Home | अर्थ-अनर्थ | मंदी के रास्ते आई मंहगाई बनी हरजाई

मंदी के रास्ते आई मंहगाई बनी हरजाई

image

सन २००८ में आयी आर्थिक मंदी के बाद से विश्व भर में तमाम देशों की आर्थिक सेहत खराब बनी हुई है। कभी ऐसा लगता है कि अब हालत ठीक है तो कभी स्तिथि खराब लगने लगती है। इस बड़े आर्थिक प्रहार के बाद से दो वित्तीय वर्ष पूर्ण होने के उपरांत भी आर्थिक मंदी से अपेक्षित राहत नहीं मिल सकी है और ये आर्थिक मंदी सीधे –सीधे बढती महंगाई के लिये जिम्मेदार है।

इस महंगाई ने बाकी चीजों के साथ सबसे ज्यादा खाद्यान्न की दर को प्रभावित किया हैं। खाद्यान्न महंगाई की मार से प्रत्यक्षतः आम आदमी ही प्रभावित होता है। आज भी भारत या उसके जैसे विकासशील देशों में अधिकांश आबादी अपनी कमाई का लगभग साठ प्रतिशत हिस्सा खाद्यान्न के लिए खर्च कर रहा है, यानि कमाई का एक बड़ा भाग पेट की भूख शांत करने में जा रहा है।

इस खाद्यान्न महंगाई से निपटने के लिए, देश निर्यात का सहारा लेते है वस्तुतः ये संकट से निपटने का दीर्घकालिक उपाय नहीं किन्तु तात्कालिक रूप से समस्या से निजात तो मिल ही जाती हैं, लेकिन विगत सप्ताह रूस ने जो को सन २००९ -१० का दुनिया का तीसरा गेहूं उत्पादक देश हैं, ने गेहूं निर्यात पर प्रतिबन्ध लगा दिया है। रूस में इस बार भीषण गर्मी और सूखे से फसल उत्पादन में भारी गिरावट आयी है और इसी कारण से रूस ने ये कदम उठाया है।

रूस के इस निर्णय से अंतर्राष्ट्रीय बाजार में गेहूं की कीमतों में भारी तेजी देखी गयी है। रुसी खाद्यान्न संघ के आंकलन  के अनुसार रूस ने गत वर्ष लगभग इक्कीस मिलियन टन से भी अधिक मात्रा में गेहूं का निर्यात किया था, और इस बार इस पर रोक लग जाने से कीमतों के लगभग पचास फीसदी की बढ़त देखी  गयी जो  पिछले तीस वर्षों में सबसे बड़ी वृद्धि है। रूस के इस कदम से विश्व की गेहूं निर्भरता अमरीका, अर्जेन्टीना व आस्ट्रेलिया जैसे गेहूं निर्यातक देशों पर बढ़ जायेगी क्योकि इस बार कनाडा और यूरोप के अन्य देश भी गेहूं की अच्छी पैदावार को तरस रहे हैं। हमारे पड़ोसी पाकिस्तान में भी भीषण बाढ ने इस संकट को और भी गहरा दिया है। इस सब का सीधा असर भारत जैसे देश पर भी होगा जहाँ आज भी सरकार खाद्य पदार्थों की बढाती कीमतों के  जिन्न से संघर्षनरत है और वर्त्तमान समय में यह देश में एक बड़ा राजनितिक मुद्दा भी बना हुआ है।

यह सब उस गरीब और निर्धन तबके पर सीधी –सीधी मार है जो निसंदेह इस संकट के लिए जिम्मेदार नहीं है ,लेकिन इस के दुष्परिणाम सबसे ज्यादा इसी तबके को झेलने पड़ेंगे। गरीब स्कूल और अस्पताल से दूर रहा कर अपना कम चला सकता है ,पर खाना खाए बगैर कैसे कम चलेगा और यह ही सबसे बड़ी परेशानी का सबब है। भारत में खाद्यान्न महंगाई का सरकारी आंकड़ा भी गत ३१ जुलाई को ११.४ प्रतिशत के चौकाने वाले स्तर पर था। अब तक के सरकारी प्रयास सुरसा के मुख कि तरह बढती इस खाद्यान्न महंगाई को नियंत्रित करें में  नाकाफी रहें है और ये चिंता हर आम और खास भारतीय को खाए जा रही हैं।

