Home | आमने-सामने | डिजिटल मीडिया में विज्ञापन की मांग बढ़ रही है- लिन डिसूजा

डिजिटल मीडिया में विज्ञापन की मांग बढ़ रही है- लिन डिसूजा

image लिन डिसूजा, सीईओ व चेयरमैन, लिंटास मीडिया ग्रुप

देश की तीन सबसे बड़ी विज्ञापन एजेंसियों में शुमार है लिंटास मीडिया ग्रुप (एलएमजी) और इसकी चेयरमैन व सीईओ हैं लिन डिसूजा। लिन देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की 50 सबसे प्रभावशाली हस्तियों में गिनी जाती हैं। उनका मानना है कि विज्ञापनदाताओं के लिए डिजिटल माध्यम काफी तेजी से उभर रहा है। लिन डिसूजा से बातचीत के चुनिंदा अंश।

सवाल- हमारी अर्थव्यव्यवस्था पक्के तौर पर आर्थिक सुस्ती से निकलकर पटरी पर आ गई लगती है। लेकिन पिछला साल-सवा साल वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए काफी चुनौती भरा रहा है। बीते साल की यात्रा को आप कैसे देखती हैं?
जवाब- वैश्विक संकट का  भारत पर उतना असर नहीं पड़ा। बाहर मंदी थी, लेकिन यहां सुस्ती थी। हमारे विज्ञापन व्यवसाय पर भी उतना बुरा  असर नहीं पड़ा जितना बाकी दुनिया में। हां, इतना जरूर हुआ कि पहले जिस तरह 12-15 फीसदी वृद्धि हो रही थी, वह धीमी पड़ गई, 8-9 फीसदी पर आ गई।

भारत में दो-तीन  चीजें हुईं। फाइनेंस सेक्टर में  म्यूचुअल फंड पर असर पड़ा। लेकिन बीमा और बैंकिंग क्षेत्र ने बाउंस-बैक किया। ऑटो सेक्टर ने भी काफी अचंभित किया। दुनिया भर में ऑटो सेक्टर की हालत खराब थी। लेकिन भारतीय ऑटो सेक्टर ने जबरदस्त प्रदर्शन किया।

विज्ञापन के नजरिये से देखें तो जो दूसरा सेक्टर प्रभावित  हुआ वह है टेलिकॉम। यह ऐसा क्षेत्र  है जो विज्ञापन के प्रति तेजी से रिस्पांस करता है, इसमें इतनी प्रतिस्पर्धा है, इतने सारे नए खिलाड़ी आ रहे हैं। लेकिन पहली बार इसका रेवेन्यू घट रहा है। यह इस क्षेत्र के बहुत बुरा है क्योंकि इन्होंने पिछले चार-पांच सालों में दसियों हजार करोड़ का निवेश किया है। वे इसे पीछे नहीं खींच सकते।

तीसरा क्षेत्र है मीडिया व एंटरटेनमेंट। टेलीविजन कंपनियां, सिनेमा कंपनियां, बॉलीवुड, इन सबने निवेश जारी रखा है। इनमें  से कई में विदेशी निवेश आया है। प्रिंट सेक्टर एक तरह से संघर्ष कर रहा है क्योंकि न्यूजप्रिंट का संकट था। लेकिन यह स्थिति भी अब सुधर रही है। कुल मिलाकर उपभोक्ता अब भी उपभोग कर रहा है। किसानों की आत्महत्या की बात हम जानते हैं। लेकिन अब भी उपभोग की चाहत है।

सवाल- इधर विज्ञापन उद्योग  में किस तरह के  परिवर्तन आ रहे हैं। क्या एजेंसियों और मीडिया से ग्राहकों की उम्मीदें बदल गई हैं?
जवाब- एक खास बात यह हुई है कि ग्राहक (विज्ञापनदाता) टीवी या प्रेस से ज्यादा मांग करने लगे। वे यकीनी तौर पर डिजिटल की मांग कर रहे हैं। हम इस समय डिजिटल माध्यम में काफी विकास की उम्मीद कर रहे हैं। डिजिटल में भी मोबाइल और इंटरनेट। मोबाइल में एप्लीकेशंस हैं लेकिन ज्यादा नहीं। इंटरनेट में जो चीज बहुत ऊंची जा रही है वह है सर्च। सर्च पर विज्ञापन बहुत तेजी से बढ़ रहा है। डिस्प्ले या बैनर विज्ञापन में ऐसा नहीं हो रहा है। लेकिन सर्च पर विज्ञापन 200 गुना बढ़ा है। इस समय सर्च पर 50 हजार विज्ञापनदाता है, जबकि अन्य माध्यमों पर 5 हजार हैं। लोग इससे वाकिफ नहीं हैं, लेकिन मीडिया के क्षेत्र में ऐसा हो रहा है।

