Home | बात करामात | गाय भैंस चराएंगे, ओलंपिक पदक लाएंगे

गाय भैंस चराएंगे, ओलंपिक पदक लाएंगे

image

कारपोरेट मीडिया देश के तथाकथित कारपोरेट विशेषज्ञों के हवाले से हमें बता रहा है कि भारत में ओलंपिक पदक लाने की अकूत संभावनाएं पैदा की जा सकती हैं बशर्ते पैसा पानी की तरह बहाया जाए. प्रशिक्षण को विश्वस्तर का बनाया जाए. निश्चित रूप से इससे व्यापार की अकूत संभावनाएं पैदा होगी जिसका कुछ फायदा इन सलाहकारों को भी मिलेगा. इस शोर के बीच मंगल सिंह की आवाज भी सुनी जानी चाहिए. वे किसान पत्रकार हैं और उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में रहते हैं. ओलंपिक में ग्रामीणों के प्रवेश से पैदा होनेवाली संभावना पर मंगल सिंह कह रहे हैं कि....

यदि सरकार ईमानदारी से देखें तो दूर दराज के गांवों में आज भी ऐसे अनेक लोग गांवों में मिल जांयेंगे ,जो रूखी सूखी खाकर जी रहे है या पषु चराते हैं । उन्हें खोजे एवं अवसर दे तो ओलंपिक में सोना जीतने वालों को मात दे सकते हैं एवं विश्व रिकार्ड तोड सकते हैं। बात है सिर्फ उन्हें सरकार अवसर तो दे।ग्रामीण तो एक डेढ मीटर का हाई जंप एवं एवं 5-6 मीटर का लांग जंप तो रोज ही लगाते रहते हैं ।

वेट लिफ्टिंग में काजू किशमिश रस मलाई खाकर जितना बजन दो सेकिण्ड को उठाकर रस मलाई खाने वाली शहरी महिला ओलंपिक में सोना जीतती है ,क्या रूखा सूखा खाने वाली ग्रामीण महिला जितना बजन या घास का गट्ठा 2-3 कि0मी0 दूर से लाती है ,क्या उतना बजन शहरी महिला ला सकती है?

पर ग्रामीणों को कौन पूंछता है? उनके लिये कोई स्कीम कहीं नहीं । यदि शहरी आदमी से कहा जाय कि लगातार 400 क्यूविक फीट चार खन्ती मिट्टी खोदकर सर पर रखकर या लेकर 10-20 मीटर पर दूर डालो ,कितने समय में डाल पाते हैं? फिर ग्रामीण से कहा जाय । पर सरकार ऐसे कार्यक्रम नहीं रच सकती । क्योंकि इसमें तो बाजी ग्रामीण ही मारेंगे । यदि शहर का आदमी बाजी मारेगा तो उसे तो घर आने से पहले ही दो करोड की धोषणा सरकार कर देगी लेकिन यदि ग्रामीण चार खन्ती मिट्टी सबसे कम समय में भी डाल देगा या चार घण्टे में तो उसे आधा दिन की भी मजदूरी सरकार नहीं देगी यदि आदेश भी हो जाये तो बीच में ही अधिकारी खा जांयेंगे।

क्या सरकार मजदूरों ग्रामीणों के लिये कोई ऐसी योजना बनायेगी कि जो मजदूर 5 घंटे में सबसे ज्यादा मिट्टी खोदेगा उसे एक करोड तो क्या एक लाख देगी? हर्गिज नहीं। ठीक इसी प्रकार से हमारे गांव का ओम प्रकाश नामक गवर्नमेंट इन्टर कालेज ललितपुर के 12वीं कक्षा के छात्र को अक्षय ऊर्जा दिवस के क्रम में पुलिस लाइन में हुई दौड प्रतियोगिता में शामिल नहीं किया तो दौड के समय ओम प्रकाश एक तरफ चुपचाप बगल में खडा रहा. ज्यों ही सीटी बजी तब सबके साथ वह भी दौड पडा, जो प्रथम रहा था। फिर आयोजकों को मजबूर होकर जिलाधिकारी के कर कमलों से उसे प्रमाण पत्र भी देना पडा था।

