Home | अर्थ-अनर्थ | लीजिए, एक और किसान हितैषी बजट

लीजिए, एक और किसान हितैषी बजट

image बजट के बाद उद्योगपतियों के बीच वित्तमंत्री

वित्तमंत्री प्रणव मुखर्जी के भाषण का आखिरी वाक्य देखिए. वे कहते हैं- "यह बजट आम आदमी से जुड़ा है. यह किसानों, कृषि कारोबारियों, उद्यमियों और निवेशकों से जुड़ा हुआ है." अरे, एक और किसान हितैषी बजट आ गया. पिछले दस सालों के बजट बाद के संपादकीय पढ़िये. आपको हर संपादकीय में एक बात जरूर दिखाई देगी कि किसानों और कृषि के उत्थान के लिए सरकार ने नये सिरे से प्रयास किये हैं. हमारी मीडिया के लिहाज से हर बार बजट में वित्त मंत्री किसानों के लिए अच्छी अच्छी खबरें लेकर आते हैं.

लेकिन हमारी मीडिया शायद ही कभी इस बात का उल्लेख करता हो कि भीमकाय होते कारपोरेट जगत को सरकार कितनी और किस मात्रा में सब्सिडी देती है. केवल इसी साल, बजट में बड़े कारपोरेट घरानों को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से 5,00,000 करोड़ का फायदा पहुंचाया गया है. अर्थात हर हर घण्टे कारपोरेट घरानों के लिए 57 करोड़ की सब्सिडी, अर्थात हर मिनट लगभग एक करोड़. बड़े कारपोरेट घरानों को यह फायदा पिछले साल के मुकाबले 70 फीसदी ज्यादा है क्योंकि पिछले बजट में यह छूट हर घण्टे 30 करोड़ के लिहाज से बैठती थी. इसलिए हो सकता है कि किसान हितैषी की बात संपादकीय में प्रूफ की गलती से चली जाती हो और हर बार कारपोरेट की बजाय गलती से किसान शब्द चला जाता हो. लेकिन सच्चाई तो यही है कि यह बजट कारपोरेट किसान हितैषियों द्वारा तैयार किया गया है और यह केवल उन्हें ही फायदा पहुंचाएगा.

वित्तमंत्री के बजट भाषण शुरू होने से पहले कुछ टेलीविजन चैनलों ने यह सवाल उठाना शुरू किया कि क्या प्रणव मुखर्जी एक राजनीितज्ञ की तरह व्यवहार करेंगे या फिर इण्डिया इंक. के सीईओ की तरह? इन चैनलों का संकेत साफ था. वित्तमंत्री जी को भारत के सीईओ की तरह ही व्यवहार करना चाहिए, एक राजनीतिज्ञ के रूप में देश के नागरिकों की सेवा से उन्हें बचना चाहिए. इस सवाल का अनुपूरक सुझाव देखिए. वित्तमंत्री का बजट भाषण क्या बाजार की पूंजी को बढ़ायेगा या फिर उसे नष्ट करेगा? और वित्तमंत्री ने इन समाचार चैनलों की किसी आशंका को जाया नहीं जाने दिया. वे कारपोरेट हितैषी बजट पढ़ने में कामयाब हुए. कारपोरेट घरानों को उन्होंने उम्मीद से बढ़कर दिया. वित्तमंत्री ने सार्वजनिक क्षेत्र की बजाय पहली बार निजी क्षेत्र को अर्थव्यवस्था की ड्राइवर सीट पर बैठाने का भी श्रेय हासिल कर लिया.