सवाल- आपने डिजिटल की बात की तो भारत में हिंदी ब्लॉगिंग का काफी तेज गति से विकास हो रहा है। साल 2007 के अंत में हिंदी ब्लॉगों की संख्या महज 500 के आसपास थी। लेकिन अब इनकी संख्या 20,000 के आसपास हो गई है। इसे आप किस रूप में देखती हैं?
जवाब- निश्चित रूप से यह पूरी दुनिया के स्तर पर वैकल्पिक मीडिया के रूप में विकसित हो रहा है। अंग्रेजी को एक तरफ रख दें तो चीन जैसे देशों में उनकी अपनी भाषा में लाखों ब्लॉग हैं जो लोकप्रिय हैं। भारत में हिंदी ही नहीं, मराठी, बंगला, तमिल, तेलुगू, मलयालम व कन्नड़ जैसी क्षेत्रीय भाषाओं में ब्लॉग बन रहे हैं। यह अच्छा विकासक्रम है। हम इस पर नजर रखे हुए हैं। लेकिन इसकी स्वीकार्यता बनने और दायरा बढऩे में अभी थोड़ा वक्त लग सकता है।

सवाल- आपके  हिसाब से अगले कुछ सालों में पारंपरिक प्रिंट उद्योग में विज्ञापन आय का स्वरूप कैसा रहेगा? खासकर हिंदी जैसी भारतीय भाषाओं के प्रिंट माध्यम का क्या हिस्सा रहेगा?
जवाब- यह अच्छी खबर नहीं है क्योंकि प्रिंट माध्यम लगातार युवा लोगों में रीडरशिप खो रहा  है या उसकी रीडरशिप ठहरी हुई है। विज्ञापन में इसकी हिस्सेदारी पहले 60 फीसदी थी, अब 44-45 फीसदी रह गई है। इस समय टेलीविजन या प्रिंट में जो विकास हो रहा है, वह है क्षेत्रीय मीडिया में। टेलीविजन में मराठी चैनल, बंगाली चैनल व गुजराती चैनल बढ़ रहे हैं। दक्षिण में तो पहले ही ऐसा हो चुका है। प्रिंट में हमें लगता है कि क्षेत्रीय मीडिया हमेशा अंग्रेजी से बेहतर करता रहा है।

सवाल- विज्ञापन भी मीडिया का हिस्सा है। भले ही  यहां मनी-मनी ही  हो, लेकिन क्या इसे  जिम्मेदार नहीं बनाया जा सकता? जो सारी चीजें उपभोग करता है, उपभोक्ता है क्या उसकी तरफ से कोई अंकुश विकसित किया जाना जरूरी है?
जवाब- यह वाकई एक बड़ी  समस्या है। मैं तहेदिल से मानती  हूं कि कभी-कभी हमारे यहां जिस  तरह का विज्ञापन होता है, वह एकदम गैर-जिम्मेदार है। दरअसल, पीयूष (पीयूष पांडे, ओ एंड एम) और बाल्कि (लोवे इंडिया के बालकृष्णन, चीनी कम व पा फिल्मों के निर्देशक) मेरे सबसे अच्छे दोस्त हैं। मैं उनसे कहती हूं कि आपके पास वो ताकत है कि आप लोगों को किसी भी चीज पर भरोसा दिला सकते हैं। आप उनमें अच्छी चीजों के प्रति भी विश्वास जगा सकते हैं। हम अपने स्तर पर कोशिश कर रहे हैं।

