Home | आमने-सामने | विरोधियों से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं करेंगे-कुठियाला

विरोधियों से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं करेंगे-कुठियाला

image माखनलाल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. कुठियाला

पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए भोपाल में स्थापित माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय अक्सर विवादों में रहा है. छह महीने पहले जब प्रशासन ने नये कुलपित प्रो. बी के कुठियाला की नियुक्ति की तो एक बार फिर विश्वविद्यालय में तूफान खड़ा हो गया. प्रो. कुठियाला की नियुक्ति से लेकर अब तक विश्वविद्यालय पत्रकारिता की पढ़ाई का नहीं बल्कि राजनीति का अखाड़ा बन गया है. कुलपति पर आरोप है कि वे एक खास विचारधारा (राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ) से संपर्क रखते हैं इसलिए उनकी नियुक्तियों और कार्यपद्धति में उस विचारधारा का प्रभाव है जिसे वे बर्दाश्त नहीं करेंगे. जबकि कुलपति का कहना है कि कुछ लोग जानबूझकर विश्वविद्यालय का माहौल खराब कर रहे हैं ताकि विश्वविद्यालय में जो बदलाव होने चाहिए उसे वे प्रभावित कर सकें. भोपाल में उनके घर पर हुई बातचीत में हमने उन पर लगे आरोपों और विश्वविद्यालय को लेकर लंबी बातचीत की.

सवाल- आप पर आरोप है कि आप अकादमिक बैकग्राउण्ड वाले व्यक्ति नहीं है, जो कि किसी विश्वविद्यालय के कुलपति के लिए अनिवार्य अर्हता होती है. आप क्या कहेंगे?
जवाब- मैंने 21 साल इंडियन इंस्टीट्यूट आफ मास कम्युनिकेशन में अध्यापन और शोध किया है जो कि देश में पत्रकारिता का सबसे प्रतिष्ठित और सेकुलर संस्थान है. इसके अलावा पत्रकारिता के तीन इंस्टीट्यूट की स्थापना मेरे पहल और मेरी देखरेख में हुई है. क्या अकादमिक बैकग्राउण्ड गिनाने के लिए और कुछ करना जरूरी है. जिन लोगों ने सात महीने पहले इस पद पर मेरा चयन किया है वे इतने नासमझ नहीं है कि पत्रकारिता की पढ़ाई के िलए सबसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय का कुलपति चुनते समय इतनी छोटी सी बात का भी ध्यान न रखते.

सवाल- आप पर आरोप है कि आप एक खास विचारधारा के लोगों को बढ़ावा दे रहे हैं जिसके कारण अन्य लोग आपका विरोध कर रहे हैं?
जवाब- ऐसा उनको लगता होगा. मेरी एक ही विचारधारा है कि पत्रकारिता की पढ़ाई के जरिए सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्रबोध कैसे जागृत हो. जो लोग मेरे खिलाफ विरोध की बिगुल बजा रहे हैं मेरी उनसे कोई शिकायत नहीं है. हम उनसे संवाद कर रहे हैं और हमें उम्मीद है कि संवाद से हमेशा अच्छे रास्ते निकल जाते हैं. विचारधारा की असहमति से बड़ा सवाल विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा और उसका कामकाज है. मैं उसके साथ किसी भी कीमत पर समझौता नहीं कर सकता.

सवाल- क्या आप उन लोगों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई भी करेंगे जो दोषी हैं?
जवाब- हम उनको समझाने की कोशिश कर रहे हैं. जरूरी हुआ तो प्रशासनिक कार्रवाई भी करेंगे लेकिन प्रशासनिक कार्रवाई ही करेंगे ऐसा नहीं है. केवल प्रशासनिक कार्रवाई करने से समस्या का समाधान नहीं होगा.makhanlal_chaturvedi_rashtriya_patrakarita_vishwavidyalaya_bhopal_731938596.jpg

सवाल- विश्वविद्यालय में कुछ नियुक्तियों को लेकर विवाद है. आप क्या कहेंगे?
जवाब- मेरे कार्यकाल में जो भी नियुक्तियां हैं उससे संबंधित जानकारी जो भी चाहे सूचना के अधिकार के तहत निकाल सकता है. सच्चाई का पता खुद ब खुद हो जाएगा.

