Home | परत-दर-परत | डायरी से डब्बे तक सट्टे का सफरनामा

डायरी से डब्बे तक सट्टे का सफरनामा

Font size: Decrease font Enlarge font 464
image

भारतीय खेलों के साथ सटोरियों का संबंध दशकों पुराना है. पश्चिम बंगाल के सटोरिए फुटबाल और राजस्थान के सटोरिए हाकी पर पिछले 100 वर्षों से सट्टा लगाते आ रहे हैं. क्रिकेट पर सट्टा लगाने की परंपरा भी दशकों पुरानी है. लेकिन ये सट्टे संगठित व्यापार के रूप में 1980 के दशक में शुरू हो पाये. सटोरियों और खिलाड़ियों के बीच मैच फिक्सिंग की शुरूआत 1980 के दशक में ही हुई. 1983 में विश्वकप जीतने से पहले भारतीय क्रिकेटरों पर सटोरियों का प्रभाव न के बराबर था. 1983 में विश्वकप जीतने के बाद टेलीविजन पर क्रिकेट का बड़ा दर्शक वर्ग खड़ा हो गया था.

इसी दर्शक वर्ग में से बड़े पैमाने पर सटोरियों का वर्ग भी क्रिकेट पर सट्टा लगाने लगा था. 1983 से 1990 तक राजस्थान, दिल्ली, गुजरात, मुंबई आदि में सट्टा पंटर और बुकी के बीच की एक डायरी तक सीमित था. 1990 के दशक में संचार क्रांति ने सट्टे का दायरा बढ़ा दिया. सटोरिये दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई, अहमदाबाद और मुंबई समेत दुबई तक आपरेट करने लगे.

लेकिन सट्टे के इस कारोबार को समझने के लिए क्रिकेट पर सट्टे की प्रक्रिया को समझना जरूरी है. किसी भी क्रिकेट मैच पर सट्टे का भाव खेलनेवाली टीमों के तत्कालीन कौशल, उनके पूर्व रिकार्ड, जिस मैदान पर क्रिकेट खेला जा रहा हो उसकी पिच का इतिहास, उस शहर का मौसम का रिकार्ड, टीम के गठन आदि के आधार पर तय होता है. उदाहरण के लिए यदि वेस्टइंडीज और भारत के वर्तमान दौरे का भाव तय करना हो तो बुकीज दोनों टीमों की जीतने की क्षमता के आधार पर एक भाव निश्चित करेगा. इस समय वेस्टइंडीज की टीम अपने होम ग्राउण्ड पर खेल रही है. 20-20  विश्वकप में उसका प्रदर्शन भारत की तुलना में बेहतर रहा है. वेस्टइंडीज टीम का मनोबल भी भारतीय खिलाड़ियों की तुलना में बेहतर रहा है. ऐसे में कोई बुकी वेस्टइंजीज का भाव 60 पैसे खोल सकता है तो भारतीय टीम का भाव उसे डेढ़ रूपये खोलना पड़ेगा. यह भाव टेलीफोन के माध्यम से बुकी सारे पंटरों को बता देगा. यदि कोई पंटर वेस्टइंडीज की टीम पर एक लाख रूपये का सट्टा लगाएगा तो वेस्टइंडीज को टीम जीतने पर उसे साठ हजार रूपये का भुगतान बुकी को करना होगा. यदि वेस्टइंडीज की टीम मैच हार गयी तो पंटर बुकी के पास एक लाख रूपये भेजेगा. यदि पंटर एक लाख रूपये का सट्टा भारतीय टीम पर लगाता है और मैच भारत की टीम जीतती है तो बुकी को पंटर के पास डेढ़ लाख रूपये का भुगतान करना होगा. यदि भारतीय मैच हारता है तो भी पंटर को बुकी को एक लाख रूपये का भुगतान करना होगा.

