Home | कारपोरेट मीडिया | अगर एस पी जिन्दा होते तो...

अगर एस पी जिन्दा होते तो...

Font size: Decrease font Enlarge font 532
image

एसपी को याद करने के लिए दिल्ली में शनिवार को पत्रकारों की जो जुटान हुई, उसके बिखरने का वक्त हो चुका था, ऐलान भी कर दिया गया था। लेकिन तभी एक लड़की मंच की तरफ आती है। कुछ कहने की इजाजत मांगती है। संचालक ने सभी से अनुरोध किया- प्लीज रुक जाइए, इनकी भी सुन जाइए। और वह लड़की बोली। जो जहां जिस मुद्रा में था, रुका और उसे सुना। कुछ ने उसके जज्बे को सराहा। कुछ ने उसके सवालों के जवाब देने की कोशिश भी। लेकिन बिखरती हुई सभा को कितने देर तक संभाला जा सकता था, सो, सब लोग चले गए। वह लड़की भी अपने सवाल को खुद के दिमाग में चिपकाए सवाल की तरह चली गई। उसे संतोषजनक जवाब नहीं मिला। मिलना भी नहीं था।

दरअसल, पुण्यतिथि के मौके पर एसपी की याद में प्रेस क्लब आफ इंडिया के सभागार में जो सभा आयोजित हुई, सच मायने में वो शुरू ही तब हुई जब सभा बिखरने लगी। और वह शुरुआत उसी लड़की ने की। लड़की, जिसने अपना नाम शिखा बताया, जिसने खुद को बिजनेस स्टैंडर्ड में कार्यरत बताया, ने मासूमियत और भोलेपन के साथ जो सवाल किया, वह बहुत सामान्य था लेकिन आज के दौर के लिए बहुत जटिल था। सवाल था, आज कल सरोकार रखने वाले पत्रकार परेशान क्यों किए जाते हैं? आजकल के संपादक अपने मालिक के सामने तनकर खड़े क्यों नहीं हो पाते हैं? अपने निष्ठावान और सरोकार वाले पत्रकारों की कलम की धार की रक्षा क्यों नहीं कर पाते?मशहूर पत्रकार राम बहादुर राय ने मंच पर बैठे-बैठे ही माइक संभाला और लड़की को समझाने की कोशिश की लेकिन उनकी धीमी आवाज और सभा विसर्जन की मुद्रा व माहौल के कारण उनकी बात लोगों तक कम पहुंच पाई, कई लोगों को कम समझ में आई। अगर समझ में आई भी तो कम से कम उस लड़की को देखकर नहीं लगा कि उसे कहीं से कोई जवाब रूपी भरोसा मिला है, पत्रकारिता के लिए अड़े-डटे रहने के लिए।

एसपी की पुण्यतिथि पर उनके पुत्र चंदन प्रताप सिंह ने जिस स्मृति सभा का आयोजन किया, उसमें एसपी से जुड़े रहे पत्रकारों व करीबी दोस्तों ने उन्हें अपने-अपने तरीके से याद किया। राम बहादुर राय, संतोष भारतीय, पुण्य प्रसून वाजपेयी, आशुतोष, उमेश जोशी, अरविंद कुमार सिंह, सुप्रिय प्रसाद, सुमित अवस्थी, परवेज अहमद, केसी त्यागी, दिलीप मंडल आदि ने एसपी के संस्मरण सुनाए। शख्सियत बयां की। घटनाएं और किस्से सुनाए। पत्रकारिता और समाज के प्रति उनकी सोच को समझाया। आज के पत्रकार और पत्रकारिता को लेकर कुछ सवाल उठाए। बाजार और व्यवस्था में पिस रही वर्तमान मीडिया पर उंगली उठाई।

