Home | परत-दर-परत | सूचना का अधिकार बनाम निजता की दरकार

सूचना का अधिकार बनाम निजता की दरकार

image

भारत के मुख्य न्यायधीश का कार्यालय भी सूचना के दायरे में आयेगा। सूचना के अधिकार से सम्बंधित इस फैसले ने पूरे देश में हलचल पैदा कर दी। पर अभी भी सर्वोच्च न्यायलय के मुख्य न्यायधीश इस निर्णय से कत्तई इत्तिफाक नहीं रखते हैं। इसी विषय के तारतम्य में कुछ दिनों पहले केन्द्रीय सूचना आयुक्त ने भी कहा था कि आयकर का वैयक्तिक रिकॉर्ड भी सूचना के अधिकार के तहत मांगा जा सकता है।

आयुक्त ने अपने वक्तव्य में कहा था कि यह किसी की निजता पर हमला नहीं है। इतना ही नहीं इससे कर वंचना रोकने में भी मदद मिलेगी। आयुक्त ने यह भी कहा था कि संसद ने निजता के अधिकार को संहिताबद्व नहीं किया है और निजता का मामला सांस्कृतिक रुप से परिभाषित मुद्वा है। इस खबर से अलग हटकर अगर हम मन्थन करें तो पायेंगे कि धीरे -धीरे हम अपनी निजता को खोते जा रहे हैं। कभी राष्ट्रीय सुरक्षा को इसका कारण बताया जाता है तो कभी भष्ट्राचार को कम करने की दुहाई देकर इस कार्य को अमलीजामा पहनाया जाता है।

आज बाजार की ताकत हमारे घर सहित, हमारे निजी पलों में भी सेंघ लगा रहा है और हम चाहते हुए भी उसका विरोध नहीं कर पा रहे हैं। आपकी मोबाईल संख्या, आपका जन्मदिन, आपके बच्चों का नाम और बैंक में चल रहे खातों की संख्या का विवरण जाने कब आपके पास से फिसल करके बाजार में चला जाता है, आपको इसका पता भी नहीं चल पाता है। मोबाईल का नया सिम कार्ड लेने के साथ ही आपके निजी पल आपके अपने नहीं रह जाते हैं। इसी तरह आपके इंटरनेट अकाउंट में दोस्तों के बजाय आपके अनजान दोस्तों का मेल ज्यादा आता है। तुर्रा यह है कि सभी आपको फायदा पहुंचाने की बात करते हैं।

सूचना के अधिकार ने भी कुछ मामलों में व्यक्ति की निजता पर हमला किया है। यघपि सूचना के अधिकार के फायदे असीमित हैं। इसलिए किसी का ध्यान अभी तक इसके इस नकारात्मक पहलू की तरफ नहीं गया है। पर यहां यह सवाल उठता है कि क्या निजी बैंकिग लेन-देन को सार्वजनिक किया जाना चाहिए र्षोर्षो यह क्या हमारी निजता पर हमला नहीं होगा? अगर आयकर विभाग को किसी पर शक है तो वह अपने स्तर पर उसकी जांच करवा सकता है। पर निजी वित्तीय लेन-देन को सार्वजनिक करने की प्रक्रिया किसी भी प्रकार से समीचीन नहीं हो सकती है। सूचना के अधिकार के तहत हर किसी को इसके दायरे में लाने के प्रयासों के बीच  आजकल हर व्यक्ति के लिए एक यूनिक आइडेंटिटी नबंर जारी करने की चर्चा भी जोरों पर है। जाहिर है इस यूनिक आइडेंटिटी नबंर को जारी करने के दरम्यान कई तरह के निजी सवाल पूछे जायेंगे। फिर भी गृह मन्त्रालय ने इसके लिए रोडमैप बना लिया है।

इस योजना के अन्तगर्त भारत के हर नागरिक की एक सूची तैयार की जायेगी, जिसमें उस नागरिक का सम्पूर्ण विवरण दर्ज होगा। इस क्रम में जन्मजात बच्चे तक का विवरण रहेगा। यह विवरण जन्म से लेकर मृत्यु तक अधतन किया जाता रहेगा। अगर किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जायेगी, तब भी उसके यूनिक आइडेंटिटी नबंर को नष्ट नहीं किया जायेगा। इस परियोजना के तहत यूनिक आइडेंटिटी नबंर को सिर्फ निष्क्रिय करने का प्रावधान है। इस यूनिक आइडेंटिटी नबंर की यह भी विशेषता है कि इसकी दोबारा पुनरावृति सौ से दो सौ सालों तक नहीं हो पायेगी। इस तरह की जानकारी राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर में दर्ज रहेंगे। कहने के लिए यूनिक आइडेंटिटी नबंर के पंजीयन के लिए किसी के ऊपर कोई दवाब नहीं डाला जायेगा। पर हकीकत में स्थिति है ठीक इसके उलट। इस रजिस्टर में पंजीयन नागरिक के स्वविवेक पर निर्भर नहीं होगा, क्योंकि जिसका नाम इस रजिस्टर में नहीं होगा वह किसी भी प्रकार की सरकारी और गैर-सरकारी सुविधा पाने से वंचित रहेगा।

