Home | अर्थ-अनर्थ | कर्नाटक पहुंचा कॉरपोरेट उपनिवेशवाद

कर्नाटक पहुंचा कॉरपोरेट उपनिवेशवाद

Font size: Decrease font Enlarge font 453
image

अब कर्नाटक दुनिया की सबसे बड़ी स्टील कम्पनी आर्सेलर-मित्तल के निशाने पर है। झारखण्ड और ओडीशा में सक्रिय स्थानीय जनप्रतिरोध के चलते उसके प्रस्तावित इस्पात संयन्त्रों के लिये ज़मीन मिलने में आ रही देरी, कठिनाई या अनिश्चितता की वजह से वह कर्नाटक में अपना जाल बिछा रही है। उसकी गिद्धदृष्टि वहां के उम्दा, बेशक़ीमती और दुर्लभ खनिज पदार्थों एवं प्राकृतिक संसाधनों पर है।

आखिरकार, आर्सेलर-मित्तल जैसे वैश्विक कॉरपोरेट समूह क्योंकर कर्नाटक में आक्रामक ढंग से घुसपैठ करने पर आमादा हैं। उसका मूल कारण है-अनेक खनिज पदार्थों और प्राकृतिक संसाधनों से उसका समृद्ध होना। देश में विद्यमान सर्वाधिक गुणवत्ता वाले कुल लौह अयस्क संसाधनों का 10 प्रतिशत कर्नाटक में है। सच कहा जाय, तो सर्वोत्तम प्रकार के लौह अयस्क संसाधनों की उपलब्धता की दृष्टि से ओडीशा (33 प्रतिशत), झारखण्ड (27 प्रतिशत) तथा छत्तीसगढ़ (19 प्रतिशत) के बाद कर्नाटक का ही स्थान है। इतना ही नहीं, देश में विद्यमान कुल मैग्नेटाइट (कम गुणवत्ता वाले) लौह अयस्क संसाधनों का एकमुश्त 74 प्रतिशत अकेले कर्नाटक के पास है। एस्वेस्टस, बॉक्साइट, क्रोमाइट, डोलोमाइट, ग्रेफ़ाइट, चीनी मिट्टी, चूना-पत्थर, मैग्नेसाइट, मैंगनीज़, गेरू, क्वार्ट्ज़ स्फटिक या काचमणि और सिलिका रेत (या बालू) कर्नाटक में भरा पड़ा है। यहां पर देश का अधिकांश फेल्साइट, मोल्डिंग सैण्ड (63 प्रतिशत) तथा फुच्साइट क्वार्टज़ाइट (57 प्रतिशत) मौजूद है। कर्नाटक में ग्रेनाइट चट्टानी क्षेत्र 4,200 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। इसलिये यह राज्य दुनिया भर में आलंकारिक ग्रेनाइटों के लिये प्रसिद्ध है। यहां पर सोने की खदानें भी हैं।

आर्सेलर-मित्तल ही नहीं, दक्षिण कोरियाई कॉरपोरेट समूह पोस्को भी कर्नाटक में अपना इस्पात संयन्त्र लगाने की जुगत में है। अनुमान है कि उसका प्रस्तावित संयन्त्र 40 से 60 लाख टन की वार्षिक क्षमता वाला होगा। टाटा मेटैलिक्स 30 से 50 लाख टन की वार्षिक क्षमता वाले इस्पात संयन्त्र की स्थापना के लिये ज़ोर आज़माइश कर रहा है। इस्सार स्टील 60 लाख टन की वार्षिक क्षमता वाले इस्पात संयन्त्र की स्थापना के लिये कटिबद्ध है। जेएसडब्लू स्टील अने चालू इस्पात संयन्त्र की क्षमता 90 लाख टन से बढ़ाकर 1 करोड़ 60 लाख टन करने की योजना पर अमल कर रहा है। दर असल बात यह है कि वैश्विक कॉरपोरेट महादैत्य कर्नाटक के सारे-के-सारे खनिज पदार्थों और प्राकृतिक संसाधनों पर क़ाबिज़ होना चाहते हैं।

