Home | परत-दर-परत | जरूरी है जाति की जनगणना

जरूरी है जाति की जनगणना

image

जाति आधारित जनगणना आखिरी बार 1931 में हुई थी। 1941 में सरकार का पूरा ध्यान दूसरे विश्व युद्ध पर था जिसके चलते जनगणना नहीं हो पाई। आजादी के बाद जब 1951 में पहली जनगणना शुरू हुई तो जाति का मसला उठाया गया। तत्कालीन गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल ने कहा कि जाति आधारित जनगणना से सामाजिक ताना-बाना बिखर जाएगा। उन्होंने इसे राष्ट्रभंजक मांग बताते हुए अस्वीकार कर दिया था।

वास्तव में जिन कारणों के आधार पर जाति आधारित जनगणना की मांग को खारिज किया था,वह आज भी जस के तस मौजूद हैं। असल में जाति आधारित जनगणना बहुत पहले ही कर लेनी चाहिए थी। जाति भारतीय समाज का फोड़ा है जिसे दूर करने के लिए उसके ल णों को जानना होगा। बिना विश्वसनीय आंकड़ों के न तो जाति का समाजशास्त्रीय विवेचन किया जा सकता है और न ही सामाजिक कल्याण योजनाओं को सही तरीके से लागू किया जा सकता है। जाति आधारित जनगणना का विरोध करने वाले राष्टवादी क्या नहीं जानते हैं कि देश का विभाजन धर्म के आधार पर हुआ था, जाति के आधार पर नहीं। सवाल उठता है कि पिछली जनगणनाओं में जाति को शामिल नहीं किया गया तो क्या देश से जातिवाद दूर हो गया?

दरअसल सदियों से मलाई खा रहे लोग ही जाति आधारित जनगणना का विरोध कर रहे हैं। इन लोगों को भय है कि जनगणना के बाद वास्तविक तस्वीर सामने आएगी और मलाई चाटने का अधिकार पिछड़े वर्गो को मिल जाएगा। मेरी जाति हिन्दुस्तानी की दुआई देने वालों ने पिछले साठ सालों में कितने अवसर पिछड़ों के लिए छोड़ें और जाति व्यवस्था के खिलाफ कितने आंदोलन चलाए। देश के संसाधनों पर उन्हीं मुठ्ठी भर लोगों का अधिकार है जो आज जाति जनगणना के खिलाफ हाय-तौबा मचा रहे हैं। जिस देश में शिक्षा, नौकरी और चुनाव में टिकट देने से लेकर पानी पिलाने से पहले जाति पूछी जाती है वहां जाति आधारित जनगणना नहीं करना विडंबना ही कहा जाएगा। जब जनगणना में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की गणना की जाती है, धर्म पूछा जाता है तो पिछड़ी जातियों की जनगणना से परहेज क्यों? असल में पिछड़ी जातियों की संख्या से संबंधित सही आंकड़ा ही नहीं है। 1931 की जनगणना के आधार पर मंडल आयोग ने पिछड़ों की संख्या 52 फीसदी बताई है। इस आंकड़ें का व्यापक विरोध हुआ है। राष्टीय... सर्वे के मुताबिक पिछड़ों की तादाद 38 फीसदी है। सही सूचनाओं के अभाव में सामाजिक योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली दिक्कतों का अनुमान लगाया जा सकता है। केन्द्रीय शिक्षण संस्थानों में आरक्षण के मसले पर केन्द्र सरकार ने भी उच्चतम न्यायालय में स्वीकार किया था कि उसके पास पिछड़े वर्गो का कोई सही आंकड़ा नहीं है।

