Home | अर्थ-अनर्थ | भविष्य के भारत की ओर पहला बजट

भविष्य के भारत की ओर पहला बजट

image

वित्त वर्ष 2010-11 बजट प्रस्तुत होने से पहले आम आदमी की परिभाषा दाल रोटी से जोड़ी जा रही थी. लेकिन बजट आया तो आम आदमी की जगह शहर के वे लोग आ गये जो एक घर और गाड़ी का सपना देखते हैं. अपने बजटीय प्रावधान में प्रणव मुखर्जी ने जो घोषणाएं की हैं वह उस आम आदमी को सचमुच राहत देनेवाली हैं जिनका रोना अब तक विपक्षी दल और मीडिया का एक हिस्सा रो रहा था. फिर अचानक ही प्रणव मुखर्जी का बजट आम आदमी का विरोधी कैसे हो गया?

वित्तमंत्री प्रणव मुखर्जी जब बजट भाषण पढ़ने के लिए खड़े हुए तो उनके एक ओर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह बैठे तो दूसरी ओर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी. सत्ता और पार्टी के मध्य खड़े होकर बजट प्रस्तुत करते समय शुरूआत में ही उन्होंने बजट की दिशा के बारे में बता दिया. प्रणव मुखर्जी ने कहा- "एक समर्थ सरकार अपने नागरिकों के जरूरत की प्रत्येक वस्तु सीधे तौर पर वितरित करने का प्रयास नहीं करती है. बल्कि वह एक ऐसी सशक्त व्यवस्था तैयार करती है जिससे व्यक्तिगत उद्यमशीलता और सृजनशीलता फले फूले. सरकार समाज के लाभ से वंचित वर्गों की मदद करने और सेवाएं उपलब्ध कराने पर ध्यान केन्द्रित करती है. बजट की यही आम अवधारणा आज मेरे भाषण का आधार है."

प्रणव मुखर्जी ने केवल अपने बजट भाषण की शुरूआत ही यहां से नहीं की बल्कि आगामी वित्तीय वर्ष के लिए उनकी समस्त घोषणाएं और योजनाएं इसी के इर्द गिर्द घूमती नजर आती हैं. उन्होंने प्रत्यक्ष तौर दो महत्वपूर्ण कार्य किया है. एक, उस उद्यमशील वर्ग के लिए कर ढांचे में राहत प्रदान कर दी है जो शहर में रहता है और वर्तमान अर्थव्यवस्था में लाभ के पद पर कहीं न कहीं विराजमान है. टैक्स में कटौती की घोषणा के साथ ही उसके लिए एक बड़ी राहत हो गयी क्योंकि यह वर्ग अपनी सुविधा के लिए पाई पाई उड़ा सकता है लेकिन कर देने के सवाल पर तरह तरह के बहाने बनाता है. कर ढांचे में ढील से इस वर्ग द्वारा जो पैसा कर के रूप में सरकार के पास पहुंचता था वह बाजार में पूंजी की तरलता कायम करेगा. इससे बाजार में पूंजी का प्रवाह बढ़ेगा और उस घाटे की भरपाई होगी जो मंहगाई के कारण पूरे बाजार को उठानी पड़ रही है. हालांकि सरकार के इस कदम से प्रत्यक्ष करों के रूप में उसे 26,000 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ेगा. फिर भी अगर प्रणव मुखर्जी ने बाजार को संभालने के लिए यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया तो फिर उनका विरोध क्यों हो रहा है? लेकिन प्रणव मुखर्जी ने सिर्फ इतना ही नहीं किया है. उन्होंने अपने भाषण के अगले चरण में एक सटीक टिप्पणी की है कि एक जटिल अर्थव्यवस्था का प्रबंधन बहुत कठिन कार्य है. जब वित्तमंत्री यह बात बोलते हैं तो उनका सीधा आशय यही होगा कि एक ओर तथाकथित आधुनिक विकास की चमक-दमक को बनाये रखना और दूसरी और परंपरागत भारतीय अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करना बहुत मुश्किल काम है.