इस तरह से कहा जा सकता है कि किसी भी सूरत में रजिस्टर में नाम दर्ज करवाने से कोई भी भारतीय इंकार नहीं कर सकता है। ज्ञातव्य है कि रजिस्टर में पंजीयन करवाने वाला पंजीयक सरकारी नौकर भी हो सकता है और गैरसरकारी भी, क्योंकि सरकार इस कार्य को निजी संस्थानों से भी करवा सकती है। इस कवायद के पीछे सरकार की यह सोच है कि सारे बिखरे हुए सूचनाओं को एक जगह इकट्ठा किया जाये ताकि अलग-अलग सूचनाओं के लिए किसी भी व्यक्ति को अलग-अलग कार्यालयों और विभागों में न जाना पड़े। सरकार का यह भी मानना है कि इस यूनिक आइडेंटिटी नंबर से गरीब व्यक्ति की सभी तरह की सुविधाओं तक पहुंच हो जायेगी।

इस सन्दर्भ में उलटबांसी यह है कि सरकार की इस कोशिश में एक आम नागरिक के अधिकारों का क्या होगा? अगर सबकुछ सार्वजनिक होगा तो व्यक्ति की व्यक्तिगत जानकारियां भी सार्वजनिक होगी। इस स्थिति का फायदा कोई भी उठा सकता है। क्योंकि हमारे समाज में इतनी भी समरसता नहीं है कि सभी मिलजुलकर सौह्यद्र के माहौल में रह सकें। सभी अपनी और अपने परिवार की सभी बातों का खुलासा सार्वजनिक रुप से कभी भी नहीं करना चाहेगें। हमारे देश में 21वीं सदी आने के बावजूद भी हालत मध्यकाल जैसी है। अभी भी आपसी दुश्मनी के कारण हमारे देश में प्रतिदिन सैकड़ों इंसान मौत की आगोश में जा रहे हैं। दरअसल भारत में इंसानी फितरत इस कदर गन्दी हो गई है कि उसका इंसानियत से कोई वास्ता रहा ही नहीं है।

लिहाजा सरकार का यह कदम सुरक्षा, गोपनीयता और व्यक्ति की निजता के ठीक विपरीत है। इसके फायदे हो सकते हैं। पर ये फायदे पाक-साफ नहीं हैं। इसकी कुछ खामियां भी हैं, किन्तु हम मदहोश हैं। अपोलो अस्पताल के प्रबंधन का कहना है कि हमारे देश में प्रतिदिन बहुत सारे लोग सड़क दुर्घटना के शिकार होकर मर जाते हैं। इस यूनिक आइडेंटिटी नंबर की सहायता से बहुत सारे लोगों को बचाया जा सकता है। पर ऐसा वास्तव में हमारे देश में नहीं हो सकता है। हमारे सिस्टम के पेंच इतने ढीले हैं कि दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति के अस्पताल में दाखिल करने से पहले ही उसकी मौत हो जाती है। दरअसल थाने में प्रथम सूचना रपट दर्ज करवाने के बाद ही हमारे डॉक्टर हरकत में आते हैं।

चण्डीगढ़ में किस तरह से एक युवा की मौत सिर्फ प्रधानमन्त्री के काफिले के कारण हुई थी, यह वाक्या आज भी हर किसी को याद होगा। भारत के बाबत यह कटु सत्य है कि इस यूनिक आइडेंटिटी नंबर के बावजूद भी हमारी व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं आ सकता है। भारत से भष्ट्राचार खत्म नहीं होने वाला है। गरीब आदमी की स्थिति लगातार दयनीय होनी ही है। चाहे डी एन ए बैंक बनाया जाये या यूनिक आइडेंटिटी नबंर के जरिये सभी नागरिकों पर नज़र रखा जाये या फिर उसकी निजता को गिरवी रखा जाये, इससे कम-से-कम आम आदमी का भला तो नहीं हो सकता है।