लेकिन हम वित्तमंत्री जी के बजट के उस हिस्से पर नजर डालते हैं जिसमें वे कृषि के लिए चार रणनीतिक घोषणा करते हैं. इसमें सबसे पहला है- कृषि उत्पादन. इसका मतलब कुछ खास नहीं है. बाकी के तीन प्रावधान कारपोरेट घरानों को फायदा पहुंचानेवाले हैं. मसलन, एक प्रावधान यह किया गया है कि उत्पादों के वेस्टेज को कम करने की कोशिश की जाएगी. इसका मतलब यह है कि अब बड़ी कंपनियों को मौका मिलेगा कि वे भंडारण के लिए अपने भंडारघर बना सकेंगे. साथ ही वित्तमंत्री जी यह भी कहते हैं कि वे "किसानों के लिए ऋण" मुहैया कराएंगे. इसका अर्थ है कि देश के अंबानी और गोदरेज जैसे किसान अगर मुंबई जैसे शहर में स्टोरेज की बर्बादी को दूर करने के लिए कोई कोल्ड स्टोरेज बनाते हैं तो इन किसानों को बाकी किसानों की दर पर ही ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा. इतने पर ही वित्तमंत्री जी रूके नहीं है. वे और आगे बढ़ते हैं. किसानों के नाम ऋण मात्रा बढ़ाई जाएगी लेकिन उसे उन किसानों को नहीं दिया जाएगा जो ऋण चुकाने की बजाय आत्महत्या का रास्ता अख्तियार कर लेते हैं. यह पैसा नये कारपोरेट किसानों को बांटा जाएगा. बजट में इसके लिए जो प्रावधान किये गये हैं उसकी बानगी देखिए-"ईसीबी पालिसी के तहत आधारभूत ढांचा विकास की परिभाषा में बदलाव कर दिया गया है." सरकार सिर्फ बात ही नहीं कर रही है. 10 और 25 करोड़ की राशि के रूप में कारपोरेट किसानों को ऋण का आवंटन शुरू भी कर दिया गया है. आपको यहां यह भी जानना चाहिए कि जहां एक ओर करोड़ों में लोन लेनेवालों की संख्या बढ़ रही है वहीं आर रामकुमार और पल्लवी चह्वाण ने अपने अध्ययन में पाया है कि साल 2000 से 2006 के बीच 25,000 से कम के लोन लेनेवालों की संख्या में कमी आयी है.

वित्तमंत्री का बजट हमसे वादा करता है कि वे 2000 से अधिक आबादी वाले हर गांव में बैंकिंग सुविधाओं को पहुंचाने का पूरा प्रयास करेंगे. लेकिन अभी तक की हकीकत जरा उलटी है. 1993 के बाद ग्रामीण इलाकों में बैंक ब्रांचों की संख्या में कमी आयी है वह भी तब जबकि ग्रामीण जनसंख्या में वृद्धि दर्ज की गयी है. अगर बजट में की गयी किसानी की नयी परिभाषा को समझें तो ये बैंक ब्रांच निजी क्षेत्र के बैंकों द्वारा खोले जाएंगे. यह बात तब और समझ में आ जाएगी जब आप वित्तमंत्री के स्टेट आफ द आर्ट इन्फ्रास्टक्चर बनाने की दलील इसके साथ जोड़ दें. अब इस तरह का इन्फ्रास्ट्रक्चर कौन बना सकता है यह बताने की जरूरत शायद नहीं है. हमारे वित्तमंत्री जी ने कारपोरेट घरानों के लिए गांव के दरवाजों को पूरी तरह से खोल दिया है जिनकी न तो भारतीय सामाजिक व्यवस्था में कोई रुचि है और न ही वे लाभ के इतर कुछ सोचना चाहते हैं.

आम आदमी के नाम समर्पित इस बजट में आम किसानों के लिए ऋण चुकाने के लिए अतिरिक्त सब्सिडी का प्रावधान करने की बात कही गयी है. यह उस प्रयास का हिस्सा है जिसके तहत 2008 में 70 हजार करोड़ का किसान ऋण माफी का ऐलान किया गया था. दशकों बाद सरकार ने किसानों के लिए ऋण माफी की ऐसी कोई घोषणा की थी. लेकिन इसके साथ ही सरकार ने कारपोरेट घरानों के साथ भी पूरा न्याय किया है. इस बजट में टैक्स फायदों के रूप में उन्हें 80,000 करोड़ रूपये का फायदा पहुंचाया गया है. पिछले साल यह 66,000 करोड़ रुपया था, उसके पहले 62,000 हजार करोड़. अगर कारपोरेट घरानों को सरकार द्वारा पहुंचाये गये फायदे का आंकलन करें तो पिछले 36 महीनों में सरकार प्रत्यक्ष तौर पर 2,08,000 करोड़ रुपये का फायदा पहुंचा चुकी है. अगर पिछले दो दशक से जारी लूट और हड़प का हिसाब करें तो कारपोरेट घरानों को प्रत्यक्ष तौर पर किसानों की ऋण माफी के कोई पंद्रह गुना अधिक फायदा पहुंचाया जा चुका है. अकेले इसी साल वित्तमंत्री प्रणव मुखर्जी ने कारपोरेट घरानों को एक्साइज ड्यूटी में 1,70,765 करोड़, कस्टम ड्यूटी के रूप में 2,49,021 करोड़ के फायदे के साथ ही प्रत्यक्ष तौर पर 80,000 करोड़ की माफी शामिल है. सब जोड़ लीजिए. आपको पता लगेगा कि इस बजट में वित्तमंत्री जी ने कोई 5,00,000 करोड़ का फायदा पहुंचाया गया है.