यदि ग्रामीण इलाकों में सरकार रूखी सूखी खानें वालों को खोजे तो ऐसे अनेक ग्रामीण दूर दराज के गांवों में मिल जायेंगे।जो सरकारी धन से काजू किषमिष रस मलाई खाने वाले बिन्द्रा एवं विजन्दर को अपनी कांख में दवाकर ले जायेंगे । सरकार दूर दराज के आदिवासी इलाकों में तीर कमान वालों को खोजे तो बिना कोच के ही ट्रेनिंग वाले गांवों में विश्व रिकार्ड बनाने बाले तीरंदाज एवं गोली से धागा में बंधी लोंग उडा देने वाले मिल जांयेंगे ।

सरकार सिंचाई के नाम पर 5 लाख रू0 प्रति हैक्टर फूंकती है एवं जो अधिकारी एनजीओ फैक्टरी वाले सिर्फ कागजों में ही सिंचित करते है।उन्हे करोडों की धनराशि देती है जो ग्रामीण मौके पर अपनी ग्रामीण तकनीकी से बिना डीजल बिना बिजली पानी लिफ्ट करके मोके पर 100 हैक्टेयर बंजर जमीन में मात्र 5-10 हजार रू0 प्रति हैक्टेयर में हरियाली करता है उसे मात्र 6400 रू0 उस डिवाइस की इण्डिया में मार्केटिंग को देती है. भारत सरकार की ग्रामीण तकनीकी विकास परिषद (कपार्ट) जितने की एक बार में उसके अधिकारी फाइव स्टार होटल में चाय बैठ कर चाय पीते हैें । अक्षय ऊर्जा दिवस पर देशद्रोहियों को संरक्षणता देने वाली सरकार उसका नाम तक नहीं लेती । काश ! सरकार ग्रामीणों की उपेक्षा करने वाली न होती तो खेल चैनल से पहले ग्रामीण कृषि चैनल चालू करती एवं सभी समाचार पत्रों से कहती कि खेल समाचार बिजनेस पेज की भंाति ग्रामीण कृषि पेज चालू करें जिसमें सिर्फ ग्रामीणों के ही विचार एवं समस्यायें छपें ।

वैसे अब किसी भी राष्ट्रीय पुरस्कार का कोई महत्व नहीं रहा उसकी गरिमा तो पूर्णत: समाप्त हो चुकी है। प्रजातंत्र पूर्णतः समाप्त हो चुका है सिर्फ माफिया तंत्र शेष है। ज्ञात हो जिला ललितपुर के ही एक ऐसे अध्यापक बालकृष्ण नायक जिसने 35 साल से स्कूल की शक्ल नहीं देखी, जो कांग्रेस के पूर्व सांसद श्री सुजानसिंह बुन्देला के यहां 24 घण्टे हैड मुनीमी का कार्य करता चलाया आया एवं फ्री का बेतन भी पाता रहा, ऐसे व्यक्ति को डा0 कलाम द्वारा राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया ।एवं सभी अखबरों ने भी इस कहानी को छापा ।

(मंगल सिंह ने मंगल टरबाईन का आविष्कार किया है जो छोटे झरनों और जलस्रोतों के सहारे काम करता है घरेलू काम-काज और कुटीर उद्योग की बिजली जरूरतों को पूरा किया जा सकता है. अपने इलाके में इसके कई सफल प्रयोग उन्होंने किये हैं. लेकिन सरकार और किसी कंपनी ने उनके इस छोटे बिजली घर को कोई महत्व नहीं दिया.)  