इस सबसे चिंतित विश्व बैंक नें विभिन्न गेहूं निर्यातक राष्ट्रों से अपील करी है कि वे निर्यात रोकने के इस निर्णय पर पुनर्विचार करें या कोई अन्य वैकल्पिक मार्ग खोजें क्यो कि इससे बढते वैश्विक खाद्यान्न संकट की आग में और घी पड़ रहा है और अगले वर्ष तक स्तिथियाँ और विषम होने का अंदेशा है |विश्व बैंक की अध्यक्षा नगोजी ओकोनजो के अनुसार विश्व बैंक के अनुसार दुनिया छब्बीस देश ऐसे है जिनमें खाद्यान्न कीमतें बहुत तेजी से ऊपर नीचे हो रहीं है जिनमें एशिया और अफ्रीका के गरीब देश शामिल है, जहाँ पहले से ही लोग भोजन को तरस रहें है या अपर्याप्त मात्रा में भोजन कर रहें है।

इस सब के बीच एक अमरीकन शोध ने और चिंतित और भयभीत कर दिया है कि एशियाई देशों में चावल उत्पादन की मात्रा लगातार घटती जा रही है और पिछले पच्चीस वर्षों में ये उत्पादन क्रमश् घटता जा रहा है ,और इस का कारण जलवायु परिवर्तन है इस जलवायु परिवर्तन ने एशियाई देशों में रात के तापमान में वृद्धि करी है और ये बढा तापमान ही चावल के उत्पादन को बुरी तरह से प्रभावित कर रहा है। क्योकि चावल की फसल पानी से भरे खेत में कम तापमान होने पर ही सही ढंग से पनप पाती है।

गेहूं संकट पर तो विश्व बैंक की दया दृष्टी पड़ गयी है सो उसके लिए सन २००८ में विश्व बैंक ने लगभग ८०० मिलियन डालर की निधि स्वीकृत करी थी और उसमें से १.३ बिलियन डालर विभिन्न राष्ट्रों को इस संकट से जूझने के लिए दिए भी गए। मगर अब  ये चावल की समस्या भी सताने लगी है इस पर आज नहीं तो कल सोचना ही पड़ेगा। भारत के लिए बड़ी चिंता ये है कि आज भी हमारी अधिकांश भोजन आवशकता गेहूं और चावल के उत्पादन पर ही निर्भर है। यदि इन दोनों की उत्पादकता या आवक किसी भी तरह से प्रभावित होती है तो हमारी अर्थ-व्यवस्था और सामाजिक  समीकरण दोनों ही बुरी तरह से गड़बड़ा जाते है।

आज खाद्यान्न महंगाई ने देश में अन्य प्राथमिकताओं को पीछे कर एक बड़ा सवाल पैदा कर दिया है। सरकार एवं शासन दोनों ही परेशानी में है कि इस संकट से कैसे निपटा जाएँ। यदि गेहूं –चावल की पैदवार किसी भी कारणों से कम होती जाये व इसके अंतर्राष्ट्रीय निर्यात पर भी प्रतिबन्ध लग जाये तो आने वाले समय में ये संकट एवं पीड़ा और भी कष्टदायी व विकराल रूप ले लेगी। शीघ्र ही भारत के लोक एवं तंत्र दोनों को ही अपने –अपने स्तर पर मिलकर इस दिशा में प्रयास करें होंगे क्यो कि ये संकट हम सब का है, खाली सरकारों का नहीं और यदि सब साथ मिलकर प्रयास करेंगे और अपना  शत –प्रतिशत योगदान देंगे तो कोई भी समस्या हम भारत वासियों के लिए बड़ी नहीं है| नहीं तो कही ऐसा न हो कि लाल बहादुर शास्त्री जी के जैसा आव्हान कर भोजन बचाने की मुहिम चलानी पड़े।

Subscribe to comments feed Comments (3 posted):

दीपक डुडेजा on 20 August, 2010 22:12;18
avatar
पंकज भाई, महंगाई तो सिर्फ सांसदों के लिए बड़ी है ... गरीब आदमी को तो महंगाई डयान खाइए जात है.
Thumbs Up Thumbs Down
0
shailendra kumar on 26 August, 2010 01:12;38
avatar
पंकज जी देश में खाद्यान्न की कोई कमी नहीं है देश के गोदामों में सड़ते हुए अनाज इसका उदहारण है ये कृतिम कमी पैदा की है सोनिया मनमोहन की जोड़ी ने
और आप भी समस्या को कहाँ भारत से विदेश लेकर चले गए
Thumbs Up Thumbs Down
0
Sunil Vyas on 28 August, 2010 14:25;14
avatar
ones again... Nice!
Thumbs Up Thumbs Down
0
total: 3 | displaying: 1 - 3

Post your comment comment

Type in Hindi (हिन्दी में कमेन्ट करने के लिए यहां रोमन में लिखिए यह अपने आप हिन्दी में बदल देगा.)