सवाल- आपको उम्मीद थी कि आपको आते ही विवादों से सामना करना होगा?
जवाब- जो भी लोग पहले से यहां काम कर रहे हैं और अपने विचार के अनुसार विश्वविद्यालय के प्रगति के लिए प्रयासरत हैं उनकी अपनी कार्य करने की एक शैली होगी. जब भी कोई नया व्यक्ति आता है तो थोड़ी बहुत मतभिन्नता होती ही है. हमारा काम है कि उनकी बात भी कैसे मान ली जाए और विश्वविद्यालय में नयेपन को कैसे समाविष्ट किया जाए. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता की पढ़ाई केवल रिपोर्टिंग और एडिटिंग नहीं है. समय बहुत आगे निकल चुका है और हम समय के साथ तालमेल नहीं करेंगे तो अपने यहां पढ़ने आये छात्रों का अहित करेंगे.

सवाल- पत्रकारिता की पढ़ाई अगर रिपोर्टिग एडिटिंग नहीं तो क्या है?
जवाब- समय बदलने के साथ पत्रकारिता में तकनीकि का रोल बहुत महत्वपूर्ण हो गया है. पहले प्रिंट मीडिया में ही चार पांच तरह के काम करने के लिए चार पांच तरह के लोग रखे जाते थे. मसलन, रिपोर्टिंग, सब-एडििटंग, कम्पोजिंग, प्रूफ रीडिंग और फिर पेज मेकिंग. आज यह सारा काम अकेले रिपोर्टर करता है सिर्फ पेज मेकिंग को छोड़कर. इसलिए आज पत्रकार को न केवल रिपोर्टिंग की कला सीखनी होगी बल्कि उसे तकनीकि रूप से भी दक्ष होना होगा.

इसी तरह से इंटरनेट का इस्तेमाल केवल ईमेल भेजने या सर्च तक सीमित नहीं रहना चाहिए. हमारी कोशिश होगी कि पत्रकार इंटरनेट का इस्तेमाल पत्रकारिता के लिए करे और उसके जरिए वह लोगों तक अपनी बात पहुंचाए. इसके लिए हम निजी तकनीकि संस्थानों से बातचीत कर रहे हैं. मसलन हम वर्चुअल स्टुडियो बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं. हम चाहते हैं कि पत्रकार तकनीकि रूप से दक्ष हो ताकि वह समय के साथ तालमेल कर सके.

सवाल- क्या ऐसा आप निजी संस्थानों के दबाव में कर रहे हैं?
जवाब- निजी संस्थानों का हमारे ऊपर कोई दबाव नहीं है. दक्ष और कुशल पत्रकारों की आज जितनी जरूरत है उसे अकेले कोई भी संस्थान पूरा नहीं कर सकता. हम निजी संस्थानों से अपनी कोई प्रतिद्वंदिता नहीं मानते बल्कि हम मानते हैं कि जहां जरूरी हो हम उनकी मदद ले सकते हैं.

सवाल- आपने खुद पत्रकारिता की पढ़ाई नहीं की है. आप पत्रकारिता की पढ़ाई का कितना औचित्य मानते हैं?
जवाब- किसी समय अखबार में काम करनेवाले संपादक ही पत्रकारिता के संस्थान हुआ करते थे. लेकिन अब समय बदल गया है और तकनीकि का हस्तक्षेप बहुत व्यापक हो गया है. हालांकि संपादक से काम के दौरान जो कुछ सीखने को मिलता है वह कोई पत्रकारिता संस्थान कुछ महीनों में नहीं सिखा सकता लेकिन हम ऐसा मानते हैं कि पत्रकारिता संस्थान ऐसे अखबार समूहों, चैनलों को तकनीकि दक्ष और प्राथमिक तौर पर पत्रकारिता के लिए तैयार छात्र उपलब्ध कराते हैं जिनसे पत्रकारिता करवाना सिखाना एकदम अनगढ़ लोगों को पत्रकारिता सिखाने से थोड़ा बेहतर होता है.