यकीनन आप लिंटास में देख सकते हैं कि हम अपने विज्ञापनों में जो भी विचार पेश करते हैं, उसमें एक तत्व सामाजिक बदलाव का रहता है। इसे आप टाटा टी के जागो रे अभियान में देख सकते हैं। हमारी कोशिश है कि उपभोक्ता सिर्फ उत्पाद के बारे में ही नहीं, कुछ सामाजिक सच्चाइयों को भी आंखें खोलकर देखे। लेकिन बहुत-सी एजेंसियां हैं जो उपभोक्ता की मासूमियत का शोषण कर रही हैं। फिर भारत में तरह-तरह के उपभोक्ता हैं। कुछ हैं जो बहुत जागरूक हैं और कुछ हैं जो कुछ नहीं जानते हैं और उन्हें बेवकूफ बनाया जा सकता है। वे अनजान हैं। हमारे राजनीतिज्ञ तक उन्हें बेवकूफ बना रहे हैं। हमें, विज्ञापन जगत को जिम्मेदार होना पड़ेगा।

यह हकीकत है कि  कम्युनिवेशन व विज्ञापन के सेक्टर में हम पर्याप्त काम नहीं कर रहे हैं, जबकि हमें काफी ज्यादा करना चाहिए। असल में, हम इसमें मनी नहीं देखते, रेवेन्यू नहीं देखते। यह गलत है। सामाजिक व व्यक्तिगत स्तर पर हम करते हैं, लेकिन समुदाय के स्तर पर हमारा विज्ञापन सेक्टर होपलेस है। यह केवल पार्टियों में जाता है।

Subscribe to comments feed Comments (1 posted):

Sanjeet Tripathi on 03 January, 2010 00:21;02
avatar
vichar to unke sahi hai.
agar ek add agency samajik badlaav se lekar saamudaiyik kartavya ki bat yad rakhti hai to tareef k layak bat hai, lekin kahne aur jameeni star me antar nahi ho to accha!
Thumbs Up Thumbs Down
0
total: 1 | displaying: 1 - 1

Post your comment comment

Type in Hindi (हिन्दी में कमेन्ट करने के लिए यहां रोमन में लिखिए यह अपने आप हिन्दी में बदल देगा.)

Title :
Body
Powered by Vivvo CMS v4.1.2
Share |
  • email Email to a friend
  • print Print version

ईमेल से विस्फोटः अपना ईमेल यहां भरें और सब्सक्राइब करें:

Delivered by FeedBurner

Author info
image अनिल रघुराज हिन्दी के संभवतः पहले व्यावसायिक अखबार अमर उजाला कारोबार को सफल बनाने और हिन्दी व्यावसायिक पत्रकारिता को नया स्वरूप देने में उनका बहुत योगदान रहा है. वर्तमान में मुंबई में रहकर arthkaam.com नामक आर्थिक पोर्टल का संचालन कर रहे हैं.
Rate this article
5.00
More from आमने-सामने
Previous
image
कश्मीर में अलगाववाद को मनोवैज्ञानिक मदद कर रहा है भारत
अजय च्रंगू पनुन कश्मीर के अध्यक्ष हैं जो कि निर्वासित कश्मीरी पण्डितों की सबसे बड़ी प्रतिनिधि संस्था है. कश्मीर घाटी में पिछले एक महीने से हो रहे उपद्रव के बारे में अजय च्रंगू कहते हैं कि अलगाववादियों की "बाटमलाइन" सेपरेशन है. यानी वे तब तक शांत नहीं होंगे जब तक कि कश्मीर घाटी को भारत से अलग नहीं कर दिया जाता. ऐसे में भारत सरकार की ढुलमुल नीतियां कश्मीर को भारत के साथ रखने की बजाय भारत से दूर करेंगी. कश्मीर मसले पर अजय च्रंगू से एक बातचीत-...
image
विरोधियों से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं करेंगे-कुठियाला
पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए भोपाल में स्थापित माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय अक्सर विवादों में रहा है. छह महीने पहले जब प्रशासन ने नये कुलपित प्रो. बी के कुठियाला की नियुक्ति की तो एक बार फिर विश्वविद्यालय में तूफान खड़ा हो गया. प्रो. कुठियाला की नियुक्ति से लेकर अब तक विश्वविद्यालय पत्रकारिता की पढ़ाई का नहीं बल्कि राजनीति का अखाड़ा बन गया है. कुलपति पर आरोप है कि वे एक खास विचारधारा (राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ) से संपर्क रखते हैं इसलिए उनकी नियुक्तियों और कार्यपद्धति में उस विचारधारा का प्रभाव है जिसे वे बर्दाश्त नहीं करेंगे. जबकि कुलपति का कहना है कि कुछ लोग जानबूझकर विश्वविद्यालय का माहौल खराब कर रहे हैं ताकि विश्वविद्यालय में जो बदलाव होने चाहिए उसे वे प्रभावित कर सकें. भोपाल में उनके घर पर हुई बातचीत में हमने उन पर लगे आरोपों और विश्वविद्यालय को लेकर लंबी बातचीत की. ...
image
शब्दों की चौकीदारी संभव नहीं-अनुपम मिश्र
अनुपम मिश्र पानी और पर्यावरण पर काम करने के लिए जाने जाते हैं. लेकिन उनकी सर्वाधिक चर्चित पुस्तक आज भी खरे हैं तालाब के साथ उन्होंने एक ऐसा प्रयोग किया जिसका दूरगामी दृष्टि दिखती है. उन्होंने अपनी किताब पर किसी तरह का कापीराईट नहीं रखा. इस किताब की अब तक एक लाख से अधिक प्रतियां प्रकाशित हो चुकी हैं. मीडिया वर्तमान स्वरूप और कापीराईट के सवाल पर हमने विस्तृत बात की. यहां प्रस्तुत है बातचीत के प्रमुख अंश-...
image
निरुपमा के पिता ने दी थी बुरे अंजाम की धमकी- प्रियभांशु
निरुपमा की मौत के बाद प्रियभांशु गहरे अवसाद में है और मीडिया से बात करना बंद कर चुका है. लेकिन जिस प्रकार से निरुपमा के घरवाले इस पूरे मामले को टर्न देने की कोशिश कर रहे थे उसमें प्रियभांशु का बोलना जरूरी हो गया था. प्रियभांशु का कहना है कि निरुपमा के पिताजी ने तीन बार फोन करके उसके पिता को धमकी दी थी कि अपने बेटे को समेट लीजिए नहीं तो अंजाम बहुत बुरा होगा. प्रियभांशु से की गयी बातचीत का महत्वपूर्ण अंश. ...
image
गुजरात दंगों का प्रायश्चित है गांधी कथा - नारायण भाई
गांधी की गोद में पैदा हुए नारायणभाई देसाई महात्मा गांधी के निजी सचिव महादेवभाई देसाई के बेटे हैं. उन्होंने सक्रिय रूप से दस साल तक महात्मा गांधी के साथ काम किया है. महात्मा गांधी को बेहद करीब से देखने जाननेवाले नारायणभाई ने 80 साल की उम्र में गांधी कथा कहना शुरू किया तो संभवत: वे गांधी को उन्हीं के तरीकों से लोगों के सामने लाने जा रहे थे जो सेमिनारी गांधी और सरकारी गांधी से अलग थे. नारायणभाई देसाई अब तक 82 गांधी कथा कह चुके हैं. उनकी 82वीं गांधी कथा के मौके पर हमने उनसे लंबी बात की. बातचीत के प्रमुख अंश-...
