Home | परत-दर-परत | पूर्वोत्तर की आत्मघाती उपेक्षा

पूर्वोत्तर की आत्मघाती उपेक्षा

image

देश के पूरबी छोर पर स्थित प्रदेश मणिपुर को देश के अन्य हिस्सों से जोडने वाले राजमार्गो पर करीब दो महीने तक चली नाकेबंदियों की वजह से आवाजाही बंद रही। पूरे प्रदेश में खाने-पीने की चीजों, जीवनरक्षक दवाओं और पेट्रोलियम पदार्थों की घोर किल्लत उत्पन्न हो गई। सेना के विमानों की सहायता से अत्यावश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करने की व्यवस्था हुई, पर ऐसी व्यवस्थाओं की अपनी सीमाएं होती है और इनसे जनजीवन को सामान्य तरीके से संचालित नहीं किया जा सकता। हालत आज भी कोई सुधरे नहीं है क्योंकि समस्या की जड़ें उसी तरह मजबूती से गड़ी हुई हैं.

माओवादी, नक्सलियों के खिलाफ सेना को उतारकर मध्य भारत के गरीब आदिवासियों का दमन करने का दम ठोकते गृहमंत्री पी चिदंबरम और गृहसचिव पिल्लई वहां कोई ठोस कदम नहीं उठा सके, जहां सैन्यबल विशेषाधिकार कानून के अंतर्गत संयुक्त कमान सक्रिय है। संयुक्त कमान होने के बावजूद कानून और व्यवस्था राज्य सरकार का मामला होता है, उसकी जिद, आग्रह, पूर्वाग्रह और संकीर्णताएं अधिक प्रभावी होते हैं। मणिपुर और नगालैंड के मामले में भी यही होता रहा है । संयुक्त कमान और सशस्त्र बल विशेषाधिकार कानून को समाप्त करने के लिए आंदोलन होते हैं, पर यह कानून जारी रहता हैं। इरोम शर्मिला वर्षो से उपवास कर रही है, उन्हें गिरफ्तार कर कृत्रिम तरीके से जीवित रखने की कवायद का वर्षो से निर्वाह किया जा रहा है। पर कुल मिलाकर क्या हासिल होता है और मोथे की जड-सा यह उग्रवाद बार-बार क्यों भडक जाता है? इस पर सोचने की जरूरत इस देश का सरकारी और राजनीतिक-तंत्र नहीं समझता ।

मणिपुर की दो तिहाई आबादी एक तिहाई क्षेत्र में बसी मैती जाति की है और दो तिहाई क्षेत्र में विभिन्न आदिवासी कबीलों का निवास है। परंपरागत रूप से मैती समुदाय का राजनीतिक वर्चस्व कायम रहा है और पहाड़ी क्षेत्रों में बसी आदिवासी आबादी से उनका और आदिवासियों के विभिन्न कबीलों के बीच कबीलाई किस्म की वैमनस्यता पलती रही है। राजनीतिक नेत्तृत्व उसे दूर करने की बजाए हवा देकर अपनी रोटी सेंकने की आदत का शिकार रहा है। इन कबीलों में नगा समूह के तंगखुल और मिजो समूह के कूकी आदिवासियों के बीच नब्बे के दशक में भडकी खूनी जंग में हजारों आदिवासियों की मौत हूई थी जो केन्द्र सरकार के हस्तक्षेप पर नगा विद्रोहियों के सबसे खूंखार संगठन एनएससीएन: मुइवा गुटः के साथ 1995 में शांति-वार्ता आरंभ होने के बाद ही थम सकी।