पर कुछ ही लोग ऐसे थे जिन्होंने एसपी को याद करते हुए अपनी सचेतन जनपक्षधर इतिहास दृष्टि को जिंदा रखा। आज के दौर में किसी एसपी की अनिवार्य जरूरत पर बल दिया। आज के दौर में एसपी होते तो वे क्या सिखलाते, क्या करते, क्या कराते, क्या लिखाते, क्या सोचते क्या बताते....इस बारे में बातें न के बराबर हुईं। ज्यादा वक्त आज के दौर को कोसने और एसपी को महान साबित करने में बीता। राम बहादुर राय ने लालगढ़ के आम जन के आंदोलन को माओवादी आंदोलन बताकर उसे सत्ता द्वारा संरक्षित फौज-फाटे से नष्ट कराने की कोशिशों की निंदा की और मीडिया को मनुष्यता के साथ खड़े होने की बात कही। पुण्य प्रसून वाजपेयी ने मीडिया में खत्म होती जनपक्षधरता को बचाने के लिए और मनुष्यता के प्रति सरोकार जिंदा रखने के लिए संघर्ष शुरू करने की वकालत की। उमेश जोशी ने भ्रष्ट हो चुके पत्रकारों की खबर लेते हुए एसपी जैसी ईमानदारी को अपनाने की सलाह दी। संतोष भारतीय ने एसपी के जीवन और विचारधारा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए स्मृतियों को व्यवस्थित तरीके से लिपिबद्ध कर पुस्तक प्रकाशन पर जोर दिया। एसपी के साथी रहे और राजनेता केसी त्यागी ने राजनीति के चरम पतन के बाद पत्रकारिता के चरम पतन का ऐलान किया और इसे न स्वीकार कर पाने के कारण पत्रकारों को प्यार से खरी-खोटी भी सुनाई। अन्य सभी वक्ताओं ने भी एसपी के साथ गुजारे पलों, उनकी सोच और विचारधारा के बारे में विस्तार से बताया।

पर एसपी की स्मृति सभा में एसपी वाले तेवर नदारद थे। एसपी वाली खांटी समझदार दृष्टि और देसज बोल गायब थे। हर कोई खुद को जस्टीफाई करने और दूसरे को समझाने-सुधारने में व्यस्त था। दरअसल, एसपी स्मृति सभा एलीट पत्रकारों की भाषण सभा में तब्दील होकर रह गई। दिल्ली के जमे-जमाए और बड़े पदों पर बैठे पत्रकार आए, बोले और गए। सभा खत्म। कहीं कोई बहस नहीं, धार नहीं, तेवर नहीं, तकरार नहीं। शायद, एसपी होते तो इतनी मुर्दा शांति पसंद नहीं करते। पर यह सच है कि हर आयोजन एक औपचारिकता लिए हुए होता है और इस औपचारिकता की दीवार को न लांघा जाए, व्यावहारिकता के नाते इसकी कोशिशें आयोजकों की तरफ से हमेशा की जाती हैं। यहां भी ऐसा ही हुआ। उन्हीं लोगों से बुलवाया गया जो अपने संबोधन में शुरू से अंत तक …एसपी, एसपी, एसपी, एसपी, एसपी.....करते रहे। केवल गिने-चुने लोगों ने एसपी को हांड-मांस के एक मनुष्य की जगह मजबूत विचारों वाले व्यक्तित्व के रूप में याद किया। मसलन रामबहादुर राय ने माना कि एसपी एक अच्छे पत्रकार से ज्यादा एक सामाजिक सरोकार वाले व्यक्ति थे तो प्रेस क्लब के वर्तमान अध्यक्ष परवेज अहमद ने बताया कि कैसे संबंधों को निभाने के लिए एसपी अपनी नौकरी भी दांव पर लगा देते थे। केवल पत्रकार ही नहीं बल्कि उनके पुराने राजनीतिक मित्र केसी त्यागी ने भी कहा कि पत्रकार तो बहुत दिखाई देते हैं लेकिन दूसरा एसपी दिखाई नहीं देता। संतोष भारतीय ने एसपी द्वारा अनगढ़ लोगों को गढ़कर तेवरदार व धारधार बनाने के उदाहरण गिनाए और अब ऐसा न किए जाने पर हताशा जताई। पुण्य प्रसून ने एसपी वाले सरोकार अब न रहने की बात कहते हुए पत्रकारों को विपरीत हालात में लड़ना न सिखाए जाने पर अफसोस जताया। सुप्रिय प्रसाद ने एसपी द्वारा खबर के साथ एकाकार होकर स्टूडियो में ही रो पड़ने और दुखी मनुष्यों के मुंह पर बाइट लेने के लिए जबरन माइक लगाने वाली पत्रकारिता से तौबा करने की बात कहने के प्रसंग सुनाए।

