Home | अर्थ-अनर्थ | बिहार के विकास की कहानी, सुशील मोदी की जुबानी

बिहार के विकास की कहानी, सुशील मोदी की जुबानी

Font size: Decrease font Enlarge font 657
image

सुशील मोदी बिहार के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री हैं. बिहार के जादुई विकास के आंकड़े के बारे में वे कहते हैं कि बिहार में उद्योग, शिक्षा और सेवाक्षेत्र ने मिलकर जो कमाल किया है उसी का परिणाम है कि बिहार ने विकास का जादुई आंकड़ा छू लिया है. बिहार के विकास की कहानी, सुशील मोदी की जुबानी.

साल 2008-2009 में बिहार की ग्रोथ रेट 11.3 प्रतिशत रही है जो गुजरात के बाद देश में सबसे अधिक है. इस ग्रोथ रेट को पाकर बिहार ने सफलता की नयी इबारत लिख दी है और हम आगे भी सफलता की यही कहानी लिखते रहेंगे. बिहार में सफलता की इस कहानी के पीछे कुछ प्रमुख कारण हैं जिसमें मुख्य हैं उद्योगों के लिए अच्छा माहौल और प्रतिभा पलायन में कमी लाना. बिहार से जो लोग बाहर काम की तलाश में जाते थे वे अब बिहार में ही रुकने लगे हैं. यही नहीं अब बार से भी लोग बिहार में वापस लौट रहे हैं और यहां दोबारा  से अपने पैर जमा रहे हैं. बिहार सबसे अधिक डाक्टर, इंजीनियर और साफ्टवेयर प्रोफेशनल्स का घर है लेकिन इनमें से कोई भी यहां नहीं रुकता है. सबको काम की तलाश में बाहर जाना पड़ता है. इसमें स्किल्ड और अनस्किल्ड दोनों तरह के लेबर शामिल हैं. अकेले बैंगलोर में आईटी के सवा लाख प्रोफेशनल्स काम कर रहे हैं. ऐसे में हम इस दिशा में काम कर रहे हैं कि वे कैसे बिहार के विकास में अपना योगदान दें.

इसके लिए जरूरी है कि बिहार में काम करने का माहौल बने. हमारी कोशिश है कि बिहार आईटी सेक्टर में तेजी से ग्रोथ करे. शुरुआत हमने सरकारी विभागों से की है. हम सभी सरकारी विभागों में ई-फाइलिंग और ई-रिटर्न जैसी सुविधाओं को लागू कर रहे हैं. बिहार सरकार के सभी दफ्तरों का कम्प्यूटरीकरण किया जा रहा है. पंचायत स्तर से लेकर प्रदेश मुख्यालय तक सभी सरकारी विभागों में ई-गवर्नेंस की सुविधा लागू की जा रही है. इससे आईटी सेक्टर को प्रदेश में अच्छा ग्रोथ मिलेगा और प्रदेश में आईटी के लिए माहौल बनेगा. सरकार के इन प्रयासों ने न केवल हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा बल्कि राज्य को ई-राज्य बनाने में मदद मिलेगी.

आईटी सेक्टर में अभी बैंगलौर और हैदराबाद जैसे शहर अव्वल हैं लेकिन वहां काम करने वाले अधिकांश लोग बिहार से वहां गये हैं. ताजा अध्ययन यह बता रहे हैं कि बैंगलोर जैसे शहर अब मंहगे पड़ रहे हैं. इसलिए दूसरी श्रेणी के शहरों की ओर लोगों का रुझान बढ़ा है. हमारी कोशिश है कि पटना को भविष्य का आईटी डेस्टिनेशन बनाया जाए. इस दिशा में पहल करते हुए हमने कई आईटी कंपनियों से बात की है. उनसे बातचीत सकारात्मक है और प्रदेश में 1 लाख 33 हजार करोड़ रुपये के प्रस्ताव मिले हैं. ये सभी प्रस्ताव आगामी एक साल में आकार लेने लगेंगे. इसी वित्त वर्ष में हमने 16 हजार करोड़ रुपये योजना खर्च का लक्ष्य रखा है.