इन पहाडी क्षेत्रों को संविधान की छठी अनुसूची के अंतर्गत लाने की पुरानी मांग दोनों प्रमुख कबीलों की है जिससे इन इलाको में गैर-आदिवासियों का जमीन खरीदना और निवास करना प्रतिबंधित हो जाएगा । लेकिन देश की आजादी के समय से ही नगा कबीले जहां अपने आत्मनिर्णय के अधिकार को सुनिश्चित करने के लिए स्वतंत्रता की मांग को लेकर भारतीय राष्ट्र के खिलाफ विद्रोही गतिििवधियों में संलग्न हो गए, वहीं प्रतिक्रिया स्वरूप कूकी कबीले केन्द सरकार से सहयोग करने की राह चल पड़ी। उधर आरक्षण की सुविधा से आधुनिक सुख-सुविधा उठा रहे इन दोनों आदिवासियों को छठी अनुसूचि के अंतर्गत लाने का विरोघ मैती समुदाय की ओर से होता है क्योंकि आबादी का घनत्व अधिक होने से उन्हें पहाडी क्षेत्रों में ख्ेातीबाडी करने और बसने की आवश्यकता दिखती है। हालांकि विभिन्न कबीलों के आपसी एकजुटता के अभाव में इसे लेकर कभी कारगर दबाव नहीं बन सका है। परन्तु पूर्वोत्तर के मेघालय, मिजोरम, असम और त्रिपुरा के कुछ हिस्से पहले से इस अनुसूची के अंतर्गत मौजूद हैं। ताजा समस्या की बुनियाद में भी यही परंपरागत जटिलता है ।

मणिपुर के पहाड़ी जिला स्वायत्त परिषदों के चुनावों के खिलाफ 11 अप्रैल को आल नगा स्टूडेंट यूनियन आफ मणिपुर ने प्रमुख राजमार्ग ( संख्या-39) की नाकेबंदी कर दी। नगा-संगठनों का आरोप है कि मणिपुर सरकार ने पहाडी जिला स्वायत्त परिषद अधिनियम में ऐसे संशोधन किए हैं जिससे आदिवासी हितों की अवहेलना होती है। जिला परिषदों को विकास कार्यो को संचालित करने के पूरे अधिकार भी नहीं दिए गए हैं। विरोध खासतौर से मणिपुर स्टेट हिल पिपुल्स एडमिनिस्टेशन रेगुलेशन 1947 में 11 सितंबर 2009 को हुए संशोधन का है। इससे पहाडी जिलों की जन-सांख्यिकी संरचना बदल जाने की आशंका है। बताते हैं कि 1947 की नियमावली में गांवों के नामों का स्पष्ट उल्लेख था और सभी ग्रामवासियों को मकान टैक्स जिला परिषद में जमा कराना होता था। मगर संशोधित परिसीमन अधिसूचना में ढेर सारे गांवों के नाम गायब हैं। इस परित्यक्त गांवों की संख्या आधा से अधिक है। अनेक गांवों के नाम गलत लिखे गए हैं। वैसे बीस वर्षों के लंबे अंतराल के बाद अचानक स्वायत्त जिला परिषदों के चुनाव कराने की सरकारी मंशा अपने आप में संदिग्ध है।

विरोध के तमाम मसलों पर राजनीतिक सहमति कायम करने के बजाए सरकार ने चुनाव संपन्न कराए जिसमें स्वाभाविक रूप से जन-भागीदारी नगण्य रही । छह पहाडी स्वायत्त जिला परिषदों के 140 चुनाव क्षेत्रों में 70 उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित करना पडा।  सेनापति जिला स्वयत्त जिला परिषद के 24 चुनावक्षेत्रों में छह पर किसी उम्मीदवार ने नामांकन-पत्र दाखिल ही नहीं किया जबकि राज्य सरकार ने उम्मीदवारों की सूरक्षा के मद्देनजर प्रदेश मुख्यालय इंफाल के पश्चिमी जिला कलेक्टर के कार्यालय में नामांकन दाखिल करने की व्यवस्था की थी। अब जो 134 उम्मीदवार चुनावों में विजयी घोषित हुए हैं, उन्हें सुरक्षागत कारणों से एक खेल परिसर में रखा गया और शपथ -ग्रहण की व्यवस्था भी वहीं गई। एक तरह से इन स्वायत्त जिला परिषदों की कमान उन लोगों के हाथों में सौंप दिया गया है जो पहले से राजधानी इंफाल में निवास करते हैं और निर्वाचित होने के बाद भी अपने निर्वाचन क्षेत्रों में जाने की स्थिति में नहीं हैं। फिर कैसी स्वायत्तता और कैसी लोकतांत्रिक प्रक्रिया ?