इस समय लगभग 4 करोड़ 20 लाख टन लौह अयस्क संसाधनों का उत्खनन प्रति वर्ष कर्नाटक में हो रहा है। इनमें से 3 करोड़ टन का निर्यात हो रहा है और शेष 1 करोड़ 20 लाख टन जे एस डब्लू स्टील निगल रहा है। अनुमान है कि कर्नाटक में 1 अरब 20 करोड़ टन से ज्यादा लौह अयस्क है जिस पर आसुरी कॉरपोरेट शक्तियां एकाधिकार क़ायम करना चाहती हैं। कॉरपोरेट समूहों ने नये इस्पात संयन्त्रों की स्थापना अथवा जेएसडब्लू स्टील ने अपने चालू संयन्त्र की क्षमता बढ़ाने के लिये जो महत्त्वाकांक्षी प्रस्ताव रखे हैं अगर उन पर अमल होता है, तो राज्य में लौह अयस्क संसाधनों की लूट के लिये भीषण मारामारी मचेगी। खनन इतने बड़े पैमाने पर खतरनाक ढंग से होने लग जायेगा कि कर्नाटक की समूची खेतीबाड़ी, ग्रामीण आबादी और स्थानीय जनता की पुश्तैनी या परम्परागत रोज़ी रोटी पर मारक प्रहारों का सिलसिला चल पड़ेगा। कर्नाटक में जगह जगह पर माफिया घराने कुकुरमुत्ते की तरह उगेंगे जो कॉरपोरेट औपनिवेशिक तन्त्र की छतरी तले काम करेंगे, जिनकी राजसत्ता में भागीदारी रहेगी, जिनकी मौजूदगी सब दलों में होगी और जो सरकार व विपक्ष में रहकर देशी विदेशी बहुराष्ट्रीय कम्पनियों के हितों की चौतरफ़ा रखवाली या चौकीदारी करेंगे यानीजो उनके ज़रखरीद गुलामों की तरह व्यवहार करेंगे।

कर्नाटक में कॉरपोरेट उपनिवेशवाद के साम्राज्य विस्तार के लिहाज़ से बुनियादी ढांचागत सुविधाओं का जाल बिछा हुआ है औन इन सुविधाओं में लगातार इजाफ़ा भी हो रहा है। लगभग 3,172 किलोमीटर लम्बा नेटवर्क( लगभग 3,973 किलोमीटर लम्बे राष्ट्रीय राजमार्गों का संजाल( लगभग 9,829 किलोमीटर लम्बे (राज्य सरकार द्वारा निर्मित) मुख्य मार्गों का संजाल( न्यू मंगलौर पोर्ट जैसा बड़ा बन्दरगाह (10 अन्य बन्दरगाह) तथा 2012 तक राज्य सरकार द्वारा लगभग 2,381 किलोमीटर लम्बे मुख्यमार्गों के निर्माण की योजना अमल शुरू--ये है कर्नाटक में बुनियादी ढांचागत सुविधाओं का एक मोटा ब्यौरा। कर्नाटक के साथ एक महत्त्वपूर्ण बिन्दु यह भी जुड़ा हुआ है कि यहां पूर्वी घाट क्षेत्र और पश्चिमी घाट क्षेत्र विद्यमान हैं और इन दोनों क्षेत्रों का मिलन नीलगिरि की पर्वतश्रृंखला में होता है।

अगर कर्नाटक में देशी विदेशी कॉरपोरेट घरानों द्वारा खड़ी की जाने वाली इस्पात परियोजनाओं तथा उनके या उनके गुर्गों द्वारा जारी उत्खनन गतिविधियों को तत्काल प्रभाव से रोका नही जायेगा, तो वहां के किसान, आम लोग, देशज समुदाय और स्थानीय ग्रामीण इलाक़े उजड़ते जायेंगे।

खेती किसानी की दृष्टि से कर्नाटक अत्यन्त सम्पन्न है। यहां तीनों ही फ़सलें होती हैं--खरीफ़, रबी और जायद। यहां की प्रमुख फ़सलें हैं--धान, रागी, ज्वार, मक्का, दलहन, तिलहन आदि। नक़दी फ़सलें भी यहां खूब होती हैं। अन्य फ़सलें हैं-कपास, गन्ना, हरी व लाल मिर्च, इलायची, काजू, नारियल, सुपाड़ी, तम्बाकू आदि। इतना ही नहीं, कर्नाटक देश भर में मोटे अनाजों, कच्चे रेशम और कॉफी का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है। देशी विदेशी बहुराष्ट्रीय कम्पनियों द्वारा खड़ी की जाने वाली मेगा परियोजनाओं से भारी संख्या में लोग अपनी ज़मीन और रोज़ी से विस्थापित होंगे, जिससे कर्नाटक में भीषण तबाही मचेगी।

