Home | धर्म-अधर्म | दाता दरबार पर आतंक का कहर

दाता दरबार पर आतंक का कहर

image

पाकिस्तान में कट्टरपंथी जमातें उदारवादी धड़ों को लगातार निशाना बना रही हैं. अभी हाल में ही अहमदी समुदाय की मस्जिद पर हमले के बाद अब लाहौर के सूफी संत की मजार दाता दरबार पर आतंकियों ने हमला किया है जिसमें 42 से अधिक लोग मारे गये हैं और पौने दो सौ से अधिक लोग घायल हो गये हैं. पाकिस्तान में सूफी परंपरा और दाता गंज बख्श साहिब के बारे में विस्तार से बता रहे हैं प्रकाश रे.

अजमेर के महान सूफ़ी हज़रत मोईनुद्दीन चिश्ती ने लाहौर के सूफ़ी दाता गंज बख्श साहिब के बारे में कहा था - "गंज बख्श-ए-फ़ैज़-ए-आलम, मज़हर-ए-नूर-ए-ख़ुदा/ नक़ीसान रा पीर-ए-कामिल, कामिलान रा रहनुमा". विभिन्न धर्मों-सम्प्रदायों के माननेवाले लोगों, राजाओं-नवाबों और सूफ़ी-संतों को यही भरोसा पिछले एक हज़ार साल से दाता गंज बख्श की मज़ार पर श्रद्धा अर्पित करने के लिये लाता रहा है. दाता गंज बख्श का पूरा नाम अबुल हसन अली बिन उस्मान बिन अबी अली अल-जुल्लाबी अल-हुजविरी अल- ग़ज़नवी था. उनकी पैदाइश अफ़ग़ानिस्तान के ग़ज़नी में 1000 ईस्वी में हुई थी और 1063 ईस्वी (कुछ स्रोतों के अनुसार 1071 और 1074) में लाहौर में उनका देहांत हुआ. आध्यात्मिक क्षुधा की शांति के लिये उन्होंने अरब, तुर्की, ईरान, इराक, सीरिया आदि देशों की यात्रा की और अनेक सूफियों और दरवेशों से मिले. इनका विस्तृत विवरण उनकी किताब 'कश्फ़-उल-महजूब' में मिलता है. उनकी गिनती सूफियों के जुनैदी चिश्ती सिलसिले में की जाती है.

अपने पीर अबुल फज़ल के आदेश से इस्लाम के पवित्र संदेशों के प्रचार-प्रसार के लिये 1041 ईस्वी में लाहौर आए और वहाँ रावी नदी के किनारे भाटी घाट के पश्चिम में एक टीले पर उन्होंने मस्जिद और ख़ानक़ाह की स्थापना की. कहा जाता है कि इस्लामी विद्वानों और मुल्लाओं ने मस्जिद के दरवाज़े को लेकर विवाद खड़ा कर दिया था. उनका कहना था कि दरवाज़ा दक्षिण की तरफ है जबकि क़ायदे से उसे काबा की ओर होना चाहिए. सूफ़ी ने मस्जिद में नमाज़ पढ़ने के लिये सबको बुलाया और पूछा कि काबा किधर है. लोगों ने देखा कि दरवाज़े के सामने सचमुच में काबा था. इस चमत्कार ने दूर-दूर तक उनका नाम फैला दिया. उनके शुरूआती दिनों के बारे में एक और कहानी मशहूर है. उस समय लाहौर ग़ज़नी के सुल्तान महमूद ग़ज़नवी के अधीन था जिसका तत्कालीन गवर्नर एक हिन्दू राजा राय राजू था. वह लोगों से दूध की जबरन वसूली करता था. राय राजू को दूध देने जा रही एक औरत से दाता गंज बख्श ने थोड़ा सा दूध माँगा. औरत की हिचकिचाहट देखकर उन्होंने कहा कि उसकी गाय अब से ढेर सारा दूध दिया करेगी. औरत ने बर्तन सूफ़ी को दे दिया. सूफ़ी ने थोड़ा सा दूध पिया और बाकी नदी में डाल दिया. औरत ने घर जाकर देखा कि गाय के थन भरे हुए हैं. उसने तुरंत दूध निकालना शुरू किया लेकिन गाय का थन भरा का भरा ही था. जल्दी ही शहर में यह बात फैल गयी और लोग दूध लेकर दाता गंज बख्श के पास आने लगे. इसकी जानकारी जब राय राजू को मिली तो उसने इसकी जांच के लिये अपने आदमी भेजे लेकिन वे वापस लौट के नहीं गए. इसपर उसने और लोगों को भेजा. वे भी वापस नहीं गए. गुस्से से भरा गवर्नर ख़ुद ही आया और सूफ़ी को चमत्कार करने की चुनौती दे डाली. दाता ने यह कहकर मना कर दिया कि वह कोई करतबबाज़ नहीं हैं. इसपर राय राजू अपने चमत्कार की शक्ति दिखाते हुए उड़ने लगा और सूफ़ी को कहा कि वह उसे पकड़ कर दिखाए. इस पर सूफ़ी ने अपनी जूती को आदेश दिया कि वह गवर्नर को नीचे लाये. कहते हैं कि उड़ती जूतियाँ राय राजू के सर पर पड़ने लगीं और जल्दी ही वह ज़मीन पर आ गया. वह दाता गंज बख्श के पैरों पर गिर पड़ा और उसने इस्लाम स्वीकार कर लिया. दाता ने उसका नाम रखा शेख अहमद हिन्दी और वह उनके सबसे नजदीकी शिष्यों में एक था.