वित्तमंत्री प्रणव मुखर्जी ने सचमुच ऐतिहासिक बजट प्रस्तुत किया है. जैसे 91 में मनमोहन सिंह द्वारा प्रस्तुत बजट का कारपोरेट घरानों ने स्वागत किया था और देश में उदारीकरण के शुरूआत का ढिंढोरा पीटा था, ऐसे ही यह बजट देश में ऐसी अर्थव्यवस्था की ओर प्रस्थान का संकेत है जहां विदेशी निवेश तो होगा लेकिन देशी पूंजी का अनादर नहीं होगा. जहां, डॉलर तो होगा लेकिन रूपये की पहचान भी गायब नहीं होगी. जहां उर्जा और उद्योग की नयी परिभाषाएं होंगी, जहां बड़े उद्योग तो होंगे लेकिन छोटे उद्योगों का खात्मा नहीं होगा. जहां, शहर की चमक दमक तो होगी लेकिन गांव उठकर शहर में बसने के लिए आने से पहले थोड़ा सोचेगा. प्रणव मुखर्जी का यह बजट भविष्य की नयी अर्थव्यवस्था की ओर साफ संकेत है जो विकास की अभी तक की समझ को शायद पूरी तरह से उलट देगा.

वित्तमंत्री के जिस एक वाक्य पर पूरा विपक्ष उठकर सदन से बाहर चला गया वह यह कि वे क्रूड आयल से हटाये गये अधिभार दोबारा लगा दिये जाएंगे और एक्साइज ड्यूटी में भी एक रूपये की बढ़ोत्तरी कर दी. इसका परिणाम यह होगा कि पूरे देश में पेट्रोल और डीजल लगभग पौने तीन रुपये हो जाएगा. इसके साथ ही वित्तमंत्री ने कोयले पर पचास रूपये टन के लिहाज से अतिरिक्त कर लाद दिया है. बजट पर सरकार की आलोचना करनेवाला विपक्ष और मीडिया दोनो ही मान रहे हैं कि अगर पेट्रोल और डीजल मंहगे होंगे तो न केवल परिवहन मंहगा होगा बल्कि बिजली भी मंहगी होगी. ऐसा कहनेवाले बजट को संकीर्णता और भूमंडलीकरण के चश्में से देख रहे हैं. इन लोगों को क्या यह मालूम नहीं है कि दुनिया में पर्यावरण में हो रहे बदलावों को लेकर पूरी दुनिया चिंतित है जिसमें भारत सरकार भी शामिल है. भारत के बजट इतिहास में संभवत: पहली बार ऐसा हुआ है कि गैर परंपरागत उर्जा पर इतना विस्तार से ध्यान दिया गया है. भविष्य में उर्जा के विभिन्न विकल्पों पर जब सारी दुनिया गंभीरता से सोच विचार कर रही है तो भारत पीछे कैसे रह सकता है? गैर परंपरागत उर्जा मंत्रालय आज भले ही एक अदना सा मंत्रालय हो लेकिन भविष्य में यह भारत सरकार का सबसे ताकतवर मंत्रालय बनने जा रहा है क्योंकि आज हम जिन्हें उर्जा का साधन मान रहे हैं वे खात्मे की ओर हैं. और वित्तमंत्री ने फिलहाल किया क्या है? पेट्रोल, डीजल और कोयले के दाम में बढ़ोत्तरी की है. इससे फर्क क्या पड़ेगा? पेट्रो उत्पादों के प्रति रुझान कम होगा. विकल्प की तलाश शुरू होगी और विकल्प के रूप में गैर परंपरागत उर्जा स्रोतों पर वित्तमंत्री जमकर ध्यान दिया है और प्रावधान भी किया है. कुछ ऐसा ही रुख उन्होंने उर्वरकों को लेकर अपनाया है. उर्वरकों, खासकर यूरिया की बढ़ती खपत को कम करने के लिए उन्होंने यूरिया को मिलने वाली सब्सिडी घटाई है. अब अगर कोई यह कहे कि सरकार किसानों का ध्यान नहीं दे रही है तो उसे फिर आगे से कभी यह शिकायत नहीं करनी चाहिए कि यूरिया के अतिशय प्रयोग से खाद्यान्न जहर हो गये हैं. कहीं न कहीं से अगर यूरिया के प्रयोग को हतोत्साहित करना है तो उसकी कीमतों में इजाफा ही एकमात्र सुगम रास्ता है. अब इसकी भी आलोचना करने का क्या तुक है? वित्तमंत्री ने बजट में न केवल पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी का ऐलान किया है बल्कि गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोत्तरी होगी. बजट की घोषणाओं के बाद लगभग हर कार कंपनी ने गाड़ियों की कीमतों में दो से पांच हजार बढ़ोत्तरी का ऐलान कर दिया है. क्या केवल इसी आधार पर प्रणव मुखर्जी के बजट को प्रतिगामी करार दे दिया जाना चाहिए?