दरअसल, चुनाव कराने और उसे नहीं होने देने के लिए नगा इलाकों में राजमार्गो पर जारी नाकेबंदी के माहौल में नगा-विद्रोहियों के साथ जारी शांतिवार्ता का ताजा दौर पहली बार नगालैंड में  आयोजित हुआ और उसमंे हिस्सा लेने आए टीएस मुइवा को अपने पैत्क गांव सोमडल जाने की अभिलाषा हुई जो मणिपुर के उखरुल जिले में है । केन्द्र सरकार से इजाजत मिलने के बावजूद मणिपुर सरकार राजी नहीं हुई। यात्रा की तैयारियों के सिलसिले में जा रहे नगा स्टूडेंट फेडरेशन के नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके खिलाफ नगालैंड में भी मणिपुर जाने वाले राजमार्गो की नाकेबंदी कर दी गई । फिर भी विद्रोही नेता की आगवानी करने मणिपुर नगालैंड सीमा माओगेट पर दोनों प्रदेशों के नगाओं की बडी भीड एकत्र हो गई। उस भीड पर मणिपुर पुलिस ने गोलीबारी की। यह छह मई की घटना है, तब से नगालैंड से गुजरने वाले दूसरे राजमार्ग (संख्या-54) की नाकेबंदी भी कर दी गई ।

नगा-विद्रोहियों के साथ दशकों से जारी शांतिवार्ता के अंतर्गत जारी युध्दविराम की शतों को लागू करने में असफलताओं के किस्से राष्ट्रीय अखबारों में प्रमुखता नहीं पाते, इसलिए केन्द्रीय सरकार उन घटनाओं की ओर आंखे मूदे बैठी रहती है । इस नाकेबंदी को दूर करने के लिए केन्द्र सरकार की ओर से पहल के नाम पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ नगा स्टूडेंटस फेडरेशन के प्रतिनिधि-मंडल की मुलाकात को याद किया जा सकता है। जिसके बाद एनएसएफ नाकेबंदी को स्थगित करने के लिए सहमत हो गया। परन्तु यह वर्तमान समस्या का सिर्फ एक और बहुत छोटा पहलू है ।

श्री मुइवा माओगेट के पास एक गांव में टिके रहे । उनकी यात्रा की इजाजत देने का अनुरोध करने नगालैंड प्रदेश कांग्रेस के नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल मणिपुर गया । लेकिन मणिपुर सरकार टस से मस नहीं हुई । वह गतिरोध जारी रहा । मुइवा नगालैंड में जमे हैं और मणिपुर सरकार सुरक्षा बलों के भरोसे राजमार्गो पर आवाजाही को कमोबेश जारी रखने में लगा है । हालांकि इन दो नाकेबंदियों के पहले से ही नगालैंड से गुजरने वाले प्रमुख राजमार्ग पर मालवाहक वाहनों की आवाजाही बंद है। नगा विद्रोहियों ने भारतीय खाद्य निगम से पचास लाख नाजायज टैक्स मांगी थी और भुगतान नहीं होने पर 31 मार्च को दीमापुर में भारतीय खाद्य निगम के गोदाम से अनाज लेकर मणिपुर जाने वाले टकों को रोक दिया था। फिर पुलिस की निष्क्रियता के खिलाफ टांसपोर्टरों और डाइवरो ंने हडताल कर दी। उनका आरोप है कि नगालैंड पुलिस, अफसरों और विद्रोही संगठनों द्वारा नाजायज टैक्सों की मनामनी मांगों को पूरा नहीं करने पर मारपीट और हत्या जैसी घटनाएं अक्सर होती रहती हैं, पर आजतक किसी एक अपराधी को भी गिरफतार नहीं किया जा सका है ।