Subscribe to comments feed Comments (4 posted):

Anup on 09 September, 2008 10:58;34
avatar
bahut badiya likha hai aap ne.....
Thumbs Up Thumbs Down
0
अमित on 09 September, 2008 13:33;16
avatar
मंगल सिंह जी,
क्षमा चाहता हूं लेकिन अापकी विवेचना बहुत ही सतही और अतार्किक है। विजेंदर और बिंद्रा ने तमाम कमियों और परेशानियों के बावजूद सफलता हासिल की है, सरकार की दूध मलाई खाकर नहीं। विजेंदर तो आपके अंध ग्रामीण प्रेम के मानदंडों पर भी खरा उतरता है। शायद आपको पता नहीं होगा, लेकिन वो हरियाणा के एक छोटे से गांव के निम्न मध्यम वर्गीय परिवार से ताल्लुक रखता है। बिंद्रा अमीर है, और यह बेहद गर्व की बात है, कि उसके परिवार ने सुविधाओं के अभाव का रोना न रोकर अपने खर्चे पर उसको प्रशिक्षण दिलवाया। पैसा उसका, जी तोड मेहनत उसकी, स्वर्ण पदक राष्ट्र का।। आप कौन होते हैं उसपर लांछन लगानेवाले?
भारत की प्रगति के लिये शहर और गांव, दोनों की प्रगति आवश्यक है। अगर खेलों को ही लें, तो इस बार विजेन्दर और सुजीत कुमार, ये दोनों पदक विजेता ग्रामीण पृष्ठभूमि से हैं। तीरंदाजी और एथलेटिक्स मे तमाम खिलाडी गांवों से हैं।
आपकी बात सही है कि सरकार की तरफ से जितनी कोशिश होनी चाहिये, उसकी १०% भी शायद ही होती हो। लेकिन या तो हम रोना लेकर बैठे रहें, या तो विजेंदर, सुजीत और बिंद्रा की तरह मुश्किलों को हरा कर ही दम लें।
आपने अपने लेख मे एक ग्रामीण तकनीक का जिक्र किया। उस तकनीक के विकास और प्रचार के लिये सरकार पर निर्भर रहने की क्या आवश्यकता है? अव्वल तो अगर वह तकनीक इतनी असरकारी है तो ग्रामीण उसे स्वतः अपना लेंगे, और धीरे धीरे आविष्कारक का धंधा चल निकलेगा। यदि ऐसा नहीं है, तो आज देश मे ऐसी बहुत सी संस्थाएं हैं, जो जमीनी खोजों को बढावा दे रही हैं। मिसाल के तौर पर श्री अनिल अग्रवाल (अाइ अाइ एम अहमदाबाद) की संस्था (www.gian.org)। कई micro finance वाली संस्थाएं भी हैं, जो छोटे उद्यमियों को कर्जा देती हैं (sksindia.com)।
आज भारत मे तरक्की करने के तमाम रास्ते हैं। जो उद्यमी हैं, वो सफलता का मार्ग ढूंढ ही लेंगे।
Thumbs Up Thumbs Down
0
tulsisinghbisht@gmail.com on 10 September, 2008 15:23;27
avatar
मंगल सिंह के लेख का शीर्षक गाय भैंस चराएंगे, ओलंपिक पदक लाएंगे। लगता है मंगल सिंह जी पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री से प्रभावित है जिन्होंने जय जवान जय किसान का नारा दिया था इसी आधार पर मंगल सिंह के लेख का शीर्षक भी काबलियत तारीफ है। अगर मंगल सिंह की बात सच हो जाए तो सोने पे सुहागा होगा। हां जहां तक खेलों की बात है तो सरकार को हर प्रधान या पटवारी से कहना चाहिए कि आप अपने गांव में बेहतर खिलाड़ी को चुनें फिर सरकार उन खिलािड़यों पर ध्यान दें ताकि आने वाले ओलंपिक गेम्स में भारत का नाम पदक तालिका में कुछ ऊपर उठ जाए।
Thumbs Up Thumbs Down
0
tulsisinghbisht@gmail.com on 10 September, 2008 15:23;30
avatar
मंगल सिंह के लेख का शीर्षक गाय भैंस चराएंगे, ओलंपिक पदक लाएंगे। लगता है मंगल सिंह जी पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री से प्रभावित है जिन्होंने जय जवान जय किसान का नारा दिया था इसी आधार पर मंगल सिंह के लेख का शीर्षक भी काबलियत तारीफ है। अगर मंगल सिंह की बात सच हो जाए तो सोने पे सुहागा होगा। हां जहां तक खेलों की बात है तो सरकार को हर प्रधान या पटवारी से कहना चाहिए कि आप अपने गांव में बेहतर खिलाड़ी को चुनें फिर सरकार उन खिलािड़यों पर ध्यान दें ताकि आने वाले ओलंपिक गेम्स में भारत का नाम पदक तालिका में कुछ ऊपर उठ जाए।
Thumbs Up Thumbs Down
0
total: 4 | displaying: 1 - 4

