Home | परत-दर-परत | क्रिकेट और राजनीति का युगान्तकारी रिश्ता

क्रिकेट और राजनीति का युगान्तकारी रिश्ता

image

हर आम और खास भारतीय क्रिकेट और राजनीति का दीवाना होता है। राजनीति और क्रिकेट के खेलों की सफलता और विफलता पर भारतीयों की प्रतिक्रिया भी एक सरीखी होती है। जो जीते तो सभी सिकंदर, हार गए तो साथी बंदर। 1983 का विश्वकप जीत कर लाए तो कपिलदेव महान। 1984 में इंदिरा लहर पर ही सही कांग्रेस को 415 सीटें जिता लाए तो राजीव गांधी अद्वितीय। जैसे ही कपिलदेव के नेतृत्व में टीम इंडिया हारने लगी कपिलदेव पर सट्टेबाजी तक की तोहमत लगने लगी। क्रिकेट के बारे में उनकी समझ पर सवाल उठने लगे।

ठीक उसी के समांतर केंद्र में अति शक्तिशाली राजीव गांधी 1984 में `मिस्टर क्लीन´ थे, उनके कार्यकाल के दो वर्ष बीतते-बीतते उन पर चारों ओर से भ्रष्टाचार के आरोप लगने लगे। भारत के राजनीतिक इतिहास में पहली बार भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सत्ता परिवर्तन हुआ। जो जॉर्ज फर्नांडीस 1989 में बोफोर्स की तोपों की गुणवत्ता पर सवाल पूछ रहे थे, उन जॉर्ज फर्नांडीस के रक्षामंत्रित्व काल में राजीव गांधी की उन्हीं बोफोर्स तोपों से कारगिल के शिखर पर विजय की सलामी दी गई। इसे राजनीत की विडंबना कहें या प्रकृति का न्याय की रक्षा सौदे में दलाली के मुद्दे पर 1980 के दशक में संसद में सबसे ज्यादा शोर मचाने वाले जॉर्ज फर्नांडीस कारगिल युद्ध में शहीद सैनिकों की ताबूत की खरीद में हुए भ्रष्टाचार के आरोप के शिकार हुए। आज भी श्री फर्नांडीस केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की जांच के दायरे में हैं। बोफोर्स घोटाले में हर दिन राजीव गांधी से दस सवाल पूछने वाले प्रख्यात कानूनविद राम जेठमलानी कालांतर में घोटाले के प्रमुख अभियुक्त और कमीशन की रकम प्राप्त करने के आरोपी हिंदुजा बंधुओं के पैरोकार बने। इस चुनाव तक बोफोर्स का भूत गांधी परिवार का पीछा करता रहा। गांधी परिवार के कानूनी पेंचबाज हंसराज भारद्वाज क्वात्रोच्ची को India_Wins_World_Cup_Cricket_1983.JPGमदद पहुंचाते समय गुप्तता बनाए रखने में विफल होने की सजा स्वरूप वर्तमान कैबिनेट में जगह नहीं बना पाए। उनकी जगह कानून मंत्री बन गए वीरप्पा मोइली जिनकी नरसिंहराव सरकार बचाने में सांसद रिश्वतखोरी में भूमिका की जांच सीबीआई कर चुकी है।