असल में तो वित्तमंत्री ने अपने पूर्ववर्तियों से उलट साहस करके कारपोरेट घरानों को कम से कम फायदा पहुंचानेवाला बजट प्रस्तुत किया है. उन्होंने न केवल सामाजिक निवेश में भरपूर बढ़ोत्तरी की है बल्कि बड़े उद्योगों के कारण हाशिये पर चले गये छोटे और लघु उद्यमियों को दोबारा उठने के लिए शुरूआती प्रयास किये हैं. वित्तमंत्री ने घोषणा की है कि छोटे और मझोले उद्योगों को मदद पहुंचाने के लिए वे 2400 करोड़ रुपये का प्रावधान कर रहे हैं क्योंकि यह ऐसा क्षेत्र है जिसमें सीधे तौर पर छह करोड़ लोगों को रोजगार मिलता है. पिछले बीस सालों में जितने भी बजट आये हैं वे बड़े उद्योगों को फायदा पहुंचानेवाले रहे हैं लेकिन पहली दफा ऐसा हो रहा है कि बड़े उद्योगों के लिए शुरूआती संकट पैदा करने के साथ ही छोटे उद्योगों को दोबारा पनपने का मौका दिया जा रहा है. हालांकि यह एकदम से अचानक एक बजट में नहीं हो जाएगा लेकिन कम से कम वित्तमंत्री ने शुरूआत तो कर दी है. वित्तमंत्री ने हालांकि बड़े उद्योगों के प्रतीक एसईजेड की तारीफ जरूर की है लेकिन उसके लिए अलग से कोई घोषणा नहीं है. ऐसा नहीं है कि वित्तमंत्री ने बड़ी परियोजनाओं की ओर से पूरी तरह से मुंह मोड़ लिया है लेकिन इतना साफ दिख रहा है कि शहरीकरण के लिए अपने पूर्ववर्तियों की तर्ज पर गांव को उजाड़ने का अघोषित ऐलान नहीं किया है और न ही आधारभूत ढांचे के विकास से अपने हाथ खींचे है. लेकिन उन्होंने पहली बार मनोरंजन उद्योग और टेक्नालाजी द्वारा पैदा की जा रही संभावनाओं को भविष्य के उद्योग का आधार बनाकर एक खाका जरूर खींचा है. वैसे भी पूरी दुनिया में औद्योगीकरण की परिभाषा बदल रही है. भविष्य की दुनिया में जिसे उद्योग कहा जाएगा उससे भारत भी अलग नहीं रह सकता. वित्तमंत्री ने अपने इस बजट में भविष्य के औद्योगिक स्वरूप, उर्जा स्रोतों और खेती किसानी का खाका खींचने की कोशिश की है. 

फिर प्रणव मुखर्जी की निंदा और भर्त्सना क्यों की जा रही है? उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र के लिए खजाने का मुंह खोल दिया है. सामाजिक निवेश को बेतहाशा बढ़ाया है और आम जन के लिए स्वास्थ्य तथा शिक्षा के लिए उदार होकर धन खर्च करने का ऐलान किया है. सबको स्कूली शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने पिछले साल के 26 हजार 800 करोड़ के बजटीय प्रावधान को बढ़ाकर 31,036 करोड़ कर दिया है और जनस्वास्थ्य के लिए पिछले साल बजटीय प्रावधान 19,534 करोड़ के प्रावधान को बढ़ाकर 22,300 करोड़ कर दिया है. गांव में सरकारी निवेश को बढ़ाया गया है और आम आदमी के लिए सामाजिक पूंजी निवेश बढ़ाकर 1,37,634 करोड़ किया गया है जो कुल बजटीय प्रावधान का 37 प्रतिशत होगा. यह पैसा केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत खर्च किया जाएगा. क्या इसलिए वित्तमंत्री की आलोचना होनी चाहिए कि वे अपने बजट का सबसे बड़ा हिस्सा गांवों पर खर्च कर रहे हैं और आदमी को राहत पहुंचाने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं? हालांकि इन सबके बावजूद गांवों और आम आदमी को खुश करने के साथ साथ उद्योग जगत के प्रति अपनी प्रतिबद्धताओं को वे भूले नहीं है. लेकिन संभवत: उदारीकरण के बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब वित्तमंत्री ने केवल सर्व समावेशी बजट की बात ही नहीं की है उस दिशा में पहल भी की है. लेकिन जैसा होता रहा है पेट्रोल पर एक रूपये एक्साइज की बढ़ोत्तरी को विपक्ष ने मुद्दा बनाया तो मीडिया ने गाड़ियों की कीमतों में वृद्धि और बिजली के मंहगी हो जाने की संभावना को ही मंहगाई का आधार बना लिया. प्रणव मुखर्जी ने जो बजट प्रस्तुत किया है अगर इसी का आगे विस्तार होता रहा तो निश्चित रूप से उदारीकरण के उलट सर्वसमावेशी विकास को आधार मिल सकेगा. यह तात्कालिक तौर पर आम आदमी का बजट हो न हो, भविष्य के भारत का पहला बजट जरूर है. दुर्भाग्य से इस बजट के इस स्वरूप को देखने की कोशिश कोई नहीं कर रहा है.

