Home | जन-जीवन | शासन, प्रशासन को चुनौती देती प्रलयंकारी बाढ़

शासन, प्रशासन को चुनौती देती प्रलयंकारी बाढ़

image

हरियाणा व पंजाब में गत् दिनों मॉनसून की शुरुआत में ही आई भारी बारिश तथा इसके बाद उत्पन्न हुई बाढ़ जैसी स्थिति के लिए एक बार फिर यही बताया गया कि घग्गर व टांगरी जैसी पहाड़ी नदियों तथा एस वाई एल नहर पर बने बांध में पड़ी दरार ने बारिश के पानी के साथ मिलकर बाढ़ जैसी स्थिति बना दी। जिसके कारण अंबाला, कुरुक्षेत्र तथा पटियाला जिलों का काफी बड़ा भाग जल प्रलय जैसे माहौल का सामना करने के लिए मजबूर हो गया। सवाल यह है कि इन नदियों के बांध आखिर प्राय: क्योंकर टूट जाते हैं?

मनुष्य प्रकृति से न जाने क्यों यह उम्मीद भी रखता है कि प्रकृति बारिश भी उतनी ही करे जितनी कि उसे ज़रूरत है। गोया मनुष्य प्रकृति से अपनी सुविधा, आवश्यकता तथा अपने ही द्वारा निर्धारित समय के अनुसार कभी बारिश तो कभी धूप की इच्छा जताता रहता है। माना जा सकता है कि यह पूरी मानव जाति का अधिकार भी है। क्योंकि आखिरकार कोई भी इंसान ईश्वर के समक्ष ही नतमस्तक होकर अपनी आवश्यकताओं, सुविधाओं तथा सुख समृद्धि आदि के लिए फरियाद करता है। परंतु प्रकृति अपने नियम,नीति तथा अपनी ही मजऱ्ी के अनुसार पूरी पृथ्वी पर जब और जहां चाहती है और जितना चाहती है उतनी गर्मी,बारिश और शाीत ऋतु के मौसम आदि उसी के अनुसार प्रदान करती है। ज़ाहिर है जिनके लिए इन ऋतुओं की तीव्रता पीड़ादायक होती हैं या वह इनकी ज्य़ादती का स्वयं को शिकार महसूस करने लगता है वहीं वही व्यक्ति प्रकृति से फिर पनाह मांगने लग जाता है। साथ ही साथ शासन व प्रशासन से भी प्रकृति प्रदत्त ऐसी विपदाओं से निजात दिलाने की उम्मीदें लगा बैठता है। उदाहरण के तौर पर भीषण गर्मी का शिकार इंसान प्रशासन से यह उम्मीद रखता है कि जगह-जगह शीतल जल की समुचित व्यवस्था हो तथा जहां भी उसे प्यास लगे वहीं शीतल जल पीने का साधन कम से कम प्याऊ के रूप में तो उसे अवश्य मिले। इसी प्रकार भीषण सर्दी से त्रस्त आम आदमी जगह-जगह अलाव जलते हुए देखना चाहता है। गरीब आदमी तो सर्दी में सरकार तथा सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं से कंबल व गर्म कपड़ों की भी उ मीद करता है। इसी प्रकार भारी बारिश के कारण खड़ी होने वाली समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए भी आम आदमी ईश्वर से जहां बारिश रोकने की गुहार लगाता है वहीं बारिश तथा इसके कारण आने वाली बाढ़ से निजात दिलाने व इससे बचाव के लिए शासन व प्रशासन से सहायता की उ मीदें लगाए रहता है।

