Home | जन-जीवन | बिकाऊ ब्रांड बन गए हैं प्लेटलेट्स, डेंगू, वायरल!

बिकाऊ ब्रांड बन गए हैं प्लेटलेट्स, डेंगू, वायरल!

image डेंगू का इलाज है पपीते के पत्तों का कच्चा रस

करीब पच्चीस साल पहले फोरहंस नामक टूथपेस्ट बनाने वाली कंपनी ने अपने प्रचार अभियान को नया फोकस देते हुए एक नारा गढ़ा था कि डाक्टर का बनाया टूथपेस्ट जो देता है आपके मसूड़ों को सुरक्षा, क्योंकि मसूड़ों का सुरक्षित होना ही दांतों की मजबूती का आधार है। जो केवल फोरहंस ही प्रदान करता है। फोरहंस इस प्रचार अभियान के चलते कई गुणा माल बेचने में कामयाब रहा जबकि हकीकत ये थी कि सभी कंपनियों के टूथपेस्ट भी मसूड़ों के लिए सुरक्षित थे व टूथपेस्ट में ये गुण बहुत पहले से ही मौजूद थे।

गोदरेज कंपनी ने करीब बीस साल पहले अपने रैफ्रीजेटर के प्रचार अभियान में एक नया दावा जोड़ा। गोदरेज रैफ्रीजेटर अब पफ सहित बाजार में उपलब्ध, पफ देता है भीतर से भरपूर ठंडक ये पफ आधारित तकनीक भीतर की ठंडक की लीकेज रोकने में भी सक्षम है। गोदरेज के इस अभियान ने जहां दिन प्रतिदिन गोदरेज की सेल को लंबी चौड़ी बढ़त दिला दी अलबत्ता दूसरी कंपनी वालों के हाथों से भी तोते उड़ गए। कारण? सभी रैफ्रीजेटर पफ तकनीक पर ही आधारित थे। पर गोदरेज ने इसे सेल प्वाइंट के रूप में पेश कर बाजार में बढ़त हासिल कर ली। उसके बाद जिस कंपनी ने भी पफ सहित होने का दावा किया, जनता में संदेश गया कि अब गोदरेज की देखा देखी फलां कंपनी ने भी पफ वाली आप्शन अडाप्ट कर ली है।

इसी प्रकार के.एल.एम नामक एयरलाईन कंपनी ने अपने प्रचार में ये दावा किया कि के.एल.एम यानि सबसे सुरक्षित हवाई सफर। हम हर उड़ान से पहले सुरक्षा की मजबूत चैक अप करते हैं। (अपने विजुअल विज्ञापन में सुरक्षा चैक करते तकनीकी स्टाफ को काफी मुस्तैद दिखाया गया।) मजेदार बात तो ये थी कि तकनीकी सुरक्षा की बारीक चैकअप तो सारी एयरलाईन कंपनियां करती हैं व ये सब करने की कानूनी बाध्यता भी है पर के.एल.एम एयर लाईन वालों ने इसी बात को अपना सेल प्वाइंट बना कर वाहवाही लूट ली।

ये सभी उदाहरण मार्केटिंग व बाजार की कार्यशैली को समझने के लिए दिए गए हैं क्योंकि देश के उत्तरी इलाकों आजकल इसी तर्ज पर डेंगू, प्लेटलेटस व वायरल को ब्रांड बना कर बेचा जा रहा है। हम बचपन में,आठवीं जमात में साइंस के पाठ्यक्रम में पढ़ा करते थे कि हमारे शरीर में दो प्रकार के सैल होते है। सफेद सैल व लाल सैल। सफेद सैल बीमारियों से लड़ते हैं। यदि सफेद सैल कमजोर पड़ जाएं तो लाल सैल हावी हो जाते हैं। शरीर पर चोट लगने पर खून के रूप में लाल सैल बहते हैं व पपड़ी के रूप में जमने वाले सफेद सैल होते हैं जो खून बहने से रोकते हैं। सफैद सैल कम हो जाएं तो शरीर बीमारी से लडऩे में पूरी तरह से सक्षम नहीं रह जाता, तभी व्यक्ति बीमार होता है। सीधी सी बात है कि जब व्यक्ति बीमार होता है तब उसके सफेद सैल कम होते हैं। ये एक सामान्य प्रक्रिया है। पर आजकल प्लेटलेटस के नाम में लिपटे सैल जनता में दहशत का आलम बनाए हुए हैं।

