Home | परत-दर-परत

परत-दर-परत

image

3जी की सफलता बड़ी या 2जी का घोटाला?

केंद्र सरकार और दूरसंचार मंत्री ए राजा थ्री जी स्पेक्ट्रम की नीलामी से 67,710 करोड़ रुपए की भारी-भरकम रकम जुटाने को लेकर आल्हादित हैं। माना कि 3 जी स्पेक्ट्रम की नीलामी प्रक्रिया आशातीत ढंग से सफल रही, माना कि इससे मंदी प्रभावित देश के वित्तीय घाटे को दूर करने में महत्वपूर्ण मदद मिलेगी और माना कि अंतिम राशि ने खुद सिद्ध कर दिया है कि सारी प्रक्रिया कितनी पारदर्शी और साफ-सुथरी थी। लेकिन इस सफलता ने 2008 में 2 जी स्पेक्ट्रम के आवंटन में हुए गड़बड़-घोटाले को भी पूरी तरह अनावृत्त कर दिया है।
Full story
image

नेपाल में सिर्फ नाउम्मीदी

काठमांडू में माओवादियों का घेराव उठ चुका है, लेकिन शांति की आशा अभी लौटी नहीं है। नेपाल की त्रस्त जनता को वहां का सत्ता संघर्ष चैन का जीवन जीने का अवसर देगा, इसके दूर-दूर तक कोई संकेत नहीं मिल रहे हैं।
Full story

सुरक्षा की शर्त पर चीन की पैरोकारी

image
जयराम रमेश ने जिस चीनी टेलीकाम कंपनी हुअवाई के मुद्दे पर भारतीय गृह मंत्री पर प्रहार किया उस हुअवाई कंपनी से भारतीय सुरक्षा संस्थान के खतरे पर आश्चर्यजनक रूप से न तो मीडिया ने कोई व्यापक प्रकाश डाला और न ही राजनीतिक दलों ने ही उस पर कोई चर्चा की. १९९० के दशक से ही पश्चिमी देशों में हुअवाई की गतिविधयों पर बवंडर उठता रहा है.पश्चिमी देशों के तमाम खुफिया एजेंसियों का मानना है कि इस कंपनी का चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी(पीएलए) और चीनी खुफिया एजेंसी के साथ गहरे सम्बन्ध होने के प्रमाण हैं....
Full story

हमारी आज़ादी की विरासत का केंद्र है देवबंद

image
दारुल उलूम, देवबंद को दुश्मन की तरह पेश करने वाले सांप्रदायिक हिंदुओं को भी यह बता देने की जरूरत है कि जब भी अंग्रेजों के खि़लाफ बगावत हुई, देवबंद के छात्र और शिक्षक हमेशा सबसे आगे थे। इन लोगों को यह भी बता देने की ज़रूरत है कि देवबंद के स्कूल की स्थापना भी उन लोगों ने की थी जो 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के हीरो थे।...
Full story

मुंबई हमलों के असली गुनहगार

image
२६/११ के आतंकी हमलों में के मुकाद्दमे की सुनवाई कर रहे विशेष अदालत ने मुख्य अभियुक्त अजमल कसब को ४ बार फांसी पर लटकाने की सजा सुनाने के साथ-साथ उसके २० पाकिस्तानी साथियों को भी जल्द से जल्द प्रत्यर्पित कर लाने का निर्देश दिया है. कसब का फैसला आते ही एक बड़े वर्ग ने आतिशबाजी कर, मिठाइयां बाँट, ढोल-ताशे बजा कर खुशी जाहिर की....
Full story
image

सबको शिक्षा देने की आधी अधूरी योजना

भारत जैसे देश में जहां बहुसांस्कृतिक, बहु प्रजातीय तथा विभिन्न धर्मोें को मानने वाले है, वहां सामाजिक तथा आर्थिक रूप से पिछड़े समूहों की समस्याएं बहुत बड़ी हैं। इन समूहों में भी हमेशा बच्चे ही शोषित होते हैं। सबसे बड़ी चुनौती उस बच्चे तक पहुंचना हैं जो सबसे अधिक शोषित और समाज से बहिष्कृत है और जिसके लिए एक ऐसा वातावरण तैयार करना है जहां प्रत्येक बच्चा न केवल सुरक्षित हो, बल्कि शिक्षा और अवसरों तक उसकी पहुंच भी हो जिससे उसका पूर्ण रुप से विकास हो सके।
Full story
image