इसके साथ ही हमने बिहार में शिक्षा पर काफी ध्यान दिया है. बिहार को शिक्षा में जगतगुरु बनाने के लिए प्रदेश में 19 सुपर स्पेशिलिटी मेडिकल कालेज, 23 इंजिनीयरिंग कालेज और कुछ मैनेजमेन्ट इन्स्टीट्यूट खोलने का प्रस्ताव है. इसके साथ ही सरकार ने दो लाख शिक्षकों को भर्ती किया है और एजूकेशन सेक्टर में 10 हजार करोड़ रुपये निवेश करने के लिए काम कर रही है. हमें उम्मीद है कि हम शिक्षा, आईटी, उद्योग और सेवा क्षेत्र के जरिए बिहार में विकास की नयी कहानी लिखेंगे.

(ईटी में सुशील कुमार मोदी द्वारा की गयी बातचीत पर आधारित.)

Subscribe to comments feed Comments (4 posted):

अभिषेक on 28 January, 2010 22:37;43
avatar
इस लेख का मंतव्य समझ नहीं आया. लेख कई बार प्रतीत हुआ की एक विज्ञापन है बिहार सरकार का. आखिरी पंक्तियों से समझ आया की यह सुशिल मोदी जी के साक्षात्कार का अंश है जो आपने ET से लिया है.
विस्फोट को इस तरह के लेखों से बचना चाहिए. आप तथ्यपरक और बेबाक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं और हमें उसी रूप में पसंद हैं.
Thumbs Up Thumbs Down
1
संजय तिवारी on 29 January, 2010 11:32;06
avatar
इस लेख को सादर किसी और अखबार से लेकर प्रकाशित करने का मकसद है कि हम विस्फोट पर बिहार के विकास पर एक बहस चला रहे हैं. सुशील मोदी बिहार के उपमुख्यमंत्री हैं और वे बता रहे हैं कि कैसे हम आगे बढ़ रहे हैं. संदर्भरूप में यह लेख विस्फोट पर रहे इतना ही मकसद है.

वैसे भी बिहार सरकार कम से कम विस्फोट को तो विज्ञापन देने से रही. क्योंकि न हम विज्ञापन मांगने जाते हैं और न कोई अपने से लाकर पहुंचाता है. इसलिए इसे संदर्भ सामग्री ही माने.
Thumbs Up Thumbs Down
-1
Jeet Bhargava on 31 January, 2010 04:19;26
avatar
अच्छी रपट. वास्तव में लालू राबडी राज की काली छाया से निकल कर बिहार विकास-पथ पर आगे बढ़ रहा है. इसे हमें सकारात्मक रूप से लेना चाहिए. बिहार देश का माथा है इसने नालंदा जैसी धरोहर दी और कई प्रतिभाएं दी हैं. वह आगे बढे इसमे सारे देश की भलाई है. उसके प्रति पूर्वाग्रह रखने वाले लोगो को बिहार की बदनामी करने से बाज आना चाहिए. विस्फोट ने एक सार्थक बहस और लेखमाला की शुरूआत की है, जिसका स्वागत किया जाना चाहिए, ना कि आरोप लगाना चाहिए.
Thumbs Up Thumbs Down
0
avatar
संजय जी बतलाईये, बिन पैसे क्या हाल!
क्या पैसा ना बदल दे, किस द्दिग्गज की चाल?
किस दिग्गज की चाल, ना रुकी इस दल-दल में?
कांग्रेस-भाजप्पा- सारे इस दल-दल में.
कह साधक मीडीया बाप है, सब सुन लो जी!
बिन पैसे ना चले, बतलाईये अब संजय जी!!!
Thumbs Up Thumbs Down
2
total: 4 | displaying: 1 - 4

Post your comment comment

Please enter the code you see in the image:

Type in Hindi (हिन्दी में कमेन्ट करने के लिए यहां रोमन में लिखिए यह अपने आप हिन्दी में बदल देगा.)