वीरप्पा मोइली द्वारा रिश्वत के लिए धन के प्रबंधन के पर्याप्त सबूत भी सीबीआई के पास थे। 1980 के दशक के अंत में जब राजीव गांधी सत्ता से बाहर जाते नजर आए तो उनके तमाम साथी उन पर तोहमत लगाते हुए भाग गए थे। क्रिकेट टीम में देखें तो सुनील गावस्कर और रवि शास्त्राी के अलावा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) में आपको एक क्रिकेटर नजर नहीं आएगा जो भारतीय क्रिकेट के अंतरिक्ष पर सतत दिखाई देता हो। राजीव गांधी की हत्या के बाद कांग्रेस आलाकमान के एक गुट विशेष ने पी.वी. नरसिंहराव को प्रधानमंत्री बनाया। प्रधानमंत्री बनने के पहले नरसिंहराव बेहद निरीह प्राणी नजर आते थे। प्रधानमंत्री बनते ही वे बड़े से बड़े राजनेता के बाप बन गए। कपिलदेव के बाद दिलीप वेंगसरकर और रवि शास्त्री भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान बने। वेंगसरकर को कभी स्थायी नहीं होने दिया गया और रवि शास्त्री ऑस्ट्रेलिया में बेंसन एंड हेजेस विश्वकप के अलावा इतने अलोकप्रिय रहे कि उनकी `होमपिच´ यानी वानखेड़े स्टेडियम में भी उनके खिलाफ मुंबई के क्रिकेट प्रेमी नारे लगाते थे। कांग्रेस पार्टी में जो भूमिका सीताराम केसरी की रही, भारतीय क्रिकेट में वही भूमिका रवि शास्त्री की नजर आती है। इंदिरा गांधी से नरसिंहराव के कार्यकाल तक यानी लगभग तीन दशक तक कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष चाहे जो रहा हो कोषाध्यक्ष सीताराम केसरी हुआ करते थे। ठीक इसी तरह भारतीय क्रिकेट के प्रसारण का अधिकार चाहे जिस चैनल को मिले, बीसीसीआई का अलिखित फरमान है कि कमेंटेटर रवि शास्त्री रहेंगे। सीतराम केसरी के बारे में कहावत थी `न खाता न बही, केसरी ने जो कही वही बात सही´। 

रवि शास्त्री भी बीसीसीआई की बेहिसाबी खाता-बही हैं। सीताराम केसरी की शक्ल किसी कांग्रेसी को पसंद नहीं थी, पर केसरी कांग्रेस की अपरिहार्यता थे। रवि शास्त्री की शक्ल भी भारत के किसी भी क्रिकेट प्रेमी को पसंद नहीं, अगर आपको क्रिकेट देखना है तो रवि शास्त्राी की शक्ल देखना आपकी मजबूरी है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन और पी.वी. नरसिंहराव में ढेर सारी समानताएं थीं। दोनों आंध्र प्रदेश से रहे। दोनों की पृष्ठभूमि सामान्य घर की थी। पी.वी. नरसिंहराव कई भाषाओं के ज्ञाता, घरेलू नीति से लेकर वैदेशिक नीति तक में दक्ष और साहित्य से लेकर अर्थ जगत तक के मर्मज्ञ थे। अजहरूद्दीन श्रेष्ठ बल्लेबाज, मौकापरस्त गेंदबाज और उत्कृष्ट क्षेत्ररक्षक थे। कांग्रेस पार्टी के ठेकेदारों ने नरसिंहराव को बेचारा समझ कर प्रधानमंत्री बनाया। मोहम्मद अजहरूद्दीन को बीसीसीआई ने बेचारा समझकर कप्तान बनाया। नरसिंहराव ने प्रधानमंत्री कार्यालय तक को ठगों और तांत्रिकों का अड्डा बना दिया। अजहरूद्दीन बमकांड के प्रमुख अभियुक्त टाइगर मेमन, दाऊद इब्राहीम जैसे माफिया और शरद शेट्टी जैसे सट्टाकिंग से सटे हुए पाए गए। नरसिंहराव देश के पहले प्रधानमंत्री हुए जिन्हें ठगी के आरोप में निवृत्ति के बाद दंडाधिकारी की अदालत के कटघरे में खड़ा होना पड़ा और अजहरूद्दीन पहले क्रिकेट कप्तान रहे जिन्हें सटोरियों से संबंधों के चलते बीसीसीआई ने प्रथम श्रेणी के क्रिकेट से आजीवन प्रतिबंधित कर दिया। बुढ़ापे में भी नरसिंहराव के महिला प्रेम की `गॉसिप´ सुनाई पड़ती थी। अजहरूद्दीन पर तो संगीता बिजलानी की बिजली कुछ इस कदर गिरी कि बेचारे आज तक उसी की चमक में चकनाचूर हैं।