Subscribe to comments feed Comments (0 posted):

total: | displaying:

Post your comment comment

Type in Hindi (हिन्दी में कमेन्ट करने के लिए यहां रोमन में लिखिए यह अपने आप हिन्दी में बदल देगा.)

Title :
Body
Powered by Vivvo CMS v4.1.2
Share |
  • email Email to a friend
  • print Print version

ईमेल से विस्फोटः अपना ईमेल यहां भरें और सब्सक्राइब करें:

Delivered by FeedBurner

Author info
image संजय तिवारी आप जहां तक सोच सकते हैं इंटरनेट आपको वह करने का मौका देता है. अभी तक मानव सभ्यता ने जितने भी मीडिया माध्यमों का उपयोग किया है यह उन सबमें अनूठा, प्रभावी और सर्वगुण संपन्न है. सूचना लेने देने के तीन माध्यमों दृश्य, श्रवण और पाठ को एक ही धागे में लपेटे नया मीडिया उत्पादन और पहुंच दोनों के लिहाज से सर्वश्रेष्ठ है. ऐसे नये मीडिया का जनहित के लिए भरपूर उपयोग हो, विस्फोट.कॉम उसी दिशा में उठा एक कदम है. sanjaytiwari07@gmail.com
Rate this article
5.00
More from आमने-सामने
Previous
image
कश्मीर में अलगाववाद को मनोवैज्ञानिक मदद कर रहा है भारत
अजय च्रंगू पनुन कश्मीर के अध्यक्ष हैं जो कि निर्वासित कश्मीरी पण्डितों की सबसे बड़ी प्रतिनिधि संस्था है. कश्मीर घाटी में पिछले एक महीने से हो रहे उपद्रव के बारे में अजय च्रंगू कहते हैं कि अलगाववादियों की "बाटमलाइन" सेपरेशन है. यानी वे तब तक शांत नहीं होंगे जब तक कि कश्मीर घाटी को भारत से अलग नहीं कर दिया जाता. ऐसे में भारत सरकार की ढुलमुल नीतियां कश्मीर को भारत के साथ रखने की बजाय भारत से दूर करेंगी. कश्मीर मसले पर अजय च्रंगू से एक बातचीत-...
image
विरोधियों से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं करेंगे-कुठियाला
पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए भोपाल में स्थापित माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय अक्सर विवादों में रहा है. छह महीने पहले जब प्रशासन ने नये कुलपित प्रो. बी के कुठियाला की नियुक्ति की तो एक बार फिर विश्वविद्यालय में तूफान खड़ा हो गया. प्रो. कुठियाला की नियुक्ति से लेकर अब तक विश्वविद्यालय पत्रकारिता की पढ़ाई का नहीं बल्कि राजनीति का अखाड़ा बन गया है. कुलपति पर आरोप है कि वे एक खास विचारधारा (राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ) से संपर्क रखते हैं इसलिए उनकी नियुक्तियों और कार्यपद्धति में उस विचारधारा का प्रभाव है जिसे वे बर्दाश्त नहीं करेंगे. जबकि कुलपति का कहना है कि कुछ लोग जानबूझकर विश्वविद्यालय का माहौल खराब कर रहे हैं ताकि विश्वविद्यालय में जो बदलाव होने चाहिए उसे वे प्रभावित कर सकें. भोपाल में उनके घर पर हुई बातचीत में हमने उन पर लगे आरोपों और विश्वविद्यालय को लेकर लंबी बातचीत की. ...
image
शब्दों की चौकीदारी संभव नहीं-अनुपम मिश्र