नगा-संगठनों की ओर से नगा-कबीलों की समूची निवास भूमि को मिलाकर एक राजनीतिक इकाई का गठन करने की मांग का पडोसी राज्यों की ओर से जोरदार विरोध होता रहा है। हालांकि नगाओं की निवास भूमि में म्यानमार के कुछ इलाके भी हैं, जिसके बारे में भारत सरकार कुछ नहीं कर सकती । परन्तु मणिपुर भी इसके लिए कतई तैयार नहीं । जबकि उसके पहाडी जिलों में नगा कबीलों का वर्चस्व है। सन 2001 में एकबार केन्द्र सरकार ने युध्दविराम के दायरे में मणिपुर को लाने का प्रयास किया तो मणिपुर के समूचे मैदानी इलाके जिसमें मैती जाति के लोग बसे हैं और कूकी समूह के आदिवासियों के क्षेत्र में जबरदस्त विरोध हुआ। केन्द्र सरकार ने अपने पैर पीछे खींच लिए। हालांकि एनएससीएन के साथ बातचीत बंद नहीं हुई, पर जबरदस्त गतिरोध जरूर आ गया। बातचीत के समूचे ब्योरे तो कभी जगजाहिर नहंी हुए। परन्तु नगा आदिवासियों की समूची निवास भूमि को मिलाकर बृहत्तर नगालैंड अर्थात नागालिम का गठन करने की परिकल्पना में मणिपुर के पहाडी जिलों के अलावा अरुणाचल प्रदेश के दो जिले और असम के  कुछ इलाके शामिल हैं । कोई प्रदेश अपने इलाके को छोड़ने के लिए राजी नहीं । लेकिन जिसतरह का टकराव मणिपुर में है, अन्य किसी राज्य में नहीं। अगर मणिपुर नगा-क्षेत्रों को अपने प्रदेश का अविभाज्य अंग बनाए रखना चाहता है तो उन लोगों के राजनीतिक अधिकारों की सुरक्षा करना उसका कर्तव्य बन जाता है। इसे संभवतः परांपरा से कायम राजनीतिक वर्चस्व को बरकरार रखने वाली मैती समुदाय की राजनीति करने वाले नेता भूल जाते हैं ।

इन सारी बातों के परिप्रेक्ष्य में वर्तमान समस्या पर विचार करें तो तीन प्रश्न उभरते हैं । मणिपुर सरकार ने बीस वर्षो बाद अचानक स्वायत्त जिला परिषदों के चुनाव कराने का अडियल रवैया क्यो अपनाया? पहली बार नगालैंड में आयोजित शांतिवार्ता में हिस्सा लेने आए मुइवा को दशकों बाद अचानक अपने पैतृक गांव जाने की प्रबल अभिलाषा क्यों हुई? और नगा-विद्रोहियों ने अचानक भारतीय खाद्य निगम से नाजायज टैक्स मांगने की हरकत क्यों की? इन प्रश्नों का जवाब महत्वपूर्ण नहीं है, महत्वपूर्ण नगा और मैती समुदायों के बीच मेल-मिलाप की गंभीर कोशिश की आवश्यकता है जिसके बगैर नगा-शांति-वार्ता की सफलता संदिग्ध है। और जातियों का यह विवाद राज्यों के बीच विवाद में बदल सकता है । पूर्वोत्तर की विद्रोही गतिविधियों को समाप्त करने की दिशा में ठोस राजनीतिक पहल मुइवा को उनके पैतृक गांव ले जाकर  हो सकती है।

Subscribe to comments feed Comments (1 posted):

maheshchaturvedi.995@rediffmail.com on 23 July, 2010 14:26;04
avatar
manipur story
Thumbs Up Thumbs Down
0
total: 1 | displaying: 1 - 1

Post your comment comment

Type in Hindi (हिन्दी में कमेन्ट करने के लिए यहां रोमन में लिखिए यह अपने आप हिन्दी में बदल देगा.)