आतंकवाद और अपराधियों पर कितना नियन्त्रण होगा यह मुद्वा भी सवालों के दायरे में है। हालीवुड की फिल्मों की तरह या पिश्चमी देशों की तरह हम वहां की सभी चीजों को हुबहू भारतीय जमीन पर नहीं उतार सकते हैं। सूचना के अधिकार के तहत सूचना जरुर उपलब्ध करवायी जाये। साथ ही उसको पारदर्शी भी रखा जाये, पर इसके साथ इस तरह के कार्य को साकार करने के क्रम में इसका भी ध्यान रखा जाये कि किसी की निजता इस कार्य को करते हुए प्रभावित न हो। इस मामले में यूनिक आइडेंटिटी नबंर की स्कीम लागू होने से आम आदमी की निजता कुछ ज्यादा ही खतरे में आ सकती है। अस्तु जरुरत इस बात की है कि सरकार अपने वादों को पूरा करते हुए नागरिकों की निजता के बीच सामंजस्य बना कर चले।

संसद को भी चाहिए कि वह निजता के अधिकार को संहिताबद्व करे और साथ में उसे पारदर्शी तरीके से परिभाषित भी करे। ताकि आम नागरिकों की निजता निजी बना रह सके और कोई गैरकानूनी या अवैधानिक तरीके से दूसरे की निजता पर हमला नहीं कर सके। कुछ तो नागरिकों का अपना रहे। हर मामले में सरकार का हस्तक्षेप कदापि उचित नहीं है। भारत में लोकशाही है न की तानाशाही।

Subscribe to comments feed Comments (1 posted):

संवेदना on 30 January, 2010 22:25;55
avatar
लगता है इस रिपोर्ट के लेखक को निजता की कुछ ज्‍यादा ही चिंता है. वैसे जो कुछ छिपाना चाहते हैं, कुछ गडबडी कर रहे होते हैं, उन्‍हें ही इस तरह की चिंता होती है, वरना सारा देश आरटीआई के गुण गा रहा है. इसमें कोई शक नहीं कि सूचना का अधिकार अधिनियम भारत का अब तक का सबसे महत्‍वपूर्ण अधिनियम है.
Thumbs Up Thumbs Down
1
total: 1 | displaying: 1 - 1

Post your comment comment

Type in Hindi (हिन्दी में कमेन्ट करने के लिए यहां रोमन में लिखिए यह अपने आप हिन्दी में बदल देगा.)

Title :
Body
Powered by Vivvo CMS v4.1.2
Share |
  • email Email to a friend
  • print Print version

ईमेल से विस्फोटः अपना ईमेल यहां भरें और सब्सक्राइब करें:

Delivered by FeedBurner

Author info
image सतीश सिंह लंबे समय तक मुख्यधारा की पत्रकारिता करने के सतीश सिंह पिछले एक साल से स्वतंत्र पत्रकारिता और लेखन कर रहे हैं. दैनिक हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, प्रभात खबर, हिन्दुस्तान टाईम्स के लिए काम किया. वर्तमान समय में दिल्ली में कार्यरत.
Rate this article
5.00
More from परत-दर-परत
Previous
image
इस्लामी रणनीति है हिन्दू आतंकवाद का हौव्वा
क्या देश में हिन्दू आतंकवाद पूरी तरह पैर पसार चुका है जो उतना ही खतरनाक है जितना कि अरब के पैसे से पलनेवाला बहावी आतंकवाद? भारत में कुछ छुटपुट ऐसी घटनाएं हुई हैं जिन्हें न केवल आतंकी घटनाओं के समान बनाकर पेश किया गया बल्कि उनका हिन्दू कनेक्शन भी साबित करने की कोशिश की गयी. प्रेम शुक्ल की पड़ताल है कि भारत में हिन्दू आतंकवाद का हौव्वा भी इस्लामिक चमपंथी विचारकों और रणनीतिकारों की "फेश सेविंग एक्सरसाइज" है िजसमें उन्हें मुस्लिम वोट की लालची सरकार का संरक्षण मिला हुआ है. ...
image
कंधमाल: सांप्रदायिक धुव्रीकरण नई चुनौती
कंधमाल की आग उड़ीसा से अधिक अब राजधानी दिल्ली में धधक रही है. पिछले महीने 22 से 24 अगस्त के बीच दिल्ली में चर्च संगठनों द्वारा एक जनसुनवाई करके यह साबित करने की कोशिश की गयी कि कंधमाल में दंगा पीड़ितों का पुनर्वास नहीं हो रहा है. इस जन-सुनवाई के संयाजकों में जॉन दयालॅ, कटक-भुवनेश्वर के बिशप रिफेल चैनथ एवं वामपंथी विचाराधरा सहमत की माला हाशमी प्रमुख थी....
image
सुलझी हुई समस्या को उलझाने पर आमादा
आज जो लोग भी कश्मीर की समस्या निपटाने निकले हैं सवाल पैदा होता है क्या उन्हें कश्मीर की समस्या का ओर-छोर भी पता है? क्या राहुल गांधी और ओमर अब्दुल्ला की नयी पीढी १९४७ से २०१० के बीच कश्मीर में क्या हुआ है उसकी प्रामाणिक जानकारी से लैस भी है? यदि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की सरकार कश्मीर की स्थिति को ठीक से समझ ही रही होती तो क्या पिछले ६ वर्षों के शासनकाल में उसने एक सुलझ चुकी समस्या को उलझा लेने की मूर्खता की होती?...
image
छत्तीस हुआ तिरसठ का आंकड़ा
सोनिया गांधी बीते शुक्रवार को चौथी बार कांग्रेस की अध्यक्ष चुनी गयी .उनके इस चयन के साथ संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार में सत्ता परिवर्तन का निर्णायक दौर शुरू हो जाएगा. सोनिया गांधी अपने पति राजीव गांधी की १९९१ में हत्या के बाद राजनीति में अपनी प्रासंगिकता बरकरार रखने के लिए जिस अंदाज में १०,जनपथ से कांग्रेस की राजनीति का नियंत्रण रखने का परोक्ष-अपरोक्ष प्रयास करती रही हैं उसका एकमेव उद्देश्य रहा है अपने पुत्र राहुल गांधी को एक दिन इस देश का प्रधानमंत्री बनाना....
image
चीन के सामने दीन हीन
पिछले कुछ वर्षों से चीन हिन्दुस्तान को पूर्वोत्तर तथा जम्मू एवं कश्मीर के मसले में अनावश्यक आँख तरेरने लगा है. चीन के इस दुस्साहस के लिए हिन्दुस्तान सरकार की अनावश्यक मिमियाहट जिम्मेदार है. जुलाई के महीने में चीन ने हिंदुस्तानी सेना के उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल बी.एस.जसवाल को बीजिंग का वीजा यह कह कर नकार दिया कि वे विवादास्पद क्षेत्र के सैन्य प्रमुख हैं. लेफ्टिनेंट जनरल जसवाल का वीजा मध्य जुलाई माह में नकारा गया। इसके बाद ११ अगस्त को निर्वासित तिब्बतियों की सरकार के प्रमुख दलाई लामा हिंदुस्तानी प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह से मिले तो इस पर चीनी राजनायिक इतने गरम हो गए कि हिन्दुस्तान का सत्ता प्रतिष्ठान चीन के समक्ष याचना वाली मुद्रा में खड़ा हो गया....
image
संसद का हाल: सांसद को पसंद केवल बवाल