सलवा जुड़ुम पर नई सोच की जरूरत

पश्चिम बंगाल में माओवादियों से लड़ने के लिए सीपीएम समर्थित सलवा जुड़ुम का एक नया आंदोलन खड़ा हो गया है जो नक्सलियों और माओवादियों से सशस्त्र संघर्ष कर रहे हैं. इस खबर ने एक बार फिर सलवा जुड़ुम की प्रासंगिकता और उसके स्वरूप पर बहस छेड़ दी है. क्या आदिवासियों के खिलाफ प्रशासन और संगठित तंत्र के इस आदिवासी आंदोलन को की उपयोगिता क्या होगी?
Full story
image

यमदूतों को मिला भारत में फरिश्तों का दर्जा

कहने के लिए तो भारत एक लोकतांत्रिक देश है, लेकिन यहाँ जिस तरह से नई दवाओं का परीक्षण जानवरों की जगह गरीब इंसानों पर किया जा रहा है, वह निश्चित रुप से लोकतंत्र के सिद्धांतों के खिलाफ है, पर इससे सरोकार न तो मानवाधिकार संगठनों को है और न ही सरकार को।
Full story
image

गजगामिनियों के कारण गर्त में गई भाजपा

उत्तर प्रदेश भाजपा वेटिंलेटर पर है. कहा जाता है कि प्रदेश भाजपा के पतन के लिए कल्याण कुसुम रिश्ते बहुत हद तक जिम्मेदार हैं. लेकिन क्या प्रदेश में अकेले कल्याण कुसुम रिश्ता ही पतन के लिए जिम्मेदार है. प्रदेश भाजपा के तीन बड़े नेता कल्याण सिंह, कलराज मिश्र और राजनाथ सिंह के विवादास्पद रिश्ते हैं. अतीत में भाजपा के इन विवादास्पद रिश्तों की वजह से उत्तर प्रदेश भाजपा ऐसे गर्त में चली गयी है जहां से उसका वापस लौट पाना नामुमकिन है.
Full story
image