अनुपम मिश्र पानी और पर्यावरण पर काम करने के लिए जाने जाते हैं. लेकिन उनकी सर्वाधिक चर्चित पुस्तक आज भी खरे हैं तालाब के साथ उन्होंने एक ऐसा प्रयोग किया जिसका दूरगामी दृष्टि दिखती है. उन्होंने अपनी किताब पर किसी तरह का कापीराईट नहीं रखा. इस किताब की अब तक एक लाख से अधिक प्रतियां प्रकाशित हो चुकी हैं. मीडिया वर्तमान स्वरूप और कापीराईट के सवाल पर हमने विस्तृत बात की. यहां प्रस्तुत है बातचीत के प्रमुख अंश-...
image
निरुपमा के पिता ने दी थी बुरे अंजाम की धमकी- प्रियभांशु
निरुपमा की मौत के बाद प्रियभांशु गहरे अवसाद में है और मीडिया से बात करना बंद कर चुका है. लेकिन जिस प्रकार से निरुपमा के घरवाले इस पूरे मामले को टर्न देने की कोशिश कर रहे थे उसमें प्रियभांशु का बोलना जरूरी हो गया था. प्रियभांशु का कहना है कि निरुपमा के पिताजी ने तीन बार फोन करके उसके पिता को धमकी दी थी कि अपने बेटे को समेट लीजिए नहीं तो अंजाम बहुत बुरा होगा. प्रियभांशु से की गयी बातचीत का महत्वपूर्ण अंश. ...
image
गुजरात दंगों का प्रायश्चित है गांधी कथा - नारायण भाई
गांधी की गोद में पैदा हुए नारायणभाई देसाई महात्मा गांधी के निजी सचिव महादेवभाई देसाई के बेटे हैं. उन्होंने सक्रिय रूप से दस साल तक महात्मा गांधी के साथ काम किया है. महात्मा गांधी को बेहद करीब से देखने जाननेवाले नारायणभाई ने 80 साल की उम्र में गांधी कथा कहना शुरू किया तो संभवत: वे गांधी को उन्हीं के तरीकों से लोगों के सामने लाने जा रहे थे जो सेमिनारी गांधी और सरकारी गांधी से अलग थे. नारायणभाई देसाई अब तक 82 गांधी कथा कह चुके हैं. उनकी 82वीं गांधी कथा के मौके पर हमने उनसे लंबी बात की. बातचीत के प्रमुख अंश-...
image
अमर सिंह अच्छे, मुलायम अवसरवादी- कल्याण सिंह
अमर सिंह बहुत अच्छे इंसान हैं, राजनीतिक प्रबंधन का कौशल उनके टक्कर का किसी और नेता में नहीं है. उन्होंने मुलायम सिंह यादव की पार्टी को बहुत मजबूती दी और आय से अधिक संपत्ति के मामले में उनको अमर सिंह ने ही बचाया. अमर सिंह एक बहुत अच्छे नेता हैं और मैं उनका बहुत आदर करता हूँ .उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, कल्याण सिंह ने विस्फोट से एक विशेष बातचीत के दौरान यह बातें कहीं हैं. ...
image
सेन्सरशिप स्वीकार नहीं करेंगे -एरिक स्मिथ
गूगल कारपोरेशन के अध्यक्ष और सीईओ एरिक स्मिथ ने न्यूजवीक मैगजीन से बात करते हुए कहा है कि चीन में उनके ऊपर कई तरह के अनावश्यक प्रतिबंध लगाने की कोशिश की जा रही थी जिसे वे स्वीकार नहीं करते. इसलिए गूगल ने वहां से बाहर जाने की धमकी दी थी. प्रस्तुत है न्यूजवीक में प्रकाशित एिरक स्मिथ से फरीद जकारिया की बातचीत-...
image
डिजिटल मीडिया में विज्ञापन की मांग बढ़ रही है- लिन डिसूजा
देश की तीन सबसे बड़ी विज्ञापन एजेंसियों में शुमार है लिंटास मीडिया ग्रुप (एलएमजी) और इसकी चेयरमैन व सीईओ हैं लिन डिसूजा। लिन देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की 50 सबसे प्रभावशाली हस्तियों में गिनी जाती हैं। उनका मानना है कि विज्ञापनदाताओं के लिए डिजिटल माध्यम काफी तेजी से उभर रहा है। लिन डिसूजा से बातचीत के चुनिंदा अंश। ...