Subscribe to comments feed Comments (11 posted):

prashant mehrishi on 26 February, 2010 23:39;28
avatar
दुर्भाग्य से इस बजट के इस स्वरूप को देखने की कोशिश कोई नहीं कर रहा है.
bhaia hamare pas rangeen chashma nahi hai. aapke tark bekar hain . hum kisano ko is swiss bank bharne walo ki sarkar se koi umeed thi hi nahi. jab tak hamari jamin aquire nahi hoti SEZ , HIGHWAY, ya commission khane ke liye hone wale vikas karyo ke liye tabhi tak mahnga diesal, urea dal lenge par bhavishya ka bharat VIDARBH,BUNDELKHAND, hoga yahi budget keh raha hai. hamara saubhagya hai ki aap jaise mitra mile jo hamare marne par RANGEEN chashma utar kar ro lenge.
Thumbs Up Thumbs Down
2
Snehil Pasi on 27 February, 2010 00:09;13
avatar
संजय जी आप भी बहुत अच्छा मजाक कर लेते हैं!!
Thumbs Up Thumbs Down
2
भारतीय नागरिक on 27 February, 2010 00:45;23
avatar
निराशाजनक. पेट्रोलियम पदार्थ, कोयला, लोहा और सीमेंट सस्ता किया जाना था. इन्कम टैक्स की स्लैब की लिमिट चाहे न भी बढ़ाई जाती. कितने अधिक और कितनी तरह के टैक्स लगेंगे आम आदमी पर इस देश में.
Thumbs Up Thumbs Down
0
Sanjay Tiwari on 27 February, 2010 01:33;06
avatar
मैंने जो कहा है उसे मजाक न मानने के मेरे अपने कई आधार हैं. एक साल इंतजार करिए. अगला बजट इन बातों को और स्पष्ट कर देगा. सस्टेनबल डेवलपमेन्ट वर्तमान विश्व की मांग है और न चाहते हुए भी समूची दुनिया पग दो पग इसकी ओर आगे बढ़ा रही है. यह बजट भारत द्वारा उठाया गया कदम साबित होगा.

लोग भूल रहे हैं कि भारत पर कार्बन उत्सर्जन कम करने का दबाव है जिसके लिए जरूरी है कि वह वैकल्पिक उर्जा स्रोत की ओर अग्रसर हो. बजट में ही कुछ विरोधाभास भी दिखते हैं लेकिन फिलहाल यह बड़े बदलाव का संकेत है. हम माने न माने सरकार ने अपने स्तर पर शुरूआत कर दी है.
Thumbs Up Thumbs Down
-1
अहमक on 27 February, 2010 09:56;00
avatar
बेकार की बकवास लिखी है, एक साल में जो कुछ होगा वो तो आपके सामने होगा, लेकिन आपका यह विश्लेषण वित्तीय मामलों में आपकी नासमझी को दर्शाता है. आप कहते हैं कि यह बजट कार्पोरेट घरानों को फायदा नहीं पहुंचाता में कहता हूं कि आपके इस झूठ का खुलासा शेयर बाजार ने कर दिया.

प्रणब मुखर्जी गरीब लोगों का पैसा अमीरों में बांटने में लगे है (कर छूट भी उन्हें मिली है जिनकी सालाना आमदनी 3 लाख से ज्यादा है), और यह सब वो कर पा रहे हैं क्योंकि आप जैसे स्पान्सर्ड पत्रकार उनका पूरा सहयोग कर रहे हैं. वरना इस बजट पर तो वह चीत्कार उठनी चाहिये की वित्त मंत्रालय थर्रा उठे.