अमेरिकन स्टाइल में नहीं निपटेगा नक्सलवाद-2

भारत को पाकिस्तान के हालत से सबक लेना। वजीरस्तान और पश्चिमोतर सीमा प्रांत में सक्रिय तालिबान लाहौर, कराची, रावलपिंडी, फैसलाबाद, मुल्तान जैसे शहरों में हमला कर रहा है। यहां पर पाकिस्तानी अमेरिकी ड्रोन के मदद लेने के बाद भी पस्त नजर आ रही है। रावलपिंडी स्थित सेना के मुख्यालय तक तालिबान के लड़ाके हमला कर रहे है। भारत सरकार को समझना होगा कि जो तकनीक तालिबान के पास है वो तकनीक नक्सलियों के पास भी है।
Full story
back 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 next last total: 184 | displaying: 21 - 30
Latest on visfot
Previous
image
सुदर्शन का (कु) दर्शन
जबसे आरएसएस के लोगों की आतंकवादी घटनाओं में संलिप्तता सामने आयी है, तब से आरएसएस के नेता बौखला गए हैं। इस बौखलाहट में ही शायद संघ के इतिहास में पहली बार हुआ है कि इसके स्वयंसेवक विरोध प्रदर्शन करने के लिए सड़कों पर उतरे। इसी बौखलाहट में आरएसएस के एक्स चीफ केएस सुदर्शन का मानसिक संतुलन बिगड़ गया और सोनिया गांधी के बारे में ऐसे शब्द बोल दिए, जिन्हें एक विकृत मानसिकता का आदमी ही बोल सकता है।...
image
सीआईए नहीं केजीबी एजंट कहिए जनाब
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सरसंघचालक ने 10 नवंबर को सोनिया गांधी पर सीआईए एजंट होने का आरोप लगाकर सनसनी पैदा कर दिया है. पूरी की पूरी कांग्रेस उत्तेजित है और संघ भी बैकफुट पर चला गया है. सुदर्शन के आस पास के लोगों का कहना है कि सुदर्शन जी भुलक्कड़ हो गये हैं और उन्हें कुछ ठीक से याद नहीं रहता. शायद इसीलिए उन्होंने इतनी बड़ी चूक कर दी. ...
image
सोनिया का सच जान बेकाबू क्यों होते हो?
एक बार फिर लोकतंत्र पर आपातकाल मंडरा पड़ा है. राजमाता सोनिया गांधी के सिपहसालारों ने कांग्रेसी गुण्डों, माफियाओं और लोकतंत्र के हत्यारों का आह्वान किया है कि वह देशभर में संघ कार्यालयों पर धावा बोल दे. इसका तत्काल प्रभाव हुआ और कांग्रेसी गुण्डों ने संघ के दिल्ली मुख्यालय पर धावा भी बोल दिया. ठीक वैसे ही जैसे इंदिरा गांधी की मौत के बाद सिखों को निशाना बनाया गया था. हिंसक और अलोकतातंत्रिक मानसिकता से ग्रस्त कांग्रेसी सोनिया का सच जानकर आखिर इस तरह बेकाबू क्यों हो रहे हैं?...
image
नये निजाम के दामन पर है ज्यादा बड़ा दाग
मुंबई। महाराष्ट्र के नए निजाम भी कोई दूध के धुले नहीं हैं। कांग्रेस आलाकमान ने अशोक चव्हाण को फर्जीवाड़े से फ्लैट पाने के आरोप में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की गद्दी से हटा दिया। लेकिन नए मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण भी उसी तरह के फर्जीवाड़े में गले तक डूबे हुए हैं। उन्होंने जितने बड़े बड़े झूठ बोलकर सरकार से फ्लैट हथियाए हैं वे कांग्रेस के लिए ज्यादा दागदार हैं।...
image
अजमेर चार्जशीट और संघी उछल-कूद
बढ़ते पैमाने पर इसके साक्ष्य सामने आ रहे हैं कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आर एस एस) से जुड़े लोगों का आतंकवादी हमलों में हाथ रहा है। इन हालात में आर एस एस इस पुराने सूत्र पर चल रहा लगता है कि हमला ही सबसे अच्छा बचाव है। उसने 10 नवंबर को देशव्यापी विरोध कार्रवाइयों का आह्वान किया है। इन कार्रवाइयों में संघ के शीर्ष नेताओं के शामिल होने की बात कही जा रही है। बहरहाल, इसकी चर्चा हम जरा बाद में करेंगे।...
image
अपने होने पर ही हैरान
‘चुप्पी-चुप्पी नहीं नहीं, बोलेंगे अब सभी-सभी’ इन्हीं नारों से दाहोद (गुजरात) का सीनियर रेलवे संस्थान परिसर 31 अक्टूबर को पूरे दिन गूंजता रहा। यहां गुजरात के बड़ोदरा, पंचमहल, सुरत, भड़ूच, डांग, बालसाड और साबरकांठा जिले से लगभग तीन हजार के आस पास विमुक्त एवं घुमंतू समाज से ताल्लुक रखने वाले लोग इकट्ठे हुए थे। मौका था, अधिकार अभियान की घोषणा का। उस समाज के लिए जो इस लोकतांत्रिक देश में अधिकार का अर्थ अभी तक समझ नहीं पाएं हैं। ...
image
गोली लगने के बाद क्या गांधी ने कहा था- हे राम ?
यह एक ऐसा सवाल है जिस पर अब विवाद होने लगा है. 30 जनवरी 1948 को क्या जब महात्मा गांधी को नाथूराम गोडसे ने गोली मारी तो महात्मा गांधी ने अपने मुंह से हे! राम का संबोधन किया था? उस वक्त घटनास्थल पर मौजूद रहे एक प्रत्यक्षदर्शी के डी मदान का कहना है कि "मैंने नहीं सुना था कि उन्होंने हे राम कहा था या नहीं."...
