Home | परत-दर-परत | धर्म का धंधा आत्मा का कारोबार

धर्म का धंधा आत्मा का कारोबार

image पुरानों को पीछे छोड़ चर्च नई आत्माओं की फसल काट रहे है

इसमें कोई दो राय नही कि आज चर्च के अधिकतर संगठन धर्मांतरण की गतिविधियों में लिप्त है और उनका पूरा जोर अपनी संख्या बढ़ने पर है। अपना अधिकार क्षेत्र बढ़ाने के नाम पर उनमें भारत के अंदर और बाहर दान-दाताओं के सामने टकराव भी चलते रहते है। कर्नाटक में चर्चों पर हुए हमलों के दौरान यह बात सतह पर आती दिखाई दे रही है।

कर्नाटक में कुछ हिन्दू संगठनों ने `न्यू लाईफ फेलोशिप´ नामक एक संगठन के कामकाज पर एतराज जताया है। उनका कहना है कि संगठन बड़े पैमाने पर वंचित हिन्दुओं के मतांतरण के कार्य में लगा हुआ है। अपनी सफाई में राज्य के सबसे बड़े चर्च संगठन कैथोलिक बिशप कांफ्रेस ऑफ कर्नाटक के सदस्य बिशप डिसूजा ने बकायदा प्रेस कान्फ्रेस करके कहा कि वे मतांतरण की गतिविधियों में लिप्त नहीं है और उनका न्यू लाईफ फेलोशिप संगठन से कोई वास्ता नही है। अंदरुनी सूत्र बताते है कि कैथोलिक का कलर्जी वर्ग अपने अनुयायियों को न्यू लाईफ से बचाने में लगा हुआ है।

न्यू लाईफ फालोशिप का गठन चार दशक पूर्व मुंबई में हुआ था। 1983 में पास्टर सैमुअल एवं उनकी धर्मपत्नी के संचालन में इसका कार्यक्षेत्र बेंगलुरु को बनाया गया और कई चर्चों की स्थापना की गई। आज कर्नाटक में न्यू लाईफ के 45 चर्च है जिनमें 15 दक्षिण कर्नाटक में है। राज्य में न्यू लाईफ कुछ कॉलेज भी चलाता है। न्यू लाईफ का मुख्य कार्य `धर्मप्रचार´ ही है हालांकि यह बात दीगर है कि संगठन के अधिकारी अपने को मतांतरण की गतिविधियों से अलग बताते है। सूत्रों की माने तो संगठन कर्नाटक, महाराष्ट्र , तमिलनाडु , केरल, गोवा, दिल्ली, उड़ीसा, उतर प्रदेश एवं पंजाब तक अपने पैर पसारे हुए है। कर्नाटक विशेषकर बेंगलुरु में बैठकर हजारो चर्च संगठन देश के विभिन्न हिस्सों में अपना कारोबार (धर्मप्रचार का कार्य) चला रहे है। दूसरे शब्दों में बेंगलुरु को चर्च अधिकारियों का दूसरा वैटिकन भी कहा जा सकता है। चर्च संगठनों द्वारा देशभर में चलाये जाने वाले शैक्षणिक संस्थान या सामाजिक संगठन धर्मांतरण की जमीन तैयार करने का काम करते है। उस जमीन पर खेती के लिये दूसरा वर्ग (पुरोहित/ पादरी) फिर चर्च के साम्राज्वाद के लिये कार्य करता है।

चर्चों या चर्च अधिकारियों के प्रति होने वाली हिंसा के कारण भी मंतातरण की गतिविधियों को बल मिलता है ऐसी घटनाओं के चलते रहने से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनके प्रति हमदर्दी का वातावरण पैदा होता है और इसी वातावरण का लाभ उठाकर भारतीय चर्च अधिकारी विशाल धन इकट्ठा करते हैं। इसे और ठीक से समझना चाहते हों तो आप विभिन्न बैवसाइटों पर उड़ीसा दंगों के प्रभावितों के नाम पर जारी की गई अपीलों को देख सकते है। उड़ीसा एवं कर्नाटक की घटनाओं को लेकर अंतरराष्ट्रीय मंच पर चर्च अधिकारियों को अपना खेल खेलने का अच्छा अवसर प्राप्त हुआ है। वे विश्व समुदाय की सहनभूति बटोरने में सफल रहे है, वहीं दूसरी तरफ मतांतरण का विरोध करने वाले संगठन एवं लोग बचाव की मुद्रा में आ गये हैं. आज जिसको कटघरे में खड़ा होकर अपने अपराधों का हिसाब देना चाहिये वही मुद्दई बनकर अपने लिये इंसाफ मांग रहा है इसलिए यह स्थिति धर्मांतरण का विरोध करने वालों के लिये आत्म मंथन करने की है।