पूरे मैच के दौरान ओवर दर ओवर और कई बार हर गेंद पर बुकी अपना भाव बदल देता है. पहले पूरे मैच पर ही भाव लगा करता था लेकिन अब किसी बल्लेबाज के व्यक्तिगत स्कोर, उसके द्वारा लगाये जानेवाले चौके-छक्के, किसी विकेट कीपर द्वारा पकड़े जाने वाले कैचों की संख्या, गेंदबाज द्वारा ली जानेवाली संभावित विकेट, मैच के टास, पहले बल्लेबाजी या पहले क्षेत्ररक्षण के फैसले या फिर किसी टीम के टोटल स्कोर पर भी सट्टा लगता है. क्रिकेट चूंकि धीमा खेल है इसमें तमाम कारण मैच को प्रभावित कर सकते हैं इसलिए पंटर इस खेल को सट्टे के लिए अधिक उपयुक्त पाते हैं. फुटबाल, बास्केटबाल, हाकी आदि खेलों में बुकी व्यापक स्तर पर भाव बदलने में सफल नहीं हो सकता.क्रिकेट में बुकी अपनी विशेषज्ञता के आधार पर सफल नहीं हो सकता. वहां फैसला किसी भी क्षण बदल सकता है इसलिए बुकी बिना मैच फिक्स किये मोटी रकम हमेशा कमाए ऐसा कोई फार्मूला नहीं रहता. क्रिकेट में बुकी अपनी विशेषज्ञता के आधार पर बिना मैच फिक्स किये अपने पंटरों से बुक मैनुपुलेट कर सकते हैं. क्रिकेट के मैचों के दौरान बुकी और पंटर दोनों टेलीफोन के एक एक्स्चेन्ज से जुड़े होते हैं. इस एक्स्चेन्ज को बुकी डिब्बा कहा करते हैं. इस डिब्बे में स्पीकर फोन लगा होता है. इसी डिब्बे से बुकी ताजा भाव प्रसारित करता रहता है. पंटर ताजा भाव के आधार पर अपना सट्टा बुक कराते रहते हैं.

हैंसी क्रोनिए मामले के बाद सीबीआई ने क्रिकेट के मैच फिक्सिंग सिण्डिकेट की जांच की तो पता चला कि क्रिकेट पर सट्टे का रैकेट देश का सबसे सुसंगठित रैकेट है. दुनिया के किसी भी कोने में खेले जानेवाले मैच का प्रसारण अगर भारत में हो रहा है तो तो प्रतिदिन औसतन 100 करोड़ का सट्टा लगता है. चूंकि भारत में सट्टा खेलनेवालों के खिलाफ भारतीय कानून में जुआ खेलनेवाले धाराओं के तहत की कार्रवाई हो सकती है इसलिए सट्टा खेलने से न पंटर डरता है और न ही बुकी. क्योकि उन्हें मालूम है कि पकड़े जाने पर अगर कार्रवाई होती भी है तो अधिक से अधिक एक साल की जेल होगी या फिर दो हजार रूपये का जुर्माना.

सीबीआई ने अपनी जांच में जिन लोगों को पकड़ा उसमें एक एमके गुप्ता भी था. मुकेश कुमार गुप्ता उर्फ एमके उर्फ जॉन एमके गुप्ता उर्फ एमके जॉन से पूछताछ में अत्यंत रोचक जानकारियां मिली थीं. एम के गुप्ता से टेलीफोन पर बात करते समय हैंसी क्रोनिए का टेलीफोन दिल्ली पुलिस ने टेप किया था. एमके हैंसी क्रोनिए को रिश्वत देकर मैच का परिणाम बदलवाया करता था. अगली कड़ियों में हम इस बात की पड़ताल जारी रखेंगे कि हलवाई की दुकान पर काम करनेवाले एक आदमी के बेटे ने कैसे क्रिकेट की दुनिया को कालिख से पोत दिया.

Subscribe to comments feed Comments (0 posted):

total: | displaying:

Post your comment comment

Please enter the code you see in the image:

Type in Hindi (हिन्दी में कमेन्ट करने के लिए यहां रोमन में लिखिए यह अपने आप हिन्दी में बदल देगा. हिन्दी से अंग्रेजी और अंग्रेजी से हिन्दी में बदलने के लिए "अ" पर क्लिक करिए.)