असल में मंडल आयोग के संबंध उच्चतम न्यायालय ने जो आदेश दिया उसमें पिछड़ें वर्गो की गिनती का आदेश भी निहित था। न्यायालय ने सशक्त जातियों को पिछड़ों की सूची से बाहर करने के लिए जो आदेश राष्टीय पिछड़ा आयोग के दिया उसे लागू करने के लिए पिछड़ों की वास्तविक संख्या पता लगाना जरूरी था। हालांकि आयोग ने इसके लिए सामाजिक आधिकारिता मंत्रालय को पत्र लिखे लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण लागू होने के बाद पहली जनगणना 2001 में हुई। जेडीयू और तृणमूल कांग्रेस उस समय गठबंधन सरकार में शामिल थी लेकिन सरकार पर कोई दबाव नहीं बनाया गया। जाति आधारित जनगणना के लिए संसद में एड़ी से लेकर चोटी तक का जोर लगाने वाले शरद यादव, लालू , मुलायम और गोपीनाथ मुंडे में से किसी ने राजग सरकार से यह मांग नहीं की। रामविलास पासवान और नीतीश कुमार तो उस समय मंत्री थे। इस बात में कोई दोराय नहीं है कि जाति आधारित जनगणना की मांग करने वाले लालू और मुलायम राजनीतिक रूप से हाशिए पर हैं और इस मुद्दें के आधार पर एपनी राजनीति चमकाना चाहते हैं। जाति आधारित जनगणना का तात्कालिक लाभ चाहे किसी दल को हो लेकिन इस बात में कोई दोराय नहीं है कि इस योजना के व्यापक प्रभाव होंगे। अगर हम जातिवाद को खत्म करना चाहते हैं तो हमें सारी जातियों के विश्वसनीय आंकड़ें जुटाने होंगे।

असल में कोई भी राजनीतिक दल नहीं चाहता है कि जातिवादी व्यवस्था खत्म हो। जाति आधारित जनगणना के मसले पर सभी दल जोड़-तोड़ के समीकरण में व्यस्त हैं। खुद कांग्रेस इस मसले पर दो फाड़ हो गई है। कांग्रेस का एक धड़ा मानता है कि पिछड़े वर्गो की जनगणना के बाद मंडल और कमंडल की राजनीति करने वाले फायदे में रहेंगे और कांग्रेस को सियासी तौर पर नुकसान ही होगा। विडंबना देखिए,जिन लोहिया ने जाति तोड़ो का नारा दिया था, उनके आदर्शों पर चलने का दावा करने वाले राजनेता खुद ही जाति के बाड़े से बाहर नहीं निकल पाए हैं। बेशक जाति आधारित जनगणना से राजनीतिक दलों को अपने सियासत चमकाने का अवसर मिलेगा लेकिन इस आधार जाति जनगणना की आवश्यकता को नकारा नहीं जा सकता है। वर्ष 2011 की जनगणना अब तक की सबसे महत्वपूर्ण जनगणनाी है। यह जनगणना दो चरणों में पूरी होगी जिसमें पहले चरण में मकानों की गणना और दूसरे चरण में आबादी की गिनती की जाएगी। इस जनगणना में पूछे जाने वाले 15 सवाल पिछले 10 सालों की प्रगति की तस्वीर पेश करेंगे। सबसे महत्वपूर्ण पहलू यह है कि इस जनगणना के आधार पर राष्टीय जनगणना रजिस्टर बनेगा और सभी नागरिकों को पहचान प0 भी दिया जाएगा। यह पहचान प0 सरकार की समावेशी विकास की प्राथमिकता का प्रमुख आधार होगा। यह सही समय है जब पिछड़े वर्गो की संख्या के बारे में कयास लगाने की बजाय उनकी वास्तविक संख्या जानी जाए। जिस वर्ग के उत्थान के नाम पर करोड़ो रूपए की योजनाएं बनायी जाती है उनकी वास्तविक संख्या जानने में हर्ज क्या है।

जाति आधारित जनगणना से देश टूटने की बात करना हास्यापद है। देश का विभाजन धर्म के आधार पर हुआ इसके बावजूद जनगणना के दौरान धर्म पूछा जाता है। देशप्रेम अच्छी बात है और हर नागरिक में यह भावना होनी चाहिए लेकिन इसकी बलिवेदी पर दलितों और पिछड़ों को ही क्यों चढाया जाता है। हिन्दू धर्म के ठेकेदार प्रवीण तोगडिया ने कहा कि जाति आधारित जनगणना से समाज का ताना-बाना बिखर जाएगा और देश की एकता के लिए यह घातक होगा। सवाल यह है कि समाज को जोड़ने के लिए पिछड़ों को कितने अवसर दिए गए। चारो पीठ के शंकराचार्यो की नियुक्ती के समय समाज की एकता कहां चली जाती है। असल में देश की एकता की दुआई देने वाले इन लोगों को अपनी सत्ता छिनने का डर है।
जनगणना के बाद जब सही तस्वीर सामने आएगी और कई जातियां जब संसाधनों में अपना हक मांगेगी तो इन तथाकथित देशप्रेमियों की हकीकत सामने आएगी।