सिर्फ एक पैमाने की बात करें, जो सुप्रिय प्रसाद ने एसपी के बारे में बताई, तो पता चलता है कि एसपी की सोच वाली पत्रकारिता की आज पूरी तरह हत्या हो चुकी है और हत्या करने वालों में उनके कथित चेले ज्यादा हैं। परंपरागत मीडिया माध्यम अब कोई चौथा खंभा नहीं रहे। ये परंपरागत मीडिया हाउस अब बिजनेस घराने बन गए हैं जो पैसा उगाही के लिए विचार की हत्या संगठित तरीके से कर रहे हैं और मुद्रा हासिल करने को पत्रकारिता के सबसे बड़े आधुनिक गुण-धर्म के रूप में स्थापित कर रहे हैं। बाजारू ताकतों के हाथों फंसी परंपरागत मीडिया माध्यम का इस्तेमाल ज्यादा से ज्यादा बिजनेस पाने की खातिर किया जा रहा है और बिजनेस पाने के लिए येन-केन प्रकारेण अधिकतम प्रसार और टीआरपी बटोरने पर जोर दिया जाता है। और इसी सब गैर-पत्रकारीय उद्देश्यों को हासिल करने के लिए नान न्यूज को न्यूज बनाकर पेश किया जा रहा है। शुद्ध आर्थिक लाभ के उद्देश्य से न्यूज को दबा दिया जा रहा है। शुद्ध मुनाफे की खातिर पैसे लेकर खबरें प्रकाशित की जा रही हैं। मोटा लाभ पाने के लिए पूरा का पूरा प्राइम टाइम का स्लाट इंटरटेनमेंट कंपनियों को बेच दिया जाता है।एसपी होते तो पत्रकारिता के सामने दैत्य की तरह सवाल बनकर खड़े इन मुद्दों पर कैसे सोचते, कैसे रिएक्ट करते, कैसे बहस चलाते, मीडिया के नए माध्यमों को बढ़ाते, बाजार के दौर में भी दो जून की दाल-रोटी के बदले जान दांव पर लगाने वाले जुझारू और रीयल पत्रकारों को संगठित कर जर्नलिज्म को बेसिक की ओर लौटाने के लिए नए मीडिया माध्यमों का इस्तेमाल करने की सोचते.......इन सब पर बातें नहीं होनी थीं क्योंकि इन पर बातें वो करते हैं जिन्हें अपने पेट और अपने भविष्य की चिंता नहीं होती। जो दूसरे के दुख व भूख को महसूस कर पाने में सक्षम होते हैं, जो दूसरों के ग़म को देख रो पड़ते हैं और जो चरम संवेदना के क्षणों में कुर्सियों पर लात मारकर किसी फकीर-कबीर की तरह गांव की पगडंडी पर निकल पड़ते हैं, सबसे बेहतरीन न्यूज स्टोरी को लिखने के लिए, फिलहाल ऐसा कोई दिखाई भी तो नहीं देता.