अजहरूद्दीन ने भारतीय क्रिकेट को सौदागरों का अड्डा होना सार्वजनिक कर दिया, तो नरसिंहराव ने भारतीय संसद की गरिमा को नीलाम करने में कोई कोर-कसर बाकी नहीं रखी। मजे की बात है कि दोनों ने अपना चुनावी कैरियर आंध्रप्रदेश के बाहर चुनाव लड़कर जारी रखा। नरसिंहराव ने भारतीय राजनीति को कारपोरेट दलाल नेताओं का स्थायी अड्डा बनाया। अजहरूद्दीन ने बीसीसीआई का प्रयोजक-सटोरिया-प्रशासक तिकड़ी के तिलिस्म में जीने का स्थायी रोग दे दिया। कपिलदेव और राजीव गांधी दोनों समांतर युग के रहे। राजीव गांधी ने इस देश को इक्कसवीं सदी और इंडियन डायस्पोरा का स्वप्न दिखाया। कपिलदेव ने भारतीय क्रिकेट में विश्वविजयी होने का अप्रत्याशित स्वाभिमान भरा। राजीव गांधी आधुनिक राजनीति के एक अग्रदूत थे तो कपिलदेव आधुनिक क्रिकेट के सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ भारतीय खिलाड़ी। दोनों को भ्रष्टाचार के आरोप ने रुलाया। मोहम्मद अजहरूद्दीन और नरसिंहराव भी क्रमश: क्रिकेट और राजनीति के मैदान में समानांतर युग में कप्तान रहे। दोनों अपने फन के माहिर पर अपनी सफलता के लिए किसी भी स्तर पर उतरने को तैयार व्यक्तित्व थे। राजनीति और क्रिकेट दोनों क्षेत्रों में 1996 से 2004 तक का काल युगांतकारी था।

Subscribe to comments feed Comments (1 posted):

sunita sharma on 24 June, 2009 20:08;46
avatar
ur comparision is remarkable.
Thumbs Up Thumbs Down
0
total: 1 | displaying: 1 - 1

Post your comment comment

Type in Hindi (हिन्दी में कमेन्ट करने के लिए यहां रोमन में लिखिए यह अपने आप हिन्दी में बदल देगा.)

Title :
Body
Powered by Vivvo CMS v4.1.2
Share |
  • email Email to a friend
  • print Print version

ईमेल से विस्फोटः अपना ईमेल यहां भरें और सब्सक्राइब करें:

Delivered by FeedBurner

Author info
image प्रेम शुक्ल मुंबई से प्रकाशित हिन्दी सामना के कार्यकारी संपादक. पिछले 20 सालों से पत्रकारिता. पत्रकारिता के साथ ही मुबंई में हिन्दीभाषी समाज के विभिन्न सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय. विस्फोट.कॉम के नियमित स्तंभ लेखक. संपर्क - premshukla@rediffmail.com
Rate this article
0
More from परत-दर-परत
Previous
image
इस्लामी रणनीति है हिन्दू आतंकवाद का हौव्वा
क्या देश में हिन्दू आतंकवाद पूरी तरह पैर पसार चुका है जो उतना ही खतरनाक है जितना कि अरब के पैसे से पलनेवाला बहावी आतंकवाद? भारत में कुछ छुटपुट ऐसी घटनाएं हुई हैं जिन्हें न केवल आतंकी घटनाओं के समान बनाकर पेश किया गया बल्कि उनका हिन्दू कनेक्शन भी साबित करने की कोशिश की गयी. प्रेम शुक्ल की पड़ताल है कि भारत में हिन्दू आतंकवाद का हौव्वा भी इस्लामिक चमपंथी विचारकों और रणनीतिकारों की "फेश सेविंग एक्सरसाइज" है िजसमें उन्हें मुस्लिम वोट की लालची सरकार का संरक्षण मिला हुआ है. ...
image
कंधमाल: सांप्रदायिक धुव्रीकरण नई चुनौती
कंधमाल की आग उड़ीसा से अधिक अब राजधानी दिल्ली में धधक रही है. पिछले महीने 22 से 24 अगस्त के बीच दिल्ली में चर्च संगठनों द्वारा एक जनसुनवाई करके यह साबित करने की कोशिश की गयी कि कंधमाल में दंगा पीड़ितों का पुनर्वास नहीं हो रहा है. इस जन-सुनवाई के संयाजकों में जॉन दयालॅ, कटक-भुवनेश्वर के बिशप रिफेल चैनथ एवं वामपंथी विचाराधरा सहमत की माला हाशमी प्रमुख थी....
image
सुलझी हुई समस्या को उलझाने पर आमादा
आज जो लोग भी कश्मीर की समस्या निपटाने निकले हैं सवाल पैदा होता है क्या उन्हें कश्मीर की समस्या का ओर-छोर भी पता है? क्या राहुल गांधी और ओमर अब्दुल्ला की नयी पीढी १९४७ से २०१० के बीच कश्मीर में क्या हुआ है उसकी प्रामाणिक जानकारी से लैस भी है? यदि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की सरकार कश्मीर की स्थिति को ठीक से समझ ही रही होती तो क्या पिछले ६ वर्षों के शासनकाल में उसने एक सुलझ चुकी समस्या को उलझा लेने की मूर्खता की होती?...
image
छत्तीस हुआ तिरसठ का आंकड़ा
सोनिया गांधी बीते शुक्रवार को चौथी बार कांग्रेस की अध्यक्ष चुनी गयी .उनके इस चयन के साथ संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार में सत्ता परिवर्तन का निर्णायक दौर शुरू हो जाएगा. सोनिया गांधी अपने पति राजीव गांधी की १९९१ में हत्या के बाद राजनीति में अपनी प्रासंगिकता बरकरार रखने के लिए जिस अंदाज में १०,जनपथ से कांग्रेस की राजनीति का नियंत्रण रखने का परोक्ष-अपरोक्ष प्रयास करती रही हैं उसका एकमेव उद्देश्य रहा है अपने पुत्र राहुल गांधी को एक दिन इस देश का प्रधानमंत्री बनाना....
image
चीन के सामने दीन हीन
पिछले कुछ वर्षों से चीन हिन्दुस्तान को पूर्वोत्तर तथा जम्मू एवं कश्मीर के मसले में अनावश्यक आँख तरेरने लगा है. चीन के इस दुस्साहस के लिए हिन्दुस्तान सरकार की अनावश्यक मिमियाहट जिम्मेदार है. जुलाई के महीने में चीन ने हिंदुस्तानी सेना के उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल बी.एस.जसवाल को बीजिंग का वीजा यह कह कर नकार दिया कि वे विवादास्पद क्षेत्र के सैन्य प्रमुख हैं. लेफ्टिनेंट जनरल जसवाल का वीजा मध्य जुलाई माह में नकारा गया। इसके बाद ११ अगस्त को निर्वासित तिब्बतियों की सरकार के प्रमुख दलाई लामा हिंदुस्तानी प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह से मिले तो इस पर चीनी राजनायिक इतने गरम हो गए कि हिन्दुस्तान का सत्ता प्रतिष्ठान चीन के समक्ष याचना वाली मुद्रा में खड़ा हो गया....
image
संसद का हाल: सांसद को पसंद केवल बवाल