प्रणब मुखर्जी से आशा कम है... आप तो शर्म करिये
Thumbs Up Thumbs Down
1
Parijat Kaul on 27 February, 2010 10:18;54
avatar
Can anyone really point out the budget that was really regressive for its time?
Yes, the budget is balanced but what Pranab has done on 26 Feb 2010 is what the time today allowed him to do. It could not have been done earlier and anyone in his place would have done something like this, give or take a couple of percentage points.
Thumbs Up Thumbs Down
-2
animesh on 27 February, 2010 15:23;27
avatar
किसानों को अपनी उपज का सही मूल्य मिले और बिचौलियों की भूमिका (वायदा बाजार)
दाल और शककर की बढ़ोतरी में न हो। इसके गंभीर प्रयास किए जाएँ तो न ही विदर्भ का किसान आत्महत्या करेगा और न ही आम आदमी को 19-20 फीसदी मुद्रास्फीति का सामना करना पड़ेगा। यह काम यदि सरकार आने वाले वर्ष में करे जोकि उसका मुख्‍य बजट होगा। 1 दिन के बजट से कुछ हासिल होने वाला या खोने वाला मुझे तो कुछ नहीं लगा। यह कदम राज्य और केंद्र सरकार दोनों मिलकर उठाएँ।
Thumbs Up Thumbs Down
0
prashant mehrishi on 27 February, 2010 22:37;03
avatar
भारत पर कार्बन उत्सर्जन कम करने का दबाव है
carbon utsarjan kam karne ke liye bharat ke kisan ka marna bahut jaroori hai kyoki ye dhan ki kheti karta hai, gou palan karta hai, kheto main aag lagata hai, isi liye aapke aadardeey pranav ji ne hamare marne ka pukhta intejam kiya hai. par hum to doobenge sanam tumko bhi le doobenge.
Thumbs Up Thumbs Down
1
Sanjay Tiwari on 27 February, 2010 23:50;40
avatar
प्रशांत जी, क्या आप बताएंगे कि इस बजट में वे ऐसे कौन से प्रावधान हैं जो किसानों को ले डूबेंगे?
Thumbs Up Thumbs Down
0
prashant mehrishi on 28 February, 2010 22:15;20
avatar
1-doosri harit kranti ya harit kranti ka madhya v dakshin rajyo main failana. pehli harit kranti 1967 main "larma roho " maxican wheat variety aane aur fertilizer pesticydes ka prayog andhadhund karne ko kaha gaya.
2-fruits vegetable preservation ko badhava dene se Pepsi jaisi company sab jagah tamater bua degi aur apne rate par khareed kar consumerism ko badhava degi isme kisan ka koi sthan nahi hoga.
3-oilseeds and pulses ke zone banaye jayenge . kaise? nakshe par lal pen se line kheech kar koi videshi company karooro rupaye le jayegi jaise rice export zone bana kar le gayi.
4- agri climatology par bhi alocation hai. jo videshi techniques hai vo bharat main kamyab nahi hai yaha kisan mausam ke sath kheti karna janta hai DESI techniques ko badhawa dena tha.
5-Food park main chaumine, dosa bikega aur kuchh nahi.
6- kya tobacco products ka rate har sal badhane se upyog kam hua hai ? UREA ka rate badhane se uska upyog kam nahi hoga. input cost badhegi
7- Diesal mahanga hogaya ELECTRICITY hai nahi Irrigation cost badhegi.
8-kisano ko karjadar banane par jor hai .kisan credit card bhi trasfer entry ki bimari ka shikar ho chuka hai .(sal main ek bar pura loan chukana padta hai agle din nikal sakte hai iske liye dalalo ki foj paida ho chuki hai.
Thumbs Up Thumbs Down
1
1 2 next total: 11 | displaying: 1 - 10

Post your comment comment

Type in Hindi (हिन्दी में कमेन्ट करने के लिए यहां रोमन में लिखिए यह अपने आप हिन्दी में बदल देगा.)

