत है कि यूपीए सरकार संघी आतंकवाद के ब्रैंड को प्रचारित करने में लगभग कामयाब हो गयी है और बीजेपी वाले कोई भी राजनीतिक पहल नहीं कर रहे हैं. नाराज़ संघी नेतृत्व अब खुद ही मैदान ले रहा है ....
image
शाबाश ओबामा, पहले दिन ही दस अरब डालर का बिजनेस
अपने भारत दौरे के पहले दिन ही बराक ओबामा दस अऱब डालर का बिजनेस कर गए। बेशक भारत को कुछ न मिले। पर भारत ओबामा को काफी कुछ देगा। भारत अमेरिकी बेरोजगारी को दूर करेगा। बेशक आतंकी हमलों से संबंधित भाषण में ओबामा ने पाकिस्तान का नाम नहीं लिया, पर भारत ने अपनी सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ी। भारत सरकार और भारत के प्राइवेट कारपोरेट ने ओबामा को खुश कर दिया है। चीन से परेशान बराक ओबामा को भारत दौरे से राहत मिली है।...
image
भारत के रुख से चीन बेचैन
इस समय चीन बैचेन है। बैचेनी का कारण भारत की विस्तारवादी विदेश नीति है। इस विदेश नीति के तहत भारत ने उन देशों से दोस्ती बढ़ानी शुरू कर दी है, जो देश चीन से किसी न किसी मसले पर भीड़े है। चीन काफी बैचेने से भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की हाल ही में हुई विदेश यात्रा और बराक ओबामा का नवंबर के दूसरे सप्ताह में होने वाली दक्षिण एशिया की यात्रा पर नजर रखे है। भारतीय प्रधानमंत्री की जापान, मलेशिया, दक्षिण कोरिया, वियतनाम यात्रा की आलोचना चीनी अखबार पीपुल्स डेली कर रहा है। जबकि ओबामा की यात्रा को भी चीनी अखबार विस्तारवादी यात्रा बता रहा है।...
image
चड्ढी पहन के फूल खिलाने वाले उपेक्षित
छत्तीसगढ़ के सन्दर्भ में कुछ साल पहले ‘ विकास बनाम संस्कृति ’ पर चर्चा करते हुए डा. रमन सिंह ने एक बड़ी अच्छी बात कही थी. बकौल डा. सिंह ‘आखिर कब तक आप संस्कृति के नाम पर गरीब आदिवासियों के सिर पर सिंह लगा उन्हें नचाते रहेंगे ? उनको भी विकास और समाज की मुख्यधारा में शामिल होने का अवसर दीजिए.’ तो ज़ाहिर सी बात है कि अगर हम प्रदेश को बदलते वैश्विक परिवेश के अनुसार आगे बढते और विकसित प्रदेश के रूप में उसकी पहचान बनाना देखना चाहते हों तो हमें नवाचार को बढ़ावा देना होगा....
image
बस, एक सरदार चाहिए कश्मीर के लिए!
कश्मीर समस्या ने इस मिथक को भी तोड़ दिया की विकास की योजनाओं और बुनियादी अवशक्ताओ की पूर्ति से किसी भी समस्या का हल ढूंढा जा सकता है ,कश्मीर में वो सब प्रयास विफल रहे है। वो हाथ जो डल झील में नाव चलाते थे, अब पत्थर-बाजी में शरीक है। इन स्थितियों में तो ऐसा लगता है काश आज सरदार पटेल के कद और राजनीतिक दृढता वाला कोई नेता देश में होता तो अब तक ये विवाद कब का हल हो गया होता। ...
image
शुक्र मनाओ कि तुम भारत में हो अरुंधती
भारतीय समाज में बुद्धजीवी का दर्जा पा चुकी अरुंधती रॉय ने कहा है कि कश्मीर कभी भी भारत का अभिन्न हिस्सा रहा ही नहीं है. गिलानी दिल्ली में सेमिनार में कह रहें है कि उन्हें आज़ादी से कम कुछ भी नहीं चाहिए. गिलानी अगर ऐसी बात कहें तो कोई हैरानी नहीं होती लेकिन अरुंधती ऐसा कहें तो आश्चर्य होता है. हालांकि इसके पहले भी अरुंधती रॉय एक ऐसा ही बयान दे चुकी हैं. तब उन्होंने मावोवाद का समर्थन किया था. कश्मीर को भारत का अभिन्न हिस्सा ना मानने सम्बन्धी बयान वहां पर अपनी जान कि बाज़ी लगा रहे जवानों के लिए एक तमाचा है. साथ ही शेष देश के लोगों के लिए क्षोभ और शर्मिंदगी की वजह है....