Post your comment comment

Type in Hindi (हिन्दी में कमेन्ट करने के लिए यहां रोमन में लिखिए यह अपने आप हिन्दी में बदल देगा.)

Title :
Body
Powered by Vivvo CMS v4.1.2
Share |
  • email Email to a friend
  • print Print version

ईमेल से विस्फोटः अपना ईमेल यहां भरें और सब्सक्राइब करें:

Delivered by FeedBurner

Author info
visfot news network विस्फोट.कॉम इंटरनेट पर नये दौर की पत्रकारिता में परंपरागत मूल्यों को स्थापित करने की दिशा में लगातार काम कर रहा है, जो कि पूरी तरह से जनकेन्द्रित, वास्तविक और निहित स्वार्थी तत्वों के प्रभाव से मुक्त है. हमारा संपर्क है visfot@visfot.com
Rate this article
5.00
More from बात करामात
Previous
image
अजमेर चार्जशीट और संघी उछल-कूद
बढ़ते पैमाने पर इसके साक्ष्य सामने आ रहे हैं कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आर एस एस) से जुड़े लोगों का आतंकवादी हमलों में हाथ रहा है। इन हालात में आर एस एस इस पुराने सूत्र पर चल रहा लगता है कि हमला ही सबसे अच्छा बचाव है। उसने 10 नवंबर को देशव्यापी विरोध कार्रवाइयों का आह्वान किया है। इन कार्रवाइयों में संघ के शीर्ष नेताओं के शामिल होने की बात कही जा रही है। बहरहाल, इसकी चर्चा हम जरा बाद में करेंगे।...
image
खुद ही खुदा बनने चला संघ
आर एस एस ने अब शायद बी जे पी को हाशिये पर लाने का मन बना लिया है .अपनी आबरू बचाने के लिए १० नवम्बर को आरएसएस के नेता खुद सडकों पर उतरेगें और धरना प्रदर्शन करेगें . उनकी शिकायत है कि यूपीए सरकार संघी आतंकवाद के ब्रैंड को प्रचारित करने में लगभग कामयाब हो गयी है और बीजेपी वाले कोई भी राजनीतिक पहल नहीं कर रहे हैं. नाराज़ संघी नेतृत्व अब खुद ही मैदान ले रहा है ....
image
शाबाश ओबामा, पहले दिन ही दस अरब डालर का बिजनेस
अपने भारत दौरे के पहले दिन ही बराक ओबामा दस अऱब डालर का बिजनेस कर गए। बेशक भारत को कुछ न मिले। पर भारत ओबामा को काफी कुछ देगा। भारत अमेरिकी बेरोजगारी को दूर करेगा। बेशक आतंकी हमलों से संबंधित भाषण में ओबामा ने पाकिस्तान का नाम नहीं लिया, पर भारत ने अपनी सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ी। भारत सरकार और भारत के प्राइवेट कारपोरेट ने ओबामा को खुश कर दिया है। चीन से परेशान बराक ओबामा को भारत दौरे से राहत मिली है।...
image
भारत के रुख से चीन बेचैन
इस समय चीन बैचेन है। बैचेनी का कारण भारत की विस्तारवादी विदेश नीति है। इस विदेश नीति के तहत भारत ने उन देशों से दोस्ती बढ़ानी शुरू कर दी है, जो देश चीन से किसी न किसी मसले पर भीड़े है। चीन काफी बैचेने से भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की हाल ही में हुई विदेश यात्रा और बराक ओबामा का नवंबर के दूसरे सप्ताह में होने वाली दक्षिण एशिया की यात्रा पर नजर रखे है। भारतीय प्रधानमंत्री की जापान, मलेशिया, दक्षिण कोरिया, वियतनाम यात्रा की आलोचना चीनी अखबार पीपुल्स डेली कर रहा है। जबकि ओबामा की यात्रा को भी चीनी अखबार विस्तारवादी यात्रा बता रहा है।...