Title :
Body
Powered by Vivvo CMS v4.1.2
Share |
  • email Email to a friend
  • print Print version

ईमेल से विस्फोटः अपना ईमेल यहां भरें और सब्सक्राइब करें:

Delivered by FeedBurner

Author info
image संजय तिवारी आप जहां तक सोच सकते हैं इंटरनेट आपको वह करने का मौका देता है. अभी तक मानव सभ्यता ने जितने भी मीडिया माध्यमों का उपयोग किया है यह उन सबमें अनूठा, प्रभावी और सर्वगुण संपन्न है. सूचना लेने देने के तीन माध्यमों दृश्य, श्रवण और पाठ को एक ही धागे में लपेटे नया मीडिया उत्पादन और पहुंच दोनों के लिहाज से सर्वश्रेष्ठ है. ऐसे नये मीडिया का जनहित के लिए भरपूर उपयोग हो, विस्फोट.कॉम उसी दिशा में उठा एक कदम है. sanjaytiwari07@gmail.com
Rate this article
3.00
More from अर्थ-अनर्थ
Previous
image
इस सरदार की समझ पर तरस आता है
जैसे-जैसे गरीबी कम होती है, महंगाई बढ़ती जाती है। अर्थशास्त्र की कोई स्थापना भले ही इसे मानने से इनकार करे, लेकिन मशहूर अर्थशास्त्री और योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया ऐसा ही मानते हैं। विकसित देशों के योजनाकार जिस तरह 2008 में आई भयानक मंदी के लिए तेज आर्थिक विकास को ही जिम्मेदार मानते थे, मोंटेक सिंह का बयान भी कुछ ऐसा ही है। चूंकि अहलूवालिया अर्थशास्त्री हैं, प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार रह चुके हैं, देश के वित्त सचिव रह चुके हैं, सबसे बड़ी बात यह कि वे अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष में भी नौकरी कर चुके हैं। जाहिर है उनके विचार को तरजीह दिया ही जाएगा, लेकिन सवाल यह है कि क्या उनका यह विचार स्वीकार के काबिल है?...
image
शेयर बाजार में ठगी का कारोबार
क्या आप अपनी पूंजी दोगुनी करना चाहते है? वो भी एक माह से कम समय में! आपको लग रहा होगा कि लेखक के पास कौन सी जादू की छड़ी आ गयी है कि यह एक माह से कम समय में पूंजी को दुगनी कर रहा है वो भी ऐसे मंदी के माहौल में जब दुनिया की बड़ी-बड़ी आर्थिक संस्थाएं दिवालिया हो रही हैं. लेकिन यकीन मानिये यह सच है बाम्बे स्टाक एक्सचेंज में लिस्टेड एक कंपनी जिसका नाम “ओड़िसा मिनरल डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड” है....
image
मंदी के रास्ते आई मंहगाई बनी हरजाई
सन २००८ में आयी आर्थिक मंदी के बाद से विश्व भर में तमाम देशों की आर्थिक सेहत खराब बनी हुई है। कभी ऐसा लगता है कि अब हालत ठीक है तो कभी स्तिथि खराब लगने लगती है। इस बड़े आर्थिक प्रहार के बाद से दो वित्तीय वर्ष पूर्ण होने के उपरांत भी आर्थिक मंदी से अपेक्षित राहत नहीं मिल सकी है और ये आर्थिक मंदी सीधे –सीधे बढती महंगाई के लिये जिम्मेदार है।...
image
स्विस बैंक में सेंध और भारत की भूमिका
भारत के करोड़ों ईमानदार टैक्सदाताओं और नागरिकों के लिये यह एक खुशखबरी है कि फ़्रांस के HSBC बैंक के दो कर्मचारियों हर्व फ़ेल्सियानी और जॉर्जीना मिखाइल ने दावा किया है कि उनके पास स्विस बैंकों में से एक बैंक में स्थित 180 देशों के कर चोरों की पूरी डीटेल्स मौजूद हैं। 2 साल से इन्होंने लगातार यूरोपीय देशों की सरकारों को ईमेल भेजकर "टैक्स चोरों" को पकड़वाने में मदद की पेशकश कर रखी है। जर्मनी की गुप्तचर सेवा को भेजे अपने ईमेल में इन्होंने कहा था कि ये लोग स्विटज़रलैण्ड स्थित एक निजी बैंक के महत्वपूर्ण डाटा और उस कम्प्यूटर तक पुलिस की पहुँच बना सकते हैं।...