इस सचाई से कोई इंकार नहीं करेगा कि जातिवाद की विषबेल को खत्म किया जाना चाहिए लेकिन यह संसाधनों के सही वितरण से ही संभव है। जाति आधारित जनगणना ही वह रास्ता है जिस पर चलकर सरकार अपनी विकास योजनाओं को कारगर तरीके से लागू कर पाएगी। जातिप्रथा भारतीय समाज की कड़वी सचाई है जो सदियों से चली आ रही है और आगे भी खत्म हो जाएगी, यह भी कोई नहीं कह सकता है। जब मायावती करोड़ो की मालकिन होकर भी दलित है, ए राजा और पासवान अपने को दलितों की सूची में सबसे उपर मानते हैं तो जातिवाद मिटाने की नौटंकी क्यों की जा रही है। कुछ लोगों का तर्क है कि सर्वे के आधार पर पिछड़े वर्गो की संख्या का पता लगाया जा सकता है लेकिन अनेक विविधताओं वाले इस देश में यह विधी कारगर नहीं है। कहा जा सकता है कि यह समस्या से ध्यान हटाने के लिए यह तीर चलाया गया है। जनगणना में इस पिछड़े वर्गो की गणना करने से वास्तविक संख्या के साथ ही इस समुदाय की आर्थिक-सामाजिक और शैक्षणिक स्थिती के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी हासिल होगी। इस बात को स्वीकार करने में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए कि जनगणना हिन्दुस्तानी का भी एक खाना होना चाहिए। जाति और धर्म से परे समझने वाले लोगों को हिन्दुस्तानी के वर्ग में रखा जा सकता है।

जाति आधारित जनगणना को राजनीति से जोड़कर देखने वालों को समझना होगा कि चुनाव केवल जाति के आधार पर ही नहीं जीते जाते हैं। मंडल-कमंडल की राजनीति का दांव एक चली हुई गोली ही जिसे दुबारा नहीं चलाया जा सकता है।
जातिगत समीकरण चुनावों को प्रभावित करते हैं लेकिन इस आधार पर पिछड़े वर्गो की गणना की वाजिब मांग को नकारना गलत है। केवल पिछड़ों वर्गो की ही क्यों बल्कि समाज के सभी जातियों की गणना की जानी चाहिए। यह समाज के सभी तबकों के हित में है कि विकास योजनाओं का फायदा जरूरतमंदों तक पहुंचे। हमेशा की तरह पश्चिमी देशों का उदाहरण भी जाति आधारित जनगणना के विरोध में दिया जा रहा है। कहा जा रहा कि अमेरिका सहित तमाम विकसित देशों में जाति की गणना नहीं की जाती है। सबसे पहली बात तो यह है कि पाश्चात्य देशों की भारत जैसी जटिल जाति व्यवस्था नहीं है। दूसरी बात वहां जनगणना का समय नस्ल की गणना की जाती है। अमेरिका की जनगणना में यह लिखा जाता है
कि संबंधित व्यक्ति एशियाई है, अफ्रीकी है या रेड इंडियन। सारे यूरोपीय देशों में जनगणना इसी आधार पर होती है और इन आंकड़ों का समाजशास्त्रीय अध्ययन किया जा किया जाता है। इन्हीं आंकड़ों के आधार पर वहां योजनाएं बनाई जाती हैं और उनका क्रियान्वयन होता है।