ऊपर से डेंगू और वायरल ऐसे ब्रांड बन गए हैं जिनसे साधारण व्यक्ति प्लेटलेटस,डेंगू और वायरल की ऐसी गडमड व्याख्या का शिकार हो रहा है कि सैल घटने के नाम पर ही ऐसे घबराता है मानो उसको साक्षात मौत दिखने लगी है। उपर से डाक्टर लोग जनता की इस भ्रामक मनोस्थिति को पूरा कैश कर रहे हैं। अस्पतालों, छोटे छोटे क्लिनिकों में लोग इतनी तादात में लेटे देखे जा सकते हैं कि इन स्थानों पर बिस्तर-बैड का मानो अकाल हो गया है। उपर से सैल टैस्ट करने के नाम पर बाजार के गिमिक्स चल रहे हैं। एक लैब से सैल सवा लाख होने का पता चलता है तो दूसरी लैब की रिपोर्ट पच्चहत्तर हजार दिखा देती है। उपर से सैल कम होने की दहशत में आए लोग बीस से पचास हजार का मत्था डाक्टरों को टेक कर भी शुक्र मनाते हैं कि वे इस जंजाल से बच गए। शायद यही कारण है कि अपने पेशे के प्रति प्रतिबद्ध एक डाक्टर(डा. सतीश कुमार शर्मा, जालंधर) ने बाकायदा विज्ञापन देकर जनता को आगाह किया है कि सैल कम होने की स्थिति में घबराएं नहीं ये तीन से दस दिन में अपने आप रिकवर हो जाते हैं।

कुदरत ने ही पकड़ी है बाजू
मेरे एक मित्र के प्लेटलेट्स चालीस हजार रह गए। पर उसके अनुभवी दादा ने बिना किसी अस्पताल की शरण लिए पोते को पपीते के कच्चे पत्तों का तीन समय तक रस पिलाया। सैल दूसरे दिन अस्सी हजार हुए,तीसरे दिन सवा लाख से भी ऊपर पहुंच गए। मैने अपने घर में भी ये तजुर्बा करके देखा है। कुदरत तो कदम कदम पर हमारी रक्षा करने को मौजूद है पर हमीं ने कुदरत को भुला दिया है, शायद इसीलिए भटक भी रहे हैं और घर भी लुटा रहे हैं।

Subscribe to comments feed Comments (3 posted):

अब्दुल हमीद on 23 October, 2010 17:45;08
avatar
अच्छा आर्टिकल.
Thumbs Up Thumbs Down
1
shailendra kumar on 23 October, 2010 17:53;41
avatar
इस बहुमूल्य जानकरी के लिए धन्यवाद्
Thumbs Up Thumbs Down
1
tyagi on 30 October, 2010 10:19;22
avatar
very good. keep it up
Thumbs Up Thumbs Down
0
total: 3 | displaying: 1 - 3

Post your comment comment

Type in Hindi (हिन्दी में कमेन्ट करने के लिए यहां रोमन में लिखिए यह अपने आप हिन्दी में बदल देगा.)

Title :
Body
Powered by Vivvo CMS v4.1.2
Share |
  • email Email to a friend
  • print Print version

ईमेल से विस्फोटः अपना ईमेल यहां भरें और सब्सक्राइब करें:

Delivered by FeedBurner

Author info
image अर्जुन शर्मा जालंधर के रहनेवाले अर्जुन शर्मा बीस साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. बीस साल में 10 मीडिया घरानों की सैर कर चुके अर्जुन शर्मा का ट्रैक रिकार्ड बताता है कि उन्होंने कलम के साथ कभी कोई समझौता नहीं किया. मीडिया में नये आनेवाले पत्रकारों के लिए व्यावहारिक पत्रकारिता नाम की एक पुस्तक भी लिखी है. विस्फोट.कॉम के लिए पंजाब और हिमाचल का प्रभार. journalistarjun@gmail.com 09814055501
Rate this article
4.67
More from जन-जीवन
Previous
image
बिकाऊ ब्रांड बन गए हैं प्लेटलेट्स, डेंगू, वायरल!
करीब पच्चीस साल पहले फोरहंस नामक टूथपेस्ट बनाने वाली कंपनी ने अपने प्रचार अभियान को नया फोकस देते हुए एक नारा गढ़ा था कि डाक्टर का बनाया टूथपेस्ट जो देता है आपके मसूड़ों को सुरक्षा, क्योंकि मसूड़ों का सुरक्षित होना ही दांतों की मजबूती का आधार है। जो केवल फोरहंस ही प्रदान करता है। फोरहंस इस प्रचार अभियान के चलते कई गुणा माल बेचने में कामयाब रहा जबकि हकीकत ये थी कि सभी कंपनियों के टूथपेस्ट भी मसूड़ों के लिए सुरक्षित थे व टूथपेस्ट में ये गुण बहुत पहले से ही मौजूद थे।...
image
बुर्के को बैन करो
चार पांच दिन पहले मुंबई के वीएन देसाई अस्पताल में एक बच्चा चोरी हुआ जिसके संदर्भ में सामना ने अपने संपादकीय में सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा के लिहाज से बुर्के को प्रतिबंधित करने की मांग क्या की, तथाकथित सेकुलरवादियों और मुल्ला मौलवियों ने स्यापा शुरू कर दिया है. बुर्का प्रतिबंधित करने की मांग सुनते ही इस्लाम एक बार फिर खतरे में आ गया है. इस इस्लाम का और बुर्के का असल में कोई लेना देना नहीं है. मुल्ला मौलवियों ने महिलाओं को माल-ए-गनीमत समझकर उसे गुलामी के बंधनों में बांधने का जरिया बुर्के को बना रखा है....
image
पाकिस्तान और पानी से घिरा सरहद का आखिरी गांव
भारत-पाकिस्तान सरहद पर स्थित श्रीगंगानगर जिले की अनूपगढ़ तहसील का सीमावर्ती क्षेत्र इन दिनों घग्घर के पानी से घिरा हुआ है। करीब ढाई माह से यहां पसरे पानी ने जहां अंतिम छोर पर बसे बिंजौर गांव को चारों ओर से घिर रखा है, वहीं यहां तैनात बीएसएफ के जवानों की हालत बदतर है। गांव के सभी रास्ते बंद हो चुके हैं और ग्रामीण कड़ाहे के सहारे आ-जा रहे हैं। सेना के जवान भी निरंतर बोट के सहारे और पानी में पैदल ही सरहद की सुरक्षा में चाक-चौबंद ड्यूटी दे रहे हैं।...
image
छत्तीसगढ़ में सुरक्षित नहीं हैं मजदूर
छत्तीसगढ़ की राजधानी के औद्योगिक क्षेत्र में एक सप्ताह के भीतर दूसरी दुर्घटना यह प्रमाणित करने के लिए काफी है कि औद्योगिक सुरक्षा के प्रति लापरवाही का कोई ओर-छोर नहीं है और सुरक्षा का कामकाज केवल कागजों पर चल रहा है। यह गहन चिंता का विषय है कि रायपुर, रायगढ़ एवं कोरबा के औद्योगिक संयंत्रों में आए दिन कोई न कोई दुर्घटना होते रहती है जिसमें या तो श्रमिकों की जान जाती है या वे घायल होकर स्थायी अपंगता के शिकार होते हैं।...
image
एक परत हो शिक्षा की
‘स्कूल चले हम’ कहते वक्त, अलग-अलग स्कूलों में पल रही गैरबराबरी पर हमारा ध्यान ही नहीं जाता. एक ओर जहाँ क, ख, ग लिखने के लिए ब्लैकबोर्ड तक नही पहुंचे हैं, वहीं दूसरी तरफ चंद बच्चे प्राइवेट स्कूलों में मंहगी ईमारत, अँग्रेजी माध्यम और शिक्षा की जरूरी व्यवस्थाओं का फायदा उठा रहे हैं....
image
जान दे रहे हैं, जमीन नहीं देंगे
यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे प्रस्तावित शहरों को बसाने के लिए मायावती सरकार ने किसानों को मुआवजा देने के लिए जो फार्मूला निकाला है उसे किसानों ने खारिज कर दिया है. मायावती ने फार्मूला निकाला है कि या तो किसान अगले 33 साल तक 20 हजार रूपये प्रति एकड़ के हिसाब से हर साल भुगतान ले लें या फिर एकमुश्त 2 लाख 40 हजार प्रति एकड़ के हिसाब से भुगतान लेकर जमीन जेपी समूह को सौंप दें. ...
image
सड़ते अनाज की आग में जलती जनता
लगता है कि विवाद और शरद पवार के बीच चोली-दामन का रिश्ता कायम हो गया है। ताजा विवाद 12 अगस्त को सर्वोच्च न्यायलय के द्वारा भारतीय खाद्य निगम के गोदामों के अंदर और बाहर सड़ते हुए अनाजों को गरीबों के बीच मुफ्त उपलब्ध करवाने के आदेश के बाबत है। दिलचस्प बात यह है कि शरद पवार सर्वोच्च न्यायलय के इस आदेश को समझ ही नहीं सके जिसके कारण पुनः 31 अगस्त को सर्वोच्च न्यायलय ने सड़ते अनाज के मामले की सुनवाई करते हुए कहा है कि 12 अगस्त का उनका निर्णय आदेश था, न कि सुझाव। जब एक कैबिनट मंत्री को अदालत की भाषा समझ में नहीं आ रही है तो आम आदमी का क्या होगा?...
image
सुखाड़ का शिकार हो गया बिहार
उत्तरी बिहार के कुछ इलाकों में आए बाढ़ के बारे में टीवी चैनल पर खबर देखने या फिर किसी सामाचार पत्र में खबर पढ़ कर यह अंदाजा मत लगाइए कि बिहार में इस साल भी खूब बारिश हो रही है। दरअसल बिहार के कुछ इलाकों में आई बाढ़, नेपाल की नदियों से बहकर आया पानी है जिसकी वजह से कुछ क्षेत्र जलमग्न हो गए हैं। लेकिन इस पानी से किसानों का भला नहीं होने वाला है।...
image
बाढ़ के बाद पाकिस्तान पर मंहगाई की मार
बाढ़ के कहर के बाद बढ़ी महंगाई ने पाकिस्तानी जनता की कमर तोड़ दी है। रमजान के महीनें में महंगाई ने पाकिस्तानी जनता को भारी परेशानी में डाल दिया है। बाढ़ के कारण सब्जियों की फसल तबाह हो गई है। आलू, टमाटर और मटर की कीमतें आसमान छू रही है। शहरों में टमाटर जहां १३० रुपये किलो बिक रहा है, वहीं आलू की कीमत भी चालीस से पचास रुपये किलो तक पहुंच चुकी है। मजबूरी में पाकिस्तानी व्यापारियों ने अमृतसर से आलू, प्याज और टमाटर का आयात शुरू कर दिया है। उधर आम लोगों के पास अब इस बढ़ती महंगाई के कारण टमाटर और आलू खरीदने के लिए भी पैसे नहीं है।...
image
हिन्दुओं ने खोल दिए दिल के दरवाजे
पिछले एक सदी के भयंकर बाढ़ से जूझ रहे पाकिस्तान ने भले ही भारत की पांच मिलियन डॉलर की सहायता लेने में आनाकानी की हो लेकिन यहां के हिंदू समुदाय ने संकट की इस घड़ी में मुसलमान भाइयों की ऐसी मदद की है जिसने नफरत की राजनीति करनेवाले पाकिस्तान के हुक्मरानों की आंखें खोल दी है। बाढ़ प्रभावित इलाके में हिंदू समुदाय के लोग जहां आर्थिक सहायता दे रहे है, वहीं रमजान के महीनें में लोगों को सहरी और रोजा खोलने के वक्त खाना बनाकर भी ला रहे है। हिंदुओं के इस भावना से पाकिस्तान के दछिणपंथी राजनीति करने वाले नवाज शरीफ भी खासे प्रभावित हो गए है। वे अपने भाषणों में हिंदुओं की जोरदार तारीफ कर रहे है।...
image
विस्थापित हुए तो बिखर जाएंगे ख्वाब
अब खबर आई है कि अफ्रीकी चीते को बसाने के लिए मध्यप्रदेश के नौरादेही अभयारण्य से २३ गांवों को उजाड़े जाने की पूरी तैयारी हो गई है। हालांकि यह कोई पहला गांव नहीं होगा जब जंगली जानवरों को बचाने के नाम पर इंसानों का घर उजाड़ा जाएगा। सरकार और उनके अधिकारियों का यह तर्क है कि जानवरों को बचाना जरूरी है। लेकिन जब उनसे पूछा जाता है कि किसकी कीमत पर तो सामने एक लंबी खामोशी छा जाती है। ...