image
आइये अरुंधती को लानत भेंजे
उसका बस चले तो वो हिंदुस्तान के सिर्फ इसलिए टुकड़े टुकड़े कर दे क्यूंकि ऐसा करने से वो भीड़ से अलग नजर आएगी। उसके पास हत्याओं को वाजिब ठहराने के तमाम तर्क हमेशा मौजूद रहते हैं ,क्यूंकि इसे वो खुद को महान साबित करने का औजार समझती है। संभव है इसके बहाने वो नोबेल पुरस्कार पाने की कोशिश कर रही हो। वो वामपंथ का ऐसा क्रूर चेहरा है जिसका इस्तेमाल मीडिया कभी अपनी टीआरपी बढाने में तो कभी व्यवस्था के विरुद्ध अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए करता है। संभव है बहुतों को उससे मोहब्बत हो लेकिन हम अरुंधती को लानत भेजते हैं क्योंकि उसे राष्ट्र के अस्तित्व से नफरत है।...
image
टुम बोले टुम बोले हम टो टुप्पई टाप!
पुरानी कहानी है कि एक परिवार के तीन तोतलों की शादी नहीं हो पा रही थी। पिता ने हिदायत दी कि इस बार जो लडकी वालों के सामने बोलेगा उसको घर से निकाल दिया जाएगा। लकड़ी वाले आए, बडे बोला -‘पितादी ती बात याद है न।‘‘ मंझला बोला -‘‘टुप्प भईया।‘‘ छोटा बोल उठा -‘‘टुम बोले टुम बोले हम टो टुप्पई टाप!‘‘ इस तरह तीनों की पोल खुल गई। कांग्रेसनीत केंद्र सरकार में भी कमोबेश एसा ही कुछ होता दिख रहा है।...
image
संघ को बदनाम करने की कांग्रेसी साजिश
राजस्थान सरकार के आतंकवाद विरोधी दस्ते ने अजमेर दरगाह शरीफ पर कुछ साल पहले हुूए बम धमाके के मामले में कुछ तथाकथित अभियुक्तों के खिलाफ अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश के न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया है। इस आरोप पत्र में जिन आरोपियों को नाम हैं उनमें इन्द्रेश कुमार का नाम नहीं है। यहां तक का किस्सा सामान्य जांच प्रक्रिया का अंग है। परंतु उसके बाद की कहानी राजनैतिक कहानी है।...
image
सामी नहीं, कांग्रेस के मुंह पर कालिख
कहने के लिए भले ही छत्तीसगढ़ कांग्रेस में केंद्रीय राज्य मंत्री वी नारायण सामी पर कालिख फेंके जाने का मुद्दा शांत होता दिख रहा हो लेकिन इसकी गूंज अभी लंबे समय तक सुनाई देगी। हकीकत यह है कि यहां कांग्रेस की गुटबाजी को आलाकमान अपना पूरा दम लगाकर भी शांत नहीं कर सकता। प्रभारी के रूप में सामी की यहां यह दूसरी बार फजीहत हुई है। मंगलवार को पीसीसी प्रतिनिधियों की बैठक में जब महज एक लाइन का प्रस्ताव पारित करवाने के लिए सामी यहां पहुंचे थे तो कांग्रेस भवन के बाहर ही उन पर काली स्याही फेंकी गई जो उनके चेहरे और कपड़े पर होते हुए उनके साथ कार से उतरे शहर कांग्रेस अध्यक्ष इंदरचंद धाड़ीवाल पर भी पड़े।...
image
अब देखिए राजनीति का कॉमनवेल्थ
कॉमनवेल्थ घोटाले की कड़ी से कड़ी जुडऩे लगी। पहले दिन बीजेपी नेता सुधांशु मित्तल निशाने पर रहे, तो दूसरे दिन खेल गांव बनाने वाली कंपनी एम्मार-एमजीएफ का खेल बिगड़ गया। डीडीए के पास जमा 183 करोड़ की बैंक गारंटी जब्ती का नोटिस जारी हो गया। पर अभी तो सिर्फ ठेका लेने वाली कंपनियों पर शिकंजा कसा। यक्ष प्रश्न, ठेका देने वाले नौकरशाहों-नेताओं ने कितना खाया, इसकी परतें कब उधड़ेंगी? अब ठेकेदारों पर कार्रवाई में तेजी दिखाने से क्या होगा? ठेकेदार तो अपना टेंडर भरते। यह तो देने वाले पर निर्भर, किस कंपनी को ठेका दे। सो सवाल, ठेका देते वक्त नौकरशाहों-नेताओं ने होश क्यों गंवाया?...