उन्होंने सूफ़ी सिद्धांतों और अपने उपदेशों को किताबों की श़क्ल दी. कहा जाता है कि दाता ने दस किताबें लिखीं, लेकिन दुर्भाग्य से आज सिर्फ़ एक किताब ही उपलब्ध है. कश्फ़-उल-महजूब नामक यह किताब सूफ़ी सिद्धांतों और व्यवहार की विस्तृत जानकारी देती है. इसमें उदारता, करूणा, दान, प्रार्थना, प्रेम, शुचिता आदि के पवित्र सन्देश हैं और साथ ही भ्रामक आध्यात्मिकता और ढोंग से बचने की हिदायतें भी बताई गई हैं. इसमें सूफ़ी संप्रदाय के इतिहास और विचारधारा की जानकारी के साथ कई महत्वपूर्ण सूफियों के सन्दर्भ भी मिलते हैं. अबुल कासिम कुशैरी की सूफी संप्रदाय पर किताब अर-रिसाला अल-कुशैरिया के साथ दाता गंज बख्श की किताब सूफी सम्प्रदाय को जानने-समझने के लिये अनिवार्य किताब है. कुशैरी दाता के समकालीन थे.

दाता की दरगाह हमेशा से श्रद्धालुओं को खींचती रही है. ख्वाज़ा मोईनुद्दीन चिश्ती ने 1165 ईस्वी में वहाँ दो हफ़्तों तक प्रवास किया था. मुग़ल शहज़ादा दारा शिकोह, जो सूफ़ी संप्रदाय से बहुत प्रभावित था और उच्च धार्मिक-आध्यात्मिक आदर्शों का पालन करता था, ने दाता के मज़ार की कई बार यात्रा की थी. ऐतिहासिक प्रमाणों से ज्ञात होता है कि दरगाह और मस्जिद की लगातार मरम्मत और विस्तार किया जाता रहा है. बादशाह अकबर ने मज़ार के दक्षिण और उत्तर में विशाल दरवाजों और दाता की क़ब्र के आसपास के फ़र्श का निर्माण करवाया. औरंगज़ेब के शासनकाल के तीसरे साल रावी नदी में आई भारी बाढ़ में मस्जिद तबाह हो गयी थी. बादशाह के आदेश से कुछ ही दिनों में उसी नींव पर एक सुंदर इमारत खड़ी कर दी गयी. उसी समय नदी के किनारे एक तटबंध भी बनाया गया जिसके कारण बाद के वर्षों में मस्जिद को कोई नुकसान नहीं पहुँच सका. महाराजा रणजीत सिंह दरगाह के प्रति असीम श्रद्धा रखते थे और समय-समय पर उसकी मरम्मत कराते रहते थे. वह हर साल उर्स में दस हज़ार रुपये का दान भी करते थे. यह सिलसिला महारानी चाँद कौर के समय भी जारी रहा. महारानी ने क़ब्र के ऊपर एक खूबसूरत छत भी बनवाई जिसके नीचे रात-दिन पवित्र कुरान का पाठ होता रहता है.