image
ससुराल गेंदा फूल के बाद अब चोला माटी के राम
छत्तीसगढ़ के लोक-गीत अब बालीवुड के रास्ते दुनिया भर में धूम मचा रहे हैं. दूरदर्शन में समृध्द लोक नाटकों, प्रहसनों का और आकाशवाणी में इस तरह की गीतों का खज़ाना भरा पड़ा है. वक्त आ गया है कि अब इन महान रचनाओं को लोगों को सामने लाने के लिए प्रसार-भारती अपना व्यावसायिक दायित्व निभाए, वरना भद्दे वीडियो एलबम और बेतुके छत्तीसगढ़ी फिल्म, यहां के महान कलाकारों का योगदान धूल-धुरसित करके रख देंगे....
image
आधी लड़कियों के लिए राइट विदाउट एजुकेशन
भारत में 6 से 14 साल तक के बच्चों के लिए ‘राईट टू एजुकेशन’ है, मगर 6 से 14 साल की कुल लड़कियों में से 50 प्रतिशत लड़कियां तो स्कूल से ड्राप-आऊट हो जाती हैं। यह आकड़ा मौटे तौर पर दो सवाल पैदा करता है, अव्वल तो यह कि इस आयुवर्ग की आधी लड़कियां स्कूल से ड्राप-आऊट क्यों हो जाती हैं, दूसरा यह कि इस आयुवर्ग की आधी लड़कियां अगर स्कूल से ड्राप-आऊट हो जाती हैं तो एक बड़े परिदृश्य में ‘राईट टू एजुकेशन’ का क्या अर्थ रह जाता है ?...
image
बाल मजदूर अभी भी मजबूर
बाल अधिकारों से जुड़ी लगभग सभी संधियों पर दस्तखत करने के बावजूद भारत बाल मजदूरों का सबसे बड़ा घर क्यों बन चुका है, और इसी से जुड़ा यह सवाल भी सोचने लायक है कि बाल श्रम निषेध एवं नियंत्रण कानून, 1986 के बावजूद हर बार जनगणना में बाल मजदूरों की तादाद पहले से कहीं बहुत ज्यादा क्यों निकल आया करती है ? मगर हकीकत इससे कहीं भयानक है। दरअसल बाल मजदूरी में फसे केवल 15% बच्चे ही कानून के सुरक्षा घेरे में हैं।...
image
शासन, प्रशासन को चुनौती देती प्रलयंकारी बाढ़
हरियाणा व पंजाब में गत् दिनों मॉनसून की शुरुआत में ही आई भारी बारिश तथा इसके बाद उत्पन्न हुई बाढ़ जैसी स्थिति के लिए एक बार फिर यही बताया गया कि घग्गर व टांगरी जैसी पहाड़ी नदियों तथा एस वाई एल नहर पर बने बांध में पड़ी दरार ने बारिश के पानी के साथ मिलकर बाढ़ जैसी स्थिति बना दी। जिसके कारण अंबाला, कुरुक्षेत्र तथा पटियाला जिलों का काफी बड़ा भाग जल प्रलय जैसे माहौल का सामना करने के लिए मजबूर हो गया। सवाल यह है कि इन नदियों के बांध आखिर प्राय: क्योंकर टूट जाते हैं?...
image
कब रुकेगी इज्जत की खातिर मौत?
इज्जत के खातिर मौत देने का सिलसिला आखिर कब रुकेगा? आखिर कब तक मान सम्मान के नाम पर युवाओं की हत्या होती रहेगी ? कौन है ! जो इस जघन्य कृत्य को चुनौती देने की हिम्मत करेगा ? इसका जवाब कानून नहीं है, इसका जवाब हम सभी को अपने आप से पूछना है, इस समाज से पूछना है, जिसके बीच हम रहते है।...
image
शिक्षा के बाजार में बेजार होता बचपन
शिक्षा का नया सत्र शुरू होने जा रहा है. सरकार शिक्षा के अधिकार के कानून की प्रक्रिया में है. महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में सरकारें माध्यमिक कक्षाओं तक विद्यार्थियों को अनुत्तीर्ण करने पर प्रतिबन्ध लाने के कानून बना रही हैं. एस.एस.सी.के विद्यार्थियों के लिए 'बेस्ट ऑफ़ फाइव"फ़ॉर्मूला लागू कर दिए जाने से विद्यार्थिओं के अंकों के प्रतिशत में जबरदस्त वृद्धि हुई है,जिसके चलते महाविद्यालयों में प्रवेश का संकट पैदा हो गया है....
Next
Tags
No tags for this article
सर्वाधिकार (अ)सुरक्षित

विस्फोट.कॉम में प्रकाशित सामग्री पर हमारी ओर से कोई कापीराइट नहीं है.

Powered by Vivvo CMS v4.1.2