चर्च अधिकारी विदेशी दान-दाताओं की सहायता से धर्म-प्रचार के कार्य में लगे हुये है. इस समय वंचित एवं आदिवासी समुदाय उनके निशाने पर हैं। दलित वर्ग से ज्यादा आदिवासी समुदाय में मतांतरण करने में चर्च को सफलता मिल रही है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कैथोलिक अनुयायियों की कुल जनसंख्या का 10 प्रतिशत छोटा नागपुर (झारखंड) में है. अभी हिंसक घटनाओं का साक्षी रहे उ़ड़ीसा के कंधमाल में भी ऐसी ही स्थिति है। चर्च साम्राज्यवादी सोच के तहत अपना संख्याबल बढ़ाने के लिए छल और कपट का सहारा लेने से पीछे नही है। आज वो अपनी संख्या 2.5 प्रतिशत बताकर धर्मांतरण की गतिविधियों पर पर्दा डाल देता है परन्तु तथ्य कुछ और है. आज करोड़ों दलित वर्ग के लोग भले ही सरकारी जनगणना में हिन्दू की श्रेणी में शामिल हों लेकिन चर्च अधिकारी उनका मतांतरण करके अपने रिकार्ड में उन्हें अपना अनुयायी बना चुके है (उड़ीसा में पाण समुदाय का मामला सबके सामने है) एक अनुमान के मुताबिक दो नावों की सवारी करने वाले लोगों की संख्या तीन करोड़ से कम नही होगी। ऐसे ही लोगों को अनुसूचित जाति का दर्जा दिलवाने एवं संविधान संशोधन करवाने के लिये चर्च अधिकारी सुप्रीम कोर्ट से लेकर अंतरराष्ट्रीय संगठनों तक का दबाव भारत सरकार पर डलवा रहे है, ताकि उन्हें अपना खेल खेलने में असानी रहे।

इवैंजलाईजेशन, यानी ईसाइयत का प्रचार - प्रसार एक बड़ा व्यवसाय है। यह व्यवसाय आत्माओं को बचाने या उनकी फसल उगाने पर निर्भर है। हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया में प्रकाशित एक लेख `द बिजनैस ऑफ फेथ´ में बताया गया है कि चर्च अधिकारियों का मुख्य जोर वंचित वर्गों की बस्तियों में छोटे चर्चों का निर्माण करना है. उनमें देश की राजधानी दिल्ली एवं राज्यों की राजधानियां भी शामिल है। चर्च अधिकारी अपने लिये टारगेट समूहों की शिनाख्त करने में भी जुट गये है। इनमें वंचित एवं आदिवासी वर्ग के कुछ समूह आसान टारगेट माने गये है। विभिन्न खेमों में बंटा चर्च बाहर से भले ही अलग - अलग दिखाई देता हो परन्तु इवैंजलाइजेशन को बिना किसी रुकावट के जारी रखने पर वह एकमत है। केरल का बिलीवर्स चर्च पिछले डेड दशक में एक हजार 44 करोड़ रुपये की विदेशी सहायता ले चुका है। के पी योहन्न के नेतृत्व में चलते इस संगठन का मुख्य लक्ष्य आत्माओं की फसल काटना ही है। झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उड़ीसा, आंध्र प्रदेश आदि में इस का टकराव मतांतरण विरोधी संगठनों से होता ही रहता है।