1860 में गुलज़ार शाह नामक एक कश्मीरी ने मस्जिद के ऊपर एक बड़े गुम्बद और दोनों तरफ दो छोटे गुम्बदों का निर्माण करवाया. 1868 में हाजी मुहम्मद नूर ने दाता की मज़ार के ऊपर गुम्बद बनवाया. इनके अतिरिक्त छोटे-बड़े निर्माण कार्य होते रहते थे. 1921 में ग़ुलाम रसूल की निगरानी में मस्जिद के भवन को भव्य स्वरुप दिया गया जो दुर्भाग्य से 1960 के भूकंप में नष्ट हो गया. उसी साल पंजाब के सूबाई वक्फ़ विभाग ने मस्जिद और मज़ार को अपने नियंत्रण में लिया था. श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या ने ज़िया-उल हक़ पाकिस्तानी सरकार को इस इमारत के विस्तार की योजना बनाने के विवश कर दिया. दो चरणों की योजना का पहला हिस्सा उन्हीं के समय पूरा हुआ जिसमें मस्जिद को मूल स्थान से कुछ पश्चिम में स्थानांतरित कर दिया गया. दूसरे चरण को लगभग पूरा कर लिया गया है जिसमें कई छोटे भवन हैं और कुछ इमारतों को दोमंजिला बना दिया गया है. इस विस्तार की एक ख़ास बात यह है कि उस जगह को ठीक से सजा दिया गया है जहाँ हज़रत मोईनुद्दीन चिश्ती रुके हुए थे. नीले टाइलों से सजा दाता गंज बक्श मज़ार का अत्यंत सुंदर गुम्बद प्रार्थना-कक्ष के ऊपर है. दोनों तरफ को लम्बी मीनारों के उपरी हिस्से को सोने से मढ़ा गया है. मज़ार के सामने दो दरवाजें हैं जिनमें से एक ईरान के शाह ने दान किया था. इस दरवाज़े में ईरानी शैली में सोने का काम है. इस परिसर के तमाम कमानियों, खम्भों, खिडकियों के फ्रेम नक्क़ाशी किये हुए संगमरमर से बने हैं. पूरी फ़र्श भी संगमरमर की है. मस्जिद का कुल क्षेत्रफल 3,68,150 वर्ग फुट है और यह पाकिस्तान की तीसरी सबसे बड़ी मस्जिद है. इसमें एक साथ 52 हज़ार से अधिक लोग बैठ सकते हैं.   

दाता गंज बख्श के पवित्र मस्जिद तथा मज़ार पर दहशतगर्द हमला कर लोगों की जान ले सकते हैं और इमारत को नुकसान पहुंचा सकते हैं लेकिन उन्हें यह ज़रूर समझना चाहिए कि उनकी यह नापाक और कायरतापूर्ण हरकत दाता के पवित्र संदेशों और लोगों में उनके प्रति अटूट विश्वास को नाम-मात्र भी नुकसान नहीं पहुंचा सकते हैं. गुरुवार की घटना दरअसल इस बात की ताक़ीद है कि सूफ़ी-संतों-बुद्धों की बातों का महत्व आज पहले से कहीं अधिक है और वहीं से एक बेहतर दुनिया की राह निकलती है.