हालांकि जाति आधारित जनगणना की राह में मुश्किलों की कमी नहीं है। जनगणना के लिए जिम्मेदार गृह मंत्रालय के मुखिया पी. चिदमबरम ही इसके पक्ष में नहीं है। गृह मंत्री का कहना है कि जाति आधारित जनगणना के लिए विशेष रूप से
प्रशिक्षित किए गए कर्मचारियों की जरूरत होगी। सवाल यह है कि जनगणनाी में लगे शिक्षक क्या इस काम को अंजाम नहीं दे पाएंगे जो खुद इसी जातिवादी समाज में पले-बढे हैं। वास्तव में अवसरों के बराबर बंटवारें में विश्वास नहीं रखने वाले लोग ही जाति आधारित जनगणना का विरोध कर रहे हैं। प्रधानमंत्री के आश्वासन के बावजूद यह साफ नहीं है कि जनगणना में जाति को शामिल किया जाएगा या नहीं। असल में कांग्रेस जाति आधारित जनगणना से होने वाले सियासी फायदे और नुकसान का आकलन करने में जुटी है। काग्रेस की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अभी तक जाति आधारित जनगणना की दिशा में कदम नहीं उठाया गया है लेकिन पूरे सदन की राय को दरकिनार करना भी कांग्रेस के लिए संभव नहीं है। कई रंगों के चश्मों से हटकर देखा जाए तो साफ है कि जाति आधारित जनगणना एक ऐसाी कदम है जिसे अविलंब उठाया जाना चाहिए, इसी में सबका भला है।

(अनिल कुमार जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में विशिष्ट संस्कृत अध्ययन केन्द्र के छात्र हैं.)

Subscribe to comments feed Comments (0 posted):

total: | displaying:

Post your comment comment

Type in Hindi (हिन्दी में कमेन्ट करने के लिए यहां रोमन में लिखिए यह अपने आप हिन्दी में बदल देगा.)

Title :
Body
Powered by Vivvo CMS v4.1.2
Share |
  • email Email to a friend
  • print Print version

ईमेल से विस्फोटः अपना ईमेल यहां भरें और सब्सक्राइब करें:

Delivered by FeedBurner

Author info
visfot news network विस्फोट.कॉम इंटरनेट पर नये दौर की पत्रकारिता में परंपरागत मूल्यों को स्थापित करने की दिशा में लगातार काम कर रहा है, जो कि पूरी तरह से जनकेन्द्रित, वास्तविक और निहित स्वार्थी तत्वों के प्रभाव से मुक्त है. हमारा संपर्क है visfot@visfot.com
Rate this article
0
More from परत-दर-परत
Previous
image
इस्लामी रणनीति है हिन्दू आतंकवाद का हौव्वा
क्या देश में हिन्दू आतंकवाद पूरी तरह पैर पसार चुका है जो उतना ही खतरनाक है जितना कि अरब के पैसे से पलनेवाला बहावी आतंकवाद? भारत में कुछ छुटपुट ऐसी घटनाएं हुई हैं जिन्हें न केवल आतंकी घटनाओं के समान बनाकर पेश किया गया बल्कि उनका हिन्दू कनेक्शन भी साबित करने की कोशिश की गयी. प्रेम शुक्ल की पड़ताल है कि भारत में हिन्दू आतंकवाद का हौव्वा भी इस्लामिक चमपंथी विचारकों और रणनीतिकारों की "फेश सेविंग एक्सरसाइज" है िजसमें उन्हें मुस्लिम वोट की लालची सरकार का संरक्षण मिला हुआ है. ...
image
कंधमाल: सांप्रदायिक धुव्रीकरण नई चुनौती
कंधमाल की आग उड़ीसा से अधिक अब राजधानी दिल्ली में धधक रही है. पिछले महीने 22 से 24 अगस्त के बीच दिल्ली में चर्च संगठनों द्वारा एक जनसुनवाई करके यह साबित करने की कोशिश की गयी कि कंधमाल में दंगा पीड़ितों का पुनर्वास नहीं हो रहा है. इस जन-सुनवाई के संयाजकों में जॉन दयालॅ, कटक-भुवनेश्वर के बिशप रिफेल चैनथ एवं वामपंथी विचाराधरा सहमत की माला हाशमी प्रमुख थी....
image
सुलझी हुई समस्या को उलझाने पर आमादा
आज जो लोग भी कश्मीर की समस्या निपटाने निकले हैं सवाल पैदा होता है क्या उन्हें कश्मीर की समस्या का ओर-छोर भी पता है? क्या राहुल गांधी और ओमर अब्दुल्ला की नयी पीढी १९४७ से २०१० के बीच कश्मीर में क्या हुआ है उसकी प्रामाणिक जानकारी से लैस भी है? यदि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की सरकार कश्मीर की स्थिति को ठीक से समझ ही रही होती तो क्या पिछले ६ वर्षों के शासनकाल में उसने एक सुलझ चुकी समस्या को उलझा लेने की मूर्खता की होती?...
image
छत्तीस हुआ तिरसठ का आंकड़ा
सोनिया गांधी बीते शुक्रवार को चौथी बार कांग्रेस की अध्यक्ष चुनी गयी .उनके इस चयन के साथ संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार में सत्ता परिवर्तन का निर्णायक दौर शुरू हो जाएगा. सोनिया गांधी अपने पति राजीव गांधी की १९९१ में हत्या के बाद राजनीति में अपनी प्रासंगिकता बरकरार रखने के लिए जिस अंदाज में १०,जनपथ से कांग्रेस की राजनीति का नियंत्रण रखने का परोक्ष-अपरोक्ष प्रयास करती रही हैं उसका एकमेव उद्देश्य रहा है अपने पुत्र राहुल गांधी को एक दिन इस देश का प्रधानमंत्री बनाना....
image
चीन के सामने दीन हीन
पिछले कुछ वर्षों से चीन हिन्दुस्तान को पूर्वोत्तर तथा जम्मू एवं कश्मीर के मसले में अनावश्यक आँख तरेरने लगा है. चीन के इस दुस्साहस के लिए हिन्दुस्तान सरकार की अनावश्यक मिमियाहट जिम्मेदार है. जुलाई के महीने में चीन ने हिंदुस्तानी सेना के उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल बी.एस.जसवाल को बीजिंग का वीजा यह कह कर नकार दिया कि वे विवादास्पद क्षेत्र के सैन्य प्रमुख हैं. लेफ्टिनेंट जनरल जसवाल का वीजा मध्य जुलाई माह में नकारा गया। इसके बाद ११ अगस्त को निर्वासित तिब्बतियों की सरकार के प्रमुख दलाई लामा हिंदुस्तानी प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह से मिले तो इस पर चीनी राजनायिक इतने गरम हो गए कि हिन्दुस्तान का सत्ता प्रतिष्ठान चीन के समक्ष याचना वाली मुद्रा में खड़ा हो गया....
image
संसद का हाल: सांसद को पसंद केवल बवाल