पंद्रहवीं लोकसभा ने एक साल पूरे कर लिये हैं. यह साल वैसे तो कामकाज के लिहाज से ऐसी किसी खास उपलब्धि का नहीं रहा है जिसके लिए संसद का पिछला एक साल याद किया जाए लेकिन क्या पूरे साल सांसदों ने उस 'बिजनेस' में हिस्सा लिया जिसके लिए जनता ने उन्हें चुनकर सदन तक पहुंचाया है? संसद के कामकाज के बारे में आम धारणा यही है कि संसद में जनता के अपेक्षाओं के अनुरूप काम काज नहीं होता. संसद जितनी चलती है उससे अधिक ठप रहती है. अब वेतनवृद्धि के बाद एक नयी तोहमत और लग गयी है कि देश की जनता मंहगाई से परेशान है और सरकार ने जनप्रतिनिधियों का वेतन चार गुना बढ़ा दिया. सवाल है कि क्या हमारे सांसद सचमुच जनता की उम्मीदों और अपेक्षाओं पर पानी फेर रहे हैं?...
image
गांधी का स्वराज बनाम जिन्ना जवाहर का कुराज
देश का ६४ वां स्वतन्त्रता दिवस बीत गया. कुछ सरकारी-अर्ध सरकारी, निजी, राजनीतिक समारोहों की औपचारिकता के अलावा अब १५ अगस्त का दिन एक सार्वजनिक अवकाश के सिवा शायद ही किसी अन्य महत्त्व का शेष रह गया हो. साल दर साल आजादी के गौरव के प्रति आम आदमी उसी तरह अनभिज्ञ होता जा रहा है जिस तरह राही मासूम रजा के उपन्यास की एक स्त्री पात्र पाकिस्तान को नजदीकी शहर में बनने वाली कोई मस्जिद समझ रही थी. ऐसा क्यों? क्योंकि ६३ साल पहले इस देश को आज़ादी के नाम पर एक सत्तान्तारण जरूर मिल गया था पर जिस स्वराज की परिकल्पना लोकमान्य तिलक, गोपाल कृष्ण गोखले और महात्मा गांधी कर रहे थे, वह स्वराज हिन्दुस्तान को आज दिन तक नसीब नहीं है....
image
हिंदू धर्म और हिंदुत्व में फर्क
हिंदू धर्म भारत का प्राचीन धर्म है। इसमें बहुत सारे संप्रदाय हैं। संप्रदायों को मानने वाला व्यक्ति अपने आपको हिंदू कहता है लेकिन हिंदुत्व एक राजनीतिक विचारधारा है जिसका प्रतिपादन 1924 में वीडी सावरकर ने अपनी किताब 'हिंदुत्व में किया था। सावरकर इटली के उदार राष्ट्रवादी चिंतक माजिनी से बहुत प्रभावित हुए थे। उनके विचारों से प्रभावित होकर ही उन्होंने हिंदुत्व का राजनीतिक अभियान का मंच बनाने की कोशिश की थी।...
image
जरूरी है जाति की जनगणना
जाति आधारित जनगणना आखिरी बार 1931 में हुई थी। 1941 में सरकार का पूरा ध्यान दूसरे विश्व युद्ध पर था जिसके चलते जनगणना नहीं हो पाई। आजादी के बाद जब 1951 में पहली जनगणना शुरू हुई तो जाति का मसला उठाया गया। तत्कालीन गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल ने कहा कि जाति आधारित जनगणना से सामाजिक ताना-बाना बिखर जाएगा। उन्होंने इसे राष्ट्रभंजक मांग बताते हुए अस्वीकार कर दिया था।...
image
सारे जहां में धूम हमारे ज़बां की है
कभी उर्दू की धूम सारे जहां में हुआ करती थी, दक्षिण एशिया का बेहतरीन साहित्य इसी भाषा में लिखा जाता था और उर्दू जानना पढ़े लिखे होने का सबूत माना जाता था। अब वह बात नही है। राजनीति के थपेड़ों को बरदाश्त करती भारत की यह भाषा आजकल अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है। वह उर्दू जो आज़ादी की ख्वाहिश के इज़हार का ज़रिया बनी आज एक धर्म विशेष के लोगों की जबान बताई जा रही है।...
image
लालू की करनी पर नीतीश की भरनी
हाल में ही बिहार की विधानसभा में जो कुछ हुआ उसने लोकतन्त्र को शर्मिन्दा तो किया ही है, लेकिन लोकतन्त्र भी अब ऐसी शर्मिन्दगी बार-बार झेलने को अभिशप्त है, और हम सब इसके आदी हो चुके हैं। बिहार विधानसभा में लालूप्रसाद और कांग्रेस ने जो हंगामा और तोड़फ़ोड़ की उसके पीछे कारण यह दिया गया कि महालेखाकार एवं नियंत्रक (CAG) ने अपनी रिपोर्ट में यह कहा है कि सन् 2002 से 2007 के बीच शासकीय कोषालय से करोड़ों रुपये निकाले गये और उनका बिल प्रस्तुत नहीं किया गया।...
image
पूर्वोत्तर की आत्मघाती उपेक्षा
