अमिताभ की नजर में नरेन्द्र मोदी सबसे बड़े सेकुलर
गुजरात के ब्राण्ड अम्बेसडर अमिताभ बच्चन का मानना है कि इस देश में नरेन्द्र मोदी सबसे बड़े सेकुलर हैं. मुंबई से प्रकाशित होनेवाले मिड डे अखबार को दिये इंटरव्यू में अमिताभ बच्चन ने कहा है कि उन्हें “नरेन्द्र मोदी को सेकुलर मानने में कोई आपत्ति नहीं है. आखिरकार वे एक राज्य के मुख्यमंत्री हैं जिन्हें वहां की जनता ने बहुमत से चुनकर भेजा है.” अमिताभ बच्चन का कहना है कि नरेन्द्र मोदी से दोस्ती न करने की कोई संवैधानिक रोक नहीं है. अमिताभ कहते हैं कि बतौर ब्राण्ड एम्बेसडर वे गुजरात को प्रमोट करते रहेंगे, फिर नरेन्द्र मोदी मुख्यमंत्री रहें या फिर कोई और.
अपने इंटरव्यू में नरेन्द्र मोदी को सेकुलर नेता और भाजपा को सेकुलर पार्टी बताते हुए अमिताभ बच्चन का कहना है कि उनके ऐसा कहने से उनके मुसलमान फैन भी नाराज नहीं होंगे. उन्हें उम्मीद है कि मुसलमान फैन अभी भी उनकी फिल्में देखेंगे. अमिताभ बच्चन का कहना है कि उन्होंने गुजरात के लिए प्रचार का काम मुफ्त में किया है और इस काम के लिए कोई पैसा नहीं िलया है. अमिताभ कहते हैं कि अपने देश को प्रचारित करने के लिए पैसा लेने का सवाल ही नहीं है. उन्होंने कहा कि गुजरात के ब्राण्ड एम्बेसडर बनने के लिए उन्हें न तो पत्नी के लिए राज्यसभा चाहिए और न ही उन्होंने कोई धन लिया है.
अमर सिंह अभी भी परिवार में
अमिताभ बच्चन का कहना है अमर सिंह अभी भी उनके परिवार के सदस्य हैं. हालांकि उन्होंने इस बात से इंकार कर दिया कि उन्होंने मुलायम सिंह और अमर सिंह के बीच समझौता कराने की कोई कोशिश की. अमिताभ ने कहा कि वे न तो हमारी फिल्मों के बारे में दखल देते हैं और न तो हम उनकी राजनीति में कोई दखल देते हैं. अमिताभ बच्चन का कहना है कि राजनीति में आने का उनका कोई इरादा नहीं है.
Title :
Body
- सुदर्शन का (कु) दर्शन
- सीआईए नहीं केजीबी एजंट कहिए जनाब
- सोनिया का सच जान बेकाबू क्यों होते हो?
- नये निजाम के दामन पर है ज्यादा बड़ा दाग
- अजमेर चार्जशीट और संघी उछल-कूद
- अपने होने पर ही हैरान
- भद्दा और बेदम रहा संघ का विरोध प्रदर्शन
- एनसीपी के 'दादा' का दांव
- पीएमओ वाले पृथ्वीराज
- गोली लगने के बाद क्या गांधी ने कहा था- हे राम ?



del.icio.us
Digg
moreover aise secularisto ki desh ko jaruruat nahi jinhone Bengal ko kangal kar diya bihar ko (lalu raj me) behal kar diya barbaad kar diya .
Post your comment