Title :
Body
Powered by Vivvo CMS v4.1.2
Share |
  • email Email to a friend
  • print Print version

ईमेल से विस्फोटः अपना ईमेल यहां भरें और सब्सक्राइब करें:

Delivered by FeedBurner

Author info
image अमरनाथ झा पूर्वोत्तर में लंबे समय तक काम करने के साथ ही जनसत्ता के लिए रिपोर्टिंग की. रंगमंच और राजनीति दोनों को भली भांति समझनेवाले अमरनाथ झा वर्तमान में एक समाचार एजंसी से संबद्ध हैं और विस्फोट के लिए समय समय पर लेखन.
Rate this article
4.50
More from परत-दर-परत
Previous
image
इस्लामी रणनीति है हिन्दू आतंकवाद का हौव्वा
क्या देश में हिन्दू आतंकवाद पूरी तरह पैर पसार चुका है जो उतना ही खतरनाक है जितना कि अरब के पैसे से पलनेवाला बहावी आतंकवाद? भारत में कुछ छुटपुट ऐसी घटनाएं हुई हैं जिन्हें न केवल आतंकी घटनाओं के समान बनाकर पेश किया गया बल्कि उनका हिन्दू कनेक्शन भी साबित करने की कोशिश की गयी. प्रेम शुक्ल की पड़ताल है कि भारत में हिन्दू आतंकवाद का हौव्वा भी इस्लामिक चमपंथी विचारकों और रणनीतिकारों की "फेश सेविंग एक्सरसाइज" है िजसमें उन्हें मुस्लिम वोट की लालची सरकार का संरक्षण मिला हुआ है. ...
image
कंधमाल: सांप्रदायिक धुव्रीकरण नई चुनौती
कंधमाल की आग उड़ीसा से अधिक अब राजधानी दिल्ली में धधक रही है. पिछले महीने 22 से 24 अगस्त के बीच दिल्ली में चर्च संगठनों द्वारा एक जनसुनवाई करके यह साबित करने की कोशिश की गयी कि कंधमाल में दंगा पीड़ितों का पुनर्वास नहीं हो रहा है. इस जन-सुनवाई के संयाजकों में जॉन दयालॅ, कटक-भुवनेश्वर के बिशप रिफेल चैनथ एवं वामपंथी विचाराधरा सहमत की माला हाशमी प्रमुख थी....
image
सुलझी हुई समस्या को उलझाने पर आमादा
आज जो लोग भी कश्मीर की समस्या निपटाने निकले हैं सवाल पैदा होता है क्या उन्हें कश्मीर की समस्या का ओर-छोर भी पता है? क्या राहुल गांधी और ओमर अब्दुल्ला की नयी पीढी १९४७ से २०१० के बीच कश्मीर में क्या हुआ है उसकी प्रामाणिक जानकारी से लैस भी है? यदि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की सरकार कश्मीर की स्थिति को ठीक से समझ ही रही होती तो क्या पिछले ६ वर्षों के शासनकाल में उसने एक सुलझ चुकी समस्या को उलझा लेने की मूर्खता की होती?...
image
छत्तीस हुआ तिरसठ का आंकड़ा
सोनिया गांधी बीते शुक्रवार को चौथी बार कांग्रेस की अध्यक्ष चुनी गयी .उनके इस चयन के साथ संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार में सत्ता परिवर्तन का निर्णायक दौर शुरू हो जाएगा. सोनिया गांधी अपने पति राजीव गांधी की १९९१ में हत्या के बाद राजनीति में अपनी प्रासंगिकता बरकरार रखने के लिए जिस अंदाज में १०,जनपथ से कांग्रेस की राजनीति का नियंत्रण रखने का परोक्ष-अपरोक्ष प्रयास करती रही हैं उसका एकमेव उद्देश्य रहा है अपने पुत्र राहुल गांधी को एक दिन इस देश का प्रधानमंत्री बनाना....