image
अमर सिंह अच्छे, मुलायम अवसरवादी- कल्याण सिंह
अमर सिंह बहुत अच्छे इंसान हैं, राजनीतिक प्रबंधन का कौशल उनके टक्कर का किसी और नेता में नहीं है. उन्होंने मुलायम सिंह यादव की पार्टी को बहुत मजबूती दी और आय से अधिक संपत्ति के मामले में उनको अमर सिंह ने ही बचाया. अमर सिंह एक बहुत अच्छे नेता हैं और मैं उनका बहुत आदर करता हूँ .उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, कल्याण सिंह ने विस्फोट से एक विशेष बातचीत के दौरान यह बातें कहीं हैं. ...
image
सेन्सरशिप स्वीकार नहीं करेंगे -एरिक स्मिथ
गूगल कारपोरेशन के अध्यक्ष और सीईओ एरिक स्मिथ ने न्यूजवीक मैगजीन से बात करते हुए कहा है कि चीन में उनके ऊपर कई तरह के अनावश्यक प्रतिबंध लगाने की कोशिश की जा रही थी जिसे वे स्वीकार नहीं करते. इसलिए गूगल ने वहां से बाहर जाने की धमकी दी थी. प्रस्तुत है न्यूजवीक में प्रकाशित एिरक स्मिथ से फरीद जकारिया की बातचीत-...
image
डिजिटल मीडिया में विज्ञापन की मांग बढ़ रही है- लिन डिसूजा
देश की तीन सबसे बड़ी विज्ञापन एजेंसियों में शुमार है लिंटास मीडिया ग्रुप (एलएमजी) और इसकी चेयरमैन व सीईओ हैं लिन डिसूजा। लिन देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की 50 सबसे प्रभावशाली हस्तियों में गिनी जाती हैं। उनका मानना है कि विज्ञापनदाताओं के लिए डिजिटल माध्यम काफी तेजी से उभर रहा है। लिन डिसूजा से बातचीत के चुनिंदा अंश। ...
image
राजनीति में आध्यात्मिक भावना रखनी चाहिए-राजनाथ सिंह
भाजपा अध्यक्ष के रूप में चार साल की राजनीतिक पारी खेलनेवाले राजनाथ सिंह को भाजपा का सबसे बेचारा अध्यक्ष कहा गया. लेकिन राजनाथ सिंह कहते हैं कि जिन कारणों से उन्हें बेचारा कहा जाता है वह उनकी उदारता है. राजनीति में आध्यात्मिक भावना रखने की सलाह देने वाले राजनाथ सिंह से चार साल के अपने अध्यक्षीय कार्यकाल और अन्य कई महत्वपूर्ण मसलों पर विस्फोट.कॉम ने विशेष बातचीत की....
image
मैं अकेला आया हूं और निरंतर चलता रहूंगा- नितिन गडकरी
भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त अध्यक्ष नितिन गडकरी ने गुरुवार को नई दिल्ली में विधिवत भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष पद की कमान संभाली. इस मौके पर उन्होंने एक प्रेस कांफ्रेस में पत्रकारों से भी बातचीत की. लगभग एक घण्टे चली इस प्रेस कांफ्रेस में नितिन गडकरी से पत्रकारों ने खुलकर सवाल पूछे. इस प्रेस कांफ्रेस में पूछे गये कुछ महत्वपूर्ण सवाल और उस पर गडकरी के जवाब यहां प्रकाशित कर रहे हैं- संपादक...
image
दलित के हाथ में सत्ता नहीं देना चाहती कांग्रेस- अली अनवर
अली अनवर पश्मान्दा मुस्लिम महाज के नेशनल प्रेसीडेन्ट हैं और राज्यसभा में जद (यू) के मुख्य सचेतक हैं. रंगनाथ मिश्रा आयोग की रिपोर्ट को सदन में प्रस्तुत करवाने में अकेले अली अनवर की ही भूमिका है. पिछले दो साल से लगातार वे इस रिपोर्ट को सदन में पेश किये जाने के लिए अभियान चला रहे थे. रंगनाथ मिश्रा आयोग के सभी महत्वपूर्ण पहलुओं पर हमने उनसे लंबी बात की. प्रस्तुत है अली अनवर से पूरी बातचीत-...
image
सत्ता प्रतिष्ठान का दस्तावेज है लिब्राहन की रिपोर्ट-चंपत राय
चंपत राय विश्व हिन्दू परिषद के संयुक्त महामंत्री हैं. लिब्राहन आयोग के दोषियों की सूची में चंपत राय का भी नाम है. लेकिन चंपत राय का कहना है कि उन्हें एक बार भी अपना पक्ष रखने के लिए आयोग ने नहीं बुलाया. रिपोर्ट में चंपत राय को स्थानीय ठेकेदार बताया गया है जबकि उस समय भी वे विश्व हिन्दू परिषद का काम देख रहे थे. प्रस्तुत है चंपत राय से बातचीत जिसमें वे लिब्राहन आयोग पर ही कई तरह के सवाल उठा रहे हैं....