पुराने लोग एसपी को किस रूप में जानते हैं यह जानना जितना जरूरी है उतना ही जरूरी यह जानना भी है कि नई पीढ़ी के पत्रकार एसपी को किस रूप में जानते हैं, याद करते हैं, सीखते हैं, सबक लेते हैं? लेकिन आश्चर्य देखिए यह बात स्मृति सभा में निकलकर इसलिए नहीं आ सकी क्योंकि नए लोगों को सामने आने का मौका नहीं दिया गया। संतोष भारतीय ने आखिर में याद दिलाया कि कैसे एसपी नये लड़कों के साथ काम करते थे और उन्हें आगे बढ़ाते थे लेकिन एसपी को ही याद करने के लिए आयोजित की गयी सभा में यह चूक कैसे हो गयी? कारपोरेट मीडिया हाउसों और दैत्याकार मीडिया हाउसों की संस्थान प्रतिबद्ध पत्रकारिता से इतर, संसाधनविहीनता और बाजारू दबावों को धता बताकर, नए माध्यमों के जरिए पत्रकारिता की असल आत्मा को जिंदा रखने के लिए जद्दोजहद कर रहे दर्जन भर वेब, ब्लाग व प्रिंट के पत्रकार और सरोकार रखने के चलते हाशिए पर धकेल दिए गए कम प्रतिष्ठित पत्रकार इस स्मृति सभा में मौजूद थे लेकिन उन्हें एसपी पर बोलने लायक नहीं समझा गया। दरअसल, यहां एसपी को एक व्यक्ति के बतौर ज्यादा याद किया गया, विचार और सरोकार के प्रतीक के रूप में कम। 12 वर्षों बाद भी एसपी की पुण्यतिथि पर आयोजित स्मृति सभा में अगर नए पत्रकार पहुंचे तो केवल इसलिए कि वे एसपी को पत्रकारिता के लिए, कलम के लिए, सरोकार के लिए, मनुष्यता के लिए, साथियों के लिए, संवेदना के लिए, हार्डकोर खबर के लिए लड़ने वाले जुझारू पत्रकार के रूप में ज्यादा जानते हैं, न्यूज मैनेजर और संस्थान चमकाऊ पत्रकार के रूप में कम, जो कि आजकल के कथित मुख्यधारा के ज्यादातर पत्रकार हो गए हैं। एसपी के लिए नौकरी में बने रहना महत्वपूर्ण नहीं होता था, शोबाजी महत्वपूर्ण नहीं थी, लाखों-करोड़ों रुपये सेलरी पाने की इच्छा महत्वपूर्ण नहीं थी। वे अपनी सोच, संवेदना और शख्सियत को इन सबसे उपर रखते थे। एसपी को सच में वो अनाम-गुमनाम पत्रकार याद रखे हुए हैं और एसपी को व्यवहार में जी रहे हैं, जो अभावों-तनावों के बावजूद ईमानदारी की राह से हटे नहीं हैं। मनुष्यता के पक्ष में खड़े होने की आदत से डिगे नहीं हैं। हाशिए पर खड़े आम इंसान के सुख-दुख से परे नहीं हैं। मनुष्यता और जनता के साथ खड़े होने वाले ऐसे ही पत्रकारों के भीतर बसते हैं एसपी। अमानवीय बाजार के क्रूर हाथों, कारपोरेट घरानों की संवेदनहीन महत्वाकांक्षाओं और सत्ता-संस्थानों के मनुष्य विरोधी कारनामों से टकराने वाले एक्टिविस्टों और पत्रकारों के अंदर विराजते हैं एसपी। जो लोग वहां एसपी को याद करते हुए मौजूद थे, बकौल केसी त्यागी, वे भी बाजार के शिकार हो चुके हैं। बस दिक्कत यह है कि ऐसे पत्रकार अभी भी यह मानने को तैयार नहीं हैं कि अब वे सिर्फ बाजार के लिए काम करते हैं।

इतने सब के बावजूद, इस स्मृति सभा का स्वागत किया जाना चाहिए क्योंकि इसी बहाने दिल्ली में नए और पुराने, रोजगारशुदा और बेरोजगार, संस्थान प्रतिबद्ध और मुक्त, अनुशासित और अराजक पत्रकार एक जगह बैठ पाए। एक दूसरे को इकतरफा ही सही, सुन-समझ पाए। एसपी उर्फ एक मजबूत विचार के सहारे हम अपने समय को ज्यादा जन पक्षधर, ज्यादा सरोकार वाला और ज्यादा मानवीय बना पाएं, इसके लिए इस जुटान को कमजोरियों से भरी शुभ शुरुआत मानें, आगे फिर बैठने और दो-तरफा संवाद करने का इरादा करें, तभी कोई सार्थकता है।

