हिन्दी में लिखें

यूनिकोड हिन्दी में काम करना बहुत आसान है. आप उन सभी भाषाओं में इंटरनेट पर आसानी से काम कर सकते हैं जो यूनिकोड के दायरे में आती हैं. गुजराती, तमिल, तेलगू, बांग्ला, मराठी संस्कृत और देवानागरी लिपी की सभी अन्य बोलियों में अब ई-मेल कर सकते हैं, ब्लाग बना सकते हैं, चैटिंग कर सकते हैं, वेबसाईट बनाकर चला सकते हैं. इसके लिए आपको किसी बाहरी सहयोग की दरकार नहीं होगी. 

विन्डोज एक्सपी के लिए  

1. सबसे पहले आपको अपने कम्प्यूटर को हिन्दी के अनुकूल बनाना होगा.

1 क) कन्ट्रोल पैनल में जाकर रिजनल लैग्वेज और आप्सन्स पर क्लिक करें.1ख) अब जो खिड़की खुलती है उसके लैंग्वेजेज पर क्लिक करिए.1ग)Install files for complex script.........को सेलेक्ट करिए और Apply पर क्लिक कर दीजिए.1घ) इसके बाद आपका कम्प्यूटर आपके विन्डोज की सीडी की मांग करता है. सीडी प्लेयर में एक्सपी की सीडी इंसर्ट करिए.आपका कम्प्यूटर जरूरी कोड कापी कर लेगा.

2. अब अपने कम्प्यूटर को दोबारा चालू करिए.2क) पुनः रिजनल लैंग्वेजेज और आप्सन्स में जाईये.2ख) रिजनल आप्सन्स के एड्रेस बार में जहां अंग्रेजी दिख रही है वहां हिन्दी चुनिए.2ग) लोकेशन में India का चुनाव कर लीजिए2) Apply बनट पर क्लिक करिए.

3. अब आपके कम्प्यूटर के दाहिने हिस्से में जहां घड़ी दिखती है वहां EN का एक छोटा सा बक्सा दिखेगा.3क) उस बक्से पर अपने माऊस से लेफ्ट क्लिक करके HI बनट का चुनाव कर लीजिए.लीजिए आपका कम्प्यूटर यूनिकोड आधारित हिन्दी में काम करने के लिए तैयार है. अगर आप किसी अन्य भारतीय भाषा में काम करना चाहते हैं तो Show the language bar से अपनी भाषा का चुनाव कर सकते हैं.अगर आप चित्रों के माध्यम से इसे समझना चाहते हैं याहू के इस पेज पर क्लिक करिए. 

अगर ऐसा नहीं कर सकते तो माइक्रोसाफ्ट की वेबसाईट से इंडिक आईएमई डाउनलोड करके हिन्दी में काम करना शुरू करें.

इनस्क्रिप्ट कीबोर्ड लेआऊट

ध्यान देने के लिए जरूरी बातें

1. की-बोर्ड पर लेफ्ट Alt और राईट Shift को एक साथ प्रेस करके भी आप काम करने के दौरान अपनी भाषा बदल सकते हैं. यानी हिन्दी से अंग्रेजी और अंग्रेजी से हिन्दी का चुनाव कर सकते हैं. 

2. यूनिकोड केवल विन्डोज के विभिन्न एप्लीकेशनों और इंटरनेट को ही सपोर्ट करता है. प्रकाशन के बहुत सारे साफ्टवेयर अभी यूनिकोड हिन्दी को सपोर्ट नहीं करते. एडोब का दावा है कि उसके सीएस3 प्रिंट डिजाईन में यूनिकोड आधारित फाण्ट काम करते हैं लेकिन अभी भी शिकायतें बहुत हैं.

3. विन्डोज से आप जिस यूनिकोड आधारित हिन्दी भाषा की स्थापना अपने कम्प्यूटर पर करते हैं उसका की-बोर्ड लेआऊट इनस्क्रिप्ट है. यह डिफाल्ट की-बोर्ड नौ भारतीय भाषाओं पर लागू होता है. यहां से इनस्क्रिप्ट की-बोर्ड ले-आऊट डाऊनलोड करें.

4. बहुत से ऐसे टूल्स आ गये हैं जो आपको दूसरे की-बोर्ड ले-आऊट पर भी यूनिकोड में काम करने की सुविधा देते हैं. लेकिन वे सब थकाऊ, उबाऊ और थका देनेवाले हैं. आपक बार-बार कापी-पेस्ट के सहारे अपना सारा काम करना होगा. बेहतर होगा आप सीधे इनस्क्रिप्ट पर अपना हाथ साफ करें.

5. रेमिंगटन की-बोर्ड पर काम करनेवालों के साथ सबसे बड़ी समस्या आती है. फिलहाल ऐसे लोग यूनिकोड कन्वर्टर का सहारा से ले सकते हैं. अपना काम किसी भी फाण्ट में करके इस कन्वर्टर के माध्यम से उसे यूनिकोड में बदल सकते हैं. लेकिन इसमें भी समस्या यह है कि यूनिकोड में बदलने के दौरान जो गलतियां आ जाती हैं उसे आप ठीक नहीं कर सकते.

 6. अगर आप रोमन में लिखकर उसे हिन्दी में बदलना चाहते हैं तो इंडिक ट्रांसिलेटर एक बेहतर विकल्प है. लेकिन यह भी कई तरह के झंझटों से भरा है.

7. कापी-पेस्ट के सहारे काम करना हो तो कौल-आनलाईन का यह उपकरण भी काफी मददगार हो सकता है जिसमें कई सारे की-बोर्ड यूनिकोड के लिए काम करते हैं. 

एप्पल मैक में हिन्दी में काम कैसे करें इसके लिए नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक करिए.

http://visfot.com/blog/archives/366 

Featured author
डॉ वैदिक image डॉ वेदप्रताप वैदिक भारतीय पत्रकारिता में जीवित किंवदन्ती बन गये हैं. अपना शोध प्रबंध उस वक्त हिन्दी में लिखा जब शोध का अर्थ ही अंग्रेजी होता था. 1971 में जेएनयू से अंतरराष्ट्रीय मामलों में पीएचडी हासिल करने के बाद पत्रकारिता में आये. नवभारत टाइम्स के संपादक (विचार) फिर समाचार एजंसी भाषा के संपादक रहे. वर्तमान में भारतीय भाषा सम्मेलन के अध्यक्ष के रूप में कार्य और नियमित लेखन. dr.vaidik@gmail.com
Powered by Vivvo CMS v4.1.2