पंद्रहवीं लोकसभा ने एक साल पूरे कर लिये हैं. यह साल वैसे तो कामकाज के लिहाज से ऐसी किसी खास उपलब्धि का नहीं रहा है जिसके लिए संसद का पिछला एक साल याद किया जाए लेकिन क्या पूरे साल सांसदों ने उस 'बिजनेस' में हिस्सा लिया जिसके लिए जनता ने उन्हें चुनकर सदन तक पहुंचाया है? संसद के कामकाज के बारे में आम धारणा यही है कि संसद में जनता के अपेक्षाओं के अनुरूप काम काज नहीं होता. संसद जितनी चलती है उससे अधिक ठप रहती है. अब वेतनवृद्धि के बाद एक नयी तोहमत और लग गयी है कि देश की जनता मंहगाई से परेशान है और सरकार ने जनप्रतिनिधियों का वेतन चार गुना बढ़ा दिया. सवाल है कि क्या हमारे सांसद सचमुच जनता की उम्मीदों और अपेक्षाओं पर पानी फेर रहे हैं?...
image
गांधी का स्वराज बनाम जिन्ना जवाहर का कुराज
देश का ६४ वां स्वतन्त्रता दिवस बीत गया. कुछ सरकारी-अर्ध सरकारी, निजी, राजनीतिक समारोहों की औपचारिकता के अलावा अब १५ अगस्त का दिन एक सार्वजनिक अवकाश के सिवा शायद ही किसी अन्य महत्त्व का शेष रह गया हो. साल दर साल आजादी के गौरव के प्रति आम आदमी उसी तरह अनभिज्ञ होता जा रहा है जिस तरह राही मासूम रजा के उपन्यास की एक स्त्री पात्र पाकिस्तान को नजदीकी शहर में बनने वाली कोई मस्जिद समझ रही थी. ऐसा क्यों? क्योंकि ६३ साल पहले इस देश को आज़ादी के नाम पर एक सत्तान्तारण जरूर मिल गया था पर जिस स्वराज की परिकल्पना लोकमान्य तिलक, गोपाल कृष्ण गोखले और महात्मा गांधी कर रहे थे, वह स्वराज हिन्दुस्तान को आज दिन तक नसीब नहीं है....
image
हिंदू धर्म और हिंदुत्व में फर्क
हिंदू धर्म भारत का प्राचीन धर्म है। इसमें बहुत सारे संप्रदाय हैं। संप्रदायों को मानने वाला व्यक्ति अपने आपको हिंदू कहता है लेकिन हिंदुत्व एक राजनीतिक विचारधारा है जिसका प्रतिपादन 1924 में वीडी सावरकर ने अपनी किताब 'हिंदुत्व में किया था। सावरकर इटली के उदार राष्ट्रवादी चिंतक माजिनी से बहुत प्रभावित हुए थे। उनके विचारों से प्रभावित होकर ही उन्होंने हिंदुत्व का राजनीतिक अभियान का मंच बनाने की कोशिश की थी।...
image
जरूरी है जाति की जनगणना
जाति आधारित जनगणना आखिरी बार 1931 में हुई थी। 1941 में सरकार का पूरा ध्यान दूसरे विश्व युद्ध पर था जिसके चलते जनगणना नहीं हो पाई। आजादी के बाद जब 1951 में पहली जनगणना शुरू हुई तो जाति का मसला उठाया गया। तत्कालीन गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल ने कहा कि जाति आधारित जनगणना से सामाजिक ताना-बाना बिखर जाएगा। उन्होंने इसे राष्ट्रभंजक मांग बताते हुए अस्वीकार कर दिया था।...
image
सारे जहां में धूम हमारे ज़बां की है
कभी उर्दू की धूम सारे जहां में हुआ करती थी, दक्षिण एशिया का बेहतरीन साहित्य इसी भाषा में लिखा जाता था और उर्दू जानना पढ़े लिखे होने का सबूत माना जाता था। अब वह बात नही है। राजनीति के थपेड़ों को बरदाश्त करती भारत की यह भाषा आजकल अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है। वह उर्दू जो आज़ादी की ख्वाहिश के इज़हार का ज़रिया बनी आज एक धर्म विशेष के लोगों की जबान बताई जा रही है।...
image
लालू की करनी पर नीतीश की भरनी
हाल में ही बिहार की विधानसभा में जो कुछ हुआ उसने लोकतन्त्र को शर्मिन्दा तो किया ही है, लेकिन लोकतन्त्र भी अब ऐसी शर्मिन्दगी बार-बार झेलने को अभिशप्त है, और हम सब इसके आदी हो चुके हैं। बिहार विधानसभा में लालूप्रसाद और कांग्रेस ने जो हंगामा और तोड़फ़ोड़ की उसके पीछे कारण यह दिया गया कि महालेखाकार एवं नियंत्रक (CAG) ने अपनी रिपोर्ट में यह कहा है कि सन् 2002 से 2007 के बीच शासकीय कोषालय से करोड़ों रुपये निकाले गये और उनका बिल प्रस्तुत नहीं किया गया।...
image
