कितना कामयाब होगा मुलायम का माफीनामा
जैसे तलाक देने के लिये तलाक को तीन बार बोला जाता है बिल्कुल इसी अंदाज मे सपा प्रमुख मुलायम सिंह ने कल्याण सिंह से अपने संबधो को लेकर माफी मांग कर मुसलमानो को रिझाने के लिये फिर से ट्रांपकार्ड फेंका है। अब देखना है कि मुलायम का यह ट्रांपकार्ड क्या हकीकत मे मुसलमानो को रिझाने मे कामयाब होगा।
लोकसभा चुनाव से ऐन पहले भाजपा को देश मे शीर्ष पर ले जाने मे अहम भूमिका अदा करने वाले कल्याण सिंह से दोस्ती के कारण खफा हुये मुसलमानों को फिर से समाजवादी पार्टी में वापसी के लिए सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने मुसलमानों से जहां माफी मांगी वहीं कल्याण सिंह और दूसरे अन्य नेताओं ने इसे मुलायम की अवसरवादिता करार देकर मुलायम की इस माफी को मुसलमानो को गुमराह करने वाला करार दिया है। सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव की छवि कभी देश मे मुल्ला मुलायम वाली रही है लेकिन अयोध्या में छह दिसम्बर 1992 की घटना के आरोपी और पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह से दोस्ती के बाद श्री यादव से उनके परम्परागत मतदाता रहे मुसलमानों ने कन्नी काट ली थी। 2009 मे हुए लोकसभा चुनाव में सपा को कल्याण की दोस्ती की वजह से करारी हार का सामना करना पडा था । हालात इतने खराब रहे है कि फिरोजाबाद लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में मुलायम की पुत्र बधू डिम्पल यादव तक चुनाव हार गयी थी। विधानसभा उपचुनाव में भी मुलायम पार्टी को लगातार हार झेलनी पड रही थी। इतना ही नही मुस्लिम प्रत्याशी होने के बावजूद डुमरियागंज विधानसभा सीट के उपचुनाव में सपा चौथे नम्बर पर खिसक कर दूसरे दलो के मुकाबले चारो खाने चित्त हो गयी ।
इन परिणामों से परेशान मुलायम सिंह यादव ने मुसलमान मतदाताओं को फिर से अपनी पार्टी में वापसी के लिए मुसलमानों से सार्वजनिक रुप से माफी मांगी और वादा किया कि भविष्य में मस्जिद गिराने के जिम्मेदार लोगों से कभी भी हाथ नहीं मिलाऊंगा। कल्याण सिंह से राजनीतिक गठबंधन की वजह से मुलायम सिंह यादव की राजनीतिक जमीन ही खिसकती जा रही थी और इसी वजह से मुलायम समेत उनकी पूरी पार्टी इससे विचलित नजर आ रहे थे। कभी मुलायम के हनुमान रहे सपा से निष्कासित अमर सिंह ने भी राज्य के पूर्वी क्षेत्र में सक्रिय पीसपार्टी जैसे दलों से हाथ मिलाकर मुलायम सिंह यादव की मुश्किलें बढा दी है। माना जा रहा है कि इस सबसे निबटने और विधानसभा के 2012 में प्रस्तावित चुनाव को देखते हुए मुलायम सिंह यादव ने मुसलमानों से माफी मांग कर दूर की कौडी खेली है। हालांकि माफीनामे के पत्र में उन्होने एक बार भी कल्याण सिंह का नाम नहीं लिया है।
मुलायम सिंह यादव ने मुसलमानों के नाम जारी अपने बयान में कहा है - "मेरा जीवन साम्प्रदायिक शक्तियों के विरद्ध संघर्ष करने की खुली किताब रहा है। मैंने सदैव साम्प्रदायिक ताकतों को नाकाम करने में पूरी निष्ठा से अपना कर्तव्य निभाया है। सन 1990 में उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री रहते हुये अपने संवैधानिक दायित्व का पालन करते हुए मैने बाबरी मस्जिद को बचाने का काम किया। अपने बयान में मुलायम ने छह दिसम्बर 1992 को उत्तर प्रदेश में तत्कालीन मुख्यमंत्री के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार रहते हुये बाबरी मस्जिद को ध्वस्त कर दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामलें में मस्जिद गिराने के जिम्मेदार तत्कालीन मुख्यमंत्री को एक दिन के कारावास की सजा भी दी। उन्होंने कहा कि 2009 लोक सभा चुनाव में साम्प्रदायिक शक्तियों की सरकार को केन्द्र में सत्तारूढ होने से रोकने में उन्हें कुछ गलत तत्वों को साथ लेना पडा जिससे भ्रमित होकर सभी धर्मनिरपेक्ष विशेषकर मुसलमान भाईयों को मानसिक कष्ट हुआ और उनकी भावनाओं को ठेस पहुंची। उन्होंने कहा मैं इसे अपनी गलती स्वीकार करता हूं और इसलिए मस्जिद गिराने के जिम्मेदार लोगों को भविष्य में कभी साथ ना लेने की सार्वजनिक घोषणा भी कर चुका हूं। मैं इस घटना के लिए देश के सभी विशेषकर अपने मुसलमान भाइयों से माफी मांगता हूं और उन्हें आश्वस्त करना चाहता हूं कि भविष्य में उनके हितों को सर्वोपरि मानते हुए उनके सम्मान की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करता रहूंगा।"
बार बार मुसलमानो से माफी मांग चुके मुलायम सिंह यादव ने एक बार फिर से मुसलमानो से किस इरादे से माफी मांगी है यह तो साफ तौर पर समझ नही आ रहा है लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि कांग्रेस की ओर जा रहे मुसलमान मतदाताओ को रोकने के लिये मुलायम ने जो माफी मांगी है अब वो कितनी कारगर होती है यह देखने वाली बात होगी।
मुलायम ने लिखा है कि "मेरा जीवन साम्प्रदायिक शक्तियों के विरद्ध संघर्ष करने की खुली किताब रहा है। मैंने सदैव साम्प्रदायिक ताकतों को नाकाम करने में पूरी निष्ठा से अपना कर्तव्य निभाया है। वर्ष 1990 में उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री रहते हुये अपने संवैधानिक दायित्व का पालन करते हुए मैने बाबरी मस्जिद को बचाने का काम किया।" अपने बयान में श्री यादव ने छह दिसम्बर 1992 को उत्तर प्रदेश में तत्कालीन मुख्यमंत्री के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार रहते हुये बाबरी मस्जिद को ध्वस्त कर दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामलें में मस्जिद गिराने के जिम्मेदार तत्कालीन मुख्यमंत्री को दोषी मानते हुये अदालत उठने तक की सजा भी दी। उन्होंने कहा कि गत लोक सभा चुनाव में साम्प्रदायिक शक्तियों की सरकार को केन्द्र में सत्तारूढ होने से रोकने में उन्हें कुछ गलत तत्वों को साथ लेना पडा जिससे भ्रमित होकर सभी धर्मनिरपेक्ष विशेषकर मुसलमान भाईयों को मानसिक कष्ट हुआ और उनकी भावनाओं को ठेस पहुंची। उन्होंने कहा मैं इसे अपनी गलती स्वीकार करता हूं और इसलिए मस्जिद गिराने के जिम्मेदार लोगों को भविष्य में कभी साथ ना लेने की सार्वजनिक घोषणा भी कर चुका हूं।मैं इस घटना के लिए देश के सभी विशेषकर अपने मुसलमान भाइयों से माफी मांगता हूं और उन्हें आश्वस्त करना चाहता हूं कि भविष्य में उनके हितों को सर्वोपरि मानते हुए उनके सम्मान की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करता रहूंगा।