image
कांग्रेस मराठी माणुस को बांट रही है-उद्धव ठाकरे
शिवसेना की ओर से इस बार महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की सारी कमान उनके कार्यकारी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के हाथ में है. शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे की अस्वस्थता को देखते हुए यह चुनाव न सिर्फ शिवसेना के लिए बल्कि खुद उद्धव ठाकरे के लिए भी परीक्षा की घड़ी है. उद्धव ठाकरे इस चुनाव को महाराष्ट्र की मुक्ति का चुनाव मान रहे हैं और उनका कहना है कि कांग्रेस प्रदेश में मराठी माणुस की मानसिकता के साथ खिलवाड़ कर रही है और एक साजिश के तहत उसे बांट रही है. मराठी सामना के कार्यकारी संपादक संजय राऊत ने उनसे विस्तृत बात की जिसका संपादित हिस्सा हम यहां प्रस्तुत कर रहे हैं- संपादक...
image
उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी भाजपा - सुदर्शन
के.एस. सुदर्शन संघ के लोकप्रिय व्यक्तित्व के रूप में प्रतिष्ठित हैं। नौ साल तक आरएसएस के सरसंघचालक रहे सुदर्शन के काल में ही भाजपा ने सत्ता संभाली. जाहिर है वह वक्त भाजपा संघ संबंधों को लेकर सबसे संवेदनशील वक्त था जब कई बार संघ और भाजपा आमने-सामने आ खड़े हुए थे. अब सुदर्शन सरसंघचालक तो नहीं है लेकिन भाजपा को लेकर उनके अपने अनुभव क्या रहे हैं? संघ और भाजपा के बीच बढ़ी दूरियों के लिए कौन जिम्मेदार हैं, ऐसे ही कई सारे सवालों के साथ अवधेश आकोदिया ने उनसे बात की....
image
भारतीय दृष्टि से ही निकलेगा समस्याओं का समाधान - समदौंग रिन्पोछे
यह महज संयोग ही नहीं है कि सरकार से इतर जो लोग विरोध के स्तर तक समाज कार्य में सक्रिय हैं उनमें से अधिकांश कहीं न कहीं महात्मा गांधी से प्रेरित हैं. 15 अगस्त की आधीरात जब देश आजादी का जश्न मना रहा था तो महात्मा गांघी बंगाल में बंटवारे से पैदा हुए शूल पर मरहमपट्टी कर रहे थे. आजादी के बाद भी समाज का वह शूल और नासूर कम नहीं हुआ है बल्कि और अधिक जटिल और भयावह हो गया है. इस शूल और नासूर को मिटाने के लिए जो लोग काम कर रहे हैं उनमें निर्वासित तिब्बती सरकार के प्रधानमंत्री समदौंग रिन्पोछे भी हैं. हिन्द स्वराज के लेखन के सौ साल पूरे हो गये हैं. स्वतंत्रता दिवस के इस मौके पर हमने समदौंग रिन्पोछे से बातचीत की. ...
image
दंगों की राजनीति कांग्रेस ने शुरू की- जरनैल सिंह
देश विदेश में सूचनाओं से जुड़े किसी व्यक्ति के लिए जरनैल सिंह शायद ही अपरिचित नाम हो. दिल्ली दंगों के मसले पर चिदंबरम पर जूता फेंककर उन्होंने न केवल राजनीति को जनता के प्रति जवाबदेह बनाने का संदेश दिया बल्कि मीडिया को भी मुद्दों पर पत्रकारिता करने के लिए प्रेरित किया. जरनैल सिंह जिस जज्बे और मुद्दे को लेकर पत्रकारिता में आये थे उसी जज्बे और मुद्दे के कारण वे पत्रकारिता से छुट्टी पर भेज दिये गये. उनका वह जज्बा और मुद्दा क्या है, कांग्रेस के बारे में वे क्या सोचते हैं और वे अब क्या करेंगे जैसे अनेकों सवालों पर विस्फोट न्यूज नेटवर्क ने उनसे बात की....
image
फिर लौटेंगे कार्टून के दिन - काक
हम अखबार के कोने में कार्टून न देखें तो अखबार अधूरा लगता है. लेकिन क्या हमने कभी किसी कार्टूनिस्ट की जिंदगी में झांककर देखने की कोशिश की है कि उसके अपनी जिंदगी का कोना कितना पूरा या अधूरा है? काक हम सबके लिए सुपरिचित कार्टूनिस्ट हैं. काकदृष्टि ब्लिट्ज के जमाने से अपने पाठकों को दृष्टि देती आयी है. एक और मशहूर कार्टूनिस्ट चंदर की काक से की गयी बातचीत. ...
Next
Tags
No tags for this article
सर्वाधिकार (अ)सुरक्षित

विस्फोट.कॉम में प्रकाशित सामग्री पर हमारी ओर से कोई कापीराइट नहीं है.

Powered by Vivvo CMS v4.1.2