देश के पूरबी छोर पर स्थित प्रदेश मणिपुर को देश के अन्य हिस्सों से जोडने वाले राजमार्गो पर करीब दो महीने तक चली नाकेबंदियों की वजह से आवाजाही बंद रही। पूरे प्रदेश में खाने-पीने की चीजों, जीवनरक्षक दवाओं और पेट्रोलियम पदार्थों की घोर किल्लत उत्पन्न हो गई। सेना के विमानों की सहायता से अत्यावश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करने की व्यवस्था हुई, पर ऐसी व्यवस्थाओं की अपनी सीमाएं होती है और इनसे जनजीवन को सामान्य तरीके से संचालित नहीं किया जा सकता। हालत आज भी कोई सुधरे नहीं है क्योंकि समस्या की जड़ें उसी तरह मजबूती से गड़ी हुई हैं....
image
कश्मीर की विरासत है आजादी
कश्मीर में एक बार परिस्थितियां इतनी बिगड़ी कि केन्द्रीय हस्तक्षेप की जरूरत पड़ गयी. घाटी के मुहाने पर एक बार फिर सेना को बैठाना पड़ा. हालांकि अब घाटी में फौरी तौर पर शांति है लेकिन क्या कश्मीर में समस्या का समाधान सिर्फ केन्द्र सरकार का हस्तक्षेप है. शेष नारायण सिंह मानते हैं कि कश्मीर में अशांति के कारण गहरे हैं. कश्मीर पर पाकिस्तान का बेजा दावा और भारत का 'अनावश्यक' हस्तक्षेप समस्या का मूल कारण बन गया है. इसका निदान किये बिना कश्मीर समस्या का समाधान संभव नहीं है. ...
image
कितना कामयाब होगा मुलायम का माफीनामा
जैसे तलाक देने के लिये तलाक को तीन बार बोला जाता है बिल्कुल इसी अंदाज मे सपा प्रमुख मुलायम सिंह ने कल्याण सिंह से अपने संबधो को लेकर माफी मांग कर मुसलमानो को रिझाने के लिये फिर से ट्रांपकार्ड फेंका है। अब देखना है कि मुलायम का यह ट्रांपकार्ड क्या हकीकत मे मुसलमानो को रिझाने मे कामयाब होगा।...
image
शिवाजी के शौर्य को कलंकित करने का षण्यंत्र
छत्रपति शिवाजी के अपमान के मुद्दे पर महाराष्ट्र की राजनीति एक बार फिर गरम है. संभाजी ब्रिगेड जिसने पिछली बार भंडारकर ओरिएंटल रिसर्च इंस्टीट्यूट (बोरी) की तोड़-फोड़ की थी. इस बार महाराष्ट्र के गृहमंत्री आर आर पाटिल पर हमले का षण्यंत्र रचा था जिससे वे शनिवार को बाल बाल बच गये. सर्वोच्च न्यायालय के फैसले से जेम्स लेन की विवादास्पद पुस्तक "शिवाजी- द हिन्दू किंग इन इस्लामिक इंडिया" की बिक्री के लिए जिस अंदाज में छूट मिली है, उस पर महाराष्ट्र के कई हिस्सों में कई संगठन आंदोलनरत हैं. लेकिन हम पहले यह समझ लें कि यह जेम्स लेन महाशय हैं कौन और उन्होंने किताब आखिर किस इरादे से लिखी है?...
image
बेमतलब हो गया है विश्व जनसंख्या दिवस
हमारे देश में हर खास दिन को दिवस के रुप में मनाया जाता है। जनसंख्या दिवस उन्हीं दिवसों में से एक है जो 1987 से हर साल 11 जुलाई को मनाया जा रहा है। दरअसल 11 जुलाई 1987 में ही विश्व की जनसंख्या 5 अरब हुई थी, पर हकीकत में इस दिवस में ऐसा कुछ नहीं है कि इसे मनाया जाए। क्योंकि न तो हम 11 जुलाई को जनसंख्या कम करने के लिए कोई प्रण लेते हैं और न ही इस बाबत किसी तरह का सकारात्मक कदम उठाते हैं।...
image
रमन सिंह की दमनकारी औद्योगिक नीति
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमण सिंह नक्सली आंदोलन के खिलाफ चलनेवाले अभियान के अगुआ मुख्यमंत्री बन चुके हैं. लेकिन रमण सिंह इस आंदोनल को किसके इशारे पर कुचल रहे हैं? क्या वे आम आदमी और आदिवासियों के हित में नक्सली आंदोलन को कुचलने का दृढ़ संकल्प दिखा रहे हैं या फिर उनका एजेण्डा कुछ और है. हाल में ही छत्तीसगढ़ की नयी औद्योगिक नीति की समीक्षा करें तो साफ हो जाता है कि असल में यह संघर्ष वे किसके लिए कर रहे हैं. ...
Next
Tags
No tags for this article
सर्वाधिकार (अ)सुरक्षित

विस्फोट.कॉम में प्रकाशित सामग्री पर हमारी ओर से कोई कापीराइट नहीं है.

Powered by Vivvo CMS v4.1.2