Title :
Body
Powered by Vivvo CMS v4.1.2
Share |
  • email Email to a friend
  • print Print version

ईमेल से विस्फोटः अपना ईमेल यहां भरें और सब्सक्राइब करें:

Delivered by FeedBurner

Author info
image प्रेम शुक्ल मुंबई से प्रकाशित हिन्दी सामना के कार्यकारी संपादक. पिछले 20 सालों से पत्रकारिता. पत्रकारिता के साथ ही मुबंई में हिन्दीभाषी समाज के विभिन्न सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय. विस्फोट.कॉम के नियमित स्तंभ लेखक. संपर्क - premshukla@rediffmail.com
Rate this article
3.00
More from परत-दर-परत
Previous
image
सऊदी, सईद और इस्लामी आतंकवाद
एक ओर तो भारतीय प्रधानमंत्री सऊदी अरब से मधुर रिश्ते स्थापित करने की गऱज़ से सऊदी अरब जा रहे हैं तथा अरब का शाही परिवार उनका अभूतपूर्व स्वागत कर रहा है और दोस्ती की राह पर आगे बढ़ने का संदेश दे रहा है तो दूसरी ओर यही सऊदी अरब पाकिस्तान में जमात-उद- दावा सहित ऐसे कई संगठनों की आर्थिक सहायता भी कर रहा है जोकि भारत के विरुद्ध आतंकवादी गतिविधियों में सक्रिय हैं।...
image
इस्लामी आतंक को सऊदी धन और समर्थन
सऊदी द्वारा अहले इस्लाम की सुरक्षा के अपने संकल्प के साथ ही सऊदी अरब के सभी मस्जिदों, मदरसों, सुपर मार्केट्स में जकात के लिए बड़े-बड़े डब्बे लगा दिए गये. अल्जीरिया, बोस्निया, गज़ा और कश्मीर में जेहाद के लिए करोड़ों डालर जमा होने लगा. सऊदी चैरिटी में धन आ रहा था मदरसे खोलने, यतीमखाने बनवाने और अस्पताल बनवाने के लिए. पर वह धन असल में कहाँ खर्च हो रहा था इस पर किसी का कोई नियंत्रण नहीं था....
image
सऊदी से क्यों करते हो कश्मीर का सौदा?
प्रधानमन्त्री डॉ. मनमोहन सिंह हज़रत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर सउदी अरब के दरबार में भारत में जारी पाकिस्तानी जेहादी युद्ध में अमन बरपाने की गुहार लगाकर लौट आये हैं. जब से केंद्र में डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की सरकार सत्तानशीं हुई है तबसे लगातार हमारा वैश्विक मंच पर व्यवहार एक हताश राष्ट्र की तरह रहा है....
image
ग्रामीण स्वास्थ्य सुधार के झोलाछाप प्रयास
केन्द्र सरकार ने अपनी ग्रामीण स्वास्थ्य योजना को पूरा करने के लिए महात्वाकांक्षी लेकिन भेदभावपूर्ण ग्रामीण मेडिकल कोर्स को अमलीजामा पहनाने के लिए तैयार हो गयी है. स्वास्थ्य मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति ने इसे मान्यता दे दी है. लेकिन यह पूरी योजना न केवल भेदभावपूर्ण है बल्कि जिस तरह से गांव के नागरिकों को दोयम दर्जे का इंसान समझा जाता है उसी तरह यहां के डॉक्टरों को भी दोयम दर्जे की मान्यता देने की कवायद की जा रही है....
image
पुणे विस्फोट: फिर वही जांच, फिर वही ढाक के तीन पात
यदि हमें ११/९, २६/११ और १३/२ जैसे आतंकी हमलों से बचना है तो सुरक्षा उपकरणों पर पानी की तरह पैसा बहाने, कसाब और अफजल गुरु पर करोड़ों रुपये खर्च करने और पाकिस्तान तथा अमेरिका के सामने रिरियाने की बजाय डायरेक्ट एक्शन लेना चाहिए. जब तक हमारी सुरक्षा एजेंसियां दाऊद इब्राहीम, हाफिज सईद, मसूद अजहर आदि को उनके बिलों में घुसकर नहीं मारतीं तब तक पुणे जैसे हमलों से इस देश को नहीं बचाया जा सकता....