फिर भी हमारा मीडिया, बुद्धिजीवी समाज और तथाकथित विशेषज्ञ वित्तमंत्री प्रणव मुखर्जी के बजट को संतुलित बजट बता रहे हैं. क्या हम इन्हें ताकतवर लोगों के स्टेनोग्राफर की संज्ञा दे दें तो कुछ गलत होगा?

(पी साईंनाथ देश के जाने माने पत्रकार हैं और वर्तमान में द हिन्दू में बतौर कृषि संपादक कार्यरत हैं.)

Subscribe to comments feed Comments (0 posted):

total: | displaying:

Post your comment comment

Type in Hindi (हिन्दी में कमेन्ट करने के लिए यहां रोमन में लिखिए यह अपने आप हिन्दी में बदल देगा.)

Title :
Body
Powered by Vivvo CMS v4.1.2
Share |
  • email Email to a friend
  • print Print version

ईमेल से विस्फोटः अपना ईमेल यहां भरें और सब्सक्राइब करें:

Delivered by FeedBurner

Author info
visfot news network विस्फोट.कॉम इंटरनेट पर नये दौर की पत्रकारिता में परंपरागत मूल्यों को स्थापित करने की दिशा में लगातार काम कर रहा है, जो कि पूरी तरह से जनकेन्द्रित, वास्तविक और निहित स्वार्थी तत्वों के प्रभाव से मुक्त है. हमारा संपर्क है visfot@visfot.com
Rate this article
5.00
More from अर्थ-अनर्थ
Previous
image
इस सरदार की समझ पर तरस आता है
जैसे-जैसे गरीबी कम होती है, महंगाई बढ़ती जाती है। अर्थशास्त्र की कोई स्थापना भले ही इसे मानने से इनकार करे, लेकिन मशहूर अर्थशास्त्री और योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया ऐसा ही मानते हैं। विकसित देशों के योजनाकार जिस तरह 2008 में आई भयानक मंदी के लिए तेज आर्थिक विकास को ही जिम्मेदार मानते थे, मोंटेक सिंह का बयान भी कुछ ऐसा ही है। चूंकि अहलूवालिया अर्थशास्त्री हैं, प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार रह चुके हैं, देश के वित्त सचिव रह चुके हैं, सबसे बड़ी बात यह कि वे अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष में भी नौकरी कर चुके हैं। जाहिर है उनके विचार को तरजीह दिया ही जाएगा, लेकिन सवाल यह है कि क्या उनका यह विचार स्वीकार के काबिल है?...
image
शेयर बाजार में ठगी का कारोबार
क्या आप अपनी पूंजी दोगुनी करना चाहते है? वो भी एक माह से कम समय में! आपको लग रहा होगा कि लेखक के पास कौन सी जादू की छड़ी आ गयी है कि यह एक माह से कम समय में पूंजी को दुगनी कर रहा है वो भी ऐसे मंदी के माहौल में जब दुनिया की बड़ी-बड़ी आर्थिक संस्थाएं दिवालिया हो रही हैं. लेकिन यकीन मानिये यह सच है बाम्बे स्टाक एक्सचेंज में लिस्टेड एक कंपनी जिसका नाम “ओड़िसा मिनरल डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड” है....
image
मंदी के रास्ते आई मंहगाई बनी हरजाई
सन २००८ में आयी आर्थिक मंदी के बाद से विश्व भर में तमाम देशों की आर्थिक सेहत खराब बनी हुई है। कभी ऐसा लगता है कि अब हालत ठीक है तो कभी स्तिथि खराब लगने लगती है। इस बड़े आर्थिक प्रहार के बाद से दो वित्तीय वर्ष पूर्ण होने के उपरांत भी आर्थिक मंदी से अपेक्षित राहत नहीं मिल सकी है और ये आर्थिक मंदी सीधे –सीधे बढती महंगाई के लिये जिम्मेदार है।...
image
स्विस बैंक में सेंध और भारत की भूमिका