Title :
Body
Powered by Vivvo CMS v4.1.2
Share |
  • email Email to a friend
  • print Print version

ईमेल से विस्फोटः अपना ईमेल यहां भरें और सब्सक्राइब करें:

Delivered by FeedBurner

Author info
visfot news network विस्फोट.कॉम इंटरनेट पर नये दौर की पत्रकारिता में परंपरागत मूल्यों को स्थापित करने की दिशा में लगातार काम कर रहा है, जो कि पूरी तरह से जनकेन्द्रित, वास्तविक और निहित स्वार्थी तत्वों के प्रभाव से मुक्त है. हमारा संपर्क है visfot@visfot.com
Rate this article
5.00
More from अर्थ-अनर्थ
Previous
image
शेयर बाजार में ठगी का कारोबार
क्या आप अपनी पूंजी दोगुनी करना चाहते है? वो भी एक माह से कम समय में! आपको लग रहा होगा कि लेखक के पास कौन सी जादू की छड़ी आ गयी है कि यह एक माह से कम समय में पूंजी को दुगनी कर रहा है वो भी ऐसे मंदी के माहौल में जब दुनिया की बड़ी-बड़ी आर्थिक संस्थाएं दिवालिया हो रही हैं. लेकिन यकीन मानिये यह सच है बाम्बे स्टाक एक्सचेंज में लिस्टेड एक कंपनी जिसका नाम “ओड़िसा मिनरल डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड” है....
image
मंदी के रास्ते आई मंहगाई बनी हरजाई
सन २००८ में आयी आर्थिक मंदी के बाद से विश्व भर में तमाम देशों की आर्थिक सेहत खराब बनी हुई है। कभी ऐसा लगता है कि अब हालत ठीक है तो कभी स्तिथि खराब लगने लगती है। इस बड़े आर्थिक प्रहार के बाद से दो वित्तीय वर्ष पूर्ण होने के उपरांत भी आर्थिक मंदी से अपेक्षित राहत नहीं मिल सकी है और ये आर्थिक मंदी सीधे –सीधे बढती महंगाई के लिये जिम्मेदार है।...
image
स्विस बैंक में सेंध और भारत की भूमिका
भारत के करोड़ों ईमानदार टैक्सदाताओं और नागरिकों के लिये यह एक खुशखबरी है कि फ़्रांस के HSBC बैंक के दो कर्मचारियों हर्व फ़ेल्सियानी और जॉर्जीना मिखाइल ने दावा किया है कि उनके पास स्विस बैंकों में से एक बैंक में स्थित 180 देशों के कर चोरों की पूरी डीटेल्स मौजूद हैं। 2 साल से इन्होंने लगातार यूरोपीय देशों की सरकारों को ईमेल भेजकर "टैक्स चोरों" को पकड़वाने में मदद की पेशकश कर रखी है। जर्मनी की गुप्तचर सेवा को भेजे अपने ईमेल में इन्होंने कहा था कि ये लोग स्विटज़रलैण्ड स्थित एक निजी बैंक के महत्वपूर्ण डाटा और उस कम्प्यूटर तक पुलिस की पहुँच बना सकते हैं।...
image
तेल के नाम पर खतरनाक खेल
हम सभी को समझना होगा कि भारत में एक लीटर पेट्रोल की कींमत ५३ रूपये है ऐसा क्यों? और सरकार लगातार पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में बढ़ोत्तरी करती जा रही है. आखिर तेल के नाम पर अपने देश के हुक्मरान कौन सा खतरनाक खेल खेल रहे हैं?...
image
चीनी आर्थिक चमत्कार के पैबंद
चीन से आ रही मजदूरों के आत्महत्या करने की खबरों से चीनी आर्थिक चमत्कार के ‘रहस्य‘ खुलने लगे हैं। क्या इस साम्यवादी राष्ट्र के विकास की बुनियाद निर्धन मजदूरों के शोषण पर टिकी है? क्या सस्ते उत्पादन के पीछे चीन में मजदूरों का अंतहीन शोषण है जो आत्महत्या के रूप में सामने आ रहा है?...
image