image
बीटी बैंगन की कहानी
बीटी बैंगन को लेकर मच रहा है इतना शोर, पर अभी भी ज़्यादातर लोग समझ नहीं पा रहे की आखिर बैंगन को लेकर यह हो-हल्ला मचा और आखिरकार सरकार ने तात्कालिक तौर पर देश में बीटी बैंगन के उत्पादन को मंजूरी देने से मना कर दिया है. बीटी बैंगन क्या है? इसका विरोध क्यों हो रहा है? इन सभी विषयों पर विस्तार से प्रकाश डाल रही हैं वसुधा मेहता....
image
मंहगाई का रोना आखिर क्यों रोएं?
मंहगाई पर जारी वर्तमान बहस को पूरी तरह से खारिज करते हुए बजरंग मुनि तर्क देते हैं कि पिछले एक वर्ष में पहली बार आम उपभोक्ता वस्तुओं की मंहगाई ने उत्पादकों के मन में आशा की जो किरण जगाई है उन किरणों के स्वागत में उपभोक्ता भी शामिल हो तो उनका स्वयं का ही हित है। विशेष कर कलम के सिपाहियों को तो अवश्य ही गम्भीरतापूर्वक सोचना चाहिये।...
image
झूठ को स्वीकार्य नहीं है बिहार का सच
प्रदीप श्रीवास्तव की रपट 'झूठ की परतों में छिपा बिहार का सच' 23 जनवरी को जनसत्ता के मुख्य पृष्ठ पर प्रकाशित हुआ था। श्री श्रीवास्तव का मानना है कि बिहार आज भी बीमारु राज्य है। इस राज्य के विकास के सम्बंध में सीएसओ के द्वारा प्रस्तुत आंकड़ा महज नीतीश कुमार के आंकड़ों की बाजीगरी का पर्याय है, क्योंकि सीएसओ के द्वारा प्रस्तुत आंकड़ा बिहार सरकार का ही आंकड़ा है। कृषि और उद्योग में पिछड़ा हुआ राज्य 11 फीसदी के औसत विकास दर को कभी प्राप्त नहीं कर सकता है।...
image
सूचना का अधिकार बनाम निजता की दरकार
भारत के मुख्य न्यायधीश का कार्यालय भी सूचना के दायरे में आयेगा। सूचना के अधिकार से सम्बंधित इस फैसले ने पूरे देश में हलचल पैदा कर दी। पर अभी भी सर्वोच्च न्यायलय के मुख्य न्यायधीश इस निर्णय से कत्तई इत्तिफाक नहीं रखते हैं। इसी विषय के तारतम्य में कुछ दिनों पहले केन्द्रीय सूचना आयुक्त ने भी कहा था कि आयकर का वैयक्तिक रिकॉर्ड भी सूचना के अधिकार के तहत मांगा जा सकता है।...
image
विकास के पथ पर बिहार
यह बिहार सरकार द्वारा प्रायोजित किसी विज्ञापन की पंक्तियां नहीं हैं बल्कि वो तथ्यात्मक सच्चाई है जो भारत सरकार का सांख्यिकी विभाग कह रहा है. सांख्यिकी विभाग ने विकास दर के जो ताजा आंकड़े जारी किये हैं उसमें बताया है कि बिहार गुजरात के बराबर विकास कर रहा है और बिहार की विकास दर राष्ट्रीय औसत से भी ढाई फीसदी अधिक है. ...
image
भारत में खाद्यान्न संकट की आहट
रोटी, कपड़ा और मकान शायद हर इंसान की बुनियादी आवश्यकताओं में से एक है, यदि हम प्राथमिकता के क्रम में इन पर विचार करें तो संभवता कम कपड़े या मकान के बिना गुजारा संभव है परंतु बिना रोटी के नहीं। दुनिया भर में चारों तरफ बढ़ती चकाचौक और तरक्की के बीच यह भी भयावह सत्य है कि आज भी दुनिया में हर छह में से एक आदमी रोज भूखे पेट रह जाता है।...
image
यूरोप के गर्भ से पैदा हुए सोमालिया के समुद्री डाकू