पंद्रहवीं लोकसभा ने एक साल पूरे कर लिये हैं. यह साल वैसे तो कामकाज के लिहाज से ऐसी किसी खास उपलब्धि का नहीं रहा है जिसके लिए संसद का पिछला एक साल याद किया जाए लेकिन क्या पूरे साल सांसदों ने उस 'बिजनेस' में हिस्सा लिया जिसके लिए जनता ने उन्हें चुनकर सदन तक पहुंचाया है? संसद के कामकाज के बारे में आम धारणा यही है कि संसद में जनता के अपेक्षाओं के अनुरूप काम काज नहीं होता. संसद जितनी चलती है उससे अधिक ठप रहती है. अब वेतनवृद्धि के बाद एक नयी तोहमत और लग गयी है कि देश की जनता मंहगाई से परेशान है और सरकार ने जनप्रतिनिधियों का वेतन चार गुना बढ़ा दिया. सवाल है कि क्या हमारे सांसद सचमुच जनता की उम्मीदों और अपेक्षाओं पर पानी फेर रहे हैं?...
image
गांधी का स्वराज बनाम जिन्ना जवाहर का कुराज
देश का ६४ वां स्वतन्त्रता दिवस बीत गया. कुछ सरकारी-अर्ध सरकारी, निजी, राजनीतिक समारोहों की औपचारिकता के अलावा अब १५ अगस्त का दिन एक सार्वजनिक अवकाश के सिवा शायद ही किसी अन्य महत्त्व का शेष रह गया हो. साल दर साल आजादी के गौरव के प्रति आम आदमी उसी तरह अनभिज्ञ होता जा रहा है जिस तरह राही मासूम रजा के उपन्यास की एक स्त्री पात्र पाकिस्तान को नजदीकी शहर में बनने वाली कोई मस्जिद समझ रही थी. ऐसा क्यों? क्योंकि ६३ साल पहले इस देश को आज़ादी के नाम पर एक सत्तान्तारण जरूर मिल गया था पर जिस स्वराज की परिकल्पना लोकमान्य तिलक, गोपाल कृष्ण गोखले और महात्मा गांधी कर रहे थे, वह स्वराज हिन्दुस्तान को आज दिन तक नसीब नहीं है....
image
हिंदू धर्म और हिंदुत्व में फर्क
हिंदू धर्म भारत का प्राचीन धर्म है। इसमें बहुत सारे संप्रदाय हैं। संप्रदायों को मानने वाला व्यक्ति अपने आपको हिंदू कहता है लेकिन हिंदुत्व एक राजनीतिक विचारधारा है जिसका प्रतिपादन 1924 में वीडी सावरकर ने अपनी किताब 'हिंदुत्व में किया था। सावरकर इटली के उदार राष्ट्रवादी चिंतक माजिनी से बहुत प्रभावित हुए थे। उनके विचारों से प्रभावित होकर ही उन्होंने हिंदुत्व का राजनीतिक अभियान का मंच बनाने की कोशिश की थी।...
image
जरूरी है जाति की जनगणना
जाति आधारित जनगणना आखिरी बार 1931 में हुई थी। 1941 में सरकार का पूरा ध्यान दूसरे विश्व युद्ध पर था जिसके चलते जनगणना नहीं हो पाई। आजादी के बाद जब 1951 में पहली जनगणना शुरू हुई तो जाति का मसला उठाया गया। तत्कालीन गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल ने कहा कि जाति आधारित जनगणना से सामाजिक ताना-बाना बिखर जाएगा। उन्होंने इसे राष्ट्रभंजक मांग बताते हुए अस्वीकार कर दिया था।...
image
सारे जहां में धूम हमारे ज़बां की है
कभी उर्दू की धूम सारे जहां में हुआ करती थी, दक्षिण एशिया का बेहतरीन साहित्य इसी भाषा में लिखा जाता था और उर्दू जानना पढ़े लिखे होने का सबूत माना जाता था। अब वह बात नही है। राजनीति के थपेड़ों को बरदाश्त करती भारत की यह भाषा आजकल अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है। वह उर्दू जो आज़ादी की ख्वाहिश के इज़हार का ज़रिया बनी आज एक धर्म विशेष के लोगों की जबान बताई जा रही है।...
image
लालू की करनी पर नीतीश की भरनी
हाल में ही बिहार की विधानसभा में जो कुछ हुआ उसने लोकतन्त्र को शर्मिन्दा तो किया ही है, लेकिन लोकतन्त्र भी अब ऐसी शर्मिन्दगी बार-बार झेलने को अभिशप्त है, और हम सब इसके आदी हो चुके हैं। बिहार विधानसभा में लालूप्रसाद और कांग्रेस ने जो हंगामा और तोड़फ़ोड़ की उसके पीछे कारण यह दिया गया कि महालेखाकार एवं नियंत्रक (CAG) ने अपनी रिपोर्ट में यह कहा है कि सन् 2002 से 2007 के बीच शासकीय कोषालय से करोड़ों रुपये निकाले गये और उनका बिल प्रस्तुत नहीं किया गया।...
image
पूर्वोत्तर की आत्मघाती उपेक्षा