image
चड्ढी पहन के फूल खिलाने वाले उपेक्षित
छत्तीसगढ़ के सन्दर्भ में कुछ साल पहले ‘ विकास बनाम संस्कृति ’ पर चर्चा करते हुए डा. रमन सिंह ने एक बड़ी अच्छी बात कही थी. बकौल डा. सिंह ‘आखिर कब तक आप संस्कृति के नाम पर गरीब आदिवासियों के सिर पर सिंह लगा उन्हें नचाते रहेंगे ? उनको भी विकास और समाज की मुख्यधारा में शामिल होने का अवसर दीजिए.’ तो ज़ाहिर सी बात है कि अगर हम प्रदेश को बदलते वैश्विक परिवेश के अनुसार आगे बढते और विकसित प्रदेश के रूप में उसकी पहचान बनाना देखना चाहते हों तो हमें नवाचार को बढ़ावा देना होगा....
image
बस, एक सरदार चाहिए कश्मीर के लिए!
कश्मीर समस्या ने इस मिथक को भी तोड़ दिया की विकास की योजनाओं और बुनियादी अवशक्ताओ की पूर्ति से किसी भी समस्या का हल ढूंढा जा सकता है ,कश्मीर में वो सब प्रयास विफल रहे है। वो हाथ जो डल झील में नाव चलाते थे, अब पत्थर-बाजी में शरीक है। इन स्थितियों में तो ऐसा लगता है काश आज सरदार पटेल के कद और राजनीतिक दृढता वाला कोई नेता देश में होता तो अब तक ये विवाद कब का हल हो गया होता। ...
image
शुक्र मनाओ कि तुम भारत में हो अरुंधती
भारतीय समाज में बुद्धजीवी का दर्जा पा चुकी अरुंधती रॉय ने कहा है कि कश्मीर कभी भी भारत का अभिन्न हिस्सा रहा ही नहीं है. गिलानी दिल्ली में सेमिनार में कह रहें है कि उन्हें आज़ादी से कम कुछ भी नहीं चाहिए. गिलानी अगर ऐसी बात कहें तो कोई हैरानी नहीं होती लेकिन अरुंधती ऐसा कहें तो आश्चर्य होता है. हालांकि इसके पहले भी अरुंधती रॉय एक ऐसा ही बयान दे चुकी हैं. तब उन्होंने मावोवाद का समर्थन किया था. कश्मीर को भारत का अभिन्न हिस्सा ना मानने सम्बन्धी बयान वहां पर अपनी जान कि बाज़ी लगा रहे जवानों के लिए एक तमाचा है. साथ ही शेष देश के लोगों के लिए क्षोभ और शर्मिंदगी की वजह है....
image
आइये अरुंधती को लानत भेंजे
उसका बस चले तो वो हिंदुस्तान के सिर्फ इसलिए टुकड़े टुकड़े कर दे क्यूंकि ऐसा करने से वो भीड़ से अलग नजर आएगी। उसके पास हत्याओं को वाजिब ठहराने के तमाम तर्क हमेशा मौजूद रहते हैं ,क्यूंकि इसे वो खुद को महान साबित करने का औजार समझती है। संभव है इसके बहाने वो नोबेल पुरस्कार पाने की कोशिश कर रही हो। वो वामपंथ का ऐसा क्रूर चेहरा है जिसका इस्तेमाल मीडिया कभी अपनी टीआरपी बढाने में तो कभी व्यवस्था के विरुद्ध अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए करता है। संभव है बहुतों को उससे मोहब्बत हो लेकिन हम अरुंधती को लानत भेजते हैं क्योंकि उसे राष्ट्र के अस्तित्व से नफरत है।...
image
टुम बोले टुम बोले हम टो टुप्पई टाप!