Subscribe to comments feed Comments (2 posted):

Ashish Agarwal on 29 June, 2009 22:18;56
avatar
Respected Mr. Yashwant Ji
Aisa nahi hai ki aaj journalist main wo zazba nahi hai. lekin aaj media main prabhavi hain management ke log jo har khabar main munafa dundhte hain.

aur baki kasar puri kar dete hain wo reputed journalist jo dusre ki mehnat par apna thappa laga dete hain.
Thumbs Up Thumbs Down
1
vivek on 03 July, 2009 10:17;11
avatar
aaj ke sab bade patrakar chhote patrakaro ka shoshan kar rahe hai ..we maliko se mile hue hai ..apne to sale moti sailery uthate hai ..aur kam chhota patrakar karta hai ..media poori tarah se barbad ho raha hai ...
Thumbs Up Thumbs Down
0
total: 2 | displaying: 1 - 2

Post your comment comment

Please enter the code you see in the image:

Type in Hindi (हिन्दी में कमेन्ट करने के लिए यहां रोमन में लिखिए यह अपने आप हिन्दी में बदल देगा. हिन्दी से अंग्रेजी और अंग्रेजी से हिन्दी में बदलने के लिए "अ" पर क्लिक करिए.)

Title :
Body
Powered by Vivvo CMS v4.1.2
Share |
  • email Email to a friend
  • print Print version

ईमेल से विस्फोटः अपना ईमेल यहां भरें और सब्सक्राइब करें:

Delivered by FeedBurner

Rate this article
5.00
More from कारपोरेट मीडिया
Previous
image
अखबार मुकाबिल हो तो बन्दूक निकालो
जब तोप मुकाबिल हो तो अखबार निकालो वाली कहावत आपने सुनी ही होगी. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस कहावत में थोड़ा परिवर्तन आ गया है. परिवर्तन देखना है तो पत्रकारों के स्वर्ग भोपाल आईये. अभी हाल में ही यहां एक पत्रकार संगठन के चुनाव में जब बंदूकधारी पत्रकार दिखाई दिये तो अचानक ही लगा कि अब जमाना आ गया है जब कहना चाहिए अखबार मुकाबिल हो तो बन्दूक निकालो. ...
image
नानाजी को मीडिया की ना ना जी
27 फरवरी को जनसंघ के वरिष्ठ नेता रहे नानाजी देशमुख का निधन हुआ। नानाजी भले ही दक्षिणपंथी धारा के महत्वपूर्ण स्तंभ रहे हैं, लेकिन उनका संबंध समाजवादी राजनीति के अलंबरदारों से भी गहरा रहा है। फिर भी उनके निधन को टेलीविजन की तो बात ही छोड़िए, अखबारों तक ने वह कवरेज नहीं दी, जिसके वे हकदार थे।...
image
नक्सलवाद को कुछ यूं रिपोर्ट कर रहे हैं हमारे अखबार
अभी हाल में ही मानवाधिकार संगठन पीयूसीएल के प्रदेश संगठन सचिव और दस्तक की संपादक सीमा आजाद को कथित नक्सली बताकर इलाहाबाद में पकड़े जाने के बाद इन क्राइम रिपोर्टरों में सनसनी फैलाने की कुकुरदौड़ मच गयी है। जिसमें सबसे आगे सबसे ज्यादा पढ़े जाने वाले दैनिक जागरण के क्राइम रिपोर्टर हैं।...
image
एक दिन सामना से सामना
सामना का संपादकीय लिखा जा चुका है. मराठी में लिखा गया बाल ठाकरे का संपादकीय हिन्दी में अनुवादित किया गया है जिसमें कहा गया है कि पुणे विस्फोट के बाद अब कांग्रेसियों को सुन्नत करा लेनी चाहिए और पाकिस्तान जाकर बस जाना चाहिए. बाल ठाकरे का यह संपादकीय हो सकता है कल फिर मीडिया में चर्चा का विषय बने कि उन्होंने कांग्रेसियों को सुन्नत कराने और पाकिस्तान बसने की सलाह दी है. लेकिन खान विवाद और पुणे विस्फोट के बीच बाल ठाकरे का यह रुख उनकी विचारधारा के अनुसार ही है....
image
फिल्मी समस्या और जुल्मी मीडिया
12 फरवरी की सुबह सात बजे जब नाशिक से मुंबई के लिए निकल रहे थे तो ड्राइवर ने कहा कि "आज मुंबई में थोड़ा लफड़ा-विफड़ा रइंगा, क्योंकि शाहरुख खान का फिल्म आनेवाला है." शिवेसना से शाहरुख की टसन के बीच नाशिक से मुंबई पहुंचते हुए इतना सोचने में कुछ नाजायज नहीं था....
image
वर्चुअल स्पेश के रीयल तानाशाह
अब वर्चुअल स्पेश का इस्तेमाल भी प्रायोजित तरीके से किया जाने लगा है। पिछले कुछ समय से मीडिया के इस आधुनिकतम तकनीक का इस्तेमाल भी निजी सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए स्वहित तथा व्यक्ति विशेष को लाभ पहुँचाने के उदेश्य से किया जा रहा है। इसके ज्वलंत उदाहरण हैं - अविनाश (मोहल्ला लाइव) और यशवंत (भड़ास 4 मीडिया) की पत्रकारिता।...
image
दिल्ली के मीडिया मण्डी की मजबूर लड़कियां
आज हम आपका परिचय कराते है देश की राजधानी दिल्ली के मीडिया घरानों और उससे जुड़े कुछ ऐसे पत्रकारों से जिन्होंने उदारीकरण के इस दौर में खुलेपन का भरपूर फायदा उठाया है या फिर आज भी फायदा उठाकर पत्रकारिता को कलंकित कर रहे हैं। सबसे पहले संगठित रूप से मीडिया में यौनाचार की कहानी हमें झंडेवालान इलाके में एक अखबार में देखने को मिली थी।...
image
प्रिन्ट मीडिया का 'इंडिया टीवी' है चौथी दुनिया
मोसाद और सीआईए ने हिन्दुस्तान को बर्बाद और टुकड़ों में बांटने के लिए 'स्माइल इंडिया 2015' प्लान बनाया है। इस प्लान के तहत आने वाले समय में देश के नामचीन लोगों के चरित्र हनन, हिन्दु-मुस्लिम दंगों और बड़े लोगों की हत्याओं का दौर शुरु किया जाएगा, जिससे पूरे देश में अफरा-तफरी का माहौल पैदा होगा।...
image
दक्षिण की मीडिया के दुराचारी