ऐसे में यह प्रश्न उठना लािजमी है कि क्या प्रकृति के प्रकोप से निजात दिला पाना किसी भी सरकार, प्रशासन, यहां तक कि किसी भी संपन्न देश के लिए भी संभव है? हमारे देश में उत्तर प्रदेश, बिहार, बंगाल, उड़ीसा,असम तथा मध्य प्रदेश व महाराष्ट्र जैसे कुछ राज्य ऐसे हैं जहां सामान्य से थोड़ी सी भी अधिक बारिश होने पर बाढ़ जैसी स्थिति बन जाती है। उत्तर प्रदेश, असम व बिहार राज्यों के कुछ क्षेत्र तो ऐसे हैं जहां सामान्य बारिश भी बाढ़ जैसे हालात पैदा कर देती है। वहीं यही राज्य बारिश न होने पर अथवा देरी से होने पर सूखे की स्थिति का सामना भी करते हैं। सरकार तो यह मानती है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश तथा बिहार की आर्थिक कमज़ोरी तथा बदहाली का मुख्य कारण ही वहां की बाढ़ व सूखे जैसी स्थिति ही है। परंतु दरअसल प्रकृति के इस प्रकोप का सामना केवल बिहार अथवा उत्तर प्रदेश या आसाम को ही अकेले नहीं करना पड़ता बल्कि देश के सबसे समृद्ध व संपन्न समझे जाने वाले पंजाब व हरियाणा जैसे राज्य भी कभी कभार प्रकृति के भारी बारिश अथवा बाढ़ रूपी इस कहर का शिकार हो जाते हैं। कुछ वर्ष पूर्व पंजाब का संपन्न एवं समृद्ध समझा जाने वाला पटियाला शहर इस बुरी तरह बाढ़ का शिकार हुआ था कि लगभग पूरा शहर जलमग्र हो गया था। 5 वर्ष पूर्व भी हरियाणा व पंजाब के बहुत बड़े क्षेत्र को भारी बारिश तथा बाढ़ का सामना करना पड़ा था। और इस बार फिर अभी मॉनसून ने अपनी दस्तक दी ही थी कि मात्र 24 घंटे की लगातार बारिश ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर डाला। दर्जनों लोग इसी बाढ़ व बारिश के चलते किसी न किसी हादसे का शिकार होकर अपनी जाने गंवा बैठे। सैकड़ों पशु मारे गए। हज़ारों एकड़ ज़मीन जलमग्र हो गई। दर्जनों रेलगाडिय़ां रेल लाईन पर हुए जल भराव के कारण स्थगित कर दी गईं। सड़क यातायात बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में पूरी तरह ठप्प रहा। बैंक डाकघर, स्कूल, कालेज, सरकारी कार्यालय सभी प्रभावित रहे। अंबाला में तो उपायुक्त कार्यालय तथा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा कई दिनों तक जलमग्र रहे। यही स्थिति यहां पहले भी पैदा हो चुकी है। इन हालात में बेबस आदमी तथा मीडियातंत्र एक बार फिर हमेशा की तरह शासन व प्रशासन को कोसता नज़र आया तथा प्राकृतिक विपदाओं के कारण पैदा होने वाली इन परेशानियों के लिए सरकारी तंत्र को ही जिम्मेदार ठहराता दिखाई दिया।