भारत के करोड़ों ईमानदार टैक्सदाताओं और नागरिकों के लिये यह एक खुशखबरी है कि फ़्रांस के HSBC बैंक के दो कर्मचारियों हर्व फ़ेल्सियानी और जॉर्जीना मिखाइल ने दावा किया है कि उनके पास स्विस बैंकों में से एक बैंक में स्थित 180 देशों के कर चोरों की पूरी डीटेल्स मौजूद हैं। 2 साल से इन्होंने लगातार यूरोपीय देशों की सरकारों को ईमेल भेजकर "टैक्स चोरों" को पकड़वाने में मदद की पेशकश कर रखी है। जर्मनी की गुप्तचर सेवा को भेजे अपने ईमेल में इन्होंने कहा था कि ये लोग स्विटज़रलैण्ड स्थित एक निजी बैंक के महत्वपूर्ण डाटा और उस कम्प्यूटर तक पुलिस की पहुँच बना सकते हैं।...
image
तेल के नाम पर खतरनाक खेल
हम सभी को समझना होगा कि भारत में एक लीटर पेट्रोल की कींमत ५३ रूपये है ऐसा क्यों? और सरकार लगातार पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में बढ़ोत्तरी करती जा रही है. आखिर तेल के नाम पर अपने देश के हुक्मरान कौन सा खतरनाक खेल खेल रहे हैं?...
image
चीनी आर्थिक चमत्कार के पैबंद
चीन से आ रही मजदूरों के आत्महत्या करने की खबरों से चीनी आर्थिक चमत्कार के ‘रहस्य‘ खुलने लगे हैं। क्या इस साम्यवादी राष्ट्र के विकास की बुनियाद निर्धन मजदूरों के शोषण पर टिकी है? क्या सस्ते उत्पादन के पीछे चीन में मजदूरों का अंतहीन शोषण है जो आत्महत्या के रूप में सामने आ रहा है?...
image
भारत के लिए जरूरी है व्यापक आर्थिक परिदृश्य
भले ही हमारे देश में आर्थिक महाशक्ति बनने की संभावना है लेकिन हम इससे आत्मसंतोष नहीं कर सकते. हमें सफलता प्राप्त करने केलिए हर स्तर पर पूरी दृढ़ता के साथ सही कदम उठाने होंगे. सफलता केलिए हमें कुछ बातों पर ध्यान देने की जरूरत है. ...
image
मंहगाई की मनमोहनी मार
मंहगाई-मंहगाई के इस खेल में फायदे में रहेंगे मनमोहन और उनकी तिकड़ी तथा वे ताकतें ( बहुराष्ट्रीय निगम) जिनके लिए मंहगाई बढ़ाई जा रही है और घाटे में रहेगी इस देश की आम जनता, यूंपीए गठबंधन और गठबंधन की प्रमुख घटक कांग्रेस क्योंकि मनमोहन और उनकी तिकड़ी के नीतियों की वजह से कांग्रेस का हाथ बहुराष्ट्रीय निगमों के साथ है, देश के आम आदमी के नहीं । इसका हिसाब आम आदमी चुनाव में जरूर लेगा किन्तु हिसाब लेने में अभी चार साल बाकी है सो मंहगाई फ़िलहाल कम होगी यह उम्मीद करना दिवास्वप्न ही है । ...
image
शेयर बाजार को ले डूबेंगी डब्बा कंपनियां
शेयर बाजार की नियामक संस्था सेबी ( सेक्योरिटी एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया) के ठीक नाक के नीचे काले धन को सफेद करने का कारोबार धड़ल्ले से जारी है । डब्बा कंपनियों के माध्यम से इसे अंजाम दे रहे हैं डब्बा ट्रेडर्स। दरअसल डब्बा ट्रेडर्स एक ऐसे कुख्यात कारोबारी तरीके का नाम है जो काले धन को सफेद करने का कारोबार धड़ल्ले से कर रहे हैं । ...
image
आइये समझें अर्थ का शास्त्र
बहुत सारे लोग अनिल सिंह को अनिल रघुराज के नाम से जानते हैं. किसी दौर में आर्थिक पत्रकार के तौर पर दिल्ली में झंडा गाड़नेवाले अनिल सिंह मुंबई गये तो अनिल रघुराज के रूप में ब्लागिंग शुरू की. मुस्कुराते हुए बात करतें हैं और बात करते हुए बीच बीच में खांसते हैं. उन्हें खांसने का कोई रोग नहीं है लेकिन ऐसा लगता है कि यह उनका स्टाइल है. बोलते बहुत धीरे हैं लेकिन जो बोलते हैं वह समझा हुआ सा लगता है इसलिए मन में बहुत सारे सवाल जवाब नहीं आते हैं. ऐसे ही अनिल सिंह उर्फ अनिल रघुराज ने अपनी एक वेबसाइट शुरू की है- अर्थकाम. ...
image
मंहगाई को रोकना है तो...