भारत के लिए जरूरी है व्यापक आर्थिक परिदृश्य
भले ही हमारे देश में आर्थिक महाशक्ति बनने की संभावना है लेकिन हम इससे आत्मसंतोष नहीं कर सकते. हमें सफलता प्राप्त करने केलिए हर स्तर पर पूरी दृढ़ता के साथ सही कदम उठाने होंगे. सफलता केलिए हमें कुछ बातों पर ध्यान देने की जरूरत है. ...
image
मंहगाई की मनमोहनी मार
मंहगाई-मंहगाई के इस खेल में फायदे में रहेंगे मनमोहन और उनकी तिकड़ी तथा वे ताकतें ( बहुराष्ट्रीय निगम) जिनके लिए मंहगाई बढ़ाई जा रही है और घाटे में रहेगी इस देश की आम जनता, यूंपीए गठबंधन और गठबंधन की प्रमुख घटक कांग्रेस क्योंकि मनमोहन और उनकी तिकड़ी के नीतियों की वजह से कांग्रेस का हाथ बहुराष्ट्रीय निगमों के साथ है, देश के आम आदमी के नहीं । इसका हिसाब आम आदमी चुनाव में जरूर लेगा किन्तु हिसाब लेने में अभी चार साल बाकी है सो मंहगाई फ़िलहाल कम होगी यह उम्मीद करना दिवास्वप्न ही है । ...
image
शेयर बाजार को ले डूबेंगी डब्बा कंपनियां
शेयर बाजार की नियामक संस्था सेबी ( सेक्योरिटी एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया) के ठीक नाक के नीचे काले धन को सफेद करने का कारोबार धड़ल्ले से जारी है । डब्बा कंपनियों के माध्यम से इसे अंजाम दे रहे हैं डब्बा ट्रेडर्स। दरअसल डब्बा ट्रेडर्स एक ऐसे कुख्यात कारोबारी तरीके का नाम है जो काले धन को सफेद करने का कारोबार धड़ल्ले से कर रहे हैं । ...
image
आइये समझें अर्थ का शास्त्र
बहुत सारे लोग अनिल सिंह को अनिल रघुराज के नाम से जानते हैं. किसी दौर में आर्थिक पत्रकार के तौर पर दिल्ली में झंडा गाड़नेवाले अनिल सिंह मुंबई गये तो अनिल रघुराज के रूप में ब्लागिंग शुरू की. मुस्कुराते हुए बात करतें हैं और बात करते हुए बीच बीच में खांसते हैं. उन्हें खांसने का कोई रोग नहीं है लेकिन ऐसा लगता है कि यह उनका स्टाइल है. बोलते बहुत धीरे हैं लेकिन जो बोलते हैं वह समझा हुआ सा लगता है इसलिए मन में बहुत सारे सवाल जवाब नहीं आते हैं. ऐसे ही अनिल सिंह उर्फ अनिल रघुराज ने अपनी एक वेबसाइट शुरू की है- अर्थकाम. ...
image
मंहगाई को रोकना है तो...
रिज़र्व बैंक ने एक बार फिर ब्याज दरें बढ़ा दीं हैं। उनकी सोच है कि बाज़ार में रुपये की कमी से खर्च पर लगाम लगेगी और उपभोक्ता वस्तुओं की खरीद कम होगी। रिज़र्व बैंक के प्रबंधन में देश के चोटी के विद्वान लगे हैं। अर्थशास्त्र के एक प्रकांड पंडित इस देश के प्रधानमंत्री हैं इसलिए यह कहना कि ब्याज़ दर बढ़ा कर मंहगाई पर काबू पाना नामुमकिन है, शायद छोटे मुंह बड़ी बात होगी लेकिन सच्चाई यह है कि बैंकों से पैसा लेकर फालतू की चीज़ें नहीं खरीदी जातीं।...
image
आईपीएल में कैसे और कहां से बरस रहा है पैसा?
कभी सोचा है आपने कि आखिर आठ-दस टीमों के खेलने-खिलाने से आईपीएल में कैसे और कहां से ऐसा पैसा बरस रहा है? आखिर क्यों तमाम घृणित किस्म की राजनीतिक जोड़तोड़ से, जाने कहां-कहां से करोड़ों जुगाड़कर बड़े-बड़े दिग्गज इस पर दांव लगा रहे हैं? ...
image
बहुराष्ट्रीय बीज कंपनियों के चंगुल में बिहार