Subscribe to comments feed Comments (1 posted):

बाबा on 03 July, 2010 08:10;15
avatar
हां तो आप बताएं कि यह हमला कौन कर रहा है पाकिस्‍तान में तो काफी दिन से आक्रमण हो रहे है
Thumbs Up Thumbs Down
-1
total: 1 | displaying: 1 - 1

Post your comment comment

Type in Hindi (हिन्दी में कमेन्ट करने के लिए यहां रोमन में लिखिए यह अपने आप हिन्दी में बदल देगा.)

Title :
Body
Powered by Vivvo CMS v4.1.2
Share |
  • email Email to a friend
  • print Print version

ईमेल से विस्फोटः अपना ईमेल यहां भरें और सब्सक्राइब करें:

Delivered by FeedBurner

Author info
image प्रकाश कुमार रे सामाजिक-राजनीतिक सक्रियता के साथ ही पत्रकारिता और फिल्म निर्माण में सक्रिय. दूरदर्शन, यूएनआई और इंडिया टीवी में काम किया. वर्तमान समय में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से फिल्म पर शोधरत. मानीखेज फिल्मों को लोगों से जोड़ने की दिशा में कार्यरत.
Rate this article
1.00
More from धर्म-अधर्म
Previous
image
ईसाईयत बनाम इस्लाम की मजहबी जंग
९/११ की नौंवीं वर्षगाँठ के निमित्त आतंकवाद के नाम पर पूरी दुनिया में तरह-तरह की चर्चा छिड़ी. फ्लोरिडा के कोई एक पादरी टेरी जोन्स ने आतंकवाद का स्रोत इस्लामपंथियों की परमपवित्र पुस्तक कुरआन शरीफ को करार देकर उसे जलाने की घोषणा कर सुर्ख़ियों में रहे. उनकी इस घोषणा से पूरी दुनिया चिंतित हुई. अमेरिकी विदेश मंत्री हिलारी क्लिंटन से लेकर भारतीय गृहमंत्री पी.चिदंबरम तक हर किसी को इस चिंता ने सताया कि फ्लोरिडा के पादरी की इस हरकत से पूरी इस्लामी दुनिया में उत्पात मच जाएगा....
image
कुरान जले पर भारत को पता न चले
इस्लाम को मानवता विरोधी बताते हुए अमेरिकी चर्च के एक हिस्से ने 9/11 को अमेरिका पर हुए अलकायदा के हमले की वर्षगांठ पर पवित्र कुरान को जलाने की घोषणा करके दुनिया भर के मुस्लिम समाज में बैचानी पैदा कर दी है। लेकिन इस घटनाक्रम को भी वेटिकन अपने फायदे के लिए इस्तेमाल कर रहा है. चर्च संगठनों की कोशिश है कि इन घटनाओं को भारत में ज्यादा प्रचार न मिले ताकि भारत में मुस्लिम-ईसाई एकता पर फर्क न पड़े. अगर ऐसा होता है तो ईसाई संगठनों के बड़े दुश्मन "हिन्दुओं" को इसका फायदा मिल सकता है और हिन्दू-मुसलमानों के बीच दूरियां कम हो सकती है जिसका सीधा नुकसान मिशनरियों को होगा. ...
image
कृष्णं वन्दे जगतगुरुम्
भारत भूमि में जन्मा कौन ऐसा व्यक्ति होगा जिसने श्रीकृष्ण का नाम न सुना हो? श्रीकृष्ण को वन्दे जगदगुरु भी कहा जाता है। श्रीरामचन्द्र के समान श्रीकृश्ण भी करोड़ों भारतवासियों की श्रद्वा और भक्ति के पात्र रहे है। वास्तव में श्रीकृष्ण की सम्पूर्ण जीवन लीला, उनका दुष्टों से लड़ना और सज्जनों की रक्षा करना, उनकी राजनीतिक क्षमता और सबसे अधिक उनका गीता के द्वारा दिया हुआ कर्मयोग का संदेश भारतीय संस्कृति की अमूल्य निधि है।...