अपने देश के मीडिया में आज भी कुछ अच्छे लोग हैं जिसके कारण पत्रकारिता में आम आदमी की आवाज बनी हुई है. लेकिन ये कुछ अच्छे लोग बस कुछ की ही संख्या में हैं. दूर दक्षिण में आइये. नारायण दत्त तिवारी का पोर्न स्टिंग दिखाकर उन्हें राजभवन से हटानेवाले हैदराबाद की पत्रकारिता में लड़कियों का जमकर शोषण होता है. इस दूसरी किश्त में हम दक्षिण की मीडिया में दुराचार का जायजा लेंगे....
image
अब कोई नहीं पूछता पत्रकारिता मिशन है या प्रोफेशन
अब कोई नहीं पूछता पत्रकारिता मिशन है या प्रोफेशन। शायद अब सब जान-बूझ गए हैं कि भारत में 25000 करोड़ रुपए की मीडिया इण्डस्ट्री मिशनरी भाव से खड़ी नहीं की जा सकती है। यह शुद्ध व्यावसायिक हितों से ही सम्भव है। बिरला से लेकर उषा मार्टिन तक हर तरह के व्यावसायी इस व्यवसाय में क्या किसी सामाजिक परिवर्तन की अकांक्षा लेकर आए हैं? बिल्कुल नहीं।...
image
बिहार की मीडिया में यौनाचार की परंपरा
मीडिया में भ्रस्टाचार के साथ ही मीडिया में यौनाचार की परम्परा भी इन दिनों कुलाचे मार रही है। हालाकि मीडिया में यौनाचार की परम्परा काफी पुरानी है। पहले और आज में अंतर केवल इतना है की पहले इक्का दुक्का लोग गलत यौन संबंधो के लिए जाने जाते थे , लेकिन आज बहुतेरे मीडिया कर्मी सेक्सुअल संबंधो को अपना अधिकार और कर्त्तव्य मान बैठे है।...
image
हिन्दी 'नीचता' बनाम अंग्रेजी 'श्रेष्ठता' की लड़ाई
अभी एक दो दिन पहले ही किसी ने यह सवाल पूछा था कि क्या हिन्दी अखबार सिर्फ इसलिए राष्ट्रीय मान लिए जाएं क्योंकि वे सर्कुलेशन में सबसे अधिक हैं? मुश्किल सवाल है लेकिन एक किला तो हिन्दी पत्रकारिता ने फतेह किया ही है. सर्कुलेशन के लिहाज से हिन्दी के अखबार अब देश ही नहीं दुनिया के सबसे अधिक प्रसारित अखबारों में अव्वल हैं. ...
image
हिन्दीभाषियों पर आघात: पढ़िये नया हिन्दुस्तान
शशि शेखर के बतौर प्रधान संपादक हिन्दुस्तान जाने के बाद हिन्दुस्तान नये तेवर और कलेवर में अब लोगों के सामने आ गया है. 20 जनवरी का अंक नयी साज सज्जा के साथ पाठकों के सामने प्रस्तुत किया गया जिसमें अखबार के पन्ने तो उतने ही रखे गये हैं लेकिन साज सज्जा और सामग्री के लिहाज से काफी बदलाव किया गया है....
image
बिला वजह बाई-लाइन
लखनऊ से साप्ताहिक बाई-लाइन का प्रकाशन शुरू हो गया है. 16 जनवरी का जो अंक बाजार में आया था वह अभी भी मौजूद है. बाई-लाईन में बतौर सीनियर एडिटर (राष्ट्रीय) प्रभात रंजन दीन गये हैं और रतनमणि लाल एडिटर इन चीफ हैं. लेकिन कमाल देखिए, वर्ष-1, अंक-1 लिखे इस अंक में पाठकों की चिट्ठियां भी छपी हैं. ...
image
कारपोरेट मीडिया के नये भगवान हैं लक्ष्मीनिवास मित्तल
आठ जनवरी को आर्सेलर मित्तल कंपनी के मालिक लक्ष्मी निवास मित्तल के हवाले से हमारी मीडिया ने एक खबर प्रकाशित की. खबर में बताया गया था कि विश्व के इस्पात किंग लक्ष्मी निवास मित्तल झारखण्ड और उड़ीसा को मायूस करके बाहर जा सकते हैं. फिर मीडिया ने आशंका व्यक्त की कि अगर वे राज्य से बाहर गये तो राज्य वीरान हो जाएगा. ...
image
गूगल हलाकान, अमेरिका परेशान
दुनिया का सबसे बड़ा इंटरनेट बाजार और दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन के बीच खटपट हो गयी है. भले ही खबरें आज आ रही हों लेकिन चीन में गूगल के लिए 2006 से ही संकट शुरू हो गये थे और 2009 की शुरूआत में तो चीन ने उसे ऐसा झटका दिया था जिससे गूगल का रहा सहा सर्च कारोबार भी सिमट गया. ...
image
मुकेश अंबानी पर मीडिया की मेहर
मुकेश अंबानी पर हत्या के षण्यंत्र का आरोप लगते ही मीडिया ने उनका बचाव शुरू कर दिया. यह जानकर खुशी हुई कि बीईए (ब्रॉडकास्ट एडिटर्स एसोसियेशन) नामक एक ऐसी संस्था भी है जो टीवी न्यूज चैनलों के अनियंत्रित व्यवहार के लिए शर्मिंदा महसूस करती है और निंदा व दुख का इजहार करती है. ...
Next
Tags
No tags for this article
Powered by Vivvo CMS v4.1.2