पूर्वोत्तर की आत्मघाती उपेक्षा
देश के पूरबी छोर पर स्थित प्रदेश मणिपुर को देश के अन्य हिस्सों से जोडने वाले राजमार्गो पर करीब दो महीने तक चली नाकेबंदियों की वजह से आवाजाही बंद रही। पूरे प्रदेश में खाने-पीने की चीजों, जीवनरक्षक दवाओं और पेट्रोलियम पदार्थों की घोर किल्लत उत्पन्न हो गई। सेना के विमानों की सहायता से अत्यावश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करने की व्यवस्था हुई, पर ऐसी व्यवस्थाओं की अपनी सीमाएं होती है और इनसे जनजीवन को सामान्य तरीके से संचालित नहीं किया जा सकता। हालत आज भी कोई सुधरे नहीं है क्योंकि समस्या की जड़ें उसी तरह मजबूती से गड़ी हुई हैं....
image
कश्मीर की विरासत है आजादी
कश्मीर में एक बार परिस्थितियां इतनी बिगड़ी कि केन्द्रीय हस्तक्षेप की जरूरत पड़ गयी. घाटी के मुहाने पर एक बार फिर सेना को बैठाना पड़ा. हालांकि अब घाटी में फौरी तौर पर शांति है लेकिन क्या कश्मीर में समस्या का समाधान सिर्फ केन्द्र सरकार का हस्तक्षेप है. शेष नारायण सिंह मानते हैं कि कश्मीर में अशांति के कारण गहरे हैं. कश्मीर पर पाकिस्तान का बेजा दावा और भारत का 'अनावश्यक' हस्तक्षेप समस्या का मूल कारण बन गया है. इसका निदान किये बिना कश्मीर समस्या का समाधान संभव नहीं है. ...
image
कितना कामयाब होगा मुलायम का माफीनामा
जैसे तलाक देने के लिये तलाक को तीन बार बोला जाता है बिल्कुल इसी अंदाज मे सपा प्रमुख मुलायम सिंह ने कल्याण सिंह से अपने संबधो को लेकर माफी मांग कर मुसलमानो को रिझाने के लिये फिर से ट्रांपकार्ड फेंका है। अब देखना है कि मुलायम का यह ट्रांपकार्ड क्या हकीकत मे मुसलमानो को रिझाने मे कामयाब होगा।...
image
शिवाजी के शौर्य को कलंकित करने का षण्यंत्र
छत्रपति शिवाजी के अपमान के मुद्दे पर महाराष्ट्र की राजनीति एक बार फिर गरम है. संभाजी ब्रिगेड जिसने पिछली बार भंडारकर ओरिएंटल रिसर्च इंस्टीट्यूट (बोरी) की तोड़-फोड़ की थी. इस बार महाराष्ट्र के गृहमंत्री आर आर पाटिल पर हमले का षण्यंत्र रचा था जिससे वे शनिवार को बाल बाल बच गये. सर्वोच्च न्यायालय के फैसले से जेम्स लेन की विवादास्पद पुस्तक "शिवाजी- द हिन्दू किंग इन इस्लामिक इंडिया" की बिक्री के लिए जिस अंदाज में छूट मिली है, उस पर महाराष्ट्र के कई हिस्सों में कई संगठन आंदोलनरत हैं. लेकिन हम पहले यह समझ लें कि यह जेम्स लेन महाशय हैं कौन और उन्होंने किताब आखिर किस इरादे से लिखी है?...
image
बेमतलब हो गया है विश्व जनसंख्या दिवस
हमारे देश में हर खास दिन को दिवस के रुप में मनाया जाता है। जनसंख्या दिवस उन्हीं दिवसों में से एक है जो 1987 से हर साल 11 जुलाई को मनाया जा रहा है। दरअसल 11 जुलाई 1987 में ही विश्व की जनसंख्या 5 अरब हुई थी, पर हकीकत में इस दिवस में ऐसा कुछ नहीं है कि इसे मनाया जाए। क्योंकि न तो हम 11 जुलाई को जनसंख्या कम करने के लिए कोई प्रण लेते हैं और न ही इस बाबत किसी तरह का सकारात्मक कदम उठाते हैं।...
image
रमन सिंह की दमनकारी औद्योगिक नीति
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमण सिंह नक्सली आंदोलन के खिलाफ चलनेवाले अभियान के अगुआ मुख्यमंत्री बन चुके हैं. लेकिन रमण सिंह इस आंदोनल को किसके इशारे पर कुचल रहे हैं? क्या वे आम आदमी और आदिवासियों के हित में नक्सली आंदोलन को कुचलने का दृढ़ संकल्प दिखा रहे हैं या फिर उनका एजेण्डा कुछ और है. हाल में ही छत्तीसगढ़ की नयी औद्योगिक नीति की समीक्षा करें तो साफ हो जाता है कि असल में यह संघर्ष वे किसके लिए कर रहे हैं. ...
Next
सर्वाधिकार (अ)सुरक्षित

विस्फोट.कॉम में प्रकाशित सामग्री पर हमारी ओर से कोई कापीराइट नहीं है.

Powered by Vivvo CMS v4.1.2