image
तेल के नाम पर खतरनाक खेल
हम सभी को समझना होगा कि भारत में एक लीटर पेट्रोल की कींमत ५३ रूपये है ऐसा क्यों? और सरकार लगातार पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में बढ़ोत्तरी करती जा रही है. आखिर तेल के नाम पर अपने देश के हुक्मरान कौन सा खतरनाक खेल खेल रहे हैं?...
image
चीनी आर्थिक चमत्कार के पैबंद
चीन से आ रही मजदूरों के आत्महत्या करने की खबरों से चीनी आर्थिक चमत्कार के ‘रहस्य‘ खुलने लगे हैं। क्या इस साम्यवादी राष्ट्र के विकास की बुनियाद निर्धन मजदूरों के शोषण पर टिकी है? क्या सस्ते उत्पादन के पीछे चीन में मजदूरों का अंतहीन शोषण है जो आत्महत्या के रूप में सामने आ रहा है?...
image
भारत के लिए जरूरी है व्यापक आर्थिक परिदृश्य
भले ही हमारे देश में आर्थिक महाशक्ति बनने की संभावना है लेकिन हम इससे आत्मसंतोष नहीं कर सकते. हमें सफलता प्राप्त करने केलिए हर स्तर पर पूरी दृढ़ता के साथ सही कदम उठाने होंगे. सफलता केलिए हमें कुछ बातों पर ध्यान देने की जरूरत है. ...
image
मंहगाई की मनमोहनी मार
मंहगाई-मंहगाई के इस खेल में फायदे में रहेंगे मनमोहन और उनकी तिकड़ी तथा वे ताकतें ( बहुराष्ट्रीय निगम) जिनके लिए मंहगाई बढ़ाई जा रही है और घाटे में रहेगी इस देश की आम जनता, यूंपीए गठबंधन और गठबंधन की प्रमुख घटक कांग्रेस क्योंकि मनमोहन और उनकी तिकड़ी के नीतियों की वजह से कांग्रेस का हाथ बहुराष्ट्रीय निगमों के साथ है, देश के आम आदमी के नहीं । इसका हिसाब आम आदमी चुनाव में जरूर लेगा किन्तु हिसाब लेने में अभी चार साल बाकी है सो मंहगाई फ़िलहाल कम होगी यह उम्मीद करना दिवास्वप्न ही है । ...
image
शेयर बाजार को ले डूबेंगी डब्बा कंपनियां
शेयर बाजार की नियामक संस्था सेबी ( सेक्योरिटी एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया) के ठीक नाक के नीचे काले धन को सफेद करने का कारोबार धड़ल्ले से जारी है । डब्बा कंपनियों के माध्यम से इसे अंजाम दे रहे हैं डब्बा ट्रेडर्स। दरअसल डब्बा ट्रेडर्स एक ऐसे कुख्यात कारोबारी तरीके का नाम है जो काले धन को सफेद करने का कारोबार धड़ल्ले से कर रहे हैं । ...
image
आइये समझें अर्थ का शास्त्र
बहुत सारे लोग अनिल सिंह को अनिल रघुराज के नाम से जानते हैं. किसी दौर में आर्थिक पत्रकार के तौर पर दिल्ली में झंडा गाड़नेवाले अनिल सिंह मुंबई गये तो अनिल रघुराज के रूप में ब्लागिंग शुरू की. मुस्कुराते हुए बात करतें हैं और बात करते हुए बीच बीच में खांसते हैं. उन्हें खांसने का कोई रोग नहीं है लेकिन ऐसा लगता है कि यह उनका स्टाइल है. बोलते बहुत धीरे हैं लेकिन जो बोलते हैं वह समझा हुआ सा लगता है इसलिए मन में बहुत सारे सवाल जवाब नहीं आते हैं. ऐसे ही अनिल सिंह उर्फ अनिल रघुराज ने अपनी एक वेबसाइट शुरू की है- अर्थकाम. ...
image
मंहगाई को रोकना है तो...
रिज़र्व बैंक ने एक बार फिर ब्याज दरें बढ़ा दीं हैं। उनकी सोच है कि बाज़ार में रुपये की कमी से खर्च पर लगाम लगेगी और उपभोक्ता वस्तुओं की खरीद कम होगी। रिज़र्व बैंक के प्रबंधन में देश के चोटी के विद्वान लगे हैं। अर्थशास्त्र के एक प्रकांड पंडित इस देश के प्रधानमंत्री हैं इसलिए यह कहना कि ब्याज़ दर बढ़ा कर मंहगाई पर काबू पाना नामुमकिन है, शायद छोटे मुंह बड़ी बात होगी लेकिन सच्चाई यह है कि बैंकों से पैसा लेकर फालतू की चीज़ें नहीं खरीदी जातीं।...