मुलायम सिंह यादव के माफीनामे से तिलमिलाये पूर्व मुख्यमंत्री और अयोध्या में छह दिसम्बर 1992 की घटना के आरोपी कल्याण सिंह ने समाजवादी पार्टी प्रमुख मुलायम के मुसलमानों से माफी मांगने को हताशा भरा कदम बताते हुए कहा है कि यदि माफी ही मांगनी है तो उन्हें पिछडों से मांगनी चाहिए। कल्याण सिंह बंहद तल्ख शब्दो मे कहते है कि मुलायम ने हिन्दुओं की भावनाओं को हमेशा आघात पहुंचाया है और हमेशा तुष्टिकरण की राजनीति की है। उन्होंने कहा कि मुलायम से हाथ मिलाते समय उनके समर्थकों ने उन्हें आगाह किया था कि वह धोखेबाज हैं। फरेब उनकी फितरत है लेकिन अपने सरल स्वभाव के कारण पिछडों की लडाई लडने के लिए उन्हें समर्थन दिया गया। श्री सिंह का कहना था कि श्री यादव ने केवल उनसे ही नहीं बल्कि करोडों पिछडों के साथ विश्वासघात किया है। वास्तव में उन्हें पिछडों को धोखा देने के लिए माफी मांगनी चाहिए ।
मुलायम सिंह यादव और कल्याण सिंह के बीच दोस्ती का खमियाजा सबसे ज्यादा मुलायम सिंह यादव को ही हुआ है। कल्याण सिंह कभी भारतीय जनता पार्टी के शिखर पुरूष राजनेता हुआ करते थे लेकिन वक्त की मार ने कल्याण सिंह को शून्य पर लाकर खडा कर दिया.संसदीय चुनाव से पूर्व कल्याण सिंह का सहयोग अचानक समाजवादी पार्टी ने लेने की घोषणा से राजनैतिक हलको में खलबली मचा दी, खासकर मुस्लिम तबके में कल्याण सिंह की मुलायम सिंह से करीबी के चलते नाराजगी देखी गई. इतना ही नहीं समाजवादी पार्टी के किले को ढहने में सपा मुखिया द्वारा की गई धुर विरोधी कल्याण सिंह की दोस्ती भी कयामत ढहा गई. सब जानते है कि कल्याण सिंह के मुख्यमंत्रित्व काल में बाबरी मिस्जद रामजन्म भूमि विवादित स्थल को ढहा दिया गया,जिसकी हिंदुओं के मुकाबले मुसलमानों को खासी टीस हुई और मुसलमानों का गुस्सा सातवें आसमान पर था. मुसलमान कल्याण सिंह को बाबरी मस्जिद का हत्यारा करार देते है,ऐसे नारे बाबरी मिस्जद विध्वंस के बाद लगाने वाले मुसलमान इस बात को कैसे बर्दास्त कर लेते कि मुसलमानों के हितों की बात करने वाले मुलायम सिंह यादव कल्याण सिंह को गले हुये मिलते कैसे देख लेते?
कल्याण सिंह से दूरी बनाने की कोशिश में सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के बाद उनकी पार्टी के दूसरे सांसद भी उन पर विभीषण कह कर उगुंली उठाने लगे है.रामपुर की सपा सांसद जयाप्रदा ने मुलायम सिंह यादव की हां में हां मिलाते हुये कल्याण सिंह को विभीषण करार दे डाला है।संसदीय चुनाव से पहले भाजपा और लोधी वोट को अपनी ओर खीचंने के इरादे से सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने कल्याण सिंह को अपने दल में कथित तौर पर शामिल कर लिया और उनके बेटे राजवीर को सपा का राष्ट्रीय महासचिव बना कर वोट पर कब्जा करने की कोशिश की लेकिन नाकायाब रहे.संसदीय चुनाव के नतीजे आने के बाद साफ हो गया कि कल्याण के शामिल होने का कोई फायदा सपा को हासिल नहीं हुआ दूसरे सपा का परंपरागत मुसलमान मत सपा से दूरी बना गया.सपा को कल्याण से एक फायदा जरूर हुआ कि सपा को एक संसदीय सीट जरूर बढ गई। असल में कल्याण सिंह ने एटा जिले से लोकसभा सीट के लिये निर्दलीय किस्मत आजमाई जिसमें सपा ने कल्याण का दिल से सर्मथन किया और अपना कोई भी प्रत्याशी कल्याण सिंह के मुकाबले खडा नहीं किया। मुलायम सिंह यादव सोच रहे थे कि भाजपा से अलग हट चुके कल्याण का बाबरी विध्वंस वाला चेहरा मुसलमान भूल गया होगा लेकिन हुआ इसके ठीक विपरीत। कल्याण की मुलायम से नजदीकी मुसलमानों को शूल की तरह से चुभ गई। और नतीजा संसदीय चुनाव के बाद उप चुनाव में सपा को भुगतने को मिल गया है। भले ही कहा गया हो सपा से मुसलमान और लोध अभी कटा नही है लेकिन हककीत में सपा से मुसलमान और