image
स्टेनगनाय नमः, टेलीविजनाय स्वाहा! (हवन)
भारत में यज्ञ का महत्व क्या है और हम यज्ञ क्यों करते हैं इसकी विधिवत जानकारी हमें भले ही न हो लेकि यज्ञ को लेकर भारत में भ्रांतियां बहुत हैं. स्वामी श्री अड़गड़ानंद वर्तमान यज्ञ व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करते हैं. उनके सवाल तार्किक और सटीक हैं जिसके बारे में हिन्दू समाज को निश्चित रूप से गंभीरता से विचार करना होगा. यज्ञ पर स्वामी जी के लेखन को दो किश्तों में हम यहां प्रस्तुत कर रहे हैं....
image
हिन्दुत्व क्या है?
दस अगस्त को विस्फोट पर स्वामी श्री अड़गड़ानंद जी द्वारा रचित पुस्तक ‘शंका समाधान’ से ‘गाय धर्म नहीं जानवर है’ प्रकाशित हुई थी, जिस पर विस्फोट के सुधी पाठकों ने अपना-अपना उन्मुक्त विचार व्यक्त किया है। इस लेख पर कुछ पाठकों ने स्वामी श्री अड़गड़ानन्द जी महाराज जी को तमाम तरह से लांक्षित कर उन्हें हिन्दू एवं हिन्दुत्व विरोधी करार देते हुए हिन्दुत्व पर अपने-अपने विचार व्यक्त किये हैं। स्वामी अड़गड़ानन्द जी महाराज के हिन्दुत्व की विचार धारा के प्रति तो हिन्दू एवं हिन्दुत्व के प्रति स्वामी अड़गड़ानन्द जी के विचार (अनछुये प्रश्न के माध्यम से) ‘हिन्दुत्व क्या है?’ को प्रस्तुत कर रहा हूं. प्रस्तुति- एस ए अस्थाना...
image
हिन्दुत्व क्या है-२
शोध संस्थान वालों ने तर्क दिया है कि दक्षिण भारत के लोग अपने को आर्य नहीं मानते ‘द्रविड़’ मानते हैं, हिन्दू मानते हैं। आर्य-दर्शन का प्रचार करने से उत्तर-दक्षिण भारतीयों में घृणा पनपेगी। राष्ट्रीय-गान आपको स्मरण ही होगा। पंजाब, सिन्धु, गुजरात, मराठा, द्रविड़, उत्कल, बंग। हिमाचल..............। ये भू-भाग के नाम हैं। एक श्लोक निरन्तर पढ़ने में आता है-...
image
गोरक्षा सनातन धर्म है, किन्तु पशु गाय धर्म नहीं
आये दिन ‘गो-वध बन्द हो’ का नारा लगता है। धर्माचार्यों के अनशन और लाखों रूपये के चन्दे इसी के नाम पर होते हैं। इन सबका परिणाम केवल इतना निकला है कि यदि सन् 1942 में 17,000 गायें नित्य दिन कटती थीं तो आज उनकी संख्या 50,000 तक पहुंच चुकी है। विचारणीय है कि क्या गाय हमारा धर्म है ?क्या इसके समर्थन में हमारे पूर्वजों ने वेद, गीता और रामचरितमानस-जैसे आर्षग्रन्थों में कुछ कहा है ? यदि नहीं कहा तो यह एक धोखा है। इससे हम सबको सतर्क हो जाना चाहिए। ...
image
अमेरिका का आध्यात्म, भारत का हिन्दुत्व