image
चीन के सामने दीन हीन
पिछले कुछ वर्षों से चीन हिन्दुस्तान को पूर्वोत्तर तथा जम्मू एवं कश्मीर के मसले में अनावश्यक आँख तरेरने लगा है. चीन के इस दुस्साहस के लिए हिन्दुस्तान सरकार की अनावश्यक मिमियाहट जिम्मेदार है. जुलाई के महीने में चीन ने हिंदुस्तानी सेना के उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल बी.एस.जसवाल को बीजिंग का वीजा यह कह कर नकार दिया कि वे विवादास्पद क्षेत्र के सैन्य प्रमुख हैं. लेफ्टिनेंट जनरल जसवाल का वीजा मध्य जुलाई माह में नकारा गया। इसके बाद ११ अगस्त को निर्वासित तिब्बतियों की सरकार के प्रमुख दलाई लामा हिंदुस्तानी प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह से मिले तो इस पर चीनी राजनायिक इतने गरम हो गए कि हिन्दुस्तान का सत्ता प्रतिष्ठान चीन के समक्ष याचना वाली मुद्रा में खड़ा हो गया....
image
संसद का हाल: सांसद को पसंद केवल बवाल
पंद्रहवीं लोकसभा ने एक साल पूरे कर लिये हैं. यह साल वैसे तो कामकाज के लिहाज से ऐसी किसी खास उपलब्धि का नहीं रहा है जिसके लिए संसद का पिछला एक साल याद किया जाए लेकिन क्या पूरे साल सांसदों ने उस 'बिजनेस' में हिस्सा लिया जिसके लिए जनता ने उन्हें चुनकर सदन तक पहुंचाया है? संसद के कामकाज के बारे में आम धारणा यही है कि संसद में जनता के अपेक्षाओं के अनुरूप काम काज नहीं होता. संसद जितनी चलती है उससे अधिक ठप रहती है. अब वेतनवृद्धि के बाद एक नयी तोहमत और लग गयी है कि देश की जनता मंहगाई से परेशान है और सरकार ने जनप्रतिनिधियों का वेतन चार गुना बढ़ा दिया. सवाल है कि क्या हमारे सांसद सचमुच जनता की उम्मीदों और अपेक्षाओं पर पानी फेर रहे हैं?...
image
गांधी का स्वराज बनाम जिन्ना जवाहर का कुराज
देश का ६४ वां स्वतन्त्रता दिवस बीत गया. कुछ सरकारी-अर्ध सरकारी, निजी, राजनीतिक समारोहों की औपचारिकता के अलावा अब १५ अगस्त का दिन एक सार्वजनिक अवकाश के सिवा शायद ही किसी अन्य महत्त्व का शेष रह गया हो. साल दर साल आजादी के गौरव के प्रति आम आदमी उसी तरह अनभिज्ञ होता जा रहा है जिस तरह राही मासूम रजा के उपन्यास की एक स्त्री पात्र पाकिस्तान को नजदीकी शहर में बनने वाली कोई मस्जिद समझ रही थी. ऐसा क्यों? क्योंकि ६३ साल पहले इस देश को आज़ादी के नाम पर एक सत्तान्तारण जरूर मिल गया था पर जिस स्वराज की परिकल्पना लोकमान्य तिलक, गोपाल कृष्ण गोखले और महात्मा गांधी कर रहे थे, वह स्वराज हिन्दुस्तान को आज दिन तक नसीब नहीं है....
image
हिंदू धर्म और हिंदुत्व में फर्क