लोध तो कटा ही दूसरी और कई जातियों ने भी सपा से दूरी बना ली। सबसे ज्यादा दुख तो मुलायम को अपनी बहू के हारने पर हुआ क्यो की फिरोजाबाद सीट के समीकरण के अनुसार वहा पर लोधी, यादव और मुसलमानों के बाहुल्यता को देखते हुये ही डिंपल यादव को सपा ने चुनाव मैदान में उतार था। लेकिन चुनाव नतीजों ने साबित कर दिया कि सपा को उसका परंपरागत वोट मिला ही नहीं है। ऐसा ही कुछ मुलायम के गृह नगर इटावा की भी सीट पर पर हुआ जहां सपा के कब्जे वाली सीट बसपा के हाथों में जा पहुंची, इस सीट पर भी लोधी और मुसलमान निर्णायक भूमिका में है। जिसने सपा के बजाये बसपा में वोट देना जरूरी समझा।
इटावा में जहां पर कल्याण का जादू चलने की उम्मीद की गई थी और वे मतदान केंद्र लोधी प्रभाव वाले थे वहां पर सपा को मुहं की खानी पडी. इनमें नमला छंद में बसपा को 192 और सपा को 146, जसोहन बगिया में बसपा को 675 और सपा को 234, सकौआ में बसपा को 233 और सपा को 96, जैनपुर नागर में बसपा को 455 और सपा को 134, दतावली में बसपा को 386 और सपा को 233, खादर में बसपा को 533 और सपा को 24,बमनपुर में बसपा को 204 और सपा को 12,सुदंरपुर में बसपा को 501 और सपा को 106,कुनैरा में बसपा को 538 और सपा को 350,डूंगरी में बसपा को 576 और सपा को 60,विचारपुरा में बसपा को 367 और सपा को 157,सरायदयानत में बसपा को 545 और सपा को 90,नगलाउदय में बसपा को 207 और सपा को 23,काधंनी में बसपा को 514 और सपा को 74,पूठनसकरौली में बसपा को 494 और सपा को 67,हरदासपुर में बसपा को 537 और सपा को 26,रूरा में बसपा को 311 और सपा को 47,लुहन्ना में बसपा को 717 और सपा को 132,कुरट मे बसपा को 408 और सपा को 15,फूफई में बसपा को 441 और सपा को 97,बीलमपुरा में बसपा को 395 और सपा को 31,कल्याणपुर में बसपा को 377 और सपा को 73,सूखाताल में बसपा को 981 और सपा को 200,नेवरपुर में बसपा को 262 और सपा को 9, इसके अलावा अनगिनत ना जाने कितने ऐसे मतदान केंद्र है जहां पर कल्याण सिंह का कोई असर नहीं हुआ। फिर भी मुलामय सिंह को ऐसा क्यों लगा कि कल्याण सिंह के कारण मुसलमान सपा से दूर हो रहे हैं, यह तो वे ही जाने. लेिकन कल्याण सिंह को खलनायक साबित करके प्रदेशभर में घटते मुस्लिम जनाधार को बढ़ाने की उनकी कोशिश साफ दिख रही है.
Title :
Body
- सुदर्शन का (कु) दर्शन
- सीआईए नहीं केजीबी एजंट कहिए जनाब
- सोनिया का सच जान बेकाबू क्यों होते हो?
- नये निजाम के दामन पर है ज्यादा बड़ा दाग
- अजमेर चार्जशीट और संघी उछल-कूद
- अपने होने पर ही हैरान
- भद्दा और बेदम रहा संघ का विरोध प्रदर्शन
- एनसीपी के 'दादा' का दांव
- पीएमओ वाले पृथ्वीराज
- गोली लगने के बाद क्या गांधी ने कहा था- हे राम ?



del.icio.us
Digg
आज की तारीख में हिन्दू होना ही सबसे बड़ी कट्टर वादिता है बाकी सभी लोग बेचारे धर्मनिरपेक्ष है खासकर मुस्लिम.
यहाँ पर मुलायम सिंह धर्मनिरपेक्ष बाते करता है और एक धर्म विशेष की वकालत भी करता है, या मुलायम सिंह उम्र की इस अवस्था मे सठिया गया है कहते है की काठ की हांड़ी बार बार नहीं चढ़ती, मुस्लिम अब बेवकूफ नहीं रह गए है की अब फिर से मुलायम का विश्वास कैसे करेंगे.
रही बात मुसलमानों की तो वह कोंग्रेस के साथ बिरयानी खा रहे है, भला मुलायम को क्यों मंजूर करेंगे.
हमारे देश में सेकुलर अतिवाद का यह क्रूर उदाहरण है.
Post your comment