देश के पूरबी छोर पर स्थित प्रदेश मणिपुर को देश के अन्य हिस्सों से जोडने वाले राजमार्गो पर करीब दो महीने तक चली नाकेबंदियों की वजह से आवाजाही बंद रही। पूरे प्रदेश में खाने-पीने की चीजों, जीवनरक्षक दवाओं और पेट्रोलियम पदार्थों की घोर किल्लत उत्पन्न हो गई। सेना के विमानों की सहायता से अत्यावश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करने की व्यवस्था हुई, पर ऐसी व्यवस्थाओं की अपनी सीमाएं होती है और इनसे जनजीवन को सामान्य तरीके से संचालित नहीं किया जा सकता। हालत आज भी कोई सुधरे नहीं है क्योंकि समस्या की जड़ें उसी तरह मजबूती से गड़ी हुई हैं....
image
कश्मीर की विरासत है आजादी
कश्मीर में एक बार परिस्थितियां इतनी बिगड़ी कि केन्द्रीय हस्तक्षेप की जरूरत पड़ गयी. घाटी के मुहाने पर एक बार फिर सेना को बैठाना पड़ा. हालांकि अब घाटी में फौरी तौर पर शांति है लेकिन क्या कश्मीर में समस्या का समाधान सिर्फ केन्द्र सरकार का हस्तक्षेप है. शेष नारायण सिंह मानते हैं कि कश्मीर में अशांति के कारण गहरे हैं. कश्मीर पर पाकिस्तान का बेजा दावा और भारत का 'अनावश्यक' हस्तक्षेप समस्या का मूल कारण बन गया है. इसका निदान किये बिना कश्मीर समस्या का समाधान संभव नहीं है. ...
image
कितना कामयाब होगा मुलायम का माफीनामा
जैसे तलाक देने के लिये तलाक को तीन बार बोला जाता है बिल्कुल इसी अंदाज मे सपा प्रमुख मुलायम सिंह ने कल्याण सिंह से अपने संबधो को लेकर माफी मांग कर मुसलमानो को रिझाने के लिये फिर से ट्रांपकार्ड फेंका है। अब देखना है कि मुलायम का यह ट्रांपकार्ड क्या हकीकत मे मुसलमानो को रिझाने मे कामयाब होगा।...
image
शिवाजी के शौर्य को कलंकित करने का षण्यंत्र
छत्रपति शिवाजी के अपमान के मुद्दे पर महाराष्ट्र की राजनीति एक बार फिर गरम है. संभाजी ब्रिगेड जिसने पिछली बार भंडारकर ओरिएंटल रिसर्च इंस्टीट्यूट (बोरी) की तोड़-फोड़ की थी. इस बार महाराष्ट्र के गृहमंत्री आर आर पाटिल पर हमले का षण्यंत्र रचा था जिससे वे शनिवार को बाल बाल बच गये. सर्वोच्च न्यायालय के फैसले से जेम्स लेन की विवादास्पद पुस्तक "शिवाजी- द हिन्दू किंग इन इस्लामिक इंडिया" की बिक्री के लिए जिस अंदाज में छूट मिली है, उस पर महाराष्ट्र के कई हिस्सों में कई संगठन आंदोलनरत हैं. लेकिन हम पहले यह समझ लें कि यह जेम्स लेन महाशय हैं कौन और उन्होंने किताब आखिर किस इरादे से लिखी है?...
image
बेमतलब हो गया है विश्व जनसंख्या दिवस
हमारे देश में हर खास दिन को दिवस के रुप में मनाया जाता है। जनसंख्या दिवस उन्हीं दिवसों में से एक है जो 1987 से हर साल 11 जुलाई को मनाया जा रहा है। दरअसल 11 जुलाई 1987 में ही विश्व की जनसंख्या 5 अरब हुई थी, पर हकीकत में इस दिवस में ऐसा कुछ नहीं है कि इसे मनाया जाए। क्योंकि न तो हम 11 जुलाई को जनसंख्या कम करने के लिए कोई प्रण लेते हैं और न ही इस बाबत किसी तरह का सकारात्मक कदम उठाते हैं।...
image
रमन सिंह की दमनकारी औद्योगिक नीति
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमण सिंह नक्सली आंदोलन के खिलाफ चलनेवाले अभियान के अगुआ मुख्यमंत्री बन चुके हैं. लेकिन रमण सिंह इस आंदोनल को किसके इशारे पर कुचल रहे हैं? क्या वे आम आदमी और आदिवासियों के हित में नक्सली आंदोलन को कुचलने का दृढ़ संकल्प दिखा रहे हैं या फिर उनका एजेण्डा कुछ और है. हाल में ही छत्तीसगढ़ की नयी औद्योगिक नीति की समीक्षा करें तो साफ हो जाता है कि असल में यह संघर्ष वे किसके लिए कर रहे हैं. ...
Next
Tags
No tags for this article
सर्वाधिकार (अ)सुरक्षित

विस्फोट.कॉम में प्रकाशित सामग्री पर हमारी ओर से कोई कापीराइट नहीं है.

Powered by Vivvo CMS v4.1.2