रिज़र्व बैंक ने एक बार फिर ब्याज दरें बढ़ा दीं हैं। उनकी सोच है कि बाज़ार में रुपये की कमी से खर्च पर लगाम लगेगी और उपभोक्ता वस्तुओं की खरीद कम होगी। रिज़र्व बैंक के प्रबंधन में देश के चोटी के विद्वान लगे हैं। अर्थशास्त्र के एक प्रकांड पंडित इस देश के प्रधानमंत्री हैं इसलिए यह कहना कि ब्याज़ दर बढ़ा कर मंहगाई पर काबू पाना नामुमकिन है, शायद छोटे मुंह बड़ी बात होगी लेकिन सच्चाई यह है कि बैंकों से पैसा लेकर फालतू की चीज़ें नहीं खरीदी जातीं।...
image
आईपीएल में कैसे और कहां से बरस रहा है पैसा?
कभी सोचा है आपने कि आखिर आठ-दस टीमों के खेलने-खिलाने से आईपीएल में कैसे और कहां से ऐसा पैसा बरस रहा है? आखिर क्यों तमाम घृणित किस्म की राजनीतिक जोड़तोड़ से, जाने कहां-कहां से करोड़ों जुगाड़कर बड़े-बड़े दिग्गज इस पर दांव लगा रहे हैं? ...
image
बहुराष्ट्रीय बीज कंपनियों के चंगुल में बिहार
बहुराष्ट्रीय कम्पनियों ने एक बार फिर सात वर्षो के बाद बिहार के किसानों को अपने चंगुल में ले ही लिया और बिहार के किसानों को मक्के की ऐसी बीज बेचकर चम्पत हो गए जिसमें अंकुरण तक नहीं आया। इनसे उपजी मक्के की फसल में दाने नहीं आए और लाखों हेक्टेयर की फसल बिहार में बर्बाद हो गई। सात साल पहले भी बिहार में मोन्सेन्टो कम्पनी के कारगिल बीज ने ऐसा ही गुल खिलाया था।...
image
पटना निगल जाता है आधा बिहार
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमेशा से यह कहते हुए केंद्र पर अनदेखी का आरोप लगाते रहे हैं कि बिहार का विकास किए बगैर देश विकसित नहीं हो सकता, मगर जब बात उनके अपने राज्य की आती है तो संभवत: यह तर्क वे भूल जाते हैं और विकास की बड़ी राशि पटना में ही खर्च कर डालते हैं, भले भागलपुर, पूर्णिया या सुपौल जैसे जिले पिछड़े ही रह जाएं।...
image
लीजिए, एक और किसान हितैषी बजट
वित्तमंत्री प्रणव मुखर्जी के भाषण का आखिरी वाक्य देखिए. वे कहते हैं- "यह बजट आम आदमी से जुड़ा है. यह किसानों, कृषि कारोबारियों, उद्यमियों और निवेशकों से जुड़ा हुआ है." अरे, एक और किसान हितैषी बजट आ गया. पिछले दस सालों के बजट बाद के संपादकीय पढ़िये. आपको हर संपादकीय में एक बात जरूर दिखाई देगी कि किसानों और कृषि के उत्थान के लिए सरकार ने नये सिरे से प्रयास किये हैं. हमारी मीडिया के लिहाज से हर बार बजट में वित्त मंत्री किसानों के लिए अच्छी अच्छी खबरें लेकर आते हैं. ...
image
भविष्य के भारत की ओर पहला बजट
वित्त वर्ष 2010-11 बजट प्रस्तुत होने से पहले आम आदमी की परिभाषा दाल रोटी से जोड़ी जा रही थी. लेकिन बजट आया तो आम आदमी की जगह शहर के वे लोग आ गये जो एक घर और गाड़ी का सपना देखते हैं. अपने बजटीय प्रावधान में प्रणव मुखर्जी ने जो घोषणाएं की हैं वह उस आम आदमी को सचमुच राहत देनेवाली हैं जिनका रोना अब तक विपक्षी दल और मीडिया का एक हिस्सा रो रहा था. फिर अचानक ही प्रणव मुखर्जी का बजट आम आदमी का विरोधी कैसे हो गया?...
image
बजट में किसान और कृषक अलग अलग क्यों हैं दद्दू?
वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने अपने बजट भाषण के अंत में कहा है कि यह बजट आम आदमी का है। यह किसानों, कृषकों, उद्यमियों और निवेशकों का है। इसमें बाकी सब तो ठीक है, लेकिन किसान और कृषक का फर्क समझ में नहीं आया। असल में वित्त मंत्री ने अपने मूल अंग्रेजी भाषण में फार्मर और एग्रीकल्चरिस्ट शब्द का इस्तेमाल किया है।...
Next
Tags
No tags for this article
सर्वाधिकार (अ)सुरक्षित

विस्फोट.कॉम में प्रकाशित सामग्री पर हमारी ओर से कोई कापीराइट नहीं है.

Powered by Vivvo CMS v4.1.2