सवाल यह है कि सरकार या प्रशासन इस प्रकार की समस्याओं के लिए क्या वास्तव में जिम्मेदार है? और यदि है तो कितना? और ऐसे कौन से उपाय किए जा सकते हैं जिनसे आम आदमी को ऐसी परेशानियों से निजात मिल सके। हरियाणा व पंजाब में गत् दिनों मॉनसून की शुरुआत में ही आई भारी बारिश तथा इसके बाद उत्पन्न हुई बाढ़ जैसी स्थिति के लिए एक बार फिर यही बताया गया कि घग्गर व टांगरी जैसी पहाड़ी नदियों तथा एस वाई एल नहर पर बने बांध में पड़ी दरार ने बारिश के पानी के साथ मिलकर बाढ़ जैसी स्थिति बना दी। जिसके कारण अंबाला, कुरुक्षेत्र तथा पटियाला जिलों का काफी बड़ा भाग जल प्रलय जैसे माहौल का सामना करने के लिए मजबूर हो गया। सवाल यह है कि इन नदियों के बांध आखिर प्राय: क्योंकर टूट जाते हैं? क्या इन बंाधों पक्का किए जाने से इस प्रकार की विपदा से आम लोगों को निजात मिल सकती है? यदि ऐसा संभव है तो विशेषज्ञों को इस पर अध्ययन कर ऐसे पुख्ता उपाय अवश्य करने चाहिए जिससे भविष्य में बांध में दरार पड़ने जैसी शिकायतें सामने न आने पाएं। परंतु फिर सवाल यह उठता है कि क्या पक्के बांध बनाने से हमें संभावित बाढ़ से पूरी तरह निजात मिल सकेगी? यदि ऐसा हो तो सरकार द्वारा बनायी जाने वाली पक्की नहरें भी अक्सर क्योंकर ओवर फ्लो अथवा ध्वस्त हो जाती हैं? यहां दो बातें सामने आती हैं या तो उन पक्की नहरों के रख-रखाव में लगा हमारा और आप जैसा ही कोई व्यक्ति आम लोगों की जान माल की चिंता किए बग़ैर नहर व बांध के रख-रखाव करने के बजाए उन्हीं पैसों को अपने व अपने परिवार के 'रख-रखाव' करने तथा उसे आर्थिक रूप से सुदृढ़ करने पर लगा देता है।

गोया ऐसी विषमताओं से आम लोगों को निजात न दिला पाने के लिए शासन प्रशासन से अधिक वह भ्रष्ट अमला भी जिम्मेदार है जिसे बांध या नहर बनाने अथवा इसके रख-रखाव करने की जिम्मेदारी सौंपी जाती है। हां प्रशासनिक दूरदर्शिता के  अभाव से भी इंकार नहींं किया जा सकता। जहां बांधों में दरार इस प्रकार के बाढ़ रूपी हालात पैदा करती है वहीं उपयुक्त ड्रेनेज प्रणाली का न होना भी मात्र भारी वर्षा के दौरान ही बाढ़ जैसे हालात बना देता है। उचित ड्रेनेज प्रणाली न होने के कारण बीमारियां फैलने का भी अंदेशा रहता है। आम आदमी के घरों की तो बातें क्या करनी जब स्वयं उपायुक्त कार्यालय लगभग एक सप्ताह तक जल निकासी न होने के कारण पानी में डूबा रह जाए तो इसे प्रशासनिक दूरदर्शिता का अभाव नहीं तो और क्या कहा जा सकता है। अंबाला में उपायुक्त कार्यालय तथा स्टेट बैंक आफ इंडिया की मुख्य ब्रांच पर अभी कुछ समय पूर्व ही लाखों रुपये खर्च कर इन भवनों का जीर्णोद्धार किया गया है। इन्हीं कार्यालयों के साथ ही सदर थाने का एक बिल्कुल नया भवन करोड़ों रुपये की लागत से गत् वर्ष ही बनाया गया है। यह नवनिर्मित भवन भी चार दिनों तक जलमग्र रहा। यहां प्रशासन की सूझ-बूझ पर अवश्य यह सवाल उठता है कि अंबाला शहर की जल निकासी व्यवस्था से बा खबर प्रशासन को जानबूझ कर इसी भूमिस्तर पर नए भवन बनाने अथवा उसके रख-रखाव पर करोड़ों रुपये खर्च करने की बार-बार क्या आवश्यकता थी? या तो बरसाती पानी की निकासी का उचित प्रबंध होना चाहिए या फिर नए भवनों के निर्माण अथवा रख-रखाव के समय पिछली बरसात के अनुभव तथा इन कार्यालयों की ज़मीन के स्तर को मद्देनज़र रखते हुए सरकारी पैसे जोकि अंत्तोगत्वा जनता के ही पैसे होते हैं, को खर्च करना चाहिए।