image
अब शुरू हुआ असली खेल
कॉमनवेल्थ खेलों के लिए लगाये गये टेन्ट, तंबू कनात उखड़ गये हैं. लेकिन असली खेल उसके बाद शुरू हुआ है. भारतीय जनता पार्टी बनाम कांग्रेस के इस खेल में राजनीति का स्वर्ण पदक कौन हासिल करेगा यह कहना मुश्किल है लेकिन जो खुलासे होंगे वे यह साबित कर देंगे कि खेल भारतीय राजनीति में पर्दे के पीछे असली समाजवाद कायम है. अगर भाजपा की सरकार में कांग्रेसी सुरेश कलमाड़ी कामनवेल्थ खेलों के लिए अगुआ बने रहते हैं तो कांग्रेस की सरकार में आठ सौ करोड़ का ठेका भाजपा के हितैषी सुधांशु मित्तल को मिल जाता है. ...
image
बताओ भला, सीएजी शीला और कलमाड़ी का क्या बिगाड़ लेगी?
कॉमनवेल्थ के आयोजक सफलता की खुमारी में हैं तो देश की जनता विजयादशमी के जश्न में डूबी है, ऐसे में रामायण के एक प्रसंग का जिक्र लाजिमी होगा। जब भगवान राम लंका पर फतह कर अयोध्या लौटे। राज्याभिषेक हो गया तब सिर्फ एक धोबी की टिप्पणी सुन राम ने अग्नि परीक्षा दे चुकी सीता को तज दिया था। पर कॉमनवेल्थ के आयोजकों पर न जाने कितने आरोप लग चुके, फिर भी किसी ठोस कार्रवाई की उम्मीद बेमानी। पहले भी जांच हुई, रपटे आईं लेकिन उन्हीं शीला दीक्षित ने सीएजी को ठेंगा दिखा दिया जिनके खिलाफ अब कामनवेल्थ खेलों में भ्रष्टाचार के खिलाफ जांच करने की बात कही जा रही है....
image
काश हर मस्जिद की खिडकी मंदिर में खुलती
6 दिसंबर, 1992 को जब विवादित ढांचा ढहाया गया, तब मैं जवान हो रहा था। बारहवीं में था। पिताजी उन दिनों बुलंदशहर में बतौर अध्यापक तैनात थे। हम सब उनके साथ ही रह रहे थे। दंगे भडक चुके थे। हमने छत पर चढकर दूर मकानों से उठती लपटों की आंच महसूस की थी। मौत के खौफ से बिलबिलाते लोगों की चीखें सुनी थीं। हैवानियत का नंगा नाच देखा था। 'जयश्री राम' और 'अल्लाह ओ अकबर' के नारों में भले ही ईश्वर और अल्लाह का नाम हो, लेकिन तब उन्हें सुनकर रीढ़ में बर्फ-सी जम जाती थी।...
image
ऐसे आदमी का सियासत में क्या काम?
कहां इकबाल,गालिब व फैज का शौक और कहां सियासत! जो भी हो पर पंजाब के कमजोर आर्थिक पक्ष व सियासत की गफलत में पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री (निलंबन के दूसरे दिन उन्हें पूर्व भी कर दिया गया है) मनप्रीत सिंह बादल पंजाब के उन अहम से मारे सियासतदानों से बिल्कुल अलग है जो सियासतदान गनमैनों के लाव लश्कर के बिना चलना अपनी तौहीन समझते हैं।...
image
आरटीआई का दिल है इंटरनेट
इन्टरनेट आरटीआई का दिल है, यह बात किसी आईटी प्रोफेसनल या इन्टरनेट सर्विस प्रोवाइडर द्वारा अथवा ईमेल सेवा प्रदाता कंपनी ने नहीं कही, बल्कि ऐसे शख्स श्री वजाहत हबीबुल्लाह ने कही, जो केन्द्रीय सूचना आयोग के मुख्य सूचना आयुक्त रहे हैं। जिस कार्यक्रम में मुख्य सूचना आयुक्त ने दिल की बात दिल से जोड़कर कही, उस कार्यक्रम में मैं भी मौजूद था। मैंने कार्यक्रम में आये भारत के विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों व अन्य देशों से आये विषय विशेषज्ञों से आरटीआई को इन्टरनेट के जरिए प्रोत्साहित करने की बात कही।...
Next
Tags
No tags for this article
सर्वाधिकार (अ)सुरक्षित

विस्फोट.कॉम में प्रकाशित सामग्री पर हमारी ओर से कोई कापीराइट नहीं है.

Powered by Vivvo CMS v4.1.2