image
राजनीति में आध्यात्मिक भावना रखनी चाहिए-राजनाथ सिंह
भाजपा अध्यक्ष के रूप में चार साल की राजनीतिक पारी खेलनेवाले राजनाथ सिंह को भाजपा का सबसे बेचारा अध्यक्ष कहा गया. लेकिन राजनाथ सिंह कहते हैं कि जिन कारणों से उन्हें बेचारा कहा जाता है वह उनकी उदारता है. राजनीति में आध्यात्मिक भावना रखने की सलाह देने वाले राजनाथ सिंह से चार साल के अपने अध्यक्षीय कार्यकाल और अन्य कई महत्वपूर्ण मसलों पर विस्फोट.कॉम ने विशेष बातचीत की....
image
मैं अकेला आया हूं और निरंतर चलता रहूंगा- नितिन गडकरी
भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त अध्यक्ष नितिन गडकरी ने गुरुवार को नई दिल्ली में विधिवत भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष पद की कमान संभाली. इस मौके पर उन्होंने एक प्रेस कांफ्रेस में पत्रकारों से भी बातचीत की. लगभग एक घण्टे चली इस प्रेस कांफ्रेस में नितिन गडकरी से पत्रकारों ने खुलकर सवाल पूछे. इस प्रेस कांफ्रेस में पूछे गये कुछ महत्वपूर्ण सवाल और उस पर गडकरी के जवाब यहां प्रकाशित कर रहे हैं- संपादक...
image
दलित के हाथ में सत्ता नहीं देना चाहती कांग्रेस- अली अनवर
अली अनवर पश्मान्दा मुस्लिम महाज के नेशनल प्रेसीडेन्ट हैं और राज्यसभा में जद (यू) के मुख्य सचेतक हैं. रंगनाथ मिश्रा आयोग की रिपोर्ट को सदन में प्रस्तुत करवाने में अकेले अली अनवर की ही भूमिका है. पिछले दो साल से लगातार वे इस रिपोर्ट को सदन में पेश किये जाने के लिए अभियान चला रहे थे. रंगनाथ मिश्रा आयोग के सभी महत्वपूर्ण पहलुओं पर हमने उनसे लंबी बात की. प्रस्तुत है अली अनवर से पूरी बातचीत-...
image
सत्ता प्रतिष्ठान का दस्तावेज है लिब्राहन की रिपोर्ट-चंपत राय
चंपत राय विश्व हिन्दू परिषद के संयुक्त महामंत्री हैं. लिब्राहन आयोग के दोषियों की सूची में चंपत राय का भी नाम है. लेकिन चंपत राय का कहना है कि उन्हें एक बार भी अपना पक्ष रखने के लिए आयोग ने नहीं बुलाया. रिपोर्ट में चंपत राय को स्थानीय ठेकेदार बताया गया है जबकि उस समय भी वे विश्व हिन्दू परिषद का काम देख रहे थे. प्रस्तुत है चंपत राय से बातचीत जिसमें वे लिब्राहन आयोग पर ही कई तरह के सवाल उठा रहे हैं....
image
कांग्रेस मराठी माणुस को बांट रही है-उद्धव ठाकरे
शिवसेना की ओर से इस बार महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की सारी कमान उनके कार्यकारी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के हाथ में है. शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे की अस्वस्थता को देखते हुए यह चुनाव न सिर्फ शिवसेना के लिए बल्कि खुद उद्धव ठाकरे के लिए भी परीक्षा की घड़ी है. उद्धव ठाकरे इस चुनाव को महाराष्ट्र की मुक्ति का चुनाव मान रहे हैं और उनका कहना है कि कांग्रेस प्रदेश में मराठी माणुस की मानसिकता के साथ खिलवाड़ कर रही है और एक साजिश के तहत उसे बांट रही है. मराठी सामना के कार्यकारी संपादक संजय राऊत ने उनसे विस्तृत बात की जिसका संपादित हिस्सा हम यहां प्रस्तुत कर रहे हैं- संपादक...