बेशक मीडिया अथवा आम आदमी प्राकृतिक विपदाओं के समय सरकार शासन अथवा प्रशासन को कोसकर अपनी भड़ास निकालने की कोशिश क्यों न करे परंतु प्रशासन द्वारा ऐसी त्राासदी से निपटने हेतु किए जाने वाले पुख्ता उपायों को भी हमें मात्र अस्थाई उपाय ही समझना चाहिए। क्योंकि प्रकृति की मार कब,कहां और किस रूप में तथा किस तीव्रता के साथ पड़ती है इसका किसी को भी ज्ञान नहीं होता। अमेरिका व जापान जैसे संपन्न,समृद्ध तथा लगभग भ्रष्टाचार मुक्त कहे जा सकने वाले देश भी संभवत: दुनिया में सबसे अधिक प्राकृतिक विपदाओं का शिकार होते हैं। अत: यह कहना कि सरकार अथवा प्रशासन हमें प्राकृतिक विपदाओं से पूर्णतया निजात दिला देंगे यह बात अपने ज़ेहन में लाना भी प्रकृति की अपरंपार शक्ति का अपमान करना ही होगा। हां ऐसे उपाय हमें आंशिक राहत ज़रूर पहुंचा सकते हैं।

Subscribe to comments feed Comments (1 posted):

Sanjeet Tripathi on 12 July, 2010 01:14;55
avatar
3 baar गोया padhne ke baad bhi yahi kahunga ki badhiya report. ye haal aaj har jagah ka hai desh me
Thumbs Up Thumbs Down
0
total: 1 | displaying: 1 - 1

Post your comment comment

Type in Hindi (हिन्दी में कमेन्ट करने के लिए यहां रोमन में लिखिए यह अपने आप हिन्दी में बदल देगा.)

Title :
Body
Powered by Vivvo CMS v4.1.2
Share |
  • email Email to a friend
  • print Print version

ईमेल से विस्फोटः अपना ईमेल यहां भरें और सब्सक्राइब करें:

Delivered by FeedBurner

Author info
image निर्मल रानी अंबाला में रहनेवाली निर्मल रानी कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट हैं. पिछले पंद्रह सालों से विभिन्न अखबारों में स्वतंत्र पत्रकार एवं टिप्पणीकार के तौर पर लेखन कर रही हैं.
Rate this article
0
More from जन-जीवन
Previous
image
बिकाऊ ब्रांड बन गए हैं प्लेटलेट्स, डेंगू, वायरल!
करीब पच्चीस साल पहले फोरहंस नामक टूथपेस्ट बनाने वाली कंपनी ने अपने प्रचार अभियान को नया फोकस देते हुए एक नारा गढ़ा था कि डाक्टर का बनाया टूथपेस्ट जो देता है आपके मसूड़ों को सुरक्षा, क्योंकि मसूड़ों का सुरक्षित होना ही दांतों की मजबूती का आधार है। जो केवल फोरहंस ही प्रदान करता है। फोरहंस इस प्रचार अभियान के चलते कई गुणा माल बेचने में कामयाब रहा जबकि हकीकत ये थी कि सभी कंपनियों के टूथपेस्ट भी मसूड़ों के लिए सुरक्षित थे व टूथपेस्ट में ये गुण बहुत पहले से ही मौजूद थे।...
image
बुर्के को बैन करो
चार पांच दिन पहले मुंबई के वीएन देसाई अस्पताल में एक बच्चा चोरी हुआ जिसके संदर्भ में सामना ने अपने संपादकीय में सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा के लिहाज से बुर्के को प्रतिबंधित करने की मांग क्या की, तथाकथित सेकुलरवादियों और मुल्ला मौलवियों ने स्यापा शुरू कर दिया है. बुर्का प्रतिबंधित करने की मांग सुनते ही इस्लाम एक बार फिर खतरे में आ गया है. इस इस्लाम का और बुर्के का असल में कोई लेना देना नहीं है. मुल्ला मौलवियों ने महिलाओं को माल-ए-गनीमत समझकर उसे गुलामी के बंधनों में बांधने का जरिया बुर्के को बना रखा है....
image
पाकिस्तान और पानी से घिरा सरहद का आखिरी गांव
भारत-पाकिस्तान सरहद पर स्थित श्रीगंगानगर जिले की अनूपगढ़ तहसील का सीमावर्ती क्षेत्र इन दिनों घग्घर के पानी से घिरा हुआ है। करीब ढाई माह से यहां पसरे पानी ने जहां अंतिम छोर पर बसे बिंजौर गांव को चारों ओर से घिर रखा है, वहीं यहां तैनात बीएसएफ के जवानों की हालत बदतर है। गांव के सभी रास्ते बंद हो चुके हैं और ग्रामीण कड़ाहे के सहारे आ-जा रहे हैं। सेना के जवान भी निरंतर बोट के सहारे और पानी में पैदल ही सरहद की सुरक्षा में चाक-चौबंद ड्यूटी दे रहे हैं।...
image
छत्तीसगढ़ में सुरक्षित नहीं हैं मजदूर
छत्तीसगढ़ की राजधानी के औद्योगिक क्षेत्र में एक सप्ताह के भीतर दूसरी दुर्घटना यह प्रमाणित करने के लिए काफी है कि औद्योगिक सुरक्षा के प्रति लापरवाही का कोई ओर-छोर नहीं है और सुरक्षा का कामकाज केवल कागजों पर चल रहा है। यह गहन चिंता का विषय है कि रायपुर, रायगढ़ एवं कोरबा के औद्योगिक संयंत्रों में आए दिन कोई न कोई दुर्घटना होते रहती है जिसमें या तो श्रमिकों की जान जाती है या वे घायल होकर स्थायी अपंगता के शिकार होते हैं।...
image
एक परत हो शिक्षा की
‘स्कूल चले हम’ कहते वक्त, अलग-अलग स्कूलों में पल रही गैरबराबरी पर हमारा ध्यान ही नहीं जाता. एक ओर जहाँ क, ख, ग लिखने के लिए ब्लैकबोर्ड तक नही पहुंचे हैं, वहीं दूसरी तरफ चंद बच्चे प्राइवेट स्कूलों में मंहगी ईमारत, अँग्रेजी माध्यम और शिक्षा की जरूरी व्यवस्थाओं का फायदा उठा रहे हैं....
image
जान दे रहे हैं, जमीन नहीं देंगे
यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे प्रस्तावित शहरों को बसाने के लिए मायावती सरकार ने किसानों को मुआवजा देने के लिए जो फार्मूला निकाला है उसे किसानों ने खारिज कर दिया है. मायावती ने फार्मूला निकाला है कि या तो किसान अगले 33 साल तक 20 हजार रूपये प्रति एकड़ के हिसाब से हर साल भुगतान ले लें या फिर एकमुश्त 2 लाख 40 हजार प्रति एकड़ के हिसाब से भुगतान लेकर जमीन जेपी समूह को सौंप दें. ...
image
सड़ते अनाज की आग में जलती जनता
लगता है कि विवाद और शरद पवार के बीच चोली-दामन का रिश्ता कायम हो गया है। ताजा विवाद 12 अगस्त को सर्वोच्च न्यायलय के द्वारा भारतीय खाद्य निगम के गोदामों के अंदर और बाहर सड़ते हुए अनाजों को गरीबों के बीच मुफ्त उपलब्ध करवाने के आदेश के बाबत है। दिलचस्प बात यह है कि शरद पवार सर्वोच्च न्यायलय के इस आदेश को समझ ही नहीं सके जिसके कारण पुनः 31 अगस्त को सर्वोच्च न्यायलय ने सड़ते अनाज के मामले की सुनवाई करते हुए कहा है कि 12 अगस्त का उनका निर्णय आदेश था, न कि सुझाव। जब एक कैबिनट मंत्री को अदालत की भाषा समझ में नहीं आ रही है तो आम आदमी का क्या होगा?...
image
सुखाड़ का शिकार हो गया बिहार
उत्तरी बिहार के कुछ इलाकों में आए बाढ़ के बारे में टीवी चैनल पर खबर देखने या फिर किसी सामाचार पत्र में खबर पढ़ कर यह अंदाजा मत लगाइए कि बिहार में इस साल भी खूब बारिश हो रही है। दरअसल बिहार के कुछ इलाकों में आई बाढ़, नेपाल की नदियों से बहकर आया पानी है जिसकी वजह से कुछ क्षेत्र जलमग्न हो गए हैं। लेकिन इस पानी से किसानों का भला नहीं होने वाला है।...
image
बाढ़ के बाद पाकिस्तान पर मंहगाई की मार
बाढ़ के कहर के बाद बढ़ी महंगाई ने पाकिस्तानी जनता की कमर तोड़ दी है। रमजान के महीनें में महंगाई ने पाकिस्तानी जनता को भारी परेशानी में डाल दिया है। बाढ़ के कारण सब्जियों की फसल तबाह हो गई है। आलू, टमाटर और मटर की कीमतें आसमान छू रही है। शहरों में टमाटर जहां १३० रुपये किलो बिक रहा है, वहीं आलू की कीमत भी चालीस से पचास रुपये किलो तक पहुंच चुकी है। मजबूरी में पाकिस्तानी व्यापारियों ने अमृतसर से आलू, प्याज और टमाटर का आयात शुरू कर दिया है। उधर आम लोगों के पास अब इस बढ़ती महंगाई के कारण टमाटर और आलू खरीदने के लिए भी पैसे नहीं है।...
image
हिन्दुओं ने खोल दिए दिल के दरवाजे
पिछले एक सदी के भयंकर बाढ़ से जूझ रहे पाकिस्तान ने भले ही भारत की पांच मिलियन डॉलर की सहायता लेने में आनाकानी की हो लेकिन यहां के हिंदू समुदाय ने संकट की इस घड़ी में मुसलमान भाइयों की ऐसी मदद की है जिसने नफरत की राजनीति करनेवाले पाकिस्तान के हुक्मरानों की आंखें खोल दी है। बाढ़ प्रभावित इलाके में हिंदू समुदाय के लोग जहां आर्थिक सहायता दे रहे है, वहीं रमजान के महीनें में लोगों को सहरी और रोजा खोलने के वक्त खाना बनाकर भी ला रहे है। हिंदुओं के इस भावना से पाकिस्तान के दछिणपंथी राजनीति करने वाले नवाज शरीफ भी खासे प्रभावित हो गए है। वे अपने भाषणों में हिंदुओं की जोरदार तारीफ कर रहे है।...
image
विस्थापित हुए तो बिखर जाएंगे ख्वाब
अब खबर आई है कि अफ्रीकी चीते को बसाने के लिए मध्यप्रदेश के नौरादेही अभयारण्य से २३ गांवों को उजाड़े जाने की पूरी तैयारी हो गई है। हालांकि यह कोई पहला गांव नहीं होगा जब जंगली जानवरों को बचाने के नाम पर इंसानों का घर उजाड़ा जाएगा। सरकार और उनके अधिकारियों का यह तर्क है कि जानवरों को बचाना जरूरी है। लेकिन जब उनसे पूछा जाता है कि किसकी कीमत पर तो सामने एक लंबी खामोशी छा जाती है। ...