हिंदू धर्म भारत का प्राचीन धर्म है। इसमें बहुत सारे संप्रदाय हैं। संप्रदायों को मानने वाला व्यक्ति अपने आपको हिंदू कहता है लेकिन हिंदुत्व एक राजनीतिक विचारधारा है जिसका प्रतिपादन 1924 में वीडी सावरकर ने अपनी किताब 'हिंदुत्व में किया था। सावरकर इटली के उदार राष्ट्रवादी चिंतक माजिनी से बहुत प्रभावित हुए थे। उनके विचारों से प्रभावित होकर ही उन्होंने हिंदुत्व का राजनीतिक अभियान का मंच बनाने की कोशिश की थी।...
image
जरूरी है जाति की जनगणना
जाति आधारित जनगणना आखिरी बार 1931 में हुई थी। 1941 में सरकार का पूरा ध्यान दूसरे विश्व युद्ध पर था जिसके चलते जनगणना नहीं हो पाई। आजादी के बाद जब 1951 में पहली जनगणना शुरू हुई तो जाति का मसला उठाया गया। तत्कालीन गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल ने कहा कि जाति आधारित जनगणना से सामाजिक ताना-बाना बिखर जाएगा। उन्होंने इसे राष्ट्रभंजक मांग बताते हुए अस्वीकार कर दिया था।...
image
सारे जहां में धूम हमारे ज़बां की है
कभी उर्दू की धूम सारे जहां में हुआ करती थी, दक्षिण एशिया का बेहतरीन साहित्य इसी भाषा में लिखा जाता था और उर्दू जानना पढ़े लिखे होने का सबूत माना जाता था। अब वह बात नही है। राजनीति के थपेड़ों को बरदाश्त करती भारत की यह भाषा आजकल अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है। वह उर्दू जो आज़ादी की ख्वाहिश के इज़हार का ज़रिया बनी आज एक धर्म विशेष के लोगों की जबान बताई जा रही है।...
image
लालू की करनी पर नीतीश की भरनी
हाल में ही बिहार की विधानसभा में जो कुछ हुआ उसने लोकतन्त्र को शर्मिन्दा तो किया ही है, लेकिन लोकतन्त्र भी अब ऐसी शर्मिन्दगी बार-बार झेलने को अभिशप्त है, और हम सब इसके आदी हो चुके हैं। बिहार विधानसभा में लालूप्रसाद और कांग्रेस ने जो हंगामा और तोड़फ़ोड़ की उसके पीछे कारण यह दिया गया कि महालेखाकार एवं नियंत्रक (CAG) ने अपनी रिपोर्ट में यह कहा है कि सन् 2002 से 2007 के बीच शासकीय कोषालय से करोड़ों रुपये निकाले गये और उनका बिल प्रस्तुत नहीं किया गया।...
image
पूर्वोत्तर की आत्मघाती उपेक्षा
देश के पूरबी छोर पर स्थित प्रदेश मणिपुर को देश के अन्य हिस्सों से जोडने वाले राजमार्गो पर करीब दो महीने तक चली नाकेबंदियों की वजह से आवाजाही बंद रही। पूरे प्रदेश में खाने-पीने की चीजों, जीवनरक्षक दवाओं और पेट्रोलियम पदार्थों की घोर किल्लत उत्पन्न हो गई। सेना के विमानों की सहायता से अत्यावश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करने की व्यवस्था हुई, पर ऐसी व्यवस्थाओं की अपनी सीमाएं होती है और इनसे जनजीवन को सामान्य तरीके से संचालित नहीं किया जा सकता। हालत आज भी कोई सुधरे नहीं है क्योंकि समस्या की जड़ें उसी तरह मजबूती से गड़ी हुई हैं....
image
कश्मीर की विरासत है आजादी