(डॉ. कृष्णस्वरूप आनन्दी आजादी बचाओ आन्दोलन से जुड़े समाजकर्मी एवं लेखक है)

Subscribe to comments feed Comments (0 posted):

total: | displaying:

Post your comment comment

Please enter the code you see in the image:

Type in Hindi (हिन्दी में कमेन्ट करने के लिए यहां रोमन में लिखिए यह अपने आप हिन्दी में बदल देगा. हिन्दी से अंग्रेजी और अंग्रेजी से हिन्दी में बदलने के लिए "अ" पर क्लिक करिए.)

Title :
Body
Powered by Vivvo CMS v4.1.2
Share |
  • email Email to a friend
  • print Print version

ईमेल से विस्फोटः अपना ईमेल यहां भरें और सब्सक्राइब करें:

Delivered by FeedBurner

Author info
visfot news network विस्फोट.कॉम इंटरनेट पर नये दौर की पत्रकारिता में परंपरागत मूल्यों को स्थापित करने की दिशा में लगातार काम कर रहा है, जो कि पूरी तरह से जनकेन्द्रित, वास्तविक और निहित स्वार्थी तत्वों के प्रभाव से मुक्त है. हमारा संपर्क है visfot@visfot.com
Rate this article
5.00
More from अर्थ-अनर्थ
Previous
image
पटना निगल जाता है आधा बिहार
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमेशा से यह कहते हुए केंद्र पर अनदेखी का आरोप लगाते रहे हैं कि बिहार का विकास किए बगैर देश विकसित नहीं हो सकता, मगर जब बात उनके अपने राज्य की आती है तो संभवत: यह तर्क वे भूल जाते हैं और विकास की बड़ी राशि पटना में ही खर्च कर डालते हैं, भले भागलपुर, पूर्णिया या सुपौल जैसे जिले पिछड़े ही रह जाएं।...
image
लीजिए, एक और किसान हितैषी बजट
वित्तमंत्री प्रणव मुखर्जी के भाषण का आखिरी वाक्य देखिए. वे कहते हैं- "यह बजट आम आदमी से जुड़ा है. यह किसानों, कृषि कारोबारियों, उद्यमियों और निवेशकों से जुड़ा हुआ है." अरे, एक और किसान हितैषी बजट आ गया. पिछले दस सालों के बजट बाद के संपादकीय पढ़िये. आपको हर संपादकीय में एक बात जरूर दिखाई देगी कि किसानों और कृषि के उत्थान के लिए सरकार ने नये सिरे से प्रयास किये हैं. हमारी मीडिया के लिहाज से हर बार बजट में वित्त मंत्री किसानों के लिए अच्छी अच्छी खबरें लेकर आते हैं. ...
image
भविष्य के भारत की ओर पहला बजट
वित्त वर्ष 2010-11 बजट प्रस्तुत होने से पहले आम आदमी की परिभाषा दाल रोटी से जोड़ी जा रही थी. लेकिन बजट आया तो आम आदमी की जगह शहर के वे लोग आ गये जो एक घर और गाड़ी का सपना देखते हैं. अपने बजटीय प्रावधान में प्रणव मुखर्जी ने जो घोषणाएं की हैं वह उस आम आदमी को सचमुच राहत देनेवाली हैं जिनका रोना अब तक विपक्षी दल और मीडिया का एक हिस्सा रो रहा था. फिर अचानक ही प्रणव मुखर्जी का बजट आम आदमी का विरोधी कैसे हो गया?...
image
बजट में किसान और कृषक अलग अलग क्यों हैं दद्दू?
वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने अपने बजट भाषण के अंत में कहा है कि यह बजट आम आदमी का है। यह किसानों, कृषकों, उद्यमियों और निवेशकों का है। इसमें बाकी सब तो ठीक है, लेकिन किसान और कृषक का फर्क समझ में नहीं आया। असल में वित्त मंत्री ने अपने मूल अंग्रेजी भाषण में फार्मर और एग्रीकल्चरिस्ट शब्द का इस्तेमाल किया है।...