image
ससुराल गेंदा फूल के बाद अब चोला माटी के राम
छत्तीसगढ़ के लोक-गीत अब बालीवुड के रास्ते दुनिया भर में धूम मचा रहे हैं. दूरदर्शन में समृध्द लोक नाटकों, प्रहसनों का और आकाशवाणी में इस तरह की गीतों का खज़ाना भरा पड़ा है. वक्त आ गया है कि अब इन महान रचनाओं को लोगों को सामने लाने के लिए प्रसार-भारती अपना व्यावसायिक दायित्व निभाए, वरना भद्दे वीडियो एलबम और बेतुके छत्तीसगढ़ी फिल्म, यहां के महान कलाकारों का योगदान धूल-धुरसित करके रख देंगे....
image
आधी लड़कियों के लिए राइट विदाउट एजुकेशन
भारत में 6 से 14 साल तक के बच्चों के लिए ‘राईट टू एजुकेशन’ है, मगर 6 से 14 साल की कुल लड़कियों में से 50 प्रतिशत लड़कियां तो स्कूल से ड्राप-आऊट हो जाती हैं। यह आकड़ा मौटे तौर पर दो सवाल पैदा करता है, अव्वल तो यह कि इस आयुवर्ग की आधी लड़कियां स्कूल से ड्राप-आऊट क्यों हो जाती हैं, दूसरा यह कि इस आयुवर्ग की आधी लड़कियां अगर स्कूल से ड्राप-आऊट हो जाती हैं तो एक बड़े परिदृश्य में ‘राईट टू एजुकेशन’ का क्या अर्थ रह जाता है ?...
image
बाल मजदूर अभी भी मजबूर
बाल अधिकारों से जुड़ी लगभग सभी संधियों पर दस्तखत करने के बावजूद भारत बाल मजदूरों का सबसे बड़ा घर क्यों बन चुका है, और इसी से जुड़ा यह सवाल भी सोचने लायक है कि बाल श्रम निषेध एवं नियंत्रण कानून, 1986 के बावजूद हर बार जनगणना में बाल मजदूरों की तादाद पहले से कहीं बहुत ज्यादा क्यों निकल आया करती है ? मगर हकीकत इससे कहीं भयानक है। दरअसल बाल मजदूरी में फसे केवल 15% बच्चे ही कानून के सुरक्षा घेरे में हैं।...
image
शासन, प्रशासन को चुनौती देती प्रलयंकारी बाढ़
हरियाणा व पंजाब में गत् दिनों मॉनसून की शुरुआत में ही आई भारी बारिश तथा इसके बाद उत्पन्न हुई बाढ़ जैसी स्थिति के लिए एक बार फिर यही बताया गया कि घग्गर व टांगरी जैसी पहाड़ी नदियों तथा एस वाई एल नहर पर बने बांध में पड़ी दरार ने बारिश के पानी के साथ मिलकर बाढ़ जैसी स्थिति बना दी। जिसके कारण अंबाला, कुरुक्षेत्र तथा पटियाला जिलों का काफी बड़ा भाग जल प्रलय जैसे माहौल का सामना करने के लिए मजबूर हो गया। सवाल यह है कि इन नदियों के बांध आखिर प्राय: क्योंकर टूट जाते हैं?...
image
कब रुकेगी इज्जत की खातिर मौत?
इज्जत के खातिर मौत देने का सिलसिला आखिर कब रुकेगा? आखिर कब तक मान सम्मान के नाम पर युवाओं की हत्या होती रहेगी ? कौन है ! जो इस जघन्य कृत्य को चुनौती देने की हिम्मत करेगा ? इसका जवाब कानून नहीं है, इसका जवाब हम सभी को अपने आप से पूछना है, इस समाज से पूछना है, जिसके बीच हम रहते है।...
image
शिक्षा के बाजार में बेजार होता बचपन
शिक्षा का नया सत्र शुरू होने जा रहा है. सरकार शिक्षा के अधिकार के कानून की प्रक्रिया में है. महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में सरकारें माध्यमिक कक्षाओं तक विद्यार्थियों को अनुत्तीर्ण करने पर प्रतिबन्ध लाने के कानून बना रही हैं. एस.एस.सी.के विद्यार्थियों के लिए 'बेस्ट ऑफ़ फाइव"फ़ॉर्मूला लागू कर दिए जाने से विद्यार्थिओं के अंकों के प्रतिशत में जबरदस्त वृद्धि हुई है,जिसके चलते महाविद्यालयों में प्रवेश का संकट पैदा हो गया है....
Next
Tags
No tags for this article
सर्वाधिकार (अ)सुरक्षित

विस्फोट.कॉम में प्रकाशित सामग्री पर हमारी ओर से कोई कापीराइट नहीं है.

Powered by Vivvo CMS v4.1.2