`पुअर क्रिश्चियन लिबरेशन मूवमेंट´ के वरिष्ठ सहयोगी श्री मेहरबान जेम्स ने जून 2008 में दिल्ली में धर्मांतरित ईसाइयों के राष्ट्रीय सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा था कि ईसाई मिशनरियों ने धर्मांतरण को `व्यापार´ बना लिया है। जिन लोगों ने शोषण-मुक्ति की चाह में ईसाइयत को अपनाया था आज वह चर्च के अंदर ही गैर-बराबरी के दंश झेल रहे है। धर्म परिवर्तन के पीछे अगर कोई राजनीतिक मकसद छिपा है या धर्मातरण का काम किसी मल्टीनेशनल कंपनी की तरह चलाये जाने वाले व्यापार में बदल चुका है या वह हमें साम्राज्यवादी ताकतों का पिछलग्गू या औजार बनाता है तो ऐसे धर्मांतरण का विरोध होना चाहिये। अब आप `सेविंथ डे एडवेंटिस्ट चर्च´ का उदाहरण ले तो इस चर्च ने साल 2004 में विदेशों से 5850 करोड़ रुपए हासिल किये और इससे 10 लाख लोगों का धर्मपरिवर्तन किया। कनाडा के धर्म प्रचारक रॉनवाट्स जो `सेविंथ डे एडवेंटिस्ट चर्च´ के साउथ एशिया डिवीजन के अध्यक्ष है, वे व्यापारिक वीजा लेकर 1997 में भारत में दाखिल हुए थे। उस समय तक चर्च के 2 लाख 25 हजार सदस्य थे जो 103 सालों के प्रयास से ईसाई बने थे। लेकिन इन पांच सालों में उनकी संख्या 7 लाख हो गई है। ग्लोबल इवेंजिलिज्म के निर्देशक मार्क फिन्ले ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि 2004 में 10 लाख 71 हजार 135 लोग ईसाई बनाये गये. यह संख्या पिछले 15 वर्षों में सबसे ज्यादा है। संगठन के दुनियां भर में तीस हजार पास्टर है जो इक्तालीस लाख लोगों को धर्मोपदेश देते है। भारत में 15 से 30 वर्ष के 6 लाख नौजवान/युवा चर्च के प्रचार, धर्मोपदेश में भीड़ जुटाने और चमत्कार करने के कार्य में लगे हुए है। इसमें कैथोलिक एवं अन्य प्रटोस्टेंट चर्च शामिल नही है।

अमरीका की एक संस्था धर्म प्रचार और धर्मांतरण की नई तकनीक से लैस होकर उतरी है। इसके लिए बाकायदा एक निर्माण कम्पनी बनाई गई है। खबर है कि अमरीकी राष्ट्रपति जार्ज बुश ने 2001 में फेथ बेस्ट सोशल सर्विसेस नामक एक संगठन बनवाया है। इसके लिए एक नया ह्वाईट हाउस बनाया जाना है जो धर्मांतरण के काम को हर तरह की मदद देगा। इसके निदेशक जिम टोव बनाये गये है जिन्हें धर्मांतरण का विषेशज्ञ माना जाता है। जाहिर है कि भारत में धर्मांतरण को साम्राज्यवादी शह मिली हुई है। कैथोलिक वैटिकन एवं प्रटोस्टेंट यूरोप के देशों के दिशा-निर्देश पर भारत में चर्च का साम्राज्यवाद खड़ा करने में लगे हुए है।

एक सत्य और भी है इस तरह के धर्मांतरण का `ईसा मसीह´ की शिक्षाओं से कुछ लेना देना नही है क्योंकि इस तरह के व्यवसाय के चलते उनका (चर्च अधिकारियों) का जीवन कितना वैभव और सुख से भरा है जबकि जिनके बीच वे काम करते हैं वे घोर गरीबी में जी रहे हैं। इस वैभवपूर्ण जीवन के लिए वे पश्चिम के समृद्व देशों में धर्म के नाम पर पैसा बटोरने के लिए कई तरह के हथकंडें अपनाते हैं। इसमें विभिन्न संप्रदायों के बीच घिनौनी प्रतिस्पर्धा भी चलती हैं। अपने-अपने अनुयायियों की संख्या बढ़ाने के लिए उनमें एक होड़ लगी रहती हैं। हम ईसाई समाज के लोग भी यह समझते हैं कि धर्मांतरण का यह खेल खुद ईसाई समुदाय के हित्त में नही है फिर भी चर्च अधिकारी सदियों पूर्व `ईसाइत´ में मतांतरित हुये अनुयायियों को त्याग कर नई आत्माओं की फसल काटने निकल पड़े है।