Title :
Body
Powered by Vivvo CMS v4.1.2
Share |
  • email Email to a friend
  • print Print version

ईमेल से विस्फोटः अपना ईमेल यहां भरें और सब्सक्राइब करें:

Delivered by FeedBurner

Author info
image Pankaj Chaturvedi पर्यावरण विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री. सामाजिक, राजनीतिक कार्यकर्ता और पत्रकार पंकज चतुर्वेदी भोपाल स्थित एनडी सेन्टर फार सोशल डेवलमेन्ट एण्ड रिसर्च के अध्यक्ष हैं.
Rate this article
5.00
More from अर्थ-अनर्थ
Previous
image
इस सरदार की समझ पर तरस आता है
जैसे-जैसे गरीबी कम होती है, महंगाई बढ़ती जाती है। अर्थशास्त्र की कोई स्थापना भले ही इसे मानने से इनकार करे, लेकिन मशहूर अर्थशास्त्री और योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया ऐसा ही मानते हैं। विकसित देशों के योजनाकार जिस तरह 2008 में आई भयानक मंदी के लिए तेज आर्थिक विकास को ही जिम्मेदार मानते थे, मोंटेक सिंह का बयान भी कुछ ऐसा ही है। चूंकि अहलूवालिया अर्थशास्त्री हैं, प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार रह चुके हैं, देश के वित्त सचिव रह चुके हैं, सबसे बड़ी बात यह कि वे अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष में भी नौकरी कर चुके हैं। जाहिर है उनके विचार को तरजीह दिया ही जाएगा, लेकिन सवाल यह है कि क्या उनका यह विचार स्वीकार के काबिल है?...
image
शेयर बाजार में ठगी का कारोबार
क्या आप अपनी पूंजी दोगुनी करना चाहते है? वो भी एक माह से कम समय में! आपको लग रहा होगा कि लेखक के पास कौन सी जादू की छड़ी आ गयी है कि यह एक माह से कम समय में पूंजी को दुगनी कर रहा है वो भी ऐसे मंदी के माहौल में जब दुनिया की बड़ी-बड़ी आर्थिक संस्थाएं दिवालिया हो रही हैं. लेकिन यकीन मानिये यह सच है बाम्बे स्टाक एक्सचेंज में लिस्टेड एक कंपनी जिसका नाम “ओड़िसा मिनरल डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड” है....
image
मंदी के रास्ते आई मंहगाई बनी हरजाई
सन २००८ में आयी आर्थिक मंदी के बाद से विश्व भर में तमाम देशों की आर्थिक सेहत खराब बनी हुई है। कभी ऐसा लगता है कि अब हालत ठीक है तो कभी स्तिथि खराब लगने लगती है। इस बड़े आर्थिक प्रहार के बाद से दो वित्तीय वर्ष पूर्ण होने के उपरांत भी आर्थिक मंदी से अपेक्षित राहत नहीं मिल सकी है और ये आर्थिक मंदी सीधे –सीधे बढती महंगाई के लिये जिम्मेदार है।...
image
स्विस बैंक में सेंध और भारत की भूमिका
भारत के करोड़ों ईमानदार टैक्सदाताओं और नागरिकों के लिये यह एक खुशखबरी है कि फ़्रांस के HSBC बैंक के दो कर्मचारियों हर्व फ़ेल्सियानी और जॉर्जीना मिखाइल ने दावा किया है कि उनके पास स्विस बैंकों में से एक बैंक में स्थित 180 देशों के कर चोरों की पूरी डीटेल्स मौजूद हैं। 2 साल से इन्होंने लगातार यूरोपीय देशों की सरकारों को ईमेल भेजकर "टैक्स चोरों" को पकड़वाने में मदद की पेशकश कर रखी है। जर्मनी की गुप्तचर सेवा को भेजे अपने ईमेल में इन्होंने कहा था कि ये लोग स्विटज़रलैण्ड स्थित एक निजी बैंक के महत्वपूर्ण डाटा और उस कम्प्यूटर तक पुलिस की पहुँच बना सकते हैं।...
image
तेल के नाम पर खतरनाक खेल