कश्मीर में एक बार परिस्थितियां इतनी बिगड़ी कि केन्द्रीय हस्तक्षेप की जरूरत पड़ गयी. घाटी के मुहाने पर एक बार फिर सेना को बैठाना पड़ा. हालांकि अब घाटी में फौरी तौर पर शांति है लेकिन क्या कश्मीर में समस्या का समाधान सिर्फ केन्द्र सरकार का हस्तक्षेप है. शेष नारायण सिंह मानते हैं कि कश्मीर में अशांति के कारण गहरे हैं. कश्मीर पर पाकिस्तान का बेजा दावा और भारत का 'अनावश्यक' हस्तक्षेप समस्या का मूल कारण बन गया है. इसका निदान किये बिना कश्मीर समस्या का समाधान संभव नहीं है. ...
image
कितना कामयाब होगा मुलायम का माफीनामा
जैसे तलाक देने के लिये तलाक को तीन बार बोला जाता है बिल्कुल इसी अंदाज मे सपा प्रमुख मुलायम सिंह ने कल्याण सिंह से अपने संबधो को लेकर माफी मांग कर मुसलमानो को रिझाने के लिये फिर से ट्रांपकार्ड फेंका है। अब देखना है कि मुलायम का यह ट्रांपकार्ड क्या हकीकत मे मुसलमानो को रिझाने मे कामयाब होगा।...
image
शिवाजी के शौर्य को कलंकित करने का षण्यंत्र
छत्रपति शिवाजी के अपमान के मुद्दे पर महाराष्ट्र की राजनीति एक बार फिर गरम है. संभाजी ब्रिगेड जिसने पिछली बार भंडारकर ओरिएंटल रिसर्च इंस्टीट्यूट (बोरी) की तोड़-फोड़ की थी. इस बार महाराष्ट्र के गृहमंत्री आर आर पाटिल पर हमले का षण्यंत्र रचा था जिससे वे शनिवार को बाल बाल बच गये. सर्वोच्च न्यायालय के फैसले से जेम्स लेन की विवादास्पद पुस्तक "शिवाजी- द हिन्दू किंग इन इस्लामिक इंडिया" की बिक्री के लिए जिस अंदाज में छूट मिली है, उस पर महाराष्ट्र के कई हिस्सों में कई संगठन आंदोलनरत हैं. लेकिन हम पहले यह समझ लें कि यह जेम्स लेन महाशय हैं कौन और उन्होंने किताब आखिर किस इरादे से लिखी है?...
image
बेमतलब हो गया है विश्व जनसंख्या दिवस
हमारे देश में हर खास दिन को दिवस के रुप में मनाया जाता है। जनसंख्या दिवस उन्हीं दिवसों में से एक है जो 1987 से हर साल 11 जुलाई को मनाया जा रहा है। दरअसल 11 जुलाई 1987 में ही विश्व की जनसंख्या 5 अरब हुई थी, पर हकीकत में इस दिवस में ऐसा कुछ नहीं है कि इसे मनाया जाए। क्योंकि न तो हम 11 जुलाई को जनसंख्या कम करने के लिए कोई प्रण लेते हैं और न ही इस बाबत किसी तरह का सकारात्मक कदम उठाते हैं।...
image
रमन सिंह की दमनकारी औद्योगिक नीति
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमण सिंह नक्सली आंदोलन के खिलाफ चलनेवाले अभियान के अगुआ मुख्यमंत्री बन चुके हैं. लेकिन रमण सिंह इस आंदोनल को किसके इशारे पर कुचल रहे हैं? क्या वे आम आदमी और आदिवासियों के हित में नक्सली आंदोलन को कुचलने का दृढ़ संकल्प दिखा रहे हैं या फिर उनका एजेण्डा कुछ और है. हाल में ही छत्तीसगढ़ की नयी औद्योगिक नीति की समीक्षा करें तो साफ हो जाता है कि असल में यह संघर्ष वे किसके लिए कर रहे हैं. ...
Next
Tags
No tags for this article
सर्वाधिकार (अ)सुरक्षित

विस्फोट.कॉम में प्रकाशित सामग्री पर हमारी ओर से कोई कापीराइट नहीं है.

Powered by Vivvo CMS v4.1.2