image
उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी भाजपा - सुदर्शन
के.एस. सुदर्शन संघ के लोकप्रिय व्यक्तित्व के रूप में प्रतिष्ठित हैं। नौ साल तक आरएसएस के सरसंघचालक रहे सुदर्शन के काल में ही भाजपा ने सत्ता संभाली. जाहिर है वह वक्त भाजपा संघ संबंधों को लेकर सबसे संवेदनशील वक्त था जब कई बार संघ और भाजपा आमने-सामने आ खड़े हुए थे. अब सुदर्शन सरसंघचालक तो नहीं है लेकिन भाजपा को लेकर उनके अपने अनुभव क्या रहे हैं? संघ और भाजपा के बीच बढ़ी दूरियों के लिए कौन जिम्मेदार हैं, ऐसे ही कई सारे सवालों के साथ अवधेश आकोदिया ने उनसे बात की....
image
भारतीय दृष्टि से ही निकलेगा समस्याओं का समाधान - समदौंग रिन्पोछे
यह महज संयोग ही नहीं है कि सरकार से इतर जो लोग विरोध के स्तर तक समाज कार्य में सक्रिय हैं उनमें से अधिकांश कहीं न कहीं महात्मा गांधी से प्रेरित हैं. 15 अगस्त की आधीरात जब देश आजादी का जश्न मना रहा था तो महात्मा गांघी बंगाल में बंटवारे से पैदा हुए शूल पर मरहमपट्टी कर रहे थे. आजादी के बाद भी समाज का वह शूल और नासूर कम नहीं हुआ है बल्कि और अधिक जटिल और भयावह हो गया है. इस शूल और नासूर को मिटाने के लिए जो लोग काम कर रहे हैं उनमें निर्वासित तिब्बती सरकार के प्रधानमंत्री समदौंग रिन्पोछे भी हैं. हिन्द स्वराज के लेखन के सौ साल पूरे हो गये हैं. स्वतंत्रता दिवस के इस मौके पर हमने समदौंग रिन्पोछे से बातचीत की. ...
image
दंगों की राजनीति कांग्रेस ने शुरू की- जरनैल सिंह
देश विदेश में सूचनाओं से जुड़े किसी व्यक्ति के लिए जरनैल सिंह शायद ही अपरिचित नाम हो. दिल्ली दंगों के मसले पर चिदंबरम पर जूता फेंककर उन्होंने न केवल राजनीति को जनता के प्रति जवाबदेह बनाने का संदेश दिया बल्कि मीडिया को भी मुद्दों पर पत्रकारिता करने के लिए प्रेरित किया. जरनैल सिंह जिस जज्बे और मुद्दे को लेकर पत्रकारिता में आये थे उसी जज्बे और मुद्दे के कारण वे पत्रकारिता से छुट्टी पर भेज दिये गये. उनका वह जज्बा और मुद्दा क्या है, कांग्रेस के बारे में वे क्या सोचते हैं और वे अब क्या करेंगे जैसे अनेकों सवालों पर विस्फोट न्यूज नेटवर्क ने उनसे बात की....
image
फिर लौटेंगे कार्टून के दिन - काक
हम अखबार के कोने में कार्टून न देखें तो अखबार अधूरा लगता है. लेकिन क्या हमने कभी किसी कार्टूनिस्ट की जिंदगी में झांककर देखने की कोशिश की है कि उसके अपनी जिंदगी का कोना कितना पूरा या अधूरा है? काक हम सबके लिए सुपरिचित कार्टूनिस्ट हैं. काकदृष्टि ब्लिट्ज के जमाने से अपने पाठकों को दृष्टि देती आयी है. एक और मशहूर कार्टूनिस्ट चंदर की काक से की गयी बातचीत. ...
Next
Tags
No tags for this article
सर्वाधिकार (अ)सुरक्षित

विस्फोट.कॉम में प्रकाशित सामग्री पर हमारी ओर से कोई कापीराइट नहीं है.

Powered by Vivvo CMS v4.1.2