हम सभी को समझना होगा कि भारत में एक लीटर पेट्रोल की कींमत ५३ रूपये है ऐसा क्यों? और सरकार लगातार पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में बढ़ोत्तरी करती जा रही है. आखिर तेल के नाम पर अपने देश के हुक्मरान कौन सा खतरनाक खेल खेल रहे हैं?...
image
चीनी आर्थिक चमत्कार के पैबंद
चीन से आ रही मजदूरों के आत्महत्या करने की खबरों से चीनी आर्थिक चमत्कार के ‘रहस्य‘ खुलने लगे हैं। क्या इस साम्यवादी राष्ट्र के विकास की बुनियाद निर्धन मजदूरों के शोषण पर टिकी है? क्या सस्ते उत्पादन के पीछे चीन में मजदूरों का अंतहीन शोषण है जो आत्महत्या के रूप में सामने आ रहा है?...
image
भारत के लिए जरूरी है व्यापक आर्थिक परिदृश्य
भले ही हमारे देश में आर्थिक महाशक्ति बनने की संभावना है लेकिन हम इससे आत्मसंतोष नहीं कर सकते. हमें सफलता प्राप्त करने केलिए हर स्तर पर पूरी दृढ़ता के साथ सही कदम उठाने होंगे. सफलता केलिए हमें कुछ बातों पर ध्यान देने की जरूरत है. ...
image
मंहगाई की मनमोहनी मार
मंहगाई-मंहगाई के इस खेल में फायदे में रहेंगे मनमोहन और उनकी तिकड़ी तथा वे ताकतें ( बहुराष्ट्रीय निगम) जिनके लिए मंहगाई बढ़ाई जा रही है और घाटे में रहेगी इस देश की आम जनता, यूंपीए गठबंधन और गठबंधन की प्रमुख घटक कांग्रेस क्योंकि मनमोहन और उनकी तिकड़ी के नीतियों की वजह से कांग्रेस का हाथ बहुराष्ट्रीय निगमों के साथ है, देश के आम आदमी के नहीं । इसका हिसाब आम आदमी चुनाव में जरूर लेगा किन्तु हिसाब लेने में अभी चार साल बाकी है सो मंहगाई फ़िलहाल कम होगी यह उम्मीद करना दिवास्वप्न ही है । ...
image
शेयर बाजार को ले डूबेंगी डब्बा कंपनियां
शेयर बाजार की नियामक संस्था सेबी ( सेक्योरिटी एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया) के ठीक नाक के नीचे काले धन को सफेद करने का कारोबार धड़ल्ले से जारी है । डब्बा कंपनियों के माध्यम से इसे अंजाम दे रहे हैं डब्बा ट्रेडर्स। दरअसल डब्बा ट्रेडर्स एक ऐसे कुख्यात कारोबारी तरीके का नाम है जो काले धन को सफेद करने का कारोबार धड़ल्ले से कर रहे हैं । ...
image
आइये समझें अर्थ का शास्त्र
बहुत सारे लोग अनिल सिंह को अनिल रघुराज के नाम से जानते हैं. किसी दौर में आर्थिक पत्रकार के तौर पर दिल्ली में झंडा गाड़नेवाले अनिल सिंह मुंबई गये तो अनिल रघुराज के रूप में ब्लागिंग शुरू की. मुस्कुराते हुए बात करतें हैं और बात करते हुए बीच बीच में खांसते हैं. उन्हें खांसने का कोई रोग नहीं है लेकिन ऐसा लगता है कि यह उनका स्टाइल है. बोलते बहुत धीरे हैं लेकिन जो बोलते हैं वह समझा हुआ सा लगता है इसलिए मन में बहुत सारे सवाल जवाब नहीं आते हैं. ऐसे ही अनिल सिंह उर्फ अनिल रघुराज ने अपनी एक वेबसाइट शुरू की है- अर्थकाम. ...
image
मंहगाई को रोकना है तो...
रिज़र्व बैंक ने एक बार फिर ब्याज दरें बढ़ा दीं हैं। उनकी सोच है कि बाज़ार में रुपये की कमी से खर्च पर लगाम लगेगी और उपभोक्ता वस्तुओं की खरीद कम होगी। रिज़र्व बैंक के प्रबंधन में देश के चोटी के विद्वान लगे हैं। अर्थशास्त्र के एक प्रकांड पंडित इस देश के प्रधानमंत्री हैं इसलिए यह कहना कि ब्याज़ दर बढ़ा कर मंहगाई पर काबू पाना नामुमकिन है, शायद छोटे मुंह बड़ी बात होगी लेकिन सच्चाई यह है कि बैंकों से पैसा लेकर फालतू की चीज़ें नहीं खरीदी जातीं।...