हालीवुड अभिनेत्री जूलिया राबर्ट्स हिन्दू हो गयी. देशभर की मीडिया इस खबर से अटी पड़ी है है कि उन्हें हिन्दू धर्म ने इतना प्रभावित किया कि उन्होंने पिछले साल स्वामी धर्मदेव से हुई मुलाकात ने उन्हें इतना प्रभावित किया कि उन्होंने हिन्दू धर्म स्वीकार कर लिया. इस महत्वपूर्ण घटनाक्रम को मीडिया भले ही आश्चर्य की नजर से देख रहा हो लेकिन खुद स्वामी धर्मदेव को कोई आश्चर्य नहीं है. जूलिया के धर्मपरिवर्तन के बाद उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वे जबरन धर्म परिवर्तन के पक्ष में नहीं हैं लेकिन अगर जूलिया ने अपनी आत्मा से हिन्दू धर्म को स्वीकार किया है तो उनका स्वागत किया जाना चाहिए. ...
image
दाता दरबार पर आतंक का कहर
पाकिस्तान में कट्टरपंथी जमातें उदारवादी धड़ों को लगातार निशाना बना रही हैं. अभी हाल में ही अहमदी समुदाय की मस्जिद पर हमले के बाद अब लाहौर के सूफी संत की मजार दाता दरबार पर आतंकियों ने हमला किया है जिसमें 42 से अधिक लोग मारे गये हैं और पौने दो सौ से अधिक लोग घायल हो गये हैं. पाकिस्तान में सूफी परंपरा और दाता गंज बख्श साहिब के बारे में विस्तार से बता रहे हैं प्रकाश रे....
image
अल्लाह के नाम पर
क्या यह तथ्य हैरान परेशान और पशेमाान करने वाला नहीं है कि 121 वर्ष से स्थापित एक इस्लामिक मूवमेंट जमायत अहमदिया को पाकिस्तान में खुद को मुस्लिम कहने से रोकने के लिये बाकायदा एक कड़ा कानून काम कर रहा है। पाकिस्तान में अहमदिया लोग मुस्लिम जगत में मिलने पर प्रयोग होने वाले इस्लामावालेकुम - वालेकुम इस्लाम अभिवादन करते हुए पकड़े जायें तो तीन साल तक कैद व जुर्माना लगने का कानून है।...
image
घाना में हिन्दुत्व और घनानंद
हॉल में धूप-अगरबत्ती की ख़ुशबू फैली हुई है और मूर्तियों के आगे दिए टिमटिमा रहे हैं. अगर सिर्फ़ आवाज़ें सुनी जाएँ तो लगेगा कि आप उत्तर भारत के किसी मंदिर की पूजा में शामिल हैं. लेकिन आँख खोलकर वहाँ मौजूद भक्तगणों पर नज़र डालें तो चौंके बिना नहीं रह सकते. ये घाना की राजधानी अकरा के छोर पर ओडोरकोर बस्ती में बना एक हिंदू मंदिर है लेकिन यहाँ पूजा करने आए लोगों में से एक भी भारतीय नहीं है....
image
अहमदिया संप्रदाय: सबके लिए शांति के उपासक
गुरुदासपुर के कादियान नामक कस्बे में 23 मार्च 1889 को इस्लाम के बीच एक आंदोलन शुरू हुआ जो आगे चलकर अहमदिया आंदोलन के नाम से जाना गया. यह आंदोलन बहुत ही अनोखा था. इस्लाम धर्म के बीच पहली बार एक व्यक्ति ने घोषणा की कि "मसीहा" फिर आयेंगे. मसीहा माने ईसा मसीह. इस्लाम धर्म के बीच इस अनोखे संप्रदाय को शुरू करनेवाले मिर्जा गुलाम अहमद ने अहमदिया आंदोलन शुरू करने के दो साल बाद 1891 में अपने आप को "मसीहा" घोषित कर दिया. बात सिर्फ यहीं तक नहीं रुकी. मिर्जा गुलाम अहमद ने खुद को विष्णु का आखिरी अवतार भी घोषित कर दिया. ...
image
मंदिरों की कमाई पर कब्जे की फिराक में सरकार