Subscribe to comments feed Comments (4 posted):

मिहिरभोज on 17 September, 2008 11:33;13
avatar
आंख खोल देने वाली पोस्ट ,,,आपकी हिम्मत के लिए दाद देनी पङेगी,शुभकामनाएं
Thumbs Up Thumbs Down
0
संजय बेंगाणी on 17 September, 2008 13:14;07
avatar
अब भी आँख न खुले तो उसे अक्कल का अंधा ही कहा जा सकता है.
Thumbs Up Thumbs Down
0
anup on 17 September, 2008 14:11;33
avatar
Dharm Parivartan pe rook lagana chahyi.....ak kaanun baanaa ke...
Thumbs Up Thumbs Down
0
durgesh on 26 June, 2009 02:00;52
avatar
realy it's terreable but truth thank's
for awaking
Thumbs Up Thumbs Down
0
total: 4 | displaying: 1 - 4

Post your comment comment

Type in Hindi (हिन्दी में कमेन्ट करने के लिए यहां रोमन में लिखिए यह अपने आप हिन्दी में बदल देगा.)

Title :
Body
Powered by Vivvo CMS v4.1.2
Share |
  • email Email to a friend
  • print Print version

ईमेल से विस्फोटः अपना ईमेल यहां भरें और सब्सक्राइब करें:

Delivered by FeedBurner

Author info
image आरएल फ्रांसिस पुअर क्रिश्चियन लिबरेशन मुवमेन्ट के अध्यक्ष आर एल फ्रांसिस ईसाई मिशनरियों के बीच व्याप्त भेदभाव और कटुता के खिलाफ लगातार अपनी आवाज बुलंद किये हुए हैं. आप उन्हें pclmfrancis@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं.
Rate this article
4.60
More from परत-दर-परत
Previous
image
इस्लामी रणनीति है हिन्दू आतंकवाद का हौव्वा
क्या देश में हिन्दू आतंकवाद पूरी तरह पैर पसार चुका है जो उतना ही खतरनाक है जितना कि अरब के पैसे से पलनेवाला बहावी आतंकवाद? भारत में कुछ छुटपुट ऐसी घटनाएं हुई हैं जिन्हें न केवल आतंकी घटनाओं के समान बनाकर पेश किया गया बल्कि उनका हिन्दू कनेक्शन भी साबित करने की कोशिश की गयी. प्रेम शुक्ल की पड़ताल है कि भारत में हिन्दू आतंकवाद का हौव्वा भी इस्लामिक चमपंथी विचारकों और रणनीतिकारों की "फेश सेविंग एक्सरसाइज" है िजसमें उन्हें मुस्लिम वोट की लालची सरकार का संरक्षण मिला हुआ है. ...
image
कंधमाल: सांप्रदायिक धुव्रीकरण नई चुनौती
कंधमाल की आग उड़ीसा से अधिक अब राजधानी दिल्ली में धधक रही है. पिछले महीने 22 से 24 अगस्त के बीच दिल्ली में चर्च संगठनों द्वारा एक जनसुनवाई करके यह साबित करने की कोशिश की गयी कि कंधमाल में दंगा पीड़ितों का पुनर्वास नहीं हो रहा है. इस जन-सुनवाई के संयाजकों में जॉन दयालॅ, कटक-भुवनेश्वर के बिशप रिफेल चैनथ एवं वामपंथी विचाराधरा सहमत की माला हाशमी प्रमुख थी....
image
सुलझी हुई समस्या को उलझाने पर आमादा
आज जो लोग भी कश्मीर की समस्या निपटाने निकले हैं सवाल पैदा होता है क्या उन्हें कश्मीर की समस्या का ओर-छोर भी पता है? क्या राहुल गांधी और ओमर अब्दुल्ला की नयी पीढी १९४७ से २०१० के बीच कश्मीर में क्या हुआ है उसकी प्रामाणिक जानकारी से लैस भी है? यदि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की सरकार कश्मीर की स्थिति को ठीक से समझ ही रही होती तो क्या पिछले ६ वर्षों के शासनकाल में उसने एक सुलझ चुकी समस्या को उलझा लेने की मूर्खता की होती?...
image
छत्तीस हुआ तिरसठ का आंकड़ा
सोनिया गांधी बीते शुक्रवार को चौथी बार कांग्रेस की अध्यक्ष चुनी गयी .उनके इस चयन के साथ संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार में सत्ता परिवर्तन का निर्णायक दौर शुरू हो जाएगा. सोनिया गांधी अपने पति राजीव गांधी की १९९१ में हत्या के बाद राजनीति में अपनी प्रासंगिकता बरकरार रखने के लिए जिस अंदाज में १०,जनपथ से कांग्रेस की राजनीति का नियंत्रण रखने का परोक्ष-अपरोक्ष प्रयास करती रही हैं उसका एकमेव उद्देश्य रहा है अपने पुत्र राहुल गांधी को एक दिन इस देश का प्रधानमंत्री बनाना....
image
चीन के सामने दीन हीन
पिछले कुछ वर्षों से चीन हिन्दुस्तान को पूर्वोत्तर तथा जम्मू एवं कश्मीर के मसले में अनावश्यक आँख तरेरने लगा है. चीन के इस दुस्साहस के लिए हिन्दुस्तान सरकार की अनावश्यक मिमियाहट जिम्मेदार है. जुलाई के महीने में चीन ने हिंदुस्तानी सेना के उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल बी.एस.जसवाल को बीजिंग का वीजा यह कह कर नकार दिया कि वे विवादास्पद क्षेत्र के सैन्य प्रमुख हैं. लेफ्टिनेंट जनरल जसवाल का वीजा मध्य जुलाई माह में नकारा गया। इसके बाद ११ अगस्त को निर्वासित तिब्बतियों की सरकार के प्रमुख दलाई लामा हिंदुस्तानी प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह से मिले तो इस पर चीनी राजनायिक इतने गरम हो गए कि हिन्दुस्तान का सत्ता प्रतिष्ठान चीन के समक्ष याचना वाली मुद्रा में खड़ा हो गया....
image
संसद का हाल: सांसद को पसंद केवल बवाल