पुरानी कहानी है कि एक परिवार के तीन तोतलों की शादी नहीं हो पा रही थी। पिता ने हिदायत दी कि इस बार जो लडकी वालों के सामने बोलेगा उसको घर से निकाल दिया जाएगा। लकड़ी वाले आए, बडे बोला -‘पितादी ती बात याद है न।‘‘ मंझला बोला -‘‘टुप्प भईया।‘‘ छोटा बोल उठा -‘‘टुम बोले टुम बोले हम टो टुप्पई टाप!‘‘ इस तरह तीनों की पोल खुल गई। कांग्रेसनीत केंद्र सरकार में भी कमोबेश एसा ही कुछ होता दिख रहा है।...
image
संघ को बदनाम करने की कांग्रेसी साजिश
राजस्थान सरकार के आतंकवाद विरोधी दस्ते ने अजमेर दरगाह शरीफ पर कुछ साल पहले हुूए बम धमाके के मामले में कुछ तथाकथित अभियुक्तों के खिलाफ अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश के न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया है। इस आरोप पत्र में जिन आरोपियों को नाम हैं उनमें इन्द्रेश कुमार का नाम नहीं है। यहां तक का किस्सा सामान्य जांच प्रक्रिया का अंग है। परंतु उसके बाद की कहानी राजनैतिक कहानी है।...
image
सामी नहीं, कांग्रेस के मुंह पर कालिख
कहने के लिए भले ही छत्तीसगढ़ कांग्रेस में केंद्रीय राज्य मंत्री वी नारायण सामी पर कालिख फेंके जाने का मुद्दा शांत होता दिख रहा हो लेकिन इसकी गूंज अभी लंबे समय तक सुनाई देगी। हकीकत यह है कि यहां कांग्रेस की गुटबाजी को आलाकमान अपना पूरा दम लगाकर भी शांत नहीं कर सकता। प्रभारी के रूप में सामी की यहां यह दूसरी बार फजीहत हुई है। मंगलवार को पीसीसी प्रतिनिधियों की बैठक में जब महज एक लाइन का प्रस्ताव पारित करवाने के लिए सामी यहां पहुंचे थे तो कांग्रेस भवन के बाहर ही उन पर काली स्याही फेंकी गई जो उनके चेहरे और कपड़े पर होते हुए उनके साथ कार से उतरे शहर कांग्रेस अध्यक्ष इंदरचंद धाड़ीवाल पर भी पड़े।...
image
अब देखिए राजनीति का कॉमनवेल्थ
कॉमनवेल्थ घोटाले की कड़ी से कड़ी जुडऩे लगी। पहले दिन बीजेपी नेता सुधांशु मित्तल निशाने पर रहे, तो दूसरे दिन खेल गांव बनाने वाली कंपनी एम्मार-एमजीएफ का खेल बिगड़ गया। डीडीए के पास जमा 183 करोड़ की बैंक गारंटी जब्ती का नोटिस जारी हो गया। पर अभी तो सिर्फ ठेका लेने वाली कंपनियों पर शिकंजा कसा। यक्ष प्रश्न, ठेका देने वाले नौकरशाहों-नेताओं ने कितना खाया, इसकी परतें कब उधड़ेंगी? अब ठेकेदारों पर कार्रवाई में तेजी दिखाने से क्या होगा? ठेकेदार तो अपना टेंडर भरते। यह तो देने वाले पर निर्भर, किस कंपनी को ठेका दे। सो सवाल, ठेका देते वक्त नौकरशाहों-नेताओं ने होश क्यों गंवाया?...
image
अब शुरू हुआ असली खेल
कॉमनवेल्थ खेलों के लिए लगाये गये टेन्ट, तंबू कनात उखड़ गये हैं. लेकिन असली खेल उसके बाद शुरू हुआ है. भारतीय जनता पार्टी बनाम कांग्रेस के इस खेल में राजनीति का स्वर्ण पदक कौन हासिल करेगा यह कहना मुश्किल है लेकिन जो खुलासे होंगे वे यह साबित कर देंगे कि खेल भारतीय राजनीति में पर्दे के पीछे असली समाजवाद कायम है. अगर भाजपा की सरकार में कांग्रेसी सुरेश कलमाड़ी कामनवेल्थ खेलों के लिए अगुआ बने रहते हैं तो कांग्रेस की सरकार में आठ सौ करोड़ का ठेका भाजपा के हितैषी सुधांशु मित्तल को मिल जाता है. ...