image
आईपीएल में कैसे और कहां से बरस रहा है पैसा?
कभी सोचा है आपने कि आखिर आठ-दस टीमों के खेलने-खिलाने से आईपीएल में कैसे और कहां से ऐसा पैसा बरस रहा है? आखिर क्यों तमाम घृणित किस्म की राजनीतिक जोड़तोड़ से, जाने कहां-कहां से करोड़ों जुगाड़कर बड़े-बड़े दिग्गज इस पर दांव लगा रहे हैं? ...
image
बहुराष्ट्रीय बीज कंपनियों के चंगुल में बिहार
बहुराष्ट्रीय कम्पनियों ने एक बार फिर सात वर्षो के बाद बिहार के किसानों को अपने चंगुल में ले ही लिया और बिहार के किसानों को मक्के की ऐसी बीज बेचकर चम्पत हो गए जिसमें अंकुरण तक नहीं आया। इनसे उपजी मक्के की फसल में दाने नहीं आए और लाखों हेक्टेयर की फसल बिहार में बर्बाद हो गई। सात साल पहले भी बिहार में मोन्सेन्टो कम्पनी के कारगिल बीज ने ऐसा ही गुल खिलाया था।...
image
पटना निगल जाता है आधा बिहार
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमेशा से यह कहते हुए केंद्र पर अनदेखी का आरोप लगाते रहे हैं कि बिहार का विकास किए बगैर देश विकसित नहीं हो सकता, मगर जब बात उनके अपने राज्य की आती है तो संभवत: यह तर्क वे भूल जाते हैं और विकास की बड़ी राशि पटना में ही खर्च कर डालते हैं, भले भागलपुर, पूर्णिया या सुपौल जैसे जिले पिछड़े ही रह जाएं।...
image
लीजिए, एक और किसान हितैषी बजट
वित्तमंत्री प्रणव मुखर्जी के भाषण का आखिरी वाक्य देखिए. वे कहते हैं- "यह बजट आम आदमी से जुड़ा है. यह किसानों, कृषि कारोबारियों, उद्यमियों और निवेशकों से जुड़ा हुआ है." अरे, एक और किसान हितैषी बजट आ गया. पिछले दस सालों के बजट बाद के संपादकीय पढ़िये. आपको हर संपादकीय में एक बात जरूर दिखाई देगी कि किसानों और कृषि के उत्थान के लिए सरकार ने नये सिरे से प्रयास किये हैं. हमारी मीडिया के लिहाज से हर बार बजट में वित्त मंत्री किसानों के लिए अच्छी अच्छी खबरें लेकर आते हैं. ...
image
भविष्य के भारत की ओर पहला बजट
वित्त वर्ष 2010-11 बजट प्रस्तुत होने से पहले आम आदमी की परिभाषा दाल रोटी से जोड़ी जा रही थी. लेकिन बजट आया तो आम आदमी की जगह शहर के वे लोग आ गये जो एक घर और गाड़ी का सपना देखते हैं. अपने बजटीय प्रावधान में प्रणव मुखर्जी ने जो घोषणाएं की हैं वह उस आम आदमी को सचमुच राहत देनेवाली हैं जिनका रोना अब तक विपक्षी दल और मीडिया का एक हिस्सा रो रहा था. फिर अचानक ही प्रणव मुखर्जी का बजट आम आदमी का विरोधी कैसे हो गया?...
image
बजट में किसान और कृषक अलग अलग क्यों हैं दद्दू?
वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने अपने बजट भाषण के अंत में कहा है कि यह बजट आम आदमी का है। यह किसानों, कृषकों, उद्यमियों और निवेशकों का है। इसमें बाकी सब तो ठीक है, लेकिन किसान और कृषक का फर्क समझ में नहीं आया। असल में वित्त मंत्री ने अपने मूल अंग्रेजी भाषण में फार्मर और एग्रीकल्चरिस्ट शब्द का इस्तेमाल किया है।...
Next
Tags
No tags for this article
सर्वाधिकार (अ)सुरक्षित

विस्फोट.कॉम में प्रकाशित सामग्री पर हमारी ओर से कोई कापीराइट नहीं है.

Powered by Vivvo CMS v4.1.2