image
आईपीएल में कैसे और कहां से बरस रहा है पैसा?
कभी सोचा है आपने कि आखिर आठ-दस टीमों के खेलने-खिलाने से आईपीएल में कैसे और कहां से ऐसा पैसा बरस रहा है? आखिर क्यों तमाम घृणित किस्म की राजनीतिक जोड़तोड़ से, जाने कहां-कहां से करोड़ों जुगाड़कर बड़े-बड़े दिग्गज इस पर दांव लगा रहे हैं? ...
image
बहुराष्ट्रीय बीज कंपनियों के चंगुल में बिहार
बहुराष्ट्रीय कम्पनियों ने एक बार फिर सात वर्षो के बाद बिहार के किसानों को अपने चंगुल में ले ही लिया और बिहार के किसानों को मक्के की ऐसी बीज बेचकर चम्पत हो गए जिसमें अंकुरण तक नहीं आया। इनसे उपजी मक्के की फसल में दाने नहीं आए और लाखों हेक्टेयर की फसल बिहार में बर्बाद हो गई। सात साल पहले भी बिहार में मोन्सेन्टो कम्पनी के कारगिल बीज ने ऐसा ही गुल खिलाया था।...
image
पटना निगल जाता है आधा बिहार
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमेशा से यह कहते हुए केंद्र पर अनदेखी का आरोप लगाते रहे हैं कि बिहार का विकास किए बगैर देश विकसित नहीं हो सकता, मगर जब बात उनके अपने राज्य की आती है तो संभवत: यह तर्क वे भूल जाते हैं और विकास की बड़ी राशि पटना में ही खर्च कर डालते हैं, भले भागलपुर, पूर्णिया या सुपौल जैसे जिले पिछड़े ही रह जाएं।...
image
लीजिए, एक और किसान हितैषी बजट
वित्तमंत्री प्रणव मुखर्जी के भाषण का आखिरी वाक्य देखिए. वे कहते हैं- "यह बजट आम आदमी से जुड़ा है. यह किसानों, कृषि कारोबारियों, उद्यमियों और निवेशकों से जुड़ा हुआ है." अरे, एक और किसान हितैषी बजट आ गया. पिछले दस सालों के बजट बाद के संपादकीय पढ़िये. आपको हर संपादकीय में एक बात जरूर दिखाई देगी कि किसानों और कृषि के उत्थान के लिए सरकार ने नये सिरे से प्रयास किये हैं. हमारी मीडिया के लिहाज से हर बार बजट में वित्त मंत्री किसानों के लिए अच्छी अच्छी खबरें लेकर आते हैं. ...
image
भविष्य के भारत की ओर पहला बजट
वित्त वर्ष 2010-11 बजट प्रस्तुत होने से पहले आम आदमी की परिभाषा दाल रोटी से जोड़ी जा रही थी. लेकिन बजट आया तो आम आदमी की जगह शहर के वे लोग आ गये जो एक घर और गाड़ी का सपना देखते हैं. अपने बजटीय प्रावधान में प्रणव मुखर्जी ने जो घोषणाएं की हैं वह उस आम आदमी को सचमुच राहत देनेवाली हैं जिनका रोना अब तक विपक्षी दल और मीडिया का एक हिस्सा रो रहा था. फिर अचानक ही प्रणव मुखर्जी का बजट आम आदमी का विरोधी कैसे हो गया?...
image
बजट में किसान और कृषक अलग अलग क्यों हैं दद्दू?
वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने अपने बजट भाषण के अंत में कहा है कि यह बजट आम आदमी का है। यह किसानों, कृषकों, उद्यमियों और निवेशकों का है। इसमें बाकी सब तो ठीक है, लेकिन किसान और कृषक का फर्क समझ में नहीं आया। असल में वित्त मंत्री ने अपने मूल अंग्रेजी भाषण में फार्मर और एग्रीकल्चरिस्ट शब्द का इस्तेमाल किया है।...
Next
Tags
No tags for this article
सर्वाधिकार (अ)सुरक्षित

विस्फोट.कॉम में प्रकाशित सामग्री पर हमारी ओर से कोई कापीराइट नहीं है.

Powered by Vivvo CMS v4.1.2