पंद्रहवीं लोकसभा ने एक साल पूरे कर लिये हैं. यह साल वैसे तो कामकाज के लिहाज से ऐसी किसी खास उपलब्धि का नहीं रहा है जिसके लिए संसद का पिछला एक साल याद किया जाए लेकिन क्या पूरे साल सांसदों ने उस 'बिजनेस' में हिस्सा लिया जिसके लिए जनता ने उन्हें चुनकर सदन तक पहुंचाया है? संसद के कामकाज के बारे में आम धारणा यही है कि संसद में जनता के अपेक्षाओं के अनुरूप काम काज नहीं होता. संसद जितनी चलती है उससे अधिक ठप रहती है. अब वेतनवृद्धि के बाद एक नयी तोहमत और लग गयी है कि देश की जनता मंहगाई से परेशान है और सरकार ने जनप्रतिनिधियों का वेतन चार गुना बढ़ा दिया. सवाल है कि क्या हमारे सांसद सचमुच जनता की उम्मीदों और अपेक्षाओं पर पानी फेर रहे हैं?...
image
गांधी का स्वराज बनाम जिन्ना जवाहर का कुराज
देश का ६४ वां स्वतन्त्रता दिवस बीत गया. कुछ सरकारी-अर्ध सरकारी, निजी, राजनीतिक समारोहों की औपचारिकता के अलावा अब १५ अगस्त का दिन एक सार्वजनिक अवकाश के सिवा शायद ही किसी अन्य महत्त्व का शेष रह गया हो. साल दर साल आजादी के गौरव के प्रति आम आदमी उसी तरह अनभिज्ञ होता जा रहा है जिस तरह राही मासूम रजा के उपन्यास की एक स्त्री पात्र पाकिस्तान को नजदीकी शहर में बनने वाली कोई मस्जिद समझ रही थी. ऐसा क्यों? क्योंकि ६३ साल पहले इस देश को आज़ादी के नाम पर एक सत्तान्तारण जरूर मिल गया था पर जिस स्वराज की परिकल्पना लोकमान्य तिलक, गोपाल कृष्ण गोखले और महात्मा गांधी कर रहे थे, वह स्वराज हिन्दुस्तान को आज दिन तक नसीब नहीं है....
image
हिंदू धर्म और हिंदुत्व में फर्क
हिंदू धर्म भारत का प्राचीन धर्म है। इसमें बहुत सारे संप्रदाय हैं। संप्रदायों को मानने वाला व्यक्ति अपने आपको हिंदू कहता है लेकिन हिंदुत्व एक राजनीतिक विचारधारा है जिसका प्रतिपादन 1924 में वीडी सावरकर ने अपनी किताब 'हिंदुत्व में किया था। सावरकर इटली के उदार राष्ट्रवादी चिंतक माजिनी से बहुत प्रभावित हुए थे। उनके विचारों से प्रभावित होकर ही उन्होंने हिंदुत्व का राजनीतिक अभियान का मंच बनाने की कोशिश की थी।...
image
जरूरी है जाति की जनगणना
जाति आधारित जनगणना आखिरी बार 1931 में हुई थी। 1941 में सरकार का पूरा ध्यान दूसरे विश्व युद्ध पर था जिसके चलते जनगणना नहीं हो पाई। आजादी के बाद जब 1951 में पहली जनगणना शुरू हुई तो जाति का मसला उठाया गया। तत्कालीन गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल ने कहा कि जाति आधारित जनगणना से सामाजिक ताना-बाना बिखर जाएगा। उन्होंने इसे राष्ट्रभंजक मांग बताते हुए अस्वीकार कर दिया था।...
image
सारे जहां में धूम हमारे ज़बां की है
कभी उर्दू की धूम सारे जहां में हुआ करती थी, दक्षिण एशिया का बेहतरीन साहित्य इसी भाषा में लिखा जाता था और उर्दू जानना पढ़े लिखे होने का सबूत माना जाता था। अब वह बात नही है। राजनीति के थपेड़ों को बरदाश्त करती भारत की यह भाषा आजकल अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है। वह उर्दू जो आज़ादी की ख्वाहिश के इज़हार का ज़रिया बनी आज एक धर्म विशेष के लोगों की जबान बताई जा रही है।...
image
लालू की करनी पर नीतीश की भरनी
हाल में ही बिहार की विधानसभा में जो कुछ हुआ उसने लोकतन्त्र को शर्मिन्दा तो किया ही है, लेकिन लोकतन्त्र भी अब ऐसी शर्मिन्दगी बार-बार झेलने को अभिशप्त है, और हम सब इसके आदी हो चुके हैं। बिहार विधानसभा में लालूप्रसाद और कांग्रेस ने जो हंगामा और तोड़फ़ोड़ की उसके पीछे कारण यह दिया गया कि महालेखाकार एवं नियंत्रक (CAG) ने अपनी रिपोर्ट में यह कहा है कि सन् 2002 से 2007 के बीच शासकीय कोषालय से करोड़ों रुपये निकाले गये और उनका बिल प्रस्तुत नहीं किया गया।...
image