एक बार फिर खबर आयी है कि सोमालिया के समुद्री डाकुओं ने एक ब्रिटश जहाज को अगवा कर लिया है जो भारत आ रहा था. आये दिन इस तरह की खबरें आती हैं जब सोमालिया के समुद्री डाकुओं के बारे में पढ़ने को मिलता है. लेकिन सोमालिया के ये समुद्री डाकू कहां से पैदा हो गये? इन डाकुओं के बनने की कहानी बता रहे हैं ब्रिटिश पत्रकार क्रिस मिल्टर. ...
image
आतंक के बीस बरस बीत जाने के बाद
आज का कश्मीर 1989 के कश्मीर के बहुत अलग है। उस वक्त आंदोलित युवाओं ने जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट का गठन किया था। साथ ही भारत से युद्ध की घोषणा की थी। आज कुछेक कट्टर और दरकिनार हुए नेताओं को छोड़कर अधिकांश राजनीतिक नेता यहां तक कि अलगाववादी विचारधारा वाले भी अंतरसमीक्षा की स्थिति में हैं। इसका कोई खेद नहीं है कि उन्होंने क्या खोया है? बल्कि चिंता इसकी है कि अब और ज्यादा नहीं खोना चाहिए। ...
image
कोपनहेगन सम्मेलन: सुखद सोच का दुखद अंत
हसरतों को पंख मिलने के उम्मीद में लोग कोपेनहेगन सम्मेलन को होपेनहेगन नाम से बुला रहे थे, पर अब लोग बहुत बुरी तरह गुस्से में और दुखी हैं। जब कई देशों के नेता कोपेनहेगन से रवाना हो रहे थे, तो ब्रिटेन के ग्रीनपीस के कार्यकारी निदेशक जॉन सॉवेन ने बीबीसी से कहा कि कोपेनहेगन एक ऐसी अपराधभूमि की तरह लग रहा है जहाँ से अपराधी स्त्री-पुरुष एयरपोर्ट की ओर रवाना हो रहे हैं।...
image
इस अभागे मुल्क पर तरस खाएं
पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट ने एक ऐतिहासिक फैसला दिया है। फैसले के तहत उन सारे नेताओं के ऊपर भ्रष्टाचार का मामला चलाने के आदेश दिए गए है जिन्हें एक आर्डिनेंस(नेशनल रिकंसिलिएशन आर्डिनेंश) जारी कर भ्रष्टाचार के चल रहे मामले से बचा लिया गया था। जनरल परवेज मुशर्ऱफ के एनआरओ बिल को सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दिया है जिसके कारण एक बार फिर पाकिस्तान की राजनीति में भूचाल आ गया है।...
image
पटेल की पुण्यतिथि पर एक बार फिर हैदराबाद
तेलंगाना के विवाद के चलते हैदराबाद एक बार फिर चर्चा में है. जब भी हैदराबाद का ज़िक्र आता है , समकालीन इतिहास का कोई भी विद्यार्थी सरदार पटेल को याद किये बिना नहीं रह सकता. १५ दिसंबर को सरदार पटेल की पुण्यतिथि के अवसर पर कुशल राज्य के उस महान प्रणेता और हैदराबाद के सबंधों को याद करना बहुत ही महत्वपूर्ण है....
image
अलग अस्मिता या सत्ता का स्वार्थ?
तेलंगाना की अस्मिता के समक्ष केंद्र सरकार के समझौते ने कई प्रांतीय अस्मिताओं को हवा देने का काम किया है। असम में बोडोलैंड, पश्चिम बंगाल में गोरखालैंड, महाराष्ट्र में विदर्भ और उत्तर प्रदेश को बांटकर तीन नए राज्यों के पुनर्गठन की चर्चा/मांगें प्रारंभ हो गई हैं। बीच के दिनों में मैंने ‘हिंदी-गरीबों की भाषा’ शीर्षक से लेख लिखा था। उसमें भाषाई अस्मिता का जिक्र किया था तो एक सुधी पाठक ने प्रश्न पूछा था कि आखिर ‘अस्मिता’ शब्द का अर्थ क्या है?...
Next
Powered by Vivvo CMS v4.1.2