image
बजट में करदाताओं को मिला उम्मीद से बढ़कर
जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी, वित्त मंत्री ने बजट 2010-11 में वह काम कर दिखाया। सभी को यही लग रहा था कि क्योंकि प्रत्यक्ष कर संहिता (डायरेक्ट टैक्स कोड) लागू होनी है, इसलिए शायद प्रणब मुखर्जी इस बार व्यक्तिगत आयकर की दरों या स्लैब में कोई तब्दीली नहीं करेंगे।...
image
प्रणव दा ने पेश किया 'आम' आदमी का आम बजट
शुक्रवार को लोकसभा में साल 2010-11 का बजट प्रस्तुत करते हुए वित्तमंत्री ने आखिर में इसे देश के आम आदमी को समर्पित करने के साथ समापन किया. नवगठित यूपीए सरकार के वित्तमंत्री के बतौर अपना पहला बजट प्रस्तुत करते हुए समाजवादी अर्थव्यवस्था के पक्षधर प्रणव मुखर्जी ने कारपोरेट और आम आदमी के बीच संतुलन साधने की कोशिश की है. ...
image
बजट भाषा की परिभाषा
बजट के दौरान कुछ शब्द अनिवार्य रूप से प्रयोग किये जाते हैं जो अर्थव्यवस्था के हालात बताते हैं. इन शब्दों का क्या अर्थ होता है, आइये समझने की कोशिश करते हैं-...
image
बजट तो लॉबीइंग का खेल होता है बंधुवर!
जैसा अपना या अपने घर का बजट होता है वैसा ही देश के बजट को समझते हैं। जिसे हम देश का बजट मानते हैं वह बहुत हद तक सरकार का बजट होता है। लेकिन इससे भी ज्यादा जानने लायक बात यह है कि बजट बनाने के दौरान लॉबीइंग का खेल चलता है, जिसमें ताकतवर समूह अपना अपना हित सुनिश्चित करते हैं। ये समूह देश के भी हो सकते हैं और विदेशी भी।...
image
वित्तमंत्री जी, कृपया ध्यान दीजिए
आम आदमी की कीमत पर प्राप्त की गई विकास दर क्या जायज है? हमारी राष्ट्रीय आय तो 7-8 प्रतिशत के बीच बढ़ने की उम्मीद है मगर देश में कृषि जगत का विकास 3 प्रतिशत से भी नीचे रहने की आशंका है, ऐसा क्यों? क्या गरीबों की थाली से अन्न गायब कर डेब्ट-जीडीपी दर को कम करना एक सही रणनीति है? ऐसे में निश्चय ही इस बार प्रणब मुखर्जी पर वित्तीय घाटा और महंगाई के बीच सामंजस्य बिठाने का दबाव रहेगा।...
image
निजीकरण को दीदी की हरी झंडी
भविष्य में साल 2010 के रेलवे बजट को निजीकरण के लिए दरवाजा खोलने वाला बजट माना जाएगा. पहली बार द्रुत गति परियोजनाओं के लिए एक टास्क फोर्स के गठन की घोषणा की गयी है जो भारी भरकम निवेश वाली रेल परियोजनाओं के लिए पथ प्रदर्शक का काम करेगी. रेल मंत्री ने अपने भाषण में भले ही निजीकरण न करने की बात कही हो लेकिन निजीकरण के सारे शुरुआती उपाय उन्होंने कर दिये हैं....
image
रेल बजट में कैसे समाये देश?
64 हजार किलोमीटर से अधिक का रेल नेटवर्क और प्रतिदिन 17 हजार ट्रेनों के द्वारा हर साल करीब छह अरब लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचानेवाली भारतीय रेलवे आखिरकार क्या है? एक परिवहन सेवा प्रदाता कंपनी या फिर एक सरकारी मंत्रालय? आप भी यही कहेंगे कि यह एक रेल सेवा प्रदाता संस्थान है जो भारत सरकार में एक मंत्रालय के रूप में काम करता है. क्योंकि यह सबसे बड़ा मंत्रालय है इसलिए सिर्फ रेलमंत्री को ही यह अधिकार प्राप्त है कि वह अपना बजट अलग से प्रस्तुत करे. ...