पूर्वोत्तर की आत्मघाती उपेक्षा
देश के पूरबी छोर पर स्थित प्रदेश मणिपुर को देश के अन्य हिस्सों से जोडने वाले राजमार्गो पर करीब दो महीने तक चली नाकेबंदियों की वजह से आवाजाही बंद रही। पूरे प्रदेश में खाने-पीने की चीजों, जीवनरक्षक दवाओं और पेट्रोलियम पदार्थों की घोर किल्लत उत्पन्न हो गई। सेना के विमानों की सहायता से अत्यावश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करने की व्यवस्था हुई, पर ऐसी व्यवस्थाओं की अपनी सीमाएं होती है और इनसे जनजीवन को सामान्य तरीके से संचालित नहीं किया जा सकता। हालत आज भी कोई सुधरे नहीं है क्योंकि समस्या की जड़ें उसी तरह मजबूती से गड़ी हुई हैं....
image
कश्मीर की विरासत है आजादी
कश्मीर में एक बार परिस्थितियां इतनी बिगड़ी कि केन्द्रीय हस्तक्षेप की जरूरत पड़ गयी. घाटी के मुहाने पर एक बार फिर सेना को बैठाना पड़ा. हालांकि अब घाटी में फौरी तौर पर शांति है लेकिन क्या कश्मीर में समस्या का समाधान सिर्फ केन्द्र सरकार का हस्तक्षेप है. शेष नारायण सिंह मानते हैं कि कश्मीर में अशांति के कारण गहरे हैं. कश्मीर पर पाकिस्तान का बेजा दावा और भारत का 'अनावश्यक' हस्तक्षेप समस्या का मूल कारण बन गया है. इसका निदान किये बिना कश्मीर समस्या का समाधान संभव नहीं है. ...
image
कितना कामयाब होगा मुलायम का माफीनामा
जैसे तलाक देने के लिये तलाक को तीन बार बोला जाता है बिल्कुल इसी अंदाज मे सपा प्रमुख मुलायम सिंह ने कल्याण सिंह से अपने संबधो को लेकर माफी मांग कर मुसलमानो को रिझाने के लिये फिर से ट्रांपकार्ड फेंका है। अब देखना है कि मुलायम का यह ट्रांपकार्ड क्या हकीकत मे मुसलमानो को रिझाने मे कामयाब होगा।...
image
शिवाजी के शौर्य को कलंकित करने का षण्यंत्र
छत्रपति शिवाजी के अपमान के मुद्दे पर महाराष्ट्र की राजनीति एक बार फिर गरम है. संभाजी ब्रिगेड जिसने पिछली बार भंडारकर ओरिएंटल रिसर्च इंस्टीट्यूट (बोरी) की तोड़-फोड़ की थी. इस बार महाराष्ट्र के गृहमंत्री आर आर पाटिल पर हमले का षण्यंत्र रचा था जिससे वे शनिवार को बाल बाल बच गये. सर्वोच्च न्यायालय के फैसले से जेम्स लेन की विवादास्पद पुस्तक "शिवाजी- द हिन्दू किंग इन इस्लामिक इंडिया" की बिक्री के लिए जिस अंदाज में छूट मिली है, उस पर महाराष्ट्र के कई हिस्सों में कई संगठन आंदोलनरत हैं. लेकिन हम पहले यह समझ लें कि यह जेम्स लेन महाशय हैं कौन और उन्होंने किताब आखिर किस इरादे से लिखी है?...
image
बेमतलब हो गया है विश्व जनसंख्या दिवस
हमारे देश में हर खास दिन को दिवस के रुप में मनाया जाता है। जनसंख्या दिवस उन्हीं दिवसों में से एक है जो 1987 से हर साल 11 जुलाई को मनाया जा रहा है। दरअसल 11 जुलाई 1987 में ही विश्व की जनसंख्या 5 अरब हुई थी, पर हकीकत में इस दिवस में ऐसा कुछ नहीं है कि इसे मनाया जाए। क्योंकि न तो हम 11 जुलाई को जनसंख्या कम करने के लिए कोई प्रण लेते हैं और न ही इस बाबत किसी तरह का सकारात्मक कदम उठाते हैं।...
image
रमन सिंह की दमनकारी औद्योगिक नीति
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमण सिंह नक्सली आंदोलन के खिलाफ चलनेवाले अभियान के अगुआ मुख्यमंत्री बन चुके हैं. लेकिन रमण सिंह इस आंदोनल को किसके इशारे पर कुचल रहे हैं? क्या वे आम आदमी और आदिवासियों के हित में नक्सली आंदोलन को कुचलने का दृढ़ संकल्प दिखा रहे हैं या फिर उनका एजेण्डा कुछ और है. हाल में ही छत्तीसगढ़ की नयी औद्योगिक नीति की समीक्षा करें तो साफ हो जाता है कि असल में यह संघर्ष वे किसके लिए कर रहे हैं. ...
Next
सर्वाधिकार (अ)सुरक्षित

विस्फोट.कॉम में प्रकाशित सामग्री पर हमारी ओर से कोई कापीराइट नहीं है.

Powered by Vivvo CMS v4.1.2