महाराष्ट्र सरकार की नजर अब मंदिरों पर है। दो मंदिरों का संचालन करके मलाई काट रही सरकार अब प्रदेश के दो लाख मंदिरों पर नजरें गड़ाए हुए है। अशोक चव्हाण की सरकार ने प्रदेश के तकरीबन दो लाख से भी ज्यादा मंदिरों को अपने कब्जे में लेने के लिए एक व्यापक प्रस्ताव तैयार किया है। सरकार का कहना है कि पब्लिक ट्रस्ट एक्ट के तहत जिन दो लाख मंदिरों का संचालन हो रहा है, उनके संचालन में गड़बड़ी की शिकायतें है।...
image
कुंभ पर फूटा पाप का घड़ा
यह कैसा अजब संयोग है कि जिस वक्त देश में पवित्र महाकुंभ चल रहा था उसी वक्त एक एक करके संतों के पाप का घड़ा भी फूट रहा था. तीन महीने तक हरिद्वार में चले पवित्र महाकुंभ के मौके पर "अपवित्र संन्यासियों" के पाप का घड़ा भी फूटता रहा. साधु संतों के पाप के इन फूटते घड़ों ने न केवल धर्म की मर्यादा को भंग किया बल्कि उस पावन महाकुंभ को भी कलंकित व शर्मसार कर दिया जिसका भक्तगण 12 वर्षों तक बेसब्री से इंतज़ार करते हें। ...
image
यौनाचार के दलदल में कैथोलिक चर्च
आयरिश बिशपों के एक प्रतिनिधिमंडल ने पोप बेनेडिक्ट (सोलहवें) से मंगलवार को वेटिकन में ‘बच्चों के यौन शोषण’ के मुद्दों पर चर्चा की। अमेरिका के बाद आयरलैंड में कैथोलिक चर्च को यह दूसरा सबसे बड़ा झटका है। अमेरिका की तरह आयरलैंड के चर्च विश्वासी ‘पोप’ के प्रतिनिधि बिशपों एवं पादरियों को न्यायालय में घसीट रहे है। पीड़ित परिवार मुआवजे के रुप में 1.37 अरब डालर की मांग कर रहे है। वही दूसरी और पादरियों द्वारा पीड़ित लोग वेटिकन से उन गुप्त फाइलों को सर्वाजिनक किये जाने की मांग कर रहे है जिनमें रोमन कैथोलिक चर्च में यौन दुर्व्यवहार की अदरुनी जांच का ब्यौरा है।...
image
संत वही जो पंथ दिखाए
जगदगुरु रामानंदाचार्य श्रीरामनरेशाचार्य आज के आपाधापी भरे, भौतिकता के प्रमाद में ऊभचूभ करते समय में एक ऐसे अकम्पित ज्योति-स्तम्भ हैं, जिनसे जो भी चाहे अपने जीवन में प्रकाश पा सकता है। एक ऐसे स्नेहिल-प्रेमिल संत, जो धर्म-अध्यात्म, ज्ञान-दर्शन और तत्व चिंतन के अगाध समुद्र हैं और जिनकी शीतल वाणी हृदय के दाह को शांत करके मन के तार को इस तरह झंकृत कर देती है। ...
image
बीबी-बच्चों वाले शंकराचार्य
भारत में हिन्दू धर्म व्यवस्था में शंकराचार्य सर्वोच्च स्थान पर होता है. लेकिन इस पद की गरिमा और शक्ति ने इस शंकराचार्य पदवी को पूरी तरह से शक्ति प्रदर्शन के अखाड़ों में बदल दिया है. आदि शंकर द्वारा भले ही चार पीठ स्थापित किये गये हों लेकिन इस समय दर्जनों शंकराचार्य अपनी धर्म की दुकानदारी चला रहे हैं. विस्फोट.कॉम ऐसे शंकरायार्यों की कलई खोलनेवाली एक विशेष श्रृंखला शुरू कर रहा है जिसकी पहली कड़ी में हम माधवाश्रम के बारे में आपको बता रहे हैं जो कि खुद को ज्योतिर्मठ पीठ का शंकराचार्य घोषित करते हैं. ...
Next
Tags
No tags for this article
सर्वाधिकार (अ)सुरक्षित

विस्फोट.कॉम में प्रकाशित सामग्री पर हमारी ओर से कोई कापीराइट नहीं है.

Powered by Vivvo CMS v4.1.2