image
बताओ भला, सीएजी शीला और कलमाड़ी का क्या बिगाड़ लेगी?
कॉमनवेल्थ के आयोजक सफलता की खुमारी में हैं तो देश की जनता विजयादशमी के जश्न में डूबी है, ऐसे में रामायण के एक प्रसंग का जिक्र लाजिमी होगा। जब भगवान राम लंका पर फतह कर अयोध्या लौटे। राज्याभिषेक हो गया तब सिर्फ एक धोबी की टिप्पणी सुन राम ने अग्नि परीक्षा दे चुकी सीता को तज दिया था। पर कॉमनवेल्थ के आयोजकों पर न जाने कितने आरोप लग चुके, फिर भी किसी ठोस कार्रवाई की उम्मीद बेमानी। पहले भी जांच हुई, रपटे आईं लेकिन उन्हीं शीला दीक्षित ने सीएजी को ठेंगा दिखा दिया जिनके खिलाफ अब कामनवेल्थ खेलों में भ्रष्टाचार के खिलाफ जांच करने की बात कही जा रही है....
image
काश हर मस्जिद की खिडकी मंदिर में खुलती
6 दिसंबर, 1992 को जब विवादित ढांचा ढहाया गया, तब मैं जवान हो रहा था। बारहवीं में था। पिताजी उन दिनों बुलंदशहर में बतौर अध्यापक तैनात थे। हम सब उनके साथ ही रह रहे थे। दंगे भडक चुके थे। हमने छत पर चढकर दूर मकानों से उठती लपटों की आंच महसूस की थी। मौत के खौफ से बिलबिलाते लोगों की चीखें सुनी थीं। हैवानियत का नंगा नाच देखा था। 'जयश्री राम' और 'अल्लाह ओ अकबर' के नारों में भले ही ईश्वर और अल्लाह का नाम हो, लेकिन तब उन्हें सुनकर रीढ़ में बर्फ-सी जम जाती थी।...
image
ऐसे आदमी का सियासत में क्या काम?
कहां इकबाल,गालिब व फैज का शौक और कहां सियासत! जो भी हो पर पंजाब के कमजोर आर्थिक पक्ष व सियासत की गफलत में पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री (निलंबन के दूसरे दिन उन्हें पूर्व भी कर दिया गया है) मनप्रीत सिंह बादल पंजाब के उन अहम से मारे सियासतदानों से बिल्कुल अलग है जो सियासतदान गनमैनों के लाव लश्कर के बिना चलना अपनी तौहीन समझते हैं।...
image
आरटीआई का दिल है इंटरनेट
इन्टरनेट आरटीआई का दिल है, यह बात किसी आईटी प्रोफेसनल या इन्टरनेट सर्विस प्रोवाइडर द्वारा अथवा ईमेल सेवा प्रदाता कंपनी ने नहीं कही, बल्कि ऐसे शख्स श्री वजाहत हबीबुल्लाह ने कही, जो केन्द्रीय सूचना आयोग के मुख्य सूचना आयुक्त रहे हैं। जिस कार्यक्रम में मुख्य सूचना आयुक्त ने दिल की बात दिल से जोड़कर कही, उस कार्यक्रम में मैं भी मौजूद था। मैंने कार्यक्रम में आये भारत के विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों व अन्य देशों से आये विषय विशेषज्ञों से आरटीआई को इन्टरनेट के जरिए प्रोत्साहित करने की बात कही।...
Next
Tags
No tags for this article
सर्वाधिकार (अ)सुरक्षित

विस्फोट.कॉम में प्रकाशित सामग्री पर हमारी ओर से कोई कापीराइट नहीं है.

Powered by Vivvo CMS v4.1.2