image
भद्दा और बेदम रहा संघ का विरोध प्रदर्शन
स्कूल जाते बच्चों के भी हाथ में भगवा थमाकर भले ही संघ ने शक्ति प्रदर्शन की भरपूर कोशिश की हो लेकिन 10 नवम्बर का दिन उसके इतिहास में कोई बडी घटना के रूप में याद नहीं किया जायेगा। हॉ हम बात कर रहे है राजस्थान के भरतपुर जिला मुख्यालय की जहॉ देश भर की ही तरह हिन्दुवादी संघटनों ने अपने उपर लग रहे ‘भगवा आतंकवाद’ के आरोपों के विरोध में शक्ति प्रदर्शन किया था। भरतपुर जहॉ संघ प्रचारक क रूप में भाजपा के पीएमइन वेंटिग लालकृष्ण आडवानी ने अपनी सेवाऐं दी है संघ का ये विरोध प्रदर्शन एक दम भददा और हल्का रहा।...
image
एनसीपी के 'दादा' का दांव
महाराष्ट्र में कांग्रेस में परिवर्तन हुआ तो राष्ट्रवादी कांग्रेस ने भी अपने पत्ते खोल दिये. राज्य में लंबे समय से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के भीतर चल रही सत्ता के दावेदारी पर एनसीपी ने आखिरकार प्रदेश की प्रशासनिक कमान अपनी ओर से शरद पवार के भतीजे अजीत पवार को सौंप दी है. अब गुरुवार को शाम साढ़े चार बजे पृथ्वीराज चव्हाण के साथ अजीत "दादा" पवार उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे....
image
पीएमओ वाले पृथ्वीराज
महाराष्ट्र के नये मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण यूपीए सरकार पार्ट वन और पार्ट टू में बतौर पीएमओ मिनिस्टर जाने जाते हैं. प्रधानमंत्री कार्यालय में रहते हुए भी उन्होंने कभी ताकतवर होने का दंभ नहीं पाला और चुपचाप काम करते रहे. बिट्स पिलानी से बीई और बर्कले विश्वविद्यालय से एमएस की डिग्री हासिल करनेवाले पृथ्वीराज की राजनीतिक कमेस्ट्री ने उनके सार्वजनिक जीवन में पहली बार इतना गाढ़ा रंग उड़ेला है....
image
सुलग रहा है मेरठ 'हिन्दुस्तान'
एक ओर हिन्दुस्तान अखबार अपनी अलग कंपनी बनाकर अखबार को चमकाने और अखबार का विस्तार करने में लगा है वहीं दूसरी ओर हिन्दुस्तान के विभिन्न संस्करणों में हालात ठीक नहीं है. हिन्दुस्तान के मेरठ संस्करण में इन दिनों इस्तीफे दिये जा रहे हैं लेकिन प्रचारित किया जा रहा है कि जो आफिस नहीं आ रहे हैं वे छुट्टी पर चले गये हैं....
image
आलोक तोमर के बगल में बसे किशोर मालवीय
सीएनईबी में पहले से एक सलाहकार संपादक थे- आलोक तोमर. अब दूसरे सलाहकार संपादक भी वहां नियुक्त हो गये हैं किशोर मालवीय. उन्होंने सीएनईबी चैनल के साथ बतौर कंसल्टिंग एडिटर अपनी नई पारी की शुरुआत की है। सीएनईबी से पहले वे ‘वायस ऑफ इंडिया’ न्यूज चैनल के साथ जुड़े हुए थे। उन्होंने करीब दो दशक के कॅरियर में देश के नामी-गिरामी मीडिया संस्थानों में कई जिम्मेदारियां निभाईं हैं।...
image
सुरक्षा परिषद की छांव में खेती पर दांव
अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने संसद में दिये गये अपने भाषण में भारत से मिले प्यार की भूरि भूरि प्रशंसा जरूर की लेकिन अपनी व्यावसायिक मजबूरियों को छिपा नहीं सके. बराक ओबामा ने संसद के संयुक्त अधिवेशन को संबोधित करते हुए जहां एक ओर भारत को महाशक्ति करार देकर उसके लिए संयुक्त राष्ट्र में स्थायी सदस्यता को अपना समर्थन दिया वहीं भारत और अमेरिका द्वारा मिलकर खेती के क्षेत्र में एक और हरित क्रांति के आगाज की घोषणा की....
image
आतंक नहीं कश्मीर केन्द्रित हुई ओबामा यात्रा
रविवार की देर शाम भारतीय प्रधानमंत्री द्वारा आयोजित भोज में ओमर अब्दुल्ला के शामिल होने से जो आशंका पैदा हुई थी वह सोमवार को हैदराबाद हाउस में और प्रबल रूप में सामने आ गयी जब प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अमेरिकी राष्ट्रपति की उपस्थिति में स्वीकार किया कि वे पाकिस्तान से बात करते वक्त "के" शब्द पर बात करने से नहीं कतराते हैं....
image
भारत से धंधा, पाक को चंदा
अमेरिका के राष्ट्रपति बराक हुसैन ओबामा ने अपना तीन दिवसीय दौरा पूरा कर लिया. मुंबई उतरकर दिल्ली दरबार तक उनकी दस्तक भारत पर अमेरिका के मजबूत पकड़ की मिसाल बन गया. निश्चित रूप से उनका दौरा भारत के लिए उतना महत्वपूर्ण नहीं जितना खुद अमेरिका के लिए है. मंदी के दौर से जूझ रहे अमेरिका को "कारपोरेट" जगत का धंधा दिलाने के लिए उन्होंने न केवल भारत को महाशक्ति करार दे दिया बल्कि सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता का समर्थन भी कर दिया....
Next
Powered by Vivvo CMS v4.1.2