बहुराष्ट्रीय कम्पनियों ने एक बार फिर सात वर्षो के बाद बिहार के किसानों को अपने चंगुल में ले ही लिया और बिहार के किसानों को मक्के की ऐसी बीज बेचकर चम्पत हो गए जिसमें अंकुरण तक नहीं आया। इनसे उपजी मक्के की फसल में दाने नहीं आए और लाखों हेक्टेयर की फसल बिहार में बर्बाद हो गई। सात साल पहले भी बिहार में मोन्सेन्टो कम्पनी के कारगिल बीज ने ऐसा ही गुल खिलाया था।...
image
पटना निगल जाता है आधा बिहार
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमेशा से यह कहते हुए केंद्र पर अनदेखी का आरोप लगाते रहे हैं कि बिहार का विकास किए बगैर देश विकसित नहीं हो सकता, मगर जब बात उनके अपने राज्य की आती है तो संभवत: यह तर्क वे भूल जाते हैं और विकास की बड़ी राशि पटना में ही खर्च कर डालते हैं, भले भागलपुर, पूर्णिया या सुपौल जैसे जिले पिछड़े ही रह जाएं।...
image
लीजिए, एक और किसान हितैषी बजट
वित्तमंत्री प्रणव मुखर्जी के भाषण का आखिरी वाक्य देखिए. वे कहते हैं- "यह बजट आम आदमी से जुड़ा है. यह किसानों, कृषि कारोबारियों, उद्यमियों और निवेशकों से जुड़ा हुआ है." अरे, एक और किसान हितैषी बजट आ गया. पिछले दस सालों के बजट बाद के संपादकीय पढ़िये. आपको हर संपादकीय में एक बात जरूर दिखाई देगी कि किसानों और कृषि के उत्थान के लिए सरकार ने नये सिरे से प्रयास किये हैं. हमारी मीडिया के लिहाज से हर बार बजट में वित्त मंत्री किसानों के लिए अच्छी अच्छी खबरें लेकर आते हैं. ...
image
भविष्य के भारत की ओर पहला बजट
वित्त वर्ष 2010-11 बजट प्रस्तुत होने से पहले आम आदमी की परिभाषा दाल रोटी से जोड़ी जा रही थी. लेकिन बजट आया तो आम आदमी की जगह शहर के वे लोग आ गये जो एक घर और गाड़ी का सपना देखते हैं. अपने बजटीय प्रावधान में प्रणव मुखर्जी ने जो घोषणाएं की हैं वह उस आम आदमी को सचमुच राहत देनेवाली हैं जिनका रोना अब तक विपक्षी दल और मीडिया का एक हिस्सा रो रहा था. फिर अचानक ही प्रणव मुखर्जी का बजट आम आदमी का विरोधी कैसे हो गया?...
image
बजट में किसान और कृषक अलग अलग क्यों हैं दद्दू?
वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने अपने बजट भाषण के अंत में कहा है कि यह बजट आम आदमी का है। यह किसानों, कृषकों, उद्यमियों और निवेशकों का है। इसमें बाकी सब तो ठीक है, लेकिन किसान और कृषक का फर्क समझ में नहीं आया। असल में वित्त मंत्री ने अपने मूल अंग्रेजी भाषण में फार्मर और एग्रीकल्चरिस्ट शब्द का इस्तेमाल किया है।...
image
बजट में करदाताओं को मिला उम्मीद से बढ़कर
जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी, वित्त मंत्री ने बजट 2010-11 में वह काम कर दिखाया। सभी को यही लग रहा था कि क्योंकि प्रत्यक्ष कर संहिता (डायरेक्ट टैक्स कोड) लागू होनी है, इसलिए शायद प्रणब मुखर्जी इस बार व्यक्तिगत आयकर की दरों या स्लैब में कोई तब्दीली नहीं करेंगे।...
Next
Tags
No tags for this article
सर्वाधिकार (अ)सुरक्षित

विस्फोट.कॉम कॉपीराइट के सभी प्रकार के दावों और दायरों से मुक्त है.

Powered by Vivvo CMS v4.1.2