image
लंबे सफर पर ममता की दौड़
नए रेल बजट का पूरा सच तो ममता बनर्जी के भाषण और अन्य दस्तावेज मिलने के बाद ही पता चल पाएगा। लेकिन पहली नजर में यही लगता है कि मंत्री महोदया ने इंफ्रास्ट्रकर को बढ़ाने पर पूरा ध्यान दिया है।...
image
घाटे के बजट से पाटेंगे बदहाली, बांटेगे खुशहाली
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने सोमवार को विधानसभा में तीन हजार 180.03 करोड़ सकल वित्तीय घाटे वाला बजट प्रस्तुत करते हुए कहा कि उनकी सरकार घाटे के बाद भी प्रदेश के विकास की गति को रुकने नहीं देगी। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्ष में हर लक्ष्य को पूरा किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह जो वित्त विभाग का प्रभार भी संभाल रहे हैं, ने कहा कि वर्ष 2010-11 का बजट पूरी तरह गरीबों पर केन्द्रित है।...
image
आशंकाओं से भरा प्रणव मुखर्जी का बजट पिटारा
इसी माह के अंत में प्रणव मुखर्जी अपने वर्तमान कार्यकाल का दूसरा बजट पेश करने जा रहे हैं. मुखर्जी २५ साल पहले समाजवादी अर्थव्यवस्था वाले भारत का भी बजट पेश कर चुके हैं. इस दौरान कांग्रेस के ही वित्तमंत्री रहे मनमोहन सिंह ने अर्थव्यवस्था की जो सर्जरी उससे भारत में पूंजीवादी अर्थव्यवस्था ने जन्म ले लिया. इस पूंजीवादी अर्थव्यवस्था को परखते हुए भी बीस साल हो गये. कमान एक बार फिर प्रणव दा के हाथ में है. सवाल है कि क्या वे एक ऐसा बजट दे पायेंगे जो आम आदमी के हित में हो? प्रेम शुक्ल का आंकलन-...
image
बिहार के विकास की कहानी, सुशील मोदी की जुबानी
सुशील मोदी बिहार के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री हैं. बिहार के जादुई विकास के आंकड़े के बारे में वे कहते हैं कि बिहार में उद्योग, शिक्षा और सेवाक्षेत्र ने मिलकर जो कमाल किया है उसी का परिणाम है कि बिहार ने विकास का जादुई आंकड़ा छू लिया है. बिहार के विकास की कहानी, सुशील मोदी की जुबानी....
image
बिहार में बदल गये अर्थशास्त्र के स्थापित सिद्धांत
बिहार ने विकास दर का जादुई आंकड़ा छू लिया. किसी को यकीन नहीं. कोई यह मानने को तैयार नहीं कि बिहार जैसे राज्य में विकास में किसी को विश्वास नहीं है. चारों ओर बिहार में विकास के आंकड़ों को स्वीकार करने की बजाय उस पर सवाल खड़ा किया जा रहा है. आइये समझते हैं कि बिहार ने विकास की दहाई का जादुई आंकड़ा छुआ कैसे?...
image
कर्नाटक पहुंचा कॉरपोरेट उपनिवेशवाद
अब कर्नाटक दुनिया की सबसे बड़ी स्टील कम्पनी आर्सेलर-मित्तल के निशाने पर है। झारखण्ड और ओडीशा में सक्रिय स्थानीय जनप्रतिरोध के चलते उसके प्रस्तावित इस्पात संयन्त्रों के लिये ज़मीन मिलने में आ रही देरी, कठिनाई या अनिश्चितता की वजह से वह कर्नाटक में अपना जाल बिछा रही है। उसकी गिद्धदृष्टि वहां के उम्दा, बेशक़ीमती और दुर्लभ खनिज पदार्थों एवं प्राकृतिक संसाधनों पर है।...
Next
Tags
No tags for this article
Powered by Vivvo CMS v4.1.2